icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शाजापुर के बजाजखाना में 30 हजार की नकदी चोरी, CCTV में कैद संदिग्ध

MJManoj JainJust now
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर शहर के बजाजखाना क्षेत्र में स्थित एक मोबाइल शॉप से गल्ले में रखी करीब 30 हजार रुपये की नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। एक अज्ञात युवक मोबाइल कवर और ईयरफोन मांगने के बहाने दुकान पर पहुंचा और दुकानदार की मां को चकमा देकर गल्ले से रुपये निकालकर फरार हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकान संचालक की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। दुकान संचालक अंकुश जैन ने बताया कि 22 अक्टूबर को शाम करीब 4:40 बजे वे दुकान पर मौजूद नहीं थे। उस समय उनकी मां दुकान पर बैठी थीं। इसी दौरान करीब 20 से 25 वर्ष की उम्र का एक युवक दुकान पर आया और मोबाइल का कवर व ईयरफोन मांगा। उनकी मां सामान निकालने लगीं, तभी युवक ने मौका पाकर गल्ले में हाथ डाला और करीब 30 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद वह दुकान से भाग निकला। कुछ देर बाद जब अंकुश जैन दुकान पर पहुंचे और गल्ले में रखे रुपये चेक किए तो नकदी गायब मिली। उन्होंने अपनी मां से इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि कुछ देर पहले एक युवक दुकान पर आया था, जो गल्ले से रुपये निकालकर ले गया। इसके बाद दुकान संचालक अपने परिजन के साथ कोतवाली थाने पहुंचे और अज्ञात युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश की उम्मीद घटना के बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज सामने आए हैं, जिनमें चोरी की वारदात कैद होने की बात कही गई है। अब पुलिस के सामने आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने की चुनौती है। शहर के व्यस्त बाजार में इस तरह की घटना से व्यापारियों में चिंता का माहौल है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। बाईट-अंकुश जैन दुकान संचालक
0
0
Report

महासमुंद के कछारडीह में अवैध सागौन कटाई पर वन विभाग का बड़ा कदम

Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन-महासमुंद ब्रेकिंग महासमुंद जिले के ग्राम कछारडीह में अवैध सागौन कटाई पर वन विकास निगम एवं वन विभाग का बड़ा एक्शन। वन विकास निगम बारनवापारा और रेगुलर फॉरेस्ट की संयुक्त टीम की कार्रवाई। मुखबिर की सूचना पर छापेमारी, 280 नग सागौन चिरान एवं फर्नीचर जब्त。 कछारडीह निवासी संतु राम यादव और प्रीतम यादव के घर बाड़ी में दो दिन तक चली सर्च कार्रवाई। संतुराम यादव के घर 200 नग सागौन लकड़ी की चिरान एवं प्रीतम यादव के घर तकरीबन 80 नग चिरान मिलने की हुई पुष्टि。 वन अधिनियम 1927 के विभिन्न धाराओं के तहत की जा रही है कार्रवाई। अवैध लकड़ी कटाई और तस्करी पर अंकुश लगाने वन विकास निगम एवं वन विभाग सख्त。
0
0
Report
Advertisement

एनएचए टीम ने ठेलकाडीह क्लीनिक-हॉस्पिटल पर अचानक छापा, दस्तावेज नहीं मिले

Khairgarh, Uttar Pradesh:ठेलकाडीह। मरीजों की सेहत और इलाज की व्यवस्था पर नजर रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग की एनएचए टीम ने 22 अक्टूबर को ठेलकाडीह क्षेत्र में संचालित क्लीनिकों और अस्पतालों पर अचानक छापा-जैसी जांच की। टीम के पहुंचते ही संचालकों में हड़कंप मच गया। औचक निरीक्षण के दौरान तीन क्लीनिकों और एक अस्पताल के संचालन से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जबकि एक पैथोलॉजी सेंटर ने अपने प्रमाण-पत्र दिखाकर स्थिति स्पष्ट की। निरीक्षण प्रतिवेदन के अनुसार, संजीवनी क्लीनिक के संचालक डॉ. राधेश्याम देवांगन क्लीनिक संचालन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसी तरह श्री नागेश्वर वर्मा द्वारा संचालित क्लीनिक और एसेस हॉस्पिटल में भी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। दूसरी ओर, छत्तीसगढ़ पैथोलॉजी सेंटर ने निरीक्षण टीम के समक्ष वैध प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किया। दस्तावेज नहीं मिले तो संचालकों को मिली कड़ी चेतावनी निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित संस्थानों के संचालकों को आवश्यक दस्तावेज और प्रमाण-पत्र तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिन संचालकों के पास वैध दस्तावेज उपलब्ध हैं, उन्हें एनएचए कार्यालय में उपस्थित होकर दस्तावेज जमा करने और नियमानुसार ऑनलाइन आवेदन करने को कहा गया है। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित समय-सीमा में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए या नियमों का पालन नहीं हुआ, तो संबंधित संस्थानों के खिलाफ अनुशासनात्मक, दंडात्मक और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है। यानी अब संचालकों के लिए कागजी औपचारिकताएं पूरी करना महज खानापूर्ति नहीं, बल्कि संभावित कार्रवाई से बचने की अनिवार्य शर्त बन गई है।
0
0
Report

वाराणसी: मिर्जामुराद में वायुसेना हेलीकॉप्टर की लैंडिंग, खोचवा हेलीपैड पर उतरा IAF हेलीकॉप्टर

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/वाराणसी: मिर्जामुराद के खोचवा हेलीपैड पर भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा राजातालाब तहसील के मिर्जामुराद स्थित खोचवा हेलीपैड पर बुधवार को भारतीय वायुसेना के एक विशाल हेलीकॉप्टर ने सफल लैंडिंग की। हेलीकॉप्टर के उतरते ही पूरे क्षेत्र में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेलीपैड स्थल की व्यवस्थाओं और सुरक्षा मानकों का परखने के लिए अधिकारियों की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशासन ने हेलीपैड की साफ-सफाई, सुरक्षा घेरा, फायर सेफ्टी और एंबुलेंस व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। *निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद:* - *एसडीएम राजातालाब:* शांतनु कुमार सिनसिनवार - *एसीपी राजातालाब:* वीर सिंह - *तहसीलदार राजातालाब:* संत विजय सिंह - *नायब तहसीलदार:* संग्राम सिंह - *एसएचओ मिर्जामुराद:* गोपाल जी कुशवाहा - *चौकी प्रभारी कछवा रोड:* संदीप सिंह - *लेखपाल:* धीरेंद्र सिंह मौके पर मिर्जामुराद थाने की पुलिस फोर्स के साथ फायर ब्रिगेड और 108 एंबुलेंस की टीम भी अलर्ट मोड पर तैनात रही। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखी गई थी। फिलहाल हेलीकॉप्टर लैंडिंग का कारण आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन इसे किसी वीवीआईपी मूवमेंट या रूटीन अभ्यास से जोड़कर देखा जा रहा है। *आपके चैनल के लिए:* *YouTube Title (Viral):* BREAKING | वाराणसी के मिर्जामुराद में उतरा वायुसेना का विशाल हेलीकॉप्टर, खोचवा हेलीपैड पर हड़कंप | IAF *Thumbnail Text:* मिर्जामुराद में IAF हेलीकॉप्टर की लैंडिंग | SDM-ACP मौके पर
0
0
Report

जयपुर में 2026 राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियनशिप का आगाज, 900 खिलाड़ी भाग लेंगे

Jaipur, Rajasthan:राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम स्थित राजस्थान स्क्वैश अकादमी में शुक्रवार को सब-जूनियर एवं जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 का आगाज हुआ। राजस्थान के खेल एवं युवा मामले मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एसएमएस स्टेडियम में स्क्वैश खेल के लिए ग्लास कोर्ट विकसित करने की घोषणा भी की। इस घोषणा को राजस्थान में स्क्वैश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जयपुर को आठ साल के अंतराल के बाद एक बार फिर इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। इससे पहले वर्ष 2018 में भी यह चैंपियनशिप एसएमएस स्टेडियम में आयोजित हुई थी। 23 से 29 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 22 राज्यों से करीब 900 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। देशभर से पहुंचे युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।प्रतियोगिता में कई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर चुके खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता यूशा नफीस और पूरव रांबिया प्रमुख हैं। बाईट - कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, खेल मंत्री राजस्थान
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़ पुलिस ने गुंडा नियंत्रण कानून के तहत तीन अपराधियों को एक माह के लिए जिला बदर किया

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ पुलिस ने राजस्थान गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1975 के तहत कार्रवाई करते हुए धरियावद और सालमगढ़ थाना क्षेत्र के तीन सक्रिय व आदतन अपराधियों को एक माह के लिए जिला बदर किया है। तीनों को सलूम्बर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लिए निष्कासित किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जॉगिड़ के निर्देशन में धरियावद थानाधिकारी हजारीलाल पुनि और सालमगढ़ थानाधिकारी दीपक कुमार पुनि ने अपने-अपने थाना क्षेत्र के आदतन अपराधियों के खिलाफ यह कठोर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार धरियावद थाना क्षेत्र के रेणियानगरी, सलूम्बर रोड निवासी धीरजमल पुत्र लक्ष्मण चौधरी और कुम्हारवाड़ा, धरियावद निवासी तिलक पुत्र नानालाल चौधरी लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहकर क्षेत्र की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए थे। इसी तरह सालमगढ़ थाना क्षेत्र के दलोट निवासी रामलाल पुत्र रामकिशन धोबी भी लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल था। संबंधित थाना पुलिस टीमों ने तीनों के खिलाफ इस्तगासा तैयार कर न्यायालय अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट प्रतापगढ़ में पेश किया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने तीनों को एक माह की अवधि के लिए अपने-अपने थाना क्षेत्र से निष्कासित करने के आदेश दिए। निष्कासन अवधि के दौरान तीनों जिला प्रतापगढ़ की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। सिटी कोतवाली सलूम्बर के थानाधिकारी को भी तीनों पर निष्कासन अवधि में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार धीरजमल और तिलक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के कई प्रकरण दर्ज हैं, जबकि तिलक के खिलाफ भादस की धारा के तहत भी प्रकरण दर्ज है। रामलाल के खिलाफ आरपीजीओ की धारा 13 के तहत तीन प्रकरण दर्ज हैं। प्रतापगढ़ पुलिस ने इसे कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों के लिए कड़ी चेतावनी बताया है। पुलिस का कहना है कि गुंडागर्दी और दबंगई करने वालों के लिए कानून और समाज में कोई स्थान नहीं है। अन्य संदिग्ध अपराधियों की गतिविधियों पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि निष्कासित अपराधी क्षेत्र में कहीं दिखाई दें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ और अधिक गंभीर धाराओं में जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

ललितपुर: डीएम-एसपी ने सदर तहसील पोलिंग बूथ का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

AKAshok KumarFollow1m ago
Lalitpur, Uttar Pradesh:डीएम-एसपी ने सदर तहसील पोलिंग बूथ का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा ललितपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद निर्वाचन-2026 के तहत जारी मतदान के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सदर तहसील स्थित पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम-एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता के साथ निर्वाचन ड्यूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए। मतदान के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

लिव-इन पार्टनर हत्या: आरोपी युवराज सिंह गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:दूसरे से बात करने के शक में लिव-इन पार्टनर की हत्या, फिर फरारी का खेल ! आखिर में यूं पकड़ा गया हत्यारा ... जयपुर रविवास पत्रकार कॉलोनी इलाके में लिव-इन रिलेशनशिप के दौरान महिला की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के आरोपी युवराज सिंह उर्फ युवराज उर्फ दीपक को भरतपुर से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला की हत्या करने के बाद आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हो गया और दिल्ली, आगरा व भरतपुर में बसों में घूमकर पुलिस को चकमा देता रहा। आखिरकार पुलिस ने उसे दिल्ली भागने से पहले दबोच लिया। मामला रामपुरा स्थित आमोर रेजीडेंसी का है। 19 अक्टूबर को सोसायटी के फ्लैट नंबर 901 में एक महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। जांच में मृतका की पहचान भरतपुर निवासी मोना जाटव के रूप में हुई। मृतका के भाई पारुल सिंह ने युवराज सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया। पुलिस के अनुसार मोना जाटव अपने पति से अनबन के चलते अलग रह रही थी और आरोपी युवराज सिंह के साथ करीब एक साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थी। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर महिला की हत्या करने की बात कबूल की। उसने महिला के किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करने के शक को हत्या की वजह बताया है। वारदात के बाद आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हो गया था। पुलिस टीम ने आमोर रेजीडेंसी और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आरोपी की तलाश में टीम रवाना की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी कभी दिल्ली, कभी आगरा तो कभी भरतपुर में बसों से घूमता रहा और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा। तकनीकी सहायता और लगातार पीछा करने के बाद पुलिस ने आरोपी को भरतपुर के बी नारायण गेट से दस्तयाब कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी दिल्ली फरार होने की फिराक में था। उसे गिरफ्तार कर अब मामले में आगे की पूछताछ की जा रही है। दाे बच्चे हैं मोना के ... भरतपुर के नगला परशुराम निवासी मृतक मोना के दो बहन और एक भाई है। मोना की शादी 2015 में हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। पति से अनबन के चलते वह पति से अलग हो गई थी। पूरी कार्रवाई डीसीपी जयपुर साउथ राजर्षि राज के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित कुमार शर्मा और एसीपी मानसरोवर हेमेन्द्र शर्मा के सुपरविजन में थाना प्रभारी कविता यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई। आरोपी की गिरफ्तारी में एएसआई रामधन, हेड कांस्टेबल हंसराज और कांस्टेबल उमेश कुमार की विशेष भूमिका रही। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में हत्या के पीछे बताए जा रहे शक और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है.
0
0
Report

जालौन में स्नातक चुनाव में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया मतदान,

AdityaAdityaFollow7m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी जालौन में स्नातक चुनाव में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया मतदान, उरई के जिला परिषद बूथ संख्या 217 पर जल शक्ति मंत्री ने डाला वोट, इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक चुनाव में स्वतंत्र देव सिंह ने किया मतदान, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित समेत तमाम पदाधिकारी रहे मौजूद, बोले- जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह हम एक तरफा चुनाव जीतेंगे, इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक चुनाव में भाजपा से अशोक राठौर है प्रत्याशी, जालौन के उरई स्तिथ जिला पंचायत कार्यालय परिसर में बने बूथ पर जल शक्ति मंत्री ने किया मतदान। बाइट:- स्वतंत्र देव सिंह--जलशक्ति मंत्री
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top