227816
Amethi - अयोध्या राम मंदिर दर्शन के लिए बॉर्डर पर भक्तों की भारी भीड़
Katehti, Uttar Pradesh:अयोध्या राम मंदिर दर्शन के लिए अमेठी के बॉर्डर पर भक्तों की भारी भीड़, अमेठी के भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र आमघाट थौरी बॉर्डर को मौनी अमावस्या से प्रयागराज और अयोध्या में बढ़ती भीड़ को देखते हुए अयोध्या अमेठी बॉर्डर किया गया सीज. बाहर से आए श्रद्धालुओं को डायवर्ट रास्ते भेज कर भीड़ पर प्रशासन कर रहा कंट्रोल, लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए बॉर्डरो पर तैनात की गई पुलिस ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली: विपक्षी इंडिया ब्लॉक MPs CEC विवाद पर विरोध मार्च निकालेंगे
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: OPPOSITION INDIA BLOC MPs HOLD PROTEST MARCH OVER CEC ROW0
0
Report
चित्तौड़गढ़ के आकोला में गांजे की खेती, 69 पौधे समेत आरोपी गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:ए थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गांजे की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आकोला थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने ग्राम मुरला में दबिश देकर खेत से गांजे के 69 पौधे जब्त किए और आरोपी कालूराम भील को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार जब्त पौधों का कुल वजन करीब 54 किलो है। इसके अलावा मौके से दो कट्टों में रखी हरी पत्तियां और फूल भी बरामद किए गए, जिनका कुल वजन करीब 4 किलो 700 ग्राम बताया गया है। कार्रवाई ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी खेत में गांजे की खेती कर पौधों की कटिंग कर बेचने की तैयारी में है। मामले में जांच जारी है।0
0
Report
फरीदाबाद में बल्लभगढ़ के रास्ते बदमाशों का लोहे से हमला: CCTV रिकॉर्ड
Faridabad, Haryana:स्टोरी- बल्लभगढ़ दिनदहाड़े सड़क किनारे खड़ी कार पर लोहे की रोड से ताबड़तोड़ हमला, CCTV में कैद घटना फरीदाबाद में सड़क किनारे खड़ी कार पर बदमाशों द्वारा लोहे की रोड से हमला करने का वीडियो वायरल हो रहा है। उस समय कार के अंदर युवक बैठा था और नाश्ता कर रहा था। युवक ने गाड़ी से बाहर निकलकर हमलावरों के प्रहार को रोकना चाहा तो उसके हाथों में चोट लगी। हमला कर अन्य आरोपी फरार हो गए; पुलिस उनकी तलाश कर रही है और गिरफ्तारी की दिशा में काम कर रही है। नजारा बल्लभगढ़ के सेक्टर 62 का है, जहां कुछ बदमाश लोहे की रोड और डंडे से कार पर हमला कर रहे हैं। यह घटना 14 सितंबर की है, लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घायल अजय भाटी ने कहा कि उसकी गाड़ी पूरी तरह तोड़ दी गई और बदमाश कहते चले गए कि 'हो गया'। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है, पर आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए। पुलिस अधिकारी रामनिवास के अनुसार मामले को उसी दिन दर्ज कर लिया गया था, लेकिन बदमाशों के बारे में अभी जानकारी नहीं है; जैसे ही सुराग मिलेगा, गिरफ्तारी कर ली जाएगी।0
0
Report
Advertisement
जैसलमेर में खाद्य सुरक्षा जागरूकता अभियान: मिड-डे मील कैंटीन की गुणवत्ता पर निगरानी
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर जिले के विद्यालयों में विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग की ओर से विद्यालय खाद्य सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जैसलमेर में निरीक्षण, नमूनीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, पुलिस लाइन स्थित मिड-डे मील कैंटीन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कैंटीन की स्वच्छता, खाद्य पदार्थों के भंडारण और भोजन तैयार करने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। मौके पर कैंटीन का FSSAI पंजीकरण जारी किया गया तथा खाद्य सुरक्षा मानकों की पालना के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए कैंटीन से लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर एवं मिल्क पाउडर के नमूने लिए गए। इसके अलावा विद्यालय के पास स्थित एक अन्य खाद्य प्रतिष्ठान से पास्ता एवं नूडल्स के नमूने भी लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान के तहत सेंट पॉल्स स्कूल, जैसलमेर में करीब 1500 विद्यार्थियों के लिए खाद्य सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को DART के माध्यम से खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान और बचाव, स्वस्थ खान-पान, खाद्य स्वच्छता, पैकेज्ड खाद्य पदार्थों के लेबल पढ़ने तथा सुरक्षित खाद्य पदार्थों के चयन की जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों को Eat Right Pledge भी दिलाई गई। साथ ही Eat Safe, Eat Healthy और Eat Sustainable का संदेश देते हुए सुरक्षित एवं संतुलित खान-पान अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशनाराम कड़वासरा, कीर्तिपाल सिंह एवं डॉ. गणेशाराम द्वारा संयुक्त रूप से की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशनाराम ने बताया कि विद्यालयों में बच्चों को उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है। मिड-डे मील की नियमित निगरानी, नमूनीकरण और विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की गतिविधियां आगे भी जारी रहेंगी।0
0
Report
खैरागढ़ में पंचायत भवन नहीं, ग्रामीण विकास में अड़चन बनी चुनौती
Khairgarh, Uttar Pradesh:जिस ग्राम पंचायत से गांव के विकास की योजनाएं बनती हैं, जहां ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं, उसी पंचायत के पास अगर अपना भवन ही न हो तो व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है। खैरागढ़ जिले में पंचायत भवनों की स्थिति को लेकर हुए सर्वे ने ऐसी ही तस्वीर सामने रखी है。 जिले में कुल 221 ग्राम पंचायतें हैं और जिला पंचायत ने सभी पंचायत भवनों की स्थिति का सर्वे कराया है। सर्वे में करीब 5 से 10 पंचायतें ऐसी सामने आई हैं, जहां अपना पंचायत भवन ही उपलब्ध नहीं है। नतीजा यह कि इन पंचायतों का कार्यालय फिलहाल अस्थाई व्यवस्था में संचालित किया जा रहा है。 सिर्फ भवन का अभाव ही नहीं, बल्कि कई पंचायत भवनों की हालत भी चिंता बढ़ाने वाली बताई जा रही है। कहीं भवन पुराने और जर्जर हैं तो कहीं नए भवन की जरूरत महसूस की गई है। यानी गांवों में विकास की योजनाओं का कागज तैयार करने वाली पंचायतें खुद बुनियादी ढांचे के इंतजार में हैं。 हालांकि पिछले वर्ष जिले में 5 से 10 नए पंचायत भवनों के निर्माण की स्वीकृति मिली थी और कई जगह निर्माण कार्य जारी है। लेकिन जिन पंचायतों को अभी भी नए भवन की दरकार है, उनके लिए इंतजार खत्म नहीं हुआ है。 जिला पंचायत ने जर्जर भवनों और नए भवन की आवश्यकता वाली पंचायतों की पूरी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। अब सवाल है गांव के विकास की जिम्मेदारी संभालने वाली पंचायतों को अपना स्थायी ठिकाना आखिर कब मिलेगा? शासन की स्वीकृति और कार्रवाई का इंतजार जारी है.0
0
Report
उदयपुरवाटी के विकास योगी बने राजस्थान नाथ समाज युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—उदयपुरवाटी, जिला—झुंझुनूं — विकास योगी बने राजस्थान नाथ समाज युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री — उदयपुरवाटी निवासी विकास योगी को मिली महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी — समाज और युवा हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे विकास योगी — प्रदेश कार्यकारिणी विस्तार के तहत हुई उनकी नियुक्ति — समाजजनों और शुभचिंतकों ने जताई खुशी, दी हार्दिक बधाई — नई जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों में उत्साह का माहौल0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के आईआईएमयूएन मंच पर मोदी वर्ल्ड स्कूल को बेस्ट डेलिगेट स्कूल अवार्ड
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—झुंझुनूं, जिला—झुंझुनूं — आईआईएमयूएन मंच पर मोदी वर्ल्ड स्कूल को बेस्ट डेलिगेट स्कूल अवार्ड — स्कूल चेयरमैन डॉ. दिलीप मोदी ने उपलब्धि पर खुशी जताई — विद्यालय के विद्यार्थियों ने पांच गोल्ड सहित 13 सम्मान जीते — 300 से अधिक डेलिगेट के बीच विद्यार्थियों ने शानदार प्रतिभा दिखाई — प्रतिभा, तर्क, नेतृत्व और कूटनीतिक कौशल का दिखा शानदार संगम0
0
Report
राजेंद्र फौजी बने प्रदेश महामंत्री, झुंझुनूं टेंट कारोबार में खुशी का माहौल
Jhunjhunu, Rajasthan:राजेंद्र फौजी बने राजस्थान टेंट किराया व्यवसाय समिति के प्रदेश महामंत्री. झुंझुनूं के टेंट व्यवसायियों में खुशी का माहौल देखने मिला. प्रदेश संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने से बढ़ा सम्मान. राजेंद्र फौजी के स्वागत में सात अक्टूबर को वाहन रैली. पूरी की ढाणी टोल से शुरू होगी भव्य वाहन रैली. गांधी चौक के बाद राजघराना होटल में सम्मान समारोह.0
0
Report
नवलगढ़ नगरपालिका ईओ को मिला अतिरिक्त प्रभार, अनिल कुमार संभालेंगे जिम्मेदारी
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—नवलगढ़, जिला—झुंझुनूं — नवलगढ़ नगरपालिका ईओ का अतिरिक्त चार्ज अब अनिल कुमार संभालेंगे — अनिल कुमार को मिली अधिशाषी अधिकारी पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी — स्वायत्त शासन विभाग ने प्रशासनिक कारणों से जारी किया आदेश — वर्तमान पद के साथ नवलगढ़ का कार्यभार भी संभालेंगे — अग्रिम आदेशों तक अनिल कुमार जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे — जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने अनिल कुमार को दी शुभकामनाएं0
0
Report
Advertisement
दमोह में गौकशी के विरोध पर हिंदूवादी संगठन सड़कों पर, प्रशासन को चेतावनी
Damoh, Madhya Pradesh:गौकशी की घटना को लेकर दमोह में हिंदूवादी संगठन फिर सड़कों पर उतरे।Ambedkar Chowk पर धरना-प्रदर्शन के जरिये गौ तस्करी और गौ हत्या जैसी घटनाओं को संबोधित किया गया और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। हिंदू नेता ने सरकार और प्रशासन से कठोर कदम उठाने की मांग की और कहा अगर कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क पर आना पड़ेगा। मुस्लिम समाज से भी अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध एकजुट होने का आह्वान किया गया। पुलिस ने घटना के बाद विधिवत कार्रवाई शुरू कर दी है और ज्ञापन में उठे बिंदुओं पर जल्द जमीनी कार्रवाई होगी।0
0
Report
दंतेवाड़ा में नक्सली डम्प बरामद, जंगल क्षेत्र से भारी हथियार मिलने से हड़कम्प
Dantewada, Chhattisgarh:ब्रेकिंग दंतेवाड़ा - बारसूर के जंगलों में नक्सली डम्प बरामद। कोहकाबेड़ा- बुड़दुम के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने चलाया सर्चिंग अभियान जिला बल, DRG, बस्तर फाइटर्स और CRPF की संयुक्त कार्रवाई 05 अक्टूबर से मंगनार, बुड़दुम, तोड़मा और कोहकाबेड़ा क्षेत्र में चल रहा था एरिया डोमिनेशन 06 अक्टूबर सुबह करीब 6:30 बजे सर्चिंग के दौरान मिला नक्सली डम्प डम्प में नक्सली उपयोग की सामग्री बरामद, अग्रिम कार्रवाई जारी।0
0
Report
फलोदी के नए एसपी आदित्य काकडे ने शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव की घोषणा
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी के नवनियुक्त एसपी आदित्य काकडे ने प्रेस वार्ता कर कहा पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराना रहेगी पहली प्राथमिकता के साथ ही जिले में नशे के कारोबार पर होगी सख्त कार्रवाई।0
0
Report
Advertisement
युवा शक्ति ने सेवा पखवाड़ा में स्वास्थ्य शिविर और जल संरक्षण में भागीदारी बढ़ाई
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—झुंझुनूं, जिला—झुंझुनूं — माय भारत केंद्र ने सेवा पखवाड़े में युवा शक्ति जोड़ी — स्वच्छता, वृक्षारोपण, जल संरक्षण सहित कई अभियान आयोजित हुए — जिला युवा अधिकारी मधु यादव ने दी कार्यक्रमों की जानकारी — युवाओं ने जनजागरूकता और स्वास्थ्य शिविरों में बढ़चढ़कर भागीदारी निभाई — सेवा से समर्पण, युवा से विकास रही पखवाड़े की थीम — युवाओं को विकसित भारत 2047 में योगदान के लिए प्रेरित किया0
0
Report
जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ का तीन दिन का सांकेतिक विरोध
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है, 2018 से लंबित ग्रेड-पे लागू करने, डेली वेजेस, संविदा और डीएमएफ से जुड़े कर्मचारियों के संविलियन और सम्मानजनक वेतन की मांग को लेकर नर्सिंग स्टाफ तीन दिन के सांकेतिक विरोध पर है, नर्सिंग स्टाफ द्वारा तीन दिनों तक हर रोज दो घंटे काम बंद कर हड़ताल की जा रही है, नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि ग्रेड-पे को लेकर लगातार सरकार के सामने मांग रखी जा रही है, लेकिन सालों बीतने के बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई, नर्सिंग स्टाफ खुद भी मान रहा है कि विरोध लंबा खिंचता है तो सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों को ही उठानी पड़ेगी, नर्सिंग एसोसिएशन ने फिलहाल तीन दिन तक रोजाना दो-दो घंटे का सांकेतिक विरोध शुरू किया है।0
0
Report
खबर: जानकारी उपलब्ध नहीं
Morena, Madhya Pradesh:0
0
Report
Advertisement
