227406
Amethi - विदेशी फंडिंग की जांच: ATS टीम ने किया बड़ा खुलासा
Tikermafi, Uttar Pradesh:अमेठी में विदेशी फंडिंग की सूचना पर ATS की टीम पहुंची. अमेठी हुडा वेलफेयर चेरिटेबल सोसाइटी के संरक्षक के घर पहुंची तीन सदस्यीय ATS की टीम ऑफिस के अंदर घंटों से कर रही जांच 01करोड़ 39 लाख की विदेशी फंडिंग की जांच करने पहुंची है टीम इस एनजीओ के तहत 04 विद्यालय और एक अस्पताल है रजिस्टर्ड जनपद अमेठी के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर कस्बे का मामला।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन में उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुसमी के पास हुआ भीषण सड़क हादसा।
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुसमी के पास हुआ भीषण सड़क हादसा। अज्ञात चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर। सड़क दुर्घटना में युवक हरिओम स्वामी गंभीर रूप से घायल होकर तड़प रहा था। उसी दौरान वहां से गुजर रहे जालौन के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह हादसे को देखते ही संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाई। एसपी ने बिना वक्त गंवाए खुद घायल युवक के पास पहुंचकर उसका हाल जाना और मानवता की मिसाल पेश करते हुए अपनी एस्कॉर्ट गाड़ी से घायल हरिओम को तुरंत त्वरित इलाज के लिए घायल युवक को राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया गया। समय पर इलाज मिलने से घायल युवक की जान सुरक्षित बच सकी। चिकित्सकों के अनुसार सही समय इलाज मिलने से घायल युवक की हालत पूरी तरह सामान्य और स्थिर है। एसपी जालौन की इस त्वरित कार्यवाही और मानवता की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की।0
0
Report
सीवान के बाबा महेंद्रनाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवारी पर जलाभिषेक का जनसैलाब
Siwan, Bihar:एंकर सीवान में पवित्र श्रावण माह की दूसरे सोमवारी पर सिसवन स्थित ऐतिहासिक बाबा महेंद्रनाथ मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। शिवभक्त बाबा महेंद्रनाथ पर जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे है। मंदिर परिसर और आसपास का पूरा इलाका हर-हर महादेव व बोल बम के जयघोष से गुंज रहा है।सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मी मुस्तैद है और भीड़ नियंत्रण के साथ श्रद्धालुओं को सुगमता से जलाभिषेक कराने में जुटे हुए है। मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग, पेयजल, चिकित्सा सहायता, शौचालय तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है。0
0
Report
मुंगेली में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, SDRF राहत बचाव में जुटी
Raipur, Chhattisgarh:मुंगेली जिले में बारिश बनी आफत। लोरमी के वनांचल क्षेत्र में बारिश ने लिया विकराल रूप। तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त। वनांचल क्षेत्र के ग्राम बिजराकछार के परसोहापारा में बाढ़ जैसे हालात। करीब 35 परिवारों के 150 से 200 लोग बाढ़ के पानी में फंसे। लगातार बढ़ता जलस्तर ग्रामीणों में दहशत का माहौल। सूचना मिलते ही प्रशासन ने संभाला मोर्चा। SDRF की टीम मौके पर पहुंची, राहत एवं बचाव कार्य जारी। जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद। फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित निकालने की कवायद जारी। वनांचल क्षेत्र में बारिश के चलते कई इलाकों में आवागमन प्रभावित। प्रशासन लगातार हालात पर बनाए हुए है नजरः0
0
Report
Advertisement
विश्वकर्मा परिवार के घर में भीषण आग, हत्या के संदिग्ध सामने
Mumbai, Maharashtra:विकोरोळी पार्कसाईट मध्ये त्याच विश्वकर्मा कुटुंबाचा घराला भीषण आग गुरुवारी पहाटे ज्या विश्वकर्मा कुटुंबाचा घरात दोन हत्या झाल्या त्याच घराला आज पहाटे भीषण आग लागून हे घर खाक झाले. गुरुवारी शुल्लक कारणावरून सुनील विश्वकर्मा त्यांचा मुलगा श्लोक विश्वकर्मा यांची त्यांच्या दोन भावानी याच घरात हत्या केली. पोलिसानी चौकशीसाठी हे घर सील केले होते. मात्र आज पहाटे पाच वाजताच्या दरम्यान या घराला भीषण आग लागली. त्यात गैस सिलेंडर चा स्फोट ही झाला. घटनास्थळी अग्निशमन दल, पोलीस दाखल झाले. परंतु आगीत हे पूर्ण घर खाक झाले. मात्र हा योगायोग आहे की घातपात याचा शोध आता पोलीस घेत आहेत.0
0
Report
हनुमान बेनीवाल का सरदारशहर दौरा: RLP की चुनावी रणनीति विपक्षी दलों के बीच चर्चा
Churu, Rajasthan:सरदारशहर। सरदारशहर में गरजे हनुमान बेनीवाल: BJP-कांग्रेस पर बरसे, बोले- निकाय चुनाव में RLP दिखाएगी दम ; दूसरे दलों से भी गठबंधन की बातचीत राहुल गांधी पर भी बेनीवाल का बड़ा بيان, बोले- हम युवाओं के बीच रहकर उनकी लड़ाई लड़ते है; कांग्रेस की अंदरूनी बयानबाजी को बताया ‘कुर्सी की लड़ाई’ सरदारशहर। RLP सुप्रीमो एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल मंगलवार को सरदारशहर दौरे पर पहुंचे। निजी होटल के पास आयोजित सभा में स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने RLP नेता ताराचंद सारण एवं रामकरण बैदा के नेतृत्व में बेनीवाल का जोरदार स्वागत किया। सभा में कार्यकर्ताओं की भीड़ और उत्साह नजर आया。 सभा को संबोधित करते हुए हनुमान बेनीवाल ने अपने चिर-परिचित अंदाज में केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के साथ कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर भी तीखे हमले किए और प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए。 निकाय चुनाव में RLP पूरी ताकत से उतरेगी आगामी निकाय चुनाव को लेकर हनुमान बेनीवाल ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राजस्थान में RLP पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है。 बेनीवाल ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के अलावा अन्य मजबूत राजनीतिक दलों से भी बातचीत चल रही है। उन्होंने संकेत दिया कि अगले एक-दो दिन में गठबंधन या चुनावी रणनीति को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है। राहुल गांधी को लेकर बेनीवाल ने कही ये बात पत्रकारों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी को लेकर पूछे गए सवाल पर बेनीवाल ने कहा कि राहुल गांधी का अपना अलग फंडा है और वे INDIA Alliance में हमारे साथ हैं。 उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कभी-कभार छात्रों के बीच जाते हैं, जबकि RLP लगातार छात्रों और युवाओं के बीच रहकर उनकी समस्याओं और मुद्दों को उठाती रही है। बेनीवाल ने दावा किया कि राजस्थान में युवाओं के मुद्दों को लेकर सबसे ज्यादा संघर्ष RLP कर रही है। उन्होंने कहा कि नौजवानों और छात्रों की समस्याओं को लेकर पार्टी लगातार सड़क पर संघर्ष करती रही है। कांग्रेस की अंदरूनी बयानबाजी पर बेनीवाल का तंज पिछले दिनों कांग्रेस नेताओं के बीच हुई बयानबाजी को लेकर पूछे गए सवाल पर बेनीवाल ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह सब कुर्सी की लड़ाई है। बेनीवाल ने तंज कसते हुए कहा कि नेताओं के बीच इस बात को लेकर लड़ाई चल रही है कि किस तरह लूट-खसोट की जाए। सरदारशहर दौरे से RLP कार्यकर्ताओं में दिखा जोश हनुमान बेनीवाल के सरदारशहर दौरे को लेकर RLP कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। सभा के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर बेनीवाल का स्वागत किया। बेनीवाल ने आगामी निकाय चुनाव, युवाओं के मुद्दों और प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर पार्टी की रणनीति स्पष्ट की। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकीं हैं कि RLP निकाय चुनाव में किन दलों के साथ तालमेल करती है और सरदारशहर में पार्टी की चुनावी रणनीति क्या रहती है। बाइट- हनुमान बेनीवाल, आरएलपी सुप्रीमो0
0
Report
कानपुर देहात के कपालेश्वर धाम में आस्था का अनूठा संगम: शिव-दरगाह एक साथ
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात ब्रेकिंग - सावन में आस्था का अद्भुत संगम, कपालेश्वर महादेव धाम बना आकर्षण का केंद्र - एक ही परिसर में विराजमान हैं भगवान शिव का शिवलिंग और पीर पहलवान की दरगाह - डेरापुर तहसील के बीहड़ों में सेगुर नदी के किनारे स्थित है प्राचीन कपालेश्वर महादेव धाम - करीब 100 फीट ऊंचे टीले पर स्थित मंदिर में सावन के दौरान उमड़ता है आस्था का सैलाब - हर सोमवार तड़के से ही जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं सैकड़ों श्रद्धालु और कांवड़िए - हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठता है पूरा मंदिर परिसर - वहीं दरगाह पर मुस्लिम श्रद्धालु चादर चढ़ाकर मांगते हैं अमन और खुशहाली की दुआ - एक ही परिसर में पूजा और इबादत का अनोखा नजारा पेश करता है कपालेश्वर धाम - स्थानीय मान्यता के मुताबिक करीब 150 साल पुराना है इस धार्मिक स्थल का इतिहास - 1894 में तत्कालीन असिस्टेंट कमिश्नर कन्नौजी लाल मिश्र को स्वप्न में मंदिर निर्माण का संकेत मिलने के बाद हुई स्थापना - खुदाई के दौरान शिवलिंग के साथ मजार मिलने की स्थानीय मान्यता - इसके बाद कराया गया मंदिर का निर्माण, तभी से दोनों समुदायों की साझा आस्था का केंद्र बना धाम - श्रद्धालुओं में मान्यता, सच्चे मन से मांगी गई मुराद कपालेश्वर महावेद पूरी करते हैं - सावन में हजारों श्रद्धालु दूर-दराज से पहुंचते हैं कपालेश्वर महादेव धाम - धार्मिक सौहार्द और भाईचारे की अनोखी मिसाल पेश कर रहा कानपुर देहात का कपालेश्वर धाम - शिवलिंग पर चढ़ता जल और दरगाह पर चढ़ती चादर दे रही भाईचारे का संदेश - कपालेश्वर धाम सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सद्भाव और इंसानियत की भी पहचान0
0
Report
Advertisement
58 करोड़ के डिजिटल अरेस्ट के मास्टरमाइंड देवेंद्र सैनी की तलाश जारी
Ajmer, Rajasthan:यहां पाठ के भीतर एंकर - को हटाकर पाठ की बाकी सामग्री जस की तस रखी गई है ताकि खबर की जानकारी पूरी बनी रहे। महाराष्ट्र में साइबर डिजिटल अरेस्ट के मास्टर माइंड को खोजते हुए महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल यूनिट ने केकड़ी में दबिश देकर 58 करोड रुपए के डिजिटल अरेस्ट के मुख्य आरोपी मास्टर माइंड देनेंद्र सैनी की तलाश की.. स्थानीय पुलिस की मदद से जारी तलाश के तहत साइबर क्राइम सेल ने आरोपी देवेंद्र को भगोड़ा घोषित किया है.. पुलिस ने आरोपी देवेंद्र पर इनाम भी घोषित किया है... साथ ही आरोपी की तलाश के पोस्टर भी चस्पा किए गए हैं... आश्चर्य की बात तो यह रही कि पुलिस ने दीवारों पर पोस्टर चस्पा किए और पीछे से आए अज्ञात लोगों ने दीवारों पर इनामी घोषणा और आरोपी देवेंद्र की करतूत लिखे पोस्टर फाड़ दिए..हालांकि महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक आरोपी की तलाश जारी है और फिर दबिश दी जा सकती है..तो दूसरी ओर फरार चल रहे 58 करोड रुपए के साइबर अरेस्ट आरोपी देवेंद्र को लेकर कस्बे में चर्चाओं का बाजार गर्म है।0
0
Report
चारागाह जमीन पर कब्ज़ा करने वालों की पहचान-नाम-फोटो सार्वजनिक, FIR तक कार्रवाई तय
Jaipur, Rajasthan:एंकर-गांव की चारागाह जमीन पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं... सरकार ने ऐसे अतिक्रमणकारियों की पहचान सार्वजनिक करने का फैसला किया है। नाम, फोटो और कितनी जमीन पर कब्जा है पूरा ब्यौरा पंचायत भवन से लेकर गांव के मुख्य चौराहों और अखबार तक में प्रकाशित होगा। इसके बाद भी कब्जा नहीं हटाया तो सीधे FIR होगी। वीओ-1-गांवों की चारागाह भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ पंचायती राज विभाग ने अब सख्त रुख अपनाया है। चरागाह की जमीन पर कब्जा करने वाले बड़े अतिक्रमणकारियों की पहचान सार्वजनिक की जाएगी। इनके नाम, फोटो और अतिक्रमित जमीन का क्षेत्रफल ग्राम पंचायत भवन के साथ मुख्य चौराहों पर भी प्रदर्शित किया जाएगा। इतना ही नहीं, अतिक्रमणकारियों की जानकारी न्यूज पेपर में प्रकाशित कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। पंचायती राज विभाग ने प्रदेश के सभी जिला परिषदों के मुख्य एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने पहले ही सभी जिला परिषदों से ग्राम पंचायतों की चरागाह भूमि पर किए गए अतिक्रमणों को चिन्हित कर सबसे बड़े 10 अतिक्रमणकारियों की सूची मांगी थी। जिला परिषदों की ओर से ऐसी सूचियां विभाग को भेजी जा चुकी हैं। अब इन अतिक्रमणों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के साथ कब्जाधारियों की जानकारी सार्वजनिक करने की प्रक्रिया शुरू होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पंचायती राज नियम, 1996 के नियम 165 के तहत कार्रवाई की जाए। ग्राम पंचायत को अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों, विशेषकर सबसे बड़े क्षेत्रफल पर कब्जा करने वालों की सूचना अपने सूचना पट्ट पर प्रदर्शित करनी होगी। चारागाह पर कब्जा किया तो अब छपेगा नाम-फोटो। कब्ज़ाधारी अब छिपेंगे नहीं, नाम-फोटो होंगे सार्वजनिक। अतिक्रमणकारियों की पहचान होगी सार्वजनिक। नाम के साथ कब्जाई जमीन का रकबा भी होगा उजागर। ग्राम पंचायत भवन से मुख्य चौराहों तक लगेगी सूची। न्यूज पेपर में भी प्रकाशित होंगे अतिक्रमियों के नाम। हर पंचायत में सबसे बड़े 10 कब्जों पर फोकस। पंचायती राज नियम-1996 के नियम 165 के तहत कार्रवाई। कब्जा नहीं हटाया तो सीधे FIR दर्ज होगी। FIR के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई। कार्रवाई की रिपोर्ट 15 दिन में सरकार को देनी होगी। चारागाह बचाने के लिए सरकार का सख्त एक्शन प्लान। वीओ-2- पंचायती राज विभाग के निर्देशों के अनुसार अतिक्रमणकारियों की फोटो और नाम के साथ उनके द्वारा कब्जाई गई भूमि का माप भी सार्वजनिक किया जाएगा। यह जानकारी ग्राम पंचायत भवन और गांव के प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करने के साथ अखबार में प्रकाशित कराने के निर्देश हैं। विभाग ने कार्रवाई की अगली कड़ी भी तय कर दी है। यदि सार्वजनिक रूप से जानकारी सामने आने और निर्देश दिए जाने के बावजूद अतिक्रमणकारी चरागाह भूमि से कब्जा नहीं हटाते हैं तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके बाद नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। जिला परिषदों के मुख्य और अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अतिक्रमण हटाने के बाद की गई पूरी कार्रवाई की जानकारी 15 दिवस के भीतर विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विभाग के इस आदेश को गांवों की चरागाह भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अब तक कई जगहों पर चरागाह भूमि पर कब्जे की शिकायतें सामने आती रहीं हैं, लेकिन कार्रवाई की प्रक्रिया लंबी चलती रही। नए निर्देशों में बड़े कब्जों को प्राथमिकता देते हुए पहले अतिक्रमणकारियों की पहचान, फिर उनकी जानकारी सार्वजनिक करने और इसके बाद भी कब्जा नहीं हटाने पर FIR और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का प्रावधान किया गया है। यानी चरागाह भूमि पर बड़े कब्जे करने वालों के लिए अब सिर्फ नोटिस तक मामला सीमित नहीं रहेगा। नाम और फोटो सार्वजनिक होने के बाद भी कब्जा बरकरार रहा तो कानूनी कार्रवाई के साथ जमीन खाली कराने की कार्रवाई होगी। बहरहाल, कब्जा छिपा नहीं रहेगा... चेहरा छिपेगा नहीं... और जमीन पर कब्जा टिकेगा नहीं। पंचायती राज विभाग ने चरागाह बचाने के लिए अब सीधा एक्शन प्लान तैयार कर दिया है। चरागाह बचाने के लिए सरकार ने अब कार्रवाई का तरीका भी बदल दिया है... पहले कब्जाधारी की पहचान उजागर होगी, फिर कानूनी कार्रवाई होगी। देखना होगा कि इस आदेश के बाद गांवों की कितनी चरागाह जमीन अतिक्रमण से मुक्त हो पाती है। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर0
0
Report
चरागाह अतिक्रमण: नाम-फोटो के साथ सूची जारी, FIR तक की कार्रवाई
Jaipur, Rajasthan:गांवों की चरागाह भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ पंचायती राज विभाग ने अब सख्त रुख अपनाया है। चरागाह की जमीन पर कब्जा करने वाले बड़े अतिक्रमणकारियों की पहचान सार्वजनिक की जाएगी। इनके नाम, फोटो और अतिक्रमित जमीन का क्षेत्रफल ग्राम पंचायत भवन के साथ मुख्य चौराहों पर भी प्रदर्शित किया जाएगा। इतना ही नहीं, अतिक्रमणकारियों की जानकारी न्यूज पेपर में प्रकाशित कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। पंचायती राज विभाग ने प्रदेश के सभी जिला परिषदों के मुख्य एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने पहले ही सभी जिला परिषदों से ग्राम पंचायतों की चरागाह भूमि पर किए गए अतिक्रमणों को चिन्हित कर सबसे बड़े 10 अतिक्रमणकारियों की सूची मांगी थी। जिला परिषदों की ओर से ऐसी सूचियां विभाग को भेजी जा चुकी हैं। अब इन अतिक्रमणों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के साथ कब्जाधारियों की जानकारी सार्वजनिक करने की प्रक्रिया शुरू होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पंचायती राज नियम, 1996 के नियम 165 के तहत कार्रवाई की जाए। ग्राम पंचायत को अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों, विशेषकर सबसे बड़े क्षेत्रफल पर कब्जा करने वालों की सूचना अपने सूचना पट्ट पर प्रदर्शित करनी होगी। पंचायत भवन-मुख्य चौराहों पर भी लगेगी अतिक्रमणकारियों की सूची पंचायतीराज विभाग के निर्देशों के अनुसार अतिक्रमणकारियों की फोटो और नाम के साथ उनके द्वारा कब्जाई गई भूमि का माप भी सार्वजनिक किया जाएगा। यह जानकारी ग्राम पंचायत भवन और गांव के प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करने के साथ अखबार में प्रकाशित कराने के निर्देश हैं। विभाग ने कार्रवाई की अगली कड़ी भी तय कर दी है। यदि सार्वजनिक रूप से जानकारी सामने आने और निर्देश दिए जाने के बावजूद अतिक्रमणकारी चरागाह भूमि से कब्जा नहीं हटाते हैं तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके बाद नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। जिला परिषदों के मुख्य और अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अतिक्रमण हटाने के बाद की गई पूरी कार्रवाई की जानकारी 15 दिवस के भीतर विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। शिकायतों के बाद भी नहीं होती कार्रवाई पंचायतीराज विभाग के इस आदेश को गांवों की चरागाह भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अब तक कई जगहों पर चरागाह भूमि पर कब्जे की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन कार्रवाई की प्रक्रिया लंबी चलती रही। नए निर्देशों में बड़े कब्जों को प्राथमिकता देते हुए पहले अतिक्रमणकारियों की पहचान, फिर उनकी जानकारी सार्वजनिक करने और इसके बाद भी कब्जा नहीं हटाने पर FIR और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का प्रावधान किया गया है। यानी चरागाह भूमि पर बड़े कब्जे करने वालों के लिए अब सिर्फ नोटिस तक मामला सीमित नहीं रहेगा। नाम और फोटो सार्वजनिक होने के बाद भी कब्जा बरकरार रहा तो कानूनी कार्रवाई के साथ जमीन खाली कराने की कार्रवाई होगी।0
0
Report
Advertisement
जयपुर में तेज कार ने बाइक परिवार कुचला; पिता-बेटी की मौत, ड्राइवर गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:राजधानी जयपुर के मालपुरा गेट थाना क्षेत्र के सांगानेर इलाके में एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने बाइक सवार परिवार को से रौंद डाला। हादसे में पिता और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, हादसे में मां और बेटा गंभीर घायल हुए हैं। करीब 6 वाहनों को टक्कर मारने के बाद कार ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने पीछा कर हल्दीघाटी गेट के पास पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों शवों को अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है, वहीं घायल मां-बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में भरतपुर हाल दुर्गापुरा जयपुर निवासी विष्णु और उनकी 3 साल की बेटी की मौत हो गई। हादसे में घायल उनकी पत्नी व बेटे का एसएमएस हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार करवाया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जयपुरिया हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है। हादसा देर रात करीब 12:30 बजे हुआ। एक तेज रफ्तार कार चौरड़िया पेट्रोल पंप से सांगासेतु पुलिया की ओर जा रही थी। इसी दौरान सांगानेर स्टेडियम के पास कार ने बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। पीछे से टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सहित पूरा परिवार सड़क पर काफी दूर जा गिरा। हादसे के बाद भागने के प्रयास में बेकाबू कार ने सांगानेर थाने की तरफ LMB चौराहे के पास एक स्कूटी सहित करीब छह अन्य वाहनों को भी टक्कर मारी। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी करवाई और पीछा कर कार सहित उसके ड्राइवर को हल्दीघाटी गेट के पास पकड़ लिया।0
0
Report
उन्नाव में मोबाइल चोर को तालिबानी सजा का वीडियो वायरल
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव मोबाइल चोरी पर युवक को तालिबानी सजा। युवक के हाथ पैर बांध सर का कराया मुंडन, आधी मूछे काटी। युवक के गले में जूते चप्पल पहना बनवाई वीडियो। युवक को तालिबानी सजा देने का वीडियो आया सामने। गांव के पिता पुत्र का मोबाइल चोरी करने पर दी गई सजा। आसीवन थाना क्षेत्र के पाठक पुर गांव का मामला।0
0
Report
इटावा के नीलकंण्ठ मंदिर पर सावन के दूसरे सोमवार में भक्तों की भीड़
Noida, Uttar Pradesh:इटावा में सावन के दूसरे सोमवार पर भक्तों की भीड़ उमड़ी नजर आया शहर के नीलकंठ मंदिर पर भक्तों की लंबी लंबी कतार लगी नजर आई है सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए है।0
0
Report
Advertisement
2500 किलोमीटर दूर विशाखपट्टनम से लापता 15 वर्षीय बच्चा तीन दिन बाद अमृतसर में मिला
Amritsar, Punjab:ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਤੋਂ 2500 ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਦੂਰ ਵਿਸ਼ਾਖਾਪਟਨਮ ਦਾ ਲਾਪਤਾ 15 ਸਾਲਾ ਬੱਚਾ ਤਿੰਨ ਦਿਨਾਂ ਬਾਅਦ ਮਾਪਿਆਂ ਨਾਲ ਮਿਲਿਆ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਡਾਂਟ ਪੈਣ ਦੇ ਡਰੋਂ ਘਰੋਂ ਨਿਕਲਿਆ ਬੱਚਾ, ਰੇਲ ਰਾਹੀਂ ਪਹੁੰਚਿਆ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਭਾਸ਼ਾ ਬਣੀ ਵੱਡੀ ਚੁਣੌਤੀ, ਰੇਲਵੇ ਚਾਈਲਡ ਹੈਲਪ ਡੈਸਕ ਦੀ ਮੁਸਤੈਦੀ ਨਾਲ ਪਰਿਵਾਰ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਿਆ ਬੱਚਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਨੇੜੇ ਕਰੀਬ 20 ਦਿਨਾਂ ਦੀ ਨੰਨੀ ਬੱਚੀ ਲਾਵਾਰਿਸ ਮਿਲੀ, ਬਾਲ ਕਲਿਆਣ ਸਮਿਤੀ ਨੇ ਸੰਭਾਲਿਆ ਐਡਵੋਕੇਟ ਐਮ.ਕੇ. ਸ਼ਰਮਾ ਦੀ ਅਪੀਲ—ਲਾਵਾਰਿਸ ਬੱਚਾ ਮਿਲੇ ਤਾਂ ਤੁਰੰਤ ਚਾਈਲਡ ਹੈਲਪਲਾਈਨ 1098 ’ਤੇ ਕਰੋ ਸੂਚਨਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ: ਆਂਧਰਾ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਦੇ ਵਿਸ਼ਾਖਾਪਟਨਮ ਤੋਂ ਲਾਪਤਾ ਹੋਇਆ 15 ਸਾਲਾ ਬੱਚਾ ਲਗਭਗ 2500 ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਦਾ ਸਫ਼ਰ ਤੈਅ ਕਰਕੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪਹੁੰਚ ਗਿਆ। ਰੇਲਵੇ ਚਾਈਲਡ ਹੈਲਪ ਡੈਸਕ, ਬਾਲ ਸੁਰੱਖਿਅਾ ਵਿਭਾਗ ਅਤੇ ਬਾਲ ਕਲਿਆਣ ਸਮਿਤੀ ਦੀ ਮੁਸਤੈਦੀ ਸਦਕਾ ਤਿੰਨ ਦਿਨਾਂ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬੱਚੇ ਨੂੰ ਉਸ ਦੇ ਮਾਪਿਆਂ ਨਾਲ ਮਿਲਵਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਬੱਚੇ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਲਈ ਇਹ ਪਲ ਬੇਹੱਦ ਭਾਵੁਕ ਰਿਹਾ, ਜਦੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਪਤਾ ਲੱਗਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਬੱਚਾ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਹੈ。 ਬਾਲ ਕਲਿਆਣ ਸਮਿਤੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਐਡਵੋਕੇਟ ਐਮ.ਕੇ. ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 6 ਅਗਸਤ 2026 ਨੂੰ ਰੇਲਵੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ’ਤੇ ਇੱਕ 15 ਸਾਲਾ ਬੱਚਾ ਲਾਪਤਾ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਮਿਲਿਆ ਹੈ। ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਦੇ ਹੀ ਰੇਲਵੇ ਚਾਈਲਡ ਹੈਲਪ ਡੈਸਕ ਦੀ ਟੀਮ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਅਤੇ ਬੱਚੇ ਨੂੰ ਰੈਸਕਿਊ ਕਰਕੇ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਹਿਰਾਸਤ ਵਿੱਚ ਲਿਆ ਗਿਆ。 ਕਾਊਂਸਲਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਪਤਾ ਲੱਗਾ ਕਿ ਬੱਚਾ ਆੰਧਰਾ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਦੇ ਵਿਸ਼ਾਖਾਪਟਨਮ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਹੈ। ਬੱਚਾ ਤੇਲਗੂ ਭਾਸ਼ਾ ਬੋਲਦਾ ਸੀ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਸ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਕੇ ਪੂਰਾ ਪਤਾ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਹਾਸਲ ਕਰਨਾ ਟੀਮ ਲਈ ਵੱਡੀ ਚੁਣੌਤੀ ਬਣਿਆ। ਇਸ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਟੀਮ ਨੇ ਲਗਾਤਾਰ ਗੱਲਬਾਤ ਅਤੇ ਉਪਲਬਧ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦੇ ਆਧਾਰ ’ਤੇ ਬੱਚੇ ਦੇ ਘਰ ਅਤੇ ਇਲਾਕੇ ਦੀ ਪਛਾਣ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਜਾਰੀ ਰੱਖੀ。 ਬੱਚੇ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਅਤੇ ਦੇਖਭਾਲ ਨੂੰ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਉਸ ਨੂੰ ਚਿਲਡਰਨ ਹੋਮ ਫਾਰ ਬੁਆਇਜ਼ ਭੇਜਿਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਵਿਸ਼ਾਖਾਪਟਨਮ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ, ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਉੱਥੋਂ ਦੀ ਚਾਈਲਡ ਵੈਲਫੇਅਰ ਕਮੇਟੀ ਨਾਲ ਸੰਪਰਕ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਲਗਾਤਾਰ ਤਾਲਮੇਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬੱਚੇ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਪਤਾ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪਹੁੰਚਣ ਲਈ ਕਿਹਾ ਗਿਆ。 ਐਤਵਾਰ ਨੂੰ ਬੱਚੇ ਦੇ ਮਾਪੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪਹੁੰਚੇ। ਜ਼ਰੂਰੀ ਦਸਤਾਵੇਜ਼ਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਅਤੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਸਹਿਮਤੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸ ਨੂੰ ਮਾਪਿਆਂ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੀ ਟੀਮ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਤਿੰਨ ਦਿਨਾਂ ਦੀ ਚਿੰਤਾ ਅਤੇ ਭਾਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਫੋਨ ਰਾਹੀਂ ਪਤਾ ਲੱਗਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਬੱਚਾ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਹੈ。 ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਬੱਚੇ ਦੇ ਹੱਥੋਂ ਲੈਪਟਾਪ ਜਾਂ ਟੈਬਲੇਟ ਡਿੱਗ ਕੇ ਟੁੱਟ ਗਿਆ ਸੀ। ਇਸ ਕਾਰਨ ਅਧਿਆਪਕ ਵੱਲੋਂ ਉਸ ਨੂੰ ਡਾਂਟਿਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਕੋਲ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਕਰਨ ਦੀ ਗੱਲ ਕਹੀ ਗਈ। ਇਸ ਤੋਂ ਡਰ ਕੇ ਬੱਚਾ ਘਰ ਪਰਤਿਆ, ਸਕੂਲ ਦੀ ਵਰਦੀ ਬਦਲੀ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਬਿਨਾਂ ਦੱਸੇ ਘਰੋਂ ਨਿਕਲ ਗਿਆ। ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਵਿਸ਼ਾਖਾਪਟਨਮ ਪੁਲਿਸ ਕੋਲ ਉਸ ਦੀ ਗੁੰਮਸ਼ੁਦਗੀ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ。 ਇਸੇ ਦੌਰਾਨ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਨੇੜੇ ਕਰੀਬ 20 ਦਿਨਾਂ ਦੀ ਇੱਕ ਨੰਨੀ ਬੱਚੀ ਨੂੰ ਲਾਵਾਰਿਸ ਛੱਡੇ ਜਾਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਵੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਪੁਲਿਸ ਪੋਸਟ ਵੱਲੋਂ ਬਾਲ ਕਲਿਆਣ ਸਮਿਤੀ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਛੁੱਟੀ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਵੀ ਟੀਮ ਨੇ ਤੁਰੰਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ। ਬੱਚੀ ਨੂੰ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਚਾਈਲਡ ਕੇਅਰ ਸੰਸਥਾ ਵਿੱਚ ਭੇਜਣ ਲਈ ਸੀ.ਡਬਲਯੂ.ਸੀ. ਵੱਲੋਂ ਲੋੜੀਂਦੇ ਹੁਕਮ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ。 ਬਾਲ ਕਲਿਆਣ ਸਮਿਤੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਰਿਵਾਰਕ ਜਾਂ ਸਮਾਜਿਕ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਦਾ ਹੱਲ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਛੱਡਣਾ ਜਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰਨਾ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਪਿਆਰ, ਸਮਝਦਾਰੀ ਅਤੇ ਗੱਲਬਾਤ ਰਾਹੀਂ ਸੰਭਾਲਣ ਦੀ ਲੋੜ ਹੈ। ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਮਾਪਿਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਨੂੰ ਸਮਝਣ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਖੁੱਲ੍ਹ ਕੇ ਗੱਲ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ。 ਐਡਵੋਕੇਟ ਐਮ.ਕੇ. ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਜੇਕਰ ਕੋਈ ਬੱਚਾ ਲਾਵਾਰਿਸ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਮਿਲੇ, ਬාල ਮਜ਼ਦੂਰੀ ਕਰਵਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੋਵੇ, ਬੱਚੇ ਨਾਲ ਤਸ਼ੱਦਦ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੋਵੇ ਜਾਂ ਬਾਲ ਵਿਆਹ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਵੇ ਤਾਂ ਤੁਰੰਤ ਚਾਈਲਡ ਹੈਲਪਲਾਈਨ 1098 ’ਤੇ ਸੂਚਨਾ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਕਿਸੇ ਬੱਚੇ ਨੂੰ ਮੁਸੀਬਤ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਅਤੇ ਉੱਸ ਨੂੰ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਪਰਿਵਾਰ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਵਿੱਚ ਅਹਿਮ ਭੂਮਿਕਾ ਨਿਭਾ ਸਕਦੀ ਹੈ。 ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਇੱਕ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਰੇਲਵੇ ਕੇਂਦਰ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਦੂਜੇ ਰਾਜਾਂ ਤੋਂ ਵੀ ਕਈ ਬੱਚੇ ਇੱਥੇ ਪਹੁੰਚ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਰੇਲਵੇ ਚਾਈਲਡ ਹੈਲਪ ਡੈਸਕ ਵੱਲੋਂ ਹਰ ਮਹੀਨੇ ਔਸਤਨ ਕਰੀਬ 20 ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਰੈਸਕਿਊ ਕਰਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਜਾਂ ਸਬੰਧਤ ਰਾਜਾਂ ਦੀਆਂ ਬਾਲ ਸੁਰੱਖਿਆ ਏਜੰਸੀਆਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਲਈ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਇਹ ਮਾਮਲਾ ਵੀ ਇਸ ਗੱਲ ਦੀ ਮਿਸਾਲ ਹੈ ਕਿ ਸਰਕਾਰੀ ਬਾਲ ਸੁਰੱਖਿਆ ਪ੍ਰਣਾਲੀ ਅਤੇ ਸਮਾਜ ਦੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਮਿਲ ਕੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਭਵਿੱਖ ਦੇ ਸਕਦੀ ਹੈ。0
0
Report
नायब सिंह सैनी करनाल-कुरुक्षेत्र दौरे पर, MSME एक्सपोर्ट पॉलिसी और तिरंगा यात्रा का नेतृत्व
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज करनाल और कुरुक्षेत्र दौरे पर रहेंगे सीएम कई परियोजनाओं की शुरु आतकरेंगे और कई कार्यक्रमो में शिरकत करेंगे सीएम सुबह करीब 9:00 बजे आवास पर पहुंचे लोगों से मुलाकात करके उनकी समस्याएं सुनेंगे सीएम नायब सैनी अंत्योदय योजना के विभिन्न लाभार्थियों को सहायता राशि वितरण करेंगे चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में सुबह 10:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे औऱ लाभार्थियों को राशि जारी करेंगे सीएम नायब सिंह सैनी करीब 12:30 बजे करनाल में एमएसएमई एक्सपोर्ट प्रमोशन पालिसी 2026 का शुभारम्भ करेंगे इसके बाद सीएम दोपहर करीब 3:00 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगे सीएम नायब सैनी शाम 5:00 बजे बजे कुरुक्षेत्र में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करेंगे सीएम नायब सैनी देर शाम चंडीगड़ वापिस लौटेंगे0
0
Report
हरियाली तीज महोत्सव ने जिले में संस्कृति और महिला सशक्तिकरण को नया रंग दिया
Dholpur, Rajasthan:हरियाली तीज महोत्सव ने संस्कृति और विरासत को किया जीवंत नृत्य गीत और सावन से जुडी मल्हारों की प्रस्तुति बाड़ी जिला अग्रवाल महिला संगठन द्वारा हरियाली तीज का उल्लासपूर्ण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रसेन भगवान के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं आरती गायन के साथ किया गया। जिलाध्यक्ष सरोज मंगल द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत कर सभी अतिथियों एवं मातृशक्ति का आत्मीय एवं स्नेहपूर्ण स्वागत किया गया महेश मंगल द्वारा महिलाओं को प्रेरणादायक उद्बोधन दिया गया तथा रागिनी अग्रवाल द्वारा हरियाली तीज के अवसर पर सभी महिलाओं को उत्साहवर्धक उद्बोधन प्रदान किया गया। हरियाली तीज के इस रंगारंग उत्सव में जिले की सभी इकाइयों द्वारा नृत्य,गीत,कविता एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। सभी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह,उमंग और आनंद का अद्भुत वातावरण निर्मित कर दिया। कार्यक्रम के बीच-बीच में रोचक एवं मनोरंजक प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया,जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे उत्साह एवं आनंद के साथ कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। पूरे कार्यक्रम का सफल एवं मनमोहक संचालन डॉ.निरमा सिंघल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला महामंत्री नीतू सिंघल द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारीगण,अतिथियों एवं मातृशक्ति का हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उन्होंने सभी के सहयोग एवं सहभागिता के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से यह हरियाली तीज उत्सव यादगार एवं सफल बन सका। कार्यक्रम में जिले की सभी इकाइयों की महिला सदस्यों और पदाधिकारियों ने भाग लिया। हरियाली तीज का यह उत्सव प्रेम,उमंग,संस्कृति और महिला एकता का सुंदर प्रतीक बनकर सभी के हृदय में अपनी मधुर स्मृतियाँ छोड़ गया।0
0
Report
Advertisement
