227815
AMETHI- थाना परिसर मे व्यापारी सुरक्षा को लेकर बैठक
Kakartola, Uttar Pradesh:थाना परिसर में सुरक्षा से संबंधित क्षेत्र के कस्बों व बाजारों के व्यापारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया . जिसमे व्यापारियों को बैंक संबंधी लेन-देन में सावधानी बरतने की थानाध्यक्ष ने सलाह दी। उन्होंने व्यापारियों को बड़ी रकम जमा करने के समय पुलिस को सूचित करने का सुझाव दिया , लेन-देन में सावधानी बरतें। भाले सुल्तान शहीद स्मारक (वारिसगंज) थाना परिसर में मंगलवार दोपहर के करीब थानाध्यक्ष तनुज कुमार पाल की अध्यक्षता में व्यापारियों की बैठक का आयोजन किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीएम योगी से मुख्यमंत्री आवास पर बीजेपी नेताओं की मुलाकात
Noida, Uttar Pradesh:बीजेपी के यूपी प्रभारी विनोद तावड़े व राष्ट्रीय मंत्री उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी जगदीश ईश्वरभाई पटेल ने सीएम योगी से मुख्यमंत्री आवास पर की मुलाकात0
0
Report
रतलाम के खेत में दो युवकों के शव, बिजली करंट से मौत की आशंका
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के आलनिया गांव के पास खेत में दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना 3 सितंबर की रात की बताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अस्पताल भेजवाया गया। मौके पर चंदन का पेड़ कटा मिला, पास ही एक कुल्हाड़ी पड़ी थी। खेत के चारों ओर फसल बचाने के लिए बिजली के तारों की फेंसिंग की गई थी। प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि दोनों युवकों की मौत बिजली करंट से हुई होगी। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम और जांच के बाद स्पष्ट होगी। मृतकों की पहचान अवतार बंजारा और संजू बंजारा, निवासी उज्जैन जिले के रूप में हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
स singroli ke niji aspataal mein 17 varshiya bachhi ki maut par hungama: CCTV aur referral par sawal
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली के निजी अस्पताल में 17 वर्षीय बच्ची की मौत के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि समय पर सही इलाज और रेफर नहीं किया गया। जबलपुर से गंभीर हालत में सिंगरौली लाई गई थी नंदनी। इलाज के साथ झाड़-फूंक कराने की भी बात सामने आई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा; जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया गया। मृतका उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की रहने वाली नंदनी बताई जा रही है, जो पिछले करीब सात दिनों से अस्पताल में भर्ती थी और वेंटिलेटर पर थीं। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार नंदनी जबलपुर से रेफर होकर आई थी; परिजनों के मदद के लिए अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। अब यह सवाल उठता है कि अगर हालत बेहद गंभीर थी तो क्या अस्पताल में पर्याप्त संसाधन उपलब्ध थे और समय रहते रेफर क्यों नहीं किया गया। साथ ही परिजनों के अनुसार इलाज के साथ झाड़-फूंक भी कराया गया था, जिसकी सच्चाई की जांच होनी है। जांच में लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल परिसर में हुई जमकर हंगामे के कारण मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी हो गई है।0
0
Report
Advertisement
दुकानदार की संदिग्ध मौत: रावली गांव के बाहर शव मिला, चोट के निशान
Nuh, Haryana:Story :- किराने की दुकान के बाहर दुकानदार की संदिग्ध मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान रावली गांव में टीन शेड के नीचे सोया था 58 वर्षीय इदरीश कुरेशी, कान के पास मिला गहरा जख्म; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका नूंह जिले के सदर थाना फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के रावली गांव के बाहर दिल्ली-अलवर रोड पर रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब किराने की दुकान के बाहर टीन शेड के नीचे सो रहे 58 वर्षीय दुकानदार इदरीश कुरेशी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक के शरीर पर चोट के निशान और कान के पास गहरा जख्म मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान इदरीश कुरेशी पुत्र जुम्मा, उम्र 58 वर्ष, निवासी रावली गांव के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक इदरीश रोजाना दुकान बंद करने के बाद दुकान के बाहर बने टीन शेड के नीचे ही सोता था। शनिवार रात भी वह रोजाना की तरह दुकान बंद करने के बाद वहीं सो गया था। शुक्रवार सुबह परिजन और आसपास के लोग नमाज के लिए इदरीश को जगाने पहुंचे। काफी आवाज देने के बावजूद जब उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो परिजनों ने पास जाकर देखा। इदरीश घायल अवस्था में मृत पड़ा था। उसके शरीर पर चोट के निशान और कान के पास गहरा जख्म देखकर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और हत्या की आशंका जताई। सूचना मिलते ही सदर थाना फिरोजपुर झिरका प्रभारी सुभाष चंद्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से संभावित साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। वहीं, सूचना मिलने पर फिरोजपुर झिरका के डीएसपी हरदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों, घटनास्थल की परिस्थितियों और अन्य साक्ष्यों को खंगाल रही है। इदरीश की मौत हत्या है या किसी अन्य वजह से हुई है, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा.0
0
Report
सागर में जहरीली शराब से मौत, डिप्टी CM ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल सागर में जहरीली शराब से मौत का मामला एमपी के डिप्टी सीएम और आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा का सोशल मीडिया का पोस्ट सागर जिले के बंड्डा शाहगढ़ क्षेत्र में शराब पीने के कारण कुछ लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद है। मैंने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से विस्तृत जानकारी ली है। आबकारी आयुक्त मौके पर पहुंच रहे हैं। हादसे के पीछे कोई भी व्यक्ति जिम्मेदार हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश प्रदान किए हैं। सरकार इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। मेरी गहरी संवेदनाएं प्रभावित जन के साथ हैं।0
0
Report
झुंझुनूं में बाल विवाह रोकथाम के लिए नई पहल, अंतरराष्ट्रीय दिवस से मजबूती
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं: बाल विवाह रोकथाम पर जोर रहेगा. बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन के सहयोग से होगी कार्रवाई. जिले में पिछले चार वर्षों से जागरूकता अभियान चल रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस की घोषणा से प्रयासों को नई मजबूती मिलेगी. जागरूकता के जरिए बाल विवाह जैसी कुप्रथा को खत्म करने का लक्ष्य. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस घोषित किया है, जिससे जागरूकता और कार्रवाई के प्रयास और मजबूती मिलेगी. एक्सेस टू जस्टिस परियोजना की जिला समन्वयक चेतना शर्मा ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों और उनके भविष्य को प्रभावित करने वाली गंभीर सामाजिक समस्या है. जिले में संस्था की टीम पिछले चार वर्षों से रोकथाम और जागरूकता के लिए कार्य कर रही है. ग्रामीण इलाकों में जागरूकता कार्यक्रमों के साथ बाल विवाह की सूचना मिलने पर संबंधित विभागों और प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई की जाएगी. चेतना शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दिवस की घोषणा जिले की टीम के लिए प्रेरणा होगी.0
0
Report
Advertisement
उज्जैन में प्राचीन महाकाल द्वार निर्माण लापरवाही से टूटकर गिरा; धरोहर खतरे में
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन निर्माण कार्य मे लापरवाही प्राचीन ऐतिहासिक धरोहर धराशायी, पुराने महाकाल थाने के पीछे, सीढ़ियों के पास बना पत्थर का अति प्राचीन द्वार टूटकर गिरा, निर्माण कार्य के चलते आसपास लापरवाही पूर्वक गहरीकरण के कारण हुई घटना, गहरीकरण के दौरान पत्थर के गेट को बगैर सपोर्ट के छोड़ दिया गया, जिसकी वजह से हुआ धराशायी, गेट को प्राचीन धरोहर के रूप में रखे जाने की प्लानिंग थी, कोई जनहानि नहीं।0
0
Report
बोकारो सेक्टर-6 की फुटपाथ मार्केट में भीषण आग, 7 दुकानें जलकर खाक
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के सेक्टर-6 थाना क्षेत्र में स्थित फुटपाथ मार्केट में लगी भीषण आग। आग लगने से 7 दुकानें जलकर खाक हो गई हैं। दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया। बताते चले कि बोकारो के सेक्टर-6 थाना क्षेत्र में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बाजार की करीब 7 दुकानों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और एक के बाद एक करके सभी 7 दुकानों को चपेट में ले लिया। सभी सातों दुकान धू-धू कर जलने लगीं। स्थानीय लोगो की मदद से आग पर काबू पाया नहीं तो और दुकान को चपेट में ले लेता क्योंकि और भी दुकान आपस में सटा हुआ था। बाद में सुबह एक दमकल की गाड़ी पहुंची और बच्चे खुचे आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। बताया जा रहा है कि लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को वजह बताया जा रहा है।0
0
Report
जिला अस्पताल में स्पीच थैरेपी रूम की छत गिरने से बड़ा हादसा टला
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर: बड़ा हादसा टला. ENT डॉक्टर और स्पीच थैरेपी रूम में गिरा छत का सीलिंग. राहत की बात रही उस वक्त रूम में नहीं था कोई मौजूद. सीलिंग के गुणवत्ता को लेकर उठ रहे सवाल. डॉक्टर और स्टाफ ने जताई नाराजगी, शिकायत के बाद भी अनदेखी का आरोप. जिला अस्पताल का मामला.0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर में ऑपरेशन प्रहार: अवैध शराब बिक्री के दो युवक गिरफ्तार
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में नशे के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी है। सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 36 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की है, जिसकी कुल मात्रा 6.480 बल्क लीटर और कीमत करीब 3 हजार रुपये बताई गई है। कार्रवाई अरपा बैराज पचरी घाट के पास की गई। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें रिमांड पर भेजा गया है। नशे के खिलाफ बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के मामले में दो युवकों को पकड़ा है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अरपा बैराज पचरी घाट के पास दो व्यक्ति स्कूटी में देशी शराब रखकर बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों की पहचान समीर यादव, और राज कुमार यादव दोनों निवासी तिफरा, थाना सिरगिट्टी क्षेत्र के रूप में हुई है।तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 36 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कुल मात्रा 6.480 बल्क लीटर बताई गई है, जिसकी कीमत करीब 3 हजार एक रुपये है। पुलिस ने शराब और स्कूटी को जब्त कर लिया है।मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध नशे के कारोबार और शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।0
0
Report
गुटखा उधार न देने पर दुकानदार व परिजनों की लाठी-डंडों से पिटाई, वीडियो वायरल
Panna, Madhya Pradesh:गुटखा उधार न देने पर दुकानदार की लाठी डंडों से पिटाई। दुकानदार ने पुलिस से शिकायत की, वापस घर जाने पर फिर से पीटा, अस्पताल में इलाज जारी। पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत शब्दुआ गांव में एक छोटे किराना व्यापारी को गांव के कुछ लोगों ने राजश्री गुटखा उधार न देना इतना महंगा पड़ गया कि दबंगों ने किराना व्यापारी सहित उसके परिवार के कई सदस्यों को लाठी डंडों से बेरहमी से पीटा। खुलेआम कई लोग हाथों में लाठियां लेकर किराना व्यापारी एवं उसके परिवार के लोगों की पिटाई करने लगे। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें कई लोग हाथों में लाठियां लेकर मारते और गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। मारपीट की इस घटना में व्यापारी जैन परिवार के कई लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। फिलहाल पीड़ित पक्ष का कहना है कि दिन में वे हनुमतपुर पुलिस चौकी में शिकायत कर गए थे, वापस जाने पर उनको फिर से पीटा गया। मारपीट की इस घटना की रिपोर्ट अजयगढ़ थाना में दर्ज कर दी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
दिल्ली से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव दिल्ली निवास छोड़कर रवाना
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: MADHYA PRADESH CHIEF MINISTER MOHAN YADAV LEAVES FROM DELHI RESIDENCE CHIEF MINISTER MOHAN YADAV0
0
Report
Advertisement
टोंक निकाय चुनाव: भाजपा ने विकास और जनता से संवाद पर जोर दिया
Tonk, Rajasthan:एंकर - नगरपालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद संगीता यादव आज टोंक पहुंची जहाँ भाजपा कार्यालय पर उनका भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में स्वागत किया गया। राज्यसभा सांसद ने निकाय चुनाव कोर कमेटी की भाजपा कार्यालय पर बैठक ली। राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कोई भी चुनाव को छोटा बड़ा नहीं मानती हैं। भाजपा हर चुनाव को गंभीरता से लड़ती है। उन्होंने कहा कि मैंने टोंक में जैसे ही प्रवेश किया जगह-जगह कचरे के ढेर पड़े हुए दिखे। नालिया चौक होकर पानी सड़कों पर बह रहा है। उन्होंने कहा कि सीवरेज के मुद्दे, आवारा पशुओं की समस्या को हमने अपने संकल्प पत्र में रखा है। उन्होंने सचिन पायलट का नाम नही लिए बिना कहा कि टोंक में तो बड़े नेता है। पहले पाँच साल उनकी सरकार रही उनको तो इतना अच्छा बना लेना चाहिए कि टोंक में हमारे काम करने के लिए तो कोई बचे ही नहीं। यहां तो यह सवाल उठना ही नहीं चाहिए। विधानसभा में जब फाईले साइन होती है तो उसमें विधानसभा नहीं छांटी जाती। उसमें जिला नहीं छांटे जाते,तब प्रपोजल एक साथ साइन होते हैं। उसके लिए विधायक को भी अपनी मेहनत करनी होती है। टिकट मांगना सबका अधिकार है, लेकिन टिकट एक को मिलती है।सब मिलकर उसे प्रत्याशी को जिताते हैं। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत से बड़ी भाजपा हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य राजस्थान के अधिक से अधिक स्थानीय निकायों में भाजपा के बोर्ड बनाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतर रहा है।कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की शक्ति और केंद्र एवं राज्य सरकार के विकास कार्यों के आधार पर भाजपा जनता के बीच जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान के हर निकाय में भाजपा का बोर्ड बने यही हमारा संकल्प है। जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की ताकत है।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचा रहे हैं तथा मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव भाजपा के लिए महत्वपूर्ण हैं और संगठन पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतर रहा है। उन्होंने कहा कि बूथ से लेकर वार्ड स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता का विश्वास भाजपा की जीत का आधार बनेगा।0
0
Report
मतदान जागरूकता रथ को हरी झंडी, डूंगरपुर में मतदान जागरूकता अभियान तेज
Dungarpur, Rajasthan:हेडलाइन - मतदान जागरूकता रथ को हरी झंडी, डूंगरपुर में मतदान जागरूकता अभियान तेज डूंगरपुर जिले में डूंगरपुर नगरपरिषद चुनाव के तहत मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए मतदान जागरूकता रथ को रवाना किया गया गया। उपजिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश रैगर व जिला परिषद सीईओ व स्वीप प्रभारी हनुमान सिंह राठौड़ ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया。 बॉडी - समाज सेवा और राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि मानते हुए समाजसेवी हरीश मेहता ने निर्वाचन विभाग के सहयोग से नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने की अनूठी पहल की है। 9 सितंबर को होने वाले नगर परिषद चुनाव में शहर के सभी 40 वार्डों में मतदान जागरूकता का संदेश पहुंचाने के लिए उन्होंने स्वप्रेरणा से मतदान जागरूकता रथ चलाने की पहल की। अतिरिक्त कलेक्टर प्रकाश चंद्र रेगर और सीईओ हनुमान सिंह राठौड़ ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। रथ के माध्यम से शहर के विभिन्न वार्डों और प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर मतदाताओं को मतदान के महत्व की जानकारी दी जाएगी। अधिक से अधिक लोगों को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।0
0
Report
दिल्ली के कई इलाकों में सुबह बारिश, धौलाकुआं पर हल्की बौछार से ट्रैफिक प्रभावित
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के इलाकों में सुबह के वक्त बारिश धौलाकुआं पर बारिश0
0
Report
Advertisement
