227409
अमेठी सांसद का अमेठी दौरा
Gauriganj, Uttar Pradesh:अमेठी में सांसद किशोरी लाल शर्मा का तीन दिवसीय दौरा आज समाप्त हो रहा है। उन्होंने कांग्रेस कार्यालय में जनता दरबार लगाया है, जहां वे लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। बड़ी संख्या में फरियादी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। जनता दरबार के बाद, सांसद विभिन्न कांग्रेस संगठनों के साथ बैठक करेंगे। सांसद मंगलवार की देर शाम अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे थे, जहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में भाग लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बुराड़ी में गगन चौधरी को घर से ही नजरबंद, जंतर-मंतर विरोध की तैयारी
New Delhi, Delhi:बुराड़ी में निगम पार्षद गगन चौधरी हाउस अरेस्ट दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के झड़ौदा इलाके में निगम पार्षद गगन चौधरी को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने के लिए गगन चौधरी जंतर-मंतर जाने वाले थे। इसी प्रदर्शन में जाने से रोकने के लिए पुलिस ने उन्हें उनके घर पर ही रोक दिया। गगन चौधरी के घर के बाहर और अंदर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी देखी गई। पुलिस की तैनाती के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गगन चौधरी के समर्थकों का आरोप है कि उन्हें शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए पुलिस ने यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि जंतर-मंतर पर चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन प्रस्तावित है। इसी प्रदर्शन में शामिल होने के लिए गगन चौधरी भी जाने वाले थे। फिलहाल गगन चौधरी को उनके आवास से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। घर के बाहर पुलिस की मौजूदगी बनी हुई है और अंदर भी पुलिसकर्मी तैनात हैं। हालांकि, पुलिस की ओर से हाउस अरेस्ट को लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पूरे मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।0
0
Report
अनंतनाग के शाहाबाद में सरकारी जमीन पर बने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स ने फिर शुरू किया कारोबार
Anantnag, Serious questions have been raised over the continued commercial activity at a shopping complex in Shahabad Block of Anantnag district that was allegedly constructed on state land and officially seized and sealed by authorities in 2023. The complex, located opposite Government Medical College (GMC) Anantnag, comprises around 20 to 22 shops. Despite the seizure and sealing action, several shops are reportedly functioning openly, raising questions over the enforcement of government orders and the protection of state property. According to official sources, the Rural Development Department launched a special anti-encroachment drive in July 2023 to reclaim government land allegedly occupied illegally and to take action against unauthorized constructions. During the drive, the shopping complex was identified as an alleged unauthorized structure on state land. Officials said notices were served to the occupants following which the complex was seized and the shops sealed. The property was subsequently handed over to the concerned Panchayat Secretary for official custody and further necessary action. However, nearly three years after the reported seizure, several shops in the complex are once again operating, according to local residents and sources familiar with the matter. The reopening of the shops has raised a key question: How did commercial activity resume on property that had already been seized and placed under official custody? When contacted, In-charge Block Development Officer (BDO) Ali Mohd Ganie said he had assumed additional charge of the block only a few months ago and was not aware of the details concerning the shopping complex. He, however, assured that a formal inquiry would be initiated into the matter. The BDO said notices would be issued to the shop owners and that strict action would be taken if any violation of official orders was established.0
0
Report
भागलपुर में गंगा जलस्तर फिर बढ़ा, खतरे के निशान से कुछ मीटर दूर
Naya Chak, Bihar:एंकर - भागलपुर में एक बार फिर गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कुछ दिनों की राहत के बाद गंगा का पानी फिर बढ़ने लगा है और अब जलस्तर चेतावनी स्तर को पार कर खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच गया है। भागलपुर में गंगा का जलस्तर 33.47 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि खतरे का निशान 33.68 मीटर है। यानी गंगा अब खतरे के निशान से महज कुछ सेंटीमीटर नीचे बह रही है। वहीं सुल्तानगंज और कहलगांव में स्थिति और चिंताजनक बनी हुई है। दोनों जगहों पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर गंगा के निचले इलाकों और दियारा क्षेत्रों में रहने वाले लोगों पर पड़ रहा है। जिन इलाकों में पानी घटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी, वहां एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। दरअसल, गंगा के जलस्तर में कमी आने के बाद दियारा इलाके के कई गांवों से पलायन कर चुके लोग वापस अपने घर लौटने लगे थे। लोगों को उम्मीद थी कि अब हालात सामान्य होंगे और वे अपने घरों में रहकर जिंदगी दोबारा पटरी पर ला सकेंगे। लेकिन गंगा के तेवर एक बार फिर बदलने लगे हैं। जलस्तर जिस तरह से बढ़ रहा है, उसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है.0
0
Report
Advertisement
नवविवाहिता की मौत: मायके ने हत्या का आरोप, जांच जारी
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की मौत का मामला सामने आया है...... काजल पाल नाम की महिला किराए के मकान में फांसी के फंदे पर लटकी मिली...... परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया...... बताया जा रहा है नवविवाहिता काजल अपने पति यशवंत धनकर के साथ किराए के मकान में रहती थी..... वही घटना के बाद काजल के मायके पक्ष ने उसकी मौत को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं....... मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है...... वहीं पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम की शॉर्ट रिपोर्ट में मौत का कारण आत्महत्या बताया गया है...... हालांकि महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसके पीछे की असल वजह अभी साफ नहीं हो पाई है...... पुलिस का कहना है मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी...... फिलहाल नवविवाहिता की मौत और मायके पक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है0
0
Report
राजलदेसर में झाड़ियों-कचरे से नवजात मिलने से इलाके में सनसनी
Churu, Rajasthan:घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलने पर पार्षद सुभाष वाल्मीकि, पूर्व पार्षद मिर्जाराम मेघवाल, पूर्व पार्षद ताराचंद वाल्मीकि तथा पन्नालाल पंवार ठेकेदार मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस की मौजूदगी में नवजात को तत्काल राजलदेसर चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी जांच कर उपचार शुरू किया. एएसआई रोशनलाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में नवजात की हालत ठीक है. बच्चे के शरीर पर थोड़ी चोट के निशान भी बताए गए हैं. चिकित्सकों की निगरानी में नवजात का उपचार किया जा रहा है. बेहतर उपचार और आवश्यक जांच के लिए उसे हायर सेंटर भेजा जा रहा है. झाड़ियों और कचरे में नवजात को इस तरह छोड़े जाने की घटना सामने आने के बाद कस्बे में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. स्थानीय लोगों ने घटना की जांच कर नवजात को यहां छोड़ने वाले व्यक्ति का पता लगाने तथा पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने की मांग की है. पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है. नवजात को समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने से उसका उपचार संभव हो सका.0
0
Report
मिशन संकल्प: ग्रामीण इलाकों में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। पंचायत राज और जिला परिषद चुनावों की तैयारियों के बीच ग्रामीण पुलिस ने नशे के खिलाफ ‘मिशन संकल्प’ अभियान शुरू किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में अफीम, डोडा-पोस्त और शराब के चलन को देखते हुए पुलिस गांव-गांव बैठकें आयोजित कर आमजन को नशे से दूर रहने का संकल्प दिला रही है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पंकज यादव ने बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान नशे के इस्तेमाल पर रोक लगाने और निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। मिशन संकल्प के तहत ग्रामीणों से नशे से दूर रहने के साथ ही चुनाव में अनावश्यक खर्च को रोकने की अपील की जा रही है। एसपी यादव ने कहा कि चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया है और इसे भयमुक्त, निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने में आमजन की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने मीडिया से भी अभियान में सहयोग करने और लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया।0
0
Report
Advertisement
योगी सरकार के बाद UP की कानून-व्यवस्था सुधरी; 2027 में 2017 दोहराने का दावा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश | भाजपा नेता मोहसिन रज़ा ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर कहा, "समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान क्या स्थिति थी वो अखिलेश यादव को अच्छे से पता है... उनकी सरकार के दौरान पुलिस के साथ उनके ही कार्यकर्ताओं ने मारपीट की जानते हैं... आज हमारी पुलिस का पूरे देश में इकबाल है। उत्तर प्रदेश में जब से योगी आदित्यनाथ की सरकार आई है, तब से कानून-व्ायवस्था की स्थितियां ऐसी हैं कि 25 करोड़ की जनता आज संपन्न है, सुखी है, सुरक्षित महसूस कर रही है... हमारे यहां कानून-व्यवस्था को लेकर ऐतिहासिक कार्य हुए...उत्तर प्रदेश में योगी सरकार पर जनता को बहुत विश्वास है। हम 2027 में 2017 दोहराने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में हमारी प्रचंड बहुमत की जीत होगी.”0
0
Report
गुजरात-जयपुर स्लीपर बस हाईवे से नीचे उतरी: यात्रियों को हल्की चोट, बड़ा हादसा टला
Kota, Rajasthan:गुजरात-जयपुर स्लीपर बस हाईवे से नीचे उतरी, टला बड़ा हादसा एनई-4 के पास हादसा यात्रियों को आई मामूली चोटें, मौके पर पहुंची पुलिस एनई-4 पर किलोमीटर संख्या 408.3 के पास गुजरात से जयपुर जा रही एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर अचानक सड़क से नीचे उतर गई। हादसे के दौरान बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया, हालांकि गनीमत यह रही कि बस पलटी नहीं। बस का संतुलन बने रहने के कारण एक बड़ी त्रासदी टल गई। दुर्घटना में बस में सवार यात्रियों को केवल मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही मंडाना थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और यात्रियों की सहायता की। मंडाना थाना सूचना अधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि बस के सड़क से नीचे उतरने की सूचना पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुर्घटना स्थल कैथून थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेकर यातायात सुचारू करवाया。0
0
Report
दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस हिरासत में ले रही है प्रदर्शनकारियों
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस हिरासत में ले रही है प्रदर्शनकारियों; जो लोग जन्तर मंतर पहुंच रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
मुरादाबाद में वन विभाग ने तेंदुओं के रेस्क्यू अभियान को तेज किया
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद मे वन विभाग के पिंजरे ने कैद हुआ एक और खूंखार तेंदुआ, वन विभाग ने किया 21 वां व्यस्क तेंदुआ रेस्क्यू, अब तक वन विभाग ने कुल 25 तेंदुओं रेस्क्यू किए है जिसमे 21 जीवित तेंदुए , 1 शावक एवं 3 मृत तेंदुओ के मिले शव शामिल, आज ठाकुरद्वारा तहसील के ग्राम आलमगीरपुर के जंगल मे लगे पिंजरे मे कैद हुआ तेंदुआ, पिंजरे मे कैद तेंदुए कों देखने कों ग्रामीणों की लगी भीड़, बता दें अभी और भी कई तेंदुए ठाकुरद्वारा और कांठ तहसील क्षेत्र मे होने की जताई जा रही आशंका, वन विभाग की टीम ने तेंदुए कों गांव से रेस्क्यू कर अपने साथ ले गयी, अब तक 4 लोगो कों मौत के घाट एवं 30 से अधिक लोगो कों घायल कर चुके तेंदुए, वन विभाग की कई टीमें रोजाना लगातार गांवो और जंगलो मे तेन्दुओ कों ट्रेस करने के अभियान मे जुटी, जिला प्रशासन एवं वन विभाग ने संवेदनशील गांवो मे तेन्दुओ कों पकड़ने के लिए 46 पिंजरे भी लगाए है, मुरादाबाद के तहसील ठाकुरद्वारा के ग्राम आलमगीरपुर का पूरा मामला।0
0
Report
दक्षिण पश्चिम दिल्ली में सरकारी एक्सीलेरेटर प्लेट चोरी, CCTV में कैद बदमाश
New Delhi, Delhi:दिल्ली की जनता के लिये विदेश से आई लाखो रुपये की एक्सीलेटर की प्लेट चोरी हो गईं आरोपी चोरी CCTV में कैद हुऐ पुलिस जांच मे जुटी दिल्ली मे क्या बदमाशों को पुलिस का कोई डर नहीं है? साउथ वेस्ट दिल्ली मे चोर का आंतक इस कदर बना हुआ है चोरी की घटना CCTV कैद होने के बाद कोई डर नहीं है लोकेशन..... मोती बाग एंकर...साउथ वेस्ट दिल्ली में चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब बदमाश सरकारी संपत्ति को भी अपना निशाना बनाने से पीछे नहीं हट रहे हैं ना पुलिस का डर है ना cctv कैमरे मे कैद का डर है साउथ कैम्पस दिल्ली के पॉश इलाके मोती बाग से सामने आया है, जहां फुट ओवरब्रिज पर लगे एक्सीलरेटर की कीमती प्लेटों को चोरों ने निशाना बनाया गार्ड ने चोरो को रोकने की कोशिश तेज धार हत्यार दिखाकर वापिस जाने की धमकी दी. गार्ड ने बताया कि चोर फुट ओवरब्रिज पर पहुंचे और एक्सीलेरटर में लगी प्लेटों को एक-एक करके निकालना शुरू कर दिया। देखते ही देखते बदमाश चोर विदेश से आई जनता की सुविधा के लिए लाखों रुपये कीमत की प्लेटें चोरी कर वहां से फरार हो गए।सबसे अहम बात यह है कि पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। CCTV फुटेज में कथित तौर पर बदमाशों की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। पुलिस जांच मे जुटी है ऐसे में अब पुलिस के सामने इन आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती है।0
0
Report
रेवाड़ी में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट कमलजीत का भव्य स्वागत, मिश्रित टीम ने जीता गोल्ड
Rewari, Haryana:रेवाड़ी में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट कमलजीत पहुंचा रेवाड़ी। रेवाड़ी पहुंचने पर फूल-माला व पुष्प गुच्छ से हुआ भव्य स्वागत। 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम में जीता गोल्ड मेडल। कोच शक्तिपाल सिंह के साथ निकाला विजय जुलूस। रेवाड़ी के राव तुलाराम स्टेडियम से शुरू होकर धारूहेड़ा चुंगी होते हुए सर्कुलर रोड से पैतृक गांव के लिए रवाना हुआ विजय जुलूस। पैतृक गांव सुलखा में कमलजीत का आज होगा सम्मान समारोह।0
0
Report
Advertisement
झालावाड़ में Gandhi जयंती पर श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और सेवा का संदेश
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ एंकर इंट्रो_ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर झालावाड़ जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। मिनी सचिवालय परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़, पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया सहित जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान सीओ स्काउट रामकृष्ण शर्मा एवं कृष्ण मोहन देवड़ा के नेतृत्व में रामधुन, गुरु वन्दना सहित महात्मा गांधी के प्रिय भजनों का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं सद्भाव के संदेश को स्मरण करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के माध्यम से महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सामाजिक समरसता एवं मानव सेवा के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों के उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राम सिंह मीणा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी पवन पाटीदार, जिला खेल अधिकारी डॉ कृपाशंकर शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, कार्मिक तथा स्काउट-गाइड उपस्थित रहे।0
0
Report
कैथून में मामूली बहस पर चाकूबाजी, एक घायल
Kota, Rajasthan:ब्रेकिंग न्यूज़: कैथून में मामूली बात पर चाकूबाज़ी, एक घायल कोटा के कैथून थाना क्षेत्र में चाकूबाज़ी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कैथून निवासी 40 वर्षीय कादिर अली कल शाम घर से खेत जा रहे थे। रास्ते में शराब के ठेके पर एक बदमाश से मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर बदमाश ने कादिर की पसली पर चाकू से वार कर दिया। स्थानीय लोगों ने घायल कादिर को तुरंत कैथून अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कोटा रेफर किया गया। फिलहाल कादिर अली का इलाज कोटा के MBS अस्पताल में जारी है। बाइट परिजन0
0
Report
सीकर में गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के मौके पर कलेक्ट्रेट में पुष्पांजलि
Sikar, Rajasthan:सीकर गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई कलेक्ट्रेट परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि, रामधुन से गूंजा परिसर सीकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी के प्रिय भजन ''रघुपति राघव राजा राम'' की रामधुन भी प्रस्तुत की गई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने गांधीजी के सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के ''जय जवान, जय किसान'' के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में स्वच्छता, सामाजिक समरसता और देशभक्ति का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनिल महला, एसडीएम सुभाष चंद्र, जिला परिषद के सीईओ राजपाल सहित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
