icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
227409
Vijay MishraVijay MishraFollow17 Jan 2025, 10:19 am

Amethi - प्रेम प्रसंग में की गई बुजुर्ग व्यवसायी की हत्या

Barna Tikar, Uttar Pradesh:

अमेठी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है ,जहां एक बुजुर्ग व्यवसायी की प्रेम प्रसंग होने के चलते गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई.घटना को अंजाम देने वाले हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, दरअसल ये पूरा मामला गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बे का है. 10 जनवरी को वहीं के रहने वाले गल्ला व्यवसायी को अज्ञात बदमाशों ने पहले मिलने बुलाया, फिर शराब पिलाई उसके बाद चाक़ू से गला काटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। मृतक का शव घर से करीब चार किलोमीटर दूर टाण्डा बांदा हाइवे किनारे मिला था.घटना के बाद एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने कई टीमों का गठन कर खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी है। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला में निशा भगत की मौत पर आक्रोश, शवयात्रा में जनसैलाब

Gumla, Jharkhand:गुमला में निशा भगत की मौत के बाद आक्रोश, शव यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हेमंत सोरेन के खिलाफ लगे नारे गुमला: सामाजिक कार्यकर्ता एवं आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के बाद पूरे गुमला शहर में शोक और आक्रोश का माहौल है। निशा भगत के पार्थिव शरीर को एंबुलेंस में रखकर शहर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण कराया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतरकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। शव यात्रा में भाजपा के कई दिग्गज नेता भी शामिल हुए हैं। वहीं, सड़कों पर निशा भगत अमर रहें के नारे और हेमंत सोरेन हाय-हाय के नारों से पूरा शहर गूंज उठा है। मौके पर लोगों में गहरा दुख और आक्रोश देखने को मिल रहा है। निशा भगत की मौत को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सभी की निगाहें इस मामले में प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।
0
0
Report
Advertisement

सुप्रीम कोर्ट की ग्रीन पटाखा छूट से चौखंडी मार्किट में दिवाली बाजार पलटा

Delhi, Delhi:दिल्ली-एनसीआर में दिवाली पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से 7 और 8 नवंबर को निर्धारित समय-सीमा के भीतर ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दिए जाने के बाद बाजारों में हलचल कम हो गई है। पश्चिमी दिल्ली के चौखंडी मार्किट में पटाखा बाजारों और इलाकों में ग्रीन क्रैकर्स की बिक्री और उपलब्धता का ग्राउंड रियलिटी चेक किया गया, जिसमें दुकानदारों में नाराजगी नजर आई और ग्राहकों का भी कहना है कि दिवाली का त्यौहार है ऐसे में पटाखे तो जलेंगे ही। पिछले साल भी दिवाली पर पटाखे बैन थे फिर भी देर रात तक पटाखे जले। दिवाली के बाद प्रदूषण बढ़ जाएगा। ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान लोगों से उनकी राय भी जानी गई कि वे इस दिवाली ग्रीन क्रैकर्स को प्राथमिकता दे रहे हैं या सामान्य आतिशबाजी को, और क्या लोग पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ग्रीन पटाखों के लिए अधिक कीमत चुकाने को तैयार हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित समय-सीमा के तहत सुबह 6 से 7 बजे और रात 8 से 10 बजे के बीच ही पटाखे जलाने की अनुमति है। इसके साथ लोगों और दुकानदारों से यह जानकारी भी पूछी गई कि उन्हें इन समय-सीमाओं की जानकारी है या नहीं और वे नियमों का पालन करने को लेकर कितने जागरूक हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top