227405
अमेठी सांसद किशोरीलाल शर्मा ने 15 करोड़ की लागत से बनी 18 किलोमीटर लंबी सड़कों का लोकार्पण किया
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी सांसद किशोरीलाल शर्मा ने आज पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में तीन नई सड़कों का विधिपूर्वक लोकार्पण किया। ये सड़के पीएमजीएसवाई के तहत बनी हैं और इनकी कुल लंबाई 18 किलोमीटर है, जिनकी लागत करीब 15 करोड़ रुपये है। सांसद किशोरीलाल शर्मा जो अमेठी में सक्रिय रूप से विकास कार्यों की योजना बना रहे हैं, ने इस अवसर पर सड़कों की पूजा अर्चना कर उनका उद्घाटन किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Bageshwar dham sarkaar Pandit Shastriji coming to sanaatan matth, Bhiwandi, Mumbai, Maharashtra.
Mumbai, Maharashtra:Bageshwar dham sarkaar pandit Dhirendra Shastriji says he is coming on 22th June to 23th June 2026,to sanaatan matth, Bhiwandi, Mumbai, Maharashtra, Bharat(India)🇮🇳, all sanaatan devoties people are invited, can meet him in sanaatan matth, Bhiwandi, Mumbai, Maharashtra.0
0
Report
खाद्य विभाग का छापा: रिफाइंड में एसेंस मिलाकर नकली देशी घी बनाने का भंडाफोड़
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद जनपद क्षेत्र टूंडला। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को चुल्हावाली रोड स्थित ओ.डी.वी. इंटर कॉलेज के पास संचालित एक कथित नकली घी बनाने की फैक्ट्री पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। छापे की सूचना मिलते ही मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान टीम को मौके पर रिफाइंड तेल में एसेंस मिलाकर देशी घी तैयार किया जाता मिला। अधिकारियों ने फैक्ट्री से 24 टीन कथित नकली देशी घी तथा एक ड्रम में भरा अधबना घी बरामद किया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार बरामद सामग्री की कीमत पांच लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यहां तैयार किया जा रहा कथित नकली घी बड़ी मात्रा में अन्य राज्यों में भी सप्लाई किया जाता था। खाद्य विभाग ने मौके से आवश्यक नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित लोगों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
मोहर्रम शांतिपूर्ण समारोह के लिए शाजापुर में पुलिस तैनाती मजबूत
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर नगर में मोहर्रम का पर्व मनाया जा रहा है। आयोजन पूरी तरह शंातिपूर्ण संपन्न हो, कोई हुड़दंग न हो इसके लिए पुलिस ने पूरी तैयारियां कर रखी है, जिनके द्वारा पूरे जुलूस मार्ग को तीसरी आंख की हद में रखा है। साथ ही जुलूस मंे बैलन, प्रेशर कूकर और मच्छर मारने का हीट लेकर निकलने वालों को भी सख्त हिदायत दी है कि वे ऐसी चीजों को शामिल न करें। साथ ही डीजे को भी प्रतिबंधित किया गया है। नगर में दस दिनो तक मोहर्रम का मातमी पर्व मनाया जा रहा है। इसके बाद नगर में मशाल जुलूस भी निकाला जाएगा। जहां-जहां से जुलूस निकलेगा उस मार्ग की पूरी निगरानी पुलिस द्वारा की गई है। साथ ही 300 कैमरे जनसहयोग व पुलिस द्वारा लगवाए गए हैं तो 100 कैमरे नगर पालिका द्वारा लगाए जा रहे हैं ताकि पूरे जुलूस मार्ग पर पुलिस की नजर रहे और हुड़दंगियों पर नजर रखी जा सके। एएसपी घनश्याम मालवीय ने बताया कि लोगों के त्यौहार में किसी प्रकार की अशांति नहीं होगी। हमने आज फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को संदेश भी दिया है कि हमारे पास पर्याप्त पुलिस बल और पर्याप्त संसाधन है जिससे शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे। मोहर्रम पर्व को लेकर एएसपी सहित उनकी टीम द्वारा बैठकें आयोजित की गई हैं। जहां सख्त हिदायत दी गई है कि कोई भी ऐसा सामान लेकर जुलूस में शामिल न हो जिसकी कोई जरूरत नहीं है। साथ ही डीजे को शामिल न करने के लिए भी समझाईश दी गई है कि वे डीजे को शामिल न करें। यदि ऐसा कोई करता है तो उसी समय डीजे को जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किला परिसर से निकाला फ्लैग मार्च, दिया कानून व्यवस्था का संदेश शनिवार को पुलिस प्रशासन द्वरा फ्लैग मार्च निकाला गया जो किला गेट से प्रारंभ होकर छोटा चौक, बड़ा चौक, सोमवारिया, बिलाल मस्जिद गली, लालूपुरा, कुम्हारवाड़ा, मगरिया, नाग-नागिनी रोड, पोस्ट ऑफिस चौराहा, नूर मंडी, कमरदीपुरा, चौकदारवाड़ी, गाडरीपुरा, दायरा, लकड़शाह, मीरकला एवं पिंजारवाड़ी होते हुए पुनः किला गेट पर समाप्त हुआ। मार्च के दौरान पुलिस बल द्वारा संवेदनशील एवं प्रमुख मार्गों पर पैदल भ्रमण कर नागरिकों को शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया। साथ ही लोगों से त्योहार को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। अफवाहों पर ध्यान न दें, शांति से मनाएं त्यौहार एएसपी घनश्याम मालवीय ने लोगों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान शांति एवं भाईचारे की परंपरा को बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा सूचना की स्थिति में तत्काल पुलिस को अवगत कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।0
0
Report
Advertisement
20 साल बाद खुला उपकारा: गढ़वा में सुधारगृह का उद्घाटन
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले का एक अनोखा जेल जिसे बनने मे लग गए 20 वर्ष, 2007 मे पहलीबार हुआ था शिलान्यास फिर 2018 मे हुआ दुबारा शिलान्यास, इसबार हुआ उद्घाटन, जेल आईजी ने कहा यह जेल नहीं बल्कि है सुधारगृह। गढ़वा जिले के श्रीबंशीधर नगर का यह है उप कारा मंडल गढ़वा। जो झारखण्ड -उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर इस्थित है इस जेल की अनोखी बात यह है की इस जेल को बनने मे दो दश्क लग गए यानी कुल 20 वर्ष। जिसका उद्घाटन आज जेल आईजी, डीसी और विधायक ने संयुक्त रूप से मिलकर किया। तत्कालीन मुख्यमंत्री मधुकोड़ा के शाशनकाल वर्ष 2007 मे पहलीबार इसका शिलान्यास किया गया था जबकि दूसरी बार तत्कालीन रघुवर सरकार के शाशनकाल वर्ष 2018 मे बनकर तैयार जेल का दुबारा शिलान्यास किया गया था वर्ष 2007 से लेकर 2017 तक एक संवेदक ने काम अच्छा नहीं किया तो उसे डिबार करते हुए वर्ष 2018 मे दूसरे संवेदक ने इस अधूरे कार्य को पूरा किया। उसके बाद इसका उद्घाटन आज हुआ। यह जेल अनोखा जेल इसलिए भी है क्योंकि इसपर कई जाँच कमेटी भी बैठ चुकी थी भ्रष्टाचार के मामले उजागर हुए था लेकिन अंततः इस जेल की किसमत बदली और आज इसकी शुरुआत हुई। श्री बंशीधर नगर प्रखंड के महदेईया में निर्मित अत्याधुनिक उपकारा (सब-जेल) का शनिवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में विधायक अनंत प्रताप देव, जेल आईजी सुदर्शन मंडल एवं उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर उपकारा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अतिथियों ने जेल परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद उपकारा का शुभारंभ होना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह जेल नहीं बल्कि सुधारगृह है। इससे न्यायिक कार्यों में गति आएगी तथा बंदियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने जेल में उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं की भी विस्तार से जानकारी दी。0
0
Report
खट्टर करनाल पहुंचे, नीट परीक्षा को लेकर शुभकामनाएं और एनसीआर मुद्दे पर स्पष्ट जवाब
Karnal, Haryana:करनाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, प्रबुद्धजन सम्मेलन से भरा चुनावी जोश... नीट परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं, पंजाब की राजनीति पर साधा निशाना... भगवंत मान के वायरल वीडियो पर टिप्पणी से किया परहेज, वहीं एनसीआर से करनाल को बाहर करने की मांग पर दिया बड़ा जवाब। करनाल : अपने लोकसभा क्षेत्र करनाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भारतीय जनता पार्टी के "12 साल बेमिसाल" अभियान के तहत आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा और विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। सम्मेलन में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी, सामाजिक प्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। नीट परीक्षार्थियों को संदेश : कल आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को लेकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन के साथ परीक्षा देने वाले युवाओं का भविष्य उज्ज्वल हो तथा परीक्षा पूरी पारदर्शिता और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो, यही उनकी कामना है। भगवंत मान के वायरल वीडियो पर साधी चुप्पी : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के वायरल वीडियो को लेकर पूछे गए सवाल पर मनोहर लाल ने सीधे तौर पर टिप्पणी करने से बचते हुए कहा कि इस विषय में बेहतर होगा कि स्वयं भगवंत मान से ही पूछा जाए। उन्होंने इस मामले पर किसी भी प्रकार की राजनीतिक प्रतिक्रिया देने से परहेज किया। एनसीआर विवाद पर दिया स्पष्ट जवाब : करनाल को एनसीआर क्षेत्र से बाहर करने की चर्चाओं पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिन कारणों के आधार पर यह मांग उठाई जा रही थी, उन समस्याओं का समाधान सरकार द्वारा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अब ऐसी परिस्थितियां नहीं बची हैं जिनके आधार पर करनाल को एनसीआर से बाहर करने की आवश्यकता महसूस हो। विपक्षी प्रदर्शन पर तीखा प्रहार : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोहर लाल ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ऐसे "अनर्गल और निराधार" मुद्दे उठाने वाले लोगों के सवालों का जवाब देना वह उचित नहीं समझते। उनके अनुसार जनता विकास और सकारात्मक राजनीति चाहती है, न कि बेवजह के विवाद। पंजाब में भाजपा सरकार बनने का दावा : हाल ही में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पंजाब दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर मनोहर लाल ने कहा कि पंजाब में भाजपा लगातार जनसंपर्क और संगठन विस्तार के अभियान में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि शासन गलत हाथों में न जाए। इसी उद्देश्य से पार्टी कार्यकर्ता और नेतृत्व लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त होगा। बाइट – केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर0
0
Report
सूदखोरों के दबाव से परेशान छतरपुर के प्रॉपर्टी डीलर ने ट्रेन के सामने दी जान
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में एक प्रॉपर्टी डीलर सूदखोरों से तंग आकर रेल से कट कर जान दे दी. घटना मातगुवां थाना क्षेत्र के ढड़ारी रेलवे ब्रिज के समीप एक प्रॉपर्टी डीलर का शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान छतरपुर निवासी 40 वर्षीय संतोष पाठक के रूप में हुई है. मृतक ने ललितपुर-खजुराहो मेमो ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली. मृतक संतोष पाठक के सूदखोरों से कर्जा लिया था, सूदखोर ब्याज की रकम के लिये उस पर दबाब बना रहे थे. संतोष पाठक आज दोपहर करीब 2 बजे रेलवे ब्रिज के आसपास दिखाई दिए थे. इसके बाद करीब 3 बजे गुजरने वाली ट्रेन के आगे कूद गया. हादसा इतना भीषण था कि शव के अंग करीब 150 मीटर तक ट्रैक पर बिखरे मिले. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान के लिए परिजनों को बुलाया गया. मौके से मृतक की स्कूटी, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड तथा जमीन संबंधी दस्तावेज बरामद हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े लोग भी मौके पर पहुंच गए. मौके पर थाना प्रभारी अंकुर चौबे सहित पुलिस बल मौजूद रहा. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
Advertisement
रामघाट पर जल योग से नन्हे तैराकों ने दिखाए अनोखे योगासन, जीवन संदेश
Ujjain, Madhya Pradesh:रामघाट पर नन्हे तैराकों ने पानी में किए योगासन, बनाई आकर्षक आकृतियां मां शिप्रा तैराक दल ने अनोखे अंदाज में दिया योग और स्वास्थ्य का संदेश उज्जैन। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर मां शिप्रा तैराक दल द्वारा रामघाट स्थित शिप्रा नदी में जल योग का आयोजन किया गया। इस दौरान नन्हे-नन्हे तैराकों ने पानी में संतुलन बनाते हुए विभिन्न योगासन, योग पिरामिड और आकर्षक आकृतियों का प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। संस्था के सचिव एवं कोच संतोष सोलंकी तथा महिला प्रशिक्षक सपना माली ने बताया कि तैराक दल पिछले कई वर्षों से योग दिवस के अवसर पर जल योग का आयोजन करता आ रहा है। हर वर्ष कुछ नया करने के उद्देश्य से इस बार बच्चों ने शिप्रा नदी में योग, अनुलोम-विलोम, ब्रीदिंग एक्सरसाइज और कई रचनात्मक प्रस्तुतियां दीं। रामघाट पर आयोजित इस कार्यक्रम में वैष्णवी बारोड, खुशी कहार, भारती कहार, राघव बारोड, युग बारोड, भोला कहार, याग्निक धकिते, वेदांश कोठार, अविनाश शर्मा, मुस्कान कहार सहित अन्य तैराकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने जल में योग कर स्वस्थ जीवन और नियमित योगाभ्यास का संदेश दिया। महिला प्रशिक्षक सपना माली ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि जल योग बच्चों के आत्मविश्वास, संतुलन और शारीरिक क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करता है।0
0
Report
कैलाश विजयवर्गीय ने 27 करोड़ विकास कार्यों का शुभारंभ; जीतू पटवारी पर तीखी टिप्पणी
Indore, Madhya Pradesh:कैलाश विजयवर्गीय ने आज 27 करोड़ो के विकास कार्यों का शुभारंभ किया इस दौरान मीडिया से चर्चा में जीतू पटवारी पर तीखा पलटवार किया हाल ही में जीतू पटवारी का एक वायरल वीडियो सामने आया जिसमें वे अपने इंटरव्यू में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को चुनौती दी थी और कहा था अगला चुनाव उज्जैन दक्षिण से लड़के दिखाएं इस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गी ने कहा जीतू भाई आप जहां रहते हैं पहले वहां से जीत कर बाताओ अभी तो 30 हज़ार से ही हारे हो अगली बार पता नहीं कितने से हारोगे, शायद मैदान छोड़कर ही भाग जाओगे खुद दूसरी सीट ढूंढ रहे हे बाइट - कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री0
0
Report
विद्युत ट्रांसफार्मर आग लगने से जलकर खाक, बाइक भी चपेट में
Panna, Madhya Pradesh:धू-धू कर जला विद्युत ट्रांसफार्मर. चपेट में आई बाइक जलकर खाक सभी ट्रांसफार्मर के पास सुरक्षा जाली लगाने की आवश्यता है पन्ना कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले कानपुर स्वीट मार्ट के बगल में आज उस वक्त अचानक हड़कंप मच गया, जब वहां लगे एक विद्युत ट्रांसफार्मर मे भीषण आग लग गई। देखते ही देखते तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। इस आगजनी के दौरान ट्रांसफार्मर के पास खड़ी बाइक भी आग की चपेट में आ गई, जो जलकर खाक हो गई। जब आसपास के लोगों ने ट्रांसफार्मर से तेज लपटें उठती देखीं, तो विद्युत विभाग को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कर्मचारियों द्वारा आग पर काबू पाया गया। बार-बार आम लोगों को विद्युत विभाग के द्वारा यह हिदायत और समझाइश दी जाती है कि ट्रांसफार्मर के आसपास ना ही कोई वहां खड़ा करें और ना ही ट्रांसफार्मर के पास खड़े हो इसके बावजूद लापरवाही पूर्वक लोग ट्रांसफार्मर के पास अपने वाहनों को खड़ा करते हैं । और आज यह इस हादसे के दौरान बाइक जलकर खाक हो गई। गनीमत यह रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।0
0
Report
Advertisement
मुख्यमंत्री मोहन यादव और खट्टर ने कपिला गौशाला का निरीक्षण किया
Ujjain, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कपिला गौशाला का किया निरीक्षण गौ माता का पूजन-अर्चन कर विकास एवं उन्नयन कार्यों का लिया जायजा उज्जैन। नगर निगम द्वारा संचालित रत्नाखेड़ी स्थित कपिला गौशाला में शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर पहुंचे। उन्होंने गौशाला में चल रहे विकास और उन्नयन कार्यों का अवलोकन किया तथा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल Jain कालूखेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपलब्ध रहे। सबھی अतिथियों ने गौ माता का पूजन-अर्चन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही गौशाला के बेहतर संचालन और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की तथा व्यवस्थाओं की सराहना की।0
0
Report
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किसान उत्सव दिवस पर संबोधन दिया
Noida, Uttar Pradesh:2006ZBJ_PTN_CM_SAMRAT_RN मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी आज पटना स्थित बिहार कृषि प्रबंधन विस्तार प्रशिक्षण संस्थान (बामेती) सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को माननीय मुख्यमंत्री जी ने संबोधित किया। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि किसानों के चेहरे की खुशहाली ही बिहार की समृद्धि का द्वार खोलेगा । उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक समृद्धि के लिए हमें पारम्परिक खेती की जगह समेकित खेती को बढ़ावा देना होगा। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बिहार में कृषि कार्य हेतु किसानों को मात्र 64 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध कराई जा रही है。0
0
Report
नोएडा: क्रिप्टो धोखाधड़ी के दो आरोपी गिरफ्तार, 11.49 लाख बरामद
Noida, Uttar Pradesh:क्रिप्टोकरेंसी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीड़ित के 11 लाख 49 हजार 500 रुपये नकद, एक चेकबुक, डेबिट कार्ड और आधार कार्ड बरामद किए हैं। मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, 19 जून 2026 को लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से कार्रवाई करते हुए कैम्ब्रिज स्कूल, सेक्टर-27 के पास सर्विस रोड से उमेर खान और अनुराग पारासरी को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी क्रिप्टोकरेंसी उपलब्ध कराने का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले गिरोह से जुड़े बताए जा रहे हैं। जांच में सामने आया कि पीड़ित सोनू सिंह से आरोपियों ने संपर्क कर उन्हें क्रिप्टोकरेंसी दिलाने का भरोसा दिया था। इसके बदले में उनसे नकद रकम ली गई। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित को बातों में उलझाकर उसके रुपये और जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गए थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। एडीसीपी मनीष सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-20 के द्वारा दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। सोनू सिंह नामक व्यक्ति के द्वारा एक शिकायत दर्ज करवाई गयी थी जिसमें उसके द्वारा बताया गया था कुछ व्यक्तियों ने उनसे संपर्क किया और क्रिप्टोकरंसी दिलाने का झांसा दिया उनसे बताया कि कुछ पैसे देंगे तो उसके बदले क्रिप्टो करेंगे। इसी झांसे और धोखाधड़ी का शिकार वह व्यक्ति बना थाना सेक्टर 20 क्षेत्र में आकर पीड़ित द्वारा आरोपी को 11,49,500 दिए। आरोपियों ने पीड़ित को बातों में फंसा करके उनके रुपए और डॉक्यूमेंट धोखाधड़ी और चोरी करके ले गए। दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है इनके कब्जे से रिकॉर्डेड नकद प्राप्त हुए। साथ ही साथ जो उनका आधार कार्ड, चेक बुक और अन्य जो डॉक्यूमेंट थे वह भी बरामद कर लिए गए हैं। आज इस नेटवर्क का सफल अनावरण किया गया है। दो आरोपी जो इस नेटवर्क में शामिल थे उन्हें भी विवेचना में वांछित किया गया है। शीघ्र ही उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी जांच की जा रही है और भी जो लोग इसमें शामिल हैं उनका भी नाम विवेचना में लाया जाएगा। आज इन लोगों को गिरफ्तार करके नियमों अनुसार मजिस्ट्रेट के सामने रिमांड हेतु प्रस्तुत किया जा रहा है अन्य विवेचनात्मक करवाई प्रचलित है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह ने अन्य लोगों को भी इसी तरह ठगी का शिकार बनाया है या नहीं।0
0
Report
Advertisement
नोएडा पुलिस ने लग्जरी कार चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने एनसीआर के विभिन्न इलाकों में लग्जरी कार शोरूमों को निशाना बनाकर वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के मास्टरमाइंड समेत दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीरज (उत्तराखंड निवासी) और अजय (पश्चिम बंगाल निवासी) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई तीन लग्जरी कारें और एक अवैध तमंचा बरामद किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने से पहले लग्जरी कार शोरूमों की रेकी करते थे। इसके बाद शोरूम के सुरक्षा गार्डों को बातचीत में उलझाकर गाड़ियों की चाबियां चुरा लेते थे। मौका मिलते ही आरोपी शोरूम में खड़ी महंगी कारों को लेकर फरार हो जाते थे। पुलिस पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि दोनों शातिर आरोपी अब तक नोएडा समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र में 60 से अधिक लग्जरी कारों की चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। चोरी की गई गाड़ियों को आरोपी विभिन्न राज्यों में ले जाकर बेचने की तैयारी में रहते थे। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने दोनों आरोपियों को सेक्टर-54 के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी की अन्य गाड़ियों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है।0
0
Report
रेणु बाला ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, पति ऋषिपाल भी मौजूद
Chandigarh, Chandigarh:साढौरा से कांग्रेस के विधायक रेणु बाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की रेणु बाला के साथ उनके पति ऋषिपाल भी सीएम से मिले कुछ दिन पहले यमुनानगर में रेनू बाला के पति ने ऋषिपाल ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बीजेपी ज्वाइन की थी0
0
Report
नौगमा गुरबोझ क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब केजीएन सुपरकिंग बहेड़ी के नाम, पैगा को 12 रन से हराया
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। तहसील बहेड़ी के गांव नौगमा गुरबोझ में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में केजीएन सुपरकिंग बहेड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पैगा क्रिकेट क्लब को 12 रन से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। रोमांच से भरपूर इस मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्रिकेट प्रेमी मैदान पर मौजूद रहे। मैच में पैगा क्रिकेट क्लब के कप्तान अजीमोशान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी केजीएन सुपरकिंग बहेड़ी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और शुरुआती ओवरों में टीम दबाव में नजर आई। हालांकि फैज ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 38 रन बनाकर टीम को संभाला और निर्धारित ओवरों में केजीएन सुपरकिंग बहेड़ी को 115 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। 116 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैगा टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। लगातार अंतराल पर विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। केजीएन सुपरकिंग बहेड़ी के गेंदबाज राहिद खान ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए चार महत्वपूर्ण विकेट झटके और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। फैज ने अपने स्पेल के ओवर करते समय दो विकेट भी झटके, और मैन ऑफ़ दा मैच भी रहे। हालांकि पैगा की ओर से कप्तान अजीमोशान और इंतजार ने संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी कर एक समय मुकाबले को रोमांचक बना दिया, लेकिन अन्य बल्लेबाज अधिक देर तक विकेट पर टिक नहीं सके और पूरी टीम 104 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ केजीएन सुपरकिंग बहेड़ी ने टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के खिलाड़ियों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्य मोहम्मद नाजिम, अजीम अहमद, वासिब, नजीम, हसीब अहमद, के अलावा मोहम्मद जाहिद, धर्मेंद्र, सोनू, तसलीम समेत गांव के अनेक गणमान्य लोग और खेल प्रेमी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
