227813
Amethi - धूमधाम से मनाया गया पूर्व सांसद अक्षय प्रताप सिंह का जन्मदिन
Dadra, Uttar Pradesh:अमेठी में बड़े धूमधाम से कुंवर राजा अक्षय प्रताप सिंह गोपाल भैया एंव पूर्व सांसद व वर्तमान सदस्य विधान परिषद प्रतापगढ़ का 55 वां जन्मदिवस मनाया गया ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फाजिल्का में नशे से युवक की मौत; परिवार ने रोकथाम की मांग की
Fazilka, Punjab:फाजिल्का में संदिग्ध हालातों में एक युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव बहक खास निवासी संदीप सिंह के रूप में हुई है। परिवार का कहना है कि मृतक संदीप सिंह चिट्टे के नशे का आदी था। वह घर से चोरी के एक मामले में अदालत में तारीख भुगतने के लिए निकला था । लेकिन वापस घर नहीं लौटा। बाद में उसका शव मंडी लाधूका के बस अड्डे के पीछे झाड़ियों में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। हालांकि, मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। मृतक के पिता बग्गा सिंह ने बताया कि उनके बेटे संदीप सिंह ने अदालत में तारीख पर जाने के लिए पैसे मांगे थे। उन्होंने एक दुकान से पैसे लेकर अपने बेटे को दिए थे, जिसके बाद वह सत्संग में चले गए। शाम के समय उन्हें सूचना मिली कि उनका बेटा मंडी लाधूका के बस अड्डे के पीछे झाड़ियों में पड़ा हुआ है। किसी व्यक्ति ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद मंडी लाधूका पुलिस चौकी के कर्मचारी संदीप को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया । मृतक के चचेरे भाई परमिंदर सिंह ने बताया कि संदीप सिंह नशे का आदी था। परिवार ने उसका इलाज भी करवाया था और उसे दवा दिलाई थी, जिसके बाद उसने नशा छोड़ दिया था। लेकिन कुछ समय बाद वह दोबारा गलत संगत में पड़ गया और नशा करने लगा। उन्होंने बताया कि संदीप सिंह घर से फाजिल्का में अदालत की तारीख भुगतने के लिए निकला था। वह अदालत पहुंचा था या नहीं, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है। संदीप सिंह के खिलाफ चोरी का एक मामला चल रहा था। संदीप सिंह गांव बहिक खास का रहने वाला था और तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिवार और गांव के लोगों ने सरकार से मांग की कि नशे के कारोबार पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि युवाओं की जान बचाई जा सके। गांव बहक खास के सरपंच राज सिंह ने कहा कि संदीप सिंह की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। उन्होंने नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उनका कहना है कि नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए कड़े कदम उठाने जरूरी हैं। ब्लॉक समिति के चेयरमैन डॉ. ओम प्रकाश ने कहा कि संदीप सिंह चिट्टे का टीका लगाता था, जिसके कारण उसकी मौत होने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि सरकार नशे को खत्म करने के लिए प्रयास कर रही है और इसका असर भी देखने को मिल रहा है। हालांकि, उनके अनुसार नशा बेचने के आरोपियों को जल्द जमानत मिल जाने के कारण यह कारोबार जारी रहता है। उन्होंने कानून में संशोधन की मांग करते हुए कहा कि चिट्टा बेचने वालों के लिए सख्त सजा का प्रावधान होना चाहिए और ऐसे मामलों में जमानत पर भी कड़े नियम लागू किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पैसों के लालच में युवा इस धंधे से जुड़ रहे हैं, क्योंकि उन्हें जल्द जमानत मिलने की उम्मीद रहती है। सरकारी अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने बताया कि पुलिस एक युवक का शव अस्पताल लेकर आई थी। डॉक्टर के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।0
0
Report
पंजाब के नशा मामले में मंत्री खुड्डिया समेत राजनीति गरमा गई: घोषणाओं और चर्चाओं का दौर
Sri Muktsar Sahib, Punjab:A/L ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿਚ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਮੰਤਰੀ ਖੁੱਡੀਆ , ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਅਤੇ ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ ਘੇਰਿਆ 2 ਨਸ਼ੇ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਦਾਅਵਾ ਕਰਨ ਵਾਲੀਆਂ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੀ ਹੀ ਦੇਣ ਹੈ ,ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਕਈ ਮੰਤਰੀਆਂ ਦੇ ਨਾਮ ਜੁੜੇ ਹਨ ......ਖੁੱਡੀਾ 2. ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ . ਸਰਹੱਦਾਂ ਤੇ ਰਾਖੀ ਕੇਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਹੈ bjp ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਵਾਲੇ ਸੂਬੇਆ ਵਿਚ ਨਸ਼ਾ ਬਹੁਤ ਜਿਆਦਾ , ਪਰ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਹੀ ਬਦਨਾਮ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ,ਖੇਡਾਂ ਵਿਚ ਮੱਲਾਂ ਮਾਰਨ ਵਾਲੇ ਅਤੇ ਸਰਹੱਦਾਂ ਤੇ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਰੱਖੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਪੁੱਤ ਨੇ 3..ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਮੰਤਰੀ ਖੁੱਡੀਆ ਨੇ ਅਪਣੇ ਹਲਕਾ ਲੰਬੀ ਦੇ ਪਿੰਡ ਸਿੱਖਵਾਲਾ ਵਿਚ 28 ਲੱਖ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਤਿਆਰ ਹੋਏ ਖੇਡ ਸਟੇਡੀਅਮ ਦਾ ਕੀਤਾ ਉਦਘਾਟਨ V/O ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਤੋਂ ਦੂਰ ਰੱਖਣ ਖੇਡਾਂ ਵੱਲ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕਰਨ ਦੇ ਮਕਸਦ ਨਾਲ ਖੇਡ ਸਟੇਡੀਅਮ ਉਸਾਰੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਇਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਅੱਜ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਮੰਤਰੀ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਖੁਡੀਆਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਹਲਕਾ ਲੰਬੀ ਦੇ ਪਿੰਡ ਸਿੱਖ ਵਾਲਾ ਵਿਖੇ 28 ਲੱਖ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਤਿਆਰ ਹੋਏ ਖੇਡ ਸਟੇਡੀਅਮ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਕੀਤਾ ਉਨਾਂ ਨੇ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਖੇਡਾਂ ਪ੍ਰਤੀ ਉਤਸਾਹਿਤ ਕਰਨ ਦੇ ਮਕਸਦ ਨਾਲ 3100 ਦੇ ਕਰੀਬ ਖੇਡ ਮੈਦਾਨ ਉਸਾਰੇ ਜਾ ਚੁੱਕੇ ਹਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਉਨਾਂ ਨੇ ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਸਵਾਲਾਂ ਦੇ ਜਵਾਬ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਅਤੇ ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ ਘੇਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਜਿਹੜੇਆਂ ਪਾਰਟੀਆਂ ਅੱਜ ਨਸ਼ੇ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਦਾਅਵਾ ਕਰ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਇਹ ਨਸ਼ੇ ਲਿਆਉਣਾ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਹੀ ਦੇਣ ਹੈ। ਉਸ ਸਮੇਂ ਦੇ ਰਾਜਭਾਗ ਦੌਰਾਨ ਉਸ ਸਮੇਂ ਦੇ ਮੰਤਰੀਆਂ ਦੇ ਵੀ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਤਾਰਾਂ ਜੁੜੀਆਂ ਹਨ ਕੇਂਦਰ ਦੀ ਬੀਜੇਪੀ ਨੂੰ ਵੀ ਕਰੜੇ ਹੱਥੀ ਲੈਂਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਜੋ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਬਦਨਾਮ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਪਰ ਪੂਰੇ ਭਾਰਤ ਦੇ ਵਿੱਚ ਜਿੱਥੇ ਜਿਨਾਂ ਰਾਜਾਂ ਵਿੱਚ ਬੀਜੇਪੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਹੈ ਨਸ਼ਾ ਉੱਥੇ ਵੀ ਵਧੇਰੀ ਮਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਪਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਤਾਂ ਸਿਰਫ ਬਦਨਾਮ ਹੀ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਜਦੋਂ ਕਿ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਸਰਹੱਦਾਂ ਦੀ ਰਾਖੀ ਕਰਨਾ ਕੇਂਦਰ ਦੀ ਬੀਐਸਐਫ ਦੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਹੈ ਪਰ ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਜਿੱਥੇ ਖੇਡਾਂ ਚ ਵੱਡੇ ਮੈਡਲ ਲਿਆ ਰਹੇ ਹਨ ਉੱਥੇ ਸਰਹੱਦਾਂ ਦੀ ਰਾਖੀ ਵਿੱਚ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦਾ ਕਾਫੀ ਯੋਗਦਾਨ ਹੈ。 Byte ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਮੰਤਰੀ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਖੁੱਡੀਆ V/O ਉਸ ਮੌਕੇ ਅਜਿਹੇ ਖੇਡ ਸਟੇਡੀਅਮ ਉਸਾਰੇ ਜਾਣ te ਪਿੰਡ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਅਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਮੰਤਰੀ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਖੁੱਡੀਆਂ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ Byte ਪਿੰਡ ਵਾਸੀ0
0
Report
BJP कार्यकर्ताओं द्वारा पंजाब CM घर घेराव की तैयारी, बिट्टू ने चंडीगढ़ पहुँचने को कहा
Chandigarh, Chandigarh:भारतीय जानता पार्टी की और से शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री के घर का घेराव किया जाएगा रवनीत सिंह बिट्टू ने भाजपा कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ पहुँचने के लिए कहा0
0
Report
Advertisement
मुख्यमंत्री मान जालंधर के सुरजीत सिंह स्टेडियम पहुंचे, ट्रॉफी 2026 की तैयारी समीक्षा
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री भगवंत मान आज जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह स्टेडियम पहुंचे, एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 की तैयारियों का लिया जायजा0
0
Report
बावल के तीन शराब ठेकों पर हथियारबंद लूट: दो आरोपी गिरफ्तार
Rewari, Haryana:बावल में तीन शराब ठेकों पर हथियारों के बल पर लूटपाट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सीआईए धारूहेड़ा और थाना बावल पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने सेल्समैनों को हथियारों के बल पर धमकाकर बियर की पेटियां लूटी थीं और ठेकों में जमकर तोड़फोड़ मचाई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। मामला 7 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे का है, जब गांव पावटी, किशनपुर और नांगल उगरा स्थित शराब ठेकों पर दो गाड़ियों और दो बाइकों पर सवार होकर 8 से 10 युवक पहुंचे। आरोपियों के हाथों में लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और अवैध हथियार थे। आरोपियों ने तीनों ठेकों के सेल्समैनों को हथियारों के बल पर बंधक जैसी स्थिति में ला दिया और जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने ठेकों से बियर की पेटियां लूटकर ले गए और विरोध करने पर सेल्समैनों को जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही ठेकों पर रखी पेटीएम मशीन और अन्य सामान में भी तोड़फोड़ की गई। ठेका समूह संचालक सुरेंद्र की शिकायत पर थाना बावल में लूटपाट, मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीआईए धारूहेड़ा और थाना बावल पुलिस की विशेष टीमों ने तकनीकी जाँच और सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए दो आरोपियों—लोकेश निवासी सहमत नगर (खैरथल-तिजारा) और करण उर्फ डोगा निवासी गांव रानोली को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है; करण के खिलाफ बावल में मारपीट और लोकेश के खिलाफ तिजारा में चोरी का मामला दर्ज है। पुलिस ने दोनों को एक दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि वारदात में इस्तेमाल गाड़ियां, हथियार और लूटा गया सामान बरामद किया जा सके और गिरोह के बाकी फरार साथियों को गिरफ्तार किया जा सके।0
0
Report
बिलासपुर अस्पताल PPP मोड में: 20% निजी, 80% सरकारी नियंत्रण—सरकार का दायरा स्पष्ट
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर स्थित स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव सुपर स्पेशलिटी मल्टी हॉस्पिटल को पीपीपी मोड पर संचालित करने के प्रस्ताव को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्ष के विरोध और सवालों के बीच स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस मामले में सरकार का पक्ष स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि पीपीपी मोड पर अस्पताल के संचालन को लेकर गलत भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं, जबकि सरकार का नियंत्रण पहले की तरह बना रहेगा। जगदलपुर में भी इसी तरह पीपीपी मोड पर अस्पताल का संचालन किया जा रहा है, जहां सरकार का पूरा नियंत्रण है। बिलासपुर के अस्पताल को लेकर भी फिलहाल समीक्षा की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित व्यवस्था में 20 प्रतिशत पीपीपी मोड और 80 प्रतिशत सरकारी नियंत्रण की बात है। अस्पताल में मरीजों को सरकारी अस्पतालों की तरह ही उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना और लोगों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके अलावा मंत्री ने बिलासपुर के छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) सहित चिकित्सा क्षेत्र में रिक्त पदों पर नियुक्तियों की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की बात कही। सरकार का दावा है कि इन पहलों से स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।0
0
Report
Advertisement
चंदौसी में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पक्ष मे व्यापारियों ने निकाला पैदल मार्च
Chandausi, Uttar Pradesh:चन्दौसी में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की युवा इकाई और प्रबुद्ध नागरिकों ने चुनाव आयोग के समर्थन में पैदल मार्च शुक्रवार शाम 5:00 की करीब निकाला। शुक्रवार को कैथल गेट से शुरू हुआ मार्च नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ मुख्य बाजार में संपन्न हुआ। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग के समर्थन में तख्तियां लेकर एकजुटता दिखाई। नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय अन्नू ने आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाने को अनुचित बताया। वहीं, हिंदूवादी नेता राजकुमार ठाकरे ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की। पैदल मार्च में बड़ी संख्या में व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
पूर्व विधायक केदारनाथ शुक्ला ने पुराने बस स्टैंड हटाने पर नाराजगी जताई; व्यापारी चिंतित
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी में पुराने बस स्टैंड से बसों का संचालन बंद होने और नए बस स्टैंड में शिफ्ट करने के फैसले पर पूर्व विधायक केदारनाथ शुक्ला ने जताई नाराजगी, गरीब फुटपाथ व्यापारियों की रोजी-रोटी पर संकट को लेकर भावुक हुए, आंखों से छलके आंसू। पूर्व विधायक ने कहा— पुराना बस स्टैंड हमारी धरोहर है, इसकी नींव 100 साल की मजबूती को ध्यान में रखकर रखी गई थी, महज 35 साल में जब यह खंडहर भी नहीं हुआ तो फिर इसे हटाने की जरूरत क्या है? उन्होंने शासन के पैसे के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि पुराने बस स्टैंड की जगह कॉम्प्लेक्स बनने पर बड़े व्यापारियों को ऊंची बोली के जरिए दुकानें मिलेंगी, लेकिन वर्षों से फुटपाथ पर दुकान लगाकर परिवार पालने वाले गरीब व्यापारी आखिर कहां जाएंगे?पूर्व विधायक ने गरीब व्यापारियों के रोजगार और भविष्य को लेकर जताई चिंता, पुराने बस स्टैंड को हटाने के फैसले पर उठाए सवाल।0
0
Report
तहसीलदार की धमकी से महिला पटवारी ICU में भर्ती, टीकमगढ़ में हड़ताल बढ़ी
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले में तहसीलदार ने पटवारी को फोन पर बर्खास्तगी की दी धमकी तो पटवारी की बिगड़ी तबियत, गंभीर हालत में महिला पटवारी को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ तहसील का है, जहां पटवारी पति की मृत्यु के बाद अनुकम्पा पर नियुक्त हुई पत्नी निधी तिवारी पटवारी को आज दोपहर में फोन पर तहसीलदार बल्देवगढ़ प्राची जैन ने फोन पर धमकाया की आप आज शाम तक स्वामित्व योजना की 5 रजिस्ट्री करके दीजिए, नहीं तो आपको शाम तक बर्खास्त कर दिया जाएगा, पटवारी निधि तिवारी जो की पहले ही से शुगर व ब्लड प्रेसर की मरीज है, इस धमकी से घबड़ा गई और उनकी तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें तत्काल निजी वाहन से टीकमगढ़ जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज किया जा रहा है, गौरत है की बीते 3 दिनों से पूरे प्रदेश के पटवारी मध्य प्रदेश में हाल ही में लागू की स्वामित्व योजना को लेकर कलमबंद हड़ताल पर है, पटवारियों का कहना है की ग्रामीण क्षेत्रों में लागू इस स्वामित्व योजना में शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया में जिन मकानों और संपत्तियों की रजिस्ट्री जिन मकान और संपत्तियों के भू स्वामी को देनी है उसमें विक्रेता के रूप में पटवारी को बनाया जा रहा है, जबकि यह कार्य सरकार की योजना का है तो उसमें राज्य सरकार विक्रेता हो कल को अगर कोई विवाद न्यायालय में गया तो उसमें पटवारी पार्टी बनेगा ना की शाशन, इसी मांग को लेकर पटवारी पूरे प्रदेश में 3 दिनों से हडताल पर है और सरकार उन्हें जबरिया हड़ताल वापिस लेने और इस कार्य को करने दबाब बना रही है और आज उसी दबाव के चलते निधि तिवारी पर जब तहसीलदार ने दबाव बनाया तो उनकी तबियत बिगड़ गई और वे अस्पताल में भर्ती है।0
0
Report
Advertisement
अमेठी में बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन युवकों की मौत
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी में भीषण सड़क हादसा दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन युवकों की मौत गौरीगंज के बनी रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे अमेठी। जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के बनी रेलवे स्टेशन के पास दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई。 भीषण सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।0
0
Report
Dadhi गाँव के Amandeep Singh दो महीने से लापता; जंगल में नकली पैर मिला
Anandpur Sahib, Punjab:ਦੋ ਮਹੀਨਿਆਂ ਤੋਂ ਲਾਪਤਾ ਨੌਜਵਾਨ ਦਾ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ ਕੰਗਾਲ, ਝਾੜੀਆਂ ਵਿੱਚੋਂ ਨਕਲੀ ਲੱਤ ਅਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਵੀ ਮਿਲੇ 17 ਅਗਸਤ ਤੋਂ ਲਾਪਤਾ ਸੀ ਪਿੰਡ ਡਾਢੀ ਦਾ 31 ਸਾਲਾ ਅਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ, ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਰਿਪੋਰਟ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਜਾਂਚ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੋਵੇਗੀ ਪਛਾਣ ਦੀ ਪੁਸ਼ਟੀ Anchor - ਪਿੰਡ ਡਾਢੀ ਨੇੜੇ ਝਾੜੀਆਂ ਵਿੱਚੋਂ ਮਨੁੱਖੀ ਕੰਗਾਲ, ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਅਤੇ ਨਕਲੀ ਲੱਤ ਮਿਲਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਖ਼ਦਸ਼ਾ ਜਤਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਕੰਗਾਲ ਕਰੀਬ ਦੋ ਮਹੀਨਿਆਂ ਤੋਂ ਲਾਪਤਾ 31 ਸਾਲਾ ਅਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਦਾ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਨਕਲੀ ਲੱਤ ਮਿਲਣ ਕਾਰਨ ਇਸ ਖ਼ਦਸ਼ੇ ਨੂੰ ਹੋਰ ਬਲ ਮਿਲਿਆ ਹੈ। ਹਾਲਾਂਕਿ, ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਅਜੇ ਤੱਕ ਕੰਗਾਲ ਦੀ ਪਛਾਣ ਦੀ ਅਧਿਕਾਰਤ ਪੁਸ਼ਟੀ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ।0
0
Report
कासगंज के अमांपुर में किशोर का शव पेड़ से फांसी पर लटका मिला
Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज के अमांपुर क्षेत्र के सहावर रोड पर स्थित गांव हरथरा में आम के बाग में पेड़ पर शुक्रवार की सुबह एक किशोर का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का मुआयना किया। मृतक की जेब से मिले मोबाइल फोन से युवक की शिनाख्त हुई। जानकारी के बाद परिजन भी पहुंच गए। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक पेड़ पर लटके मिले मृतक किशोर की शिनाख्त अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव विकोरा निवासी 17 वर्षीय रोहित पुत्र प्रेमपाल वाल्मीकि के रूप में हुई है। मृतक की मां लक्ष्मी देवी ने बताया कि रोहित शुक्रवार की सुबह बारानगर गांव में साफ-सफाई का काम करने की कहकर घर से गया था। घटना के बाद से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना ने बताया कि पुलिस ने परिजनों से घटना को लेकर पूछताछ की है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के पिता प्रेमपाल की दो वर्ष पूर्व सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह अमांपुर नगर पंचायत में सफाई कर्मी के पद पर तैनात थे।0
0
Report
Advertisement
श्रावस्ती में नहर किनारे झाड़ियों में महिला का शव, पुलिस जांच शुरू
Shravasti, Uttar Pradesh:श्रावस्ती में नहर किनारे झाड़ियों में महिला का शव यूपी के श्रावस्ती जिले में नहर किनारे झाड़ियों में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फिलहाल महिला की मौत के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। मामला नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के दसियापुर गांव का है, जहां नहर किनारे झाड़ियों में महिला का शव पड़ा मिला। शव देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। अब पुलिस महिला की मौत की वजह का पता लगाने के लिए जांच-पड़ताल में जुटी है.0
0
Report
जम्मू में SOG के नाकों से नवरात्र सुरक्षा कड़ी
Jammu, जम्मू में SOG का विशेष नाका, नवरात्र और त्योहारों को लेकर सुरक्षा कड़ी जम्मू में नवरात्र और आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में जम्मू के वुशेस्क इलाके में SOG यानी स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की ओर से विशेष नाका लगाया गया है। त्योहारों के इस सीजन में सुरक्षा एजेंसीज पूरी तरह सतर्क हैं। नाके के दौरान आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों का उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के नवरात्र और अन्य त्योहार मना सकें। जम्मू में धार्मिक स्थलों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बरती जा रही है। SOG की तैनाती और नाकों के जरिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। नवरात्र और त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।0
0
Report
हापुड़ में अवैध प्लॉटिंग पर HPDA का बुलडोजर एक्शन; 34,000 वर्ग मीटर ध्वस्त
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में अवैध प्लाटिंग करने वालों और भू-माफियाओं के खिलाफ हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण पूरी तरह से एक्शन मोड में है. एचपीडीए उपाध्यक्ष मुकेश चंद्र निर्देश पर प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को पिलखुवा क्षेत्र में ताबड़तोड़ बुलडोजर कार्रवाई. टीम ने बिना नक्शा और ले-आउट पास कराए काटी जा रही अवैध कॉलोनियों पर पीला पंजा चलाकर लगभग 34,000 वर्ग मीटर भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को पूरी तरह जमींदोज कर दिया. प्राधिकरण की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध कॉलोनाइजरों और भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है. पिलखुवा क्षेत्र में एचपीडीए की टीम ने 3 अलग-अलग प्रकरणों में बड़े पैमाने पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया. टीम ने सबसे पहले ग्राम खेड़ा सुखसागर उत्सव वाटिका के पास, रेलवे फाटक 85 एसी के निकट इस्लाम, उस्मान, मूलचन्द, मदन और विकास चौधरी द्वारा लगभग 19 हजार वर्ग मीटर में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर बाउंड्रीवॉल, रास्ते व अन्य अवैध निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. इसके बाद इसी क्षेत्र में राजेंद्र अग्रवाल, अमरीश त्यागी और चांद द्वारा विकसित की जा रही करीब 5 हजार वर्ग मीटर की अवैध प्लाटिंग को भी प्राधिकरण की जेसीबी ने उखाड़ फेंका. यहां के बाद स्टेलर वाटिका कॉलोनी के बराबर ग्राम डूहरी, पिलखुवा में दिनेश यादव और राजीव द्वारा लगभग 10 हजार वर्ग मीटर में अवैध रूप से विकसित की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर निर्माण कार्यों को मिट्टी में मिला दिया. अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ एचपीडीए का यह कोई पहला प्रहार नहीं है. अभी हाल ही में दो दिन पूर्व प्राधिकरण ने थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत 7 अलग-अलग प्रकरणों में भारी पुलिस बल के साथ भीषण ध्वस्तीकरण अभियान चलाया था. उस कार्रवाई में फायर स्टेशन के सामने, मेरठ बाईपास, असौड़ा, गोंदी सलाई रोड, जरौठी रोड और गोयना आदि क्षेत्रों में लगभग 44,900 वर्ग मीटर से अधिक अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया था. एचपीडीए प्रशासन ने दो टूक चेतावनी दी है कि विकास प्राधिकरण क्षेत्र में बिना अनुमति अवैध कॉलोनी काटने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और यह बुलडोजर एक्शन निरंतर जारी रहेगा.0
0
Report
Advertisement
