Amethi: यूपीसीडा की जमीन से अवैध कब्जा हटाया, प्रशासन ने गिराई बाउंड्री वाल
Jagdishpur, Uttar Pradesh:अमेठी के जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र (रोड नंबर 5, उतलेवा) में यूपीसीडा की जमीन पर हुए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। शिकायत के बाद तहसीलदार और राजस्व टीम मौके पर पहुंची और जमीन की माप कराई। जांच में पता चला कि विपक्षी खातेदार ने जमीन को अपनी बताकर रातों-रात सीसी बाउंड्री वाल बनवा ली थी। राजस्व टीम ने बाउंड्री वाल को गिराकर अवैध कब्जा हटा दिया। यह कार्रवाई कमरौली थाना क्षेत्र में की गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
