227816
अमेठीः हादसे को दावत दे रहा है बिजली का खम्भा
Daulatpur Lonhat, Uttar Pradesh:जगदीशपुर क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र थौरी के अंतर्गत दौलतपुर लोनहट गांव में निर्माणाधीन जल जीवन मिशन पानी की टंकी के निकट खेत में झुका हुआ बिजली का खम्भा हादसे का दावत दे रहा है। आने जाने वाले किसानों को खतरा महसूस हो रहा है स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से झुके हुए पोल को सही कराने की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हनुमानगढ़ की रजनी का जयपुर में नि:शुल्क सफल हार्ट ऑपरेशन
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: जिले की 11 वर्षीय रजनी का जयपुर में नि:शुल्क सफल हृदय ऑपरेशन, डेढ़ लाख के इलाज का खर्च बना था चिंता, चिकित्सा विभाग की पहल से मिला मुफ्त उपचार, महज तीन दिन में हुआ रजनी का हृदय उपचार, स्वस्थ होकर लौटी घर, 108 एम्बुलेंस से Hanumangarh से जयपुर पहुंची रजनी, आयुष्मान आरोग्य योजना से हुआ नि:शुल्क इलाज, चिकित्सा विभाग और चिकित्सकों की संवेदनशील पहल ने जरूरतमंद परिवार की बेटी को नई जिंदगी0
0
Report
देवगांव में 10 साल के विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच की मांग
Udaipur, Rajasthan:देवगांव में पिछले लगभग 10 वर्षों में हुए विकास एवं निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच की मांग उठी है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को शिकायत देकर वित्तीय, तकनीकी और भौतिक सत्यापन करवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने सड़क, पुलिया, तालाब, श्मशान घाट और पेयजल से जुड़े कार्यों की जांच के साथ स्वीकृत राशि, खर्च, बिल-वाउचर और माप पुस्तिकाओं की जाँच की मांग की है। देवगांव लेम्प्स में वर्ष 2017 से अब तक हुए कार्यों और खर्च की भी जांच की मांग उठाई गई है। ग्रामीणों ने گंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने से खेतों में फसल खराब होने का आरोप लगाया है और मुआवजा तथा स्थायी जल निकासी व्यवस्था बनाने की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर टीम भेजकर जांच करवाने और रिपोर्ट लिखित रूप से अवगत कराने की मांग की है।0
0
Report
राजस्थान हाईकोर्ट ने HFSS खाद्य पदार्थों पर स्कूलों में पाबंदी के निर्देश दिए
Jodhpur, Rajasthan:जोaedपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने बच्चों के स्वास्थ्य और भविष्य को लेकर स्वतः संज्ञान लेते हुए स्कूलों में जंक फूड की बिक्री पर सख्त रुख अपनाया है। जस्टिस अनूप कुमार ढंढ ने Gen-Z, Gen-Alpha और Gen-Beta के कल्याण एवं भविष्य से जुड़े मामले में राज्य सरकार को स्कूलों में हाई फैट, शुगर और साल्ट (HFSS) वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि स्कूल परिसर के अलावा स्कूल गेट से 50 मीटर के दायरे में भी ऐसे खाद्य पदार्थ नहीं बेचे जा सकेंगे। कोर्ट ने कहा कि बच्चों के लिए शिक्षा के साथ स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा और बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है। ग्रामीण और गांवों के सरकारी स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं की कमी पर भी कोर्ट ने चिंता जताई। साथ ही शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल तकनीक को बढ़ावा देने के साथ बच्चों की पढ़ने, लिखने और स्वतंत्र रूप से सोचने की क्षमता बनाए रखने पर जोर दिया। हाईकोर्ट ने राज्य और FSSAI को छह सप्ताह में हलफनामा दाखिल कर स्कूलों में 2020 के खाद्य सुरक्षा नियमों के पालन की जानकारी देने को कहा है। जिला मजिस्ट्रेट और ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को HFSS खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए मासिक निरीक्षण करने होंगे। हर स्कूल में चार सप्ताह में School Food Safety and Nutrition Committee गठित करनी होगी। स्कूल कैंटीन में खाद्य पदार्थों की कैलोरी और पोषण संबंधी जानकारी भी प्रदर्शित करनी होगी। कोर्ट ने अगले आदेश तक राजस्थान के स्कूलों में कार्बोनेटेड ड्रिंक, चिप्स, ट्रांस फैट वाले बेकरी उत्पाद और अन्य HFSS खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक जारी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ग्रामीण सरकारी स्कूलों के औचक निरीक्षण और रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने को कहा है। बाईट प्रियंका बोराणा अधिवक्ता कैमरा सहयोगी शिव सिंह के साथ राकेश भारद्वाज जी मीडिया जोधपुर0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर में लाठी-डंडों से हमला: परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा परिवार, पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर लगाई न्याय की गुहार, पड़ोसियों पर लाठी डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर परिवार को घायल करने का आरोप, पुलिस पर मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आरोप, रास्ते मे पड़े मलवा को हटाने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस के मुताबिक तहरीर के हिसाब से लिखा गया मुकदमा, जरिया थाना क्षेत्र के जमौड़ी गाँव का मामला।0
0
Report
डोसा कॉर्नर के लाइसेंस निलंबन से मेरठ में हड़कंप, कीड़ों वाला मामला वायरल
मेरठ जी मीडिया की खबर का बड़ा असर खाद्य सुरक्षा विभाग ने रमेश मद्रासी डोसा कॉर्नर का फूड लाइसेंस किया सस्पेंड रमेश डोसा कॉर्नर दुकान को किया गया सील खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकान पर चस्पा किया नोटिस ज़ी मीडिया ने खबर को प्रमुखता से दिखाया था डोसा में कीड़े मिलने की वीडियो हुई थी सोशल मीडिया पर वायरल पीड़ित ने डीएम से की थी मामले की शिकायत0
0
Report
अरनोद में गौतमेश्वर महादेव की शाही सवारी ने भक्तों में उत्साह मचाया
Pratapgarh, Rajasthan:अरनोद में सोमवार को गौतमेश्वर महादेव की भव्य शाही सवारी धूमधाम और धार्मिक उल्लास के साथ निकाली गई। गौतमेश्वर धाम से शुरू हुई शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। बस स्टैंड होते हुए सवारी अंबेडकर चौराहे पहुंची और नगर भ्रमण के बाद वापस गौतमेश्वर धाम पहुंची। शाही सवारी के दौरान ढोल-बैंड की मधुर धुनों और भगवान शिव के जयकारों से पूरा अरनोद भक्तिमय नजर आया। शोभायात्रा में सबसे आगे धर्म ध्वजा के साथ आदिवासी गैर नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। इसके बाद भगवान शिव की भव्य झांकी, अघोरी नृत्य, सांवरिया सेठ की झांकी और महादेव का आकर्षक रथ श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण रहे। शाही सवारी का नगर में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने भगवान गौतमेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गौतमेश्वर धाम पहुंचने के बाद भगवान महादेव की विधिवत महाआरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का आयोजन हुआ। धार्मिक आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया और पूरा क्षेत्र भगवान शिव के जयकारों से गूंजता रहा।0
0
Report
Advertisement
डीडवाना-कुचामन निकाय चुनाव: सूरज सोनी प्रभारी, 500 करोड़ से अधिक विकास का दावा
Didwana, Rajasthan:निकाय चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, डीडवाना-कुचामन जिले में सियासी तपिश भी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता सूरज सोनी को डीडवाना-कुचामन जिले का निकाय चुनाव प्रभारी बनाया है। सूरज सोनी इन दिनों जिले के अलग-अलग निकाय क्षेत्रों का दौरा कर दावेदारों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से फीडबैक ले रहे हैं। कुचामन में मीडिया से बातचीत के दौरान सूरज सोनी ने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार के ढाई साल के विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने दावा किया कि जिले में 500 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत किए जा चुके हैं। वहीं प्रत्याशी चयन को लेकर उन्होंने साफ किया कि टिकट किसी व्यक्ति विशेष की पसंद से नहीं, बल्कि जमीनी फीडबैक और संगठन की रिपोर्ट के आधार पर तय होंगे। सूरज सोनी ने कहा कि प्रत्याशी चयन में युवाओं और लंबे समय से संगठन के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। ऐसे में टिकट की दौड़ में शामिल दावेदारों की सक्रियता भी लगातार बढ़ रही है और अब भाजपा के सामने मजबूत प्रत्याशी के चयन की चुनौती है。0
0
Report
यमुनानगर में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, 5.718 किलोग्राम चरस बरामद
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. अपराध शाखा-2 की टीम ने हिमाचल नंबर की सफेद एस-प्रेसो कार से 5 किलो 718 ग्राम चरस बरामद की है. बरामद चरस की कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने कार सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है. पुलिस के मुताबिक, अपराध शाखा-2 के इंचार्ज राकेश कुमार की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि हिमाचल नंबर की एक सफेद कार में सवार कुछ लोग नशीला पदार्थ लेकर नेशनल हाईवे से गुजरने वाले हैं. सूचना के आधार पर उप निरीक्षक सुरेंद्र, ASI अरुण, सुनील, मुख्य सिपाही राजीव और सिपाही अमित की टीम गठित की गई. टीम ने छप्पर रेस्ट हाउस के पास नाकाबंदी कर कार नंबर HP01 AA 0729 को काबू किया. मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट को बुलाकर नियमानुसार तलाशी ली गई, जिसमें 5 किलो 718 ग्राम चरस बरामद हुई. पुलिस ने आरोपियों की पहचान मिलापचंद निवासी जटहेड़ और नितेश कुमार उर्फ निटू निवासी कांडाधारा, थाना अन्नी, जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश के रूप में की है. दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.0
0
Report
SC ने JPSC 2025 परीक्षा मामले में नोटिस जारी कर केंद्र-झारखंड से जवाब मांगा
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच आज सुप्रीम कोर्ट में JPSC की वर्ष 2025 की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा से जुड़ी याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, झारखंड सरकार और अन्य संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया। बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि जब छात्रों का सरकार से न्याय की उम्मीद लगभग खत्म हो गई थी, तब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से छात्रों के बीच न्याय की एक नई उम्मीद जगी है। प्रतुल शाहदेव ने बताया कि सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यह भी जानना चाहा कि क्या इस विवाद का असर सिविल जज की परीक्षा पर भी पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि सिविल जज की परीक्षा भी JPSC ही आयोजित करता है और वर्तमान में JPSC के अध्यक्ष जेल में हैं, जबकि तीन सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस स्थिति पर चिंता जताई है और नोटिस जारी किया है। साथ ही, पूर्व जज की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाए जाने के सुझाव पर भी सवाल उठे। प्रतुल शाहदेव के मुताबिक, अगर फॉरेंसिक समेत अन्य तकनीकी जांच की जरूरत पड़ेगी, तो यह सवाल उठता है कि एक रिटायर्ड जज ऐसी जांच के लिए कितना सक्षम होगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है और अब देखना होगा कि राज्य सरकार इस पर क्या रुख अपनाती है।0
0
Report
Advertisement
चांधन के किसानों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, बिजली संकट के विरोध में आक्रोश
Jaisalmer, Rajasthan:चांधन के सैकड़ों किसानों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, बिजली संकट को लेकर जताया आक्रोश जैसलमेर जैसलमेर जिले के चांधन क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में किसान सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे और कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने बिजली समस्या को लेकर जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने कलेक्ट्रेट के मुख्य मार्ग को भी अवरुद्ध कर दिया। किसानों का आरोप है कि उन्हें निर्धारित 6 घंटे की जगह महज 3 घंटे ही बिजली मिल रही है। इसके अलावा बार-बार होने वाली ट्रिपिंग ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। किसानों ने कहा कि सिंचाई के दौरान बिजली ट्रिपिंग होने से मशीनरी खराब होने का जोखिम बना रहता है। किसानों ने चांधन फीडर का लोड कम करने और मोहनगढ़ को अमर सागर जीएसएस से जोड़ने की मांग उठाई। साथ ही किसानों ने विद्युत कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। किसानों का कहना है कि क्षेत्र में पर्याप्त बारिश नहीं होने और बिजली संकट के चलते फसलें खराब होने की स्थिति में हैं। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बाइट - जेतमाल सिंह, किसान नेता बाइट - शैतान खान, किसान0
0
Report
अलवर नगर निकाय टिकट दावेदारों का शक्ति प्रदर्शन, भाजपा ने एकजुट रहने का संदेश दिया
Alwar, Rajasthan:अलवर। नगर निकाय चुनाव के टिकटों की घोषणा से पहले अलवर भाजपा में दावेदारों का शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। सोमवार को कंपनी बाग के पास स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में 65 वार्डों से टिकट के दावेदार अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। कई दावेदार ढोल-नगाड़ों और समर्थकों के साथ पहुंचे तो कुछ ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के जरिए अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। सम्मेलन में नेताओं के जयकारों से माहौल पूरी तरह चुनावी नजर आया। मंच पर वन राज्य मंत्री संजय शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर शर्मा सहित पार्टी के प्रमुख नेता और मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे। नेताओं ने अपने संबोधनों में पार्टी की रीति-नीति, अनुशासन और संगठन के प्रति निष्ठा का हवाला देते हुए कार्यकर्ताओं से टिकट को लेकर किसी भी तरह के मतभेद से बचने और पार्टी के फैसले को स्वीकार करने की अपील की। करीब एक हजार दावेदार, टिकट के बाद बगावत की चिंता अलवर नगर निगम के 65 वार्डों के लिए भाजपा के पास करीब एक हजार आवेदन पहुंचे हैं। टिकट के लिए दावेदारों की बड़ी संख्या ने पार्टी नेतृत्व की चिंता बढ़ा दी है। पार्टी को आशंका है कि टिकटों की घोषणा के बाद कई दावेदार और उनके समर्थक नाराज होकर बगावत का रास्ता अपना सकते हैं। यही वजह है कि टिकट घोषणा से पहले ही संगठन ने डैमेज कंट्रोल की कवायद शुरू कर दी है। सम्मेलन में दावेदारों और कार्यकर्ताओं को यह संदेश देने की कोशिश की गई कि टिकट एक व्यक्ति को ही मिलेगा, लेकिन चुनाव संगठन का होगा। नेताओं ने पार्टी की रीति-नीति और अनुशासन का हवाला देते हुए कहा कि जिसे भी टिकट मिले, सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा के लिए काम करना है। अब नजरें भाजपा की टिकट घोषणा पर टिकी हैं। टिकटों के ऐलान के बाद कौन दावेदार पार्टी के फैसले के साथ खड़ा रहता है और कौन बगावती तेवर अपनाता है, यह आने वाले दिनों में साफ होगा।0
0
Report
Guru Ravidas की 650वीं जयंती पर BJP का समरसता संकल्प, पावन माटी कलश वितरण
New Delhi, Delhi:संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘समरसता संकल्प अभियान एवं पावन माटी कलश वितरण’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा जी ने की। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी और दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी की गरिमामयी उपस्थिति रही。 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी को नमन करते हुए कहा कि संत रविदास जी ने सामाजिक ऊंच-नीच और कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाकर सामाजिक समरसता की मजबूत नींव रखी। उनके विचार आज भी समानता, सम्मान और सामाजिक एकता की प्रेरणा देते हैं। श्री नितिन नबीन जी ने कहा कि ‘समरसता संकल्प अभियान’ संत रविदास जी के इन्हीं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है। अभियान की शुरुआत 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर की गई थी। पावन माटी कलश संत रविदास जी की तपोभूमि से उनके समरसता और एकता के संदेश को देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाने का माध्यम बनेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र में भी सामाजिक समरसता की यही भावना निहित है。 इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने कहा कि संत रविदास जी ने समता, श्रम की प्रतिष्ठा, सामाजिक समरसता और प्रत्येक मनुष्य के सम्मान पर आधारित समाज का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज को न्याय, समानता, एकता और समावेश की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पावन माटी कलश केवल पवित्र मिट्टी के प्रतीक नहीं हैं, बल्कि इनमें संत रविदास जी की तपोभूमि से निकला समरसता, एकात्मता और सामाजिक समानता का संदेश भी समाहित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन से प्रेरणा लेते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर, सम्मान और गरिमा उपलब्ध कराने का सामूहिक संकल्प ہونا चाहिए। संत रविदास जी के आदर्शों को सामाजिक जीवन में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है。 कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिवेश कुमार राम जी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य जी, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री श्री दुष्यंत गौतम जी, सांसदगण, दिल्ली सरकार के मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, जिला अध्यक्षगण, संत समाज एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे。 कार्यक्रम के माध्यम से संत रविदास जी के समानता, सामाजिक समरसता, श्रम की गरिमा और मानव सम्मान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को एकता और सद्भाव के सूत्र में जोड़ने का संकल्प दोहराया गया।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के अल्कॉन इंटरनेशनल स्कूल ने H1N1 एडवाइजरी जारी कर अभिभावकों को सतर्क किया
New Delhi, Delhi:दिल्ली के अल्कॉन इंटरनेशनल स्कूल ने H1N1 को लेकर अभिभावकों के लिए जारी की एडवाइजरी इन्फ्लूएंजा के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली के अल्कॉन इंटरनेशनल स्कूल ने अभिभावकों के लिए एडवाइजरी जारी कर सतर्कता बरतने की अपील की है। स्कूल ने स्पष्ट कहा है कि यदि बच्चा अस्वस्थ है या उसे बुखार है, तो उसे स्कूल न भेजें। H1N1 या इन्फ्लूएंजा की पुष्टि होने पर स्कूल प्रशासन को तत्काल सूचित करने की भी अपील की गई है। स्कूल ने अभिभावकों से कहा है कि बच्चों को पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही स्कूल भेजें। साथ ही हाथों की नियमित सफाई, खांसते और छींकते समय सावधानी बरतने तथा आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की सलाह दी गई है। स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि स्वास्थ्य से जुड़ी अपुष्ट जानकारी या अफवाहें WhatsApp ग्रुप में साझा न करें। किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी चिंता होने पर सीधे स्कूल प्रशासन से संपर्क करने को कहा गया है। इन्फ्लूएंजा के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से भी अस्पतालों, अधिकारियों और आम लोगों को आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।0
0
Report
बारिश-जलभराव में स्कूल वैन फँसी, अभिभावक मौके पर पहुंचने तक बच्चे रोते रहे
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- बारिश और जलभराव के चलते शीतला माता रोड पर स्कूल वैन खराब केंद्रीय विद्यालय के स्कूली बच्चे कई घंटों तक वैन में फंसे रहे वैन खराब होने के बाद बच्चों को भारी परेशानी का सामना स्कूल प्रबंधन ने नहीं ली बच्चों की जिम्मेदारी वैन चालक ने अभिभावकों को फोन कर मौके पर बुलाया अभिभावकों के पहुंचने तक बच्चे रोते रहे0
0
Report
अनिल विज के बयान से कांग्रेस पर नए आरोप, विवाद गहराया
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग अनिल विज का बयान दीपेंद्र हुड्डा ने जो बयान दिया है उससे कांग्रेस कि असलियत चेहरा दिख रहा है सज्जन सिंह जैसे व्यक्ति को अपना आदर्श बता रहे हैं पता नहीं कांग्रेस में अब भी कितने सज्जन सिंह है ऊपर से कुछ दिखते हैं लेकिन भेड़िए हैं कांग्रेसी नेता कांग्रेस ने कितने कत्लेआम करवाएं हैं इस समय कांग्रेस का एजेंडा अलग है कांग्रेस अब अराजकता फैला रहे हैं विदेशों को दिखा रहे हैं कि भारत कैसे कमजोर हो रहा है कुलदीप शर्मा ने जो कहा है उनका पर्सनल मेटर है रोल मोडल है सज्जन सिंह तो उनकी फोटो अपने आफिस में लगाएं उनको सर्ट पर छपवाएं कांग्रेस के बड़े नेता भी दीपेंद्र ने जो कहा है उससे सहमत हैं कांग्रेस अपनी तैयारी कर लें हमारी पूरी तैयारी है सेशन को लेकर कांग्रेस नेता अपने मसले सुलझा लें अपने0
0
Report
Advertisement
