227412
Amethi: सांसद किशोरी लाल शर्मा ने जनसुनवाई में लोगों की समस्याओं का समाधान करने का किया वादा
Darpipur, Uttar Pradesh:सांसद किशोरी लाल शर्मा ने अपने तीन दिवसीय दौरे के तीसरे दिन जनसुनवाई का आयोजन किया और लोगों की समस्याओं का निराकरण कराने का वादा किया। उन्होंने गौरीगंज में जनता से मुलाकात की और कई सामाजिक तथा राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में उन्होंने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं को सुनकर समाधान का आश्वासन दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नवरात्रि के पहले दिन सासाराम में ताराचंडी देवी मंदिर श्रद्धालुओं की भीड़
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां आज नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना के साथ ही नवरात्रि का महा अनुष्ठान शुरू हो गया है। ऐसे में सासाराम के प्राचीन ताराचंडी देवी स्थान पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है। सुबह से ही श्रद्धालु ताराचंडी देवी स्थान पर इकट्ठा हो रहे हैं तथा पूजा अर्चना कर रहे हैं। मंदिरों में शंखनाद हो रहे हैं तथा लोग कतार में खड़े होकर देवी की आराधना एवं दर्शन के प्रतीक्षा में है। बता दे की कैमूर पहाड़ी के गुफा में ताराचंडी देवी स्थान स्थित है। जहां आज नवरात्र के पहले दिन ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है। आने वाले 9 दिनों तक धीरे-धीरे आस्था का जन सैलाब बढ़ता जाएगा। बता दे की ताराचंडी देवी स्थान के प्रति यहां के लोगों की गजब की आस्था है। ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे हृदय से देवी की आराधना करते हैं। उनकी तमाम मनोकामनाएं सिद्ध हो जाती है। मां यहां तारा अर्थात नेत्र रूप में अवस्थित है और यहां पूरी तथा हलवा का प्रसाद चढ़ता है। भक्त से लेकर पुजारी सभी देवी की आराधना में तल्लीन है。0
0
Report
नवरात्र शुरू: मंदिरों में भक्तों की भीड़, मां दुर्गा की पूजा का उत्साह
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - नवरात्र प्रारम्भ, माँ दुर्गा की उपासना शुरू मंदिरों में भीड़। एंकर - आज से नवरात्र प्रारम्भ हो गया। और मां दुर्गा की प्रथम रुप शैलपुत्री की पूजा आराधना करने के लिए मंदिरों में आज सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी है। आज माता शैलपुत्री की पूजा करने के साथ नौ दिनों की उपासना करना आज से शुरू कर दिया है। महिलाएँ सुबह से ही पूरा करने के लिए मंदिरों में पहुँच चुकी है। लोग माता की चुनरी , फल प्रसाद लेकर उपवास शुरू कर दी है। वहीं विभिन्न मंदिरों में जैसे बाबा आम्रेश्वर धाम , दुर्गा मंदिर, देवी गुड़ी, नकटी देवी , सोनमेर मंदिर , सहित अनेक मंदिरों में माता रानी की पूजा पूरे भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है। वहीं जरिया गढ़ में अखण्ड हरि कीर्तन शुरू हो गया है।0
0
Report
भागलपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक किलो स्मैक बरामद
Naya Chak, Bihar:नाथनगर थाना क्षेत्र के बाबू टोला में पुलिस ने छापेमारी कर करीब 2 करोड़ रुपये का स्मैक जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमलेश यादव और काजल देवी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, जिले में अब तक इतनी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ की बरामदगी नहीं हुई थी। आखिर भागलपुर में नशे का कारोबार किस स्तर तक फैल चुका है और इसके पीछे कौन-कौन लोग सक्रिय हैं? सिटी एसपी अतुलेश झा के मुताबिक, नाथनगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाबू टोला में अमलेश यादव अपने घर में परिवार के साथ मिलकर अवैध मादक पदार्थों का संग्रह और खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहले उसका सत्यापन किया और फिर एक टीम गठित कर संबंधित घर में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को एक किलो स्मैक मिला, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मौके से अमलेश यादव और काजल देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं। एक किलो स्मैक आखिर कहां से लाया गया था? इसकी सप्लाई कहां-कहां की जानी थी? क्या इस कारोबार के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है, या फिर इसके तार दूसरे जिलों से भी जुड़े हैं? पुलिस अब इन तमाम पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नशे के कारोबार से जुड़े दूसरे लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। भागलपुर जैसे शहर में करीब 2 करोड़ रुपये के स्मैक की बरामदगी नशे के अवैध कारोबार को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। पुलिस का दावा है कि जिले में अब तक इतनी भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ था। ऐसे में अब निगाहें जांच पर हैं कि इस खेप का स्रोत क्या था, इसके खरीदार कौन थे और नशे के इस कथित नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है。0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर में शिक्षा की उड़ान पहल: स्टडी टेबल व आशीर्वाद-पत्र वितरण कार्यक्रम
Noida, Uttar Pradesh:शिक्षा की उड़ान पहल के अंतर्गत जनपद बलरामपुर में स्टडी टेबल एवं आशीर्वाद-पत्र वितरण कार्यक्रम0
0
Report
जयपुर के शास्त्री नगर में कबाड़ियों के गोदामों में आग, दमकल ने काबू पाया
Jaipur, Rajasthan:शास्त्री नगर थाना इलाके में लगी आग पेंटर कॉलोनी की सुदामापुरी में देर रात हुआ हादसा कबाड़ियों के गोदाम में लगी आग लगने की घटना सूचना पर शास्त्री नगर थाना पुलिस पहुंची मौक़े पर इसके बाद पुलिस दमकल विभाग को दी पुलिस ने सूचना देर रात को कड़ी मशक़्क़त से पाया आग पर क़ाबू लोग बोले यहाँ कबाड़ियों के सैकड़ों अवैध गोदाम आए दिन होते रहते हैं इस तरह के हादसे लेकिन प्रशासन नहीं कर रहा कोई कार्रवाई0
0
Report
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष प्रगट सिंह अमृत ने केसगढ़ साहिब में नतमस्तक होकर अरदास की
Anandpur Sahib, Punjab:ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਵੇਲੇ ਤਖਤ ਸ਼੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਹੋਏ ਨतमਸਤਕ। ਪਹਿਲੀ ਅਰਦਾਸ ਵਿੱਚ ਕੀਤੀ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਸਰਬੱਤ ਦੇ ਭਲੇ ਲਈ ਅਰਦਾਸ ਕਰਨ ਆਏ ਹਨ。0
0
Report
Advertisement
नवरात्र पर दिल्ली के बॉर्डर इलाकों में महिला पुलिसकर्मियों की पिकेट तैनाती
Noida, Uttar Pradesh:नवरात्र का पहला दिन दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में पिकेट पर महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका को हिरासत में लेने के लिए भी महिला policeकर्मी को लगाया गया था. ठीक उसी तर्ज पर तमाम बॉर्डर इलाकों में चेकिंग के लिए महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया0
0
Report
एसटीएफ ने कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में चौथा आरोप पत्र दाखिल किया
Noida, Uttar Pradesh:एसटीएफ ने कोडीनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार मामले में चौथा आरोप पत्र दाखिल किया है। इसमें शुभम जायसवाल समेत चार नए आरोपितों के नाम शामिल हैं और शैली ट्रेड्स के जरिए बिलिंग का खुलासा हुआ है। कोडीनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार की जांच कर रही एसटीएफ ने शनिवार को मामले में चौथा आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। 38 हजार पन्नों के इस आरोप पत्र में शुभम जायसवाल, उसके मौसेरे भाई गौरव जायसवाल समेत चार लोगों को आरोपित किया गया है। अन्य दो आरोपित विकास सिंह नर्वे और अमित हैं। शुभम और गौरव घटना के बाद से दुबई में बताये जा रहे हैं। एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि शुभम अपने पिता के नाम पर झारखंड में पंजीकृत शैली ट्रेड्स के जरिए कारोबार संचालित कर रहा था। फर्म का इस्तेमाल मुख्य रूप से बिलिंग के लिए किया गया। जांच में वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र और गाजियाबाद समेत चार से पांच जिलों में इस फर्म के माध्यम से बिलिंग किया गया। इससे पहले एसटीएफ ने कफ सिरप सिंडिकेट के तीन सुपर डिस्ट्रीब्यूटरों समेत छह आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इनमें विभोर राणा, सचिन कुमार, अभिषेक शर्मा, विशाल सिंह, बिट्टू कुमार और शुभम शर्मा के नाम शामिल थे। एसटीएफ ने इन आरोपितों के खिलाफ साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपपत्र दाखिल किया था। एसटीएफ के अनुसार, मामले में अब तक 14 आरोपितों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। इससे पहले दाखिल चार्जशीट में विशाल और राणा के नाम भी शामिल थे। ताजा चार्जशीट में शुभम, गौरव, विकास सिंह नर्वे और अमित जायसवाल को शामिल किया गया है।0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं: सामग्री में स्पष्ट समाचार नहीं मिला
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
दिल्ली बुलाए गए कांग्रेस नेताओं के बीच देशव्यापी राजनीतिक घमासान तेज
Ranchi, Jharkhand:कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी नेताओं को संगठन स्तर पर निर्देश जारी करते हुए सभी राज्यों से एमएलए, एमपी सहित पार्टी के सीनियर नेताओं और समर्थकों को दिल्ली बुलाया है ...11 अक्टूबर की रात या 12 अक्टूबर की सुबह तक दिल्ली पहुंचने का निर्देश मिला तो झारखंड कांग्रेस के नेता भी एक्टिव हो गए। वहीं बीजेपी हमलावर है, अस्थिरता का माहौल पैदा करने का आरोप लगा रही है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कमल ठाकुर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कांग्रेस नेतृत्व ने देश के संविधान को बचाने की कसम खा रखी है। बनाया हमने है तो बचाएंगे भी हम। देश में बीजेपी ने ज्ञानेश कुमार के द्वारा अराजकता फैला रखी है, उसपर नई रणनीति बनाने के लिए और देश भर में बीजेपी को घेरने के लिए दिल्ली पहचुने का निर्देश मिला है। सभी विधायक, प्रदेश अध्यक्ष, शीर्ष नेतृत्व, एमएलए, सांसद और पार्टी के अगुआ नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं। बाइट ...कमल ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा, जो आक्रोश है ये ज्ञानेश कुमार गुप्ता के खिलाफ है। यही आंदोलन अब राष्ट्र व्यापी स्वरुप में आ गई है। हर राज्य में, जिले तक विरोध प्रदर्शन हो रहा है। कांग्रेस ने भी अपने कार्यक्रम तय किए हैं उसके अनुरुप अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिल्ली बुलाया है। देश में जो माहौल बना है, कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है इस लिए देश के हर कोने में उनके आंदोलन का स्वरुप दिख रहा है। बाइट ...मनोज पांडेय, प्रवक्ता, झामुमो बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा में प्रतिक्रिया देते हुए कहा, वर्तमान व्यवस्था में जिस तरह से विरोध की राजनीति कांग्रेस कर रही है। पूरे देश में अराजकता की स्थिति लाना चाहती है। जिस वोट चोरी की बात वो कर रहे। उनको पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए, कांग्रेस ने चुनाव आयोग को अपने संस्थान के रुप में हमेशा इस्तेमाल किया। ये विरोध सिर्फ देश में अस्थिरता लाने के लिए कर रहे हैं। जिस तरह से कांग्रेस और राहुल काम कर रहे, उनके सारे तार विदेश से जुड़े हैं। देश की जनता सब समझ रही इस लिए इनको लगातार रिजेक्ट कर रही है।0
0
Report
पटना में दुर्गा पूजा तेज, आनंदपुरी में 100 फीट शिवलिंग पंडाल और घंटियाँ
Patna, Bihar:पटना में नवरात्र की शुरुआत के साथ ही दुर्गा पूजा की तैयारियाँ तेज हो गई हैं। मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना और कलश स्थापना के साथ नौ दिनों के अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है, वहीं बाजारों में भी रौनक देखने को मिल रही है। राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में भव्य पूजा पंडालों का निर्माण और सजावट का काम तेजी से चल रहा है। पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित आनंदपुरी के हिमगिरि चौक पर इस बार 100 फीट ऊंचे शिवलिंग के आकार का भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। बंगाल से आए कारीगर इस पंडाल को तैयार कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रवेश द्वार को भी खास तरीके से सजाया जा रहा है। वहीं, आनंदपुरी मेन रोड को करीब 10 हजार घंटियों से सजाने की तैयारी है। लगभग 300 से 400 मीटर के क्षेत्र में घंटियां लगाने का काम शुरू हो चुका है और काम पूरा हो चुका है इसके बाद लाइटिंग का कम शुरू किया जाएगा । हर साल आनंदपुरी का दुर्गा पूजा पंडाल अपनी अनोखी सजावट और भव्यता के कारण आकर्षण का केंद्र रहता है। इससे पहले यहां छातों, गुब्बारों और आकर्षक लाइटिंग के जरिए सजावट की जा चुकी है। इस बार भी पंडाल और घंटियों से सजी सड़क लोगों के आकर्षण का केंद्र बनने की उम्मीद है। नवरात्र के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और सजावट देखने आने वाले लोग पहुंचते हैं। इसके अलावा, इस बार छह दिनों तक भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसको लेकर तैयारियां जारी हैं।0
0
Report
लड़की से जुड़ी खबर: ताजा अपडेट
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
ओडिशा के समुद्र में डूबे बेगूसराय के 3 युवक, एक की मौत, तलाश जारी
Begusarai, Bihar:एंकर , बेगूसराय के रहने वाले तीन युवक ओडिशा में रील बनाने के दौरान डूब गया। जिसमें एक युवक की शव बरामद हुआ। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। आपको बताते चले कि ओडिशा में डूबे करीब 20 वर्षीय मो. आमिर का शव उसके पैतृक गांव पपरौर पहुंचते ही मातम छा गया। बेटे का शव देखते ही परिजनों में चीख-pukar मच गई। मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस हादसे में अब भी आमिर के दो दोस्त लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। तीनों युवक ओडिशा के पारादीप में नहाने और रिल बनाने के दौरान समुद्र की लहरों में बह गए थे। दरअसल, पूरा मामला बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पपरौर पंचायत के वार्ड संख्या 11, पूरब मोहल्ले का है। यहाँ के निवासी मो. जसीम के करीब 20 वर्षीय पुत्र मो. आमिर का शव शनिवार दोपहर करीब तीन बजे ओडिशा से उसके घर पहुंचा। शव पहुंचते ही परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में मातम पसर गया। देखते ही देखते मृतक के घर पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हर तरफ चीख-पुकार और गमगीन माहौल नजर आया। मृतक के पिता मो. जसीम ने बताया कि उनका बेटा दिल्ली में उनके साथ रहकर वेल्डिंग का काम सीख रहा था। 28 सितंबर को आमिर दिल्ली से अपने गांव के लिए निकला और 29 सितंबर को घर पहुंचा। इसके बाद 30 सितंबर को वह अपने पड़ोस के युवक मो. साहिल के साथ काम करने के लिए ओडिशा रवाना हो गया। वहीं, उसके दो अन्य दोस्त मो. कासीफ और मो. शहनवाज उर्फ काजू पहले से ही ओडिशा में मजदूरी कर रहे थे। बताया जाता है कि 7 अक्टूबर को आमिर अपने तीन दोस्तों मो. साहिल, मो. कासीफ और मो. शहनवाज उर्फ काजू के साथ ओडिशा के पारादीप में नहाने गया था। इसी दौरान आमिर, कासीफ और शहनवाज पानी में उतर गए और तेज लहरों की चपेट में आकर बह गए। जबकि उनका दोस्त साहिल पानी से बाहर ही बैठा रहा। घटना के बाद तीनों युवकों की तलाश शुरू की गई। 9 अक्टूबर को मो. आमिर का शव पानी के किनारे बरामद हुआ। स्थानीय पुलिस की आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद 10 अक्टूबर को शव एम्बुलेंस से बेगूसराय के लिए रवाना किया गया, जो शनिवार दोपहर पपरौर गांव पहुंचा। आमिर का शव घर पहुंचते ही उसकी मां और पिता मो. जसीम बेसुध होकर रोने लगे। जवान बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, लापता दोनों युवकों मो. कासीफ और मो. शहनवाज उर्फ काजू के परिजनों की भी निगाहें उनकी सकुशल वापसी पर टिकी हैं। दोनों की तलाश अब भी जारी है। इस घटना से पूरे पपरौर गांव में शोक का माहौल है। इधर, गांव के मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया अरविंद राय ने मृतक के परिवार को सरकारी सहायता और नियमानुसार लाभ दिलाने के लिए प्रयास करने की बात कही है। फिलहाल, एक परिवार ने अपने जवान बेटे को खो दिया है, जबकि दो अन्य परिवार अपने लापता बेटों की सलामती की दुआ कर रहे हैं। ओडिशा में हुए इस दर्दनाक हादसे ने पपरौर गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। अब सभी की निगाहें लापता दोनों युवकों की तलाश पर टिकी हैं.0
0
Report
बारूच में विदेशी शराब तस्करी के मामले पर SMC ने बड़ा एक्शन लिया
Bharuch, Gujarat:ભરૂચ ભરૂચમાં ફરી એકવાર વિદેશી દારૂની હેરાફેરી મામલે SMCની મોટી કાર્યવાહી અંકલેશ્વરના NH 48 પર નોબલ માર્કેટ સામેથી AC ની આડમાં કન્ટેનરમાં લઈ જવાતો લાખોનો વિદેશી દારૂ ઝડપાયો. હરિયાણાથી કન્ટેનરમાં AC ની આડમાં લઈ જવાતો વિવિધ બ્રાન્ડનો 45.48 લાખ ઉપરાંતનો વિદેશી ઝડપાયો. SMC ની ટીમે 5 علاوہ લોકોને વોન્ટેડ જાહેર કર્યા. પોલીસે વ્યક્ષી દર, AC અને કન્ટેનર સહિત 1.25 કરોડ 99 હજાર ઉપરાંતની માલમત્તા કબ્જે કરી વધુ કાર્યવાહી હાથ ધરી.0
0
Report
Advertisement
