227813
अमेठीः सांसद किशोरी लाल शर्मा ने आग पीड़ितों को भेजी राहत सामाग्री
Pure Pahlwan, Uttar Pradesh:अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने आग पीड़ितों के यहां राहत सामाग्री भेजवाया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चमोली के कुलसारी में पिंडर नदी से शव बरामद, मौत की स्थिति अस्पष्ट
Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली जिले के कुलसारी क्षेत्र में पिंडर नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में चर्चा का माहौल है। जानकारी के अनुसार, डी0डी0आर0एफ0 टीम एवं थराली पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुलसारी में नदी से एक शव बाहर निकाला गया। शव बरामद होने के बाद मृतक की पहचान सुदर्शन सिंह गढ़िया, पुत्र गोविंद सिंह गढ़िया, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम देवसारी, हाल निवासी ग्वालदम के रूप में की गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित टीमों द्वारा मौके पर कार्रवाई की गई। डी0डी0आर0एफ0 टीम एवं थराली पुलिस के सहयोग से नदी से शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद मृतक की पहचान सुनिश्चित की गई। फिलहाल, इस घटना को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। मृतक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इस संबंध में आधिकारिक जानकारी मिलने का इंतजार है।0
0
Report
संभल में जुम्मा की नमाज के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ी, नवरात्रि-दशहरा पर अलर्ट जारी
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल डेट 9/10/2026 संभल । नवरात्र ओर विजयदशमी से पहले आज जुम्मा की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट । नवरात्र से पहले जुम्मा की नमाज के मद्देनजर विवादित जामा मस्जिद सहित जनपद की सभी मस्जिद इलाकों में पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई । एसपी विकास चंद्र ने पुलिस फोर्स के साथ अति संवेदन शील नखासा और दीपा सराय क्षेत्र के मंदिर इलाकों में पैदल मार्च किया । दीपा सराय और नखासा इलाके के मंदिरों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में श्रद्धालुओं की पुलिस सुरक्षा सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को चाक चौबंद रखे जाने के लिए निर्देश जारी किये । नवरात्र पर मिशन शक्ति फेज-6 भी होगा शुरू - नवरात्र पर महिला सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी थानों पर मिशन शक्ति केंद्र रहेंगे एक्टिवेट । 5 हजार हिस्ट्रीशीटरों का वेरिफिकेशन शुरू ..,12 हजार CCTV से मंदिर इलाकों की निगरानी होगी । संभल सदर कोतवाली इलाके का मामला । बाइट एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी एसपी संभल0
0
Report
वोट चोरी के आरोप: केजरीवाल चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष दिल्ली में विरोध करेगा
Sirsa, Haryana:सिरसा। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला है। डॉ. सुशील गुप्ता ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए आरोप लगाया कि देशभर में 14 करोड़ वोटों की चोरी हुई है। उन्होंने दावा किया कि यह सब बीजेपी के इशारे पर किया गया है। हालांकि, ये आरोप आम आदमी पार्टी की ओर से लगाए गए हैं। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि वोट चोरी का मुद्दा देश के लोकतंत्र और संविधान से जुड़ा हुआ है। अगर चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े होते हैं, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी वोट चोरी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी और इस मुद्दे को लेकर संघर्ष जारी रखेगी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने ऐलान किया कि 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस प्रदर्शन के ऐलान से केंद्र सरकार घबरा गई है। सुशील गुप्ता के मुताबिक, दिल्ली में कई स्थानों पर पुलिस का कड़ा पहरा लगाया गया है। उन्होंने इसे विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश करार दिया। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सबसे पहले वोट चोरी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर बीजेपी के एजेंट की तरह काम करने का आरोप लगाया और कहा कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष तरीके से काम करना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं, तो लोकतंत्र में जनता का भरोसा कैसे कायम रहेगा। सुशील गुप्ता ने यह भी दावा किया कि चुनाव आयोग के अधिकारियों ने ज्ञानेश कुमार पर मनमाने फैसले लागू करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी को डर है कि यदि ज्ञानेश कुमार को पद से हटाया जाता है, तो देश के कई राज्यों में उसकी सरकारों के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि चुनाव आयोग की प्रणाली को लेकर भी सवाल उठ चुके हैं। बीजेपी पर हमला जारी रखते हुए सुशील गुप्ता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपने राजनीतिक विरोधियों को डराने और दबाव में लेने के लिए प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी और केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई जैसी जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करती है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और सत्येंद्र जैन का जिक्र करते हुए दावा किया कि चुनाव से दो दिन पहले आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में बंद किया गया था। इसके अलावा, उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर पर सीबीआई की दबिश का मुद्दा भी उठाया। सुशील गुप्ता ने दावा किया कि इस कार्रवाई में सीबीआई को कुछ नहीं मिला। उन्होंने इसे विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने की राजनीति से जोड़ते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि वोट चोरी का मुद्दा केवल किसी एक राजनीतिक दल का मुद्दा नहीं है, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के मताधिकार से जुड़ा सवाल है। उन्होंने विपक्षी दलों से एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की और कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था जरूरी है。 अब सभी की निगाहें 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन पर टिकी हैं। इस प्रदर्शन में विपक्षी दल किस तरह अपनी रणनीति पेश करते हैं और वोट चोरी के आरोपों पर आगे क्या राजनीतिक घटनाक्रम सामने आता है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।0
0
Report
Advertisement
यूपी STF ने महाराष्ट्र के वांछित ड्रग तस्कर को कानपुर से गिरफ्तार किया
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, महाराष्ट्र का वांछित ड्रग तस्कर कानपुर से गिरफ्तार । साबिर मोहम्मद देवलेकर निवासी- विलेपार्ले वेस्ट, मुम्बई को न्यू ईदगाह कॉलोनी, बेनाझाबर रोड, थाना कर्नलगंज से किया गिरफ्तार। आरोपी बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी में लिप्त था और थाना तुलींज मीरा भाइंदर वसई विरार, महाराष्ट्र में दर्ज एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के मामले में वांछित चल रहा था। यूपी एसटीएफ की कानपुर फील्ड इकाई और महाराष्ट्र पुलिस क्राइम ब्रांच यूनिट 4 ने संयुक्त अभियान चलाकर आरोपी को उस समय धर दबोचा जब वह अपने एक मित्र से मिलने आया था। अभियुक्त को कर्नलगंज थाने में दाखिल कर ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र ले जाने की विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
नहर में लापता युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका प्रेम प्रसंग के कारण
Unnao, Uttar Pradesh:रात से लापता युवक का नहर मे मिला शव। घर से टहलने की बात कहकर निकले युवक का शव नहर से हुआ बरामद। घर वापस न होने पर परिजन काफी रात तक करते रहे खोजबीन। सुबह घर से करीब 8 किमी दूर बरकोता नहर मे उतराता मिला शव। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन प्रेम प्रसंग मे हत्या कर शव फेंके जाने की जता रहे आशंका। सदर कोतवाली कोतवाली के राजेपुर गाँव का मामला。0
0
Report
अग्रसेन जयंती महोत्सव: बच्चों ने मेहंदी-चित्रकला से रंगीन उत्सव मनाया
Dholpur, Rajasthan:अग्रसेन जयंती महोत्सव में मेहंदी-चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखरे रंग सरमथुरा (धौलपुर) महाराजा अग्रसेन की 5180वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव के दूसरे दिन अग्रवाल धर्मशाला में मेहंदी एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मेहंदी के आकर्षक डिजाइनों और चित्रकला के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी कला एवं कल्पनाशीलता के रंग बिखेरे। प्रतियोगिता को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। महोत्सव के माध्यम से अग्रवाल समाज की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इससे समाज में उत्साह और उमंग का माहौल बना हुआ है।इस दौरान अग्रवाल समाज अध्यक्ष संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुरेश जिंदल,अग्रवाल युवा महासंघ जिलाध्यक्ष अविनाश गर्ग एवं राहुल जिंदल सहित समाज के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
जालना के केंद्रीय कृषक दल ने नानेगाव-किनगाव-जामखेड में सूखा प्रभावित फसलों का आकलन किया
Jalna, Maharashtra:जालना :शेतकऱ्यांच्या केंद्रीय पथकाकडून अपेक्षा ,दुष्काळाची पाहणी केली.या पथकाने सोयाबीन, कपाशी, मोसंबी बागेची स्थिती जाणून घेत शेतकऱ्यांकडे सध्या भेडसावणाऱ्या समस्यांबद्दल परिस्थितीची माहिती घेतली.यावर्षी समाधानकारक पाऊस न झाल्यानं शेततळ्यात सध्या असलेल्या पाण्याच्या साठ्याचीही पाहणी केली.दरम्यान जालन्यातील शेतकऱ्यांनी खरीप पिकांच्या नुकसानीपोटी 50 हजार तर फळबागांच्या नुकसानीपोटी हेक्टरी 1 लाख रुपयांची मदत मिळण्याची अपेक्षा व्यक्त केली आहे.0
0
Report
सीधी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में तोड़फोड़, CCTV बंद होने पर सुरक्षा सवाल उठे
Sidhi, Madhya Pradesh:सब हेडलाइन: रात 2:30 से 3 बजे के बीच अज्ञात लोगों द्वारा वारदात किए जाने की आशंका, कुछ सामग्री चोरी होने की भी सूचना, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी एंकर सीधी जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। यहां अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में अज्ञात लोगों द्वारा जमकर तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घटना रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच की है। तोड़फोड़ में लाखों रुपये की सामग्री को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आ रही है। वहीं, कुछ सामग्री चोरी होने की भी आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिविल सर्जन डॉ. दीपा इसरानी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अस्पताल में लगे CCTV कैमरे बंद कैसे हो गए और इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है? देखिए ये रिपोर्ट। वीओ-1सीधी जिला अस्पताल, जहां मरीज बेहतर इलाज और सुरक्षा की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, उसी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में तोड़फोड़ की घटना ने व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं जानकारी के मुताबिक, रात करीब 2:30 से 3 बजे के बीच अज्ञात लोगों द्वारा ऑपरेशन थिएटर में रखी सामग्री को नुकसान पहुंचाया गया। शुरुआती जानकारी में लाखों रुपये की सामग्री की तोड़फोड़ की बात सामने आ रही है। इसके अलावा कुछ सामग्री चोरी होने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, नुकसान का वास्तविक आकलन और चोरी हुई सामग्री की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी。 वीओ-2बताया जा रहा है कि अस्पताल में तैनात गार्ड को घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी गई। इसके बाद सिविल सर्जन डॉ. दीपा इसरानी ने कोतवाली पुलिस को मामले से अवगत कराया।सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि ऑपरेशन थिएटर में तोड़फोड़ किसने की, घटना के पीछे क्या वजह थी और क्या वाकई अस्पताल की सामग्री चोरी की गई है। वीओ-3इस पूरे मामले में सबसे गंभीर सवाल अस्पताल में लगे CCTV कैमरों को लेकर उठ रहा है। जानकारी के मुताबिक, घटना के समय अस्पताल के CCTV कैमरे बंद थे।जब इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. दीपा इसरानी से जानकारी ली गई, तो उन्होंने बताया कि पहले कैमरे चालू थे। कैमरे कब और किन परिस्थितियों में बंद हुए, इसकी जानकारी जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।ऐसे में सवाल यह है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर CCTV कैमरों की निगरानी व्यवस्था दुरुस्त क्यों नहीं थी? अगर Cameras बंद थे, तो इसकी जानकारी संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को थी या नहीं? और अगर नहीं थी, तो निगरानी की जिम्मेदारी किसकी थी? बाइट-1 डॉ. दीपा इसरानी, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल सीधी वीओ-4फिलहाल इस घटना ने जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि इस वारदात में कौन-कौन शामिल था और अस्पताल को कितने रुपये का नुकसान हुआ है। बाइट-2दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, थाना प्रभारी, कोतवाली सीधी एंकर आउट अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में आरोपियों तक कब पहुंचती है और अस्पताल प्रबंधन CCTV कैमरों के बंद होने की वजह का पता लगाकर जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई करता है। क्योंकि सवाल सिर्फ लाखों रुपये की सामग्री के नुकसान का नहीं, बल्कि जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदारी तय करने का भी है।0
0
Report
अलवर: कठूमर में सीजेपी नेता दीपक बालियान के घर पुलिस पहुंची, हिरासत नहीं
Alwar, Rajasthan:अलवर कठूमर में सीजेपी नेता के घर पहुंची पुलिस पर विवाद, अलवर पुलिस बोली- हिरासत में नहीं लिया, समझाइश के बाद घर छोड़ा अलवर। कठूमर थाने क्षेत्र के मानखेड़ा गांव में सीजेपी नेता दीपक बालियान के घर बुधवार रात पुलिस पहुंचने के मामले में अब अलवर पुलिस का बयान सामने आया है। पार्टी ने पुलिस पर बालियान को साथ ले जाने के आरोप लगाए थे, जबकि पुलिस ने हिरासत और मारपीट की बात को अफवाह बताया है। कठूमर थाने के रात्रि ड्यूटी ऑफिसर एएसआई उमरुद्दीन के अनुसार, दिल्ली में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू होने के मद्देनजर दीपक बालियान को देर रात समझाइश दी गई। पुलिस के मुताबिक, बालियान के पिता ने पुलिसकर्मियों को चाय पीने के लिए कहा, जिस पर बालियान नाराज हो गए। इसके बाद पुलिस ने समझाइश की कार्रवाई करते हुए धारा 172(2) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की और मेडिकल कराने के बाद उन्हें उनके घर छोड़ दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दीपक बालियान को हिरासत में नहीं लिया गया और न ही उनके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने इन आरोपों को अफवाह बताते हुए लोगों से इन पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। वहीं, सीजेपी ने इस घटनाक्रम को लेकर सवाल उठाए हैं। बाइट:उमरदीन एएसआई0
0
Report
Advertisement
जांजगीर-चांपा के सार्वजनिक शौचालय बदहाल, गंदगी और ताले से जनता परेशान
Taga, Chhattisgarh:लाखों खर्च, फिर भी बदहाल सार्वजनिक शौचालय! कहीं गंदगी का अंबार, तो कहीं सालों से लटका ताला। जांजगीर-चांपा में सार्वजनिक शौचालयों की बदहाली, सरकारी दावों और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा अंतर। स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है. ग्राम पंचायतों में लाखों रुपये की लागत से सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण भी कराया गया, ताकि आम लोगों को खुले में शौच से मुक्ति मिले और स्वच्छता बनी रहे. लेकिन जांजगीर-चांपा जिले में इन शौचालयों की जमीनी हकीकत सरकारी दावों पर सवाल खड़े कर रही है. कहीं गंदगी का अंबार है, कहीं शराब की खाली बोतलें पड़ी हैं, तो कहीं शौचालयों पर ताले लटके हुए हैं. सवाल यह है कि जब इन सुविधाओं के निर्माण पर लाखों रुपये खर्च किए गए, तो आखिर इनका लाभ आम जनता को क्यों नहीं मिल रहा है? देखिए, जांजगीर से यह खास ग्राउंड रिपोर्ट. जांजगीर-चांपा जिले की ग्राम पंचायतों में बनाए गए सार्वजनिक शौचालयों की बदहाली अब साफ नजर आने लगी है. स्वच्छता और जनसुविधाओं को लेकर किए जा रहे दावों के बीच कई जगहों पर शौचालयों की स्थिति चिंताजनक दिखाई दे रही है. ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान कहीं परिसर में कचरे का अंबार मिला, तो कहीं शराब की खाली बोतलें और गंदगी नजर आई. कुछ स्थानों पर शौचालय बंद मिले, जबकि कई जगह पानी जैसी बुनियादी सुविधा का भी अभाव दिखाई दिया. सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इन सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण किस उद्देश्य से कराया गया था? अगर लोगों को जरूरत के समय इनका इस्तेमाल ही नहीं मिल पा रहा है, तो फिर सरकारी धन खर्च करने का औचित्य क्या है? शौचालयों का निर्माण कराना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित साफ-सफाई, पानी की उपलब्धता और समय-समय पर मरम्मत सुनिश्चित करना भी उतना ही जरूरी है. लेकिन मौजूदा स्थिति देखकर ऐसा लगता है कि निर्माण के बाद इनके रखरखाव पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है. जांजगीर के ग्राम पंचायत खोखसा में बीजेपी जिला कार्यालय के पास बने सार्वजनिक शौचालय की भी पड़ताल की गई. इसके अलावा निर्माणाधीन कांग्रेस जिला कार्यालय के पास और कुलीपोटा पंचायत क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति भी देखी गई. इन स्थानों पर गंदगी, अव्यवस्था और बंद शौचालयों की तस्वीर सामने आई. ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि जब शहर और आसपास के प्रमुख स्थानों पर ही सार्वजनिक शौचालयों की यह स्थिति है, तो दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में व्यवस्था कैसी होगी? मामला सिर्फ गंदगी या बंद पड़े शौचालयों तक सीमित नहीं है. कुछ पंचायतों में रखरखाव के नाम पर जारी राशि के उपयोग को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, इस संबंध में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकती है. ऐसे में जरूरी है कि संबंधित अधिकारी निर्माण से लेकर रखरखाव तक खर्च की गई राशि और मौके पर उपलब्ध सुविधाओं की जांच करें. साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि शौचालयों की सफाई कौन कर रहा है, पानी की व्यवस्था क्यों नहीं है और बंद पड़े शौचालयों को चालू करने की जिम्मेदारी किसकी है. विनय कुमार पोयाम, सीईओ, जिला पंचायत जांजगीर-चांपा. सरकारी योजनाओं का असली उद्देश्य केवल निर्माण कार्य पूरा करना नहीं, बल्कि आम जनता को उसका लाभ पहुंचाना है. सार्वजनिक शौचालयों की बदहाली स्वच्छता व्यवस्था और सरकारी सुविधाओं के रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े करती है. अब देखना होगा कि जिला पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और बदहाल शौचालयों की स्थिति सुधारने के लिए क्या कदम उठाते हैं. क्योंकि जनता के पैसे से बनी सुविधाएं अगर जनता के काम ही नहीं आ रही है, तो उनकी उपयोगिता पर सवाल उठना स्वाभाविक है. WT जितेंद्र कुमार जिला जांजगीर चांपा. रामखेलावन राठौर (ग्रामीण).0
0
Report
यूट्यूब के लिए सामग्री नहीं मिली — खबर नहीं दी गई
Kawardha, Chhattisgarh:0
0
Report
मोहाली में बुजुर्ग महिला पर हमला—सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड, पुलिस केस की तैयारी
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:Manish Shanker Mohali ਬੇਖੌਫ ਸਨੈਚਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮੋਹਾਲੀ ਦੀ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਨੂੰ ਚੈਲੇਂਜ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਖਰੜ ਦੇ ਸਨੀ ਅਨਕਲੇਵ ਤੋਂ ਇਕ ਬਜ਼ੁਰਗ ਮਹਿਲਾ ਦੀਆਂ ਵਾਲੀਆਂ ਝਪਟ ਕੇ ਉਸ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਜਖਮੀ ਘਟਨਾ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰਿਆਂ ਚ ਹੋਈ ਕੈਦ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇਹ ਕਿਹਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਅਜੇ ਤੱਕ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਕੋਈ ਵੀ ਲਿਖਿਤ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਨਹੀਂ ਮਿਲੀ ਹੈ ਲੇਕਿਨ ਫਿਰ ਵੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਅਮਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦੀ ਜਾਂ ਰਹੀ ਹੈ। CCTV footage0
0
Report
Advertisement
कवर्धा में किसानों का महाचक्काजाम जारी, सरकार से ठोस निर्णय की मांग
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा में किसानों का महाचक्काजाम कबीरधाम जिला अंतर्गत कवर्धा मुख्यालय में किसानों की बलराम किसान न्याय यात्रा और ट्रैक्टर महा रैली का आज दूसरा दिन है। अपनी 23 सूत्रीय मांगों को लेकर सैकड़ों किसान ट्रैक्टरों के साथ सड़कों पर डटे हुए हैं। शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर चक्काजाम से आवागमन बुरी तरह प्रभावित है। सड़कों के दोनों किनारों और बीचों-बीच खड़े ट्रैक्टरों के कारण यात्री बसों, मालवाहक वाहनों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, किसान भी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। वे अपने साथ राशन और खाना बनाने के बर्तन लेकर आए हैं। किसानों का कहना है कि मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। अब बड़ा सवाल यह है कि सरकार किसानों की मांगों पर क्या पहल करती है और आम जनता को इस जाम से राहत कब मिलती है। फिलहाल कवर्धा में आंदोलन जारी है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।0
0
Report
उत्तराखंड में भूकंप जागरूकता के लिए 112 सायरन और 169 सेंसर सक्रिय
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन हर संभव आपदा से लड़ने के लिए अपनी तैयारी कर रहा है। मुख्य सचिव आनंद वर्धन के निर्देश में हर महा 9 तारीख को 11:00 बजे भूकंप जन जागरूकता और प्रशिक्षण के लिए सायरन और सेंसर्स एक्टिव किए जाएगा। शुक्रवार को आपदा प्रबंधन केंद्र से सचिव विनोद कुमार सुमन प्रदेश भर में 112 सायरन, 169 सेंसर उत्तराखंड सरकार और आईआईटी रुड़की द्वारा विकसित भू देव ऐप का प्रशिक्षण किया गया। इस दौरान फोन और सायरन पूरे प्रदेशभर में सुनाई दिए। आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि भूकंप के प्रति जन जागरूकता के लिए यह अभ्यास और उत्तराखंड राज्य और वैज्ञानिक संस्थाओं द्वारा विकसित किए गए उपकरणों की जांच की जा सके। बाइट विनोद सुमन सचिव आपदा प्रबंधन0
0
Report
41वीं पुण्यतिथि पर मदनसिंह आर्य को श्रद्धांजलि, आर्य वीर दल का यज्ञ आयोजन
Jalore, Rajasthan:जालोर। आर्य वीर दल एवं आर्य समाज के संयुक्त तत्वावधान में आर्य वीर दल राजस्थान के संस्थापक कर्मयोगी मदनसिंह आर्य की 41वीं पुण्यतिथि पर सुंदेलाव तालाब स्थित आर्य वीर दल हनुमान व्यायामशाला में यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के आचार्य आर्य वीर दल राजस्थान के अधिष्ठाता विनोद आर्य रहे। मुख्य यजमान महेंद्र सोलंकी एवं ममता देवी सपत्निक रहे। वहीं नवनिर्वाचित पार्षद कैलाश सुंदेशा, माफी देवी, भावेश कुमार, नैना टांक एवं मनीषा कंवर ने भी यज्ञ में भाग लिया। इस अवसर पर आर्य वीर दल की तीनों व्यायामशालाओं से जुड़े आर्य वीर एवं वीरांगनाओं ने मदनसिंह आर्य को श्रद्धांजलि अर्पित की। आर्य समाज प्रधान दलपत सिंह आर्य एवं विनोद आर्य ने कहा कि मदनसिंह आर्य ने युवाओं को व्यायाम, शारीरिक शिक्षा और खेलों से जोड़ने के साथ उनमें अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन शाखानायक कन्हैयालाल मिश्रा ने किया। इस दौरान जगदीश आर्य, भंवर सिंह भाटी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
