227813
अमेठीः भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र के अयोध्या बार्डर थौरी के पास लगा लंबा जाम
Dadra, Uttar Pradesh:भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के अयोध्या बार्डर थौरी के पास लंबा जाम लगा। श्रद्धालु महाकुंभ से अयोध्या जाने के लिए निकले थे, लेकिन उन्हें भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
स्टार पेपर मिल में गैस रिसाव-आग से मचा हड़कंप, सहारनपुर की 5 तहसीलों में मॉक ड्रिल।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में शुक्रवार अचानक गैस रिसाव और औद्योगिक आग की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व, बिजली विभाग, सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीमें सक्रिय हो गईं। कुछ ही देर में टीमें स्टार पेपर मिल पहुंचीं और राहत-बचाव का काम शुरू किया। हालांकि, यह कोई वास्तविक हादसा नहीं, बल्कि आपदा पूर्व समन्वय अभ्यास (मॉक ड्रिल) था। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर शुक्रवार को जिले की पांचों तहसीलों में वृहद मॉक ड्रिल कराई गई। इसका उद्देश्य आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, संसाधनों की उपलब्धता और रिस्पॉन्स टाइम को परखना था। अलग-अलग तहसीलों में गैस रिसाव, औद्योगिक आग, भूकंप और स्कूल सुरक्षा से जुड़े परिदृश्यों पर अभ्यास कराया गया। स्टार पेपर मिल में गैस रिसाव और आग का बनाया परिदृश्य सदर तहसील क्षेत्र में स्टार पेपर मिल को औद्योगिक गैस रिसाव और आगजनी की स्थिति के लिए अभ्यास स्थल बनाया गया। मॉक ड्रिल में गैस रिसाव और आग लगने की सूचना दी गई। इसके बाद संबंधित विभागों को सूचना भेजी गई। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित किया। इसके बाद आग पर काबू पाने और प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने और उन्हें अस्पताल पहुंचाने की तैयारी परखी। एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन का अभ्यास किया। बिजली विभाग की टीम ने आपात स्थिति में विद्युत व्यवस्था से जुड़े संभावित जोखिमों से निपटने की प्रक्रिया को परखा। इसके अलावा बेहट के जनता इंटर कॉलेज में स्कूल सुरक्षा और भूकंप से बचाव का अभ्यास कराया गया। विद्यार्थियों और स्टाफ को आपदा के दौरान सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने तथा बचाव की प्रक्रिया परखी गई। देवबंद के एचएवी डिग्री कॉलेज में भूकंप सुरक्षा का मॉक ड्रिल हुआ। इसमें आपात स्थिति में भवन से सुरक्षित बाहर निकलने और राहत-बचाव की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। नकुड़ के टाबर रोड स्थित सतगुरु इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी में ऊंचे भवन में आग लगने की स्थिति का अभ्यास हुआ। फायर टीम ने रेस्क्यू और आग पर नियंत्रण की तैयारियां परखीं।रामपुर मनिहारान के गोचर इंटर कॉलेज में भूकंप सुरक्षा अभ्यास कराया गया। एसडीएम सदर सुबोध कुमार ने बताया कि आपदा के समय विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बेहद जरूरी होता है। मॉक ड्रिल के जरिए यह देखा गया कि सूचना मिलने के बाद टीमें कितनी जल्दी घटनास्थल तक पहुंचती हैं और उपलब्ध संसाधनों का किस तरह इस्तेमाल किया जाता।0
0
Report
हाईवा टायर में हवा भरते समय टायर फटने से युवक की मौत, इलाके में हड़कंप
Obra, Uttar Pradesh:SONBHADRA में हाईवा ट्रक के टायर में हवा भरना एक युवक के लिए भारी पड़ गया। डाला चौकी क्षेत्र में टायर में हवा भरते समय अचानक अधिक प्रेशर के चलते टायर फट गया। हादसे में टायर की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चोपन सीएचसी पहुंचाने पर अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पूरा मामला चोपन थाना क्षेत्र के डाला चौकी के अल्ट्राटेक पार्किंग के आगे का है, जहां आरिफ पुत्र असलम अंसारी की पंचर की दुकान है। आरिफ हाईवा ट्रक के टायर में हवा भर रहा था; इसी दौरान टायर में प्रेशर अधिक होने के कारण टायर फट गया। तेज धमाके के साथ हादसे में आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे चोपन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर डाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए लोढ़ी भेज दिया गया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।0
0
Report
चंदौली: 25 टन कोयला लूट के इनामी अभियुक्त सलमान गिरफ्तार
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग :- चंदौली... - लूट के मुकदमे में वांछित ₹50 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार - सैयदराजा पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई - 2024 में 25 टन कोयला लदे ट्रक की लूट का दर्ज था मुकदमा - ट्रक ड्राइवर व खलासी पर भी लूट में शामिल होने का था आरोप - गिरफ्तार आरोपी सलमान प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र का निवासी - आरोपी की उम्र करीब 22 वर्ष, पुलिस के अनुसार कई मुकदमे दर्ज - हत्या के प्रयास, डकैती, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर एक्ट समेत 9 मुकदमों का आपराधिक इतिहास - सैयदराजा थाने में दर्ज मुकदे में लंबे समय से था वांछित - गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शुरू की अग्रिम विधिक कार्रवाई - चंदौली कचहरी के पास मुखबिर की सूचना पर सलमान गिरफ्तार.0
0
Report
Advertisement
चंदौली हत्याकांड: पिता-पुत्र गिरफ्तार, रेमा गांव में विवाद के बाद हत्या
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली.... - बबलू सोनकर हत्याकांड में आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, अलीनगर पुलिस की कार्रवाई - बच्चों के विवाद में बबलू सोनकर पर नुकीले सरिये से हमला करने का आरोप - 16 सितंबर को रेमा गांव में गाली-गलौज के बाद मारपीट का हुआ था विवाद - पेट में कई वार से बबलू सोनकर गंभीर रूप से घायल हुआ था - प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बीएचयू ट्रामा सेंटर किया गया था रेफर - इलाज के दौरान 17 सितंबर को बबलू सोनकर की मौत हो गई - मृतक की पत्नी की तहरीर पर अलीनगर थाने में हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज - मुखबिर की सूचना पर पचफेड़वा रिंग रोड के पास से दोनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया - गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोतीलाल सोनकर और उसके 19 वर्षीय बेटे गोलू उर्फ राजा के रूप में हुई - अलीनगर थाना क्षेत्र के रेमा गांव में हुई हत्या के मामले में पचफेड़वा रिंग रोड के पास से गिरफ्तारी.0
0
Report
आजमगढ़ में 23.411 किलोग्राम गांजे के साथ तीन गिरफ्तार: दो महिलाएं शामिल
Azamgarh, Uttar Pradesh:23.411 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया; दो महिलाओं समेत तीन अंतर्राज्यीय अभियुक्त गिरफ्तार। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के चेकिंग के दौरान चेकिंग टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गांजा बरामद करने का दावा किया है. बरामद गांजा दो ट्रॉली बैगों में प्लास्टिक टेप से पैक 23 बंडलों में था. धारा 8/20 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार संदिग्धों को जैगहा बाजार में की गई चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया. ट्रॉली बैग से 12 और 11 बंडल मिले; वजन क्रमशः 12.224 किलोग्राम और 11.187 किलोग्राम है. आरोपियों ने बताया कि गांजा पूर्वी क्षेत्र से खरीदकर विभिन्न जिलों में बेचा जाना था; उनसे मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद हुई है. गिरफ्तारी एवं बरामदगी की कार्रवाई की वीडियोग्राफी ई-साक्ष्य एप के माध्यम से कराई जाएगी. गिरफ्तारियों में राजाबाबू सिंह (बलिहार, सिमरी, बिहार), नेहा पासवान (फतेहपुर, गाजीपुर) और पूनम देवी (सोनी इंतवा, बिहार) शामिल हैं.ंगलित कार्रवाई NDPS Act के तहत आगे बढ़ेगी.0
0
Report
NIA ने ISIS ऑनलाइन रेडिकलाइजेशन केस में 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
New Delhi, Delhi:ISIS ऑनलाइन रेडिकलाइजेशन केस: NIA ने 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की नई दिल्ली, 18 सितंबर 2026। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने ऑनलाइन कट्टरपंथ फैलाने और आतंकी संगठन ISIS की गतिविधियों को बढ़ावा देने के मामले में 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। यह चार्जशीट विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश की NIA स्पेशल कोर्ट में दाखिल की गई है। 9 आरोपियों के नाम NIA ने जिन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, उनके नाम हैं: * मोहम्मद रहमतुल्लाह शरीफ * मोहम्मद दानिश * मिर्जा सोहेल बेग * लकी अहमद * जीशान अब्दुल मजीद * मीर आसिफ अली * AbdulSalam * शाहरुख खान * शेख फैज उर रहमान क्या है पूरा मामला? NIA के मुताबिक, यह मामला ISIS से जुड़े ऑनलाइन रेडिकलाइजेशन और आतंकी साजिश का है। जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, खासकर इंस्टाग्राम, के जरिए ISIS की गतिविधियों को समर्थन देने की साजिश में शामिल थे। जांच एजेंसी का आरोप है कि आरोपियों का मकसद हिंसक जिहाद के जरिए भारत में खलीफा शासन स्थापित करना था। इसके लिए वे देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को नुकसान पहुंचाने की तैयारी कर रहे थे। युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने का आरोप NIA के अनुसार, आरोपियों ने भोले-भाले युवाओं को प्रभावित कर उन्हें हिंसक आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित और कट्टरपंथी बनाने की कोशिश की。 जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी: * विस्फोटक बनाने की योजना और तैयारी कर रहे थे。 * हथियारों की ट्रेनिंग लेने की तैयारी में थे。 * आपस में गुप्त बातचीत के लिए सुरक्षित कम्युनिकेशन एप्लिकेशन विकसित कर रहे थे。 * तैयार किए गए एप्लिकेशन का परीक्षण भी किया गया था。 केस कब दर्ज हुआ? यह मामला शुरुआत में 23 मार्च 2026 को विजयवाड़ा के II टाउन पुलिस स्टेशन में FIR नंबर 98/2026 के तहत दर्ज किया गया था। बाद में NIA ने इसकी जांच अपने हाथ में ली। * NIA केस नंबर: RC-01/2026/NIA/VSKP * मामला: Online Radicalisation Case * कोर्ट: NIA स्पेशल कोर्ट, विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश * चार्जशीट: 9 आरोपियों के खिलाफ अब तक कितनी गिरफ्तारियां? NIA के मुताबिक, इस मामले में अब तक 11 आरोपियों और कानून से संघर्षरत एक बच्चे को गिरफ्तार किया जा चुका है。 एजेंसी ने बताया कि बाकी आरोपियों और अन्य संदिग्धों के खिलाफ जांच अभी जारी है。 किन धाराओं में चार्जशीट? चार्जशीट भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 61(2), 3(5) के साथ 152 और UAPA की धाराओं 13(1), 38 और 39 के तहत दाखिल की गई है। महत्वपूर्ण: यह जानकारी NIA की ओर से जारी प्रेस रिलीज में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। चार्जशीट दाखिल होना आरोपों का अंतिम न्यायिक रूप से सिद्ध होना नहीं है।0
0
Report
Advertisement
मुरैना के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान चौथी मौत, आक्रोश बढ़ा, हंगामा
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना- मुरैना नहीं थम रहा प्राइवेट अस्पताल में मौतों का आंकड़ा, एक बार फिर हुई प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान हुई एक महिला की मौत, आठ दिन पहले पथरी के ऑपरेशन के लिए महिला को अस्पताल में कराया था भर्ती, 8 दिन से लगातार चल रहा था इलाज, आज तबियत बिगड़ी तो डॉक्टर ने किया रेफर, अस्पताल से निकलते ही महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप, महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया अस्पताल में जमकर हंगामा, बीते 15 दिनों में मुरैना के अलग-अलग प्राइवेट अस्पताल में लोगों की हो रही मौतें, अब तक हुई कुल चार लोगों की मौत, परिजनों के आक्रोश और विवाद के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मिल एरिया रोड स्थित प्राइवेट श्रीराम हॉस्पिटल का मामला....0
0
Report
मेरठ के लालकुर्ती बाजार में दुकानदारों के भिड़ंत, आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में लिया
मेरठ: लालकुर्ती पैंठ बाजार में ग्राहक बुलाने को लेकर दुकानदार भिड़े, एसपी सिटी ने पकड़ा. मेरठ। थाना लालकुर्ती क्षेत्र के पैंठ बाजार में शुक्रवार शाम ग्राहक बुलाने को लेकर दो दुकानदारों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों ने एक-दूसरे को गोली मारने की धमकी दी, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। घटना पैंठ बाजार की गली नंबर-3 की है। यहां पेरिस गारमेंट्स और रिजवी गारमेंट्स आमने-सामने हैं। दोनों गर्ल्स फैंसी ड्रेस का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि कुछ लड़कियां खरीदारी के लिए आई थीं, दोनों दुकानदार उन्हें अपनी-अपनी दुकान पर बुलाने लगे, इसी को लेकर गाली-गलौज और फिर मारपीट शुरू हो गई। सूचना मिलते ही एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले खुद टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। खास बात यह रही कि एसपी सिटी थाना पुलिस से पहले मौके पर पहुंचे और मारपीट कर रहे दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है और वैधानिक कार्रवाई की बात कह रही है। इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।0
0
Report
संगम विहार में सब्जी विवाद के बाद पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की
New Delhi, Delhi:संगम विहार में खूनी खेल, पत्नी की हत्या कर झूठी कहानी गढ़ने लगा पति गोली की आवाज, रोते बच्चे और बंद दरवाजा... पति पर पत्नी की हत्या का आरोप दिल्ली के संगम विहार इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। तिगड़ी थाना इलाके में सब्जी बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। गोली लगने से 31 वर्षीय पूनम की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पति कमलेश ने पुलिस से बचने के लिए झूठी कहानी बनाने की कोशिश की और लोगों से कहा कि पूनम ने खुद को गोली मारी है। हालांकि स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद घर में मौजूद तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। दिल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
आजमगढ़ पुलिस ने चार अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार, 5.5 लाख के आभूषण और नकद बरामद
Azamgarh, Uttar Pradesh:बंद घरों की रेकी कर चोरी करने वाले चार अंतरजनपदीय शातिर गिरफ्तार, 5.50 लाख के जेवर व 14 हजार रुपये बरामद, तमंचा, कारतूस, टेंपो और दो मोटरसाइकिल भी बरामद। पुलिस ने आरोपियों को आजमगढ़ जिले के पवई थाने की संयुक्त टीम—पुलिस, एसओजी और सर्विलांस—की गिरफ्त में लिया है। आरोपितों के कब्जे से करीब 5.50 लाख रुपये कीमत के 14 सोने और 22 चांदी के आभूषण, 14 हजार रुपये नकद, एक तमंचा व कारतूस, चोरी में प्रयुक्त हरे रंग का टेंपो और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पूछताछ में आरोपियों ने आजमगढ़ के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चार चोरी की घटनाओं में उनकी भागीदारी स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार 12 सितंबर को पवई थाना क्षेत्र के नाटी गांव निवासी उमाशंकर अपनी पत्नी के साथ अंत्येष्टि में शामिल होने गए थे, जबकि उनके बच्चे स्कूल गए थे। इसी दौरान चोरों ने सुनसान घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण, करीब 10 हजार रुपये नकद तथा जमीन संबंधी महत्वपूर्ण कागजात चोरी कर लिए थे। मामले में पवई थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी थी। घटना के अनावरण के लिए जिले के पवई थाने की पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीमें गठित की गई थीं। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने अंबारी रोड पर बाघबहरा पुलिया से करीब 100 मीटर आगे घेराबंदी की। इस दौरान हरे रंग के टेंपो और दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान मोहम्मद अब्दुल्ला, अम्बेश कुमार, आकाश कुमार और विकास सोनी के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ऐसे मकानों की रेकी करते थे, जिनके मालिक या परिजन घर से बाहर गए हों या मकान बंद हो। मौका मिलते ही ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर आभूषण और नकदी चोरी कर लेते थे। चोरी किए गए माल को अंबेडकरनगर में बेचने की योजना बनाई जा रही थी। गिरफ्तारी के समय भी आरोपी रेकी के उद्देश्य से घूम रहे थे। मोहम्मद अब्दुल्ला के कब्जे से तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। चारों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार मोहम्मद अब्दुल्ला का पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में नाम सामने आ चुका है।0
0
Report
आजमगढ़ में फर्जी पुलिस अधिकारी बन कर शराब का ठेका दिलाने के नाम पर ठगी
Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाने और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने खुद को पुलिस का सीओ अधिकारी बताकर शराब का ठेका दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले आरोपी संजय को गिरफ्तार किया है। आरोपी कक्षा पांच तक पढ़ा है और उसने डिप्टी एसपी की वर्दी पहनकर वीडियो कॉल के जरिए लोगों से संपर्क किया तथा अपने आप को पुलिस अधिकारी बताकर उनका भरोसा हासिल किया। उसने शराब का ठेका दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 3.20 लाख की मांग की और जिसमें से 90 हजार नगद लिए गये थे; शेष रकम 2 सितम्बर तक देने की बात कही गई थी। शिकायत सादीसराय, थाना क्षेत्र, आजमगढ़ के निवासी रविप्रकाश ने 17 सितम्बर को गंभीरपुर थाने में दर्ज कराई। आरोप है कि संजय ने स्वयं को पुलिस का सीओ अधिकारी बताते हुए 3.20 लाख की मांग की और 30 अगस्त को 90 हजार नगद ले लिए। 1 सितम्बर को उसने पुलिस की वर्दी पहनकर मोबाइल फोन से वीडियो कॉल किया। संदेह होने पर वादी के बारे में जानकारी ली गई तो उसे पता चला कि आरोपी पुलिस अधिकारी नहीं है। इसके बाद गंभीरपुर थाने में मुकदमा क्रमांक 226/2026 धारा 318(4), 319(2) बीएनएस और 66डी आईटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशानुसार गंभीरपुर थाने की पुलिस और साइबर सेल की टीम ने मुखबिर की सूचना और आरोपी की लोकेशन के आधार पर उसे रानीपुर रजमों मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दो कूटरचित पुलिस अधिकारी पहचान पत्र, शराब ठेके का कूटरचित आवंटन पत्र, डिप्टी एसपी की पुलिस वर्दी का एक सेट और मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपी डिप्टी एसपी की वर्दी पहनकर वीडियो कॉल करता था और खुद को विभाग का अधिकारी बताकर लोगों को प्रभावित करता था। उसने कथित पद और प्रभाव का इस्तेमाल कर शराब का ठेका, नौकरी दिलाने का भरोसा देकर रकम हासिल की। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2017 में भी गंभीरपुर थाने में धारा 420 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज रहा है। वर्तमान मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।0
0
Report
सासाराम में विश्वकर्मा पूजा विसर्जन के वक्त ट्रैक्टर-ट्रक टक्कर, 2 की मौत, कई घायल
Sasaram, Bihar: बड़ी खबर सासाराम से है। जहां अमझोर थाना क्षेत्र के रमडिहरा गांव में विश्वकर्मा पूजा के मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे एक ट्रैक्टर को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बड़ा हादसा हो गया। ट्रैक्टर पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि 5 से अधिक लड़के घायल हो गए। घायलों में दो की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं मृतक आशीष शर्मा तथा अजीत चंद्रवंशी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। बताया जाता है कि रमडीहरा गांव में विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा स्थापित की गई थी। जहां गांव के सभी युवक प्रतिमा को ट्रैक्टर पर लेकर मूर्ति विसर्जन के लिए सोन नदी की ओर जा रहे थे। लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग- 2_C पर ये हादसा हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। जिससे ट्रक धू धू कर जल गया। वही ट्रक का ड्राइवर भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक के ड्राइवर की पहचान कर ली गई है। ट्रक पर गिट्टी लगा हुआ था। उधर मृतक के परिजनों का हाल बेहाल है। घायलों में दो युवकों को सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। वही दो युवकों को वाराणसी भी रेफर किया गया है। वही एक दो अन्य युवक जिन्हें चोट आई है, उन्हें जमुहार के मेडिकल कॉलेज के अलावा निजी अस्पताल भी ले जाया गया है0
0
Report
Advertisement
रोहतास में फार्मर रजिस्ट्रेशन तेज करने के लिए प्रशिक्षण
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां आज सासाराम के फजलगंज स्थिति मल्टी परपज हॉल में डिजिटल एग्रीकल्चर नेशनल ई-गवर्नेंस प्लेन के तहत फार्मर रजिस्ट्री योजना के गति को तेज करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विभाग के अधिकारियों के अलावे अंचलाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी भी शामिल हुए। रोहतास जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य 2 लाख 40 हजार रखा गया है। जिसमें से 1 लाख 43 हजार रजिस्ट्रेशन हो चुका है कृषि पदाधिकारी ने बताया है कि जिला के सभी किसानों का फॉर्म रजिस्ट्रेशन करना है। इसके लिए प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक अभियान चलाए जा रहे हैं। अलग-अलग विभागों में सामंजस्य से बिठाने के लिए भी आज का प्रशिक्षण बेहद जरूरी रहा।0
0
Report
मोकामा फोरलेन दुर्घटना: बुजुर्ग बाइक सवार की मौत; कार चालक और जज बोर्ड संदिग्ध
Barh, Bihar:मोकामा बख्तियारपुर फोरलेन पर अथमलगोला थाना अंतर्गत चंदा गांव के पास एक बुजुर्ग बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. अजीत उर्फ मतंग सिंह चंदा गांव के रहने वाले थे. वे अपने धान के खेत का निरीक्षण करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे. तभी फोरलेन पर पीछे से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में न्यायाधीश का बोर्ड लगा हुआ था. सड़क दुर्घटना के बाद भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए. स्थानीय लोग घायल को तुरंत बाढ़ अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. स्थानीय लोगों ने शव फोरलेन पर रखकर जाम लगा दिया. मृतक के परिजन मुआवजे की मांग को लेकर अड़े हैं. अथमलगोला थाना की पुलिस रात तक लोगों को समझा बुझाकर किसी तरह जाम खुलवाने में जुटी है. वहीं, स्थानीय पुलिस ने अभी सड़क हादसे में न्यायाधीश का कार और उसमें सवार लोगों के पहचान की पुष्टि नहीं की है.0
0
Report
भीलवाड़ा के गुंदली में पैंथर ने युवक पर हमला, वनकर्मियों ने पकड़ लिया
Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा जिला के गुंदली जंगलों में पिछले तीन दिनों से पैंथर की मूवमेंट से ग्रामीणों में दहशत है। बागोर थाना क्षेत्र के गुंदली के जंगलों में एक युवक पर पैंथर ने हमला किया, घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घायल युवक की सूचना पर गांव में भीड़ जमा हो गई। इसके बाद मौके पर वन विभाग के कर्मी पहुंचे, ग्रामीणों की मदद से पैंथर को पकड़ लिया गया। पैंथर के काबू में आने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।0
0
Report
Advertisement
