227801
अमेठीः चुनावी रंजिश के चलते दबंगों ने युवक पर की फायरिंग
Balbhaddarpur, Uttar Pradesh:अमेठी कोतवाली क्षेत्र के पूरे मुराई में दबंगों ने चुनावी रंजिश के चलते एक युवक पर फायरिंग कर दी। गोली युवक के दाहिने हाथ में लगी है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक के प्रधानी के चुनाव लड़ने से नाराज थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फतेहाबाद में AQI 336 पार, स्मॉग से लोगों की सांस और आंखें परेशान
Noida, Uttar Pradesh:लगातार जहरीली होती जा रही फतेहाबाद की हवा, बढ़ने लगा है वायु प्रदूषण का स्तर 300 को क्रॉस कर गया फतेहाबाद फतेहाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक फतेहाबाद के आसपास आसमान पर छाया है घना स्मोग, धुंधला हुआ आसमान सुबह और शाम तेज़ आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ जैसी परेशानियों की शिकायत करने लगे हैं लोग फतेहाबाद का AQI का स्तर 336 से ऊपर किया गया दर्ज0
0
Report
सीतापुर में पिंजरे में तेंदुआ कैद, इलाके में दहशत बरकरार
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर ब्रेक पिंजरे में तेंदुआ हुआ कैद। लंबे समय से कर रहा था इलाके में चहल कदमी। 2 महीने से इलाके में ग्रामीणों में थी तेंदुए की दहशत। वन विभाग में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगा रखा था पिंजरा। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष भाजपा नेता मुनेंद्र अवस्थाी के फार्म हाउस में वन विभाग ने लगाया था पिंजरा तेंदुआ हुआ कैद। नैमिषारण्य थाना क्षेत्र में स्थित है फार्म हाउस। वन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली। नैमिषारण्य थाना क्षेत्र का मामला.0
0
Report
कानपुर में 2200 किलो दूषित खोया पकड़ा गया, नष्ट कर दिया गया
Kanpur, Uttar Pradesh:खाद्य विभाग ने 2200 किलो खराब खोया पकड़ा\n\nगंदे बोरों में लाया जा रहा था खोया\n\n बदबू और गंदगी मिलने पर एक्शन\n\n\nकानपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दो वाहनों से 2200 किलो दूषित खोया पकड़ा और उसे नष्ट करा दिया।\n\nयह खोया फिरोजाबाद और इटावा से कानपुर में बिक्री के लिए लाया जा रहा था। जांच में गंदगी और बदबू मिलने के बाद विभाग ने तीन नमूने लिए और बाकी खोया नष्ट करा दिया।\n\nदोनों वाहनों से पकड़े गए खोये की अनुमानित कीमत 7.73 लाख रुपए बताई गई है। \n\nखाद्य विभाग की टीम ने भउती मोड़ पर महिंद्रा पिकअप रोककर जांच की। वाहन में 29 बोरियों में करीब 1150 किलो खोया मिला। इसकी अनुमानित कीमत 4.06 लाख रुपए थी।\nखोया गंदी बोरियों में खुले वाहन से ले जाया जा रहा था। जांच में उसमें दुर्गंध भी मिली।\n\nटीम ने खोये के दो नमूने लिए और बाकी खोया कल्याणपुर स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट में नष्ट करा दिया।0
0
Report
Advertisement
उदयपुर के पीएमसीएच में MBBS सत्र की गरिमामय व्हाइट कोट सेरेमनी
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एमबिबिएस के नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ गरिमामय और उत्साहपूर्ण व्हाइट कोट सेरेमनी के साथ हुआ। यह समारोह चिकित्सा जगत में कदम रखने वाले भावी डॉक्टरों के जीवन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण क्षण होता है, जहाँ वे पहली बार डॉक्टर का प्रतीक माने जाने वाले सफेद कोट को धारण करते हैं। कार्यक्रम की शुरूआत में पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के चेयरमेन राहुल अग्रवाल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमन अग्रवाल, सीईओ शरद कोठारी और पीएमयू के प्रेसिडेन्ट डॉ.एम.एम.मंगल सहित अतिथियों ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर चेयरमैन राहुल अग्रवाल ने पीएमसीएच परिवार में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि यहाँ 20 अलग-अलग राज्यों से आए आप सभी 250 मेधावी छात्र अब इस मिनी इंडिया रूपी कैंपस का हिस्सा हैं। आज आपके माता-पिता आपको हमारे भरोसे छोड़कर जा रहे हैं, इसलिए आज से हम ही आपके अभिभावक हैं। आपका पूरा ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी है। अग्रवाल ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि याद रखिएगा, यह सफलता आपकी और आपके माता-पिता के त्याग और पसीने की कमाई है। आने वाले समय में आप देश के बेहतरीन डॉक्टर बनकर मानवता की सेवा करें, यही हमारी हार्दिक शुभकामनाएँ हैं। वही एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमन अग्रवाल ने कहा कि मेडिकल शिक्षा एक लंबी और चुनौतीपूर्ण यात्रा है, जिसमें निरंतर अध्ययन, अनुशासन और मेहनत की आवश्यकता होती है। विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक जीवन के शुरुआती दिनों से ही सीखने की जिज्ञासा बनाए रखनी चाहिए और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के साथ मानवीय मूल्यों को भी अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। बाइट- राहुल अग्रवाल, चेयरमैन, पीएमसीएच (वाइट शर्ट में) बाइट- अमन अग्रवाल, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, पीएमसीएच (टी शर्ट में)0
0
Report
जौनपुर में स्कूल बस दुर्घटना, 20 से अधिक घायल; शिक्षिका वाराणसी रेफर
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में दर्दनाक हादसा: डिवाइडर से टकराई छात्रों से भरी स्कूल बस, 20 से अधिक घायल, शिक्षिका वाराणसी रेफर\n\nजौनपुर। वाराणासी से शैक्षणिक भ्रमण कर लौट रहे स्कूली बच्चों की खुशियां उस समय चीख-पुकार में बदल गईं, जब प्रतापगढ़ के जहानाबाद स्थित एक स्कूल की बस जौनपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा बक्शा थाना क्षेत्र के अलीगंज के पास हुआ, जहां बस अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई।\nहादसे के वक्त बस में करीब 35 छात्र-छात्राओं के साथ लगभग 10 शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार 20 से अधिक छात्र और स्टाफ सदस्य घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।\nघायलों में शामिल एक शिक्षिका की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणासी रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।\nप्राथमिक उपचार के बाद सभी छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों को दूसरी बस की व्यवस्था कर सुरक्षित प्रतापगढ़ रवाना कर दिया गया।0
0
Report
शिक्षा मंत्री के बंगले के बाहर डीएड अभ्यर्थियों का धरना, पुलिस तैनाती
Begun, Rajasthan:रायपुर ब्रेकिंग शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले में घुसे डीएड अभ्यर्थी बंगले के अंदर परिजनों के साथ बैठे धरना पर बड़ी संख्या में पुलिस भी पहुंची 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर पहुंचे पिछले 321 दिनों से तूता धरना स्थल पर बैठे थे डीएड अभ्यर्थी नियुक्ति की निश्चित तारीख घोषित करने की मांग पर अड़े अभ्यर्थी0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद में प्रदूषण 317 के पार: बुजुर्ग और बच्चों सहित लोग परेशान
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग फरीदाबाद का एक यूआई लेवल पहुंचा 317 के पार सुबह के समय लोगों ने वॉक करना किया कम शहर की हवा हुई जहरीली लोगों को सांस लेने में हो रही है दिक्कत आसमान में पॉल्यूशन की सफेद चादर साफ तौर पर देखी जा सकती है लगातार शहर बढ़ते पॉल्यूशन से जहां एक तरफ बुजुर्ग और बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भी लोगों को सावधानियां बरतनी की सलाह दी जा रही है0
0
Report
मुरादाबाद हाईवे पर बस के टायर में आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 50 यात्री सुरक्षित
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद मे देर रात हाईवे पर एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बचा, देर रात चलती एसी बस के पिछले टायर मे लगी आग से हड़कंप मच गया, ड्राइवर की सूझबूझ के चलते बची करीब 50 यात्रियों की जान, हादसे के वक्त बस मे सवार थे करीब 50 यात्री, गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई, अचानक शार्ट सर्किट होकर फ़टे चलती बस के टायर मे लगी आग देख़ते देख़ते बस मे अंदर फैलनी शुरू हुई, सवारियों के चिल्लाते ही ड्राइवर ने हाईवे किनारे लगाई बस एवं सवारियों को सुरक्षित उतरना किया शुरू, बस मे आग लगने की सूचना मिलते मौके पर नजदीकी ग्रामीणों और पुलिस ने पहुंच किया राहत कार्य, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्क्त के बाद पाया आग पर काबू, बस मे सवार सभी सवारियों और उनके सामान को सुरक्षित बाहर निकाल दूसरी बसों से आगे भेजा गया, मुख्य अग्नि शमन अधिकारी राजीव कुमार पांडेय की माने तो प्रथम दृश्य टायर रगड़ने की वजह से टायर मे आग लगने की जताई जा रही आशंका, फिलहाल पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीमें जाँच मे जुटी, मुरादाबाद के मुंडापांढे थाना क्षेत्र के दलपतपुर का पूरा मामला.0
0
Report
दिल्ली कैफे केस: डेटिंग के बहाने 26 हजार की जबरन वसूली में मालिक-प्रबंधक गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:दिल्ली पुलिस उत्तर-पश्चिमी जिला के अनुसार हडसन लेन स्थित ब्लैक पैंथर कैफे में डेटिंग एप के जरिए लाई गई शिकायत के आधार पर कथित जबरन वसूली का मामला दर्ज हुआ। कैफे मालिक जावेद और अनुज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता को कैफे से बाहर जाने से रोका गया और लगभग ₹26,000/- भुगतान के लिए दबाव डाला गया। कैफे में 3–4 व्यक्तियों ने धमका कर बिल का भुगतान कराया। शिकायतकर्ता ने अपने पिता से ऑनलाइन राशि ट्रांसफर करवाई।QR कोड के जरिए नवीन राजपूत के नाम से भी भुगतान कराया गया, जिसके बाद उसे कैफे से जाने दिया गया। FIR 451/2026, धारा 308(2)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान मुकदमे के साक्ष्य और आरोपियों की भूमिका की गहन छानबीन की गई तथा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी: 1) जावेद, उम्र 38 वर्ष, कैफे मालिक; 2) अनुज कुमार, उम्र 24 वर्ष। आगे सान्या उर्फ निकिता नामक युवती की तलाश व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और घटना में अन्य व्यक्तियों की संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पुलिस टीम में SI विजय एवं HC प्रवीण ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
8 नवंबर को शाम 5 बजे तक बाबा श्याम के दर्शन खाटूधाम में बंद, विशेष पूजा के कारण
Sikar, Rajasthan:हेडलाइन - 8 नवंबर को शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे बाबा श्याम के पट, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालु नहीं कर सकेंगे दर्शन, सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूधाम में दीपावली पर्व के अवसर पर बाबा श्याम के मंदिर में विशेष सेवा-पूजा की जाएगी। इसके चलते 8 नवंबर को श्रद्धालुओं के लिए श्याम दर्शनार्थ मंदिर के पट शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे।श्री श्याम मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 नवंबर को छोटी दीपावली के दिन रात्रि 10 बजे बाबा श्याम के पट मंगल हो जाएंगे। इसके बाद दीपावली पर्व पर मंदिर में विशेष सेवा-पूजा की जाएगी। इस कारण 8 नवंबर को शाम 5 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए दर्शन बंद रहेंगे। निर्धारित समय के बाद मंदिर के पट खुलने पर श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन कर सकेंगे।उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि दर्शन के लिए मंदिर के पट खुलने के निर्धारित समय का ध्यान रखते हुए ही खाटूधाम पहुंचें तथा मंदिर कमेटी की व्यवस्थाओं में सहयोग करें।0
0
Report
गोंदिया में फूड सेफ्टी मिशन: 65 संस्थाओं की चेकिंग, 10.9 लाख का अप्रमाणित स्टॉक जप्त
Bhandara, Maharashtra:10.90 लाखांचा अप्रमाणित व असुरक्षित अन्नसाठा जप्त. 65 आस्थापनांची तपासणी, एका महिन्यात 9 आस्थापन्नांचे परवाने निलंबित. दिवाळी व सणासुदीच्या काळात नागरिकांना सुरक्षित आणि दर्जेदार अन्नपदार्थ उपलब्ध व्हावेत, यासाठी अन्न व औषध प्रशासन, गोंदिया यांच्या वतीने जिल्ह्यात विशेष तपासणी मोहीम राबविण्यात आली. या मोहिमेदरम्यान ६५ अन्न व्यवसाय आस्थापनांची तपासणी करण्यात आली असून, सुमारे १० लाख ९० हजार रुपये किंमतीचा ४ हजार ६८५ किलोहून अधिक अप्रमाणित व असुरक्षित अन्नसाठा जप्त करण्यात आला आहे. तसेच नियमांचे उल्लंघन करणाऱ्या ९ आस्थापनेकांचे परवाने निलंबित करण्यात आले आहेत.0
0
Report
बाराबंकी जिला अस्पताल में ट्रामा सेंटर रेफर नहीं, शराबी डॉक्टर पर मुकदमा
Barabanki, Uttar Pradesh:जिला अस्पताल पर सीएमओ सख्त, बोले- ट्रामा सेंटर रेफर सेंटर नहीं, नशे में मिले डॉक्टर तो दर्ज होगा मुकदमा --बाहर की दवा लिखने और निजी जांच कराने पर भी होगी कार्रवाई, निरीक्षण में मिलीं कई खामियां, तलब किया गया स्टाफ बाराबंकी जिला अस्पताल में लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर सीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं में कई खामियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। सीएमओ ने डॉक्टरों और कर्मचारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि मरीजों को बाहर की दवाएं लिखने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ड्यूटी के दौरान कोई डॉक्टर शराब के नशे में मिला तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान बर्न वार्ड में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं मिली। इसके अलावा स्टाफ को जरूरी दिशा-निर्देश देने में भी लापरवाही सामने आई। वार्ड की अव्यवस्थाओं पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। निजी स्तर पर चिकित्सीय परीक्षण कराने की व्यवस्था पर भी उन्होंने आपत्ति जताई। कहा कि यह गलत तरीका है। मामले को संज्ञान में लिया गया है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ट्रामा सेंटर रेफर सेंटर बनकर रह गया है। जब अस्पताल में पर्याप्त स्टाफ और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं तो मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर करने की जरूरत क्यों पड़ रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों को अनावश्यक रूप से बाहर भेजना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएमओ ने जिला अस्पताल के पूरे स्टाफ की बैठक बुलाई गई है। इसमें निरीक्षण के दौरान मिली कमियों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही डॉक्टरों और कर्मचारियों को मरीजों के बेहतर इलाज, दवाओं की उपलब्धता और अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए जाएंगे।0
0
Report
Advertisement
सिंगरौली में शराब दुकानों के सामने अव्यवस्था पर पुलिस एक्शन मोड में
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में CSP हेमंत कुमार का सड़क पर एक्शन। शराब दुकानों के सामने बेतरतीब पार्किंग पर पुलिस की सख्ती। कचनी शराब दुकान के सामने सड़क से हटवाए गए वाहन। शराब दुकानों के आसपास खड़े संदिग्ध और अराजक तत्वों को खदेड़ा। दुकानदारों और शराब दुकान संचालकों को समय पर दुकान बंद करने की समझाइश। पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने की चेतावनी, शिकायत मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई। सिंगरौली जिले शहर की सड़कों पर बढ़ती अव्यवस्था, शराब दुकानों के सामने बेतरतीब वाहनों की पार्किंग और जाम की स्थिति को देखते हुए पुलिस एक्शन मोड में नजर आई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में CSP हेमंत कुमार अपनी टीम के साथ सड़कों पर उतरे और विभिन्न क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस ने शराब दुकानों के आसपास अनावश्यक रूप से खड़े लोगों को हटाया और दुकानदारों को आवश्यक समझाइश दी। कचनी स्थित शराब दुकान के सामने सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों को व्यवस्थित कराया गया। पुलिस की मौजूदगी देखते ही कई वाहन चालक मौके से रवाना हो गए। वहीं शराब दुकान के आसपास खड़े कुछ लोग भी वहां से हटते नजर आए। पुलिस ने शराब दुकान संचालक को स्पष्ट निर्देश दिए कि पार्किंग की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि आम लोगों के आवागमन में बाधा उत्पन्न न हो। साथ ही आसपास संचालित चना दुकानों, अन्य दुकानदारों और होटल संचालकों को भी व्यवस्था बनाए रखने की समझाइश दी गई। पुलिस ने चेतावनी दी कि लगातार शिकायतें मिल रही हैं, आगे ऐसी स्थिति मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। CSP हेमंत कुमार ने विंध्यनगर, बैढ़न सहित अन्य क्षेत्रों में पुलिस टीम के साथ पैदल भ्रमण किया। अभियान का उद्देश्य शराब दुकानों को निर्धारित समय पर बंद कराना, दुकानों के सामने अनावश्यक भीड़ और वाहनों का जमावड़ा रोकना तथा अराजक तत्वों पर नियंत्रण रखना है, जिससे आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी न हो। CSP ने स्पष्ट किया कि शहर में यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
पटना में दीपावली सुरक्षा कड़ी, भीड़-भाड़ व चोरी रोकने के लिए पुलिस अलर्ट
Patna, Bihar:पटना पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में बुधवार की रात बोरिंग रोड इलाके में पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। सचिवालय SDPO-2 के नेतृत्व में निकाले गए इस फ्लैग मार्च में पुलिस टीम ने एसके पुरी थाना क्षेत्र के बोरिंग कैनाल रोड और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान ज्वैलरी शोरूम सहित प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। वहीं, सड़क किनारे अनावश्यक रूप से भीड़ लगाकर खड़े लोगों के खिलाफ रोको-टोको अभियान भी चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े लोगों से पूछताछ की गई और उन्हें वहां से हटाया गया। पुलिस का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान बाजारों में भीड़ नियंत्रण, चोरी, छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाना है। पटना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।0
0
Report
अग्निपथ में बदलाव: अग्निवीरों को दो साल बढ़ी सेवा से सेना में अवसर बढ़े
Naya Chak, Bihar:एंकर- सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अग्निवीर योजना को लेकर एक अहम बदलाव की किया गया है। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बदलाव करते हुए अग्निवीरों को दो साल सेवा विस्तार प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके साथ ही अतिरिक्त दो साल की सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों के लिए सशस्त्र बल बनने का रास्ता भी खुल सकता है। इस फैसले को लेकर भागलपुर में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के बीच चर्चा तेज हो गई है। सरकार के इस फैसले का भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने स्वागत किया है। हालांकि, युवाओं की मांग है कि सेवा अवधि को केवल छह साल तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसे बढ़ाकर सात से दस साल तक किया जाए। युवाओं का कहना है कि अग्निवीरों को भी नियमित सैनिकों की तरह सम्मान, सुविधाएं और सामाजिक सुरक्षा मिलनी चाहिए। इससे सेना में जाने का सपना देख रहे युवाओं का उत्साह और मनोबल बढ़ेगा। भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में हर सुबह चार से पांच बजे के बीच युवाओं की भीड़ जुटती है। कोई दौड़ लगाता है, तो कोई शारीरिक अभ्यास के जरिए खुद को सेना भर्ती के लिए तैयार करता है। इन युवाओं के लिए सेना की वर्दी सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि देश की सेवा और सम्मान का सपना है। ऐसे में सेवा अवधि बढ़ाने के फैसले को वे अपने भविष्य से जुड़ी एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देख रहे हैं। फिलहाल, सरकार के इस फैसले से अग्निवीरों और सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं में नई उम्मीद जगी है। अब युवाओं की नजर इस बात पर है कि सेवा अवधि, नियमित सैनिक बनने के अवसर और सुविधाओं को लेकर आगे क्या व्यवस्था लागू होती है।0
0
Report
Advertisement
