Amethi
Amethi - वन माफिया का कहर, हरे पेड़ों को सरेआम काटा जा रहा
Chhajju Pur, Uttar Pradesh:अमेठी में वन माफिया बेलगाम होते जा रहे हैं जहां सरेआम वे प्रतिबंधित पेड़ों को काट रहे है, बता दें कि हरे नीम के तीन पेड़ों की कटाई हुई है, जहां दबंग वन माफिया गुड्डू तुफैल विनोद के द्वारा घटना को अंजाम दिया जा रहा है. साथ ही तुफैल,वसीक,राम तीरथ थाना कमरौली में अवैध लड़की का कारोबार कर रहे हैं ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फर्रुखाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिल्क पाउडर से बनी मिठाई की छापेमारी, नमूने जांच के लिए भेजे
Farrukhabad, Uttar Pradesh:दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में मिल्क पाउडर से बनी मिठाई की शिकायत मिली। छेने के रसगुल्ले के नाम पर मिल्क पाउडर और चीनी से बनी रसीली मिठाई पर रोकथाम के निर्देश दिए गए। फर्रुखाबाद में इस अभियान के तहत जहानगंज सहित तीन स्थानों पर छापेमारी कर रसगुल्ला और लड्डू के नमूने संकलित किए गए। जहानगंज के आगे आलूपुर स्थित एक दुकान पर सड़क किनारे मिठाई बेचने के पीछे मिठाई बनाने का कार्य भी पाया गया; मिठाई बनाने वाली जगह पर गंदगी और मक्खियाँ मिलीं, दुकानदार मौके से भाग गया। टीम ने एक नमूना रसगुल्ले का संकलन किया और अन्य नमूनों के लिए लड्डू के नमूने भी लिए। नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है और परिणाम आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
विज्ञान नगर की छत से मजदूर की मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही दावा किया
Kota, Rajasthan:विज्ञान नगर थाना इलाके में निर्माणाधीन मकान की छत से गिरकर मजदूर की मौत. शव मोर्चरी पर रखवाया गया. कोटा शहर के विज्ञान नगर थाना इलाके में निर्माण कार्य के दौरान मकान की छत से गिरकर एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई. परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है; पुलिस मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
ब Baba की भविष्यवाणी से IPS बने राम नारायण सिन्हा और प्रसंग पर बहस
Mathura, Uttar Pradesh:राम नारायण सिन्हा के प्रसंग पर प्राथमिक विकल्प: राम नारायण सिन्हा के परिवार का ऐसा सदस्य, जिसके पास इस प्रसंग की प्रमाणित पारिवारिक जानकारी हो。 वैकल्पिक विकल्प: पुस्तक के लेखक पूज्य श्री अनुरागकृष्ण पाठक जी。 सवाल 1: “राम नारायण सिन्हा के जीवन में बाबा द्वारा लिखी गई भविष्यवाणी का क्या महत्व बताया जाता है?” सवाल 2: “जब पुलिस कप्तान के पद पर संकट आया, तब बाबा के ‘नौकरी नहीं छोड़ेगा’ वाले कथन का प्रसंग किस स्रोत या संस्मरण में दर्ज है?” संदर्भ: राम नारायण सिन्हा ब्रिटिश राज में एक सब इंस्पैक्टर थे, बाबा ने भविष्यवाणी की थी कि वे पुलिस कप्तान बनेंगे। आजादी के बाद भविष्यवाणी सच भी हुई। लेकिन फिर पांच साल बाद जब नए आईपीएस रिक्रूट होकर आने लगे तो कहा गया कि अब इन सीनियर बन चुके अफसरों को पद खोना पड़ेगा। इस डिमोशन की सूचना से सिन्हा अपमानित महसूस कर रहे थे, तभी बाबा आए और कहा कि तू नौकरी नहीं छोड़ेगा। और फिर सरकारी आदेश आया और उन्हें आईपीएस के रूप में स्थायी कर दिया गया。 इफ़्तिख़ार हुसैन के प्रसंग पर प्राथमिक विकल्प: इफ़्तिख़ार हुसैन के परिवार का ऐसा सदस्य, जिसे उनके बाबा-संबंधी संस्मरणों की प्रत्यक्ष या पारिवारिक जानकारी हो。 वैकल्पिक विकल्प: पुस्तक के लेखक पूज्य श्री अनुरागकृष्ण पाठक जी。 सवाल 1: “इफ़्तिख़ार हुसैन साहब के आम और हलवे वाले प्रसंग का स्रोत क्या है? यह विवरण किस संस्मरण या पुस्तक में दर्ज है?” सवाल 2: “क्या परिवार में इस घटना का कोई प्रत्यक्ष या पारिवारिक विवरण सुरक्षित है?” सवाल 3: “इस प्रसंग में इफ़्तिख़ार साहब की मनःस्थिति और बाबा के प्रति उनके भाव में आए बदलाव को किस तरह समझा जाए?” संदर्भ: इफ़्तिख़ार साहब एक आईएएस अधिकारी थे। एक बार उनके मन में यह सवाल आया कि वो जो बाबा को ढेर सारे आम गिफ्ट करने जा रहे हैं, उनमें से एक आम जो आकार-प्रकार में कुछ अलग था, अगर बाबा ने उन्हें वही आम प्रसाद के रूप में लौटा दिया तब वो समझेंगे कि बाबा पहुंचे हुए फ़कीर हैं साथ ही उनके मन में यह भी इच्छा हुई कि आश्रम में उन्हें हलवा खाने को मिल जाए तो अच्छा होगा। उनके मन में चल रही ये दोनों बातें आश्रम में पूरी हुईं और उनके मन में बाबा को लेकर पनपे संदेह को जवाब मिल गया।0
0
Report
Advertisement
संतोष मांझी का राहुल गांधी पर हमला: कांग्रेस के दावों पर पलटवार
Forbesganj, Bihar:बिहार सरकार के लघु संसाधन मंत्री संतोष मांझी आज अररिया पहुंचे और गरीब चौपाल कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पटना लौटने के क्रम में फारबिसगंज में लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जी मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कांग्रेस द्वारा कल दिल्ली में आयोजित होने वाली रैली पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी पूरी तरह से फैल हो चुके हैं और विदेशों में ही ज्यादा रहते हैं लेकिन एक नई पार्टी के आंदोलन से उन्हें विपक्ष की कुर्सी जाने का डर सताने लगा है इसीलिए इस तरह की रैली का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैलेट से देश में 27 जगहों पर अभी चुनाव हुए हैं लेकिन इसमें भी कांग्रेस शून्य पर आउट हो गई है जिसका स्पष्ट मतलब है कि राहुल गांधी लोगों के दिल में नहीं हैं0
0
Report
गया में विदेशी शराब का भारी भंडार पकड़ा गया, कारोबारी गिरफ्तार
Gaya, Bihar:गया में शराब के सबसे बड़े ठिकानों में से एक का भंडाफोड़! भोजपुर निवास में मिला विदेशी शराब और बीयर का जखीरा, एक कारोबारी को किया गया गिरफ्तार\n\nगया: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला गया शहर के विष्णुपद थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां पुलिस ने नवागढ़ी तीन मोहानी स्थित गायत्री घाट के समीप भोजपुर निवास में छापेमारी कर भारी मात्रा में विभिन्न कंपनियों की विदेशी अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है। घर के अंदर शराब का बड़ा भंडार मिलने से पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई। इस कार्रवाई में पुलिस ने विशाल कुमार नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं, घर के अन्य पारिवारिक सदस्यों को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गई है।\n\nप्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को भोजपुर निवास में भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने मजिस्ट्रेट की निगरानी में छापेमारी की योजना बनाई। इसके बाद नगर प्रखंड चंदौती के मजिस्ट्रेट आनंद कुमार की मौजूदगी में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। सुरक्षा के मद्देनजर घटनास्थल पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। पुलिस और मजिस्ट्रेट की निगरानी में परिसर के एक-एक कमरे को खुलवाकर तलाशी ली गई।छापेमारी के दौरान पुलिस को शराब छिपाकर रखने के कई ठिकाने मिले। शराब किसी एक स्थान पर नहीं रखी गई थी, बल्कि घर के अलग-अलग हिस्सों में व्यवस्थित तरीके से छिपाकर रखी गई थी। कुछ शराब कमरों में रखी मिली, तो कुछ ट्रंक के अंदर छिपाई गई थी। इसके अलावा बेसमेंट में भी शराब का भंडारण किया गया था। यहां तक कि फ्रिज में भी शराब रखी हुई मिली। पुलिस ने जब एक-एक कमरे की तलाशी शुरू की तो अलग-अलग स्थानों से विदेशी शराब और बीयर की बोतलें तथा कार्टन बरामद होने लगे। बरामद शराब विभिन्न नामी कंपनियों और बड़े ब्रांड की बताई जा रही है। हालांकि, अभी तक सभी브ांड और बोतलों की आधिकारिक सूची सामने नहीं आई है। पूरी कार्रवाई नगर प्रखंड चंदौती के मजिस्ट्रेट आनंद कुमार की निगरानी में संपन्न हुई। इस मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट आनंद कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद की गई है। अभी शराब की गिनती नहीं की गई है। सभी बरामद बोतलों और कार्टन की गिनती पूरी होने के बाद ही इसकी वास्तविक मात्रा की जानकारी दी जा सकेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस और प्रशासन की निगरानी में एक-एक कमरे को खुलवाकर शराब बरामद की गई है। इस मामले में पुलिस ने विशाल कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही घर में मौजूद अन्य पारिवारिक सदस्यों को भी पुलिस हिरासत में लेकर विष्णुपद थाना ले गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर का भंडारण किस उद्देश्य से किया गया था। शराब कहां से लाई जाती थी, इसकी आपूर्ति किन लोगों द्वारा की जा रही थी और इस कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। छापेमारी में बरामद की गई सभी शराब को जब्त कर विष्णुपद थाना ले जाया गया है। थाने में जब्त शराब की गिनती और ब्रांड के अनुसार उसका विवरण तैयार किया जाएगा। इसके बाद पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करेगी। शराब की कुल बोतलों की संख्या, लीटर में मात्रा और अलग-अलग कंपनियों के ब्रांड का विवरण गिनती पूरी होने के बाद स्पष्ट होगा।\n0
0
Report
विदिशा में 17 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
Vidisha, Madhya Pradesh:17 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार विदिशा में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। कोतवाली पुलिस ने डंडापुरा इलाके में कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 17 ग्राम स्मैक पाउडर, जिसकी कीमत 1 लाख 72 हजार रुपये बताई जा रही है, और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान डंडापुरा निवासी राकेश साहू के रूप में हुई है। कोतवाली टीआई आनंद राज ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है कि वह स्मैक कहाँ से लाता था और किन लोगों को इसकी सप्लाई करता था। साथ ही नशे के इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।0
0
Report
Advertisement
KGMU धर्मांतरण और लव जिहाद मामले में नया मोड़
Lucknow, Uttar Pradesh:KGMU धर्मांतरण और लव जिहाद मामले में0
0
Report
अनूपपुर में अर्नब तूफान से धान फसल बर्बाद, किसानों का क्रेडिट संकट गहरा
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर अनूपपुर चक्रवाती तूफान अर्नब की वजह से हुई लगातार बे मौसम बारिश नें किसानों की परेशानी बढ़ा दी है जिले के कई किसानो की पकी हुई धान की फसल पूरी तरह से चौपट हो चुकी है अनूपपुर जिले मे करीब 150 किसान मौसम की मार झेल रहे है ,कई किसान ऐसे है जो पूरी तरह से खेती के ऊपर ही निर्भर है जो अब पूरी तरह से बर्बाद हो चुके है कई किसान ऐसे है जो किसान क्रेडिट कार्ड से ऋण भी ले चुके है जिसे चुकाने का संकट भी खड़ा हो गया है अनूपपुर जिले मे अर्नब तूफान की वजह से लगातार तीन दिनों तक बारिश और हवाओ का माहौल तबाही मचा रहा है किसानो की तैयार और पकी हुई फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है धान की तैयार फसल कटने के पहले ही खेतो मे पानी भर जाने से गिर कर पानी मे भीग चुकी है वहीं किसानो नें आरोप लगाया है की अभी तक कृषि विभाग व राजस्व बिभाग का कोई भी कर्मचारी अधिकारी इनकी सुध लेने नहीं पहुंचा है बाइट 01 कौशल किसान बाइट 02 मथुरा केवट किसान बाइट 03 रामकली मिश्रा किसान0
0
Report
दीपावली-छठ के चलते मिठाई दुकानों में मिलावट के खिलाफ प्रशासन की कड़ी कार्रवाई
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां मिठाई दुकानों पर जिला प्रशासन का हंटर चला है बेतिया से लेकर नरकटियागंज तक दर्जनों दुकानों की जांच की गई है दीपावली छठ को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की है मिलावटी खाद्य पदार्थ नकली मिठाई बेचने वाले दुकानदारों की खैर नहीं है। दो दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है नरकटियागंज एसडीएम अभिजीत कुमार गोविंदा ने कई दुकानों का औचक निरीक्षण किया कई दुकानों में साफ सफाई को लेकर एसडीएम ने दुकानदारों को फटकार लगाई नकली खोआ पनीर स्पंज की जांच की गई ताजा और शुद्ध मिठाई ही ग्राहकों को देने का प्रशासन ने दुकानदारों को निर्देश दिया अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया कि किसी के सेहत से खिलवाड़ करने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी नकली खाद्य पदार्थ मिलावटी मिठाई पकड़े जाने पर दुकानदारों को जेल भेजा जाएगा एसडीएम ने बताया कि दीपावली और छठ के अवसर पर दुकानों में मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचे जाने की सूचना मिली है उसको लेकर कार्रवाई की जा रही है पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
Advertisement
सतना: अवैध लहसुन कारोबार पर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया, 83 क्विंटल जब्त
Satna, Madhya Pradesh:सतना से बड़ी खबर है जहां जिला प्रशासन और मंडी बोर्ड की टीम ने अवैध लहसुन कारोबार पर बड़ा प्रहार किया है। डेलौरा के गांधी सब्जी बाजार में 13 लाख रुपये का 83 क्विंटल लहसुन जब्त किया गया है। दो फर्में बिना लाइसेंस के कारोबार कर रही थीं। आज सुबह sाढ़े नौ बजे एसडीएम राहुल सिलाड़िया के मार्गदर्शन और सचिव करुणेश तिवारी के नेतृत्व में मंडी जांच दल ने गांधी सब्जी बाजार में छापा मारा। पहली कार्रवाई कामना ट्रेडर्स पर हुई, जहां से 48 क्विंटल लहसुन जब्त हुआ, कीमत करीब sाढ़े सात लाख। फर्म के पास सतना का लाइसेंस नहीं था। जांच में खुलासा हुआ कि फर्म सीहोर मंडी के गेट पास का दुरुपयोग कर रही थी। ये गेट पास यूपी के प्रयागराज के लिए जारी हुआ था, लेकिन माल सतना में ही खपाया जा रहा था। दूसरी फर्म चंदन ट्रेडर्स से 35 क्विंटल लहसुन जब्त हुआ, कीमत साढ़े पांच लाख। यहां भी व्यापारी के पास वैध कागज नहीं मिले, सिर्फ एक कच्चा बिल। तीसरी दुकान पर ताला लगा मिलने पर उसे सील कर दिया गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि ये राजस्व चोरी का गंभीर मामला है, इसमें कोई समझौता नहीं होगा। दोनों फर्मों के खिलाफ कोर्ट में परिवाद पेश किया जाएगा।0
0
Report
चक्रवाती तूफान ने क्षेत्र में मचाई तबाही, किसानों की टूटी कमर
Bbrasi, Uttar Pradesh:चक्रवर्ती तूफान से क्षेत्र में भारी छति किसने की टूटी कमर । चहनिया ।स्थानीय क्षेत्र में चक्रवर्ती तूफान आने के कारण भारी मात्रा में जगह-जगह धान की फसल गिर गई एवं पानी में डूब गई है जो सड़ने की कगार पर पहुंच गई है वही बाजरे की फसल फसल जिसकी कटाई शुरू हो गई थी जगह-जगह फसल गिर गयी एवं भारी मात्रा में बाजरा की फसल को भी नुकसान हुआ है चहनिया क्षेत्र के परासी नौदर हिनौता रामगढ़ टांडा भूसौला महुआरिया कलवार महुअरिया पकड़ी रामगढ़ बरिया नदी निदुरा दरियापुर सहित दर्जनों गांव के सैकडो किसानों की फसल को भारी छति हुई है जिसको लेकर किसान काफी परेशान है एवं प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं0
0
Report
रेल मंत्री बोले - वंदे भारत स्लीपर रात के सफर के लिए बेहतरीन ट्रेन, हर छोटी जरूरत का रखा गया ख्याल
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/ वाराणसी से नई दिल्ली के बीच नई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने से पहले केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ट्रेन की खूबियों के बारे में विस्तार से बताया। बनारस रेलवे स्टेशन पर मीडिया से बात करते हुए रेल मंत्री ने कहा, वंदे भारत स्लीपर रात के सफर के लिए एक बेहतरीन सर्विस है। इसे बहुत ही सावधानी और बारीकी से डिजाइन किया गया है। डिजाइन के दौरान हर छोटी-बड़ी चीज का ध्यान रखा गया है। रेल मंत्री ने गिनाईं ट्रेन की खास बातें: लोको पायलट के लिए टॉयलेट की सुविधा दी गई है। मिडिल और अपर बर्थ पर जाने के लिए जो सीढ़ियां बनाई गई हैं, उनका विशेष ध्यान रखा गया है ताकि यात्री आराम से ऊपर चढ़ सकें। ट्रेन के अंदर एक अलग पैंट्री एरिया और अलग स्टोरेज की सुविधा दी गई है। अपर बर्थ और लोअर बर्थ दोनों के यात्रियों के लिए अलग-अलग चार्जिंग पॉइंट दिए गए हैं। ट्रेन क्रू और लोको स्टाफ के लिए भी अलग से बैठने की सीटें बनाई गई हैं। कोच के आखिर में स्टाफ के लिए विशेष जगह बनाई गई है। रेल मंत्री ने कहा, हर पहलू को यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। आज शाम सीएम योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बनारस स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-8 से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर नई दिल्ली के लिए रवाना करेंगे।0
0
Report
Advertisement
नैनी राजेंद्र रेड्डी का BJP पर निशाना: राम मंदिर, NEET और गांधी परिवार
Noida, Uttar Pradesh:Warangal | On BJP MP Sambit Patra's remarks, Congress MLA Naini Rajender Reddy says, "Gandhi family is a great asset to the Congress party and to the nation. What do you even know about this? Was anyone from your party ever involved in the freedom struggle? BJP emerged much later—and even then, only by invoking the name of Lord Ram... The public is well aware of how the Ram Mandir was plundered—it was looted 105 times! And yet, you have the audacity to speak about Lord Ram. And what about the NEET paper leak? You snatched the bread from the mouths of our children—it even cost some of them their lives. The BJP is responsible for this..." वारंगल | बीजेपी सांसद संबित पात्रा के बयानों पर कांग्रेस विधायक नैनी राजेंद्र रेड्डी ने कहा, "गांधी परिवार कांग्रेस पार्टी और देश के लिए एक बड़ी धरोहर है। आपको इसके बारे में पता ही क्या है? क्या आपकी पार्टी का कोई भी व्यक्ति कभी स्वतंत्रता संग्राम में शामिल था? बीजेपी तो बहुत बाद में आई—और वह भी भगवान राम का नाम लेकर... जनता अच्छी तरह जानती है? कि राम मंदिर को कैसे लूटा गया था—इसे 105 बार लूटा गया! और फिर भी, आपमें भगवान राम के बारे में बात करने की हिम्मत कैसे होती है? और NEET पेपर लीक के बारे में क्या कहेंगे? आपने हमारे बच्चों के मुंह से निवाला छीन लिया—यहाँ तक कि कुछ बच्चों को तो अपनी जान भी गंवानी पड़ी। इसके लिए बीजेपी जिम्मेदार है..."0
0
Report
सीएम ने दिव्यांगों से संवाद किया: सपनों की उड़ान, असंभव कुछ नहीं
Churu, Rajasthan:चूरू: विधानसभा-चूरू लोकेशन — चूरू संवाददाता नवरतन प्रजापत‘सपनों की उड़ान, असंभव कुछ नहीं’ कार्यक्रम में दिव्यांगजनों से मुख्यमंत्री ने किया संवाद 3 नवंबर को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले विशेष योग्यजनों का होगा सम्मान चूरू। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में शनिवार को डीओआईटी वीसी सभागार में ‘सपनों की उड़ान, असंभव कुछ नहीं’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष योग्य युवाओं, दिव्यांगजनों एवं विभागीय अधिकारियों से संवाद किया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत आयोजित इस संवाद में विशेष योग्यजनों की उपलब्धियों, उनके सशक्तीकरण तथा समाज की मुख्यधारा में उनकी भागीदारी को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को प्रोत्साहित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों से जोड़ना रहा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत विशेष योग्य युवाओं को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा खेल, शिक्षा, संस्कृति, कला, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल करने वाले विशेष योग्यजनों को 3 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विचार व्यक्त किए गए। बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।0
0
Report
सीएम सम्राट चौधरी बीजेपी कार्यालय पहुंचे
Bikram, Bihar:बीजेपी कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी0
0
Report
Advertisement
