227816
Amethi - रानीगंज नहर में पानी न आने से किसान परेशान
Jagdishpur, Uttar Pradesh:अमेठी के रानीगंज नहर में पानी न आने से किसान परेशान . जिसके बाद किसानों ने नहर के जिम्मेदार अधिकारी से बात की , तो उन्होंने बताया कि हमारे संज्ञान में ये मामला अब आया है इसका हम जल्द ही समाधान करेंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सिंगरौली में अवैध रेत माफिया के खिलाफ आदिवासी युवक की हत्या, हड़कंप
Singrauli, Madhya Pradesh:स Singrauli ब्रेकिंग सिंगरौली में रेत माफिया के हौसले बुलंद, खेत से रेत उठाने का विरोध करने पर आदिवासी युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या... रेत माफिया के हौसले बुलंद, खेत से रेत उठाने का विरोध करने पर आदिवासी युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या... dिनदहाड़े ट्रैक्टर से कुचलकर युवक को उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद इलाके में आक्रोश अपने ही खेत से रेत उठाने का विरोध करना पड़ा भारी, 36 वर्षीय अरुण रावत की चली गई जान अवैध रेत कारोबार पर लगाम लगाने में सिंगरौली पुलिस-प्रशासन नाकाम? घटना ने खड़े किए गंभीर सवाल खुटार चौकी क्षेत्र के निमिहवांडाड़ बिहरा में सनसनीखेज वारदात, रेत माफिया पर हत्या का आरोप ग्रामीणों का आरोप—अवैध रेत कारोबारियों पर समय रहते कार्रवाई होती तो शायद नहीं जाती युवक की जान... सिंगरौली जिले के खुटार चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की मांग हुई तेज..... सिंगरौली में अवैध रेत का कारोबार एक बार फिर सवालों के घेरे में है। खुटार चौकी क्षेत्र के निमिहवांडाड़ बिहरा में रविवार शाम करीब 4 बजे खेत से रेत उठाने का विरोध करने पर एक आदिवासी युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय अरुण रावत पिता छोटेलाल रावत निवासी निमिहवांडाड़ बिहरा अपने खेत से रेत उठाने का विरोध कर रहा था। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर उसका विवाद सुनील कुमार पटेल पिता बनारसी पटेल से हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान सुनील कुमार पटेल ने ट्रैक्टर से अरुण रावत को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जिस खेत से परिवार की आजीविका जुड़ी थी, उसी खेत से रेत उठाने का विरोध एक परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गया। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम है और इलाके में आक्रोश का माहौल बताया जा रहा है। इस घटना ने सिंगरौली में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि अवैध रेत कारोबारियों पर समय रहते सख्ती होती और प्रभावी कार्रवाई की जाती, तो शायद यह दर्दनाक घटना नहीं होती। वहीं आरोप यह भी है कि डायल 100 पर फोन करने के बाद भी डायल हंड्रेड घंटे तक नहीं पहुंच ने का लगाए जा रहे हैं... इतना ही नहीं खुटार चौकी पुलिस रेत माफिया को बचाने का प्रयास कर रही है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पूरे मामले में पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर सिंगरौली में रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद कैसे हैं कि अपने ही खेत से रेत उठाने का विरोध करने वाले व्यक्ति की जान चली गई? एक तरफ प्रशासन भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आदिवासी सम्मान और अधिकारों की बात कर रहा था, वहीं दूसरी तरफ एक आदिवासी परिवार का चिराग बुझ गया। अब देखना होगा कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में सिर्फ आरोपी की गिरफ्तारी तक सीमित रहता है या अवैध रेत कारोबार के पूरे नेटवर्क और पुलिस की कथित लापरवाही की भी जांच होती है।0
0
Report
पानी के नीचे चेरनकोव प्रकाश से परमाणु रिएक्टर स्टार्ट-अप्स की नई दिशा
Noida, Uttar Pradesh:Nuclear reactors start-ups Watch the classic blue glow of the Cherenkov radiation, characteristic of an underwater nuclear reactor. The sharp sound heard is when the faster-than-sound movement occurs.0
0
Report
विदिशा में 7 वर्षीय बच्ची के साथ घटना: विहिप-प्रशासन बयान, पुलिस SIT नियुक्त
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई घटना के मामले में आज विश्व हिंदू परिषद और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के बयान सामने आए हैं。 विश्व हिंदू परिषद का प्रदर्शन और अल्टीमेटम: विहिप के प्रांतीय सह मंत्री मलखान सिंह ठाकुर ने बताया कि इस जघन्य घटना के विरोध में सकल हिंदू समाज ने विवेकानंद चौराहे पर एकत्रित होकर ज्ञापन सौंपा है। समाज ने आरोपी के अवैध निर्माण (मकान व आरा मशीन) पर बुलडोजर चलाने, फास्ट ट्रैक कोर्ट के तहत फांसी की सजा देने और पीड़ित परिवार की सुरक्षा की मांग की है। प्रशासन ने इस पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस अधीक्षक (रोहित काशवानी) का बयान: एसपी रोहित ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर दिया है। इस मामले की निष्पक्ष विवेचना के लिए एसडीओपी के नेतृत्व में एक एसआईटी (SIT) का गठन किया गया है, और अन्य मांगों पर भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
जालौन तहसील परिसर में किसान यूनियन का धरना: बिजली, मुआवजा और गौशाला मांगे
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में भारतीय किसान यूनियन का तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन, किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील परिसर के सामने किया धरना प्रदर्शन, किसानों को 18 घंटे बिजली आपूर्ति, खराब ट्रांसफार्मर को 72 घंटे में बदलने और अतिवृष्टि से हुए नुकसान کا मुआवजा दिलाने की मांग, अन्ना मवेशियों और जंगली सुअरों से फसलों की सुरक्षा समेत बंद गौशालाओं को चालू करने की उठाई मांग, धान खरीद केंद्रों पर तौल में कटौती और भुगतान में अनियमितता व नलकूप की लीकेज पाइपलाइन ठीक कराने की मांग, झूलते बिजली तारों को दुरुस्त करने और फसल मुआवजे में लेखपालों की कथित मनमानी और रिश्वतखोरी पर रोक लगाने की मांग, भाकियू ने किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, जालौन के कोंच तहसील परिसर का मामला。 बाइट:- राजवीर सिंह जादौन--राष्ट्रीय महासचिव, BKU0
0
Report
महराजगंज के आनंदनगर रेलवे विश्रामालय में कर्मी का शव मिला, इलाके में हड़कंप
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज के आनंदनगर रेलवे परिसर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है । यहां रेलवे विश्रामालय के बरामदे में एक रेलवे कर्मी का शव गमछे के सहारे लटकता हुआ मिला । शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया । मृतक की पहचान 42 वर्षीय भद्रसेन गिरी के रूप में हुई है जो रेलवे विभाग में माली के पद पर कार्यरत थे । सूचना मिलते ही फरेंदा पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है वहीं फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही हैं । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और मौत की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। मृतक की पहचान 42 वर्षीय भद्रसेन गिरी पुत्र लालचंद गिरी के रूप में हुई है । वह नगर पंचायत आनंदनगर के अटल नगर वार्ड के रहने वाले थे और रेलवे विभाग में माली के पद पर कार्यरत थे । बताया जा रहा है कि रेलवे विश्रामालय के बरामदे में उनका शव गमछे के सहारे लटकता हुआ मिला । शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में हड़कंप मच गया । मामले की जानकारी मिलते ही फरेंदा पुलिस मौके पर पहुंची । रेलवे कर्मी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है ।पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है0
0
Report
मुजफ्फरनगर में नई मंडी पुलिस का एक्शन, मोबाइल छिनैती के दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार,
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना पुलिस ने महिला से मोबाइल छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए चंडीगढ़ निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पचैण्डा रोड पर पुलिस और आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने कांबिंग के दौरान दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन, दो अवैध तमंचे, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की स्कूटी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 को नई मंडी थाना क्षेत्र की गांधी कॉलोनी में एक बारात घर के बाहर महिला से अज्ञात स्कूटी सवारों ने मोबाइल फोन छीन लिया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया था। सोमवार 16 नवंबर को नई मंडी पुलिस पचैण्डा रोड से नसीरपुर जाने वाली पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एनएच-58 की ओर से बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर सवार होकर आ रहे दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर दोनों स्कूटी मोड़कर भागने लगे और पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस के मुताबिक, कच्चे रास्ते पर स्कूटी फिसलकर गिर गई। इसके बाद दोनों आरोपी पास के ईख के खेत में घुसकर पुलिस पर गोली चलाने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में विकास पुत्र बिजेंद्र निवासी मलोया, चंडीगढ़ घायल हो गया। उसे मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि उसके साथी राहुल पुत्र मच्छी निवासी टठू माजरा, चंडीगढ़ को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो तमंचे, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस (315 बोर), महिला से छीना गया वनप्लस नॉर्ड मोबाइल फोन तथा बिना नंबर प्लेट की स्कूटी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। एनकाउंटर की तरह मिलते ही पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और बारीकी से जांच पड़ताल शुरू की0
0
Report
Advertisement
बस्तर में 134 आंगनबाड़ी केंद्र किराए के भवन, 60 जर्जर, नए भवनों की मांग
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग को 134 आंगनबाड़ी केंद्र किराए के भवनों में संचालित करना पड़ रहा है, दरअसल जिले में 60 आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर अवस्था में पहुंच चुके है वहीं 12 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भवन की जरूरत है ऐसे में विभाग ने 72 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा है विभाग के अधिकारियों किस अनुसार जिले में फिलहाल 62 आंगनबाड़ी भवन निर्माणाधीन है ऐसे में वैकलिप तौर पर इस केंद्रों को भी किराए के मकान में संचालित किया जा रहा है, लंबे समय से नए भवनों की मांग की जा रही है, महिला एवं बाल विकास विभाग ने नए भवन एवं जर्जर भवनों के जल्द मरम्मत करने की बात कही है।0
0
Report
सरमथुरा में संदिग्ध मौत: युवक फंदे पर लटका मिला
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, कमरे में फंदे पर लटका मिला शव सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा कस्बे में बिजलीघर के पास एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही सरमथुरा थाना पुलिस मय जाब्ता मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवाकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इसके बाद परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। मृतक की पहचान हरिओम कुशवाह निवासी जगनेर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह सरमथुरा कस्बे में हलवाई का कार्य करता था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सरमथुरा पुलिस मामले की जांच में जुटी है。0
0
Report
कोटा के चंबल घाटी में 400–500 गिद्धों का सुरक्षित बसेरा, सातों प्रजातियाँ मौजूद
Kota, Rajasthan:चंबल की चट्टानों पर गिद्धों का आशियाना, मुकुंदरा में 400 से 500 का कुनबा, एशिया में गिद्धों का सबसे बड़ा ठिकाना बना कोटा! भारत में पाई जाने वाली सातों प्रजातियां मौजूद, चार स्थायी और तीन प्रवासी; चार प्रजातियां कर रही हैं ब्रीडिंग एक समय देशभर में तेजी से घट रही गिद्धों की आबादी के बीच कोटा की चंबल घाटी अब गिद्धों का बड़ा प्राकृतिक आशियाना बनकर उभरी है। मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में 400 से 500 गिद्धों का कुनबा है। यहाँ भारत में पाई जाने वाली सातों प्रजातियों की मौजूदगी दर्ज की गई है, जबकि चार प्रजातियां प्रजनन भी कर रही हैं। चंबल की गहरी कराइयां और सैकड़ों फीट ऊंची दुर्गम चट्टानें इन्हें सुरक्षित आवास दे रही हैं। वन विभाग के संरक्षण प्रयासों से कोटा गिद्धों के संरक्षण का अहम केंद्र बन रहा है। कोटा। एक समय था जब कोटा सहित पूरे देश में गिद्धों की संख्या तेजी से घटने लगी थी। गिद्धों के अस्तित्व पर संकट मंडराने लगा था, लेकिन संरक्षण के प्रयासों और अनुकूल प्राकृतिक माहौल ने तस्वीर बदल दी। आज चंबल नदी की गहरी कराइयां और ऊंची दुर्गम चट्टानें गिद्धों का सुरक्षित आशियाना बन चुकी हैं। मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में करीब 400 से 500 गिद्धों का बसेरा है। खास बात यह है कि मुकुंदरा और चंबल क्षेत्र में भारत में पाई जाने वाली गिद्धों की सातों प्रजातियों की मौजूदगी दर्ज की गई है। इनमें चार प्रजातियां सालभर रहती हैं, जबकि तीन सर्दियों में प्रवास पर आती हैं। नेचर प्रमोटर ए.एच. जैदी के अनुसार इंडियन वल्चर, इजिप्शन वल्चर, व्हाइट रम्प्ड वल्चर और रेड हेडेड वल्चर यहां नियमित रूप से दिखाई देते हैं। चंबल की सैकड़ों फीट ऊंची चट्टानें और गहरी कराइयां गिद्धों को घोंसले बनाने और प्रजनन के लिए सुरक्षित जगह देती हैं। यहां चार प्रजातियों की ब्रीडिंग भी होती है। गेपरनाथ, गराड़िया महादेव, राणाप्रताप सागर और भैंसरोड़गढ़ से लेकर गांधीसागर तक गिद्धों की मौजूदगी है। सीसीएफ डॉ. टी. मोहन राज के अनुसार वर्ष 2026 के रैप्टर सर्वे में इंडियन वल्चर और इजिप्शियन वल्चर की संख्या करीब 380 से 400 के बीच सामने आई है। अन्य प्रजातियों को मिलाकर मुकुंदरा में गिद्धों की कुल संख्या 400 से 500 होने का अनुमान है। वन विभाग घायल गिद्धों का रेस्क्यू सेंटर में उपचार कर स्वस्थ होने पर वापस प्राकृतिक आवास में छोड़ रहा है। पिछले तीन-चार दिनों में दो इंडियन वल्चर और एक इजिप्षियन वल्चर को उपचार के बाद जंगल में रिलीज किया गया है। डीएफओ मुथु एस के अनुसार विभाग संरक्षण के साथ लोगों को भी गिद्धों के महत्व के प्रति जागरूक कर रहा है। वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ए.एच. जैदी के अनुसार 1980 और 1990 के दशक में पशुओं के इलाज में इस्तेमाल होने वाली डाइक्लोफेनाक दवा गिद्धों की घटती आबादी का बड़ा कारण बनी। दवा के अवशेष वाले मृत पशुओं को खाने से गिद्धों की किडनी पर जहरीला असर पड़ा। बाद में अध्ययन के आधार पर वर्ष 2006 में पशु चिकित्सा में इसके इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया। गिद्ध साल में सामान्यतः एक ही अंडा देते हैं, इसलिए इनकी आबादी को दोबारा बढ़ाना भी चुनौतीपूर्ण रहा। गिद्ध मृत पशुओं को खाकर पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इनके पाचन तंत्र का शक्तिशाली एसिड कई हानिकारक रोगाणुओं को नष्ट करने में सक्षम होता है। चंबल की दुर्गम घाटियों में इनका बसेरा और प्रजनन होना कोटा के वन्यजीव संरक्षण के लिए बड़ी उपलब्धि है।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ जिले में पंचायत चुनाव 2026: दोपहर तक 68.46% मतदान, शांतिपूर्ण चौथा चरण
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : पंचायतीराज चुनाव-2026 में दोपहर 3 बजे तक जिले में 68.46 प्रतिशत मतदान दर्ज, चौथे चरण में जिले की 120 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए शांतिपूर्ण मतदान जारी,मतदान प्रतिशत में रावतसर सबसे आगे,दोपहर 3 बजे तक 70.01 प्रतिशत हुआ मतदान,टिब्बी और संगरिया में 68.93% और हनुमानगढ़ टाउन में 66.13% मतदान,जिले की चार पंचायत समितियों में लोकतंत्र का उत्सव जारी,मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह @hmghpolice @dmhanumangarh @kuldeepsharmap0
0
Report
हनुमानगढ़ में SDM जय कौशिक ने मतदान व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
Hanumangarh, Rajasthan:खबर हनुमानगढ़ से हैं, पंचायत चुनाव के मद्देनजर उपखंड अधिकारी जय कौशिक ने पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बोलांवाली, चक हीरासिंहवाला, नुकेरा, संतपुरा, भाखरांवाली, हरिपुरा, ढाबां सहित कई गांवों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से मतदान करने की अपील की। साथ ही संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीआई अमर सिंह सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। उपखंड अधिकारी जय कौशिक ने बताया कि दोपहर 3 बजे तक पंचायत समिति क्षेत्र में 68.93 प्रतिशत मतदान हुआ है।0
0
Report
अलवर में ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी: बाइक सवार महिला की मौत
Alwar, Rajasthan:अलवर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पहियों के नीचे आने से गंभीर हुई थी घायल अलवर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला उछलकर सड़क पर गिर गई और ट्रक का पहिया उसकी कमर और दोनों पैरों के ऊपर से गुजर गया। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां आईसीयू में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे 200 फीट रोड पर नमन होटल के पास हुई。 बीमारी के चलते अस्पताल जा रही थी महिला महिला के पति लक्ष्मण ने बताया कि उनकी पत्नी शिमला (32) कई दिनों से सर्दी-जुकाम से परेशान थी। सोमवार को वह डॉक्टर को दिखाने के लिए 60 फीट रोड स्थित अपने घर से जिला अस्पताल जा रही थी। रास्ते में उसने एक बाइक सवार से लिफ्ट ले ली। बाइक 200 फीट रोड पर नमन होटल के पास पहुंची ही थी कि पीछे से आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शिमला उछलकर सड़क पर गिर गई और ट्रक का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। हादसे में कमर से नीचे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों की मदद से उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर हालत के चलते आईसीयू में भर्ती किया गया। हालांकि, उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शिमला के परिवार में 14 साल का एक बेटा है। उसके पति लक्ष्मण स्कूल बस चलाते हैं。0
0
Report
Advertisement
आजम खान मामले में कपिल सिब्बल ने कहा कल आदेश आएगा; ED दाखिल होगा
Noida, Uttar Pradesh:आजम खान मामले में हाईकोर्ट में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने रखा पक्ष, आज की सुनवाई पूरी होने के बाद कपिल सिब्बल ने कहा कल आदेश आएगा, कल ईडी की तरफ से एफिडेविट दाखिल किया जाना है, हाईकोर्ट ने अभी फिलहाल कोई अंतरिम आदेश पारित नहीं किया है.0
0
Report
पोस्टर वार के बाद 1000 करोड़ के कथित आरोप पर बवाल, AIMIM पदाधिकारी पहुंचे थाने, कार्रवाई की मांग
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर की सियासत में इन दिनों एक नया विवाद लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। चंद्रशेखर आज़ाद और असदुद्दीन ओवैसी के गठबंधन के बाद जिले में राजनीतिक बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होता नजर आ रहा है। गठबंधन को लेकर पहले पोस्टर वार देखने को मिला, तो अब 1000 करोड़ रुपये के कथित आरोप ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। जी हां, मुजफ्फरनगर में AIMIM को लेकर एक और मामला सामने आया है, जहां पार्टी के पदाधिकारियों ने पुलिस का दरवाजा खटखटाते हुए पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की है।दरअसल, बीते दिन मुजफ्फरनगर की कुछ कॉलोनियों में पोस्टर लगाए जाने का मामला सामने आया था। इन पोस्टरों के जरिए AIMIM और चंद्रशेखर आजाद की पार्टी के कार्यकर्ताओं के कॉलोनियों में आने पर आपत्ति जताते हुए नो एंट्री का संदेश दिया गया था। इस मामले के बाद जिले की राजनीतिक सरगर्मियां और तेज हो गई थीं। वहीं, अब एक नया विवाद सामने आया है। AIMIM के पदाधिकारियों का आरोप है कि पार्टी को लेकर यह बात प्रचारित की जा रही है कि उसने बीजेपी से 1000 करोड़ रुपये का पैकेट लिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस आरोप को पूरी तरह गलत और निराधार बताते हुए कड़ी नाराजगी जाहिर की है। इसी मामले को लेकर AIMIM के नगर अध्यक्ष खालिद मलिक और जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ तस्कीर मुशीर अली एडवोकेट खालापार थाने पहुंचे। दोनों पदाधिकारियों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए कथित आरोपों की जांच कराने और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। खालिद मलिक, नगर अध्यक्ष AIMIM ने इस मामले को पार्टी की छवि से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताते हुए अपनी आपत्ति दर्ज कराई। वहीं, तस्कीर मुशीर अली एडवोकेट, जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ ने भी पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई की मांग की। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि बिना किसी आधार के इस तरह के आरोप लगाकर राजनीतिक माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है। फिलहाल, AIMIM पदाधिकारियों की ओर से खालापार थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग किए जाने के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अब देखना होगा कि पुलिस इस शिकायत पर क्या कदम उठाती है और मुजफ्फरनगर में गठबंधन को लेकर शुरू हुआ यह सियासी विवाद आने वाले दिनों में क्या नया मोड़ लेता है। मुजफ्फरनगर की सियासत में पोस्टर वार के बाद अब आरोपों का वार... आखिर इस विवाद का अगला अध्याय क्या होगा? यह देखना दिलचस्प रहेगा।0
0
Report
यूपी चुनाव की तैयारी के लिए भाजपा की दो दिवसीय योजना बैठक
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा, उत्तर प्रदेश: प्रदेश भाजपा सह-प्रभारी और सांसद मेधा कुलकर्णी ने पार्टी की योजना बैठक को लेकर कहा, "यह विचार-विमर्श और चिंतन की बैठक है। हम उत्तर प्रदेश चुनाव की तैयारी करने जा रहे हैं। हम सभी का सौभाग्य है कि पार्टी के जो पदाधिकारी यहां चुनाव प्रबंधन में जुटेंगे, उनके साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष संवाद करेंगे। हमें उनका मार्गदर्शन मिलेगा, यह सबसे बड़ी बात है।" मथुरा, उत्तर प्रदेश: भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने पार्टी की दो दिवसीय योजना बैठक को लेकर कहा, "यह एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों को लेकर यह बैठक आयोजित की जा रही है। हमें बहुत खुशी और हर्ष है कि इस बैठक के लिए मथुरा को चुना गया है। यहां सभी लोग अपने विचार साझा करेंगे। मैं यहां की सांसद हूं और बैठक में शामिल होने आए सभी लोगों के स्वागत के लिए यहां पहुंची हूं।"0
0
Report
Advertisement
