अमेठीः तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, मौत
Jamo, Uttar Pradesh:जामों थाना क्षेत्र के जामों भादर मार्ग सिरखरी के पास एक तेज रफ्तार अनिंयत्रित पिकअप ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से युवक को सीएचसी जामों पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुरेन्द्र कुमार दुबे के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिकअप चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस पिकअप चालक के तलाश में जुटी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
