icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

यूट्यूबर मनीष पटेल के आपत्तिजनक पोस्ट पर गिरफ्तार, ब्राह्मण समुदाय में आक्रोश

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में ब्राह्मण समाज को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना यूट्यूबर मनीष पटेल को भारी पड़ गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने उसे रिमांड पर ले लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से अलग-अलग थानों में करीब 6 मामले दर्ज हैं, जिनमें विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र का लूट का मामला भी शामिल है। इसी मामले में आरोपी के खिलाफ स्थायी वारंट जारी था। बताया गया है कि कुछ दिन पहले मनीष पटेल ने सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज और ब्राह्मण लड़कियों को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की थी, जिसके वायरल होने के बाद समाज में भारी आक्रोश फैल गया। मामले को सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला मानते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर कार्रवाई की। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को लूट मामले में जेल भेज दिया। मामले में विश्वविद्यालय थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा ने कार्रवाई की पुष्टि की है।
0
0
Report

जालौन समेत कई जिलों में रेड अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

Jalaun, Uttar Pradesh:मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जनपद जालौन भी रेड अलर्ट की श्रेणी में शामिल है। इसी को लेकर उरई की उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह ने आमजन से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी कराकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके। एसडीएम ज्योति सिंह ने बताया कि ‘सचेत’ ऐप के माध्यम से प्राप्त मौसम विभाग की सूचना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में तेज गरज-चमक के साथ तूफान आने की संभावना है। हवा की गति 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा से लेकर 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही कई स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट में आगरा, अलीगढ़, औरैया, बरेली, बिजनौर, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, हमीरपुर, हाथरस, जालौन, झांसी, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, सहारनपुर और शामली समेत कई जिले शामिल हैं। उपजिलाधिकारी ने उरई तहसील क्षेत्र के लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि सभी लोग खराब मौसम के दौरान अपने घरों में सुरक्षित रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि तेज आंधी और बिजली गिरने की घटनाओं को देखते हुए लोग खुले स्थानों पर जाने से बचें। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से मुनादी कराकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीणों से कहा गया है कि वे आंधी-तूफान के दौरान घर के बाहर न सोएं और अपने पशुओं को भी खुले स्थानों पर न बांधें। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन तथा मौसम विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। आपातकालीन स्थिति में तत्काल संबंधित विभागों को सूचना देने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। प्रशासन ने कहा है कि मौसम के बदले हुए मिजाज को देखते हुए आने वाले कुछ दिन बेहद संवेदनशील हो सकते हैं। ऐसे में सभी नागरिक सतर्क रहें और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
0
0
Report

अयोध्या के भोजशाला मंदिर घोषित पर साध्वी Ritambhara का चौंकाने वाला बयान

Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, UP: MP हाई कोर्ट के भोजशाला कॉम्प्लेक्स को मंदिर घोषित करने पर परम शक्ति पीठ की फाउंडर साध्वी ऋतंभरा कहती हैं, "वह झगड़ा सिर्फ़ एक बेबुनियाद अफ़वाह है; यह ज़िद है। अगर मुस्लिम कम्युनिटी को दरियादिली दिखानी है, तो उन्हें अनजाने में भी सुप्रीम कोर्ट या किसी दूसरी कोर्ट का दरवाज़ा नहीं खटखटाना चाहिए... जबकि श्री राम जन्मभूमि के बारे में सच को उसी मिट्टी से बाहर निकालना था, ऐसी और भी जगहें हैं जहाँ की प्राचीर, दीवारें, पत्थर की नक्काशी, और हमारे पुरखों का उन जगहों पर लगातार अटूट विश्वास अपने आप में पक्का सबूत है। इस्लामिक दुनिया के लोगों को यह ज़िद छोड़ देनी चाहिए। मुझे उम्मीद है कि इस्लामिक दुनिया की अच्छी ताकतें आगे आएंगी, सच को मानेंगे, और इन सभी झगड़ों को खत्म करेंगी।"
0
0
Report
Advertisement

अयोध्या में देवी भगवती के दिन महिलाएं झंडा फहराने का आयोजन

Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी चंपत राय कहते हैं, "...भारत में, शुक्रवार को देवी भगवती का दिन माना जाता है। 29 मई को, राम जन्मभूमि मंदिर कॉम्प्लेक्स के अंदर सात मंदिरों में झंडा फहराने का कार्यक्रम तय है... इस मौके पर साध्वी ऋतंभरा और साध्वी निरंजन ज्योति मौजूद रहेंगी। हमने दुर्गा वाहिनी और मातृ शक्ति विंग से जुड़े पुराने और मौजूदा कार्यकर्ताओं को बुलाया है, और वे बड़ी संख्या में, लगभग 230 लोग यहां पहुंचे हैं। इसके अलावा, अयोध्या मेट्रोपॉलिटन एरिया के लगभग 64 ऑपरेशनल ज़ोन से 4,000 महिलाएं कल यहां मौजूद रहेंगी... एक खास बात यह है कि, क्योंकि यह महिलाओं के लिए खास इवेंट है और खास तौर पर साध्वी ऋतंभरा झंडा फहराने का कार्यक्रम करेंगी, इसलिए झंडे की रस्सी खींचने का काम भी महिलाएं ही करेंगी। यह देखते हुए कि झंडे की रस्सी खींचने के लिए काफी फिजिकल ताकत की ज़ूरत होती है, हमने CRPF की 9 महिलाओं को शामिल किया है। (सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स) की महिला विंग कल झंडे की रस्सी खींचेगी... प्रोग्राम शाम को, सूरज डूबने के करीब, लगभग 6:00 PM बजे होगा... हमारा इरादा है कि प्रोग्राम शाम 7:15 PM तक खत्म हो जाए, ताकि महिलाएं अपने परिवार के लिए डिनर बनाने के लिए समय पर घर लौट सकें।"
0
0
Report

महासमुंद: रेत में दबी युवक की लाश, हत्या की आशंका—पुलिस जांच शुरू

Mahasamund, Chhattisgarh:महासमुंद ब्रेकिंग महासमुन्द जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नांदगांव महानदी किनारे रेत में दबी एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान 38 वर्षीय भुनेश्वर यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक की गुमशुदगी चार दिन पहले रायपुर जिले के मंदिर हसौद थाना में दर्ज कराई गई थी। प्राथमिक जांच में हत्या के बाद शव को रेत में दबाए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले को हत्या मानकर तफ्तीश में जुट गई है। वहीं शव के पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है, जिसके बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।
0
0
Report

रायगढ़ में 16 वर्षीय किशोर हत्या: तीन गिरफ्तार, शराब पार्टी विवाद से मौत

Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुरदा में मिले 16 वर्षीय किशोर के शव मामले में रायगढ़ पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में किशोर की बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में आरोपियों ने शव को बरगद के पेड़ के नीचे छिपाकर मामले को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, 25 मई 2026 को ग्राम गुरदा के डोगरमुड़ा खार स्थित बरगद पेड़ के नीचे एक किशोर का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची खरसिया पुलिस, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड ने जांच शुरू की। मृतक की पहचान ग्राम बरभौना निवासी 16 वर्षीय किशोर के रूप में हुई।परिजनों ने बताया कि 24 मई की सुबह गांव का ऋषि डनसेना उसे अपनी पल्सर बाइक से काम कराने ले गया था, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटा। अगले दिन उसका शव बरामद हुआ। शव पर गंभीर चोट के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई गई।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की पुष्टि हत्यात्मक होने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने ऋषि डनसेना से पूछताछ की, जिसने बताया कि उसने किशोर को अपने साथियों चन्द्रशेखर उर्फ चंदा डनसेना, रघुसिंह उर्फ रघुनाथ राठिया और एक नाबालिग के साथ छोड़ा था।पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि सभी युवक खेत में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान चखना के लिए आम तोड़ने की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोपियों ने किशोर के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह खेत की मेड़ से तालाब की ओर गिर पड़ा और गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।घटना के बाद आरोपियों ने शव को बरगद के पेड़ के नीचे रखकर साक्ष्य छिपाने की कोशिश की और परिजनों को गुमराह करते रहे। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर घटनास्थल पर रिकंस्ट्रक्शन कराया और घटना के समय पहने गए कपड़े भी जब्त किए।मामले में पुलिस ने चन्द्रशेखर उर्फ चंदा डनसेना (22), रघुसिंह उर्फ रघुनाथ राठिया (30) और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्रकरण में हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराएं बढ़ाई गई हैं।
0
0
Report
Advertisement

मुरैना थाने में बाइक चोरी: CCTV मौन, सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना – मुरैना में थाना भी नहीं सुरक्षित! फरियादी की बाइक थाने से ही चोरी —थाने में लगे कैमरे भी बने मूक दर्शक मध्य प्रदेश के मुरैना से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सिटी कोतवाली थाना परिसर से ही एक फरियादी की बाइक चोरी हो गई — वो भी तब, जब वह खुद अपने पुराने मामले के सिलसिले में थाने पहुंचा था। जानकारी के मुताबिक, युवक नितेश शर्मा किसी पुराने मामले को लेकर कोतवाली थाना गया था। वहां से वह पुलिस स्टाफ के साथ एसपी ऑफिस चला गया। लेकिन जब वह वापस लौटा, तो उसकी बाइक थाने से गायब थी। हैरानी की बात यह रही कि जब थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, तो युवक बाइक के साथ अंदर आते हुए तो दिखाई देता है, लेकिन जिस समय बाइक चोरी हुई, उस वक्त कैमरे बंद मिले। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। अब सवाल यह उठ रहा है कि जब थाना परिसर ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता अपनी सुरक्षा के लिए कहां जाए
0
0
Report

हरदा में टिमरनी नहर में डूबकर 27 वर्षीय विशाल की मौत; साथी बच निकले

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र में एक बड़ी नहर में डूबने से 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना ग्राम पोखरनी के पास हुई। युवक के दो साथियों को मौके पर मौजूद हार्वेस्टर चालकों ने बचा लिया। मृतक की पहचान टिमरनी के वार्ड नंबर दो निवासी विशाल पिता नाथूराम बारिया के रूप में हुई है। विशाल अपने दो साथियों राहुल तुमराम और दुर्गेश सातनकर के साथ सुबह ग्राम नौसर में मकान की छत पर लोहा बांधने का काम करने गए थे। काम से लौटते समय तीनों दोस्त ग्राम पोखरनी के पास से निकली बड़ी नहर में नहाने उतरे। नहाते समय तीनों युवक तेज बहाव में बहने लगे। SDRF की टीम नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया,
0
0
Report

रतनगढ़ गैंगस्टर के परिजनों की गिरफ्तारी के बाद जांच तेज

Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-चूरू चूरू के रतनगढ़ में पार्षद राजकुमार के घर हुई फायरिंग की वारदात मामले में पुलिस जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है और जाँच की आंच अब गैंगस्टरों के परिजनों तक पहुँचती जा रही है और उसी कड़ी में गुरुवार को रतनगढ़ थाना पुलिस ने पूछताछ के बाद गैंगस्टर रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण के परिजनों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी निश्चय प्रसाद एम ने बताया रतनगढ़ थाना पुलिस ने गैंगस्टर रोहित गोदारा के 70 वर्षीय पिता संतदास, 68 वर्षीय माता गीता देवी तथा वीरेंद्र चारण के पिता नरेंद्र सिंह चारण को हिरासत में लेकर बाद पूछताछ गिरफ्तार कर लिया। फिरौती की राशि पहुंच रही थी परिजनों तक पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गैंगस्टरों द्वारा धमका कर ली गई फिरौती से जुड़ी रकम आरोपियों के परिजनों तक पहुंचती थी. रतनगढ़ से मांगी गई फिरौती की राशि भी इन्हीं तक पहुंचने की आशंका के आधार पर पुलिस पूछताछ कर रही है। कांग्रेस पार्षद के घर हुई फायरिंग 14 मई सुबह रतनगढ़ में कांग्रेस नेता राजकुमार बबेरवाल के घर पर पंजाब निवासी शूटर ने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था. अचानक से हुए घटनाक्रम से इलाके में दहशत फैल गई थी. गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए थे. घटना के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर जांच शुरू की थी。 शूटर सहित गुर्गे गिरफ्तार पूरे प्रकरण में पुलिस अब तक पंजाब निवासी दो शूटर्स सहित जयपुर निवासी गोदारा गैंग के दो गुर्गो को गिरफ्तार कर चुकी है पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने कथित रूप से रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण के इशारे पर फायरिंग की थी. परिजनों सहित पुलिस अब तक 7जनों को गिरफ्तार कर चुकी है。 बाइट हंसराज, एचसी, ड्यूटी ऑफिसर पुलिस थाना रतनगढ़。 नवरतन प्रजापत जी मीडिया चूरू
0
0
Report
Advertisement

रोहतक स्थित TB मुक्त अभियान में राजस्थान ने रिकॉर्ड धारक प्रदर्शन: 100 दिवसीय अभियान ने 19 लाख स्क्रीनिंग

Jaipur, Rajasthan:रंग ला रहे मुख्यमंत्री के प्रयास\n\nटीबी मुक्त होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा राजस्थान\n\n100 दिवसीय विशेष अभियान में हो रहा उल्लेखनीय कार्य\n\n60 दिन में 19 लाख व्यक्तियों की स्क्रीनिंग\n\nजनभागीदारी से जीतेंगे टीबी की जंग \n\n- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा\n\nएंकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर राजस्थान टीबी मुक्त होने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “टीबी मुक्त भारत” के संकल्प को साकार करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी दिशा में संचालित ‘टीबी मुक्त भारत अभियान-100 दिवसीय विशेष अभियान’ में राजस्थान ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इस वर्ष 24 मार्च को शुरू हुए इस अभियान में मात्र दो माह में प्रदेश में करीब 19 लाख व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई है। \n\nवीओ\nभजनलाल सरकार का ‘निरामय राजस्थान’ का संकल्प स्वस्थ राजस्थान का संकल्प मजबूती से आगे बढ रहा है विजन के तहत टीबी जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन के लिए व्यापक स्तर पर स्क्रीनिंग, शीघ्र जांच, जनजागरूकता, पोषण सहायता एवं सामुदायिक सहभागिता को प्राथमिकता दी जा रही है। जनभागीदारी, तकनीक एवं संवेदनशीलता के साथ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाकर कर हम टीबी की इस जंग को हर हाल में जीतेंगे। \n\nग्राफिक्स \n11 हजार गांवों में अभियान, अब तक 5 हजार शिविर, 16 लाख से ज्यादा एक्सरे\n प्रदेशभर में 24 मार्च से 11,328 हाई रिस्क गांवों एवं वार्डों में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है, \n अब तक 5 हजार आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किए गए, \n 18.93 लाख से अधिक व्यक्तियों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। \nसमय पर एवं सटीक जांच करने के लिए 16.51 लाख चेस्ट एक्स-रे तथा 1.41 लाख से अधिक एनएएटी जांचें सुनिश्चित की गईं।\nअभियान के दौरान कुल 32,102 नए टीबी रोगियों की पहचान की गई\n12 हजार 535 व्यक्तियों की हुई टीपीटी\nवीअेा अभियान के तहत 16 हजार 500 से अधिक मरीजों का आकलन किया गया, जो 51 प्रतिशत उपलब्धि है। अभियान में अब तक\nन्यूट्रिशन किट वितरण में 83 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई है \n पोषण सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत 1 जनवरी 2026 से अब तक करीब 46 हजार सहमति प्राप्त टीबी मरीजों में से करीब 38 हजार लाभार्थियों को न्यूट्रिशन किट वितरित की गईं, जो करीब 83 प्रतिशत उपलब्धि है। निक्षय मित्र पहल के तहत अभियान अवधि में 2 हजार नए निक्षय मित्र पंजीकृत किए गए तथा सामुदायिक सहयोग से करीब 34 हजार फूड बास्केट टीबी मरीजों को वितरित किए गए। \nग्राफिक्स \nजनजागरूकता पर विशेष फोकस, वर्ष 2025 में लक्ष्य से ज्यादा टीबी मरीज अधिसूचित\n राज्यभर में 7500 स्कूल स्तरीय एवं 1363 कॉलेज स्तरीय गतिविधियां आयोजित की गईं। \n एक हजार माय भारत स्वयंसेवकों एवं 7 हजार से अधिक जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। \nवीओ बहरहाल राजस्थान ने टीबी मुक्ति की तरफ मजबूती के साथ कदम आगे बढाये हैं \n\nवर्ष 2025 में कुल 1.63 लाख टीबी मरीजों की अधिसूचना करते हुए निर्धारित लक्ष्य का 102 प्रतिशत हासिल किया है साथ ही प्रदेश की 6,547 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है, जो राज्य के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। देश के कई राज्यों को पीछे छोड़ भजनलाल सरकार स्वस्थ राजस्थान के अपने संकल्प की तरफ मजबूती से कदम बढा रही है
0
0
Report

मंदिर हसौद हत्या मामले में पार्षद समेत चार हिरासत में

Begun, Rajasthan:मंदिर हसौद के लापता युवक भुवनेश्वर यादव की हत्या मामले में निर्दलीय पार्षद नोहर दास रात्रे उर्फ गोलू रात्रे समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. पानी के विवाद के बाद युवक की हत्या कर शव महासमुंद के नांदगांव घाट में रेत में दफनाने का आरोप है. जानकारी के मुताबिक 22 मई से लापता भुवनेश्वर की तलाश के दौरान आखिरी लोकेशन और पूछताछ में गोलू रात्रे व उसके साथियों का नाम सामने आया. कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने हत्या कबूल कर ली. पुलिस ने निशानदेही पर शव बरामद कर आगे की जांच महासमुंद पुलिस को सौंप दी है. इधर परिजनों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है. परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया. इतना ही नहीं बल्कि आक्रोशित लोगों ने आरोपी पार्षद के करीबी की पिटाई भी कर दी. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.
0
0
Report
Advertisement

FSSAI ने IRCTC को नोटिस भेजा: टॉयलेट में बर्तनों की धुलाई खाद्य सुरक्षा उल्लंघन

Noida, Uttar Pradesh:train number 12223 – LTT ERS Duronto में कैटरिंग स्टाफ/ठेका कर्मियों द्वारा ट्रेन के टॉयलेट के अंदर बर्तन धोते हुए दिखाया गया है। FSSAI के अनुसार यह खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता नियमों का गंभीर उल्लंघन है। यह मामला Food Safety and Standards (Licensing and Registration of Food Businesses) Regulations, 2011 के Schedule 4 के प्रावधानों के खिलाफ है। नियमों के तहत फूड बिजनेस ऑपरेटर्स को भोजन और बर्तनों की सफाई पूरी तरह स्वच्छ और सुरक्षित तरीके से करनी होती है। FSSAI ने कहा कि ऐसी गतिविधियां भोजन और फूड कॉन्टैक्ट सतहों को दूषित कर सकती हैं। ऑनबोर्ड कैटरिंग सेवाओं में स्वच्छता और सैनिटेशन मानकों का पालन अनिवार्य बताया गया है
0
0
Report

फरीदाबाद में आंधी-बारिश से गर्मी घटे, मौसम हुआ सुहावना — जानिए क्या बदला हुआ है हाल

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग फरीदाबाद में लगातार बढ़ते तापमान के बीच देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली। आंधी-तूफान के साथ शुरू हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। नौतपा की तपती गर्मी से बेहाल लोग बारिश होते ही खुश नजर आए। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। रीदाबाद में लगातार बढ़ते तापमान के बीच देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली। आंधी-तूफान के साथ शुरू हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। नौतपा की तपती गर्मी से बेहाल लोग बारिश होते ही खुश नजर आए। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top