227412
अमेठी डीजे पर गाना बजाने को लेकर घराती और बाराती हुए आमने सामने
Darpipur, Uttar Pradesh:अमेठी डीजे पर गाना बजाने को लेकर घराती और बाराती हुए आमने सामने दोनो पक्षो में घंटो हुआ विवाद.बिना दुल्हन के ही बैरंग लौटा वर पक्ष दुल्हन के पिता के मुताबिक, वर पक्ष से हुआ समझौता आज आएगा वर पक्ष,जिसे बाद होगी शादी गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के संभावा गांव का मामला।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धर्मस्थल में सच उगलवाने का भाजपाः क्रॉस-वोटिंग पर विवाद बढ़ा
Noida, Uttar Pradesh:क्रॉस वोटिंग करनेवाले MLAs का पता लगाने के लिए सभी विधायकों को मंदिर में भगवान शिव की कसम खिलवाएगी कर्नाटक BJP यह विवाद तब शुरू हुआ जब सत्ताधारी कांग्रेस ने विधान परिषद की उन सात सीटों में से पांच पर जीत हासिल की जिन पर चुनाव हुए थे। बीजेपी को दो सीटें मिलीं। JD(S) उस सीट को नहीं जीत पाई जिस पर उसने चुनाव लड़ा था। वोटिंग के तरीके ने विपक्ष के खेमे में क्रॉस-वोटिंग को लेकर सवाल खड़े कर दिए। कांग्रेस उम्मीदवारों को कुल मिलाकर 151 वोट मिले, जो पार्टी की 140 वोटों की अनुमानित ताकत से ज़्यादा थे, जबकि बीजेपी और JD(S) के उम्मीदवारों को उम्मीद से कम वोट मिले। बीजेपी के पास 64 विधायक थे और उसके दो उम्मीदवारों को कुल मिलाकर 56 वोट मिले, जबकि JD(S), जिसका पास 18 विधायक हैं, के उम्मीदवार को सिर्फ़ 14 वोट मिले। विजयेंद्र ने कथित क्रॉस-वोटिंग को विश्वासघात बताया और कहा कि इस मामले को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाया जाएगा। विजयेंद्र ने पत्रकारों से कहा कि हम सभी भगवान में विश्वास करते हैं। सभी को पवित्र शहर धर्मस्थल आना होगा, जहां विधायक दल की बैठक होनी चाहिए। वहां सच्चाई सामने आएगी और मामले का फैसला वहीं होना चाहिए। Karnataka member of legislative council election. BJP MLAs cross voting BJP state president vijayendra plans dharmastala truth test: bjp divided BY Vijayendra said to reporters on Sunday- We will be calling special legislative party meeting at Dharamshala to find out who are the people cross voted. All legislators of BJP take oath in front of Lord Manjunatha and speak out their conscious vote of what they have done. I know I will be criticised for this but there is no option to find the truth. Congress party criticism bjps stand, bjP state president vijayendra and leader of opposition R Ashoka has no holding is party. Did manjunath ask your MLAs to cross vote ? Why are you going to politics in the temple. The row in the BJP over some of its MLAs cross voting for the congress in the recent legislative council poll has taken a fresh turn, with the saffron outfits state president B Y Vijayendra on Sunday proposing a legislature party meeting in the temple town of Dharmasthala to "decide the truth." He said he would discuss the matter with the leader of the opposition in the legislative assembly, R Ashoka. Workers are upset with the behaviour of our MLAs. All 63 BJP MLAs are being suspected ....I have decided today, I will speak to Lop R Ashoka too. Very soon if possible in the coming week only, we will call our legislative party meeting in Dharmasthala. The truth has to be decided in Dharamshala. Vijayendra also noted that I and Ashoka would go to Delhi to meet bjp national president Nitin Nabin and explain the political developments in the state.0
0
Report
डबल डेकर बस ने ई रिक्शा को टक्कर मारी, एक की मौत
Budaun, Uttar Pradesh:तेज रफ्तार बस ने ई रिक्शा को मारी टक्कर एक की मौत उझानी बरेली मथुरा मार्ग पर डबल डेकर प्राइवेट बस ने ई रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी जिससे ई रिक्शा सवार व्यक्ति की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक आंवला क्षेत्र के गांव पलवरिया निवासी दंपति रेखा अपने पति नेमचंद के साथ ई रिक्शा से थाना क्षेत्र के गांव हरहरपुर जा रही थी. इसी دوران कछला रोड पर मैंथा फेक्ट्री के समीप बदायूं की ओर से जा रही प्राईवेट डबल डेकर बस ई रिक्शा मे टक्कर मारकर फरार हो गई. घायल नेमचंद को उझानी सरकारी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने नेमचंद को मृत घोषित कर दिया.0
0
Report
Bulandshahr में असामाजिक तत्वों ने हनुमान मूर्ति तोड़ी, पुलिस तैनात
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: असामाजिक तत्वों ने खंडित की भगवान हनुमान की मूर्ति। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर रोष व्याप्त किया। सूचना पर एसपी देहात, सीओ,एसडीएम समेत भारी पुलिसफोर्स तैनात। कार्रवahi का आश्वासन देकर लोगों का शांत कराया। सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस। BSNL कार्यालय के बाहर सड़क की फुटपाथ पर बना हुआ है हनुमान व शनिदेव मंदिर। कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के जीटी रोड नेहरूपुर का मामला।0
0
Report
Advertisement
रुद्रप्रयाग गुरुद्वारा विवाद: तनाव जारी, दो निहंगों को छत से नीचे उतारा गया
Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग नगरसू गुरुद्वారా विवाद को लेकर दूसरे दिन भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। देर रात दो निहंग सिखों को गुरुद्वारे की छत से नीचे उतारा गया, जबकि एक व्यक्ति के रिहा होने की भी जानकारी सामने आई है।सोमवार को क्षेत्र में पथराव की खबरें भी सामने आईं, हालांकि प्रशासन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस और प्रशासन लगातार मौके पर तैनात हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। विवाद के बाद जिले में इंटरनेट सेवाओं पर भी रोक लगाई गई थी। लेकिन रविवार शाम 5 बजे बहाल कर दी गयी थी, फिलहाल प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील कर रहा है।0
0
Report
दिल्ली की सड़कों पर QR कोड से शिकायत आसान, गड्ढे सीधे दर्ज होंगे
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में सड़क की शिकायत करना अब होगा आसान, सड़क किनारे लगाए जाएंगे QR कोड PWD जल्द शुरू करेगा QR कोड सुविधा. सड़क किनारे लगेंगे QR कोड. जिसे स्कैन कर लोग गड्ढे, टूटी सड़क और अन्य समस्याओं की सीधे शिकायत दर्ज कर सकेंगे. ‘नोलेज योर रोड’ प्रोजेक्ट के तहत लोगों को सड़क की जानकारी भी मिलेगी. यह सुविधा हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी में उपलब्ध होगी.0
0
Report
उदयपुर में SC/ST वित्त आयोग अध्यक्ष की समीक्षा बैठक: योजना और सहायता पर निर्देश
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार नायक पहुंचे उदयपुर कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल सहित विभागीय अधिकारियों से कर रहे चर्चा नायक ने राज्य सरकार की ओर से अनुजा निगम के माध्यम से अनुसूचित जाति के आवेदकों को प्रदत्त सेवाओं की समीक्षा की कौशल विकास एवं आजीविका मिशन के तहत प्रशिक्षित अनुसूचित जाति के आवेदकों को जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से संचालित योजनाओं में वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देशित किया आयोग अध्यक्ष ने उद्योग विभाग की दलित प्रोत्साहन योजना के लंबित आवेदनों का भी जल्द निस्तारण कराने के दिए निर्देश इस दौरान एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़, अनुजा निगम परियोजना प्रबंधक रजनी मालीवाड़, सहायक प्रबंधक वीना मेहरचंदानी, जिला उद्योग अधिकारी चोखाराम, rsldc के ललितकुमार उपस्थित रहे0
0
Report
Advertisement
धामी सरकार ने हरिद्वार भूमि घोटाले में सबसे बड़ी कार्रवाई कराई
Dehradun, Uttarakhand:हरिद्वार नगर निगम के भूमि घोटाले में धामी सरकार की कार्रवाई राज्य के इतिहास में अब तक के सबसे बड़े फैसले के रूप में मानी जा रही है। आज तक के राज्य के इतिहास में इतनी बड़ी संख्या में अफसर और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई थी। हरिद्वार नगर निगम ने 15 करोड़ की जमीन 54 करोड़ में खरीद कर भ्रष्टाचार किया था, उस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रथम दृष्टया आरोपी मानते हुए डीएम कर्मेंद्र सिंह, नगर आयुक्त वरुण चौधरी, एसडीएम अजयवीर समेत 12 से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों को निलंबित कर जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं। सचिव रणवीर सिंह ने मौके पर जांच की और अपनी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई को मजबूत किया। विभागीय जांच और विजिलेंस जांच के आदेश भी दिए गए। जांच में दोषी पाए गए अधिकतर अधिकारी पिछले एक साल से निलंबित थे। इस कदम से भ्रष्ट अधिकारियों में हलचल पैदा हो गई है। 2002 में पहली बार पटवारी भर्ती घोटाले में तत्कालीन मुख्यमंत्री एन डी तिवारी ने पौड़ी के तत्कालीन जिलाधिकारी को निलंबित किया था। नगर निगम हरिद्वार में यह घोटाला 6000 प्रति वर्ग मीटर की जमीन को 25000 रुपए प्रति वर्ग मीटर में खरीदने से जुड़ा है। तत्कालीन उप जिलाधिकारी अजय वीर सिंह ने जमीन का भूमि उपयोग भी बदल दिया था। मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्कालीन नगर आयुक्त वरुण चौधरी की बर्खास्त की संस्कृति की गई है, तत्कालीन डीएम कर्मेंद्र सिंह के निलंबन की अवधि बढ़ाने की संस्तुति हो चुकी है, इस मामले में 10 अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए। भाजपा विधायक व राजनैतिक दलों के नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस दिखाकर प्रशंसा पाई है और अब और कठोर कार्रवाई की मांग उठ रही है। कांग्रेस भी स्वागत कर रही है लेकिन नेताओं से सवाल कर रही है कि भ्रष्टाचार के मामलों में अधिकारियों के संरक्षण पर भी कार्रवाई क्यों नहीं होती।0
0
Report
नगर आयुक्त ने झाड़ू लगाकर किया 15 दिवसीय सफाई अभियान का आगाज, गंदगी पर लगाया जुर्माना
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। नगर निगम क्षेत्र में सोमवार से 15 दिवसीय विशेष सफाई महाअभियान शुरू हो गया है, जो 6 जुलाई तक चलेगा। नगर आयुक्त जगप्रवेश ने नगर निगम चौराहा स्थित हजारीमल सोमानी इंटर कॉलेज के बाहर स्वयं झाड़ू लगाकर इसकी शुरुआत की।अभियान के पहले दिन नगर आयुक्त ने दुकानदारों को डस्टबिन बांटे और स्वच्छता की अपील की। उन्होंने औचक निरीक्षण के दौरान निगम चौराहे के पास एक पराठे के ठेले पर गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई।नियमों के उल्लंघन पर रेहड़ी संचालक का 1,000 रुपये का नगद चालान काटा गया। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अभियान के दौरान गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी। बाइट । जगप्रवेश नगर आयुक्त ।0
0
Report
चाइल्ड हेल्पलाइन ने डूंगरपुर में बाल विवाह रोककर प्रशासन को सफल बनाया
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले में बाल अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के समन्वयक मेहुल शर्मा ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन को माथुगामडा गाँव में एक करीब 17 वर्षीय बालिका के बाल विवाह होने की सुचना मिली थी | सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक मेहुल शर्मा ने तुरंत जिला प्रशासन और सदर पुलिस थाना को मामले से अवगत कराया। सूचना पर त्वरित एक्शन लेते हुए सदर पुलिस, गिरदावर, पटवारी, सृष्टि सेवा समिति तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। यह संयुक्त टीम तुरंत माथुगामडा गांव में बालिका के घर पहुंची। टीम ने मौके पर पहुंचकर जब बालिका के आयु संबंधी दस्तावेजों की जांच की, तो उसकी वास्तविक उम्र 17 वर्ष 10 माह पाई गई, जो कि कानूनी रूप से विवाह योग्य आयु से कम थी । इस पर टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए बाल विवाह को मौके पर ही रुकवा दिया। इसके साथ ही संयुक्त टीम ने बालिका के माता-पिता को कानूनी उम्र पूरी होने से पहले बालिका का विवाह नहीं करवाने के लिए पाबन्द किया है |0
0
Report
Advertisement
देवेल्दी में अवैध फार्महाउस पर बुलडोजर, अतिक्रमण हटाया गया
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में नशा तस्करों और अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों के खिलाफ प्रशासन और पुलिस का संयुक्त अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में अरनोद उपखंड क्षेत्र के देवेल्दी गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने तस्कर भाइयों याकूब खान और जमशेद खान के अवैध फार्म हाउस पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया। दोनों भाइयों द्वारा सरकारी चरागाह भूमि पर अवैध कब्जा कर करोड़ों रुपए की लागत से फार्म हाउस का निर्माण किया गया था। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार खसरा संख्या 260 की करीब दो बीघा से अधिक चरागाह भूमि पर अवैध रूप से फार्म हाउस बनाया गया था। मामले में राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 91 के तहत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार पूरी न्यायिक प्रक्रिया पूर्ण की गई। इसके बाद सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कार्रवाई के दौरान फार्म हाउस परिसर में बने कई कमरों, बाउंड्री, लेट-बाथ, गार्डन और अन्य निर्माणों को ध्वस्त कर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। मौके पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा और पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अरनोद तहसीलदार नितिन मेरावत के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अरनोद थाना अधिकारी शिवलाल मीणा ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य और पुलिस उप अधीक्षक चंद्रशेखर पालीवाल के निर्देशन में तस्करों और अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। देवेल्दी में सरकारी चरागाह भूमि पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर नियमानुसार हटाया गया है। देवेल्दी गांव में तस्करों की अवैध संपत्तियों के खिलाफ यह तीसरी बड़ी बुलडोजر कार्रवाई है। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।0
0
Report
रामनगर के कप्तान अजय पंत ब्रिटेन में गिरफ्तार, भारत से मदद की मांग
Noida, Uttar Pradesh:ब्रिटेन में गिरफ्तार हुए रामनगर के कप्तान अजय पंत, परिवार ने लगाई भारत सरकार से मदद की गुहार विजय कश्यप रामनगर एंकर:उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के रामनगर निवासी और अंतरराष्ट्रीय मालवाहक जहाज के कप्तान अजय पंत इन दिनों एक अंतरराष्ट्रीय कानूनी विवाद के चलते सुर्खियों में हैं,ब्रिटेन की नेशनल क्राइम एजेंसी (NCA) ने उन पर रूस के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया है। अजय पंत उस तेल टैंकर के मास्टर थे, जिसे हाल ही में इंग्लिश चैनल में ब्रिटिश सुरक्षा बलों ने एक विशेष अभियान के दौरान रोक लिया था। इस बीच उनके परिवार ने भारत सरकार से हस्तक्षेप कर उन्हें कानूनी सहायता और जल्द स्वदेश वापसी दिलाने की मांग की है. जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय अजय पंत एमवी स्मिर्टोस (MV Smyrtos) नामक तेल टैंकर के कप्तान थे। यह जहाज 4 जून को रूस के उस्त-लुगा (Ust-Luga) टर्मिनल से लगभग 1,01,400 टन उराल क्रूड ऑयल लेकर भारत के गुजरात स्थित सिक्का पोर्ट की ओर रवाना हुआ था। 14 जून को इंग्लिश चैनल से गुजरते समय ब्रिटिश रॉयल मरीन कमांडो ने एक बड़े अभियान के तहत हेलीकॉप्टर के जरिए जहाज पर उतरकर उसे अपने नियंत्रण में ले लिया। ब्रिटेन की नेशनल क्राइम एजेंसी का आरोप है कि जहाज रूस की तथाकथित ‘शैडो फ्लीट’ का हिस्सा था, जिसका उपयोग पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों को दरकिनार कर रूसी तेल के परिवहन के लिए किया जाता है। एजेंसी के अनुसार अजय पंत पर रूस (सैंक्शंस) रेगुलेशंस 2019 के नियम 46Z9B के उल्लंघन का आरोप है,उन पर प्रतिबंधित रूसी तेल अथवा तेल उत्पादों की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आपूर्ति में भूमिका निभाने का मामला दर्ज किया गया है. अजय पंत को साउथेम्प्टन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, मामले की अगली सुनवाई 16 जुलाई को बोर्नमाउथ क्राउन कोर्ट में होगी, ब्रिटिश कानून के तहत आरोप सिद्ध होने पर अधिकतम 10 वर्ष की सजा का प्रावधान है. वहीं अजय पंत की पत्नी रीतु पंत एक प्रतिष्टित अखबार को बयान देते हुए कहाँ कि उनके पति पिछले करीब 15 वर्षों से समुद्री क्षेत्र में कार्यरत हैं और उनका रिकॉर्ड पूरी तरह साफ-सुथरा रहा है,उन्होंने कहा कि अजय केवल अपनी कंपनी के निर्देशों का पालन कर रहे थे और उनका किसी भी प्रतिबंध उल्लंघन से कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं है,परिवार का कहना है कि उन्हें गिरफ्तारी की जानकारी पहले सोशल मीडिया और ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के माध्यम से मिली. मामले के सामने आने के बाद उत्तराखंड सरकार भी सक्रिय हो गई है, राज्य के गृह सचिव शैलेश बगौली ने बताया कि विदेश मंत्रालय को पत्र भेजकर आवश्यक सहयोग मांगा गया है। दिल्ली स्थित उत्तराखंड के क्षेत्रीय आयुक्त भी केंद्रीय अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए हैं। भारतीय उच्चायोग को अजय पंत से कॉन्सुलर एक्सेस भी प्रदान कर दिया गया है,फिलहाल टैंकर वेमाउथ तट के निकट निगरानी में खड़ा है, जहाज पर मौजूद 24 चालक दल के सदस्य, जिनमें भारतीय और जॉर्जियाई नागरिक शामिल हैं, अभी भी जहाज पर मौजूद हैं और जांच एजेंसियों के साथ सहयोग कर रहे हैं. हमारी टीम अजय पंत के रामनगर स्थित आवास पर भी पहुंची, लेकिन उस समय उनके माता-पिता घर पर मौजूद नहीं मिले। घर पर कार्यरत लोगों ने बताया कि परिवार के सदस्य किसी आवश्यक कार्य से बाहर गए हुए हैं। वही मामले में जब उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान से मामले की जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में भी आया हुआ है उन्होंने कहा कि कल एक एजेंसी का फोन उनके पास भी फोंन आया हुआ था,उन्होंने कहाँ कि यह एम्बेसी का मामला है. अब पूरे मामले पर देश और प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं। परिवार को उम्मीद है कि भारत सरकार के हस्तक्षेप से अजय पंत को न्याय मिलेगा और वे जल्द सुरक्षित अपने घर लौट सकेंगे।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में शराबी युवती का हंगामा: ट्रैफिक जाम, मेडिकल जांच के बाद कार्रवाई
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा स्तिथ बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित बीच सड़क पर शराब के नशे में एक युवती के हंगामा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस के अनुसार घटना 1 जून 2026 की है। मामले में युवती का मेडिकल परीक्षण कराकर कार्रवाई की जा चुकी है। जानकारी के मुताबिक ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली रिवर व्यू सोसायटी में एक 32 वर्षीय युवती रहती है। 1 जून को शराब पीने के बाद नशे में होकर महिला ने जमकर हंगामा किया था। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी सामने आया था। जिसमें देखा जा सकता है कि युवती बीच सड़क पर शराब के नशे में लेटी हुई है। साथ ही उसके हाथ में सिगरेट है। वहीं बगल में शराब की बोतल रखी है। वह लगातार हंगामा कर रही है। वहीं आसपास राहगीरों की भीड़ जमा है। वहां मौजूद लोग उसे लगातार समझाने का प्रयास कर रहे हैं। युवती के बीच सड़क पर हंगामे के कारण ट्रैफिक रुकने से जाम भी लगता है। इस कारण सड़क पर आ-जा रहे लोगों को परेशान होती है। उसके व्यवहार से आसपास मौजूद लोगों को असुविधा हुई तो मामले की सूचना पुलिस तक पहुंची। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस ने महिला को उचित माध्यम से थाने लाकर उसका चिकित्सकीय परीक्षण (मेडिकल) कराया। मेडिकल जांच के बाद उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के आउटर रिंग रोड पर कूड़े के पहाड़ से बदबू और नाराजगी
Delhi, Delhi:दिल्ली के रिंग रोड़ पर लगा कूड़े का पहाड़ केशोपुर मंडी के सामने लगे कूड़े के ढेर से आती गंदी बदबू बीमारी फैलने का बना रहता है खतरा कई शिकायतों के बावजूद नहीं हटाया कूड़े का पहाड़ दिल्ली के आउटर रिंग रोड केशवपुर मंडी के सामने मुख्य सड़क के किनारे कूड़े का पहाड़ लग गया है ।जिसके चलते आने जाने वाले लोगों को गंदी बदबू का सामना करना पड़ता है।मुख्य सड़क जो जनकपुरी विकासपुरीकी तरफ जाती है और बगल में ही बस स्टैंड है और साथ में केशवपूर सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने के लिए लोगों की आने-जाने के लिए यही रास्ता होता है और इसी रास्ते के होते हुए मुख्य सड़क के बगल में ही कूड़े का पहाड़ बन गया है और यहां के लोग जो हैं नरक जैसा महसूस करते हैं।क्योंकि यहां के लोगों का साफ कहना है कि कई शिकायतों के बावजूद ना तो प्रशासन का इस तरफ ध्यान गया और ना हीं यहां के जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे हैं। जबकि मुख्य सड़क है रिंग रोड इलाका है और यह विकासपुरी और जनकपुरी को मुख्य सड़क जाती है और सबसे बड़ी बात यह है कि सबसे बड़ी केशवपुर मंडी है जहां लोग सब्जी خریدने के लिए लाखों की संख्या में आते हैं और इस कूड़े की गंदी बदबू का उनका सामना करना पड़ता है और लोगों में काफी नाराजगी दिखाई दी की मुख्य सड़क से कूड़े के पहाड़ को हटाया जाए ताकि लोग राहत की सांस ले सके लेकिन ना तो इस तरह प्रशासन ध्यान दे रहा है और ना ही कोई जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे हैं अब देखना यह होगा कि मीडिया में खबर चलने के बाद क्या जनप्रतिनिधि या प्रशासन की आंखें खुल पाती हैं। मौके से वाक थ्रू0
0
Report
बंधु तिर्की बोले: झारखंड के हितों के साथ गुजरातियों की भूमिका पर बड़ा हमला
Ranchi, Jharkhand:झारखंड राज्यसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद एक दूसरे के खिलाफ सियासी शब्द बाण चलाने का सिलसिला जारी है। राज्यसभा सांसद के तौर पर परिमल नाथवानी की जीत को लेकर पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने न सिर्फ भाजपा पर निशाना साधा, बल्कि परिमल नाथवानी को मदद करने वाले अपने ही गठबंधन के नेताओं को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि झारखंड के कुछ लोगों ने गुजरातियों को राज्य की जरूरत बना दिया है और अपनों ने ही झारखंड के हितों के साथ समझौता किया है। राज्यसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज पूरे देश को गुजराती चला रहे हैं और झारखंड में भी कुछ लोगों ने गुजरातियों को राज्य की जरूरत बना दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने पसंदीदा उम्मीदवार को समर्थन दिया, लेकिन हैरानी की बात यह है कि कुछ ऐसे लोग भी उनके साथ खड़े हो गए जिन्होंने पार्टी और विचारधारा से ऊपर उठकर नाथवानी की जीत सुनिश्चित की।बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड की पहचान और यहां के लोगों के अधिकारों की बात करने वाले नेताओं ने ही एक गुजराती उद्योगपति को राज्यसभा भेजने का रास्ता साफ किया। उन्होंने इसे झारखंडी अस्मिता के खिलाफ बताया और कहा कि यही लोग आगे चलकर किसी गुजराती व्यक्ति को झारखंड का मुख्यमंत्री भी बनाना चाहते हैं। अपने बयान में बंधु तिर्की ने भाजपा को सौदागर की पार्टी बताते हुए कहा कि राजनीतिक सौदेबाजी भाजपा की पुरानी संस्कृति रही है, लेकिन इस बार सबसे बड़ा दुख इस बात का है कि अपनों ने ही धोखा दिया। उन्होंने विपक्षी दलों के साथ-साथ सहयोगी दलों के कुछ नेताओं पर भी इशारों इशारो में कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव के नतीजों ने कई चेहरों को बेनकाब कर दिया है。 बाइट....बंधु तिर्की,कांग्रेस नेता0
0
Report
चुटका परमाणु परियोजना: मंडला में विस्थापित परिवारों के साथ आगे बढ़ रहा कार्य
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला जिले की चुटका परमाणु बिजली परियोजना अब जमीन पर आकार लेने की ओर है। दशकों से चली आ रही इस योजना के मार्ग में सबसे बड़ी बाधा विस्थापन रहा, पर अब हालात सकारात्मक दिख रहे हैं। प्रस्तावित विस्थापन टाटीघाट, कुंडा, मानेगांव और चुटका के गांवों के लोगों का था, लेकिन अब करीब 40 परिवारों ने नया बसेरा चुना है और मण्डला के गोंझी गांव के आवासीय परिसर में प्रवेश किया गया है। योजना के तहत प्रभावित क्षेत्र के 320 परिवारों को विस्थापित किया जाना था और अब तक 119 परिवार नए घरों में प्रवेश कर चुके हैं। चुटका परियोजना मध्य प्रदेश के मंडला जिले में प्रस्तावित राज्य का पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र है, जिसे NPCIL द्वारा स्थापित किया जा रहा है और इसकी कुल क्षमता 1,400 मेगावाट है, जिसमें दो रिएक्टर 700-700 मेगावाट के होंगे। Produced बिजली का 50% हिस्सा मध्य प्रदेश को दिया जाएगा। यह योजना 2009 से प्रस्तावित थी और अब फलीभूत होती दिख रही है; यदि सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले करीब सात वर्षों में परियोजना शुरू हो जाएगी। क्षेत्रीय वृहत पटल पर लंबे समय से चल रहे आंदोलनों के कारण प्रभावित गांवों के लोग विस्थापन के लिए तैयार हो चुके हैं, और बरगी बांध से प्रभावित क्षेत्र के अनुभवों को देखते हुए लोगों की रणनीति में स्पष्ट बदलाव आया है। चुटका परियोजना के बारे में स्थानीय लोग और समाजसेवी मेधा पाटकर भी लंबे समय से सक्रिय रही हैं। अब मूल गांव के निवासी विस्थापन के लिए तैयार हो गए हैं और क्षेत्र के अन्य गांवों के कई परिवार पहले ही पुनर्वासित हो चुके हैं।0
0
Report
Advertisement
