227412
अमेठी -करणी सेना ने पुलिस विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा।
Darpipur, Uttar Pradesh:अमेठी करणी सेना ने पुलिस विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा। करणी सेना के पदाधिरकियों ने पुलिस विभाग के स्थानांतरित पुलिस कर्मियों को लेकर लगाए गंभीर आरोप संग्रामपुर प्रभारी पर करनी सेना ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप। थाना प्रभारी पर लगाया वसूली का आरोप। करणी सेना के दर्जनों कार्यकर्ताओं अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन संग्रामपुर प्रभारी को तीन दिन में हटाए जाने का दिया अल्टीमेटम0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दरभंगा में परीक्षा पूरी कर लौटती नाबालिग के साथ दुष्कर्म, बिरौल थाने क्षेत्र
Darbhanga, Bihar:दरभंगा बिग ब्रेकिंग परीक्षा दे कर लौट रही छात्रा के साथ दुष्कर्म, नाबालिक छात्रा से बाइक से उठा कर दूसरे गांव ले जा कर किया दुष्कर्म, गांव के ही दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप, स्कूल से परीक्षा दे कर लौटने के क्रम में युवक लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बिठाया, एक युवक को छात्रा पहचानती थी जिसके कारण छात्रा उसके बाइक पर बैठी, दोनों युवकों ने इसका फायदा उठा दूसरे गांव ले जा कर किया दुष्कर्म, छात्रा ने दिया थाने में आवेदन, बिरौल थाना क्षेत्र का है मामला,0
0
Report
धरमजयगढ़ के पीपरमार चौक पर अवैध कबाड़ दुकान पर पुलिस दबिश, 800 किलो कबाड़ जब्त
Darogapara, Chhattisgarh:धरमजयगढ़ के पीपरमार चौक स्थित अवैध कबाड़ दुकान पर पुलिस ने दबिश डालते हुए करीब 800 किलो लोहे-टीन का कबाड़ और एक पिकअप वाहन जब्त किया है। जब्त कबाड़ की कीमत करीब 50 हजार रुपये, जबकि पिकअप की कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े को क्षेत्र में अवैध कबाड़ के कारोबार की सूचना मिली थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी। मौके पर मनतोष यादव (30), निवासी नीचेपारा धरमजयगढ़, मिला। दुकान की जांच में करीब 500 किलो लोहे-टीन का स्क्रैप और पिकअप क्रमांक CG 13 AB 6317 में लदा करीब 300 किलो कबाड़ बरामद हुआ। पुलिस ने कुल 800 किलो कबाड़ और पिकअप वाहन जब्त कर धारा 35(क-ड) BNSS/303(2) BNS के तहत कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि चोरी के माल की खरीद-बिक्री और अवैध कबाड़ कारोबार पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।0
0
Report
जगदलपुर में शराब बिक्री मामले में आरोपी गिरफ्तार; 23 लीटर अवैध शराब जब्त
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर शहर में बोधघाट थाने की पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीम ने शराब बिक्री के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया, आरोपी के कब्जे से 23 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की, आरोपी के नयामुंडा स्थित अपने किराना दुकान में अंग्रेजी शराब को डंप कर रखा था, मौके पर पहुंची पुलिस ने किराना दुकान एवं दुकान के पास रखे दो अलग-अलग स्कूटी की डिक्की में बिक्री हेतु रखे 23 लीटर अंग्रेजी अवैध शराब को जब्त किया, आरोपी मनोहर भुआर्य के खिलाफ बोधघाट थाने में आबकारी अधिनियम 34(2 ) के तहत मामला दर्ज किया गया है, जब्त की गई अवैध शराब की कीमत 15 हजार रुपए आंकी गई है।0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर: वन विभाग ने दबिश देकर 100 नग साल लकड़ी चिरान जप्त, दो गिरफ्तार
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर वन विभाग की टीम ने घर मे दबिश देकर जप्त किये 100 नग साल लकड़ी के चिरान मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने दबिश आरोपियों द्वारा जंगल से साल प्रजाति की लकड़ी को अवैध तरीक़े से कटाई करके घर मे बना रहे थे चिरान दो आरोपियों को वन विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(1) के तहत की गई कार्यवाही बलरामपुर वन परिक्षेत्र में बसेरा कला गांव का मामला0
0
Report
जमुई के चकाई-देवघर मार्ग पर हाईवा पलट, खलासी घायल; पोकलेन से रेस्क्यू
Jamui, Bihar:जमुई जिले के चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के हरिअंधी मोड़ के समीप गिट्टी लदा एक हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराते हुए पलट गया। इस भीषण हादसे में वाहन का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे वाहन चला रहा खलासी अंदर ही दब गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पोकलेन मशीन मंगवाकर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फंसे खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, वाहन सरेस डांगल पश्चिम बंगाल से गिट्टी लोड कर शेखपुरा जा रहा था। जैसे ही वाहन हरिअंधी मोड़ के पास पहुंचा, वह अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया और सड़क किनारे पलट गया। हादसे के वक्त गाड़ी खलासी सूरज कुमार पिता राजेंद्र यादव, ग्राम नूमर, थाना बरहट, जिला जमुई चला रहा था, जो इंजन व केबिन के बीच बुरी तरह दब गया और दर्द से चीखने लगा। वहीं, मुख्य चालक लालू यादव पिता संजय यादव, ग्राम नूमर ने किसी तरह खिड़की का शीशा तोड़कर बाहर निकल अपनी जान बचाई। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर चंद्रमंडीह थाने के अवर निरीक्षक रितेश कुमार व अमित कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पहले जेसीबी की मदद से दबे खलासी को निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद तत्काल पोकलेन मंगवाई गई और कड़ी मशक्त के बाद केबिन को उठाकर खलासी को सुरक्षित निकाला गया। घायल खलासी को तुरंत इलाज के लिए रेफरल अस्पताल चकाई भेजा गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। चालक लालू यादव ने बताया गाड़ी में गिट्टी लेकर शेखपुरा जा रहे थे। रास्ते में अचानक नींद की झपकी आ गई, जिसके कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। मैं शीशा तोड़कर बाहर निकला, लेकिन सूरज अंदर ही दब गया था। करीब एक घंटे बाद पोकलेन की मदद से उसे निकाला जा सका। चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया, दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया। केबिन में फंसे व्यक्ति को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, सहरसा में हाईअलर्ट; नावें दर्ज, लोग सुरक्षित स्थानों पर
Saharsa, Bihar:नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बाद कोसी बराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है ऐसे में बिहार का शोक कहा जाने वाला कोसी नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है. जिसके बाद सहरसा जिला प्रशासन पूरी तरह से हाई अलर्ट मोड पर है. जिले के डीएम दीपेश कुमार प्रसासन की टीम के साथ लगातार तटबंधों का निरीक्षण कर रहे हैं और अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दे रहे हैं. आपको बता दें कि सम्भावित बाढ़ को देखते हुए जिले के नवहट्टा, महिषी, सलखुआ प्रखंड के पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर बसे लोगों से जिला प्रशासन द्वारा यह अपील की गई है कि वो तत्काल ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं. वहीं कोसी नदी के जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि को लेकर तटबंध के भीतर बसे लोगों को अभी से चिंता सता रही है, लोगों का कहना है कि प्रसासन द्वारा हमलोगों को अलर्ट किया गया है, नदी का जलस्तर धीरे धीरे बढ़ रहा है, अगर जलस्तर में ज्यादा इज़ाफ़ा होगा तो कई गांव इसकी चपेट में आ जाएंगे और बाढ़ की विभीषिका झेलनी पड़ेगी. वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि प्रसासन द्वारा सम्भावित बाढ़ को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है ऊंचे स्थानों जाने के लिए कहा गया है लेकिन न तो सरकारी नाव की व्यवस्था की गई है और न ही रहने के लिए आशियाने की. वहीं तटबंध का निरीक्षण कर रहे जिलाधिकारी दीपेश कुमार से जब सम्भावित बाढ़ को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने यह कहा कि हमलोगों को विभाग से सूचना मिली थी कि कोसी नदी में 25 सितम्बर को करीब 5 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जाएगा और 26 सितम्बर को 6 लाख तीस हजार क्यूसेक पानी का डिसचार्ज किया जाएगा. लेकिन फिर बाद में यह सूचना मिली कि करीब 3 से साढ़े 3 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा. लेकिन फिलहाल 2 लाख 62 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. फिर भी एहतियातन हमलोगों ने सम्भावित बाढ़ को लेकर सारी व्यवस्था कर लिया है. हमलोग पूरी तरह से एलर्ट हैं, अगर ऐसी आपदा की स्थिति होगी तो उसके लिए सारी मुकम्मल तैयारी कर ली गई है. करीब 138 सरकारी नावों को रजिस्टर्ड किया गया है और तटबंध के भीतर बसे लोगों से यह अपील की गई है कि संभावित बाढ़ को देखते हुए वो जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर चले जाएं हालांकि अभी फिलहाल स्थिति सामान्य है.0
0
Report
Advertisement
लातेहार में फरार माओवादी राजू भुईया के आत्मसमर्पण के निर्देश, पुलिस सख्त
Latehar, Jharkhand:लातेहार जिले में बचे हुवे नक्सलियों के विरुद्ध लातेहार एसपी कुमार गौरव ने पूरी तरह से कमर कस ली है । पिछले वर्षों से फरार चल रहे भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली राजू भुईया पिता स्व ॰ छोटेलाल भुईया ग्राम लावाही कला थाना डंडई जिला गढ़वा का रहने वाला है । नक्सली राजू भुईया पर लातेहार थाना काण्ड सं0-38/22 दिनांक 19.02.2022 धारा-147/148/149/353/307/120B IPC, 27 Arms Act, 17 CLA Act & 10/13 UAP Act के प्राथमिकी अभियुक्त है । नक्सली राजू भुईया के विरूद्ध माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत ईश्तेहार अधिपत्र को लातेहार एसपी कुमार गौरव के निर्देश के बाद लातेहार थाना एसआई राजा दिलावर उक्त अभियुक्त के गांव में ढोल बजाकर लोगों को उसकी फरारी के संबंध में बताते हुए उक्त अभियुक्त की माँ ललिता कुंवर और पत्नी अनिता देवी को दिनांक 10.11.2026 तक माननीय न्यायालय या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने हेतु निर्देशित करते हुए उक्त अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चिपकाया कर तामिला किया गया है。0
0
Report
बिजनौर में बुजुर्ग से धोखाधड़ी: दो ठग गिरफ्तार, सोने की अंगूठी बरामद
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर में कोतवाली शहर पुलिस ने ठगी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी गई पीली धातु की अंगूठी और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। मामला थाना कोतवाली शहर क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक 13 सितंबर 2026 को नगर पालिका, टाउन हॉल के सामने रहने वाले सुभाष कुमार वर्मा ने पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप था कि दो अज्ञात लोगों ने बहला-फुसलाकर धोखाधड़ी के जरिए उनकी सोने की अंगूठी ले ली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मामले में प्रकाश में आए दो आरोपियों विनोद कुमार शर्मा निवासी नैनीताल और कालीचरण निवासी बरेली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पीली धातु की अंगूठी और वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर प्लेट की काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।धोखेबाज़ करने का तरीका: बिजनौर में 70 साल के बुजुर्ग सड़क किनारे जा रहे थे तभी बाइक सवार दो व्यक्ति आकर रुके और बुजुर्ग को मौसा कहकर नमस्ते की इतना ही नहीं दोनों ठगों ने बुजुर्ग के पैर भी छुए और आशीर्वाद भी लिया। और फिर बातों ही बातों में दोनों ठग बुजुर्ग की सोने की अंगूठी लेकर चले गए। फिलहाल पुलिस ने दोनों शातिर ठगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।0
0
Report
झारखंड से गिरफ्तार: छोटू उर्फ प्रिंस पटना गैंगस्टर
Noida, Uttar Pradesh:क्राइम ब्रांच ने झारखंड के रांची से 42 साल के घोषित अपराधी छोटू उर्फ प्रिंस को गिरफ़्तार किया है। वह पटना का गैंगस्टर और पिंकू चौधरी गैंग का कथित सदस्य है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 2013 में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया था, जिसमें वह वांछित था。0
0
Report
Advertisement
देवरिया में युवती को घर छोड़ने के बहाने गाड़ी में ले जाने का मामला
Deoria, Uttar Pradesh:रिपोर्ट में देवरिया जिले की घटना के अनुसार, सलेमपुर से देवरिया आ रही युवती को उसके दोस्त अभिषेक यादव के साथ चलना था कि रास्ते में उसकी पूर्व परिचित विकास यादव ने उसे घर छोड़ने के बहाने अपनी गाड़ी में बैठा लिया। गलत आशंका के चलते युवती ने विरोध किया और शोर मचाने लगी। इसके बाद विकास यादव और उसके साथी युवक गाड़ी छोड़कर भाग गए। मौके पर कोतवाली पुलिस पहुँच कर गाड़ी को कब्जे में लेकर युवती को थाने ले आई और परिजनों को सूचना दी गई। युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया है।0
0
Report
गिरिडीह के देवरी में घर में चोरी: लाखों के जेवरात चोरों के झटके में
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के चितरोकुराह गांव में चोरों ने बीती रात एक घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित डीलिया देवी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने घर में रखा 2 लाख नगद और पायल, सोने का चेन सहित लगभग साढ़े तीन लाख रुपये के जेवरात की चोरी कर ली। पीड़ित डीलिया देवी ने बताया कि रोज की तरह खाना खाकर सभी सो गए थे। रात करीब 12 बजे कुछ आवाज सुनाई दी। जब उठकर देखा तो घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया गया था। जब तक हल्ला कर दरवाजा खुलवाया, तब तक चोर सामान लेकर फरार हो चुके थे। घटना की सूचना देवरी थाना को दे दी गई है और आवेदन दिया गया है। इधर इस तरह की लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस की रात्रि गश्ती पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है, जिससे लोगों में आक्रोश है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की है।0
0
Report
एसीपी घर में नकबजनी: चार गिरफ्तार, 71 लाख मूल्य के माल बरामद
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल कोलार रोड पुलिस को एसीपी के घर हुई नकबजनी के मामले में बड़ी सफलता गिरफ्तार चार आरोपियों से अब तक करीब 71 लाख रुपए का मशरूका बरामद पुलिस ने आरोपियों से दोबारा पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड लिया था पूछताछ में आरोपी लगातार पुलिस को गुमराह करते रहे और माल अलग-अलग जगह छिपाने की बात कहते रहे पुलिस 팀 आरोपियों को राजस्थान, उज्जैन और इंदौर लेकर पहुंची थी आरोपी देवेंद्र गुर्जर उर्फ देवा के गांव से करीब 20 तोला सोना और 150 ग्राम चांदी बरामद आरोपी रोहित पाल की निशानदेही पर उज्जैन के मक्सी रोड बस स्टैंड के पीछे से करीब 10 तोला सोना और 150 ग्राम चांदी मिली अब तक करीब 400 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी, 1.76 लाख नकद, स्विफ्ट कार और महंगे मोबाइल बरामद चारों आरोपियों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, रोहित पाल पर 15 और पवन आर्य पर 39 अपराध दर्ज बताए गए हैं 코ਲार रोड पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों से पूछताछ कर मामले में आगे की बरामदगी का प्रयास कर रही है0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर में बारिश से धंसी सड़क, पुल के पास बना जानलेवा गड्ढा
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर मे बारिश के चलते भोजपुर-गैसड़ी मार्ग पर धंसी सड़क, पुल के पास बना जानलेवा गड्ढा बलरामपुर जनपद में बीते तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते सड़कें और पुलिया क्षतिग्रस्त होने लगी हैं। गैसड़ी के भोजपुर-गैसड़ी मार्ग पर भोजपुर-बखरकोटवा भाभर पुल के पास सड़क धंसने से बड़ा गड्ढा बन गया है। स्थिति यह है कि गड्ढा इतना गहरा और चौड़ा है कि इसमें पूरी गाड़ी समा सकती है। यह स्थान गैसड़ी से करीब 8 से 10 किलोमीटर की दूरी पर बताया जा रहा है। मार्ग पर लगातार वाहनों की आवाजाही रहती है। रात के समय पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से यहां हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क धंसने के बाद विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। हादसे से बचाव के लिए ग्रामीणों ने अपने स्तर से गड्ढे के आसपास पेड़ की डालियां और ईंटें रखकर बैरिकेडिंग की है। लोगों ने जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण विभाग (PWD) से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराकर गड्ढे को भरवाया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।0
0
Report
गणेश विसर्जन के दौरान चाकूबाजी, 4 घायल; पुरानी रंजिश के चलते हमला
Damoh, Madhya Pradesh:पुराने विवाद का बदला, गणेश विसर्जन के दौरान चाकूबाजी में 4 घायल. एंकर दमोह में बढ़ते अपराधों के बीच लोगों में धार्मिक जुलूस को भी नहीं छोड़ा और शहर के महाकाली चौक के पास जमकर चाकूबाजी हुई और इस घटना में चार लोगों को चाकू से चोटें आई है. दरअसल गणेश विसर्जन का चल समारोह निकल रहा था और लोग भक्ति भाव के साथ गणपति विसर्जन के लिए प्रतिमाएं लेकर जा रहे थे कि महाकाली चौक के पास कुछ लोगों ने गणेश प्रतिमा ले जा रहे युवकों पर चाकुओं से हमला कर दिया और चार युवक घायल हुए. वारदात के पीछे जो वजह सामने आई है उसमें पुराना विवाद बताया जा रहा है, चारों घायल युवाओं को जिला अस्पताल के भर्ती किया गया है. पुलिस के मुताबिक चाकू चलाने वाले लोगों को पहचान हो गई है और जल्दी हो आरोपी गिरफ्त में होंगे.0
0
Report
गणेश विसर्जन के दौरान बच्चे-व्यक्ति विवाद में युवक पर हमला, हालत गंभीर
Damoh, Madhya Pradesh:गणेश विसर्जन के समारोह में बच्चों की लड़ाई में एक युवक पर हुआ जानलेवा हमला.. दरअसल गणेश विसर्जन का चल समारोह चल रहा था कि शहर के टॉकीज चौराहे के पास कुछ बच्चों में विवाद हुआ और इस विवाद को सुलझाने गए एक युवक पर ही कुछ लोगों ने चाकुओं से हमला कर दिया, इस हमले में युवक गंभीर घायल हुआ और उसे जिला अस्पताल लाया गया और उसे यहां इलाज के लिए दाखिल कराया गया है। फिलहाल वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।0
0
Report
Advertisement
