icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
227407
CC.MohanFollow31 Jan 2025, 04:26 pm

अमेठीः आईएस हीरालाल ने नेवादा में संगोष्ठी को संबोधित कर कर्मचारियों को लगाई फटकार

Bisesarganj, Uttar Pradesh:

सिंचाई और जल संसाधन विभाग के विशेष सचिव हीरालाल ने शुक्रवार को संग्रामपुर ब्लॉक के नेवादा में एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए ग्रामीणों और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं को गांव के विकास को लेकर जागरूक किया। भूमि संरक्षण और कृषि विभाग के अधिकारियों को लापरवाही को लेकर जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की हीलाहवाली और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग की गाइड लाइन और विभागीय सभी परियोजना का कर्मचारी भली-भांति अध्ययन कर लें और योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचा कर उन्हें लाभान्वित करें। इसके साथ ही तालाब निर्माण की पूरी फाइल के साथ 3 फरवरी को लखनऊ में होने वाली बैठक में तलब किया गया है। इसके बाद संग्रामपुर ब्लाक मुख्यालय पर बन रहे कृषि भवन का निरीक्षण कर रवाना हो गए।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top