229305
Amethi: जायस में स्वास्थ्य मंत्री ने 45 स्वास्थ्य केंद्रों का किया उद्घाटन
Jais, Uttar Pradesh:जायस में स्वास्थ्य मंत्री ने 45 स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन किया। इन केंद्रों पर 14 तरह की जांचें निशुल्क की जाएंगी जिससे क्षेत्र के मरीजों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर राजाराम पांडे, राम बहादुर सोनी, डॉ. सुशील वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, नीरज सिंह, मंडल अध्यक्ष अनोखे लाल सोनकर, नगर पालिका ईओ रविंद्र मोहन, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना सिंह और पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने मंत्री को बधाई दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटावा गैंग गिरफ्तार: पंखिया गैंग के 6 सदस्य, सोना-चांदी-कार सहित हथियार बरामद
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा पुलिस ने पंखिया गैंग के 6 अंतर्जनपदीय शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया। शर्माती चोरों के पास से भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरات, नगदी, कार, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं; 3 वांछित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी है। कई जनपद में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका यह गैंग इकदिल थाना क्षेत्र के फौजी के घर और ऊसराहार इलाके में हुई चोरी मामलों में शामिल था। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बदायूं के पंखिया गैंग के अंतर्जनपदीय 6 सदस्य गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार चोरों में एक प्रधान पति भी शामिल है। इनके पास से दो अवैध तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, 136 ग्राम सोना, 1321 ग्राम चांदी के बिस्कुट, 307 ग्राम चांदी का आभूषण, 3250 रुपए नगद, एक मोबाइल और एक कार बरामद हुई। एसएसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।0
0
Report
टाइगर रिजर्व सेंचुरी के विरोध में 44 दिन से धरना जारी, जल-जंगल-ज़मीन हमारा अधिकार
Dholpur, Rajasthan:टाइगर रिजर्व सेंचुरी के विरोध में बसंतपुरा मोड पर चल रहा ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना आज 44वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी और एक स्वर में कहा कि जल, जंगल और जमीन की यह लड़ाई हमारा अधिकार है और इसको लेकर लड़ना हमारा फर्ज है। धरने में शामिल किसानों, महिलाओं और युवाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि सेंचुरी बनने से उनके गांव उजड़ जाएंगे, खेती-बाड़ी खत्म हो जाएगी और पशुपालन पर संकट आ जाएगा. ग्रामीणों ने कहा कि वे कई पीढ़ियों से गांवों में रह रहे हैं एवं जंगलों की रक्षा करते आ रहे हैं। लेकिन अब उन्हीं को बेदखल करने की तैयारी की जा रही है। जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर लिखित में आश्वासन नहीं देती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा साथ ही ग्रामीणों ने कहा के अपने अधिकारों के लिए हमें जो भी लड़ाई लड़नी होगी उसके लिए हम तैयार हैं और पीछे नहीं हटेंगे वही धरना प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में मातृशक्ति का भी समर्थन देखने को मिल रहा और बड़ी से संख्या में महिलाएं भी धरना स्थल पर पहुंची और एक स्वर में टाइगर रिजर्व सेंचुरी रद्द करो के नारे लगाए।0
0
Report
AAP दिल्ली अध्यक्ष ने 58 कंपनियों पंजीकरण का दावा, ACB प्रमुख के ट्रांसफर पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:DELHI : SAURABH BHARDWAJ (AAP) ON 58 COMPANIES REGISTERED AT PARTY OFFICE ADDRESS / TRANSFER OF ACB CHIEF VIKRAMADITYA SINGH DURING HEALTH SCAM PROBE दिल्ली: AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, "मुझे लगता है कि केंद्र सरकार द्वारा एक बहुत बड़ा षड्यंत्र रचा जा रहा है। ये लोग हर चुनाव से पहले AAP पर बहुत भद्दे आरोप लगाते हैं... दिल्ली चुनाव से पहले कहा गया था कि एक्साइज का बहुत बड़ा घोटाला हुआ और हमारे नेताओं को जेल भेज दिया गया लेकिन चुनाव के बाद कोर्ट ने कहा कि यह केस चलाने लायक ही नहीं है। पिछले 2 महीने में AAP के इस कार्यालय में करीब 58 बिजनेस रजिस्टर किए गए हैं... आज हम केंद्र सरकार से पूछना चाहते हैं कि क्या चल रहा है?... "0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में नमो श्रमिक सेवा केंद्र मोबाइल वैन का उद्घाटन, पंजीकरण आसान
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नमो श्रमिक सेवा केंद्र वैन लॉन्च किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कहती हैं, "दिल्ली सरकार के श्रम विभाग ने ‘नमो श्रमिक सेवा केंद्र’ मोबाइल वैन की शुरुआत की है। जनता को समर्पित यह सेवा हमारे उन श्रमिक भाई-बहनों के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा देगी जो निर्माण कार्य से जुड़े हैं। अब तक, दिल्ली सरकार की जिन योजनाओं का लाभ इन निर्माण श्रमिकों को मिलना चाहिए था, वे पिछली सरकारों के समय में उन तक नहीं पहुँच पा रही थीं। इसका एक बड़ा कारण यह था कि असल निर्माण श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन ही नहीं हुआ था।" कपिल मिश्रा ने कहा, "मुख्यमंत्री ने अभी-अभी नमो श्रमिक सेवा केंद्र मोबाइल वैन का उद्घाटन किया है और दिल्ली के हर जिले में एक वैन चलेगी। हमारे ऐसे बहुत सारे श्रमिक भाई-बहन हैं जो सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं। उनका पंजीकरण नहीं हो पाता है, उन्हें पंजीकरण की जानकारी नहीं होती है और योजनाओं की जानकारी नहीं होती है। अब ये वैन वहीं पर जाकर जहां श्रमिक भाई-बहन अपने काम के लिए जाते हैं, उनका पंजीकरण होगा, पंजीकरण का नवीनीकरण किया जाएगा। उनके लिए बनी योजनाओं के लिए आवेदन करना भी इन्हीं वैन से हो जाएगा और उन्हें जानकारी देने का काम भी हो जाएगा..."0
0
Report
फरीदाबाद के सेक्टर-29 पुल पर ड्यूटी के दौरान हवलदार वीरेंद्र गोली लगने से मौत
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद सेक्टर-29 पुल के पास ड्यूटी के दौरान हवलदार वीरेंद्र को गोली लग गई। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र की ड्यूटी एस्कॉर्ट गार्ड में लगी हुई थी। इसी दौरान उनकी सर्विस कार्बाइन से अचानक गोली चल गई, जो उन्हें लग गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। एस्कॉर्ट गार्ड में लगी थी ड्यूटी पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि हवलदार वीरेंद्र की ड्यूटी एस्कॉर्ट गार्ड में लगी हुई थी। वह सेक्टर-29 पुल के पास मौजूद थे। इसी दौरान उनकी सर्विस कार्बाइन से गोली चल गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया。 इलाज के दौरान हुई मौत पुलिस के अनुसार, अस्पताल में डॉक्टरों ने वीरेंद्र का इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी ہوئی। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र किसी काम से सेक्टर-29 आए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की。 गोली चलने की परिस्थितियों की जांच पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सर्विस कार्बाइन से गोली किन परिस्थितियों में चली। घटना के समय मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से भी जानकारी ली जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गोली अचानक चली या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी। मामले की जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी。0
0
Report
Didwana Municipality: Harish Modi becomes Deputy Speaker, BJP 23 votes, Congress 16
डीडवाना नगरपरिषद से भाजपा के हरिश मोदी बने उप सभापति, भाजपा को मिले 23 वोट कांग्रेस के मूलचंद भाटी को मिले 16 वोट एक पार्षद ने दिया नोटा पर वोट0
0
Report
Advertisement
द्वारका साउथ थाने ने स्नैचिंग केस में आदतन दो झपटमार गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:स्टोरी :-- द्वारका साउथ थाना पुलिस ने स्नैचिंग के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आदतन झपटमारों और चोरी کا सामान खरीदने वाले एक ज्वेलर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से झपटी गई सोने की चेन और वारदात के समय पहने गए कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, 10 सितंबर 2026 को द्वारका इलाके में मॉर्निंग वॉक पर अपनी पत्नी के साथ निकले एक शख्स से दो बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली थी। मामाले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। आरोपियों की पहचान के लिए 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और इसी दौरान पुलिस को आरोपियों के मंगोलपुरी इलाके में होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 43 वर्षीय संजय और 28 वर्षीय नीरज उर्फ ललित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, संजय पर 68 और नीरज पर 50 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों मंगोलपुरी थाने के BC हैं。0
0
Report
वाराणसी में हॉस्टल छात्रा की रहस्यमयी मौत, CCTV-DVR से पुलिस जांच शुरू
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी ओडिशा से वाराणसी पढ़ने आई छात्रा की हॉस्टल में रहस्यमयी मौत सीसीटीवी और DVR जब्त कर पुलिस जाँच में जुट0
0
Report
बूंदी के नीम खेड़े में सर्प परंपरा, देहलवाल जी महाराज के दर्शन के लिए जुलूस
Bikaner, Rajasthan:बूंदी- नीम का खेड़ा गांव में दिखी अनोखी परंपरा पहाड़ियों में पेड़ पर बैठे देहलवाल जी महाराज के सर्प को ग्रामीण लाए गांव में ग्रामीण सर्प को हाथों में दुलार करते हुए लेकर पहुंचे गली-मोहल्लों से जुलूस निकालकर तेजाजी मंदिर पहुंचे ग्रामीण ग्रामीणों ने देहलवाल जी के दर्शन कर चढ़ाए फूल कई वर्षों से चली आ रही परंपरा आज भी निभा रहे ग्रामीण0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर: चाकू लहराते वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू लहराते हुए वीडियो बनाना एक युवक को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच करते हुए ग्राम लोखंडी निवासी साहिल यादव की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने युवाओं को चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर लाइक्स, व्यूज और दोस्तों के बीच दिखावे के लिए हथियारों का प्रदर्शन करने से बचें, क्योंकि ऐसा करना कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकता है। दरअसल, ग्राम लोखंडी निवासी साहिल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में वह चाकू लहराते हुए नजर आ रहा था। बताया जा रहा है कि जन्माष्टमी के दिन दोस्तों के साथ रहते हुए साहिल ने चाकू लहराते हुए वीडियो बनाया था, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो पुलिस तक पहुंचने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और वीडियो की जांच कर आरोपी की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने साहिल यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन या कानून का उल्लंघन करने वाली गतिविधियों को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि युवा उत्साह या दोस्तों के दबाव में ऐसा कोई वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें, जिससे आपराधिक प्रकरण दर्ज हो। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन से जुड़े वीडियो सामने आने पर उनकी जांच की जाएगी और संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सिविल लाइन पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने युवाओं से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने की अपील की है.0
0
Report
सम्राट चौधरी के नेतृत्व में जमुई घटना के आरोपी गिरफ्तार, कानूनराज की दिखी मजबूती
Patna, Bihar:रोहित सिंह ने कहा की जिस प्रकार से जमुई की बेटी के साथ राष्ट्रीय जनता दल और चम्पा विश्वास के साथ सालों तक रेप करने वाली मानसिकता के लोगों ने दुर्व्यवहार किया उस पर सम्राट सरकार ने कठोर करवाई किया है रोहित ने कहा की जमुई की बेटी के अपमान का बदला मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया है रोहित ने कहा की वीडियो वायरल होने के 24 घंटा के अंदर मुक़दमा दर्ज हुआ रोहित ने कहा की जमुई घटना के मुख्य आरोपी लालू यादव के गुंडा मानसिकता के प्रतिनिधि नंदन यादव और हरेराम यादव का आज जिस प्रकार से हाफ एनकाउंटर हुआ और उन दोनों की गिरफ्तारी हुई है उससे यह प्रमाणित हुआ है की बिहार में कानून का राज है रोहित ने कहा की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ख़ुद बेटी के बाप हैं उनके शासन में किसी बेटी का अपमान नहीं होगा रोहित ने कहा की बिहारी होने के नाते मुझे गर्व है अपने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर रोहित ने कहा की बेटी के सम्मान में सम्राट सरकार खड़ी है रोहित ने कहा की बिहार के इतिहास में पहली पर कोई महिला डीजीपी बनी है रोहित ने कहा की प्रीता वर्मा को डीजीपी बनाने हेतु मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार है रोहित ने कहा की तेजस्वी यादव आपके मम्मी पापा की सरकार नहीं है की आपके विधायक का बेटा रेप करता रहेगा और पुलिस चुप रहेगी रोहित ने कहा की तेजस्वी यादव कान खोलके सुन लीजिए बिहार में सम्राट सरकार है गुंडागर्दी नहीं चलेगी0
0
Report
कसया के अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापेमारी, रजिस्टर जब्त और नोटिस जारी
Kushinagar, Uttar Pradesh:कसया में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी j्वाइंट मजिस्ट्रेट जी. अक्षय दीपक के नेतृत्व में हुई कार्रवाई शिवम डायग्नोस्टिक सेंटर में जरूरी दस्तावेज नहीं मिलने पर सील पंजीकृत चिकित्सक की जगह दूसरे व्यक्ति से अल्ट्रासाउंड कराने का आरोप जांच टीम ने रजिस्टर जब्त कर केंद्र को किया सील शाकुंभरी अल्ट्रासाउंड सेंटर को भी जारी हुआ नोटिस पंजीकृत चिकित्सक के स्थान पर दूसरे व्यक्ति से जांच कराने की शिकायत अनियमितता या अवैध संचालन पर होगी नियमानुसार कार्रवाई अल्ट्रासाउंड, पैथालॉजी और क्लीनिकों की जांच का अभियान रहेगा जारी कार्यवाही के बाद अन्य जांच केंद्र संचालकों में मचा हड़कंप0
0
Report
Advertisement
जालौन मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टूडेंट्स बनाम एमबीबीएस इंटर्न: प्रदर्शन और सुरक्षा मांग उठी
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के मेडिकल कॉलेज उरई में नर्सिंग विद्यार्थियों और जूनियर डॉक्टरों में हुई जमकर मारपीट, मारपीट की लाइव घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जूनियर डॉक्टर ने भी मेडिकल कॉलेज में शुरू किया प्रदर्शन, क्लिनिकल ड्यूटी के दौरान एमबीबीएस इंटर्न से नर्सिंग के छात्रों में हुआ था विवाद, नर्सिंग विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन को दी लिखित शिकायत, घटना की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की करी मांग, एमबीबीएस इंटर्न से लिखित माफी की मांग, नर्सिंग विद्यार्थियों ने सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की उठाई मांग, उरई कोतवाली क्षेत्र के राजकीय मेडिकल कॉलेज की घटना.0
0
Report
गरबा पंडालों में मुस्लिम युवकों की एंट्री पर तौकीर निजामी ने दिया जवाब
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल गरबा पंडालों में मुस्लिम युवकों की एंट्री को लेकर रामेश्वर शर्मा द्वारा दिए गए बयान पर मुस्लिम स्कॉलर तौकीर निजामी ने कहा, रामेश्वर शर्मा को हमारे घोड़ों से डर लग रहा है। मुस्लिम समाज के युवक गरबे में नहीं जाते लेकिन कहीं पर कोई बुला लेता है तो चले जाते हैं।0
0
Report
रुद्रप्रयाग ग्राम प्रधानों का धरना: ऑनलाइन हाजिरी और मानदेय बढ़ाने की मांग
Routhiya, Uttarakhand:स्लग : प्रधानों का धरना, बीवीजी रामजी और मानदेय बना मुद्दारिपोर्ट : भूपेन्द्र भण्डारी, रुद्रप्रयाग स्थान : रुद्रप्रयाग, 22 सितंबर एंकर : रुद्रप्रयाग में ग्राम प्रधान अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए हैं। जिले के तीनों ब्लॉकों के प्रधान संगठनों ने मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना देकर अपनी आवाज बुलंद की। प्रधानों की प्रमुख मांगों में बीवीजी रामजी योजना में ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था में शिथिलता और मानदेय बढ़ाने की मांग शामिल है। प्रधान संगठन ने साफ किया है कि फिलहाल यह सांकेतिक प्रदर्शन है, लेकिन मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को प्रदेश स्तर तक ले जाया जाएगा। वीओ : रुद्रप्रयाग में तीनों ब्लॉकों के ग्राम प्रधान एकजुट हुए और अपनी मांगों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना दिया। प्रधानों का कहना है कि बीवीजी रामजी योजना में ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था पहाड़ी क्षेत्रों में परेशानी का कारण बन रही है। नेटवर्क की समस्या वाले गांवों में श्रमिकों की हाजिरी दर्ज करने में दिक्कत आ रही है। वहीं प्रधानों ने मौजूदा मानदेय बढ़ाने की मांग भी उठाई है। बाइट : विजयपाल सिंह जगवाण, जिलाध्यक्ष प्रधान संगठन वीओ : जिलाध्यक्ष विजयपाल सिंह जगवाण ने कहा कि प्रधान संगठन लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार के समक्ष बात रख रहा है। इससे पहले ब्लॉक स्तर पर भी प्रदर्शन और ज्ञापन दिए गए। अब जिला स्तर पर सांकेतिक धरना दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो प्रदेश संगठन के अगले कार्यक्रम के अनुसार आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। बाइट : अजय पुंडीर, जिला उपाध्यक्ष प्रधान संगठन वीओ : प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष अजय पुंडीर ने कहा कि प्रदेश संगठन की ओर से प्रधानों की दस सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार सरकार और शासन के स्तर पर ज्ञापन दिए गए हैं। उनका कहना है कि कई महीनों बाद भी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि अब विकास भवन स्तर पर आंदोलन के बाद प्रदेश संगठन के साथ देहरादून में भी धरना दिया जाएगा। बाइट : गीता देवी, ग्राम प्रधान बक्शीर वीओ : ग्राम प्रधान गीता देवी ने बीवीजी रामजी योजना में ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था को ऑफलाइन करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि प्रधानों की जिम्मेदारियां लगातार बढ़ रही हैं, जबकि मौजूदा मानदेय बेहद कम है। उन्होंने मानदेय बढ़ाकर तीस हजार रुपये किए जाने की मांग रखी। बाइट : महावीर सिंह पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा प्रर्दशन के बीच भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार भी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि नेटवर्क की समस्या वाले गांवों में ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था व्यावहारिक दिक्कत पैदा कर सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसी ग्राम पंचायतों को चिन्हित कर व्यवस्था में शिथिलता देने के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष मामला रखा जाएगा।0
0
Report
Advertisement
