227412
अमेठीः स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री ने बहुदेशीय पंचायत भवन का किया उद्घाटन
Darpipur, Uttar Pradesh:स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने बहुदेशीय पंचायत भवन का उद्घाटन किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में सप्त दिवसीय पुण्यतिथि समारोह का उद्घाटन करेंगे
Noida, Uttar Pradesh:युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज की 57वीं एवं राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्री गोरखनाथ मंदिर में 'सप्त दिवसीय पुण्यतिथि समारोह' के अंतर्गत व्याख्यान-सत्र के उद्घाटन समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी सम्मिलित होंगे। दिनांक: 24 सितंबर, 2026 समय: 10:30 AM स्थान: श्री गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर0
0
Report
कर्णप्रयाग–नैनीताल हाईवे पर पहाड़ी दरकने से जाम, दो स्कूटी सवार बच गए
Karnaprayag, Uttarakhand:पहाड़ों पर धूप खिलने के बाद पहाड़ियाँ दरकने लगी हैं, जिससे हाईवे पर सफर खतरे में है। कर्णप्रयाग–नैनीताल हाईवे के सिरोली के पास अचानक पहाड़ी दरकी। उस वक्त दो स्कूटी सवार निकल रहे थे; पहاड़ी दरकना शुरू हो गया, दोनों ने अपनी-अपनी स्कूटी छोड़कर भाग कर जान बचाई। इसके बाद पहाड़ी से मलवा सड़क पर गिर गया और दोनों स्कूटी मलवे में दब गईं। मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। एनएच विभाग ने मार्ग को खोलने के लिए मशीनें भेज दी हैं; खुलने में अभी वक्त लग सकता है।0
0
Report
लखीमपुर खीरी में बाघिन और शावक दिखे, इलाके में हड़कंप
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र में धर्मापुर कोलवा फार्म की पुलिया के पास बाघिन के साथ सावक दिखने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिससे कार सवार राहगीर ने वहां से गुजरने के दौरान अपने मोबाइल में कैद कर लिया। बाघिन के इलाके में दस्तक के बाद वन विभाग अलर्ट हो गया है और बाघिन और उसके शावक की निगरानी शुरू कर दी है। साथ ही इलाके के लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।0
0
Report
Advertisement
मदनी का बयान: न्याय नहीं मिला तो यूएन दरवाजा खटखटाएंगे; दिल्ली में मस्जिद की जांच
Noida, Uttar Pradesh:महमूद मदनी का बड़ा बयान- 'न्याय नहीं मिला तो यूएन का दरवाजा खटखटाएंगे', दिल्ली में मस्जिद गिराने की भी होगी जांच जमीयत उलेमा-ए-हिंद के महासचिव महमूद मदनी ने आरोप लगाया कि देश में एक खास तबके को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, जिसमें मॉब लिंचिंग और इबादतगाहों को तोड़ना शामिल है।0
0
Report
एटा के डबल मर्डर स्थल पर डीआईजी ने निरीक्षण शुरू किया
Etah, Uttar Pradesh:एटा पहुंचे डीआईजी रेंज अलीगढ़ प्रभाकर चौधरी, थाना अवागढ़ क्षेत्र के यादव नगर में बीते दो दिन पूर्व हुए डबल मर्डर के घटनास्थल का डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने किया निरीक्षण, माँ और बेटी की आरोपियों ने हथौड़े से वार कर की थी निर्मम हत्या, डबल मर्डर के घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के दिए निर्देश, डीआईजी प्रभाकर चौधरी के साथ एसएसपी डॉ इलामारन जि. एडिशनल एसपी श्वेताभ पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी भी रहे मौजूद, रिपोर्ट - हर्ष द्विवेदी एटा।0
0
Report
हमीरपुर के रिहायशी इलाके में खतरनाक रसल वाइपर देखा, वन विभाग ने रेस्क्यू किया
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- रिहायशी इलाके में निकला खतरनाक रसल वाइपर सांप, जहरिले रसल वाइपर सांप को देख स्थानीय लोगों में मचा हड़कंप, घर के बाहर अचानक रसल वाइपर सांप देख भयभीत हुए लोग, स्थानीय लोगों ने वन विभाग को दी सूचना, वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर खतरनाक रसल वाइपर सांप को किया रेस्क्यू, सदर कोतवाली वाली क्षेत्र के सिटी फॉरेस्ट के पास का मामला।0
0
Report
Advertisement
लखीमपुर खीरी के चिल्ड्रन एकेडमी में शिक्षिका हत्या, वायरल वीडियो से उठे सवाल
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में 26 वर्षीय महिला शिक्षक निसात फातिमा की गोली मारकर हत्या और आरोपी साउद अंसारी के आत्महत्या करने के मामले में अब एक वायरल वीडियो चर्चा में है।बताया जा रहा है कि शिक्षक दिवस के कार्यक्रम के दौरान महिला शिक्षक का एक पुरुष शिक्षक के साथ डांस करते हुए वीडियो सामने आया था।इसी वीडियो को लेकर आरोपी के नाराज होने की बात चर्चा में है।हालांकि, वीडियो और हत्या के बीच सीधा संबंध जांच में किस हद तक सामने आता है, यह पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा।वहीं इस पूरे मामले को लेकर परिवारों की सामाजिक और पारिवारिक सोच में अंतर की चर्चा भी सामने आ रही है।हालांकि, इन दावों की पुष्टि अभी बाकी है。0
0
Report
दक्षिणी क्षेत्र के ग्राम पदमिनखेड़ा में बुजुर्ग महिला की हत्या; रेप की आंशका
Lucknow, Uttar Pradesh:दक्षिणी जोन.. मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के पदमिनखेड़ा गांव में बुजुर्ग महिला की पीट पीट कर हत्या अर्धनग्न हालत में खाली प्लाट में पड़ा मिला शव ग्रामीणो ने जताई रेप के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या की आंशका शराब के नशे में धुत गांव के तीन युवको ने दिया घटना को अजांम दो युवको को मौके से हिरासत में लेकर पुछताछ में जुटी पुलिस बीते बुद्ववार की देर रात की घटना सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेजा।0
0
Report
जामताड़ा के करमाटांड़ में बोलेरो हादसे से दो की मौत, मवेशी चोरी की आशंका
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के शहरजोरी के पास देर रात करीब 2 बजे बड़ा सड़क हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक, मवेशी चोरी कर भाग रही तेज रफ्तार बोलेरो पुलिस गश्ती वाहन की लाइट देखकर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार अशरफ अंसारी (35) और रफीक अंसारी (40) की मौत हो गई। दोनों नारायणपुर थाना क्षेत्र के चिरुडीह गांव के रहने वाले बताए गए हैं। बोलेरो में 5 मवेशी लडे थे, जिनमें 3 बैलों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 मवेशी गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मवेशियों को बिंदापाथर के चिहुटिया और गैरया गांव से चोरी कर ले जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
Advertisement
दीपिका पाण्डेय सिंह की बेटी के असामयिक निधन पर शशिभूषण राय की प्रतिक्रिया
Ranchi, Jharkhand:रांची झारखंड सरकार में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की छोटी बेटी का सड़क हादसे में असामयिक निधन पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव शशिभूषण राय की प्रतिक्रिया0
0
Report
मरीन ड्राइव हादसे में चार युवाओं की मौत; मंत्री की बेटी भी शामिल
Jamshedpur, Jharkhand:मरीन ड्राइव पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार; चार युवाओं की मौत झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडे की बेटी भी शामिल जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव पर गुरुवार तड़के हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े एक ब्रेकडाउन ट्रक के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गई और उसके परखच्चे उड़ गए。 घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर, सोनारी थाना प्रभारी संजय सुमन तथा अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। दुर्घटना के बाद कार में फंसे लोगों को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। बचाव दल ने गैस कटर की मदद से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला। हादसा इतना भयावह था कि मृतकों के शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे。 पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता, वंशिका खंडेलवाल और तृषा सिंह के रूप में हुई है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है。 अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अर्णव मिश्रा ने बताया कि संबंधित ट्रक बुधवार रात करीब 10 बजे से खराब होकर सड़क पर खड़ा था। गुरुवार सुबह लगभग 3 बजे तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रेलर में जा घुसी, जिससे कार सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। प्रारम्भिक जांच में तेज रफ्तार और अंधेरे के कारण ट्रक का समय पर दिखाई नहीं देना हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। वहीं, प्रशासन यह भी जांच कर रहा है कि सड़क पर खड़े ट्रक के पीछे आवश्यक सुरक्षा संकेतक और चेतावनी व्यवस्था मौजूद थी या नहीं।0
0
Report
सरगुजा के सूरज भारत गैस गोदाम में बड़ा घपला: 42 भरे सिलेंडर छुपाए, 11 में गैस कमी
Kusu, Chhattisgarh:सरगुजा जिले के सूरज भारत गैस एजेंसी का गोदाम सील कर दिया गया है. जांच में 42 भरे सिलेंडर के सील टूटा पाया गया. गैस सिलेंडर में 11 में 5 से 10 किलो गैस कम पाया गया. कलेक्टर सरगुजा को गैस एजेंसी के द्वारा ग्राहकों से अभद्र व्यवहार के साथ गैस सिलेंडर में गड़बड़ियां शिकायत मिली थी. इसके बाद कलेक्टर ने उदयपुर क्षेत्र अंतर्गत सूरज भारत गैस एजेंसी के गोदाम में जांच की गई. जांच के दौरान बड़ी संख्या में अनियमितताएं पाया गया. जांच टीम ने गैस गोदाम को सील कर दिया. जांच के दौरान एजेंसी संचालक द्वारा टीम को गुमराह करने के उद्देश्य से 214 खाली सिलेंडरों के बीच 42 भरे हुए सिलेंडर छुपा दिया गया था, साथ ही इन भरे सिलेंडरों के सील टूटे हुए थे. जांच में वजन कराने पर इनमें से करीब 11 सिलेंडरों में 5 से 10 किलोग्राम तक गैस कम पाई गई. जांच टीम को एजेंसी के स्टॉक में भी अंतर मिला है. इसके अलावा भारत गैस के गोदाम में इंडेन कंपनी के 32 खाली सिलेंडर भी पाए गए. दूसरी कंपनी का सिलेंडर क्यों रखा गया था, इसकी भी जांच की जा रही है. गौरतलब हैं कि शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि गैस टंकी के नंबर का मिलान नहीं होने पर दूसरी बार रिफलिंग के लिए गैस देने से इनकार किया जाता था, और गैस उपलब्ध कराने के नाम पर अवैध राशि की मांग की जाती थी. एजेंसी पर गैस सिलेंडरों को कथित तौर पर ब्लैक में 2,000 से 3,000 रुपये तक में बेचने के आरोप भी लगाया गया है.0
0
Report
Advertisement
दिल्ली से महोबा जा रही बस दुर्घटना: घायल रेखा भारद्वाज के पति की तलाश जारी
Greater Noida, Uttar Pradesh:हादसे में घायल ہوئی रेखा भारद्वाज जो की जेवर के आरोग्य अस्पताल में भर्ती हैं, उन्होंने बताया कि वह अपने पति के साथ दिल्ली से महोबा जा रही थी,वह सोई हुई थी अचानक से शोर मचाना शुरू हो गया और सब लोग भागना शुरू हो गए,बस में चारों तरफ धुआं ही धुआं हो गया, मैं भी भागने लगी तो मैं बस में ही गिर गई और मेरे ऊपर से काफी लोग उतर गए, मुझे नहीं पता कि कैसे मैं बस से बाहर आ गई, मैं जब खुद को बाहर देखा तो मैं बाहर पड़ी हुई थी लेकिन मेरे पति अभी तक नहीं मिले हैं।शायद उनकी मौत हो गई है。0
0
Report
नागौर में मोदी यात्रा सेवा संकल्प कार्यक्रम का स्वागत, लाइव प्रसारण शहर में
Nagaur, Rajasthan:नागौर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष पूर्ण होने पर निकाली जा रही है यात्रा, सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वड़नगर तक निकाली जा रही यात्रा, यात्रा के नागौर पहुंचने पर शहरवासियों ने किया स्वागत, नागौर के टाउन हॉल में आयोजित हो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लाइव प्रसारण कार्यक्रम, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ ज्योति मिर्धा, राज्य मंत्री मंजू बाघमार, रिछपालसिंह मिर्धा, खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा जिलाध्यक्ष रामधन पोटलिया, जगवीर छाबा सहित भाजपा के बड़े नेता व कार्यकर्ता मौजूद0
0
Report
फागी नगर पालिका अतिक्रमण पर सख्त, केस दर्ज की चेतावनी
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) फागी नगरपालिका की बेशकीमती जमीन पर अधिशासी अधिकारी राजपाल बुनकर एक्शन मुड में। अतिक्रमण के खिलाफ अधिशासी अधिकारी हुए सख्त, अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ केस दर्ज करने की दी चेतावनी। नगरपालिका द्वारा पटवार हल्का उत्तर में खसरा नंबर 4084/3505 पर अवैध कब्जा को किया ध्वस्त। इससे पूर्व भी अधिशासी अधिकारी ने अतिक्रमण का किया था सफाया। अतिक्रमण चिन्हित करने के लिए बनाई कमेटी, कमेटी कराएंगी केस दर्ज। ईओ के आदेश के बाद अतिक्रमियों में मचा हड़कंप, ईओ ने कसी कमर।0
0
Report
Advertisement
