227409
Amethi: मैकवेल अस्पताल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
Gauriganj, Uttar Pradesh:29 दिसंबर, रविवार को मैकवेल अस्पताल व ट्रामा सेंटर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 11 बजे से लोदी बाबा मंदिर के सामने स्थित अस्पताल में डॉक्टर आकांक्षा सिंह द्वारा शुरू किया गया। शिविर में ग्रामीण क्षेत्र की कई महिलाओं ने हिस्सा लिया। डॉक्टर आकांक्षा सिंह ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक परामर्श दिया। कुछ महिलाओं को निशुल्क दवाइयां भी दी गईं और रोगों से बचाव के तरीके बताए गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फरहद चौक के पास सड़क निर्माण से गड्ढे, एक की मौत, ग्रामीणों ने चक्काजाम
Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव-डोंगरगांव मार्ग पर फरहद चौक के पास सड़क किनारे नाली निर्माण का काम चल रहा है। निर्माण के लिए सड़क किनारे खुदाई कर मिट्टी और मलबा फैला दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के लिए न तो पर्याप्त संकेतक लगाए गए हैं और न ही लोगों की आवाजाही को सुरक्षित बनाने के इंतजाम किए गए हैं।इसी दौरान सड़क पर मौजूद गड्ढों और निर्माण कार्य के चलते हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और सड़क पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही के कारण लगातार दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। उनका आरोप है कि यदि निर्माण स्थल पर पहले से सुरक्षा संकेतक और उचित बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई होती तो हादसा टाला जा सकता था।चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और नाराज ग्रामीणों से बातचीत की। अधिकारियों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण सड़क से हटे और यातायात बहाल हो सका। फिलहाल हादसे के बाद निर्माण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जरूरत इस बात की है कि सड़क निर्माण और नाली निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए, ताकि विकास कार्य लोगों के लिए परेशानी और हादसे का कारण न बनें।0
0
Report
5AS पंचायत के 8A गांव में खाला टूटने से किसान प्रभावित, प्रशासन नहीं पहुँचा
Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर_ श्रीविजयनगर के निकटवर्ती ग्राम पंचायत 5AS के गांव 8A में बड़ा सिंचाई खाला टूटने से किसान बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। किसानों का आरोप है कि अलसुबह लगभग 50 फीट खाला टूटने से उनकी सिंचाई बारियां प्रभावित हो गई हैं। घटना के कई घंटे बीतने के बाद भी प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे किसानों में भारी आक्रोश है। बता दें कि किसान लंबे समय से सिंचाई पानी की मांग को लेकर घड़साना में आंदोलनरत भी हैं।0
0
Report
बगरू नगर पालिका के नए अध्यक्ष संतोष चौहान ने पदभार ग्रहण किया
Dudu, Rajasthan:जिला - जयपुर लोकेशन - बगरू बगरू (जयपुर) नगर पालिका को मिला नया नेतृत्व... अध्यक्ष संतोष चौहान व उपाध्यक्ष शंकर चौधरी ने किया पदभार ग्रहण, नव गठित बोर्ड ने संभाला कामकाज, पद ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजन, विधायक कैलाश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर, चुनाव प्रभारी फतेहसिंह गुर्जर रहे मौजूद, नगर पालिका के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों का किया गया अभिनंदन, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास मूल मंत्र के साथ होगा नगर का विकास - संतोष चौहान। बाइट - संतोष चौहान, अध्यक्ष, नपा, बगरू।0
0
Report
Advertisement
बालेसर नगरपालिका चुनाव के नव निर्वाचित बोर्ड ने पदभार संभाला; चेयरमैन ने पारिवारिक संस्कार दिखाए
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर: जोधपुर जिला रिपोर्टर: राकेश भारद्वाज इनफॉर्मर:लक्ष्मण दान चारण M: 9983952115 LaxmanDanchara1 एंकर बालेसर नगरपालिका चुनाव में जीत के बाद नव-निर्वाचन भाजपा बोर्ड ने विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया है। शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में अध्यक्ष निरमा सांखला और उपाध्यक्ष रूपसिंह इंदा ने शुभ मुहूर्त में अपना पदभार ग्रहण किया। इस भव्य समारोह में एक बेहद भावुक और संस्कारी पल भी देखने को मिला, जिसकी अब हर तरफ चर्चा हो रही है। पूजा-अर्चना के साथ हुई शुरुआत पदभार ग्रहण समारोह की शुरुआत मां शारदे और मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आशीर्वाद लेने के साथ हुई। इसके बाद पदभार ग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई। चेयरमैन ने ससुर को कुर्सी पर बैठाकर जीता दिल जब बालेसर की नवनिर्वाचित चेयरमैन निरमा सांखला के कार्यभार संभालने की बारी आई, तो उन्होंने विधायक राठौड़ से हाथ जोड़कर विनम्रतापूर्वक आग्रह किया कि, मेरी इच्छा है कि इस कुर्सी पर सबसे पहले मेरे पिताजी (ससुर) बैठें। विधायक राठौड़ ने उनकी इस भावनात्मक इच्छा का सम्मान करते हुए उनके ससुर जुगराज सांखला को कुछ पल के लिए अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया। जुगराज सांखला ने कुर्सी पर बैठकर सबसे पहले सभी कार्यकर्ताओं का इस ऐतिहासिक जीत के लिए आभार व्यक्त किया और फिर अपनी पुत्रवधू के लिए कुर्सी छोड़ दी। ईओ ने सौंपा कार्यभार, दी गई बधाइयाँ इसके पश्चात, चेयरमैन निरमा सांखला ने कुर्सी पर विराजमान होकर अधिशासी अधिकारी अविनाश शर्मा से विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। शेरगढ़ विधायक राठौड़ ने नवनिर्वाचित चेयरमैन को शॉल ओढ़ाकर और गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं। समारोह में मौजूद सभी नवनिर्वाचित पार्षदों ने भी चेयरमैन को पुष्प माला पहनाकर बधाई दी। इसी कड़ी में, नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष रूपसिंह इंदा को भी ईओ अविनाश शर्मा ने पदभार ग्रहण करवाया। विधायक राठौड़ ने उन्हें माला पहनाकर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। पदभार संभालने के बाद उपाध्यक्ष इंदा ने विधायक राठौड़, सभी पार्षदों और कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।0
0
Report
जमशेदपुर के केनरा बैंक में दिनदहाड़े डकैती: 42 लाख से ज्यादा नकद-स्वर्ण लूट
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर- गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में गुरुवार सुबह हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े डकैती की वारदात को अंजाम दिया। करीब 5-6 की संख्या में रेनकोट पहनकर पहुंचे बदमाशों ने हथियार के बल पर बैंककर्मियों को बंधक बना लिया और बैंक के चेस्ट से 42 लाख रुपये से अधिक नकद तथा लॉकर में रखे कीमती स्वर्णाभूषण लेकर फरार हो गए। घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बारिश के कारण सभी अपराधी रेनकोट पहनकर बैंक के अंदर दाखिल हुए थे, जिससे उनके चेहरे काफी हद तक ढके हुए थे। बैंक में घुसते ही अपराधियों ने कर्मचारियों को हथियार दिखाकर अपने कब्जे में ले लिया। बताया गया कि बैंक के गार्ड संतोष कुमार ने अपराधियों का विरोध करने की कोशिश की, तो बदमाशों ने बंदूक की बट से मारकर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद अपराधी बैंक मैनेजर अजीत कुमार के चेंबर में पहुंचे और उन्हें गन प्वांट पर लेकर चेस्ट खुलवाया। चेस्ट से 42 लाख रुपये से अधिक नकद निकालने के बाद अपराधियों ने लॉकर में रखे कीमती स्वर्णाभूषण भी लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। ग्रामीण एसपी, डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की है। पुलिस बैंक के अंदर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। पुलिस द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। घटना के बाद बैंक परिसर में बड़ी संख्या में लोग और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।0
0
Report
सतना: धवारी तिराहे पर महिला पर चाकू हमला, आरोपी सूरज जाटव गिरफ्तार
Satna, Madhya Pradesh:सतना। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के धवारी तिराहे के पास गुरुवार दोपहर एक युवक ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। कमर के ऊपर चाकू लगने से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है बताय गया है कि बजरहा टोला निवासी महिला सुबह करीब 10 बजे धवारी के पास पैदल जा रही थी। इसी दौरान सागर में रहने वाला सूरत जाटव एक्टिवा से आया और पीछे से महिला पर चाकू से वार कर दिया। हमले के बाद मौके से भाग रहे आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2016 में हुई थी, उसके दो बच्चे भी है, लेकिन पति की मौत हो चुकी है। वर्ष 2024 में वह रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने सागर गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात सूरज जाटव से हुई। इसके बाद दोनों की इंस्टाग्राम पर बातचीत होने लगी। पीड़िता के अनुसार सूरज उससे शादी करने के लिए कहता था, लेकिन वह लगातार इनकार करती रही। आरोप है कि करीब दो साल से वह शादी के लिए महिला को मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। इनकार करने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। गुरुवार को इसी विवाद के चलते वह सतना पहुंचकर महिला पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस आरोपी सूरज जाटव के खिलाफ मामला कायम कर उसको गिरफ्तार कर ली है।0
0
Report
Advertisement
नीमराना में 40 पंचायतों के सरपंच आरक्षण के लिए लॉटरी, चुनावी परिदृश्य बदलेगा
Jaipur, Rajasthan:नीमराना (कोटपूतली-बहरोड़) जिले के नीमराना उपखंड मुख्यालय पर 40 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के आरक्षण निर्धारण के लिए लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई। उपखंड अधिकारी कुलदीप सिंह शेखावत व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में लॉटरी सिस्टम के माध्यम से ग्राम पंचायतों के सरपंच पद के लिए आरक्षण की श्रेणियां निर्धारित की गईं। लॉटरी प्रक्रिया को लेकर संबंधित ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में उत्सुकता देखने को मिली। प्रशासन की ओर से प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। लॉटरी निकलने के बाद अब संबंधित ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए निर्धारित आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो गई है। इससे आगामी पंचायत चुनाव को लेकर संभावित दावेदारों की स्थिति भी प्रभावित होगी।0
0
Report
गोंडा में हाई कोर्ट के आदेश पर कब्जे पर बुलडोजर, 1 बीघा जमीन खाली
Gonda, Uttar Pradesh:हाई कोर्ट के आदेश पर गोंडा के तरबगंज में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे हटाकर बुलडोजर से 3 अस्थाई निर्माण तोड़े गए और 1 बीघा नवीन परती जमीन खाली कराई गई है। यह कार्रवाई तरबगंज तहसील क्षेत्र की दुर्जनपुर घाट में की गई जहाँ सरकारी नवीन परती की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर construct किया गया था। गांव के निवासी दुर्गेश द्वारा लखनऊ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई थी; हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद सभी सरकारी जमीन खाली कराए जाने के निर्देश दिए थे। आज गुरुवार को एसडीएम तरबगंज सविता शुक्ला, तहसीलदार आशुतोष पांडे, नायब रिश्तेदार अक्षय कुमार लेखपाल और राजस्व निरीक्षक के साथ मौके पर पहुँचे। जमीन की पैमाइश के बाद अवैध कब्जा पाए जाने पर बुलडोजर से अस्थाई निर्माण तोड़कर ग्राम प्रधान के जमीन सौंप दी गई है। बताया गया कि यहां जल्द ही किसी सरकारी भवन का निर्माण कराया जाएगा; पूरे कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स और अधिकारी तैनात रहे।0
0
Report
पोकरण: कल्पना गोपाल रंगा ने पूजा-आराधना के साथ पालिका अध्यक्ष पद संभाला
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - पोकरण खबर की लोकेशन - पोकरण पूजा-अर्चना के साथ कल्पना गोपाल रंगा ने संभाला पालिकाध्यक्ष का पदभार पोकरण, जैसलमेर पोकरण नगरपालिका की नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष कल्पना गोपाल रंगा ने गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ पालिकाध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण किया। पंडित अजय व्यास ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाकर पदभार ग्रहण की प्रक्रिया संपन्न करवाई। पदभार ग्रहण समारोह में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर, पूर्व जिला प्रमुख अब्दुला फकीर, नगरपालिका उपाध्यक्ष सवाईसिंह, पार्षद छोटेश्वरी देवी, कांग्रेस नेता नारायण रंगा सहित बड़ी संख्या में पार्षद, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष कल्पना गोपाल रंगा का नागरिक अभिनंदन किया गया तथा पार्षदों का भी स्वागत किया गया। पदभार ग्रहण करने के बाद आमजन, समर्थकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पालिकाध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। पालिकाध्यक्ष कल्पना गोपाल रंगा ने इस दौरान आमजन से संवाद करते हुए नगरपालिका क्षेत्र के आगामी विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं को लेकर चर्चा की। समारोह में पोकरण की 36 कौम के लोगों की मौजूदगी रही और सभी ने नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए शहर के विकास की उम्मीद जताई।0
0
Report
Advertisement
राजधानी समेत कई जिलों में आज भारी बारिश, तेज हवा व वज्रपात की चेतावनी
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में आज हो रही है भारी बारिश रांची, गुमला और खूंटी में भी कुछ जगहों पर तेज बारिश के आसार सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा और बोकारो में भी भारी बारिश का अनुमान बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है तेज हवा कई इलाकों में गरज के साथ वज्रपात की चेतावनी, मौसम विभाग ने सतर्क रहने की अपील की 25 सितंबर को हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह में भारी बारिश की संभावना 26 सितम्बर को भी राज्य के कई हिस्सों में बादल और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने के आसार0
0
Report
रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में 17 मांगों के लिए डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जूनियर रेजिडेंट, सीनियर रेजिडेंट, इंटर्न और पीजी डॉक्टरों ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. करीब 110 डॉक्टरों के स्टाफ वाले अस्पताल में डॉक्टर अस्पताल के सामने धरने पर बैठ गए हैं. डॉक्टरों का कहना है कि करीब एक महीने पहले भी मांगों को लेकर हड़ताल की गई थी, जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री की ओर से एक सप्ताह में मांगें पूरी करने का आश्वासन मिला था, लेकिन अब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई. हड़ताल के पहले डॉक्टरों ने ओपीडी ड्यूटी का बहिष्कार किया है. इससे ओपीडी और वार्ड सेवाओं पर असर पड़ने की स्थिति बन गई है. डॉक्टरों की प्रमुख मांगों में स्टाइपेंड में बढ़ोतरी कर इसे 30 हजार रुपये तक करने समेत 17 मांगें शामिल हैं. डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि तीन दिनों के भीतर मांगों पर समाधान नहीं हुआ तो ऑपरेशन समेत अन्य चिकित्सा सेवाओं का भी बहिष्कार किया जाएगा. इससे मेडिकल कॉलेज अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है.0
0
Report
खंडवा पुलिस ने 113 गुम हुए मोबाइल लौटाए, मालिकों के चेहरों पर खुशी
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा पुलिस ने आज आम लोगों के गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मूल धारकों को लौटाए। ऐसे 113 फोन हैं जिनकी कीमत लगभग 23 लाख रुपए से अधिक है। ऑपरेशन सहयोग के तहत पुलिस ने इन मोबाइल को ढूंढा है। मोबाइल वापस मिलते ही लोगों के चेहरे खिल उठे। एक मोबाइल धारक ने चार साल बाद मोबाइल मिलने पर खुशी जाहिर की और पुलिस टीम को 5 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की। एसपी अगम जैन के निर्देशन में साइबर सेल और थाना पुलिस गुम मोबाइल की लगातार तलाश कर रही है। तकनीकी संसाधनों की मदद से मध्य प्रदेश के अलावा Maharashtra, पंजाब और राजस्थान सहित अन्य राज्यों से मोबाइल बरामद किए गए। इनमें वर्ष 2023, 2024 और 2025 में गुम हुए मोबाइल भी शामिल हैं। एसपी के मुताबिक वर्ष 2026 में अब तक 496 गुम मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 89 लाख 97 हजार रुपए है। वहीं आज पुलिस कंट्रोल रूम के कार्यक्रम में 113 मोबाइल उनके मूल धारकों को सौंपे गए। छैगांव माखन निवासी चिंताराम जगताप का मोबाइल करीब चार साल पहले गुम हुआ था। आज खंडवा एसपी अगम जैन के हाथों मिला है और उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए 5 हजार रुपये पुलिस टीम को देने की घोषणा की है। कार्यक्रम में पुलिस ने साइबर सुरक्षा को लेकर भी लोगों को जागरूक किया। मोबाइल गुम होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने और CEIR पोर्टल व संचार साथी ऐप के जरिए मोबाइल ब्लॉक और ट्रेस कराने की अपील की गई है。0
0
Report
Advertisement
देवघर: दीपिका पांडे की पुत्री तृषा सिंह की मौत पर निशिकांत दुबे का शोक
Deoghar, Jharkhand:देवघर मंत्री दीपिका सिंह पांडे की पुत्री तृषा सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद गोड्डा सांसद में निशिकांत दुबे ने गहरा शोक प्रकट किया है उन्होंने कहा कि दीपिका सिंह पांडे और उनका पूरा परिवार उनसे एक अलग रिश्ता है चुनाव के अलावे इनके घर से पारिवारिक सम्बन्ध है दीपिका जी बेशक कांग्रेस पार्टी में है कांग्रेस की बड़ी नेता है लेकिन वह मेरा परिवार है और जो सड़क दुर्घटना में बच्ची की मौत हुई है उससे ज्यादा मर्माहत करने वाली कोई घटना नहीं हो सकती है मेरी संवेदना दीपिका पांडे जी और रत्नेश जी के साथ है मैंने सुबह दीपिका जी के पति हैं रत्नेश जी उनसे बात भी की मुझे जब सूचना मिली तो मुझे लगा कि गलत सूचना है तो मैंने उन्हें फोन किया था बाबा बैद्यनाथ से ही प्रार्थना है कि दुख के इस घड़ी में उनके परिवार को शक्ति प्रदान करें इस हृदयविदारक घटना को सहने की शक्ति दे।0
0
Report
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय में राज उन्नति की नवीं बैठक की समीक्षा
Jaipur, Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ली बैठक मुख्यमंत्री कार्यालय में ली राज उन्नति की नवीं बैठक विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं एवं परिवेदनाओं की प्रगति की सीएम ने की सीएम भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को दिए निर्देश आमजन को अधिक से अधिक विभागों की सार्वजनिक सेवाएं करायें उपलब्ध डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना का बेहतर क्रियान्वयन हो सुनिश्चित। आरआईटी की स्थापना, 6 नए ट्रोमा सेंटर की स्थापना, अटल प्रगति पथ, स्कूल भवनों के पुनरुद्धार एवं अटल ज्ञान केन्द्रों की स्थापना के कार्य को भी प्राथमिकता से पूरा करने के दिए निर्देश सीएम ने पन्नाधाय बालगोपाल योजना, वीबी-जीराम-जी, पीएम आवास योजना-ग्रामीण के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की परिवेदनाओं को समय से निस्तारित किया जाए, जिससे उन्हें राहत मिल सके। बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव, जिला कलक्टर्स वीसी के जरिये जुड़े। साथ ही, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) अखिल अरोड़ा सहित मुख्यमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।0
0
Report
उमरि में श्मशान तक रास्ता नहीं, भीम आर्मी ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया
Maihar, Madhya Pradesh:नगर पालिका मैहर के वार्ड क्रमांक 21, उमरी में एक महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर परिजनों के सामने गंभीर समस्या खड़ी हो गई। मृतका वर्षा चौधरी, पत्नी दीपक चौधरी के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट तक पहुंचने का उचित रास्ता और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने का मामला सामने आया है। अंतिम संस्कार को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आरोप है कि श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए उचित रास्ता तक उपलब्ध नहीं है और अंतिम संस्कार के लिए भी जरूरी व्यवस्थाएं नहीं हैं। मामले को लेकर भीम आर्मी और वार्डवासियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए और शव को सड़क पर रखकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब एक परिवार अपने परिजन का अंतिम संस्कार करने के लिए मजबूर है, तब भी प्रशासन की ओर से मूलभूत व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। भीम आर्मी ने प्रशासन से तत्काल श्मशान घाट तक रास्ता खुलवाने और अंतिम संस्कार की व्यवस्था कराने की मांग की है। भीम आर्मी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।’0
0
Report
Advertisement
