227413
Amethi: विधायक महराजी देवी ने किया होली मिलन समारोह
Thegha, Uttar Pradesh:सपा महिला विधायक महराजी देवी ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया जिसमें उनके प्रतिनिधि अनुराग प्रजापति अरूण प्रजापति सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रेवाड़ी विजिलेंस ने कोसली के पटवारी को 4000 रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
Rewari, Haryana:रेवाड़ी विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार.... राजस्व रिकॉर्ड में सुधार करने के नाम पर शिकायतकर्ता से मांगी थी रिश्वत.... पहले ही 5000 रुपए रिश्वत ले चुका था पटवारी.... काम पूरा करने के लिए 4000 रुपए अतिरिक्त रिश्वत की मांग.... हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोसली तहसील में तैनात एक पटवारी को 4,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी राजस्व रिकॉर्ड में सुधार करने के नाम पर शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता से आरोपी पटवारी पहले ही 5,000 रुपए रिश्वत ले चुका था। इसके باوجود उसने काम पूरा करने के लिए 4,000 रुपए अतिरिक्त रिश्वत की मांग की। इससे परेशान होकर शिकायतकर्ता ने हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो से शिकायत की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया। जैसे ही आरोपी पटवारी ने शिकायतकर्ता से 4,000 रुपए रिश्वत ली, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया। विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी ने अन्य लोगों से भी इसी प्रकार अवैध रूप से रिश्वत तो नहीं वसूली। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है。0
0
Report
गुरुग्राम जलभराव के समाधान के लिये ड्रेनेज सुधार पर बैठक
Noida, Uttar Pradesh:गुरुग्राम में जल भराव हुआ उसके लिए हम चीजे दुरुस्त कर रहे हैं ड्रेनेज सिस्टम बन रहा है बड़ी जल्दी है परेशानी दूर हो जाएगी जल शक्ति मंत्रालय के साथ तमाम सांसदों की ओर हमारी बैठक है इसमें हरियाणा में पानी के मुद्दे हर लोगों तक पानी पहुंचे और अन्य मुद्दों पर फंड्स की मांग और अन्य चीजों के लिए चर्चा की जाएगी0
0
Report
संगरूर पुलिस ने 560 ग्राम हेरोइन सहित 2 तस्करों को दबोचा
Sangrur, Punjab:ਡਾਕਟਰ ਰਵਜੋਤ ਗਰੇਵਾਲ ਆਈਪੀਐਸ ਐਸਐਸਪੀ ਸੰਗਰੂਰ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰੈਸ ਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਹੋਇਆ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੁਲਿਸ ਸੰਗਰੂਰ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਚਲਾਈ ਗਈ ਮੁਹਿੰਮ ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਦੇ ਤਹਿਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਦੋ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਕੇ ਉਨਾਂ ਪਾਸੋਂ 560 ਗਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਦੋ ਪਿਸਤੌਲ 32 ਬੋਰ ਸਮੇਤ ਦੋ ਜਿੰਦਾ ਕਾਰਤੂਸ ਅਤੇ ਇੱਕ ਪਿਸਤੋਲ 30 ਬੋਰ ਮਾਰਕਾ PX5 ਸਮੇਤ ਇੱਕ ਜਿੰਦਾ ਕਾਰਤੂਸ ਬਰਾਮਦ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਐਸਐਸਪੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਉਸ ਸਮੇਂ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ ਮਿਲੀ ਜਦੋਂ ਮਿਤੀ 01 08 2026 ਨੂੰ ਦੁਰਾਨੇ ਗਸਤ ਨੇੜੇ ਮਿਲਟਰੀ ਏਰੀਆ ਹਰੀਪੁਰਾ ਬਸਤੀ ਸੰਗਰੂਰ ਤੋਂ ਦੋ ਦੋਸ਼ੀ ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਮੋਗਲੀ ਪੁੱਤਰ ਬਲਦੇਵ ਸਿੰਘ ਬਾਸੀ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਰੋਡ ਸੰਗਰੂਰ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਕੇ ਉਸ ਦੇ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿੱਚੋਂ 510 ਗਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦ ਕਰਵਾ ਕੇ ਉਸ ਉੱਪਰ ਮੁਕਦਮਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਦੋਸ਼ੀ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਭੈਰੋ ਪੁਤਰ ਗੁਰਜੰਟ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਅਜੀਤ ਨਗਰ ਨੂੰ ਸੰਗਰੂਰ ਨਾਮਜਦ ਕਰਕੇ ਰਿਮਾਂਡ ਦੌਰਾਨ ਉਸ ਕੋਲੋਂ 30 ਬੋਰ ਮਾਰਕਾ PX5 ਸਮੇਤ ਇੱਕ ਜਿੰਦਾ ਕਾਰਤੂਸ ਬਰਾਮਦ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਦੋਸ਼ियों ਦਾ ਰਿਮਾਂਡ ਹਾਸਲ ਕਰਕੇ ਡੁੰਘਾਈ ਨਾਲ ਪੁੱਛ ਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਹੋਰ ਵੀ ਅਹਿਮ ਖੁਲਾਸੇ ਹੋਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ ਹੈ। ਅਤੇ ਹੋਰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਦੱਸਿਆ ਦੋਸ਼ੀ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਭੈਰੋ ਪਿਛਲੇ ਕਾਫੀ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰੀ ਦਾ ਧੰਦਾ ਕਰ ਰਿਹਾ ਸੀ ਜਿਸਦੇ ਖਿਲਾਫ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਵੱਖ ਵੱਖ ਜੁਰਮਾਂ ਤਹਿਤ 17 ਮੁਕਦਮਦੇ ਦਰਜ ਰਜਿਸਟਰ ਕੀਤੇ ਹੋਏ ਹਨ ਅਤੇ ਇਹ ਕਈ ਮੁਕਦਮਿਆਂ ਵਿੱਚ ਭਗੋੜਾ ਅਤੇ ਵਾਂਟਿਡ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਬੋਂਬੇ ਅਤੇ ਗੁਜਰਾਤ ਸਾਈਡ ਚਲਾ ਗਿਆ ਸੀ ਜਿਸ ਨੂੰ ਹੁਣ ਉਕਤ ਮੁਕਦਮਾ ਵਿੱਚ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਕੇ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਤਫਤੀਸ਼ ਜਾਰੀ0
0
Report
Advertisement
बीकानेर भाजपा बैठक में हंगामा, जननियत पर गंभीर आरोप और अधिकारी-जनप्रतिनिधि के बीच बहस
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर भाजपा संगठनात्मक बैठक के दौरान संभाग कार्यालय में हंगामा राजा आचार्य ने जनप्रतिनिधि पर लगाए गंभीर आरोप भाजपा नेताओं, पुलिस और परिवादी के बीच हुई तीखी बहस पदाधिकारियों ने मौके पर कराया समझौते का प्रयास अधिकारियों से फोन पर निष्पक्ष और न्यायसंगत कार्रवाई की अपील बैठक में व्यवधान नहीं हो, इसे लेकर भी संगठन के पदाधिकारियों ने संभाला मोर्चा विधायक ने लिखा था शहर में निगम आयुक्त को अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही को लेकर पत्र वहीं जनप्रतिनिधि ने भी अधिकारियों से कहा-यदि अतिक्रमण है तो नियम अनुसार कार्रवाई हो, चाहे किसी का भी हो0
0
Report
उपमुख्यमंत्री कुमारी के निर्देश: बजट योजनाओं का लाभ सब तक समय पर पहुंचे
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक कर बजट घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का विस्तृत आकलन किया। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों तक टाइमबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण, लाडो प्रोत्साहन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, पोषण ट्रैकर, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सखी केंद्र, महिला हेल्पलाइन और कालीबाई भील उड़ान योजना सहित विभाग की प्रमुख योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति और आगामी कार्ययोजना से भी उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया। दिया कुमारी ने कहा कि बजट घोषणाओं का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि पात्र लाभार्थियों को बिना किसी देरी के योजनाओं का लाभ मिले। उपमुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी सेवाओं को और मजबूत बनाने, महिला बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं की गुणवत्ता बनाए रखने तथा पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री ने तय समय सीमा में लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं का वास्तविक लाभ आमजन तक पहुंचाना ही सरकार की प्राथमिकता है.0
0
Report
शमलेच के पास कालका-शिमला हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने खड़ी गाड़ी को टक्कर मारी
Solan, Himachal Pradesh:कालका-शिमला हाईवे पर शमलेच के पास सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने खड़ी गाड़ी को मारी टक्कर, एक घायल कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर शमलेच के समीप एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी एक कार को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार, कार सोलन से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। शमलेच के पास पहुंचने पर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा गया। टक्कर के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।प्रारंभिक जांच में हादसे का संभावित कारण तेज गति माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शमलेच और आसपास के क्षेत्र में सड़क हादसों की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रही हैं। उन्होंने प्रशासन से हाईवे पर गति सीमा का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने, संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी संकेत लगाने और सड़क सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की मांग की है。0
0
Report
Advertisement
खोजेवाल विवाद नामजदापन के विरोध में SSP कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
Kapurthala, Punjab:खोजेवाल विवाद में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब ने नामजदगी का किया विरोध, एसएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन निर्दोष सदस्यों के नाम हटाने की मांग कपूरथला के गांव खोजेवाल में हाल ही में हुए लड़ाई-झगड़े के मामले में किसान संघर्ष कमेटी के सदस्यों को नामजद किए जाने के विरोध में संगठन ने कपूरथला स्थित एसएसपी कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद किसान नेताओं ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच कर निर्दोष सदस्यों के नाम हटाने की मांग की। घटना से कोई संबंध नहीं होने का दावा किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के नेताओं ने अधिकारियों को बताया कि उनके सदस्य न तो घटना में शामिल थे, न ही घटनास्थल पर पहुंचे थे और न ही दोनों पक्षों के बीच किसी प्रकार का हस्तक्षेप किया था। उन्होंने दावा किया कि उनके पास सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन जैसे साक्ष्य मौजूद हैं, जो उनके सदस्यों की बेगुनahi साबित करते हैं। पुलिस ने निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा प्रतिनिधिमंडल की बात सुनने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले की गहन एवं निष्पक्ष जांच कराने तथा तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। किसानों के मुद्दों पर संघर्ष हमारी प्राथमिकता किसान नेताओं ने कहा कि किसान संघर्ष कमेटी लंबे समय से सभी वर्गों के किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। कृषि और किसान हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ संघर्ष कर रहा है। ऐसे में स्थानीय विवादों में संगठन के सदस्यों को झूठा नामजद करना उचित नहीं है। धार्मिक नेताओं से सहयोग की अपील किसान नेताओं ने गांव खोजेवाल के धार्मिक नेताओं से अपील की कि वे ऐसे विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि किसान संघर्ष कमेटी सभी धर्मों और समुदायों का समान सम्मान करती है तथा समाज में भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।0
0
Report
एहजम के बयान से अतीक परिवार में नया बवाल, भाइयों को मिट्टी में आने दें
Prayagraj, Uttar Pradesh:झांसी पहुंचे अतीक के बेटे एहजम ने कहा जेल में बंद भाईयों को मिट्टी में आने दिया जाए, मीडिया के सवाल पर एहजम ने कहा भाईयों को मिट्टी में आने दिया जाए, सुबह सड़क हादसे में अतीक के सबसे छोटे बेटे आबान की मौत हुई है, हादसे के बाद अतीक का चौथा बेटा एहजम झांसी पहुंचा है।0
0
Report
ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने लाभार्थी पेंशन पत्र वितरित किए
Pariaunna, Bihar:ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बिहार राज्य निशक्तता पेंशन तथा मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों के बीच स्वीकृति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में बीडीओ मनीष कुमार, सीओ लखेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उनके घर तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार लोगों को कार्यालय बुलाकर योजनाओं का लाभ उपलब्ध करा रही है ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति को परेशानी न हो। झारखंड में जेपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने और आंदोलन करने का अधिकार है, लेकिन आंदोलन शांतिपूर्ण होना चाहिए। ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जाना चाहिए जिससे किसी को नुकसान पहुंचे। उन्होंने उम्मीद जताई कि झारखंड सरकार आंदोलनकारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर समाधान निकालेगी। राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए मंत्री ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस समर्थित सरकार होने के कारण राहुल गांधी इस मुद्दे पर मौन हैं। उन्होंने कहा कि यदि राहुल गांधी न्याय की बात करते हैं तो उन्हें आंदोलनरत छात्रों के पक्ष में खुलकर बोलना चाहिए और उनकी मांगों के समाधान के लिए पहल करनी चाहिए।0
0
Report
Advertisement
देवघर श्रावणी मेले में 10 लाख कांवड़िए जलार्पण, प्रशासन ने सुविधाओं को दुरुस्त किया
Deoghar, Jharkhand:विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर आज 30 जुलाई से लेकर 5 अगस्त तक का आंकड़ा जिला प्रशासन ने पेश किया है, देवघर डीसी ने बताया कि इस बार सावन के शुरुआत से लेकर 5 अगस्त तक कुल 10 लाख 5 हजार 885 कावड़िया गर्भगृह में लगे अरघा और बाह्य अरघा के माध्यम से जल अर्पण किए हैं, वही बाबा मंदिर से 30 जुलाई से 4 अगस्त तक 86 लाख 85 हजार 162 रुपए प्राप्त हुए हैं, जिसमें सबसे अधिक शीघ्र दर्शन से 72 लाख 28 हजार 80 रुपए प्राप्त हुए हैं, देवघर पहुंचने वाले विभिन्न राज्यों के वाहन से 19 लाख 90 हजार रुपए शुल्क वसूला गया है, इसके अलावा परिवहन विभाग के द्वारा अलग-अलग शुल्क में 13 लाख 90 हजार वसूले गए इसके अलावा पेड़ा, सिंदूर, बर्तन, होटल, वैट और अन्य प्रतिष्ठानों से राज्य कर के रूप में 15 लाख 28 हजार रुपए लिए गए हैं, वहीं देवघर नगर निगम के द्वारा अंतर राज्य बस पड़ाव बाघमारा अस्थाई वाहन पड़ाव के लिए सैरात से 1 करोड़ 6 लाख 50 हजार रुपए में किये गए है, इसके अलावे विभिन्न जगहों के बांधोबस्ती होर्डिंग अतिक्रमण सभी से कुल 1 करोड़ 53 लाख 76 हजार रुपए मिले देवघर डीसी ने कहा कि कांवरियों की सुलभ जलार्पण और देवघर पहुंचने वाले कावरियो को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो उसके लिए लगातार जिला प्रशासन कटिबंध है पेयजल शौचालय ठहरने का उत्तम प्रबंधन सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं कावरियों के लिए दुरुस्त की गई है। इसके अलावा एसपी प्रवीन पुष्कर ने कहा कि कांवरियों की सुविधा के लिए तमाम पुलिस फोर्स लगे हुए है विभिन्न विभिन्न फोर्सज मंदिर और रूट लाइन में तैनात किए गए हैं मंदिर प्रांगण में रैपिड एक्शन फोर्स सीआरपीएफ की भी तैनाती की गई है ताकि सुविधापूर्वक कांवरियों का जलार्पण कराया जा सके0
0
Report
बैतूल-इटारसी हाईवे पर आरटीओ की कार ने पीछे से टक्कर दी; युवक की मौत
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल-इटारसी हाईवे पर आज दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां आरटीओ के वाहन ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार यह हादसा भारत भारती के पास हुआ। बैतूल निवासी मुकेश पांसे, लालू यादव और सुरेंद्र यादव अपनी बाइक से मरामझिरी गए हुए थे और लौटते समय पीछे से आ रही बैतूल आरटीओ की कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मुकेश पांसे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सुरेंद्र यादव और लालू यादव घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के भतीजे ने बताया कि मेरे चाचा मरामझिरी से लौट रहे थे, उनके साथ दो लोग और थे। तभी आरटीओ की कार ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बैतूल कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया के अनुसार, भारत भारती के पास आरटीओ में लगे वाहन ने तीन बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मारी है। हादसे में मुकेश की मौत हुई है, जबकि दो लोग घायल हैं। पुलिस ने वाहन को जप्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लग रहा है।0
0
Report
हुसैनापुर खुर्द में मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी,मुकदमा दर्ज।
Gulria M.Khata, Uttar Pradesh:पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हुसैनापुर खुर्द में बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। पीड़ित रामरतन पुत्र मुलाराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 5/6 अगस्त की रात परिवार के सदस्य अलग-अलग कमरों और बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुस आए और अलमारी व अन्य स्थानों पर रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी समेटकर फरार हो गए। सुबह आहट होने पर उनकी पुत्री जशोदा देवी की नींद खुली। उसने परिवार के अन्य सदस्यों को जगाया, जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई। परिवार और ग्रामीणों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। घटना की सूचना तत्काल डायल-112 पुलिस को दी गई। बाद में पीड़ित ने थाना पूरनपुर पहुंचकर लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
जामनगर में सौराष्ट्र विश्वविद्यालय इंटर-कॉलेज शतरंज टूर्नामेंट 2026 शुरू
Jamnagar, Gujarat:સ્ટોરી ટાઇટલ : જામનગરમાં સૌરાષ્ટ્ર યુનિવર્સિટી આંતર-કોલેજ ચેસ ટૂર્નામેન્ટ-2026નો પ્રારંભ, 61 કોલેજોના 136 ખેલાડીઓ વચ્ચે બુદ્ધિની સ્પર્ધા લોકેશન : જામનગર એન્કર : સૌરાષ્ટ્ર યુનિવર્સિટીના સ્પોર્ટ્સ વિભાગના ઉપક્રમે જામનગરની ભવન્સ શ્રી એચ.જે. દોશી કોલેજ ખાતે સૌરાષ્ટ્ર યુનિવરસિટી આંતર-કોલેજ ચેસ ટૂર્નામેન્ટ-2026નું ભવ્ય આયોજન કરવામાં આવ્યું છે. આ પ્રતિષ્ઠિત સ્પર્ધામાં સૌરાષ્ટ્રના વિવિધ જિલ્લાઓમાંથી આવેલા વિદ્યાર્થીઓ ઉત્સાહપૂર્વક ભાગ લઈ રહ્યા છે અને સમગ્ર ભવન્સ કેમ્પસમાં રમતગમતનો મુહોમ જોવા મળી રહ્યો છે. વિઓ : 01 આ ટૂર્નામેન્ટમાં સૌરાષ્ટ્ર યુનિવર્સিটির સંલગ્ન કુલ 61 કોલેજોના 136 ખેલાડીઓ ભાગ લઈ રહ્યા છે. જેમાં 78 વિદ્યાર્થી ભાઈઓ અને 58 વિદ્યાર્થી બહેનોનો સમાવેશ થાય છે. રાજકોટ, જામનગર, મોરબી, સુરેન્દ્રનગર, અમરેલી સહિત સૌરાષ્ટ્રના વિવિધ જિલ્લાઓમાંથી ખેલાડીઓ જામનગર પહોંચ્યા છે અને પોતાની બુદ્ધિ, એકાગ્રતા તેમજ વ્યૂહાત્મક કૌશલ્યના આધારે શ્રેષ્ઠ પ્રદર્શન કરવા માટે સ્પર્ધામાં ભાગી રહ્યા છે. વિઓ : 02 ચેસ જેવી બુદ્ધિપ્રધાન રમત વિદ્યાર્થીઓમાં નિર્ણયશક્તિ, ધીરજ, આયોજન અને એકાગ્રતા વિકસાવવામાં મહત્વપૂર્ણ ભૂમિકા ભજવે છે. આ ટૂર્નામેન્ટ માત્ર સ્પર્ધા પૂરતી સીમિત નથી, પરંતુ યુવા ખેલાડીઓને પોતાની પ્રતિભા દર્શાવવાનું અને ઉચ્ચ સ્તરની સ્પર્ધાઓ સુધી પહોંચવાનું મહત્વપૂર્ણ મંચ પણ પૂરું પાડે છે. આ સ્પર્ધામાં શ્રેષ્ઠ પ્રદર્શન કરનારા વિજેતા ખેલાડીઓ આગામી દિવસોમાં રાજસ્થાન ખાતે યોજાયેલી ઇન્ટર યુનિવર્સિટી વેસ્ટ ઝોન ચેસ સ્પર્ધામાં સૌરાષ્ટ્ર યુનિવર્સિટીની પ્રતિનિધિત્વ કરશે. તેથી દરેક ખેલાડી માટે આ ટૂર્નામેન્ટનું વિશેષ મહત્વ રહેલું છે. આયોજકો દ્વારા ખેલાડીઓ માટે ઉત્તમ આયોજન, સુવિધાઓ અને રમતને અનુરૂપ વ્યવસ્થાઓ કરવામાં આવી હતી. સ્પર્ધા દરમ્યાન ખેલાડીઓમાં ઉત્સાહ, રમતિયાળ ભાવના અને શિસ્તનો સુંદર સમન્વય જોવા મળ્યો હતો. આ કાર્યક્રમમાં રાજ્યમંત્રી રેવાભાઇ જાડેજા સૌરાષ્ટ્ર યુનિવર્સિટીના પ્રતિનિધિઓ તથા વિવિધ કોલેજના પ્રધ્યાપકો અને કોચ ઉપસ્થિત રહ્યા હતા. વિઓ : 03 સૌરાષ્ટ્ર યુનિવર્સિટી દ્વારા રમતગમત ક્ષેત્રે વિદ્યાર્થીઓને વધુ સારી તકો મળે અને તેમની પ્રતિભાને યોગ્ય મંચ પ્રાપ્ત થાય તેવા હેતુથી દર વર્ષે વિવિધ આંતર-કલેજ સ્પર્ધાઓનું આયોજન કરવામાં આવે છે. જામનગરમાં યોજાયેલી આ ચેસ ટૂર્નામેન્ટ પણ તે જ દિશામાં એક મહત્વપૂર્ણ પગલું સાબિત થઈ રહી છે અને ખેલાડીઓમાં નવી ઊર્જા તેમજ આત્મવિશ્વાસનો સંચાર કરી રહી છે. બાઈટ : રિવાબા જાડેજા ( શિક્ષણ રાજ્યમંત્રી )0
0
Report
भिवानी की मिनी-क्यूबा बेटियों ने कॉमनवेल्थ गोल्ड से देशवासियों का दिल जीता
Bhiwani, Haryana:भिवानी -गलास्को से गोल्ड मैडल लेकर लौटी मुक्केबाज बेटियों का मिनी क्यूबा भिवानी में हुआ भव्य स्वागत -फूल-मालाओं, ढ़ोल-नंगाड़ों, मिठाई व बड़ो के आर्शीवाद के साथ शहर में निकाला गया विजय जुलूस -कॉमनवेल्थ गोल्ड मैडलिस्ट साक्षी चौधरी व प्रिया घणघस ने कहा : देश में लौटते ही हुआ सम्मान, मैडल देशवासियों को समर्पित -विजेता बेटियां बोली : अगला लक्ष्य जापान में होने वाले एशियन खेल में गोल्ड मैडल लेना, इसके बाद 2028 के लॉस एंजीलिस ओलंपिक में देश के लिए मैडल लेना -गोल्ड मैडल साक्षी व प्रिया बोली : सबको सपने देखने चाहिए तथा उन सपनों के लिए दिन-रात एक कर देना चाहिए उसके बाद आती है सफलता बेटियों ने कहा : जीत का श्रेय देशवासियों, परिवार, कोच व कड़ी मेहनत को -द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच जगदीश ने कहा : भिवानी के खिलाडिय़ों ने मुक्केबाजी को लेकर है जज्बा, जिसकी बदौलत मुक्केबाजी में अधिकत्तर मैडल जीतने वाले खिलाड़ी मिनी क्यूबा भिवानी से कोच जगदीश बोले : मुक्केबाजी स्पीड, इंडोरेंस, स्ट्रैंथ, -मौटरेबिलिटी के अलावा हिम्मत, हौसले व जूनून का खेलप्रेमियों ने कहा : भिवानी को खेल के क्षेत्र में महत्व दे केंद्र व राज्य सरकारें -अगले कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी गुजरात की बजाए हरियाणा को मिलने की मांग भिवानी।मिनी क्यूबा के नाम से विख्यात मुक्केबाजों का शहर भिवानी में अब गलास्को कॉमनवेल्थ खेलों से मैडल लेकर मुक्केबाज अपने पैतृक शहर में लौटने लगे है। इनका स्वागत अब मिनी क्यूबा के निवासी फूल-मालाओ, ढ़ोल-नंगाड़ो व मिठाई बांटकर अपने परंपरागत तरीके से कर रहे है। भिवानी जिले के गांव धनाना की कॉमनवेल्थ गोल्ड मैडलिस्ट साक्षी चौधरी व प्रिया घणघस का भिवानी पहुंचने पर शहर के विभिन्न स्थानों से विजय जुलूस निकाला गया तथा इन बेटियों को शहरवासियों ने सदा विजयी रहने का आर्शीवाद दिया। साक्षी चौधरी ने 51 किलोग्राम भार वर्ग तथा प्रिया घणघस ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में गलास्को में आयोजित कॉमनवेल्थ खेलों में गोल्ड मैडल प्राप्त किया। इन दोनों खिलाडिय़ों ने भिवानी पहुंचने पर बताया कि उनकी अगली तैयारी जापान में आयोजित होने वाले एशियन खेल है। जिसके बाद 2028 में लॉस एंजीलिस में होने वाले ओलंपिक की तैयारियों में जुट जाएगी। 2027 में ओलंपिक क्वालीफाई मैच शुरू हो जाएंगे। इसके लिए उन्हे अपने स्ट्रैंथ को मजबूत बनाना है। इन बेटियों ने कहा कि वे अपना मैडल देश को समर्पित करती है। जिस प्रकार से देशवासियों ने भारत में पहुंचने पर उनका स्वागत किया तथा आज अपने पैतृक शहर में पहुंचने पर उनका स्वागत किया, इससे उनका हौसला और भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि वे इस जीत का श्रेय देशवासियों, खेलप्रेमियों, कोच, अपने माता-पिता व अपनी मेहतन को देती है। इन बेटियों ने कहा कि आगे बढऩे के लिए सपने जरूर देखने चाहिए तथा इन सपनों के लिए दिन-रात एक कर देना चाहिए, तभी सफलता कदम चूमती है। वही मुक्केबाजी में द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच जगदीश ने बताया कि मिनी क्यूबा के मुक्केबाजों ने एक बार फिर से अपने नाम को आगे बढ़ाया है। अबकी बार के खेलों में बेटियों ने अधिक पदक प्राप्त किए है। अकेले भिवानी के 5 मुक्केबाजों ने गोल्ड मैडल लिए हैं। उन्होंने बताया कि मुक्केबाजी स्पीड, इंडोरेंस व स्ट्रैंथ का खेल है। लेकिन हिम्मत व हौसले व जज्बे के बगैर ये चीजे अधिक काम नहीं करती। ऐसे में भिवानी के मुक्केबाजों का उच्च मनोबल उन्हे आगे बढ़ाता है। वही भिवानी बॉक्सिंग क्लब के अध्यक्ष कमल प्रधान व कांग्रेस के जिला प्रधान प्रदीप गुलिया ने कहा कि भिवानी के लिए गौरव की बात है कि ये बेटियां गोल्ड मैडल लेकर आई है। सरकार को भी चाहिए कि भिवानी में मुक्केबाजी के खेल को प्रोत्साहन के लिए कुछ विशेष बजट भिवानी को दे। साथ ही उन्होंने कहा कि वे उम्मीद करते है कि अगले कॉमनवेल्थ खेलों का आयोजन हरियाणा में किया जाए। क्योंकि कॉमनवेल्थ खेलों में अधिकत्तर मैडल हरियाणा के है। गुजरात की बजाए कॉमनवेल्थ की मेजबानी हरियाणा को मिले। इससे हरियाणा में खेलों का माहौल और भी तेजी से बढ़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार विजेता खिलाडिय़ों को सरकार उच्च पदों पर आसीन करे。 बाईट : कॉमनवेल्थ गोल्ड मैडलिस्ट साक्षी चौधरी व प्रिया घणघस, द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच जगदीश व भिवानी बॉक्सिंग क्लब के अध्यक्ष कमल प्रधान व कांग्रेस के जिला प्रधान प्रदीप गुलिया।0
0
Report
छतरपुर सूरजपुरा रोड पर कचरे के ढेर से महिला के शव मिलने से सनसनी
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर सूरजपुरा रोड पर कचरे के ढेर से महिला के शव मिलने से सनसनी। जानकारी के मुताबिक सूरजपुरा रोड पर कचरे के ढेर में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतका की पहचान रुखसाना खान रूप में हुई है। मृतिका के पति ने बताया कि रुखसाना 4 जुलाई से लापता थीं। बताया जा रहा है कि उनकी पहली शादी उत्तर प्रदेश के महोबा में हुई थी। बाद में उन्होंने सूरजपुर रोड निवासी बबलेश अहिरवार से दूसरी शादी की थी। आरोपी ने हत्या करने के बाद शव को दो टुकडो में काटकर फेक दिया, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है0
0
Report
Advertisement
