227409
Amethi - दीनापुर गांव की बस्ती में भीषण आग, तीन घर जलकर राख
Raj Garh, Uttar Pradesh:अमेठी जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत दीनापुर गांव की दलित बस्ती में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर रामबरन रामजस व एक अन्य ग्रामीण के घर जलकर पूरी तरह राख हो गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कुल्लू दशहरा: रघुनाथ रथ यात्रा ने हजारों श्रद्धालुओं को आकर्षित किया
Kullu, Himachal Pradesh:जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में भगवान रघुनाथ की भव्य शोभायात्रा के साथ साथ दिवसीय अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की शुरुआत हो गई है। ऐसे में अब 7 दिनों तक भगवान रघुनाथ ढालपुर में अपने अस्थाई शिविर में विराजमान रहेंगे और लंका दहन के बाद वापस अपने मंदिर लौट जाएंगे। इसके अलावा शाम के समय कला केंद्र में राज्यपाल के द्वारा सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया जाएगा। बुधवार को आयोजित भगवान की रथ यात्रा में हजारों लोगों की भीड़ ने भाग लिया और जय श्री राम के नारे लगाते हुए भगवान रघुनाथ का रथ खींचा। इस दौरान घाटी के विभिन्न इलाकों से आए देवी देवताओं ने भी रथ यात्रा में शिरकत की। बुधवार को भगवान रघुनाथ दोपहर 4 बजे के करीब रघुनाथपुर से ढालपुर के रथ मैदान पहुंचे और अपने रथ में सवार हुए। इस दौरान भगवान रघुनाथ के छड़ीबरदार महेश्वर सिंह और राज परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। ढोल-नगाड़ों की थाप पर भगवान रघुनाथ के साथ देवी-देवता भी इस दौरान मौजूद रहे। इस दौरान भगवान रघुनाथ के पुजारी ने देव परंपरा का पालन किया। भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा में माता हिडिंबा, देवता बिजली महादेव, देवता आदि ब्रह्म, देवता कार्तिक स्वामी, देवता नाग धूमल, देवता वीर नाथ, देवता बीर केला, माता गायत्री, माता त्रिपुर सुंदरी, माता काली ओडी और अन्य दर्जनों देवी-देवता शामिल हुए। वही, रथ यात्रा के दौरान हजारों लोगों ने जय श्रीराम के नारों के साथ भगवान रघुनाथ के रथ को खींचा। रथ मैदान से भगवान रघुनाथ के अस्थाई शिविर तक रथ को ले जाया गया जहां हजारों लोगों ने भगवान रघुनाथ के रथ के सामने नतमस्तک होकर आशीर्वाद लिया। ढालपुर मैदान में रथ यात्रा के लिए हजारों लोगों की भीड़ भगवान रघुनाथ के दर्शनों के लिए उमड़ी।0
0
Report
ऊना के जसवंत को आर्मेनिया से लाकर इलाज के लिए भेजा गया
Una, Himachal Pradesh:अर्मेनिया में रोजगार के लिए गया ऊना का जसवंत बीमारी के कारण चलना फिरना बंद हो गया था। परिवार ने मदद की गुहार लगाई। समाजसेवी और भाजपा नेता पुनीत मोदगिल ने आगे आकर जरूरतमंद परिवार की सहायता की और उसे भारत लाकर इलाज के लिए सक्षम संस्थानों तक पहुंचाने का प्रयास किया। विदेश मंत्री के निर्देश पर अर्मेनिया स्थित भारतीय दूतावास ने जसवंत की स्थिति की जानकारी ली। चार दिन बाद जसवंत को भारत लाकर उनके गाँव कुठारबीत पहुंचाया गया। स्थानीय प्रशासन और अन्य समर्थ लोगों से सहायता की अपील की गई। परिवार ने पुनीत मोदगिल का आभार व्यक्त किया।0
0
Report
CBI ने Parminder Jota मामले तेज की जांच, मानसा में नमूने और रिकॉर्ड जुटाए
Noida, Uttar Pradesh:Mansa (Punjab) CBI Intensifies Probe into Parminder Jota Case, Collects Samples from Crime Scene and Records from City-2 Police Station and Mansa Civil Hospital मानसा (पंजाब): CBI ने परमिंदर जोटा मामले में जांच तेज कर दी है। एजेंसी ने घटनास्थल से नमूने लिए हैं, और सिटी-2 पुलिस स्टेशन तथा मानसा सिविल अस्पताल से रिकॉर्ड जुटाए हैं0
0
Report
Advertisement
SP लोकेश सोनवाल की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग: पंचायत चुनाव व कानून-व्यवस्था पर चर्चा
Karauli, Rajasthan:एसपी लोकेश सोनवाल की अध्यक्षता में क्राइम बैठक, अपराध नियंत्रण और पंचायत चुनाव की तैयारियों पर चर्चा जिला करौली बैठक करौली जिला मुख्यालय स्थित एसपी कार्यालय में एसपी लोकेश सोनवाल की अध्यक्षता में क्राइम बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित मामलों के जल्द निस्तारण, अपराध नियंत्रण, आगामी पंचायत चुनाव, कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही डीजीपी और आईजी की ओर से जारी आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एएसपी रामकुमार कस्वां, डॉ. कमल राम, संतराम और सुनील सहित जिले के डीएसपी, थाना अधिकारी और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान जिले में अपराधों की स्थिति और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को लंबित मामलों का समय पर निस्तारण करने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने के निर्देश दिए गए। आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई। इसके अलावा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा पुलिस मुख्यालय से जारी दिशा-निर्देशों की प्रभावी पालना करने पर जोर दिया गया। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत रखने और आमजन को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।0
0
Report
MLC चुनाव:जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह का भाजपा पर हमला,कहा- अखिलेश यादव के डर से मैदान में उतरे CM
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनाव प्रचार में उतरने के बीच विपक्षी समाजवादी पार्टी भी अपनी जीत का दावा कर रही है। जमानियां से सपा विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने प्रेसवार्ता कर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रदेश की सभी 11 एमएलसी सीटों पर सपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि यह चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने का नहीं, बल्कि देश की दिशा और दशा तय करने का चुनाव है। ओमप्रकाश सिंह ने दावा किया कि पढ़े-लिखे मतदाता भाजपा के झांसे में आने वाले नहीं हैं और नौजवान अपनी आवाज बुलंद करने के लिए तैयार हैं। दरअसल गाजीपुर में एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। जमानियां से समाजवादी पार्टी के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने प्रेसवार्ता कर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी प्रदेश की सभी 11 एमएलसी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि शिक्षक और स्नातक एमएलसी का चुनाव पढ़े-लिखे लोगों और नौजवानों के प्रतिनिधित्व से जुड़ा है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनाव प्रचार में उतरने को लेकर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की सक्रियता भाजपा की बेचैनी और अखिलेश यादव के प्रति उसके डर को दर्शाती है। सपा विधायक ने कहा कि आज का नौजवान अपने अधिकारों और बेहतर प्रतिनिधित्व के लिए आवाज उठा रहा है। वह ऐसा प्रतिनिधि चुनना चाहता है, जो उसकी समस्याओं को सदन में मजबूती से उठा सके। उन्होंने शिक्षित मतदाताओं से अपील की कि वे इस चुनाव को गंभीरता से लें और बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लें। ओमप्रकाश सिंह ने वाराणसी के शैक्षणिक माहौल का जिक्र करते हुए कहा कि वहां चार विश्वविद्यालय हैं और नौजवान भाजपा को हराने का मन बना चुके हैं। उन्होंने सपा प्रत्याशियों लाल बिहारी यादव और आशुतोष सिन्हा की जीत का भी भरोसा जताया। अब देखना होगा कि चुनावी दावों और आरोप-प्रत्यारोप के बीच शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं का रुख किस ओर रहता है।0
0
Report
गाजियाबाद की सुप्रीम कोर्ट वकील Nazia Khan को पाकिस्तानी नंबर से धमकी, सुरक्षा मांगी गई
Noida, Uttar Pradesh:Ghaziabad (Uttar Pradesh): Nazia Khan (Supreme Court Advocate) on Alleged Death Threats Against Her and Family/ Complaint to Police and Security Demand/ Alleged Threats Following Remarks on Religious Conversion and Islam गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: जान से मारने की कथित धमकियां मिलने पर, बीजेपी नेता और सुप्रीम कोर्ट की वकील नाज़िया खान कहती हैं, "आज 12:36 बजे से मुझे एक पाकिस्तानी नंबर से सीधे धमकियां मिल रही हैं—खास तौर पर शहजाद भट्टी और उसके कमांडो हुनैन राणा की तरफ से। उन्होंने मुझे बहुत ही डरावने वीडियो और मैसेज भेजे हैं, जिनमें धमकी दी गई है कि वे मुझे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सुवेंदु अधिकारी को बहुत बेरहमी से प्रताड़ित करेंगे और फिर मार डालेंगे... लगातार फोन आ रहे हैं... मैंने इस बारे में वसुंधरा के एसएचओ (SHO) से बात की है। मैंने इसकी जानकारी एसीपी (ACP), पश्चिम बंगाल एसटीएफ (STF), उत्तर प्रदेश एटीएस (ATS) और गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर के पीआरओ (PRO) को भी दे दी है। मैं वसुंधरा के एसएचओ के लगातार संपर्क में हूं और मैंने कोलकाता पुलिस विभाग से भी संपर्क किया है। यह बहुत चिंता की बात है कि सत्ता बदलने की कोशिश में, विपक्ष के नेताओं ने अराजकता फैलाई है और असामाजिक तत्वों का हौसला बढ़ाया है... मैसेज में लिखा है कि जिस तरह सुवेंदु अधिकारी के पीए (PA) की हत्या की गई थी, उसी तरह हम तीनों को भी मार दिया जाएगा... उन्होंने मेरे बेटे का भी जिक्र किया है और धमकी दी है कि उसका भी वही हश्र होगा जो मेरा होगा...0
0
Report
Advertisement
अलवर अस्पताल में दो महिलाओं की भिड़ंत, पुलिस ने हिरासत में लिया
Alwar, Rajasthan:अलवर के सामान्य अस्पताल में दो महिलाओं के बीच मारपीट, हंगामे के बाद पुलिस ने लिया हिरासत में अलवर शहर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में बुधवार दोपहर उस समय हंगामा हो गया, जब इलाज करवाने आईं दो महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों महिलाएं आपस में भिड़ गईं। अस्पताल परिसर में हुए इस घटनाक्रम के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों महिलाओं के बीच हुए विवाद को लेकर चर्चा हो रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को अपने साथ ले गई। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाओं के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अस्पताल जैसे सार्वजनिक स्थान पर हुए इस घटनाक्रम से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।0
0
Report
योगी के विजय दशमी बयान पर मुरादाबाद में मुस्लिम समाज ने किया समर्थन
Moradabad, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजय दशमी पर दिए बयान पर मुरादाबाद में मुस्लिम समाज से Zee मीडिया ने की बातचीत, मुस्लिम समाज ने की मुख्यमंत्री योगी के बयान का समर्थन।0
0
Report
दशहरा मेले के बाद सड़क हादसे में पुलिसकर्मी शंकर लाल टेपन की मौत
Noida, Uttar Pradesh:सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत, गुलाबपुरा थाने में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, गुलाबपुरा शंभूगढ़ थाने में कार्यरत पुलिसकर्मी शंकर लाल टेपन की एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। दशहरा मेले में ड्यूटी समाप्त कर लौट रहे पुलिसकर्मी को एक तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शंभूगढ़ थाने के पुलिसकर्मी शंकर लाल टेपन (बेल्ट नंबर 827) गुलाबपुरा में दशहरा मेले के दौरान अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद वापस शंभूगढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान, राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर स्थित 148-D की पुलिया के पास वे अपने दो परिचितों को बस में बैठाने के लिए रुके थे। तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे गुलाबपुरा थाने लाया गया। यहाँ पुलिस प्रशासन और परिजनों की मौजूदगी में दिवंगत पुलिसकर्मी को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ ससम्मान अंतिम विदाई दी गई। शोक संतप्त माहौल में हुए इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अंजुम कायल (एडिशनल एसपी, शाहपुरा) सतीश मीणा (पुलिस उपाधीक्षक) संजय गुर्जर (थानेदार) सुभाष व सुंडा राम सहित अन्य पुलिसकर्मी और मृतक के परिजन मौजूद रहे। श्रद्धांजलि देने के पश्चात, दिवंगत शंकर लाल टेपन के पार्थिव शरीर को पुलिस वाहन द्वारा उनके पैतृक निवास स्थान—मांडोती गाँव (बांदर सिंदरी) ससम्मान पहुँचाया गया। इस अचानक हुई दुर्घटना से पूरे पुलिस महकमे और परिवार में शोक व्याप्त है।0
0
Report
Advertisement
SEM कोर्ट ने CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को रिहा किया
Noida, Uttar Pradesh:DELHI CJP LEADERS SAURAV DAS & ASHUTOSH RANKA BROUGHT TO MANDIR MARG POLICE STATION FOR HEARING, COURT ORDERS RELEASE OF CJP LEADERS दिल्ली: SEM कोर्ट ने CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को रिहा करने का आदेश दिया है। उन्हें 2 दिन की न्यायिक हिरासत के बाद SEM कोर्ट के सामने पेश किया गया था।0
0
Report
कानपुर के धमाके से लोगों में दहशत, 6 की जान बची; जांच की मांग
Noida, Uttar Pradesh:कानपुर में एक धमाके ने खुशियों को चीख-पुकार में बदल दिया...ब्लास्ट इतना जोरदार था कि 6 लोगों की जान बाल-बाल बची है. जरूरत है कि घटना की जांच हो और ऐसी लापरवाही दोबारा न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं0
0
Report
बलरामपुर में डीएम और अधिवक्ताओं के बीच टकराव, चैंबर के बाहर धरना जारी
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में डीएम और अधिवक्ताओं के बीच टकराव, कलेक्ट्रेट में धक्कामुक्की के बाद चैंबर के बाहर धरना ऑनलाइन दाखिल-खारिज व्यवस्था के विरोध में उतरे सैकड़ों अधिवक्ता, डीएम के तबादले और लिखित माफी की मांग पर अड़े बलरामपुर जिले में ऑनलाइन दाखिल-खारिज व्यवस्था के विरोध और अधिवक्ताओं का ज्ञापन स्वीकार नहीं किए जाने से शुरू हुआ विवाद अब जिला प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच टकराव का रूप लेता दिखाई दे रहा है। बुधवार को सैकड़ों अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट का रुख किया। इस दौरान पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच धक्कामुक्की हुई, जिससे परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। संयुक्त बार एसोसिएशन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अधिवक्ता बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे एकजुट होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शनकारियों के बढ़ते कदमों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग और अन्य प्रयास किए। इसी दौरान पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ गई और धक्कामुक्की की स्थिति पैदा हो गई। घटना के बाद अधिवक्ताओं में आक्रोश और बढ़ गया। डीएम के चैंबर के बाहर धरने पर बैठे अधिवक्ता कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ता डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन के चैंबर के बाहर पहुंच गए और धरने पर बैठकर जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जताते हुए अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ऑनलाइन दाखिल-खारिज व्यवस्था को लेकर उनकी आपत्तियों और ज्ञापन पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। तबादले और लिखित माफी की मांग विरोध कर रहे अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि उनकी लड़ाई केवल दाखिल-खारिज व्यवस्था तक सीमित नहीं है। वे अपनी मांगों के निस्तारण के साथ डीएम के तबादले और लिखित माफी की मांग पर भी अड़े हैं। अधिवक्ताओं के रुख से साफ है कि फिलहाल विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। बुधवार को कलेक्ट्रेट में हुए घटनाक्रम के बाद जिला प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच गतिरोध और गहरा गया है। अब सभी की निगाहें प्रशासन के अगले कदम और अधिवक्ताओं के आंदोलन की आगे की रणनीति पर टिकी हैं।0
0
Report
Advertisement
SBI डेटा लीक: सरकार-गैर-सरकारी ताकतें सुरक्षा पर बड़ा खतरा
Noida, Uttar Pradesh:एसबीआई डेटा ब्रीच | चंडीगढ़: इंटरनेशनल कमीशन ऑन साइबर सिक्योरिटी लॉ के चेयरमैन, पवन दुग्गल कहते हैं, "SBI डेटा लीक कोई आम घटना नहीं है। भारत दुनिया का सबसे ज़्यादा आबादी वाला देश है। SBI देश का सबसे बड़ा बैंक है, जिसके पास इतने ज़्यादा अकाउंट हैं जितने किसी और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन के पास नहीं हैं। यहां लीक में सिर्फ़ नाम ही नहीं हैं; इसमें कई सरकारी अकाउंट भी शामिल हैं, जैसे कि पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों के, जिसका मतलब है कि बहुत सारी सेंसिटिव सरकारी जानकारी सामने आ गई है। इस तरह के लीक के पीछे का इरादा साफ़ है: सरकारी और नॉन-स्टेट एक्टर इस डेटा का इस्तेमाल भारत की सॉवरेनिटी, इंटीग्रिटी और सिक्योरिटी पर बुरा असर डालने के लिए कर सकते हैं... IT एक्ट का सेक्शन 79 कहता है कि इंटरमीडियरी को अपने काम करते समय "ड्यू डिलिजेंस" बरतना चाहिए। केंद्र सरकार ने IT रूल्स, 2021, और IT डायरेक्शन्स, 2022 जैसे खास नियम बनाए हैं, जो बताते हैं कि ड्यू डिलिजेंस क्या होता है यह देखना बाकी है कि ये ज़रूरतें पूरी हुईं या नहीं... भारत के लिए जागने का यह सही समय है; देश में अभी भी साइबर सिक्योरिटी पर एक डेडिकेटेड नेशनल कानून नहीं है, और मौजूदा इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 2000 इन ज़रूरी बातों को ठीक से नहीं बताता…0
0
Report
राजस्थान में पहली बार पंचायत चुनाव में वोट बारात से मतदान जागरूकता
Bikaner, Rajasthan:Assign Desk Rounak Vyas Bikaner लूणकरणसर से खबर राजस्थान में पहली बार पंचायत चुनाव में ‘वोट बारात’ का नवाचार फूलदेसर में 630 मीटर लंबी पगड़ी के साथ दिया मतदान जागरूकता का संदेश दूल्हा-दुल्हन, सैकड़ों साफाधारी बाराती और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच निकली वोट बारात रोझा, फूलदेसर और सहनीवाला में मतदाताओं को किया जागरूक लोकतंत्र के उत्सव में भागीदारी निभाने और मतदान करने की दिलाई शपथ राजस्थानी लोकसंस्कृति और लोकतांत्रिक चेतना का दिखा अनूठा संगम मुख्य टैक्सी स्टैंड पर आयोजित हुई जागरूकता सभा स्वीप प्रकोष्ठ के अधिकारियों और सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया भाग पहल का उद्देश्य—मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोकतंत्र में जनभागीदारी मजबूत करना0
0
Report
गरीबरथ एक्सप्रेस से 27 लीटर शराब बरामद, हवलदार-होमगार्ड गिरफ्तार
Muzaffarpur, Bihar:हाजीपुर जंक्शन से गरीब रथ एक्सप्रेस में बरामद 27 लीटर अंग्रेजी शराब के आरोप में जीआरपी के हवलदार नरेंद्र कुमार सिंह और महिला होमगार्ड जवान अर्चना कुमारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. घटना 20 अक्टूबर की है. दिल्ली से आ रही गरीब रथ एक्सप्रेस में हाजीपुर जीआरपी के जवानों की पेट्रोलिंग ड्यूटी लगी थी. ट्रेन में चेकिंग के दौरान उन्हें शराब से भरे चार बैग मिले, जिनमें करीब 27 लीटर शराब था. नियम के मुताबिक पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देनी चाहिए थी और मामला दर्ज करना चाहिए था. लेकिन दोनों ने शराब से भरे बैग छुपा लिए. रेल एसपी और जीआरपी प्रभारी ने आंतरिक जांच कर CCTV फुटेज खंगाले. आरोप सच निकलने पर दोनों ने स्वीकार किया. बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. ट्रेन में इतनी बड़ी मात्रा में शराब लाने वाले तस्कर कौन थे और इस खेप को कहां पहुंचाया जा रहा था, इसकी भी जांच शुरू है. रेल एसपी बीना कुमार ने कहा कि दो पुलिसकर्मियों पर प्राथमिक दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है. यह खबरें सूचना के मुताबिक मुजफ्फरपुर से संलग्न हैं.0
0
Report
Advertisement
