227801
Amethi - डाक्टरों द्वारा बाहर से लिखी जा रही दवाएं
Jamo, Uttar Pradesh:सी एच सी शुकुल बाजार में मरीजों को डाक्टरों द्वारा बाहर से लिखी जा रही दवाएं। डाक्टरों द्वारा मरीजों को बाहर की दवा लिखी जाती है और कहा जाता है की किसी के पूछने पर मत बताना की दवा बाहर की है. पूरा मामला बाजार शुकुल सीएचसी का है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर में 2026 राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियनशिप का आगाज, 900 खिलाड़ी भाग लेंगे
Jaipur, Rajasthan:राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम स्थित राजस्थान स्क्वैश अकादमी में शुक्रवार को सब-जूनियर एवं जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 का आगाज हुआ। राजस्थान के खेल एवं युवा मामले मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एसएमएस स्टेडियम में स्क्वैश खेल के लिए ग्लास कोर्ट विकसित करने की घोषणा भी की। इस घोषणा को राजस्थान में स्क्वैश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जयपुर को आठ साल के अंतराल के बाद एक बार फिर इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। इससे पहले वर्ष 2018 में भी यह चैंपियनशिप एसएमएस स्टेडियम में आयोजित हुई थी। 23 से 29 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 22 राज्यों से करीब 900 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। देशभर से पहुंचे युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।प्रतियोगिता में कई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर चुके खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता यूशा नफीस और पूरव रांबिया प्रमुख हैं। बाईट - कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, खेल मंत्री राजस्थान0
0
Report
प्रतापगढ़ पुलिस ने गुंडा नियंत्रण कानून के तहत तीन अपराधियों को एक माह के लिए जिला बदर किया
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ पुलिस ने राजस्थान गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1975 के तहत कार्रवाई करते हुए धरियावद और सालमगढ़ थाना क्षेत्र के तीन सक्रिय व आदतन अपराधियों को एक माह के लिए जिला बदर किया है। तीनों को सलूम्बर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लिए निष्कासित किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जॉगिड़ के निर्देशन में धरियावद थानाधिकारी हजारीलाल पुनि और सालमगढ़ थानाधिकारी दीपक कुमार पुनि ने अपने-अपने थाना क्षेत्र के आदतन अपराधियों के खिलाफ यह कठोर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार धरियावद थाना क्षेत्र के रेणियानगरी, सलूम्बर रोड निवासी धीरजमल पुत्र लक्ष्मण चौधरी और कुम्हारवाड़ा, धरियावद निवासी तिलक पुत्र नानालाल चौधरी लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहकर क्षेत्र की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए थे। इसी तरह सालमगढ़ थाना क्षेत्र के दलोट निवासी रामलाल पुत्र रामकिशन धोबी भी लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल था। संबंधित थाना पुलिस टीमों ने तीनों के खिलाफ इस्तगासा तैयार कर न्यायालय अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट प्रतापगढ़ में पेश किया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने तीनों को एक माह की अवधि के लिए अपने-अपने थाना क्षेत्र से निष्कासित करने के आदेश दिए। निष्कासन अवधि के दौरान तीनों जिला प्रतापगढ़ की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। सिटी कोतवाली सलूम्बर के थानाधिकारी को भी तीनों पर निष्कासन अवधि में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार धीरजमल और तिलक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के कई प्रकरण दर्ज हैं, जबकि तिलक के खिलाफ भादस की धारा के तहत भी प्रकरण दर्ज है। रामलाल के खिलाफ आरपीजीओ की धारा 13 के तहत तीन प्रकरण दर्ज हैं। प्रतापगढ़ पुलिस ने इसे कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों के लिए कड़ी चेतावनी बताया है। पुलिस का कहना है कि गुंडागर्दी और दबंगई करने वालों के लिए कानून और समाज में कोई स्थान नहीं है। अन्य संदिग्ध अपराधियों की गतिविधियों पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि निष्कासित अपराधी क्षेत्र में कहीं दिखाई दें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ और अधिक गंभीर धाराओं में जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
ललितपुर: डीएम-एसपी ने सदर तहसील पोलिंग बूथ का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Lalitpur, Uttar Pradesh:डीएम-एसपी ने सदर तहसील पोलिंग बूथ का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा ललितपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद निर्वाचन-2026 के तहत जारी मतदान के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सदर तहसील स्थित पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम-एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता के साथ निर्वाचन ड्यूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए। मतदान के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
अजय राय: भाजपा passes पर राजनीति कर रही, रक्षा मंत्री की तस्वीर नहीं
Noida, Uttar Pradesh:2310ZUP_vns_cong_ajay_r वाराणसी, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कहते हैं, "मैं निश्चित रूप से वायु सेना, उसके कर्मियों और हमारे पायलटों का सम्मान करता हूँ। हालाँकि, जिस तरह से भाजपा इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही है—जहाँ भाजपा सदस्य पास (passes) पर तस्वीरें लगा रहे हैं—वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन पास पर रक्षा मंत्री की तस्वीर नहीं है। भाजपा को निश्चित रूप से इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए..."0
0
Report
इमरान मसूद: आजम खान से मुलाकात पर पार्टी की रक्षा हर नेता की जिम्मेदारी
Noida, Uttar Pradesh:सहारनपुर, उत्तर प्रदेश: सपा नेता अखिलेश यादव की सपा नेता आजम खान से मुलाकात पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद कहते हैं, "...आजम खान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं, और अपने नेता की रक्षा करना हर पार्टी की जिम्मेदारी होती है।"0
0
Report
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: आरोप-प्रत्यारोप के बीच नवल किशोर यादव का तर्क
Patna, Bihar:पटना कांग्रेस उम्मीदवार ने एमएलसी चुनाव को लेकर आरोप लगाया कि राज्य सरकार चुनाव प्रभावित करने के लिए वित्त रहित शिक्षकों को चुनाव से पहले पैसा दिए। इसके जवाब में बीजेपी के पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार नवल किशोर यादव ने कहा कि यह अवांछित अनुमान है, इसके लिए पहले ही घोषणा कर दी गई थी और शिक्षकों को ऐसे नहीं छोड़ा जा सकता। हारने वाले लोग ही ऐसा आरोप लगाते हैं। वन टू वन विद नवल किशोर यादव, उम्मीदवार पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र0
0
Report
Advertisement
पटना में आठ सीटों के एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण, महिला मतदान अधिक रही
Patna, Bihar:पटना बिहार में आठ सीट के लिए एमएलसी चुनाव हो रहा है.. शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है ..शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान फीसदी स्नातक क्षेत्र से अधिक देखी जा रही है..पटना के राजवंशी नगर स्थित डीएवी स्कूल में महिला मतदाताओं की भागीदारी बढ़चढ़ कर देखी जा रही है,मतदान केंद्र का जायजा लिया गया0
0
Report
लिव-इन पार्टनर हत्या: आरोपी युवराज सिंह गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:दूसरे से बात करने के शक में लिव-इन पार्टनर की हत्या, फिर फरारी का खेल ! आखिर में यूं पकड़ा गया हत्यारा ... जयपुर रविवास पत्रकार कॉलोनी इलाके में लिव-इन रिलेशनशिप के दौरान महिला की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के आरोपी युवराज सिंह उर्फ युवराज उर्फ दीपक को भरतपुर से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला की हत्या करने के बाद आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हो गया और दिल्ली, आगरा व भरतपुर में बसों में घूमकर पुलिस को चकमा देता रहा। आखिरकार पुलिस ने उसे दिल्ली भागने से पहले दबोच लिया। मामला रामपुरा स्थित आमोर रेजीडेंसी का है। 19 अक्टूबर को सोसायटी के फ्लैट नंबर 901 में एक महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। जांच में मृतका की पहचान भरतपुर निवासी मोना जाटव के रूप में हुई। मृतका के भाई पारुल सिंह ने युवराज सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया। पुलिस के अनुसार मोना जाटव अपने पति से अनबन के चलते अलग रह रही थी और आरोपी युवराज सिंह के साथ करीब एक साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थी। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर महिला की हत्या करने की बात कबूल की। उसने महिला के किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करने के शक को हत्या की वजह बताया है। वारदात के बाद आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हो गया था। पुलिस टीम ने आमोर रेजीडेंसी और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आरोपी की तलाश में टीम रवाना की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी कभी दिल्ली, कभी आगरा तो कभी भरतपुर में बसों से घूमता रहा और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा। तकनीकी सहायता और लगातार पीछा करने के बाद पुलिस ने आरोपी को भरतपुर के बी नारायण गेट से दस्तयाब कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी दिल्ली फरार होने की फिराक में था। उसे गिरफ्तार कर अब मामले में आगे की पूछताछ की जा रही है। दाे बच्चे हैं मोना के ... भरतपुर के नगला परशुराम निवासी मृतक मोना के दो बहन और एक भाई है। मोना की शादी 2015 में हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। पति से अनबन के चलते वह पति से अलग हो गई थी। पूरी कार्रवाई डीसीपी जयपुर साउथ राजर्षि राज के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित कुमार शर्मा और एसीपी मानसरोवर हेमेन्द्र शर्मा के सुपरविजन में थाना प्रभारी कविता यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई। आरोपी की गिरफ्तारी में एएसआई रामधन, हेड कांस्टेबल हंसराज और कांस्टेबल उमेश कुमार की विशेष भूमिका रही। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में हत्या के पीछे बताए जा रहे शक और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है.0
0
Report
मुरमु पूजा शॉट्स: तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
जालौन में स्नातक चुनाव में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया मतदान,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी जालौन में स्नातक चुनाव में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया मतदान, उरई के जिला परिषद बूथ संख्या 217 पर जल शक्ति मंत्री ने डाला वोट, इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक चुनाव में स्वतंत्र देव सिंह ने किया मतदान, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित समेत तमाम पदाधिकारी रहे मौजूद, बोले- जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह हम एक तरफा चुनाव जीतेंगे, इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक चुनाव में भाजपा से अशोक राठौर है प्रत्याशी, जालौन के उरई स्तिथ जिला पंचायत कार्यालय परिसर में बने बूथ पर जल शक्ति मंत्री ने किया मतदान। बाइट:- स्वतंत्र देव सिंह--जलशक्ति मंत्री0
0
Report
जमुई के मतदान केंद्र के बाहर पोस्टर विवाद, अधिकारी ने चेतावनी दी
Jamui, Bihar:जमुई शहर स्थित अंचल कार्यालय के मतदान केंद्र संख्या 146 के बाहर कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार डॉ. एनके यादव का फोटोयुक्त पोस्टर लगाए जाने पर विवाद हो गया। बूथ पर कुल 615 मतदाता हैं। मतदान केंद्र के बाहर पोस्टर लगाकर मतदाताओं को पर्ची दी जा रही थी। इसी दौरान अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर पोस्टर लगाने पर आपत्ति जताई और उसे हटवाया। पूरी घटना का लाइव वीडियो सामने आया है। दरअसल, वीडियो में अधिकारी पोस्टर लगा रहे लोगों को चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। अधिकारी कहते सुनाई दे रहे हैं कि तीसरी बार मना करने के बावजूद बार-बार पोस्टर लगाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मतदान केंद्र के आसपास पोस्टर-बैनर लगाना प्रतिबंधित है और दोबारा ऐसा करने पर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी की चेतावनी के बाद पोस्टर को फिर से हटाया गया। आदर्श आचार संहिता के पालन पर सवाल लिहाज़ा, मतदान केंद्र के बाहर उम्मीदवार के फोटोयुक्त पोस्टर के जरिए मतदाताओं को पर्ची दिए जाने की घटना ने निर्वाचन व्यवस्था और आदर्श आचार संहिता के पालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, इस मामले में बूथ पर तैनात अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। गिद्धौर प्रखंड की अंचल अधिकारी आरती भूषण से भी सवाल किया गया, लेकिन उन्होंने स्पष्ट जवाब देने से परहेज किया। जिलाधिकारी ने कही जांच की बात बहरहाल, मामले में जमुई के जिलाधिकारी ने जांच कराने की बात कही है। निर्वाचन नियमों के अनुसार, मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में चुनाव प्रचार प्रतिबंधित है। ऐसे में पोस्टर किस स्थान पर लगाया गया था और वह प्रतिबंधित दायरे में आता है या नहीं, यह जांच का विषय है। वहीं, फोटोयुक्त बैनर लगाने की अनुमति नहीं होने की बात भी सामने आई है। नोट: पोस्टर हटाने की कार्रवाई और मामले पर बोलने से बचते अधिकारियों का लाइव वीडियो सामने आया है...0
0
Report
पुंछ में मेंढर-सलानी सुरक्षा बलों ने आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर छह IED बरामद
Jammu, पुंछ के मेंढर में सुरक्षा बलों की कार्रवाई, आतंकी ठिकाने से संदिग्ध IED और गोला-बारूद बरामद पुंछ, 23 अक्टूबर: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों ने दो अलग-अलग आतंकी ठिकानों का भंडाफोड़ किया है। सलानी और मेंढर के कसबलारी इलाके में की गई कार्रवाई के दौरान छह संदिग्ध IED समेत विस्फोटक सामग्री और अन्य सैन्य सामान बरामद किया गया है। सलानी इलाके में भारतीय सेना ने दो आतंकी ठिकानों का पता लगाते हुए छह संदिग्ध IED और अन्य गोला-बारूद बरामद किया। वहीं, मेंढर के कसबलारी इलाके में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान एक काला बैग, भूरे टेप से लिपटे छह कंटेनर, नीले टेप से लिपटा एक अन्य कंटेनर, एक कॉम्बैट पाउच, एक लोहे का बॉक्स, एक संभावित 7.62 एमएम LMG मैगजीन, एक एल्युमिनियम कंटेनर, दो पावर एडाप्टर, एक पावर सोर्स और एक टिफिन बरामद किया गया। बरामद कंटेनरों में IED होने की आशंका जताई गई है। सुरक्षा बलों ने मामले की जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
Advertisement
माँ दंतेश्वरी की पूजा अर्चना से भक्तों में उत्साह
Noida, Uttar Pradesh:माँ दंतेश्वरी की पूजा अर्चना0
0
Report
मंदारमणि समुद्र तट पर स्नान के दौरान दो पर्यटक डूबे, शव बरामद
Haldia, West Bengal:পূর্ব মেদিনীপুর জেলার পর্যটনকেন্দ্র মান্ডারমণি'তে সমুদ্র স্নানে নেমে তলিয়ে গেল হাওড়ার জেলার দুই পর্যটক। সজনী তলিয়ে গেছিল চারজনকে উদ্ধার করা গেছে। বাকি দুজন তলিয়ে যায়।দীর্ঘ তল্লাশীর পর একজনের দেহ উদ্ধার হয়েছে। বৃহস্পতিবার বিকাল ৫ টা নাগাদ মান্দারমণি'র মনসা মন্দিরে কাছে সমুদ্র স্নানে নামে দু'জন৷ এরপর সমুদ্রে ঢেউ সামলাতে না পেরে দুজন তলিয়ে যায়। পুলিশ স্পিডবোর্ট দিয়ে তল্লাশি চালায়। দুজন পর্যটকের হাওড়ায় ডোমজুর এলাকার বাসিন্দা বলে জানাগেছে। তলিয়ে যাওয়া দুই পর্যটক যুবক সম্পর্কে ভগ্নিপতি ও শ্যালক বলে জানা গেছে। সূত্রের খবর হাওড়া ডোমজুড় থেকে ছয় যুবকের এক পর্যটক দল মন্দারমনিতে এসেছিল বেড়াতে। বিপর্যয়ের মোকাবেলা দলকে লাগানো হয়েছে কাছে। একজনের দেহ উদ্ধার করা হয়েছে নিখোঁজ আরো এক।0
0
Report
रायगंज में पूजा लाइव: समाजसेवी संघ का थीम 'प्यार का घर' सुबह 10 बजे
Dinajpur, Rangpur Division:পুজা লাইভ রায়গঞ্জ সকাল ১০ টা সমাজ সেবক সংঘ থিম ভালোবাসার বাড়ি0
0
Report
Advertisement
