227813
अमेठीः पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, हादसे में 4लोग गंभीर रूप से घायल
Dadra, Uttar Pradesh:शुक्ल बाजार थाना क्षेत्र के 76 किलोमीटर प्वाइंट के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में 4 यात्री गंम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि ओवरटेक के चक्कर में तेज रफ्तार डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पलट गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ललितपुर कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा 03 नफर वारंटियों को गिरफ्तार किया गया
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर पुलिस अधीक्षक जनपद ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एंव क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा 03 वारंटियों नियम अनुसार गिरफ्तार करने वाले की समक्ष पेश किया गया।0
0
Report
थाना पूराकला द्वारा चोरी के अभियोग में प्रकाश में आये वाछिंत 03 नफर अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ललितपुर कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी तालबेहट आशीष मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे थाना पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मामले चोरी के अभियोग में प्रकाश में आये वाछिंत 03 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर, आवश्यक कार्यवाही करते हुये न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।0
0
Report
पलनाडु में SI पर पूर्व मंत्री विदाडला रजनी को धक्का देकर जमीन पर गिराने का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में चिलकलुरिपेट ग्रामीण एसआई ने कथित तौर पर पूर्व मंत्री विदाडला रजनी को उनके आवास के पास धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई जब रजनी ने पुलिस से सवाल किया कि उन्होंने YSRCP नेता और यादलापाडु ZPTC उम्मीदवार पांडुला बुल्लाब्बई को उनके आवास में जाने से क्यों रोका।0
0
Report
Advertisement
पंचकुला भाजपा कार्यालय में संगठन बैठकों के बाद जोरदार योजना: समाज तक पहुंचेगा अभियान
Chandigarh, Chandigarh:शुक्रवार को पंचकूला स्थित भाजपा कार्यालय पंचकमल में भाजपा संगठन की बैठकें हुई। इस मौके शिक्षा मंत्री ने कहा कि आज संगठन की कई महत्वपूर्ण बैठकें हुई । जैसे किस तरह से संगठन को और ज्यादा मजबूत किया जाए । नए सदस्यों को जोड़ा जाए और समाज के हर एक आवेदन तक पहुंच जाए। क्योंकि भाजपा जमीनी स्तर से अपने अभियान शुरू करती है और आम आदमी तक पहुंचती है। भाजपा आम लोगों की आवाज को ऊपर तक पहुंचाती है। भाजपा एक तेरा करोड़ लोगों का कदर है जो लोगों की सेवा के लिए राजनीति करती है अपने लिए नहीं। आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण अभियान शुरू किए जाएंगे。 121- महिपाल ढांडा , शिक्षा मंत्री0
0
Report
खेरवाड़ा के खोखादरा के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक समय पर नहीं पहुँचे
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के खेरवाड़ा से बड़ी खबर, खेरवाड़ा उपखंड के खोखादरा गांव में प्राथमिक विद्यालय के, शिक्षक निर्धारित समय पर स्कूल नहीं आने का मामला, शिक्षक के समय पर नहीं पहुंचने से बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़, ग्रामीणों ने आज सुबह ही विद्यालय पहुंच कर देखा तो शिक्षक नदारद, ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर, शिक्षकों को समय पर आने के पाबंद करने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की。0
0
Report
दिल्ली के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अमीर शोकीन को बाजार से अदालत में पेश किया गया
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: DELHI-BASED SOCIAL MEDIA INFLUENCER AMIR SHOKEEN TAKEN FROM SADAR BAZAR POLICE STATION TO BE PRODUCED IN COURT / VISUALS0
0
Report
Advertisement
टाइगर श्रॉफ गोलीकांड: महाराष्ट्र के तीन और आरोपी गिरफ्तार, हरियाणा से अदालत पेश
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA) THREE MORE ACCUSED IN TIGER SHROFF FIRING CASE ARRESTED IN HARYANA, PRODUCED BEFORE KILLA COURT मुंबई, महाराष्ट्र: मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी, अभिनेता टाइगर श्रॉफ के आवास पर हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को एस्प्लेनेड कोर्ट लेकर आए हैं।0
0
Report
लखनऊ किसान मजदूर पंचायत: गन्ने के दाम 600 रुपये से ऊपर, आंदोलन की चेतावनी
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में किसान मजदूर पंचायत, बड़े आंदोलन की चेतावनी लखनऊ में आज किसानों की किसान मजदूर पंचायत हो रही है प्रदेश के अलग-अलग जिलों से किसान लखनऊ के गन्ना संस्थान पहुंचे हैं भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले प्रदेशभर में प्रदर्शन किया जा रहा है गन्ना संस्थान में किसानों का प्रदर्शन कल से जारी है किसानों ने गन्ने का रेट 600 रुपये प्रति क्विंटल से ज्यादा करने, बकाया भुगतान तत्काल कराने और धान की सरकारी खरीद सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। किसानों का कहना है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे लखनऊ के गन्ना संस्थान में किसानों की किसान मजदूर पंचायत प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले प्रदेशभर में आंदोलन जारी है। किसानों का प्रदर्शन कल से गन्ना संस्थान परिसर में चल रहा है पंचायत के जरिए किसानों ने सरकार के सामने अपनी मांगें रखी हैं। किसानों की प्रमुख मांग गन्ने का रेट 600 रुपये प्रति क्विंटल से ज्यादा करने की है इसके साथ ही जिन चीनी मिलों ने पिछले साल का भुगतान नहीं किया है, उनसे बकाया रकम तत्काल दिलाने की मांग की गई है किसानों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण के लिए बढ़ाई गई दरें भी पर्याप्त नहीं हैं, लिहाजा मुआवजे की दरों में और बढ़ोतरी की जाए धान खरीद को लेकर भी किसानों ने नाराजगी जताई है किसानों का आरोप है कि धान की सरकारी खरीद ठीक से नहीं हो पा रही है, जिसका फायदा व्यापारी और बड़े कारोबारी उठा रहे हैं किसानों ने धान की खरीद सुनिश्चित करने और उपज का भुगतान तत्काल कराने की मांग की है किसानों ने साफ किया है कि अगर मांगों पर जल्द फैसला नहीं हुआ, तो आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा0
0
Report
शिखर मोहन इंडिया ए टीम में न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुने गए
Ranchi, Jharkhand:ये हैं रांची के जेएससीए स्टेडियम में नेट प्रेक्टिस के जरिए नेट पर पसीना बहा रहे शिखर मोहन। रांची के डोरंडा में रहने वाले 21 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर मोहन का चयन न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली इंडिया ए टीम में हुआ है। शिखर मोहन न्यूजीलैंड ए के खिलाफ होने वाली तीन चार-दिवसीय मुकाबलों की सीरीज के अंतिम दो मैचों के लिए इंडिया ए टीम में शामिल किए गए हैं। शिखर मोहन फिलहाल जेएससीए स्टेडियम में नेट प्रेक्टिस में खूब पसीना बहा रहे हैं। शिखर ने जी मीडिया से बात करते हुए चयन पर खुशी जताया।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी MLC में सपा-BJP भिड़े, मतदान केंद्र पर धक्का-मुक्की
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/ वाराणसी में हुए MLC चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर जमकर हंगामा देखने को मिला। बताया जा रहा है कि मतदान केंद्र पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक के बाद धक्का-मुक्की हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की साफ तौर पर देखी जा सकती है। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि Zmedia नहीं करता है। सूत्रों के अनुसार, मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गया। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।0
0
Report
2047 संकल्प के साथ रायपुर में ओड़िया समाज ने युवा शक्ति को प्रोत्साहित किया
Begun, Rajasthan:संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के संगम से विकसित भारत 2047 का संकल्प.. राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ सर्व ओड़िया समाज की ओर से नुआखाई भेंटघाट, सेवा सम्मान पर्व और युवा प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.. कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ आगमन पर उनका अभिनंदन किया गया.. इस दौरान ओड़िया समाज की सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण, सामाजिक समरसता और सेवा भावना को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया.. युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और उद्यमिता के लिए प्रेरित किया गया.. प्रदेश अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा ने सहयोगियों के प्रति आभार जताते हुए युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया..0
0
Report
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर बंगला साहिब के पास प्रदर्शन
New Delhi, Delhi:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR को रद्द करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया है, बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास अशोका रोड पर प्रदर्शन किया गया है। पीपल अगेंस्ट SIR’ गठबंधन के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शन में शामिल लोगो का कहना है की जब तक ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा0
0
Report
Advertisement
मुंगेली: 17 वर्षीय बालिका के अंधे कत्ल की गुत्थी 72 घंटे में सुलझी, प्रेमी व उसका साथी गिरफ्तार
Mugali, Chhattisgarh:मुंगेली के ग्राम नेवासपुर में 17 वर्षीय नाबालिग बालिका की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी 72 घंटे में सुलझा ली है। मुख्य आरोपी अजीत घृतलहरे (22) ने दूसरे युवक से बातचीत के शक में दीवार फांदकर घर में घुसकर बालिका का गला घोंट दिया था। वारदात को सामान्य मौत दिखाने के लिए उसने शव को बिस्तर पर लिटा दिया था। पुलिस ने आरोपी अजीत और उसके सहयोगी साहिल खाण्डे (20) को गिरफ्तार कर प्रयुक्त बाइक जब्त कर ली है।0
0
Report
नारायण सेवा संस्थान ने गोमाती के लिए मॉड्यूलर कृत्रिम अंग से फिर चलना कराया
Udaipur, Rajasthan:नारायण सेवा संस्थान की पहल: अब कृत्रिम पैर के सहारे चलेगी दिव्यांग गोमाता तकनीक और सेवा का अनूठा संगम, मॉड्यूलर कृत्रिम अंग लगाकर गोमाता को फिर चलाया संवेदना जब संकल्प बनती है, तो सेवा की राह केवल मनुष्यों तक सीमित नहीं रहती, वह मूक प्राणियों की पीड़ा भी समझती है। नारायण सेवा संस्थान ने इसी मानवीय दृष्टिकोण का परिचय देते हुए दुर्घटना में अपना अगला बायां पैर गंवा चुकी एक गोमाता को मॉड्यूलर कृत्रिम अंग लगाकर फिर से चलने में मदद की है। संस्थान की यह पहल आधुनिक तकनीक के साथ जीवमात्र के प्रति करुणा और सेवा का प्रेरक उदाहरण बन गई है। कुछ दिन पहले संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल के संज्ञान में आया कि राजसमंद जिले के घोड़ाघाटी में एक गोमाता का दुर्घटना में अगला बायां पैर कट गया है। चलने-फिरने में असमर्थ गोमाता की पीड़ा ने उन्हें संवेदनशीलता के साथ तत्काल पहल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संस्थान के प्रोस्थेटिक्स एंड ऑर्थोटिक्स (पीएंडओ) विभाग को विशेषज्ञ टीम गठित कर मौके पर भेजा。 टीम ने गोमाता की शारीरिक स्थिति, प्रभावित पैर और कृत्रिम अंग लगाने की संभावनाओं का बारीकी से आकलन किया। उसकी बनावट और जरूरतों के अनुरूप कृत्रिम अंग तैयार करने के लिए आवश्यक माप लिए गए। इसके बाद संस्थान की पीएंडओ हेड डॉ. मानस रंजन साहू ने स्वयं तकनीकी जिम्मेदारी संभाली। गोमाता के माप के अनुरूप विशेष सामग्री, सटीक मॉडलिंग, मजबूती और फिटमेंट को ध्यान में रखते हुए मॉड्यूलर नारायण आर्टिफिशियल लिंब तैयार किया गया; कृत्रिम अंग तैयार होने के बाद तकनीकी टीम दोबारा घोड़ाघाटी पहुंची और विशेषज्ञता के साथ उसका फिटमेंट किया। कृत्रिम पैर के सहारे गोमाता को खड़ा कर चलाने का प्रयास सफल रहा। जिस गोमाता के लिए कुछ कदम चलना भी कठिन हो गया था, उसे दोबारा अपने पैरों पर खड़े होकर आगे बढ़ते देख मौके पर मौजूद लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। यह दृश्य केवल तकनीकी सफलता नहीं, बल्कि उस संवेदना की जीत भी था, जिसने एक मूक प्राणी की पीड़ा को समझकर उसके जीवन में नई संभावना जगाई。 इस उपलब्धि पर संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “दुर्घटना में दिव्यांग हुए व्यक्ति अपनी पीड़ा शब्दों में व्यक्त कर सकते हैं, लेकिन किसी मूक प्राणी के दर्द को समझने के लिए संवेदनशील हृदय चाहिए। गोमाता अपनी तकलीफ बता नहीं सकती थी, लेकिन उसकी पीड़ा को महसूस करना हमारा दायित्व था। हमें खुशी है कि संस्थान की तकनीकी दक्षता और सेवा भावना के माध्यम से उसे फिर से अपने पैरों पर खड़े होकर चलने में मदद मिल सकी।” नारायण सेवा संस्थान लंबे समय से दिव्यांगजनों को आधुनिक कृत्रिम अंगों और सहायक उपकरणों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। घोड़ाघाटी की गोमाता के लिए किया गया यह प्रयास दर्शाता है कि तकनीक का वास्तविक उद्देश्य केवल सुविधा जुटाना नहीं, बल्कि पीड़ा कम करना और जीवन को बेहतर बनाना भी है.0
0
Report
झालावाड़ के रायपुर में चोर ने घर से 1.85 लाख नकद और चांदी चुरा ली
Jhalawar, Rajasthan:पि़ड़ावा (झालावाड़) झालावाड़ जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के नकलंग गाँव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक रिहायशी मकान में घुसकर कमरे में अंदर रखे करीब 1 लाख 85 हजार रुपये की नगदी व चांदी के गहने चुरा लिए। पीड़ित शोभाराम ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके मकान के एक कमरे के अंदर अलमारी में एक लाख 85 हजार रुपये नकद व करीब 1 किलो चांदी के गहने रख रखे थे। रात के समय अज्ञात चोर घर में घुस आए और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 1 लाख 85 हजार रुपये नकद व 1 किलो चांदी के गहने चुरा ले गए। पीड़ित परिवार ने जब सुबह कमरे के अंदर देखा तो कमरे के अंदर का पूरा सामान बिखरा हुआ था। और नगदी व गहने गायब थे। पुलिस ने घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना पर मौके पर पहुंची रायपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया। पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है。0
0
Report
Advertisement
