227813
Amethi: सड़क हादसे में बुजुर्ग की गई जान
Dadra, Uttar Pradesh:अमेठी के ओवरब्रिज सुल्तानपुर रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 62 वर्षीय बुजुर्ग ज्ञान प्रसाद की जान चली गई। मृतक गंगागंज वार्ड नंबर 12 के निवासी थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धर्मेंद्र यादव को द्रोणाचार्य पुरस्कार: राष्ट्रपति भवन में सम्मानित होंगे
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। संभल के पूर्व ओलंपियन बॉक्सिंग कोच धर्मेंद्र यादव को मिलेगा द्रोणाचार्य (लाइफ टाइम अचीवमेंट) पुरस्कार सम्मान। द्रोणाचार्य पुरस्कार सम्मान के लिए घोषणा होने पर जिला ओलंपिक संघ ने सम्मान समारोह का आयोजन कर बॉक्सिंग कोच धर्मेंद्र यादव का जोरदार स्वागत किया। 6 से 10 अक्टूबर के बीच राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू धर्मेंद्र यादव को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित करेंगी। भारत के पहले प्रोफेशन बॉक्सर है धर्मेंद्र यादव .. अर्जुन एवार्ड से भी सम्मानित हो चुके है। 1992 में बार्सिलोना ओलंपिक में भारत की बॉक्सिंग टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके है बॉक्सिंग कोच धर्मेंद्र यादव।0
0
Report
लखीमपुर खीरी में महिला सिपाहियों पर मनचलों ने बदतमीजी.Keys? - हलचल तेज, 6 गिरफ्तार
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के निघासन थाना में तैनात महिला सिपाहियों पर मनचलो द्वारा फब्तिया कसने का मामला सामने क्या आया योगी ओट्स की महिला विंग ने इन मनचलों को सबक सिखाने की ठान ली। फिर क्या था थाने से पुलिस बल आया और इन मनचलों को पकड़ लिया। पुलिस गिरफ्त में जाते ही ये मनचले माफी मांगने लगे । हिरासत में लिए गए 6 मजनुओं की जमकर क्लास लगाई गई। साथ ही मोहल्ले में इनकी परेड करते हुए इनके घर ले जाकर परिजनों को इनकी हरकतों के बारे में जानकारी दी । आपको बता दें पीड़ित का मेडिकल करा कर वापस थाने जा रही हैं महिला सिपाहियों पर युवकों ने गंदे कमेंट किए थे। यही युवक परेड में ऐसा दोबारा न करने की कसम खाते हुए नजर आ रहे हैं।0
0
Report
उत्तराखंड कैबिनेट ने 24 प्रस्ताव मंजूर, स्पेशल पैकेज और संपत्ति विवरण नियम लागू
Dehradun, Uttarakhand:सचिव मुख्यमंत्री शैलेष बगौली पीसी कर रहे हैं कैबिनेट की बैठक में 24 प्रस्ताव चर्चा के लिए आए TDC को 66 करोड़ का स्पेशल पैकेज दिया गया कर्मचारी आचरण नियम संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी , समूह क ख ग के कर्मचारी साल में एक बार अपनी संपत्ति का विवरण देंगे । समूह खाकर कर्मचारी 5 साल में अपनी संपत्ति का विवरण देंगे। प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी अब समूह को ख पद होगा, कैबिनेट ने दी मंजूरी उत्तरी भारत नहर एवं जल विकास अधिनियम की जगह नया एक्ट बनाया जाएगा , उत्तराखंड सिंचाई एवं जल विकास विधेयक 2026 लाया जाएगा पहाड़ में कुकुट पालन करने वाले लोगों को डीबीटी के माध्यम से सब्सिडी दी जाएगी , 2000 को को बालकों को फायदा होगा तो करोड़ की सब्सिडी दी जाएगी पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन के लिए एक महानिदेशक का पद स्वीकृत किया गया Youth के स्किल बढ़ाने के लिए 200 करोड़ की योजना को मंजूरी दी गई, उच्च शिक्षा विभाग युवाओं को करेगा स्किल, निजी विश्वविद्यालय बनाने का रास्ता होगा साफ, पहले 10 एकड़ जमीन का था नियम, अब 20000 वर्ग मीटर विश्वविद्यालय बनाया जा सकता है , 5 करोड़ का गारंटी फंड भी समाप्त किया गया0
0
Report
Advertisement
सेखों स्मृति में जोधपुर मैराथन 2026: राष्ट्रभक्ति और फिटनेस का धमाकेदार आगाज
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। भारतीय वायुसेना के परमवीर चक्र विजेता महान सपूत फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों की स्मृति में रविवार को जोधपुर में ''सेखों भारतीय वायुसेना मैराथन 2026'' के दूसरे चरण का भव्य आयोजन हुआ। ''Run, Soar, Inspire Jodhpur'' थीम पर आयोजित यह मैराथन वायुसेना के शौर्य, अनुशासन और देशभक्ति के साथ फिटनेस का संदेश देने का सशक्त माध्यम बनी। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण अंतर्राष्ट्रीय सैन्य अभ्यास ''तरंग शक्ति'' में भाग लेने आए 40 मित्र राष्ट्रों के 250 से अधिक प्रतिनिधियों की भागीदारी रही। साथ ही, लगभग 3500 से अधिक स्थानीय नागरिकों, वायुसेना कर्मियों और स्कूली बच्चों ने भी इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। बरकतउल्लाह खान स्टेडियम से शुरू होकर यह दौड़ 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी की तीन श्रेणियों में संपन्न हुई। विजेताओं को वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर एयर चीफ मार्शल जी. एस. भुल्लर ने सभी को प्रतिदिन फिटनेस के लिए समय निकालने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं बांग्लादेश एयरफोर्स के विंग कमांडर जोहर ने इस मैराथन का हिस्सा बनने पर गर्व व्यक्त किया। 1971 युद्ध के नायक निर्मलजीत सिंह सेखों के अतुल्य बलिदान को नमन करते हुए इस मैराथन का समापन हुआ。0
0
Report
पीपाड़ में जलजीव बचाव के लिए 100 टैंकर पानी डालने का अभियान
Jodhpur, Rajasthan:पीपाड़ सिटी (जोधपुर) नगरपालिका अध्यक्ष आशा देवी की पहल पर शुरू हुआ अभियान, प्रथम चरण में 100 टैंकर पानी डाला जाएगा बारिश की कमी के चलते पीपाड़ कस्बे के नदी-तालाबों में जलस्तर लगातार कम होने से मछलियों सहित अन्य जलीय जीवों के सामने जीवन का संकट खड़ा हो गया है। जलस्रोतों में पानी की कमी के कारण बड़ी संख्या में जलीय जीवों की मौत की स्थिति को देखते हुए नगरपालिका अध्यक्ष आशा देवी ने संवेदनशील पहल करते हुए भामाशाहों के सहयोग से नदी एवं तालाबों में पानी डलवाने का कार्य शुरू करवाया है। जीव-जंतु संरक्षण की दिशा में भामाशाह सुरेश कच्छावाह ने पहल करते हुए अपने सहयोगियों के साथ इस अभियान में सहयोग किया। नगरपालिका अध्यक्ष की प्रेरणा से रविवार को जलस्रोतों में टैंकरों के माध्यम से पानी डालने का कार्य प्रारंभ किया गया। प्रथम चरण में करीब 100 टैंकर पानी नदी एवं तालाबों में डाला जाएगा, ताकि पानी की कमी से जूझ रहे जलीय जीवों को राहत मिल सके। इस अवसर पर भामाशाह सुरेश कच्छावाह ने कहा कि मूक एवं बेजुबान जीवों की रक्षा करना केवल किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष बारिश कम होने के कारण शहर के कई जलाशयों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाया है, जिससे वहां रहने वाली मछलियों एवं अन्य जलीय जीवों का जीवन संकट में है। नगरपालिका अध्यक्ष आशा देवी की पहल और भामाशाहों के सहयोग से शुरू हुए इस अभियान को शहर में जीव-जंतु संरक्षण और सामाजिक सरोकार की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है। यह पहल न केवल जलीय जीवों के जीवन को बचाने का प्रयास है, बल्कि समाज में जीव दया, सेवा और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करने वाली है。0
0
Report
नागदा जैन युवा मंडल की पदयात्रा से नागफणी मंदिर तक श्रद्धालु उत्साह
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर शहर के तहसील चौराहे से नागदा जैन युवा मंडल की ओर से नागफणी मंदिर तक पदयात्रा निकाली गई। करीब 35 किमी पदयात्रा में जैन धर्मावलंबियों ने शामिल होते हुए नागफणी में भगवान 1008 श्री नागफणी पार्श्वनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान भगवान पार्श्वनाथ के जयकारों गूंज उठे। डूंगरपुर जिले के नागदा जैन युवा मंडल की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पर्यूषण पर्व की समाप्ति के बाद भगवान 1008 श्री नागफणी पार्श्वनाथ की आज शहर से 31 वी पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा अलसुबह 2 बजे शहर के तहसील चौराहे से रवाना हुई। जो कि तहसील चौराहे से रवाना होकर, सिंटेक्स चौराहा, बलवाड़ा, थाणा, करोली, कनबा, छापी, बिछीवाड़ा, चुंडावाड़ा होते हुए नागफणी मंदिर पहुंची जहां पर जैन धर्मावलंबियों ने भगवान 1008 श्री नागफणी पार्श्वनाथ के दर्शन करते हुए पूजा अर्चना की। इस दौरान भगवान पार्श्वनाथ के जयकारों गूंज उठे। वही इस मौके पर सलूंबर, रामगढ़, आसपुर, कतीसोर, सहित अन्य क्षेत्रों से भी पदयात्री नागफणी मंदिर पहुंचे ओर भगवान के दर्शन कर पूजा की। पदयात्रा के दौरान विभिन्न मार्गों पर भामाशाहो की ओर से पदयात्रियों के चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गई। वही मंदिर परिसर में सलूंबर के नव निर्वाचित सभापति नरेश जैन सहित भामाशाहों का सम्मान भी किया गया।0
0
Report
Advertisement
लोकतंत्र बचाने की लड़ाई बनाम केंद्र सरकार: शैलजा ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में आज पहुंची सिरसा की को कोंग्रेस पार्टी से सांसद कुमारी शैलजा उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, हरियाणा सहित कई राज्यों में सत्ता परिवर्तन का दावा लोकतंत्र की मजबूती, संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता ने कहा कि यह लड़ाई केवल भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को बचाने की है। उन्होंने हरियाणा में पिछले चुनावों के नतीजों, पार्टी की अंदरूनी कमियों और आगामी चुनावों को लेकर भी खुलकर अपनी बात रखी। साथ ही उत्तराखंड और पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने का भरोसा जताया। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी विपक्षी दलों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल बेहद गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि जब चुनाव आयोग के भीतर से ही उसकी कार्यशैली पर सवाल उठने लगें, तो यह चिंता का विषय है। उनके अनुसार, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली में सरकार का हस्तक्षेप साफ दिखाई देता है। वोट चोरी के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल हरियाणा तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे देश का महत्वपूर्ण सवाल है। ईवीएम और चुनाव प्रक्रिया को लेकर भी जनता के मन में कई सवाल हैं, जिनका जवाब मिलना जरूरी है। हरियाणा में कांग्रेस की पिछली चुनावी असफलताओं पर उन्होंने स्वीकार किया कि पार्टी को लगातार चार चुनावों में बहुमत नहीं मिल पाया। हालांकि, उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान इन सभी पहलुओं से अवगत है और संगठन की कमियों को दूर कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में कांग्रेस पहले से बेहतर प्रदर्शन करेगी और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेगी। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर उन्होंने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब की राजनीतिक परिस्थितियों पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने दावा कहा कि उत्तर प्रदेश में जनता बदलाव चाहती है, जबकि उत्तराखंड और पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने की पूरी उम्मीद है। पंजाब की राजनीति पर उन्होंने भाजपा और आरएसएस की विचारधारा को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि पंजाब की जनता भाजपा-आरएसएस की विचारधारा से खुद को जोड़कर नहीं देखती। हरियाणा में कांग्रेस के नेतृत्व और मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों के नतीजे सबके सामने हैं। पार्टी को यह समझना होगा कि किन कारणों से बहुमत हासिल नहीं हो पाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन की कमियों को दूर करना और भविष्य की रणनीति बनाना पार्टी नेतृत्व की प्राथमिकता होनी चाहिए। हरियाणा में कांग्रेस हाईकमान द्वारा चुनाव से पहले किसी बड़े संगठनात्मक बदलाव की संभावना पर उन्होंने कहा कि यह फैसला पूरी तरह हाईकमान के अधिकार क्षेत्र में है। कब और क्या कदम उठाना है, इसका निर्णय पार्टी नेतृत्व ही करेगा。 कुल मिलाकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता ने लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता को बड़ा मुद्दा बनाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने पार्टी की आंतरिक चुनौतियों को स्वीकार करते हुए आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन का भरोसा जताया है। अब देखना होगा कि कांग्रेस अपने इन दावों को चुनावी नतीजों में कितनी मजबूती से बदल पाती है।0
0
Report
संभल के बॉक्सिंग कोच / अर्जुन अवार्ड विजेता धर्मेंद्र यादव को मिलेगा द्रोणाचार्य खेल पुरस्कार सम्मान
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । संभल के पूर्व ओलंपियन बॉक्सिंग कोच धर्मेंद्र यादव को मिलेगा द्रोणाचार्य (लाइफ टाइम अचीवमेंट ) पुरस्कार । द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए नामित होने पर जिला ओलंपिक संघ ने सम्मान समारोह का आयोजन कर बॉक्सिंग कोच धर्मेंद्र यादव का जोरदार स्वागत किया । 6 से 10 अक्टूबर के बीच राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू धर्मेंद्र यादव को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित करेंगी । भारत के पहले प्रोफेशन बॉक्सर है धर्मेंद्र यादव .. अर्जुन एवार्ड से भी सम्मानित हो चुके है । 1992 में बार्सिलोना ओलंपिक में भारत की बॉक्सिंग टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके है बॉक्सिंग कोच धर्मेंद्र यादव । Zee यूपी/यूके की पूर्व ओलंपियन बॉक्सिंग कोच धर्मेंद्र यादव से एक्सक्लूसिव बातचीत । पूर्व ओलंपियन बॉक्सिंग कोच ने Zee Up/Uk से खास बातचीत ने यूपी में खेलो की हालत को लेकर चिंता जताई .. बयान देकर कहा.. यूपी हरियाणा /पंजाब की तरह स्पोर्ट्स कल्चर डेवलप करने की जरूरत .. खेल प्रतिभाओं के बढ़ावे के लिए अधिक संख्या में खेल अकादमी और प्रशिक्षित कोच की जरूरत ..0
0
Report
बेगूसराय के दिनकर घाट ध्वस्त: निर्माण गुणवत्ता पर सवाल, कल्पवास प्रभावित
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय के सिमरिया धाम स्थित श्मशान घाट के पास बना दिनकर घाट 2 साल के अंदर ही गंगा नदी की तेज धारा और जलस्तर में वृद्धि के कारण पूरी तरह ध्वस्त होकर नदी में समा गया है। करीब 11 करोड़ की भारी-भरकम लागत से निर्मित इस स्थाई स्नान घाट के नीचे से मिट्टी का कटाव इतनी तेजी से हुआ कि इसका बड़ा हिस्सा ढह गया। साथ ही साथ सीढ़ी पूरी तरह से गंगा के पानी में समा गया। आपको बताते चले कि हालत ये है कि जिस स्थान पर कभी भव्य सीढ़ियों वाला घाट चमकता था, वहां केवल कंक्रीट का मलबा ही नजर आ रहा है। हरिद्वार के प्रसिद्ध हर की पौड़ी की तर्ज पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विकसित किए गए इस प्रोजेक्ट के हाल को लोग सरकारी धन की बर्बादी बता रहे हैं। इस स्थानीय लोग इसे निर्माण एजेंसियों की लापरवाही और संवेदनहीनता बता रहे हैं। बाते की नमामि गंगे योजना के तहत इस घाट का निर्माण पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड के सीएसआर (कॉर्पोरट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) फंड से कराया गया था। इसके निर्माण की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की महारत्न निर्माण एजेंसी नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन (एनबीसीसी) इंडिया लिमिटेड को सौंपी गई थी। फरवरी 2023 में इसका निर्माण कार्य पूरा हुआ। अनुबंध की शर्तों के अनुसार निर्माण के बाद अगले 15 साल तक इस घाट की मरम्मत, सुरक्षा और देख-रेख की पूरी जिम्मेदारी इसी कार्यकारी संस्था एनबीसीसी की थी। विडंबना ये कि निर्माण कार्य संपन्न होने के बाद से लेकर today तक एनबीसीसी का कोई भी अधिकारी या इंजीनियर घाट की स्थिति जानने या इसकी सुध लेने कभी सिमरिया नहीं पहुंचा। फरवरी 2024 में स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस घाट का लोकार्पण किया थालेकिन लोकार्पण के कुछ ही महीनों बाद ये पूरा ढांचा गंगा की गोद में विलीन हो गया। 63 मीटर लंबे और 25 मीटर चौड़े इस स्थाई स्नान घाट के निर्माण की शुरुआत से ही स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि इसके स्थान चयन, डिजाइन और निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाते रहे थे। स्थानीय लोगों ने स्पष्ट आरोप है कि एनबीसीसी द्वारा घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया और घटिया निर्माण कार्य किया गया। जिस समय घाट की सीढ़ियां और सुरक्षा दीवारें बनाई जा रही थी, उस समय भी स्थानीय लोगों ने घटिया निर्माण का कड़ा विरोध जताया था। लेकिन न तो ठेकेदार ने इस पर ध्यान दिया और न ही एनबीसीसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच करने की जहमत उठाई। सिमरिया धाम में नमामि गंगे के तहत इस घाट का निर्माण हो रहा था, उस समय क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और आम लोग बेहद उत्साहित होकर निर्माण कार्य देखने जाया करते थे। सिमरिया धाम बेगूसराय और पूरे बिहार के लिए एक ऐतिहासिक और पवित्र स्थल माना जाता है, जहां हर पर्व-त्योहार पर लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं।लगा था कि केंद्र सरकार की योजना के तहत सिमरिया में एक अभूतपूर्व और आधुनिक घाट बनने जा रहा है, जिससे यहां जाने वाले तीर्थयात्रियों को असीम सहूलियत मिलेगी। लेकिन निर्माण के दौरान पारदर्शिता का नामो-निशान नहीं था। जब भी स्थानीय लोग या जनप्रतिनिधि वहां जाकर काम की जानकारी मांगते थे, तो वहां मौजूद कर्मी और ठेकेदार के लोग भगा देते थे। कहते थे कि अभी इंजीनियर नहीं हैं, आप लोग यहां से जाइए। लोगों ने सोचा कि चलो सीढ़ीदार घाट बन रहा है, तो फायदा जनता को ही होगा। लेकिन संवेदक और एनबीसीसी ने जिस संवेदनहीनता के साथ काम किया, उसका परिणाम आज सबके सामने है।कई दशकों बाद जब इस बार गंगा के जलस्तर में इतना भारी इजाफा हुआ और पानी का दबाव बढ़ा, तो घटिया नींव पर टिका यह पूरा निर्माण कार्य ध्वस्त होकर नदी में विलीन हो गया।उन्होंने कहा कि गंगा नदी या उसके पानी का बहाव इस तबाही का कारण नहीं है, क्योंकि नदियां तो अपने कुदरती नियम से बहती ही रहेंगी। इसके लिए पूरी तरह से निर्माण एजेंसी और उसका संवेदक दोषी है, जिन्होंने बिना सुरक्षा मानकों का पालन किए केवल कागजों पर काम पूरा कर अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ लिया। बताया जाता है कि इसी स्थान से महज 500 मीटर की दूरी पर Bihar Government के जल संसाधन विभाग द्वारा एक अन्य घाट का निर्माण कराया गया है, जो आज भी गंगा की उफनती धारा के बीच पूरी तरह सुरक्षित और ज्यों का त्यों खड़ा है। घाट निर्माण के दौरान विभाग के सचिव, डीएम और तकनीकी अधिकारियों की मौजूदगी में जल कटाव से बचाव के लिए ठोस उपाय किए गए थे। उस घाट में पानी के कटाव को रोकने के लिए 50 से 60 फीट गहरे से सेफ्टी पायलिंग कराया गया, जो नदी के प्रचंड वेग को सहने में सक्षम है।लेकिन एनबीसीसी ने बनाए गए दिनकर घाट में इस तरह का कोई तकनीकी सुरक्षा चक्र या पायलिंग कार्य नहीं किया गया। घटिया और उथली नींव होने के कारण जैसे ही गंगा की धारा ने घाट के नीचे की मिट्टी को काटना शुरू किया, पूरा ढांचा नीचे से खोखला होकर गिर गया। बेगूसराय की यह पावन धरती राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्मभूमि और कर्मभूमि रही है। राष्ट्रकवि दिनकर के प्रति सम्मान व्यक्त करने के उद्देश्य से ही इस प्रथम स्थाई स्नान घाट का नामकरण दिनकर घाट किया गया था। छठ में यहां श्रद्धालु गंगा के पवित्र जल में खड़े होकर अस्ताचलगामी और उदयगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। लोग कल्पना करते थे कि हरिद्वार के हर की पौड़ी की तरह वे भी दिनकर घाट की सुंदर सीढ़ियों पर बैठकर गंगा स्नान करेंगे, तस्वीरें खिंचवाएंगे और रील बनाएंगे। लेकिन संवेदक की लापरवाही ने स्थानीय लोगों की इन तमाम आकांक्षाओं और सांस्कृतिक भावनाओं पर पानी फेर दिया। इस घाट के ध्वस्त होने से सबसे बड़ा संकट आने वाले कार्तिक कल्पवास मेले पर मंडरा रहा है। आपको बताते चले कि सिमरिया धाम में अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से ऐतिहासिक कल्पवास मेला शुरू होने वाला है, जिसमें पूरे बिहार और देश के कोने-कोने से हजारों कल्पवासी और साधु-संत महीने भर के कठिन व्रत और कल्पवास के लिए जुटते हैं। कल्पवासियों के ठहरने के मुख्य स्थल से यह दिनकर घाट मात्र 150 मीटर की दूरी पर स्थित था, जिससे बुजुर्गों और श्रद्धालुओं को स्नान करने में बहुत आसानी होती। आपको बताते चले कि कल्पवासियों को उम्मीद थी कि इस बार वे इसी सुंदर और सुलभ घाट पर गंगा स्नान करेंगे। अब घाट के पूरी तरह तबाह हो जाने के कारण कल्पवासियों की उम्मीदें टूट चुकी हैं और उन्हें विवश होकर दूर के घाटों पर जाना पड़ेगा। फिलहाल घाट ध्वस्त होने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा एनबीसीसी और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किया है。0
0
Report
Advertisement
छपरा की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5000 करोड़ पैकेज दें
Chapra, Bihar:छपरा की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें, 5000 करोड़ का पैकेज दें: पप्पू यादव तरैया और पानापुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बिहार सरकार और बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बाढ़ ने केवल छपरा ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार को प्रभावित किया है। केंद्र सरकार को बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करते हुए 5 हजार करोड़ रुपये का विशेष पैकेज देना चाहिए। पप्पू यादव ने कहा कि बाढ़ से गन्ना, मक्का और धान समेत किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। किसानों का ऋण माफ किया जाना चाहिए। उन्होंने बाढ़ में पशुओं और मकानों को हुए नुकसान का मुआवजा देने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि कच्चे मकान के लिए दो लाख रुपये और पक्के मकान के लिए 10 लाख रुपये की सहायता दी जानी चाहिए। बांध निर्माण और फ्लड फाइटिंग पर उठाए सवाल पूर्णिया सांसद ने सिंचाई मंत्री के उस बयान पर भी सवाल उठाया, जिसमें बाढ़ और बांध टूटने के कारणों को लेकर नासा के आंकड़ों का हवाला दिया गया था। पप्पू यादव ने कहा कि नासा के लोग यहां बांध बनाने नहीं आए थे। बांध का निर्माण स्थानीय अधिकारियों और एजेंसियों ने कराया है, इसलिए इसकी जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए。 उन्होंने फ्लड फाइटिंग के कार्यों पर भी गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कई जगहों पर बालू की जगह मिट्टी भरकर काम किया गया और इस पूरी व्यवस्था में अरबों रुपये का घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि बांध निर्माण और फ्लड फाइटिंग से जुड़े ठेकेदारों और अधिकारियों की भूमिका की जांच होनी चाहिए。 उन्होंने श्रीराम और एसपी सिंघला जैसी एजेंसियों को लगातार टेंडर मिलने की प्रक्रिया की भी जांच की मांग की। पप्पू यादव ने कहा कि इन एजेंसियों और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए तथा जरूरत पड़ी तो वह इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे। संसद में भी उठाए जाएंगे बाढ़ का मुद्दा संसद में बाढ़ का मुद्दा उठाने के सवाल पर पप्पू यादव ने कहा कि छपरा सुरक्षित नहीं है और यहां की स्थिति बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को संसद में मजबूती से उठाएंगे और किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि वे किसी से डरने वाले नहीं हैं। सरकार में बैठे लोग हों या अधिकारी, अगर कहीं लापरवाही और भ्रष्टाचार हुआ है तो उसकी जांच और कार्रवाई होनी चाहिए। पप्पू यादव ने कहा कि बाढ़ से हुई तबाही की उच्चस्तरीय जांच कराकर जिम्मेदार अधिकारियों, ठेकेदारों और एजेंसियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा पैदा न हो।0
0
Report
आदित्यपुर नगर निगम के फरमान से दुर्गा पूजा कमेटियों पर भड़का गुस्सा, विपक्ष घेराव करेगा
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला आदित्यपुर नगर निगम के तुगलकी फरमान पर भड़का जनाक्रोश । दुर्गा पूजा सफाई पर वसूली का कांग्रेस नेता अंबुज कुमार ने किया कड़ा विरोध, बोले - हेमंत सरकार को बदनाम करने की साजिश । आदित्यपुर दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर आदित्यपुर नगर निगम द्वारा जारी एक आदेश ने आस्थावानों और राजनीतिक गलियारों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। नगर निगम प्रशासन ने पूजा पंडालों और आसपास सफाई के नाम पर पूजा समितियों से शुल्क वसूलने का आदेश जारी किया है। आदेश के तहत जेसीबी के लिए 950 रुपये प्रति घंटा, ट्रैक्टर के लिए 700 रुपये प्रति घंटा और सफाई कर्मियों के लिए 550 रुपये प्रति घंटा शुल्क तय किया गया है। इस निर्णय के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने कड़ा विरोध जताया है। पूजा पंडाल से जारी अपने बयान में उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है मानो निगम में कोई विरोधी ताकतें बैठकर आस्था पर प्रहार कर रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस राज्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सभी धर्मों और आस्थाओं का सम्मान करते हैं, वहां बिना बोर्ड बैठक और पार्षदों को विश्वास में लिए ऐसा जनविरोधी फैसला किसके इशारे पर लिया गया। अंबुज कुमार ने कहा, "बंगाल और अन्य पड़ोसी राज्यों में सरकारें दुर्गा पूजा কমेटियों को आर्थिक सहयोग और अनुदान देती हैं। वहीं आदित्यपुर नगर निगम जनता से टैक्स और कचरा शुल्क वसूलने के बावजूद आस्था के पर्व पर वसूली का जरिया तलाश रहा है। पूजा कमेटियां घर-घर जाकर चंदा जुटाती हैं और सेवा भाव से समाज को जोड़ती हैं। यह फरमान हेमंत सरकार की छवि बिगाड़ने की साजिश है।" उन्होंने मांग की कि जिम्मेदार अधिकारी शहरवासियों से माफी मांगें और इस आदेश को अविलंब वापस लें। यदि आदेश रद्द नहीं हुआ तो उपायुक्त और नगर आयुक्त के समक्ष उग्र आंदोलन किया जाएगा। आस्था पर कोई भी आर्थिक बोझ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।0
0
Report
लोहरदगा में शहादत दिवस पर पुलिस-प्रशासन ने माल्यार्पण किया
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा - चार अक्टूबर 2000 को तत्कालीन एसपी अजय कुमार सिंह का शहादत दिवस लोहरदगा में आज मनाया गया। नक्सलियों से लोहा लेते हुए आज के ही दिन पेशरार के घने जंगल में बिहार राज्य के समय तत्कालीन एसपी अजय कुमार सिंह शहीद हो गए थे। शहादत दिवस के मौके पर आज डीसी संदीप कुमार मीना एसपी सादिक अनवर रिजवी सहित जिला प्रशासन के तमाम पदाधिकारी और पुलिस कर्मियों ने माल्यार्पण किया। एसपी सादिक अनवर रिजवी ने कहा की शहादत का ही देन है कि लोहरदगा सहित झारखंड राज्य आज नक्सलवाद से मुक्त हो गया है।0
0
Report
Advertisement
बस्तर के लिए मोदी सरकार से विशेष राहत पैकेज और 300–100 करोड़ की मांग
Jagdalpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जगदलपुर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय जल शक्ति मंत्री को लिखा पत्र, बस्तर में आई बाढ़ को लेकर विशेष राहत एवं मुआवजा पैकेज स्वीकृत करने की मांग, जोरा नाला का DPR निर्माण की उठाई मांग, विशेष वित्तीय सहायता के तहत बस्तर जिले के लिए 300 करोड़ एवं सुकमा और बीजापुर के लिए 100 -100 करोड़ की राहत राशि स्वीकृत करने की मांग।0
0
Report
वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से लापता युवक साकेत नामदेव की तलाश तेज
Bhopal, Madhya Pradesh:प्रेमानंद महाराज के आश्रम से सागर का युवक एक माह से लापता, परिवार लगा रहा तलाश में चक्कर वृंदावन में आखिरी बार राधा केली कुंज आश्रम में होने की दी थी जानकारी, 12 सितंबर के बाद से मोबाइल बंद ; परिवार ने मथुरा पुलिस पर सहयोग नहीं करने के लगाए आरोप सागर। वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़े जबलपुर निवासी रसिक दुलारी उर्फ दीपक लोधी की रहस्यमयी मौत का मामला चर्चा में है। इसी बीच सागर का एक 26 वर्षीय युवक साकेत नामदेव भी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। करीब एक महीने से बेटे की खोज में भटक रहा परिवार अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिलने से परेशान है। परिजनों ने मथुरा पुलिस पर तलाश में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार सागर के नरयावली थाना क्षेत्र स्थित जलंधर गांव निवासी आईटीआई छात्र साकेत नामदेव 31 अगस्त को वृंदावन जाने के लिए घर से निकला था। उसने अपने पिता रामगोपाल नामदेव को बताया था कि वह प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने जा रहा है। इसके बाद वह वृंदावन स्थित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचा था। परिवार की साकेत से आखिरी बार 12 सितंबर को फोन पर बात हुई थी। उस दौरान उसने बताया था कि वह राधा केली कुंज आश्रम में मौजूद है। इसके बाद से उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है और परिवार का उससे संपर्क पूरी तरह टूट गया है। परिजनों के मुताबिक, जब वे वृंदावन पहुंचे और प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जानकारी जुटाई, तो वहां के परिकरों ने बताया कि साकेत बेल वन आश्रम में तीन दिन तक रुका था। हालांकि, इसके बाद वह कहां गया और उसके साथ क्या हुआ, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है。 बेटे की तलाश में परिवार के सदस्य लगातार वृंदावन में भटक रहे हैं। जगह-जगह साकेत के गुमशुदगी के पोस्टर लगाए गए हैं। परिवार के कुछ सदस्य लगातार संभावित स्थानों पर जाकर उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है。 साकेत के पिता रामगोपाल का आरोप है कि मथुरा पुलिस उनकी शिकायत के बावजूद गंभीरता से कार्रवाई नहीं कर रही है। न तो मोबाइल की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है और न ही परिवार को किसी तरह का सहयोग मिल रहा है। परिवार का कहना है कि साकेत पढ़ा-लिखा और सीधा-साधा युवक है। वह पिछले करीब एक साल से प्रेमानंद महाराज के प्रवचनों से प्रभावित होकर उनकी भक्ति कर रहा था। वह मोबाइल पर महाराज के प्रवचन सुनता था और इसी लगाव के चलते उनके दर्शन करने वृंदावन गया था。 एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी साकेत का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है। अब परिजन पुलिस प्रशासन से युवक की तलाश के लिए गंभीरता से प्रयास करने और जल्द से जल्द उसका पता लगाने की मांग कर रहे हैं。 बाइट- 1-रामगोपाल नामदेव -पिता 2-नीतू नामदेव-चाची0
0
Report
उत्तराखंड सीट के लिए बीजेपी ने दिनेश आर्य को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड सीट के लिए बीजेपी ने दिनेश आर्य को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया0
0
Report
Advertisement
