227412
अमेठी-बंगलादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मौनी महराज
Darpipur, Uttar Pradesh:बंगलादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मौनी महराज पीठाधीश्वर बाबूगंज सगरा आश्रम अमेठी की अगुवाई मे सैंकडों हिन्दुओं ने हिन्दू आक्रोश रैली निकाल कर तहसील गौरीगंज में पढ़ी हनुमान चालीसा और जय श्री राम के लगाए नारे ,सनातन धर्म की रक्षा के लिए बंगलादेश सरकार से की अपील महामहिम राष्ट्रपति महोदया को सौंपा ज्ञापन
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेगूं में अवैध बजरी पर प्रशासन की कार्रवाई, 180 टन जब्त
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - बेगूं-रावतभाटा मार्ग पर जयसिंहपुरा गांव में राजस्व विभाग, माइनिंग विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से स्टॉक की गई करीब 180 टन बजरी जब्त की। मामले में नंदलाल धाकड़ निवासी रायता, दिनेश वैष्णव और महेंद्र सिंह निवासी जयसिंहपुरा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्रवाई के दौरान बेगूं तहसीलदार गोपाल जीनगर, थाना अधिकारी कमलचंद मीणा और माइनिंग विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन ने अवैध बजरी कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही।0
0
Report
स्टाइल में तरबूज काटना: देखें अनोखा तरीका
Noida, Uttar Pradesh:CUTTING WATERMELON IN A STYLE0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में वंदे गंगा अभियान का समापन, जल संरक्षण पर रंगारंग संध्या
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित “वंदे गंगा” जल संरक्षण जन अभियान के समापन पर सुभाष चौक में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गीत-संगीत, लोक प्रस्तुतियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और पौधारोपण का संदेश दिया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए जल बचाने और प्लास्टिक का उपयोग कम करने के लिए लोगों को जागरूक किया। लक्ष्मी नारायण रावल पार्टी और गर्ल्स स्कूल महात्मा गांधी स्टेशन की छात्राओं की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में जिला परिषद सीईओ विनय पाठक, एडीएम रामचंद्र खटीक सहित कई अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
शाहपुरा-जयपुर ग्रामीण मनोहरपुर में रामवतार असवाल हत्या के विरोध में गांधी चौक पर श्रद्धांजलि सभा
Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा-जयपुर ग्रामीण मनोहरपुर में रामवतार असवाल हत्या का मामला, गांधी चौक में श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोगो दी श्रद्धांजलि, ग्रामीणों ने हत्याकांड की निंदा की, आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलवाने की मांग, योगीराज सिस्टम लागू होने पर ही न्याय मिलने की कही बात. मृतक के परिजनों ने अब तक की कार्रवाई पर असंतोष जताया. मृतक के परिजनों ने बुलडोजर कार्रवाई की मांग की.0
0
Report
बिजनौर में पति ने गले पर चाकू से हमला कर हत्या की कोशिश, सनसनी
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक मामूली पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि पत्नी ने पति की फूफो के घर जाने से इनकार किया तो नाराज husband ने उसकी हत्या की कोशिश करते हुए गले पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वारदात के बाद महिला गंभीर हालत में परिजनों के साथ घरेलू अस्पताल पहुंची और प्राथमिक उपचार के बाद उसे हाईयर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपी पति की तलाश जारी है। मोहल्ले में दहशत का माहौल है।0
0
Report
कानपुर: देर रात हुंडई i20 आग लगने से खाक, ड्राइवर ने बचाई जान
Kanpur, Uttar Pradesh:क Kanpur ब्रेकिंग देर रात्रि चलती हुंडई i20 कार बनी आग का गोला। कार में आग लगता देख चालक ने कूद कर बचाई जान। कार में आग से क्षेत्र में मचा हड़कंप। देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप। आग की लपटों ने कार को किया खाक। चकेरी थाना क्षेत्र के लाल बंगला शिव कटरा चौराहा का मामला。0
0
Report
Advertisement
हल्द्वानी के अमेज़ॉन गोदाम में भीषण आग, दो कर्मी की मौत
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। शहर के एक अमेज़ॉन गोदाम में देर रात भीषण आग लगने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर सर्विस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, देर रात करीब 11:50 बजे अमेज़ॉन के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा सामान उसकी चपेट में आ गया। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कई घंटों तक राहत एवं बचाव कार्य चलाया। आग बुझाने के दौरान गोदाम के अंदर दो कर्मचारी फंसे पाए गए। दोनों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों कर्मचारियों की मौत झुलसने और धुएं के कारण दम घुटने से हुई है।0
0
Report
वजीराबाद रामघाट: मंदिर ध्वस्तीकरण के विरोध में आस्था बनाम प्रशासन
Delhi, Delhi:दिल्ली के वजीराबाद रामघाट पर आस्था और प्रशासन आमने-सामने खड़े नजर आ रहे हैं। प्राचीन मंदिरों पर डिमोलिशन का नोटिस लगने के बाद पुजारी और श्रद्धालु अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि सदियों पुरानी आस्था को किसी भी कीमत पर उजड़ने नहीं दिया जाएगा। देखिए ये खास रिपोर्ट। उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद रामघाट पर इन दिनों माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है। यमुना किनारे स्थित प्राचीन बाबा अमरनाथ, बाबा गोरखनाथ, भगवान भोलेनाथ समेत कई मंदिरों पर डिमोलिशन की तलवार लटकने से श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। मंदीरों को हटाए जाने की आशंका के बीच पुजारी, सेवादार और बड़ी संख्या में श्रद्धालु धरने पर बैठ गए हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि ये सिर्फ ईंट-पत्थर की इमारतें नहीं, बल्कि लाखों लोगों की आस्था और वर्षों पुरानी धार्मिक विरासत का केंद्र हैं। धरने पर बैठे लोगों ने नाथ पंथ से जुड़े सभी धर्म गुरुओं से हस्तक्षेप की मांग की है। साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी भावुक अपील करते हुए कहा है कि बाबा गोरखनाथ और नाथ परंपरा से जुड़े इन प्राचीन मंदिरों को बचाने के लिए आगे आएं और धर्म की रक्षा करें। श्रद्धालुओं का कहना है कि इन मंदिरों में रोजाना हजारों लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यहां वर्षों से धार्मिक अनुष्ठान, भंडारे और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं। ऐसे में मंदिरों को ध्वस्त करने की कार्रवाई लाखों श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है। दरअसल, हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद यमुना के खादर क्षेत्र में आने वाले इलाकों पर O-Zone के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में रामघाट पर स्थित कई मंदिरों और आसपास के निर्माणों को नोटिस जारी किए गए हैं। इतना ही नहीं, O-Zone में आने वाले कई रिहायशी इलाकों पर भी कार्रवाई की आशंका बनी हुई है। अब सवाल यह है कि क्या आस्था और कानून के बीच कोई ऐसा रास्ता निकलेगा जिससे धार्मिक विरासत भी सुरक्षित रहे और न्यायालय के निर्देशों का पालन भी हो सके। फिलहाल रामघाट पर श्रद्धालुओं का संघर्ष जारी है और सभी की निगाहें प्रशासन व सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई हैं। रिपोर्ट - नसीम अहमद0
0
Report
गोंडा-गोंडा कचहरी लाइन पर 1 माह रेल यातायात बाधित, कई ट्रेनें रद्द
Noida, Uttar Pradesh:पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा-गोंडा कचहरी रेलखंड पर तीसरी लाइन के निर्माण कार्य के चलते अगले एक महीने तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने 10 जुलाई तक कई एक्सप्रेस, पैसेंजर और डेमू ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला किया है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों के संचालन में भी बदलाव किया गया है। इससे पूर्वांचल, अवध और मुंबई रूट पर यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, 22921 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 5 जुलाई और 22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 7 जुलाई को निरस्त रहेगी। वहीं, 15081 गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस 6 से 10 जुलाई तक और 15082 गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस 7 से 11 जुलाई तक नहीं चलेगी। इसके अलावा 15133 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 6 जुलाई और 15134 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा एक्सप्रेस 8 जुलाई को रद्द रहेगी। 15031/15032 गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन-गोरखपुर एक्सप्रेस 8 और 9 जुलाई को और 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस 7 से 10 जुलाई तक निरस्त रहेगी। गोंडा-बहराइच खंड पर चलने वाली अधिकांश डेमू सेवाएं 10 जुलाई तक बंद रहेंगी। 75109 गोंडा-बहराइच डेमू 21 जून से 10 जुलाई तक, 75110 बहराइच-गोंडा डेमू 22 जून से 10 जुलाई तक और 75111/75112 और 75113/75114 गोंडा-बहराइच-गोंडा डेमू ट्रेनें 22 जून से 10 जुलाई तक निरस्त रहेंगी। इसके अलावा 55091 गोंडा-सीतापुर सिटी पैसेंजर ट्रेन का संचालन भी 22 जून से 10 जुलाई तक बंद रहेगा।0
0
Report
Advertisement
तकनीक कैसे जीवन को बेहतर बना रही है
Noida, Uttar Pradesh:Technology making life better0
0
Report
बदायूं में ATM बदलकर खाते से पैसे उड़ाने वाला शातिर CCTV में कैद
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं में क्राइम का गिराफ़ लगातार बढ़ता जा रहा है अब भोले भाले किसान से एटीएम बदलकर एक शातिर युवक ने खाते की सारी रकम उड़ा ली हालांकि एटीएम बदलने वाले युवक का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है फिलहाल पीड़ित एप्लिकेशन देने के बाद तीन दिन से लगातार अपनी बेटी के साथ कोतवाली के चक्कर लगा रहा है, और पुलिस ने अभी तक मुकद्दमा दर्ज करने की जहमत तक नहीं उठाई है बालकराम ने बताया कि उनकी पारिवारिक स्थिति बेहद दयनीय है, उनकी बेटी निशा पंचायत सहायक हैं,परिवार का भरन पोषण हो पाना मुश्किल हो रहा है, अभी सैलरी आई थी,खाते में 20 हजार रु थे, निकालने के लिए एटीएम गए वहां उपस्थित युवक ने एटीएम बदल लिया,खाते से पैसे कटने का मैसेज आया तो पता चला हालांकि पुलिस अभी भी सुस्त कार्यवाही कर रही है,पीड़ित की अभी तक न ही एफआईआर दर्ज की है और न कोई कार्यवाही दातागंज कोतवाली के कस्बे का ही मामला है हालांकि इससे पहले पंजाब नेशनल बैंक नकब लगाकर उसे काटने की कोशिश की गई,उसका भी सीसीटीवी सामने आया था,इसके बाद कस्बे के बीचों बीच और कोतवाली से महज़ 300 मीटर दूरी पर एक बड़ी चोरी हो गई लेकिन दातागंज पुलिस अभी भी किसी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है0
0
Report
गन्ना कटाई में बदलाव: नई तकनीकें उत्पादन बढ़ा रही हैं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
नवलगढ़ के विधायक ने सफाईकर्मियों के चरण धोकर सम्मान दिया
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल की अनूठी पहल चर्चा में महिला सफाईकर्मियों के चरण धोकर चरणामृत पिया सभी महिला सफाईकर्मियों का शॉल ओढ़ाकर किया सम्मान वाल्मिकी समाज की सफाईकर्मी महिलाएं बोलीं— ऐसा सम्मान पहली बार मिला विधायक विक्रम सिंह जाखल ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश विधायक जाखल बोले— सफाईकर्मी किसी भगवान से कम नहीं 2.23 करोड़ के सॉलिड वेस्ट प्लांट व लिगेसी वेस्ट निस्तारण कार्य का शुभारंभ भाजपा नेता विश्वंभर पूनियां व पुरूषोत्तम खाजपुरिया समेत अन्य रहे मौजूद सामाजिक समरसता और सम्मान का एक अनूठा दृश्य झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ में देखने को मिला। जब नवलगढ़ से भाजपा विधायक विक्रम सिंह जाखल ने महिला सफाईकर्मियों के चरण अपने हाथों से धोकर न केवल उनका सम्मान किया। बल्कि उसी जल को चरणामृत के रूप में ग्रहण कर समाज को समानता और सम्मान का संदेश दिया। विधायक का यह कदम कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया और हर कोई इस दृश्य को देखकर भावुक नजर आया। दरअसल, विधायक विक्रम सिंह जाखल वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान, सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट एवं लिगेसी वेस्ट निस्तारण कार्यों के शुभारंभ समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान जब उनकी नजर वाल्मिकी समाज से जुड़ी महिला सफाईकर्मियों पर पड़ी तो उन्होंने उन्हें मंच के सामने बुलाकर सम्मानित करने का निर्णय लिया। इसके बाद विधायक ने स्वयं उनके चरण धोए और उसी जल को चरणामृत के रूप में ग्रहण किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इस पहल का स्वागत किया। विधायक जाखल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पूरे देश और प्रदेश में सामाजिक सद्भाव और समरसता का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के कार्य में जुटी ये माताएं-बहनें समाज की सेवा कर रही हैं और उनका योगदान किसी भी रूप में कम नहीं आंका जा सकता। उन्होंने कहा कि जो लोग समाज को स्वच्छ रखने का काम करते हैं, उनका सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। इस अवसर पर विधायक ने सभी महिला सफाईकर्मियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मान से अभिभूत महिलाओं ने विधायक को आशीर्वाद दिया और इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे सामाजिक समानता और सम्मान का प्रेरक उदाहरण बताया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 2019 में प्रयागराज के अर्धकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफाईकर्मियों के पैर धोकर उनका सम्मान किया था। उन्होंने उन्हें "कर्मयोगी" बताया था। नवलगढ़ में विधायक जाखल की इस पहल को भी उसी कड़ी में देखा जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान विधायक विक्रम सिंह जाखल ने लगभग 223.50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट एवं लिगेसी वेस्ट निस्तारण कार्य का शुभारंभ किया। इसके अलावा शहर के वार्ड 1 और वार्ड 2 में करीब 24.40 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो सीसी सड़कों का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जाखल ने कहा कि अब नवलगढ़ में बनने वाली सड़कों में कमीशन की बदबू नहीं आती, बल्कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार नवलगढ़ के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने बताया कि सड़कों और बिजली के क्षेत्र में जिले का सर्वाधिक बजट नवलगढ़ को मिला है। हाल ही में 26 करोड़ रुपये की सड़कों की स्वीकृति मिली है और आगामी दिनों में करीब 40 किलोमीटर नई सड़कें और बनने वाली हैं। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा क्षेत्र का कोई भी गांव ऐसा नहीं है जहां बिजली, पानी और सड़क से जुड़े विकास कार्य नहीं हुए हों। विधायक ने कहा कि भाजपा की "सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास" की भावना के अनुरूप वे नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र की सेवा कर रहे हैं और क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी.0
0
Report
कपासन में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निशुल्क टीबी जाँच शिविर
Begun, Rajasthan:कपासन, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन में देश को क्षय रोग यानी टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से “टीबी मुक्त भारत अभियान” के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी खेमराज सिंह गुर्जर ने बताया कि उपजिला चिकित्सालय कपासन के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 25 सफाई कर्मचारियों एवं अन्य लोगों की निशुल्क टीबी जांच की गई। शिविर में डॉक्टर प्रवीण यादव, खंड मुक्ति चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महेंद्र शर्मा एवं संतोष छिपा के निर्देशन में चिकित्सा टीम ने सेवाएं दी। कैंप में डॉक्टर एनपी सिंह, सीएचओ चिराग आचार्य, लैब टेक्नीशियन भोले Shankar सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पालिका कार्मिक और नागरिकों की भी सहभागिता रही।0
0
Report
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कपासन पार्क में आधुनिक साउंड सिस्टम का लोकार्पण
Begun, Rajasthan:कपासन, चित्तौड़गढ़ - विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कपासन स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में आधुनिक साउंड सिस्टम का लोकार्पण किया गया। विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने श्री गणेशजी की आरती के साथ साउंड सिस्टम का शुभारंभ किया। नगर पालिका द्वारा करीब 8 लाख रुपये की लागत से लगाए गए इस सिस्टम में 50 स्पीकर, एम्प्लीफायर, साउंड मिक्सर और माइक्रोफोन सहित आधुनिक उपकरण शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण को लेकर कठपुतली शो का आयोजन भी किया गया, जिसमें उदयपुर के भारतीय लोक कला मंडल के कलाकारों ने प्रस्तुति देकर लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
