227412
अमेठीः सांसद किशोरी लाल शर्मा ने गौरीगंज में जनता से की मुलाकात, कंबल वितरण कार्यक्रम में लिया भाग
Darpipur, Uttar Pradesh:सांसद किशोरी लाल शर्मा ने आज अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गौरीगंज में जनता से मुलाकात की और विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में उन्होंने क्षेत्रीय निवासियों की समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ही कंबल वितरण कार्यक्रम में भी भाग लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष के घर हमला: SIT बनाकर कड़ाई से कार्रवाई की मांग
Noida, Uttar Pradesh:कल रात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के निवास पर हुआ साजिशाना हमला घोर निंदनीय है, और चिंता जनक है! जिस प्रकार से आधा दर्जन बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरा के तार काटे, ताले काटे, घर की कुंडिया तोड़ी और परिवार पर घातक हमले की कोशिश की, यह हरियाणा प्रदेश में दिवालिया हुई कानून व्यवस्था को दर्शाता है। राव नरेंद्र सिंह, स्यवं मैं तथा कांग्रेस के साथी हरियाणा भर में संगठित अपराध माफिया के खिलाफ निरंतर आवाज उठाते आए हैं। दुर्भाग्य की बात यह है कि हर रोज प्रदेश में फिरौती,रंगदारी, हत्या व डकैती आम बात हो गई है। हरियाणा में अपराध का शासन है। ना जान की गारंटी बची है और ना ही माल की। जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के घर पर ही ऐसा घातक व जानलेवा हमला हो सकता है तो आम जनमानस किस भय की परिस्थिति में जीवन जी रहा होगा ? हमारी मांग है कि उन गुडों और माफिया को, जिन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के घर पर जानलेवा हमले की साजिश की है, उन्हें पकड़ने के लिए बगैर विलंब के एक विशेष जांच दल यानी एसआईटी बनाकर फौरन गिरफ्तार कर कड़ी कारवाही की जाए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, राव नरेंद्र सिंह और उनके परिवार को तुरंत सुरक्षा प्रदान की जाए। उम्मीद है श्रीमान नायब सैनी राजनीतिक द्वेष से ऊपर उठकर कारवाही करेंगे।0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं है - स्रोत में कोई समाचार सामग्री नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
लखनऊ बीबीडी थाने: 25 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, छात्रों हंगामे के दौरान नहीं पहुँची पुलिस
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ बीबीडी थाने के 25 से अधिक पुलिसकर्मियों पर गाज छात्रों के हंगामे के दौरान मौके पर नहीं पहुंची पुलिस लापरवाही पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक पर गिरी गाज 10 दरोगा समेत 25 पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई0
0
Report
Advertisement
जन्नत के अंधविश्वास के चलते 10 वर्षीय मासूम की हत्या, आरोपी शेरू खान गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:जन्नत पाने के अंधविश्वास में 20 साल के आरोपी ने की 10 वर्षीय मासूम की हत्या; शिवपुरा पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार, सोजत क्षेत्र के रामासनी सांदवान में 10 साल के मासूम बच्चे की बेरहमी से गला रेतकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, शिवपुरा थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मात्र 24 घंटे के अंदर किया वारदात का पर्दाफाश, मासूम आरिफ की हत्या करने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसका सगा पड़ोसी शेरू खान ही निकला, SP मोनिका सेन के निर्देशन में स्पेशल टीमों ने आरोपी शेरू खान को किया गिरफ्तार, पूछताछ में आरोपी ने उगला खौफनाक सच— 'जन्नत' पाने की चाहत में दी मासूम की कुर्बानी, आरोपी ने बताया कि एक मौलवी ने उसे कहा था कि बच्चे की कुर्बानी देने से 'जन्नत' होगी नसीब होगी, वह पिछले दो साल से किसी बच्चे की कुर्बानी देने की फिराक में लगातार प्रयास कर रहा था, वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी शेरू खान ने नमाज पढ़ी और फिर कलमा पढ़कर गला रेटा, आरोपी इससे पहले एक भैंस के बच्चे की भी दे चुका था कुर्बानी, घटनास्थल पर मिले हालात से इलाके में सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की खड़ी हो गई थी स्थिति, पुलिस ने सूझबूझ से काम लेते हुए कानून-व्यवस्था को बिगड़ने से बचाया और शांति कायम रखी, यह पूरी वारदात 14 मई की शाम को ग्राम रामासनी सांदवान स्थित तालाब की पाल पर हुई थी, आरोपी मासूम आरिफ को घर के बाहर से अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गया था, मासूम के हाथ-पैर बांधकर धारदार हथियार से उसकी गर्दन काटकर बेरहमी से हत्या की गई थी, पुलिस ने हत्या का नया मुकदमा दर्ज कर वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद करने की जांच शुरू की, SP मोनिका सैन के निर्देशन में, सीओ सोजत रतनाराम देवासी के नेतृत्व में थानाधिकारी भंवरलाल सहित टीम की कामयाबी.0
0
Report
जालौन में घरेलू कलह से महिला ने कुएं में कूदकर आत्महत्या, पूरी घटना जानिए
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में घरेलू क्लेश से परेशान महिला ने कुएं में लगाई छलांग, कुएं में कूदने से महिला की मौके पर हुई मौत, कुएं में महिला के कूदने की घटना से गांव में मचा हड़कंप, आनन-फानन मे महिला का ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव का मामला।0
0
Report
प्रेमिका की शादी से नाराज युवक BSNL टॉवर पर चढ़ा, इलाके में हड़कंप
Hajipur, Bihar:वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक अपनी प्रेमिका की शादी से नाराज होकर BSNL टॉवर पर चढ़ गया। युवक के टॉवर पर चढ़ते ही इलाके में हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।मामला लालगंज थाना क्षेत्र के जैतीपुर गांव और बिजली ऑफिस परिसर का है। बताया जा रहा है कि जैतीपुर गांव निवासी दिनेश राम का 28 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था। लेकिन परिवार की सहमति नहीं मिलने और प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज होकर वह BSNL टॉवर पर चढ़ गया।युवक को टॉवर पर चढ़ा देख इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही लालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी देर तक युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा रही और लोग युवक को नीचे उतरने की अपील करते रहे।काफी मशक्कत और पुलिस के आश्वासन के बाद युवक टॉवर से नीचे उतरा। इसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई जहां उससे पूछताछ की गई।पूछताछ में युवक ने बताया कि वह पिछले एक महीने से अपनी प्रेमिका से शादी करने की जिद पर अड़ा था। उसने यह भी कहा कि इसी तनाव में उसने खाना-पीना तक छोड़ दिया था, जिससे उसकी तबीयत खराब हो जाएगी।0
0
Report
Advertisement
रतलाम में नीट पेपर लीक पर कांग्रेस ने भाजपा के विरुद्ध मशाल रैली निकाली
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में नीट परीक्षा 2026 पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक हर्ष गेहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में मशाल रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। यह रैली धानमंडी से शुरू होकर शहीद चौक पहुंची, जहां भाजपा सरकार के against जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है और मेहनत करने वाले विद्यार्थियों के साथ अन्याय हुआ है। पूर्व विधायक हर्ष गेहलोत ने कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों ने शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्रों के समर्थन में न्याय की मांग उठाते हुए सरकार को जिम्मेदार ठहराया।0
0
Report
नरसिंहपुर में लिफ्ट देकर दुष्कर्म: 16 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप, ड्राइवर गिरफ्तार
Narsinghpur, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग नरसिंहपुर थाना अंतर्गत एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां लिफ्ट देने के बहाने एक 26 वर्षीय शादीशुदा टैंकर चालक ने 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित की शिकायत पर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है पीड़िता 16 वर्षीय नाबालिग दादी की डांट से नाराज होकर सुबह घर से निकल गई थी, नरसिंहपुर मार्ग पर लड़की ने एक पेट्रोल टैंकर को रुकवाकर लिफ्ट मांगी, पीड़िता ने चालक से नरसिंहपुर के डोकरघाट स्थित दादा महाराज मंदिर के पास छोड़ने को कहा लेकिन ड्राइवर ने बहलाया-फुसलाया और कहा, "मैं तुम्हें छिंदवाड़ा घुमाकर लाता हूं." इसके बाद वह टैंकर को छिंदवाड़ा रोड की तरफ ले गया और सुनसान राह पर वारदात को दिया अंजाम0
0
Report
केशकाल में तेज बारिश ने जलजमाव के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर संकट
Kondagaon, Chhattisgarh:यह तस्वीर मानसून से पहले की है अभी मानसून पहुंची भी नहीं है की हालात बद से पत्तर हो रहे है यह तस्वीर कोंडागांव जिले के केशकाल शहर का है जहां कुछ ही घंटो की बारिश ने राष्ट्रीय राजमार्ग की पोल खोल दी है - शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग का नवीनीकरण कार्य भले ही पूरा हो चुका हो, लेकिन नाली साफाई और पानी निकासी को लेकर अब तक कोई प्रभावी पहल नहीं किए जाने से आज आम जनता भारी परेशानियों का सामना कर रही है। शनिवार दोपहर आई तेज़ आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने शहर की बदहाल ड्रेनेज व्यवस्था की पूरी पोल खोलकर रख दी। महज़ आधे घंटे की बारिश में सड़क किनारे पानी भर गया, कई जगह नालियां जाम हो गईं और पानी की निकासी पूरी तरह ठप पड़ गई। हालात ऐसे बन गए कि नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों और दुकानों तक पहुंच गया। इससे स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है, केशकाल नगर के एक दर्जन से अधिक किराना दुकान, हार्डवेयर दुकान, कपड़ा दुकान, फर्नीचर दुकान घरो में पानी घुस गया है मंजर यहाँ है कि लगभग 1 से 2 फीट तक पानी भर गया है लगभग 30 से 40 लाख रु की दुकानदारों को नुकसान हुई है, यदि समय रहते नाली निर्माण किया जाता तो आज यह नौबत नहीं होती...0
0
Report
Advertisement
जनता दरबार में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,585 शिकायतें पहुंचीं, मौके पर सिर्फ 65 का निस्तारण
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ देखने को मिली। सबसे ज्यादा शिकायतें जमीन और आपसी विवादों से जुड़ी रहीं। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा खुद सेवराई तहसील पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनीं। हालांकि सैकड़ों शिकायतों के बीच मौके पर निस्तारण का आंकड़ा बेहद कम रहा। दरअसल गाजीपुर की सातों तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया, लेकिन सबसे ज्यादा नजरें सेवराई तहसील पर रहीं… जहां जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और एसपी डॉ. ईरज राजा ने खुद जनता की फरियाद सुनी। पूरे जिले की सातों तहसीलों को मिलाकर कुल 585 शिकायतें दर्ज हुईं और केवल 65 मामलों का तत्काल समाधान किया गया। समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की सबसे बड़ी समस्या जमीन विवाद, कब्जा और आपसी झगड़ों से जुड़ी रही… जिस पर जिलाधिकारी ने पुलिस और राजस्व विभाग को संयुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए।जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कहा कि जन समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हमारी प्राथमिकता है। जमीन विवादों में पुलिस और राजस्व विभाग मिलकर कार्रवाई करें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और किसी भी मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।0
0
Report
बीजीआर कोल पुल निर्माण स्थल पर पचास लाख की लेवी मांग, पुलिस जांच चालू
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बड़दाहा गांव के निकट इकड़ी नाले पर बीजीआर कोल कंपनी के निर्माणाधीन पुल के कार्यस्थल पर पचास लाख रुपये की लेवी या रंगदारी मांगे जाने की सूचना मिली है। जानकारी मिली है कि लेवी भाकपा माओवादी और टीपीसी उग्रवादी संगठन के नाम पर मांगी गई है। गत रात दो नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे। सुरक्षा गार्ड अथवा रात्रि प्रहरी मनोज मुर्मू को डराकर लेवी की पर्ची थमाई गई और उससे जबरन पढ़वाई गई। बदमाशों ने पैसा न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। घटना की जानकारी मिलने पर एसआई पप्पू कुमार घटनास्थल और बीजीआर कैंप पहुंचे। सुरक्षा कर्मियों और कोल प्रबंधन से गहन पूछताछ की गई। मामले को लेकर कोल प्रबंधन की लिखित शिकायत पर अमड़ापाड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अग्रेतर कार्रवाई हेतु पुलिस इस मामले की सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। SDPO विजय कुमार ने बताया कि बीजीआर कोल कंपनी के तरफ से आवेदन मिला है। मुकदमा दर्ज कर हर एंगल से जांच की जा रही है。0
0
Report
सीएम नायब सिंह सैनी ने 10वीं-12वीं टॉपर्स को दी हार्दिक बधाई
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने 10वीं और 12वीं के टॉपर्स से की बात फोन के माध्यम से मेधावी छात्र-छात्राओं से संवाद कर दी हार्दिक बधाई परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रत्येक छात्र-छात्रा को हरियाणा सरकार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं — मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री ने सभी मेधावी विद्यार्थियों के स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए कहा,हरियाणा सरकार हर कदम पर अपनी युवा शक्ति के साथ- मुख्यमंत्री0
0
Report
Advertisement
श्रीगंगानगर पुलिस की पैदल गश्त से आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय का संदेश
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर पुलिस की सतर्क निगाह, अपराधियों में भय आमजन में विश्वास हरी शंकर, जिला पुलिस अधीक्षक श्रीगंगानगर के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों द्वारा जिला मुख्यालय पर आज सांयकालीन पैदल गश्त की गई। महाराजा गंगा सिंह चौक से रवाना होकर गोल बाजार, वकीलों वाली डिग्गी, आदर्श पार्क होते हुए उधम सिंह चौक तक प्रभावी गश्त कर आमजन में विश्वास एवं अपराधियों में भय का संदेश दिया गया। गश्त के दौरान व्यापारियों एवं आमजन से संवाद कर सूचना तंत्र को मजबूत करने एवं आपसी विश्वास बढ़ाने पर जोर दिया गया। पैदल गश्त में दीपक शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीगंगानगर भंवरलाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक QIDT श्रीगंगानगर, आनंद गिला पुलिस उप अधीक्षक साइबर, ज्ञानेंद्र भारती IPS (P), देवेंद्र सिंह थानाधिकारी जवाहरनगर, रमेश न्योल थानाधिकारी पुरानी आबादी, सुभाषचंद्र थानाधिकारी सदर, राजेश प्रभारी यातायात मय थाना स्टाफ, क्यूआरटी का जाब्ता उपस्थित रहे।0
0
Report
होटल क्लार्क्स आमेर में एआई और टैक्स थीम वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन
Jaipur, Rajasthan:होटल क्लार्क आमेर में हुआ टैक्स कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन। रिटायर्ड जस्टिस जेके रांका ने किया उद्घाटन। 'एआई एंड टैक्स' थीम पर आयोजित की गई कॉन्फ्रेंस, देशभर के टैक्स प्रैक्टिशनर्स कर रहे मंथन। ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स की ओर से कार्यक्रम। दामोदर प्रसाद जयपुर एंकर — ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स की ओर से होटल क्लार्क्स आमेर में दो दिवसीय गोल्डन जुबली नेशनल टैक्स कॉन्फ्रेंस-2026 का शुभारंभ किया गया। राजस्थान हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस जेके रांका ने कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया। 'एआई एंड टैक्स' थीम पर आधारित इस कॉन्फ्रेंस में देशभर के 500 से ज्यादा टैक्स प्रोफेशनल भाग ले रहे हैं। कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष पंकज घीया और सचिव संदीप अग्रवाल ने बताया कि कांफ्रेंस के दौरान टेक्निकल सेशन में एआई इन टैक्स लॉ, डायरेक्ट और इन डायरेक्ट टैक्स, जीएसटी जैसे विषय पर देश के जाने-माने एक्सपर्ट व्याख्यान दे रहे हैं। पैनल डिस्कशन के माध्यम से इनकम टैक्स और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों पर विभाग की कार्रवाई, ट्रस्ट और एनजीओ से संबंधित विषयों पर चर्चा की जा रही है।0
0
Report
लखपति दीदियों के बीच पहुंचे डीएम अनुपम शुक्ला, बैंक अफसरों को लगाई फटकार
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बड़ा संदेश दिया है। लखपति दीदियों के साथ सीधे संवाद में डीएम ने बैंक अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराज़गी जताते हुए समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। महिलाओं को बिना भटकाए समयबद्ध ऋण वितरण और योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया गया। गाजीपुर के रायफल क्लब में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आयोजित संवाद कार्यक्रम में जिलेभर से पहुंचीं लखपति दीदियों ने अपने अनुभव और समस्याएं जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के सामने रखीं। महिलाओं ने बताया कि बैंक ऋण स्वीकृति में देरी, बार-बार दस्तावेज मांगने और शाखाओं में सहयोग न मिलने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मौजूद बैंक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि स्वयं सहायता समूहों और लखपति दीदियों को शासन की योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अनावश्यक रूप से बैंकों के चक्कर न लगाने पड़ें। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समूहों द्वारा उठाई गई समस्याओं का संकलन कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए और इसकी पाक्षिक समीक्षा भी की जाएगी। साथ ही विकास भवन और कलेक्ट्रेट परिसर में समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिए सरस शोरूम स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए। संवाद कार्यक्रम में महिलाओं को पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। वहीं सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों को ऋण दिलाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।0
0
Report
Advertisement
