227813
अमेठी - सांसद किशोरीलाल शर्मा देर शाम पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता के घर,किया शोक संवेदना व्यक्त
Pure Pahlwan, Uttar Pradesh:अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा सोमवार देर शाम को दूर संचार सलाहकार समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय गुप्ता के निज निवास निजामुद्दीनपुर गांव पहुंचे। जहां कुछ दिन पूर्व संजय गुप्ता के पिता राम देव गुप्ता का निधन हुआ था। सांसद किशोरी लाल शर्मा ने उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाए व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा के लिए ईश्वर से अपने श्री चरणों में स्थान हेतु प्रार्थना किया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोरखपुर SDM कोर्ट में जमानत के दौरान भिड़ंत, वीडियो वायरल
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के सहजनवां तहसील परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एसडीएम कोर्ट में जमानत कराने पहुंचे दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते कहासुनी हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि एक अधिवक्ता के साथ मारपीट की सूचना पर पहुंचे कुछ वकीलों ने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की। कोर्ट परिसर में मचे इस हंगामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में लेकर हालात पर काबू पाया।\n\nमामला गोरखपुर के सहजनवां तहसील परिसर स्थित एसडीएम कोर्ट का है। जानकारी के मुताबिक, पाली ब्लॉक के अलगटपुर गांव निवासी अधिवक्ता राम किंकर सिंह का गांव में जमीन को लेकर दूसरे पक्ष से विवाद चल रहा है। आरोप है कि बुधवार शाम दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्ष के राम किंकर सिंह, सन्यासी और प्रभाकर का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया था। बीती शाम को दोनों पक्ष एसडीएम कोर्ट में जमानत कराने पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर फिर से दोनों पक्ष के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि सन्यासी और प्रभाकर पक्ष के लोगों ने अधिवक्ता राम किंकर सिंह के साथ हाथा पाई शुरू कर दी। खुद को बचाने के लिए राम किंकर सिंह कोर्ट से बाहर निकलकर एक साथी अधिवक्ता के चैंबर में पहुंचे। अधिवक्ता के साथ हाथा पाई की खबर फैलते ही तहसील के कई अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसके बाद माहौल और गरमा गया तथा कुछ अधिवक्ताओं और दूसरे पक्ष के लोगों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू हो गई। कुछ समय में ही एसडीएम का कोर्ट परिसर अखाड़े में तब्दील हो गया। अचानक मचे हंगामे से अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे\n\nसूचना मिलते ही सहजनवां पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने सन्यासी और प्रभाकर को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।\n\nसहजनवां तहसील के एसडीएम कोर्ट में जमानत की प्रक्रिया के दौरान हुआ यह विवाद अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। कोर्ट परिसर में हुई मारपीट और वायरल वीडियो ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।\n\nफिलहाल पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
जालौन में नाबालिग किशोरी की मौत: उकसाने के आरोप गहराए
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में नाबालिग किशोरी की मौत का मामला, मृत्तिका के परिजनों ने आत्महत्या के लिए लगाया उकसाने का आरोप, गांव के ही मां-बेटे पर लगाया आत्महत्या के उकसाने का आरोप, बेटे पर फोन पर अश्लीलता का भी लगाया गंभीर आरोप, बेटे की शिकायत करने पर मां पर धमकाने का भी आरोप, बीती 17 जून को 16 बर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के मडोरा गांव का मामला।0
0
Report
जालौन के कालपी में यमुना में अवैध मछली शिकार, पुलिस-मत्स्य विभाग पर आरोप
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में यमुना नदी में धड़ल्ले से किया जा रहा मछलियों का अवैध शिकार, कालपी तहसील के जीतामऊ गांव में शिकारी प्रजनन काल के दौरान अवैध रूप से मछलियों का कर रहे शिकार, प्रजनन काल के दौरान प्रतिबंधित होने के बावजूद शिकारी कर रहे मछलियों का शिकार, पुलिस और मत्स्य विभाग की मिलीभगत से मछलियों के अवैध शिकार का आरोप, मछलियों की अवैध शिकार का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, स्थानीय ग्रामीणों ने मत्स्य विभाग और स्थानीय पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, जिलाधिकारी के रोक के आदेश बावजूद भी मछलियों का शिकार करने से बाज नहीं आ रहे शिकारी, ग्रामीणों ने प्रशासन से शिकारी के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई की मांग, जालौन के कालपी तहसील क्षेत्र के ग्राम जीतामऊ घाट का मामला।0
0
Report
Advertisement
मीरजापुर में बरसात के बाद गड्ढे, जलभराव और यातायात बाधित
Ukhdand, Uttar Pradesh:Mirzapur में बीती रात दो घंटे से अधिक हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत तो दिलाई, लेकिन नगर की बदहाल सड़कों और जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खोलकर रख दी. तेज बारिश के बाद कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जबकि अमृत जल योजना और सीवर परियोजना के तहत खोदी गई सड़कों पर बने गड्ढों ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दीं. एक रिपोर्ट रात में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. तेज बारिश के साथ चली हवा से तापमान में गिरावट आई और लोगों ने राहत महसूस की. बारिश शुरू होते ही कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को कुछ समय तक अंधेरे का सामना करना पड़ा. बारिश के बाद नगर की कई सड़कों पर पानी भर गया. अमृत जल योजना और सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों पर जगह-जगह मिट्टी धंसने से बड़े गड्ढे बन गए हैं. इससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है. नगर के इमामबाड़ा–विंध्याचल मार्ग पर सड़क धंसने से बना बड़ा गड्ढा लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है. यह मार्ग शहर के प्रमुख और व्यस्त मार्गों में शामिल है, जहां दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है. गड्ढे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी होने से कई बार जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है. इस सड़क को करीब दस दिन पूर्व बनाया गया था. बॉराइट्स: एहसान अहमद, साबिर हाशमी0
0
Report
नाको बावड़ी में मछलियों की मौत से क्षेत्र में दुर्गंध, लोग परेशान
Jaipur, Rajasthan:नाको बावड़ी में हजारों मछलियां मरी, मछलियों के मरने से दुर्गंध से लोगों का सांस लेना दुश्वार हुआ, उमस और गर्मी के चलते दुर्गंध आसपास क्षेत्र में फैली, मरी मछलियों की दुर्गंध से लोगों के उल्टियां जैसी शिकायत बढ़ रही, नगर निगम और पुरातत्व विभाग को लोगों ने अवगत कराया, संबन्धित विभाग के अधिकारी मरी मछलियों को निकालना का प्रयास नहीं कर रहे0
0
Report
उप-पंजीयक कार्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेख व रजिस्ट्री व्यवस्था परखी
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार को देवरिया स्थित उप-पंजीयक कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालयीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के कामकाज, अभिलेखों के रखरखाव, रजिस्ट्री संचालन, स्वच्छता व्यवस्था तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की गहन समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कार्यालय में संचालित रजिस्ट्री कार्यों का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी और संबंधित अधिकारियों से विभिन्न पंजिकाओं एवं अभिलेखों के नियमित संधारण की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अभिलेख सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखे जाएं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तत्काल उपलब्ध कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रजिस्ट्री कराने के लिए आने वाले नागरिकों की सुविधाओं का भी जायजा लिया। प्रतीक्षालय, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को समयबद्ध, पारदर्शी और सम्मानजनक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि रजिस्ट्री कार्य पूरी तरह पारदर्शी, समयबद्ध एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप संपादित किया जाए। किसी भी प्रकार की टालमटोल, हीला-हवाली अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समयसीमा में सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कार्यालय परिसर की स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय का वातावरण व्यवस्थित और स्वच्छ होना चाहिए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ संपादित किए जाएं। यदि किसी स्तर पर लापरवाही, अनियमितता या अनावश्यक विलंब पाया गया तो संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
जनता दर्शन में महिला की फरियाद पर डीएम ने दिखाई संवेदनशीलता, तत्काल राहत के दिए निर्देश
Deoria, Uttar Pradesh:जनता दर्शन में शुक्रवार को एक निराश्रित महिला की समस्या सुनकर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिले के भाटपाररानी तहसील के ग्राम कटाई टीकर निवासी संगीता देवी ने जिलाधिकारी को बताया कि उनके पति का निधन हो चुका है। परिवार में केवल एक पुत्री है और आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर होने के कारण उनका जीवन-यापन कठिनाई से हो रहा है। महिला ने बताया कि उनके पैर में गंभीर समस्या है, जिसके लिए ऑपरेशन आवश्यक है। आर्थिक तंगी के चलते वह उपचार कराने में असमर्थ हैं। उन्होंने अंत्योदय राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड बनवाने की मांग की, ताकि इलाज संभव हो सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को पात्रता के आधार पर तत्काल अंत्योदय राशन कार्ड जारी कराने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी को राशन कार्ड बनते ही उसी दिन आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा, जिससे महिला के ऑपरेशन में किसी प्रकार की बाधा न आए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला को शासन की अन्य पात्र कल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद एवं पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।0
0
Report
हाथरस में मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, घर पर बरसाए ईंट-पत्थर; VIDEO वायरल
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस जिले के सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसे में मामूली विवाद के बाद दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ। दबंगों ने एक घर पर ईंट-पत्थर बरसाए और महिलाओं के साथ अभद्रता व मारपीट की। पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।पीड़िता बेबी देवी ने पुलिस को दी गई लिखित तहरीर में बताया कि वह अपने घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान गांव के ही दो युवक वहां पहुंचे और बिना किसी पूर्व विवाद के उनसे गाली-गलौज व कहासुनी शुरू कर दी। जब पीड़िता और उनकी बेटी ज्योति कुमारी ने इस अभद्रता का विरोध किया, तो आरोपी आपा खो बैठे और दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि उनके घर पर ईंट और पत्थरों की बौछार कर दी। इस हमले में पीड़िता की बेटी ज्योति कुमारी घायल हो गई। वारदात के दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सासनी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सासनी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि पीड़िता बेबी देवी की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस वायरल वीडियो की गहनता से जांच कर रही है और फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि घटना में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।0
0
Report
गौरीबाजार :कस्तूरबा विद्यालय के औचक निरीक्षण में डीएम ने परखी शिक्षा व व्यवस्थाओं की गुणवत्ता
Deoria, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, पथरहट (गौरीबाजार) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की साफ-सफाई, पठन-पाठन, छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि शासन द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं छात्राओं को सुगमता से उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ कौशल विकास गतिविधियों से भी जोड़ा जाए। उन्होंने वार्डन को विद्यालय परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रसोईघर में छात्राओं के लिए तैयार भोजन का भी निरीक्षण किया तथा गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही छात्राओं के आवास, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को भी सुदृढ़ बनाए रखने को कहा। जिलाधिकारी ने नामांकन के अनुरूप छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाया जाए, जिससे छात्राएं सहज एवं सुरक्षित महसूस करें। उन्होंने विशेष रूप से पठन-पाठन की गुणवत्ता तथा छात्राओं की समग्र शिक्षा पर ध्यान देने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान वार्डन पुष्पलता सिंह, अध्यापिका शिल्पा कुशवाहा सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।0
0
Report
Advertisement
छत्तीसगढ़: शाला प्रवेश उत्सव से बच्चों को स्कूल से जोड़ने पर जोर
Bemetara, Chhattisgarh:एंकर छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और हर बच्चे को स्कूल से जोड़ने के उद्देश्य से लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में बेमेतरा जिले के बेरला में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर और पुष्प भेंट कर स्कूल में स्वागत किया गया। साथ ही नेवता भोज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, साजा विधायक ईश्वर साहू और बेमेतरा विधायक दीपेश साहू सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक और पालक मौजूद रहे। इस अवसर पर जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। साथ ही नए शैक्षणिक सत्र के लिए विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें और अन्य शिक्षण सामग्री का वितरण भी किया गया। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शाला प्रवेश उत्सव को जनभागीदारी के साथ उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। सरकार शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण, नियमित पैरेंट-टीचर मीटिंग और अन्य सुधारात्मक कदमों पर लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य राज्य में ड्रॉपआउट रेट को कम करना है, ताकि हर बच्चा स्कूल जाए, अच्छी शिक्षा प्राप्त करे और उच्च शिक्षा तक अपनी पढ़ाई जारी रख सके। बाइट 1: अरुण साव, उपमुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़0
0
Report
यमुना में समाई कार, दो पत्थर ठेकेदारों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। यमुना में समाई कार, दो पत्थर ठेकेदारों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा व शाहजहांपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों घायलों को एम्बुलेंस से पीजीआई पिलखनी भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल का उपचार जारी है।बारिश के बीच हुए इस दर्दनाक हादसा।दोनों मृतक सरसावा थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे0
0
Report
शिवमोगा वाटर फॉल्स: पर्यटकों के बीच सुरक्षा सवाल उठे
Noida, Uttar Pradesh:शिवमोगा वाटर फाल्स0
0
Report
Advertisement
राजाखेड़ा फायरिंग: 72 घंटे में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, जंगल से दबिश
Dholpur, Rajasthan:राजाखेड़ा फायरिंग कांड: 72 घंटे में 25-25 हजार के 2 इनामी बदमाश बीहड़ से गिरफ्तार भागते समय टीले से कूदे, पैरों में आई चोट, अवैध कट्टा और कारतूस बरामद बसूली के इरादे से की थी फायरिंग धौलपुर। राजाखेड़ा कस्बे में 6 जुलाई को एक ही दिन में 3 अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में धौलपुर पुलिस ने 72 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में गठित विशेष टीमों ने 25-25 हजार के 2 इनामी बदमाशों को बसई घीयाराम के आगे अंधियारी के बीहड़ों से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान दोनों आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे और टीले से कूदने के कारण घायल हो गए। एक घंटे में 3 वारदात से दहला राजाखेड़ा 6 जुलाई 2026 को दोपहर 3:37 बजे से शाम 4:30 बजे के बीच बाइक सवार 3 बदमाशों ने राजाखेड़ा कस्बे में ताबड़तोड़ फायरिंग की। पहली वारदात दोपहर 3:37 बजे बट्टा क्षेत्र में हुई। बदमाशों ने व्यापारी प्रवीण जैन की खड़ी कार पर फायरिंग की, जिससे कार का शीशा टूट गया। दूसरी वारदात दोपहर 4:10 बजे मेन बाजार में हुई। यहां शांतिलाल गारमेंट्स की दुकान पर बैठे व्यापारी कौशल जैन उर्फ रिंकू जैन पर फायरिंग की गई। तीसरी वारदात शाम 4:30 बजे राजामन्दिर के पास राजू बाजार में भाई-भाई की दुकान पर हुई। बदमाशों ने यहां भी फायरिंग कर धमकी दी और मौके से फरार हो गए। लगातार हुई फायरिंग की घटनाओं से पूरे कस्बे में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की एक्शन टीमों ने घटनास्थल और आसपास लगे 40 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सायबर सेल ने तकनीकी साक्ष्य जुटाए और संदिग्ध मोबाइल नंबरों की लोकेशन ट्रेस की। मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। इन्हीं प्रयासों के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान कर ली। जांच में यह भी सामने आया कि तीनों आरोपियों पर एसपी कार्यालय से 25-25 हजार रुपये का इनाम पहले से घोषित है अंधियारी बीहड़ जंगल में दबिश DST से मिली पुख्ता सूचना के बाद पुलिस टीम ने बसई घीयाराम से आगे अंधियारी के बीहड़ों में दबिश दी। पुलिस को आता देख दो आरोपी अभिषेक और सचिन वहां से भागने लगे। भागने के दौरान दोनों लगभग 20 फीट ऊंचे मिट्टी के टीले से कूद गए। इस कारण उनके पैरों में गंभीर चोटें आ गईं। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद इनकी पहचान 1. अभिषेक पुत्र रामकुमार, निवासी घड़ी जोनावाद, थाना राजाखेड़ा और 2. सचिन पुत्र कमला, निवासी मनसुखपुरा, जिला आगरा के रूप में हुई है। उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 1 काली अपाचे मोटरसाइकिल, 1 अवैध देशी कट्टा 315 बोर और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। घायल दोनों आरोपियों को उपचार के लिए पहले राजाखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में जिला चिकित्सालय धौलपुर में पुलिस अभिरक्षा में भर्ती कराया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने राजाखेड़ा में फायरिंग करना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों का मकसद कस्बे के व्यापारियों से बसूली करना था। दहशत फैलाने के लिए ही उन्होंने एक दिन में 3 जगह फायरिंग की। पूछताछ में तीसरे आरोपी लुका उर्फ मन्नू उर्फ प्रद्युम्न निवासी मक्खाकी, थाना राजाखेड़ा का नाम भी सामने आया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। साथ ही आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड, हथियारों की खरीद-फरोख्त और अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। DST के कॉन्स्टेबल भगीरथ और देवेंद्र की भूमिका सराहनीय रही। एसपी विकास सांगवान ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ धौलपुर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी0
0
Report
खेरवाड़ा में आशा सहयोगिनो ने वेतनमान के लिए ज्ञापन सौंपा
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के खेरवाड़ा से बड़ी खबर, आशा सहयोगिनो ने ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, खेरवाड़ा व नयागांव की आशा सहयोगिनो ने ज्ञापन के मार्फत बताया कि, विगत कुछ समय से मानदेय प्राप्त नहीं हो रहा है, क्लेम की मानदेय राशि टुकड़ों में व इनसेंटिव राशि भी नहीं आ रही है, आशाओं ने मासिक वेतन 1 से 5 तारीख कराने को कहा, मांगे नहीं मानने पर आगे कार्य का बहिष्कार किया जाएगा।0
0
Report
भोपाल: वक्फ बोर्ड में गैर मुस्लिम एंट्री पर मुस्लिम समुदाय का विरोध
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल वक़्फ़ बोर्ड में गैर मुसलमान की एंट्री को लेकर विरोध जुम्मे की नमाज अदा करने आए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध भोपाल के ताजुल मस्जिद में काली पट्टी बांधकर मुस्लिम समुदाय ने किया विरोध मुस्लिम समुदाय ने कहा वक़्फ़ बोर्ड में गैर मुस्लिम की एंट्री सही नहीं है गैर मुस्लिम सदस्य को नहीं हटाया गया तो मुस्लिम समुदाय का जारी रहेगा विरोध0
0
Report
Advertisement
