Amethi - तेज़ रफ़्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर डिवाइडर में टकराई
Deokali, sarafraz, Uttar Pradesh:अमेठी भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे कादूनाला के पास बीती रात तेज़ रफ़्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर नेशनल हाइवे पर बीचोंबीच डिवाइडर में जा घुसी,बताया जा रहा है की डीसीएम चला रहे ड्राइवर को नींद आ जाने के चलते डिवाइडर पर चढ़ी डीसीएम,मौके पर पहुंची पुलिस व थाना अध्यक्ष तनुजपाल ने बताया कि ड्राइवर एकदम ठीक है ,नींद के कारण गाड़ी डिवाइडर में टकराई फिलहाल डीसीएम को बाहर निकलवा दिया गया हैै !
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
