icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बांसवाड़ा में स्कूटी सवार महिला की मौत, ट्रक हादसे से हड़कंप

AOAjay OjhaJust now
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा हादसे का विवरण: शुक्रवार को बोरवट गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला भावना की मौत हो गई, जबकि उसका पति प्रकाश घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब नाहली गांव से दंपती स्कूटी पर सवार होकर बांसवाड़ा आ रहे थे और तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। भावना की मौत मौके पर हो गई; पति को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। बताया गया कि वे भावना अपने पति के साथ बांसवाड़ा स्थित अपने भाई के घर जा रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की और ट्रक को जब्त किया गया। सदर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report

संभाजीनगर में 3 की मौत, 18 साल के युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया

Noida, Uttar Pradesh:महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में शुक्रवार को माता-पिता और बेटे समेत 3 लोगों की मौत हो गई। 18 साल का युवक सुसाइड करने के इरादे से पहाड़ी पर पहुंचा था। पिता उसे चट्टान से पीछे खींचने की कोशिश कर रहे थे लेकिन दोनों पहाड़ी से नीचे गिर गए। पति और बेटे की मौत अपनी आंखों के सामने देखने के बाद मां ने भी पहाड़ी से छलांग लगा दी। तीनों की मौत हो गई। घटना तिसगांव इलाके के खावड्या पहाड़ की है। लड़का सुसाइड क्यों करने पहुंचा था इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि तिसगांव के पूर्व सरपंच का दावा है कि सुसाइड करने वाला लड़का आईफोन लेना चाहता था।
0
0
Report

बसोली पंचायत के मंदिर संचालन मुद्दे पर फिर उभरा संघर्ष, DC कार्यालय घेराव जारी

Una, Himachal Pradesh:पीरनिगाह मंदिर के संचालन को लेकर बसोली पंचायत के ग्रामीणों का रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में पंचायत की महिलाएं और पुरूष जिला मुख्यालय पहुंचे और डीसी कार्यालय परिसर में धरना देकर मंदिर का संचालन पंचायत को वापस सौंपने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने बीडीओ द्वारा शुक्रवार को ग्राम सभा न बुलाए जाने को लेकर भी भारी नाराजगी जताई। धरने के दौरान बुजुर्ग महिलाएं ने अपनी समस्याएं मीडिया के समक्ष रखते हुए कहा कि जब पीरनिगाह मंदिर का संचालन पंचायत के पास था, तब उन्हें पेंशन सहित कई सुविधाएं घर-द्वार पर ही मिल जाती थीं। उनका आरोप है कि मंदिर का संचालन बीडीओ के पास जाने के बाद उन्हें पेंशन लेने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। बुजुर्ग महिलाएं ने कहा कि बुढ़ापे के इस दौर में बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाना उनके लिए मुश्किल है। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर जल्द पीरनिगाह मंदिर के संचालन की चाबियां पंचायत को नहीं सौंपी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ग्रामीणों ने यहां तक चेतावनी दी कि वे प्रशासन को मंदिर में प्रवेश नहीं करने देंगे। बसोली पंचायत के प्रतिनिधि और ग्रामीण मंदिर का संचालन वापस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत चुनाव में देरी के चलते जिला प्रशासन ने पीरनिगाह मंदिर का संचालन अपने पास ले लिया था। अब पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके हैं, पंचायत का गठन हो चुका है और नवनिर्वाचित प्रधानों को शक्तियां मिलने के साथ उन्होंने अपना कार्यभार भी संभाल लिया है। इसके बावजूद मंदिर का संचालन अभी तक बसोली पंचायत को वापस नहीं सौंपा गया है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले करीब दो माह से पंचायत प्रतिनिधि लगातार जिला प्रशासन से पीरनिगाह मंदिर का संचालन वापस सौंपने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस फैसला नहीं हुआ है। शुक्रवार को एक बार फिर ग्रामीणों के धरने से साफ हो गया कि मंदिर संचालन का यह मुद्दा अब तूल पकड़ता जा रहा है और ग्रामीण अपनी मांग पूरी होने तक पीछे हटने के मूड में नहीं हैं। वही काफी समय डीसी कैंपस में धरने पर बैठे बसोली पंचायत के प्रतिनिधियों ने डीसी जतिन लाल के कमरे के बाहर उनका घेराब किया और खूब जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया इस दौरान माहौल तनावपूर्ण होते देख पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा था हालांकि डीसी जतिन लाल ने उनसे देरी के लिए हाथ जोड़कर माफ़ी भी मांगी और उन्हें इस मामले में जल्द हल पाने के लिए समय दिए जाने की बात कही उन्होंने कहा इस मामले को लेकर सरकार की तरफ से कोई पत्र अभी तक नहीं आया है फिर भी उन्हें जल्दी है तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की बात उन्होंने कही लेकिन ग्रामीण इससे संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने डीसी कैंपस में लंगर लगाया और खाना खाया उन्होंने इस मामले में जल्द हल निकाले जाने की मांग पर बह खबर लिखे जाने तक डटे रहे
0
0
Report
Advertisement

मुंबई के SV रोड पर गड्ढों के कारण यातायात तनाव; नागरिकों ने आपात दरार-भराई की मांग

Mumbai, Maharashtra:मुंबईतील विलेपार्ले परिसरातील एस. व्ही. रोडवर सध्या मोठमोठ्या खड्ड्यांमुळे वाहनचालक आणि पादचाऱ्यांना मोठ्या त्रासाला सामोरे जावे लागत आहे. स्मशानभूमीसमोर आणि स्कायवॉकच्या खाली रस्त्याची दुरवस्था झाली असून, ठिकठिकाणी खड्डे पडले आहेत. एस. व्ही. रोड हा पश्चिम उपनगरातील महत्त्वाचा आणि सतत वर्दळीचा मार्ग आहे. त्यामुळे या खड्ड्यांमुळे वाहतुकीवरही परिणाम होत आहे. वाहनचालकांना खड्डे चुकवत वाहने चालवावी लागत असून, दुचाकीस्वारांसाठी ही परिस्थिती विशेषतः धोकादायक ठरत आहे. पावसाचे पाणी या खड्ड्यांमध्ये साचल्यानंतर खड्ड्यांची खोली लक्षात येत नाही. त्यामुळे दुचाकी घसरून अपघात होण्याची शक्यता निर्माण झाली आहे. पादचाऱ्यांनाही रस्ता ओलांडताना आणि या परिसरातून जाताना अडचणींचा सामना करावा लागत आहे. या रस्त्याची तातडीने पाहणी करून खड्डे बुजवावेत आणि नागरिकांना दिलासा द्यावा, अशी मागाणी स्थानिक नागरिकांकडून केली जात आहे. यांचा आढावा घेतला आमचे प्रतिनिधी संजीवनी वैजल यांनी
0
0
Report

झांसी के पानी प्लांट में खुला टैंक: नहाते युवक से पेयजल योजना पर सवाल

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में लोगों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के दावों की पोल खोलता एक वीडियो सामने आया है। गरौठा पुनर्गठन पेयजल योजना के रामनगर रोड स्थित पानी प्लांट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक उसी टैंक में खुलेआम नहा रहा है, जिसका पानी हजारों घरों में पीने के लिए जाता है। वहीं शुद्ध पानी के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ का यह वीडियो प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। झांसी में गुरसरांय-गरौठा पुनर्गठन पेयजल योजना के तहत हजारों परिवारों को शुद्ध पेयजल पहुंचाने का दावा किया जाता है। लेकिन रामनगर रोड स्थित पानी प्लांट से जो वीडियो सामने आया है, उसने जल विभाग की पूरी कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक पानी प्लांट के भीतर बिना किसी रोक-टोक के घुस जाता है और शोधित पानी के टैंक में खुलेआम नहाते हुए साफ नजर आ रहा है। जिस पानी को शोधित कर घरों में पीने के लिए भेजा जाता है, उसी संयंत्र में इस तरह स्नान की घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है。
0
0
Report
Advertisement

आरा में बाइक हादसे से शिक्षक की मौत, हत्या का शक—जांच जारी

Mumbai, Maharashtra:आरा-बड़हरा मार्ग पर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के बिराहिमपुर कर्जा पुल के समीप आज सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा गांव निवासी स्व. महेंद्र मिश्रा के 55 वर्षीय पुत्र सह शिक्षक चंद्र किशोर मिश्रा है। वर्तमान में वह टाउन थाना क्षेत्र के बाबू बाजार मोहल्ले में अपना मकान बनाकर रहते थे। वह बड़हरा प्रखंड के बिराहिमपुर स्थित उच्च विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। हालांकि उनके पुत्र ने स्कूल में चल रहे विवाद के बाद हत्या की आशंका जताई है और पुलिस से जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर एक मामला दर्ज कर लिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल मृतक का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया गया है।
0
0
Report

झारखंड से खगड़िया जा रही 297 लीटर शराब मुंगेर में गिरफ्तार शराब तस्कर

Munger, Bihar:झारखंड से खगड़िया जा रही 297 लीटर शराब मुंगेर में जब्त। मुंगेर: जिला उत्पाद विभाग की टीम ने विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। मद्यनिषेध विभाग की टीम ने कृष्ण सेतु एप्रोच पथ पर सघन वाहन जांच के दौरान एक पिकअप वाहन को जब्त कर उससे भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है।तस्करों ने पुलिस और उत्पाद विभाग की आंखों में धूल झोंकने के लिए शराब की पेटियों को लकड़ी के गुंडी के बीच बड़ी चालाकी से छिपा रखा था। तलाशी के दौरान वाहन से कुल 297.75 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। टीम ने मौके से पिकअप चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ्तार पिकअप चालक की पहचान बांका जिले के खेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत मैदान गांव निवासी छोटू कुमार के रूप में की गई है। पूछताछ में चालक ने खुलासा किया कि उसने शराब की यह बड़ी खेप झारखंड से लोड की थी। इसे खगड़िया जिले के महेशखूंट स्थित एक ईंट-भट्ठे के पास पहुंचाना था, जहां गाड़ी को अन्य स्थानीय शराब तस्करों के हवाले किया जाना था। मद्यनिषेध सहायक आयुक्त विकेश कुमार ने बताया कि एप्रोच पथ के रास्ते शराब की बड़ी खेप खगड़िया की ओर भेजी जा रही है। सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग की टीम ने एप्रोच पथ पर स्थित आईटीसी (ITC) दूध फैक्ट्री के समीप वाहनों की सघन चेकिंग शुरू की, जहां भारी मात्रा में शराब की बरामदगी की गई। बाइट :मद्यनिषेध सहायक आयुक्त विकेश कुमार इस सफल छापेमारी अभियान में मद्यनिषेध निरीक्षक धर्मवीर कुमार, सहायक अवर निरीक्षक (ASI) सुजीत कुमार, स्मृति प्रिया, महेंद्र सिंह, विशाल कुमार और रविंद्र कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थेः
0
0
Report

जेपीएससी-जेएसएससी मामले में सीआईडी रिपोर्ट पर कोर्ट स्टे के बीच महतो ने विरोध किया

Ranchi, Jharkhand:राज्य सरकार द्वारा जेपीएससी जेएसएससी से जुड़े मामले में सीआईडी जांच की रिपोर्ट मजबूती से हाई कोर्ट में नहीं रखे जाने पर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कड़ा एतराज जताया है। रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा भारतीय प्रक्रिया में हो रही अनियमित भ्रष्टाचार और अपारदर्शिता के खिलाफ छात्रों के आंदोलन का अब दूसरा चरण शुरू होगा। उन्होंने बताया कि आगामी 24 अगस्त से भारती व्यवस्था सुधर यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के माध्यम से छात्रों और झारखंड की जनता के बीच जन जागरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन के तहत सीएम आवास का घेराव और आगे चलकर आर्थिक नाकेबंदी तक की जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन में अब किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार से उन्हें इस बात की गारंटी चाहिए कि आने वाले दिनों में भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होगी। देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि जेपीएससी और जेएसएससी सीजीएल मामले में झारखंड सरकार ने सीआईडी जांच रिपोर्ट को झारखण्ड उच्च न्यायालय में मजबूती के साथ नहीं रखा। यही वजह है कि न्यायालय ने इस मामले में स्टे आर्डर दे दिया है।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

बांसवाड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दर्जन भर घायल, दो लड़कियाँ उदयपुर रेफर

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा बांसवाड़ा शहर के लियो सर्कल के पास दशा माता की प्रतिमा विसर्जन कर वापस लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और युवतियां भी शामिल हैं। हादसे में कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गईं, जिन्हें मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ घायलों का निजी Hospital में इलाज चल रहा है, जबकि कुछ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लड़कियों को उपचार के लिए उदयपुर रेफर किया गया। बताया जा रहा है सभी घायल सदर थाना क्षेत्र की रावा बस्ती पाचलवासा गांव के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं घायलों का इलाज जारी है。
0
0
Report
Advertisement

लक्खी पदयात्रा में लाखों श्रद्धालु जयपुर से मालपुरा पहुँचे; कल शोभायात्रा से मेला का समापन

Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) टोंक के तीर्थनगरी डिग्गी में जयपुर से रवाना हुई 61वीं लक्खी पदयात्रा के लाखों पदयात्री श्री कल्याण जी के दरबार में पहुंच रहे हैं। पदयात्री श्री जी की एक झलक पाने के लिए घंटों तक लाइनों में लगे हुए हैं पुलिस व प्रशासन सभी पदयात्रियों की व्यवस्थाओं में जुटा हुआ है। मेले का समापन कल होगा। अब तक लगभग 2 लाख श्रद्धालुओं ने श्रीजी के दर्शन कर मन्नतें मांगी। मेले के समापन पर कल सायंकाल पदयात्रा ध्वज के साथ मीणा धर्मशाला से कल्याण जी मंदिर तक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। पदयात्रियों की सेवा के लिए क्षेत्रवासी जुटे हुए हैं। श्री श्याम मित्र मंडल मालपुरा व श्री जी भंडारा परिवार मालपुरा की ओर से पदयात्रियों के भोजन के लिए भंडारे लगाए गए हैं। जिनमें पचास हजार से अधिक पदयात्रियों ने प्रसादी ग्रहण की। डिग्गी मोड से ही वाहनों का प्रवेश वर्जित है। पदयात्रियों की सेवाओं के लिए सभी विभागों के अधिकारी अपनी अपनी व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी भी लगातार मेले के दौरान गश्त करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।
0
0
Report

उदयपुर दुर्गा नर्सरी रोड पर थार तांडव: तीन युवक गिरफ्तार

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के दुर्गा नर्सरी रॉड पर आज थार गाड़ी में सवार युवकों ने जम कर उत्पात मचाया। युवको ने चौराहे पर खड़े ट्रैफिक पुलिस को देखकर गाड़ी को तेज रफ्तार में चलाते हुए भागने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने एक गली से युवको ने रिवर्स में गाड़ी को निकालने का प्रयास किया। जिससे गली में खड़ी बाइक और स्कूटी सहित एक कार को नुकसान हो गया। थार के आगे गुजरात नंबर की नंबर प्लेट लगी हुई थी, जबकि गाड़ी के पीछे नंबर प्लेट ही नहीं थी। अचानक हुए इस घटना क्रम से मौके पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने थार को घेर लिया और उसमें सवार तीन युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद काफी देर तक मौके पर हंगामे और गहमागहमी का माहौल बना रहा। युवको को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। भूपालपुरा थाना पुलिस मामले में अग्रिम अनुसन्धान कर रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top