icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

UP NEWS : अज्ञात युवक का शव खाई में मिलने से मचा हड़कंप

Mohd Sartaj SiddiquiMohd Sartaj SiddiquiFollowJust now
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव खाई में पड़ा देखे जाने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है और क्षेत्र के लोगों से शव की पहचान करा रही है। वहीं फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए हैं। दरअसल घटना पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र के गंगुआपुर गांव के पास बीसलपुर बिलसंडा हाईवे किनारे की है। जहां रवि प्रकाश पुत्र खेमकरन लाल किसान बटाई पर लिए गए खेत को देखने गया था। तभी दुर्गंध आने पर रवि प्रकाश ने रोड किनारे खाई के पास जाकर देखा तो एक युवक का शव पेट के बल पानी में पड़ा था। जिस पर रवि प्रकाश में गौहनिया गांव के प्रधान पति विनोद कुमार राजपूत को बताया। जिस पर विनोद कुमार ने थाना अध्यक्ष जगदीप मलिक बिलसंडा को शव बड़े होने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की सूचना फॉरेंसिक टीम को दी। जिस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। वहीं पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रधान पति विनोद कुमार राजपूत का कहना है वह रोड से निकल रहे थे तभी गांव के रवि प्रकाश ने उन्हें बुलाकर खाई में भरे पानी में अज्ञात युवक का शव पड़ा होने की जानकारी दी। जिस पर प्रधान पति ने बिलसंडा के थानाध्यक्ष जगदीप मलिक के सीयूजी फोन नंबर पर घटना की सूचना दी। थाना ध्यक्ष जगदीश मलिक का कहना है फॉरेंसिक टीम मौके पर आई थी फोटोग्राफी करके गई है। कीड़ों के खाने से शव का चेहरा भी बेकार हो गया है। जिसकी वजह से शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। फिलहाल पीएम के लिए शव को भेज दिया गया है।
0
0
Report

बागेश्वर पुनर्वास के मकानों में दरार, विस्थापित परिवारों की चिंता बढ़ी

Bageshwar, Uttarakhand:एंकर:बागेश्वर में पिछले साल की आपदा से विस्थापित परिवारों के लिए राहत बनने जा रहे पुनर्वास के मकानों में बारिश के बाद दरारें आने से नया विवाद खड़ा हो गया है। भारी बारिश के बाद निर्माणाधीन चार मकानों की दीवारों और लिंटल में दरारें दिखाई दीं, जिससे लाभार्थियों में दहशत फैल गई है।बीते एक वर्ष से स्कूल भवन में रह रहे प्रभावित परिवार जल्द अपने नए घरों में शिफ्ट होने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन बारिश के बाद मकानों में आई दरारों ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। सरकार की पुनर्वाश योजना के तहत प्रत्येक परिवार को 4.25 लाख रुपये की सहायता से मकान बनाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए विशेषज्ञों की टीम से जांच के आदेश दिए हैं। भू-वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रारंभिक सर्वे में भूमि सुरक्षित पाई गई थी, जबकि जिलाधिकारी ने कहा कि तकनीकी परीक्षण के बाद ही भूमि का चयन किया गया था। अब विशेषज्ञ टीम दरारों के कारणों की जांच कर आगे की कार्रवाई तय करेगी।
0
0
Report
Advertisement

उत्तराखंड: मदरसा बोर्ड खत्म, नई शिक्षा मॉडल से बदलेगा शिक्षा ढांचा

Noida, Uttar Pradesh:Udhamsinghnagar (Uttarakhand): Uttarakhand Government’s decision to abolish the Madarsa Board and introduce a new education model. ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड | उत्तराखंड मदرसा शिक्षा बोर्ड को खत्म किए जाने पर, स्थानीय निवासी शकूर रहमान कहते हैं, "उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का यह ऐतिहासिक फ़ैसला अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं के लिए बहुत फ़ायदेमंद साबित होगा। जब ये युवा अपनी पढ़ाई पूरी करके दुनिया में कदम रखेंगे, तो उन्हें न सिर्फ दीनी तालीम (इस्लामिक धार्मिक शिक्षा) बल्कि दुनियावी तालीम (व्यावहारिक या आधुनिक शिक्षा) भी मिलेगी। इससे वे अलग-अलग तरह से देश की सेवा कर सकेंगे... मेरा मानना है कि इसे पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए।"
0
0
Report
Advertisement

डिवीजनल कमिश्नर कश्मीर ने अमरनाथ यात्रा के लिए सुविधाओं और ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की समीक्षा की

Aram Pora, Ganderbal, Following the departure of first batch of Shri Amarnath Ji Yatris from Nunwan Base Camp towards the Holy Cave, the Divisional Commissioner Kashmir, Anshul Garg visited Frisking Point, Nunwan Base Camp, Club and Hikers Park, Pahalgam. The purpose of the visit was to review the arrangements that have been put in place along Pahalgam Axis for the ongoing Shri Amarnath Ji Yatra. The Divisional Commissioner was accompanied by Deputy Commissioner(Yatra Officer), Dr. Bilal Mohiuddin Bhat, CEO PDA, ADC, SDM Pahalgam and other concerned officers. During the visit, the Divisional Commissioner interacted with pilgrims to obtain first-hand feedback on the facilities being provided. He also inspected the frisking point, KYC verification and RFID registration counters, and reviewed the overall management of the pilgrim facilitation process. Anshul Garg asked the concerned officers to ensure that all necessary facilities are provided to the pilgrims and emphasized maintaining smooth, efficient, and hassle-free arrangements throughout the Yatra. He stressed the importance of coordinated efforts by all departments to ensure the safety, comfort, and convenience of the devotees. Taking notice of huge football of unregistered pilgrims, the Div Com called for streamlining the on spot registration process so the issue is addressed in the best possible way. He said that since large number of Yatris are expected to visit the Holy Cave, the departments shall ensure all arrangements remain seamless and fully functional for ease and convenience of Yatris. At Hikers Park, the Div Com inspected the token facility for on spot RFID registration and asked the officers to provide guidance and advise to the unregistered pilgrims. Reviewing the on spot RFID registration process and eKYC updation at Club, the Div Com appreciated the arrangements of the RFID teams and instructed the officials to ensure timely completion of quotas.
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

मोदी के जोधपुर दौरे से पचपदरा रिफाइनरी पश्चिमी राजस्थान में विकास की नई राह

Jodhpur, Rajasthan:पचपदरा रिफाइनरी लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उपमुख्यमंत्री मंत्री प्रेमचंद बैरवा शुक्रवार को जोधपुर पहुंचे। बैरवा ने रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज का जोधपुर और पचपदरा दौरा राजस्थान के विकास के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पहले जोधपुर के नए एयरपोर्ट टर्मिनल का लोकार्पण करेंगे और इसके बाद पचपदरा पहुंचकर देश को बहुप्रतीक्षित रिफाइनरी की सौगात देंगे। बैरवा ने कहा कि पचपदरा रिफाइनरी पश्चिमी राजस्थान के औद्योगिक और आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इसके शुरू होने से हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और पश्चिमी राजस्थान देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम करेगी। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान सरकार के ढाई वर्षों के कार्यकाल के तहत हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित करेंगे। इसके अलावा जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास एवं शुभारंभ भी करेंगे, जिससे राजधानी की यातायात व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। परिवहन मंत्री ने कहा कि रिफाइनरी के संचालन के साथ पश्चिमी राजस्थान में यातायात और औद्योगिक गतिविधियां तेजी से बढ़ेंगी। इसे देखते हुए राज्य सरकार सड़क और परिवहन कनेक्टिविटी को और मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है, ताकि उद्योगों, व्यापार और आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री का यह दौरा राजस्थान के विकास को नई दिशा देगा। बाइट - डॉ प्रेमचंद बैरवा, उप मुख्यमंत्री।
0
0
Report

जयपुर में ज्वेलर्स लूट: नकाबपोश बदमाशों ने गहने-कैश भरा बैग छीन लिया

Jaipur, Rajasthan:जयपुर में शुक्रवार रात ज्वेलर्स से 35 लाख के गहने-कैश लूट का मामला सामने आया है। कार से आए नकाबपोश चार-पांच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। रेकी के बाद हमला कर ज्वेलर्स से गहने-कैश से भरा बैग छीन ले गए। खोरा बीसल थाना पुलिस ने लूट की सूचना पर नाकाबंदी करवाई, लेकिन बदमाशों को कोई सुराग नहीं लगा। खोरा बीसल थाना क्षेत्र के 45 वर्षीय शंकर लाल के वारदात साथ हुई है।घर से करीब 2.5 कम, उनकी ज्वेलरी शॉप है। रोज की तरह रात क़ो शॉप बंद कर वो वेलरी बैग में भरकर बाइक से घर लौट रहे थे। शॉप से करीब 800 मीटर दूर पहुंचते ही पीछे से सफेद कलर की अल्टो कार उनके आगे रुकी। कार में सवार नकाबपोश चार-पांच बदमाशों ने ज्वेलर पर हमला कर दिया। लहूलुहान कर नीचे गिरकर बदमाश उनका गहने-कैश से भरा बैग छीन फरार हो गए। राहगीरों ने जैसे-तैसे संभाल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सूचना पर नाकाबंदी करवाई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
0
0
Report
Advertisement

डिडौली पुलिस ने अपहरण-जानलेवा हमला के वांछित बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद की डिडौली कोतवाली पुलिस ने अपहरण और जानलेवा हमले का वांछित बदमाश पुलिस मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार, फायरिंग के बाद बदमाश के पैर में लगी गोली अमरोहा जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश ने बताया कि डिडौली कोतवाली पुलिस ने बच्चे के अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में वांछित शान निवासी मातीपुर, थाना असमौली, जनपद सम्भल को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम नर्थो के पास घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर आरोपी मोटरसाइकिल से भागने लगा, लेकिन ट्यूबवेल के पास बाइक फिसलने से गिर गया। खुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर अवैध तमंचे से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को सीएचसी जोया में भर्ती कराया गया। उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और बिना प्रपत्र की मोटरसाइकिल बरामद हुई। आरोपी डिडौली थाने में दर्ज अपहरण और हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित था। पुलिस ने आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top