227409
Amethi: जिला मुख्यालय गौरीगंज कलेक्ट्रेट स्टेट में गणतंत्र दिवस पर जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण
Raj Garh, Uttar Pradesh:अमेठी में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी निशा अनंत ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर अभिवादन किया। राष्ट्रगान के बाद, उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान में उल्लिखित संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी का आयोजन भी किया गया जहां विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। इसके बाद, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को अंग वस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दुद्धी पुलिस ने उड़ीसा से लखनऊ के लिए आ रहा 56 किलो गांजा गिरफ्तार
Obra, Uttar Pradesh:ANCHOR सोनभद्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दुद्धी पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने उड़ीसा से लखनऊ ले जाई जा रही करीब 56 किलो अवैध गांजे की खेप बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 28 लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि तस्करी में इस्तेमाल कार समेत कुल बरामदगी करीब 35 लाख रुपये की है। मामला दुद्धी थाना क्षेत्र के म्योरपुर तिराहा का है, जहां पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध VERNA कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक पुलिस को चकमा देकर तेज रफ्तार में भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए रजखड़ घाटी के पास कार को घेरकर रोक लिया। तलाशी लेने पर कार से 53 पैकेट में कुल 55.989 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक गांजे की यह खेप उड़ीसा से लखनऊ के मटियारी/चिनहट इलाके में सप्लाई के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से तस्करी में इस्तेमाल VERNA कार, एक एप्पल मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये की एटीएम निकासी से संबंधित पर्ची भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृपम सिंह उर्फ ऋषु सिंह उर्फ नुकेल उर्फ संदीप सिंह, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी अलीपुर, थाना कासिमपुर, जनपद हार्दोई के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में NDPS एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। दुद्धी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
पुणे कॉलेज में मोदी तस्वीर हटाने के बाद MNS-BJYM में झड़प, मुंबई में सुरक्षा कड़ी
Noida, Uttar Pradesh:Mumbai इस बीच, संजय राउत और नेता संदीप देशपांडे ने इस मुद्दे पर की आलोचना की है। राउत ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज से कोई बड़ा नहीं है। संदीप देशपांडे ने कहा कि उन्हें मोदी की तस्वीर कहीं और लगाने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उसे शिवराय (शिवाजी महाराज) की तस्वीर के साथ नहीं लगाया जाना चाहिए। पुणे के एक पॉलिटेक्निक कॉलेज से नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटाने के मामले में MNS के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के संबंध में अमित ठाकरे समेत 20 से 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्रशांत कनौजिया और विक्रांत भिलारे को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई के माहौल को देखते हुए BJYM प्रदर्शनकारियों ने शिवतीर्थ के बाहर प्रदर्शन की धमकी दी और पुलिस ने सुरक्षा तैनात कर दी। माहिम में BJYM की रैली के दौरान कुछ MNS कार्यकर्ता घुसे, दोनों पक्षों के बीच हाथापाई के आरोप कुछ समय के लिए चले। इस दौरान पुलिस ने BJYM और MNS के नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।0
0
Report
कपूरथला: ट्रैक्टर पलटने से 19 वर्षीय युवक की मौत, ट्रॉली से टकराने पर दम घुटा
Kapurthala, Punjab:ਕਪੂਰਥਲਾ : ਟਰੈਕਟਰ ਪਲਟਣ ਕਾਰਨ 19 ਸਾਲਾ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ ਚੜ੍ਹਾਈ ’ਤੇ ਟਰੈਕਟਰ ਅੱਗੇ ਤੋਂ ਉੱਠ ਕੇ ਟਰਾਲੀ ਨਾਲ ਜਾ ਟਕਰਾਇਆ, ਦਮ ਘੁੱਟਣ ਕਾਰਨ ਗਈ ਜਾਨ ਕਪੂਰਥਲਾ : ਬਲਾਕ ਨਡਾਲਾ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਮੰਡ ਰਾਏਪੁਰ ਅਰਾਈਆਂ ਵਿਖੇ ਟਰੈਕਟਰ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ 19 ਸਾਲਾ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋਣ ਦਾ ਦੁਖਦਾਈ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਪਛਾਣ ਲਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਸਵਰਨ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਮੰਡ ਰਾਏਪੁਰ ਅਰਾਈਆਂ, ਹਾਲ ਵਾਸੀ ਕਪੂਰਥਲਾ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ。 ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਭਰਾ ਕਿਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਲਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਰਸਤਾ ਪੱਧਰਾ ਕਰਨ ਲਈ ਟਰੈਕਟਰ ਰਾਹੀਂ ਮਿੱਟੀ ਪਾ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਚੜ੍ਹਾਈ ’ਤੇ ਟਰੈਕਟਰ ਅਚਾਨਕ ਅੱਗੇ ਤੋਂ ਉੱਠ ਗਿਆ ਅਤੇ ਪਿੱਛੇ ਵੱਲ ਟਰਾਲੀ ਨਾਲ ਜਾ ਲੱਗਾ। ਹਾਦਸੇ ਦੌਰਾਨ ਲਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਦਮ ਘੁੱਟ ਗਿਆ ਅਤੇ ਉਹ ਬੇਹੋਸ਼ ਹੋ ਗਿਆ。 ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਉਸਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਨੇੜਲੇ ਨਿੱਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਗਿਆ, ਜਿੱਥੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੇ ਜਾਂਚ ਉਪਰੰਤ ਉਸਨੂੰ ਮ੍ਰਿਤਕ ਐਲਾਨ ਦਿੱਤਾ। 19 ਸਾਲਾ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਅਚਾਨਕ ਮੌਤ ਦੀ ਖ਼ਬਰ ਮਿਲਦਿਆਂ ਹੀ ਪਿੰਡ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵਿੱਚ ਸੋਗ ਦੀ ਲਹਿਰ ਦੌੜ ਗਈ。0
0
Report
Advertisement
पिंड कोटली सका में सरकारी टैंकी से 1800 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई
Amritsar, Punjab:ਪਿੰਡ ਕੋਟਲੀ ਸਕਾ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਥਾਂਕ ਤੋਂ 1800 ਲੀਟਰ ਨਜਾਇਜ਼ ਲਾਹਣ ਬਰਾਮਦ. ਐਕਸਾਈਜ਼ ਵਿਭਾਗ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਸਾਂਝੀ ਛਾਪੇਮਾਰੀ; 10 ਡਰੰਮ ਲਾਹਣ ਜ਼ਬਤ, ਅਣਪਛਾਤਿਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ. ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਬੁਲਾਉਣ 'ਤੇ ਵੀ ਮੌਕੇ 'ਤੇ ਨਹੀਂ ਪਹੁੰਚੇ ਪੰਚਾਇਤ ਮੈਂਬਰ. ਲੋਪੋਕ ਥਾਣਾ ਰਾਜਾਸਾਂਸੀ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਪਿੰਡ ਕੋਟਲੀ ਸਕਾ ਵਿਖੇ ਐਕਸਾਈਜ਼ ਵਿਭਾਗ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਵੱਡੀ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਦੌਰਾਨ ਸਰਕਾਰੀ ਥਾਂ 'ਤੇ ਬਣੀ ਟੈਂਕੀ ਵਾਲੀ ਜਗ੍ਹਾ ਤੋਂ ਭਾਰੀ ਮਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਨਜਾਇਜ਼ ਲਾਹਣ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਐਕਸਾਈਜ਼ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਜਗਦੀਪ ਕੌਰ ਅਤੇ ਐਸ ਐਚ ਓ ਥਾਣਾ ਰਾਜਾਸਾਸੀ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉੱਚ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਅਤੇ ਰਹਿਨੁਮਾਈ ਹੇਠ ਪਿੰਡ ਕੋਟਲੀ ਸਕਾ ਵਿਖੇ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਕਾਰਵਾਈ ਦੌਰਾਨ ਮੌਕੇ ਤੋਂ 10 ਡਰੰਮਾਂ ਵਿੱਚ ਭਰੀ ਤਕਰੀਬਨ 1800 ਲੀਟਰ ਲਾਹਣ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਲਾਹਣ ਫਿਲਹਾਲ ਲਾਵਾਰਿਸ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਮਿਲੀ ਹੈ, ਪਰ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਐਫ਼.આਈ.ਆਰ. ਦਰਜ ਕਰਵਾ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਆਬਕਾਰੀ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਜਗਦੀਪ ਕੌਰ ਐਸ ਐਚ ਓ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਖੁਲਾਸਾ ਕੀਤਾ ਕਿ ਇਸੇ ਸਰਕਾਰੀ ਥਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਨਜਾਇਜ਼ ਲਾਹਣ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਉਸ ਸਮੇਂ ਪਿੰਡ ਦੇ ਸਰਪੰਚ ਨੂੰ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਕਰਨ ਅਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਲਈ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਸੀ, ਪਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੋਈ ਹਮੀ ਨਹੀਂ ਭਰੀ ਗਈ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਕੋਈ ਸਹਿਯੋਗ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹੁਣ ਪਰਚਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਤਫ਼ਤੀਸ਼ ਕੀਤੀ ਜા ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਬਖਸ਼ਿਆ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਨਹੀਂ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਸਬੰਧੀ ਥਾਣਾ ਰਾਜਾਸਾਂਸੀ ਦੇ ਐਸ.ਐਚ.ਓ. ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਿੰਡ ਕੋਟਲੀ ਸਕਾ ਵਿਖੇ ਸਰਕਾਰੀ ਟੈਂਕੀ ਵਾਲੀ ਜਗ੍ਹਾ ਤੋਂ ਲਾਹਣ ਹੋਣ ਦੀ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਸੀ। ਕਾਰਵਾਈ ਦੌਰਾਨ ਪਿੰਡ ਦੇ ਸਰਪੰਚ ਅਤੇ ਪੰਚਾਇਤ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਮੌਕੇ 'ਤੇ ਪਹੁੰਚਣ ਲਈ ਸੁਨੇਹਾ ਭੇਜਿਆ ਗਿਆ ਸੀ, ਪਰ ਉਹ ਮੌਕੇ 'ਤੇ ਨਹੀਂ ਪਹੁੰਚੇ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਗੰਭੀਰਤਾ ਨਾਲ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਐਮ ਧੀ ਤੇਜੀ ਬਾਉ ਜੀ ਐਮ ਜਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦਿਓਲ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਠੇਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਮਾਂਜੂ ਚੋਗਾਵਾਂ ਆਦਿ ਹਾਜਰ ਸਨ0
0
Report
तरनतारन पुलिस ने मुठभेड़ के बाद वांछित गैंगस्टर गुरमीत सिंह को गिरफ्तार किया
Tarn Taran Sahib, Punjab:तरनतारन पुलिस ने मुठभेड़ के बाद वांछित बदमाश गुरमीत सिंह को काबू किया। वह रंगदारी के लिए फायरिंग के सात मामलों में वांछित था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गुरमीत सिंह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है. आरोपी के कब्जे से नौएमएम का एक पिस्तौल और बिना नंबरी मोटरसाइकिल बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र लांबा ने बताया कि गुरमीत सिंह गांव नदोहर का निवासी है। उसने सात स्थानों पर गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया था। उसके तार विदेश बैठे गैंगस्टरों से जुड़े हैं। वह उनके इशारे पर लोगों को डराने-धमकाने और रंगदारी वसूलने के लिए गोलीबारी करता था।0
0
Report
कानपुर में व्यापारियों ने कटोरियाँ लेकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर नगर निगम मुख्यालय पर आज व्यापारियों ने अनोखे अंदाज में जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में व्यापारी सिटीजन फैसिलेशन सेंटर के बाहर जमीन पर बैठ गए और हाथों में स्टील की कटोरियाँ लेकर नगर निगम के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। व्यापारियों ने पोस्टर-बैनर के जरिए अपनी मांगें उठाईं और आरोप लगाया कि नगर निगम की नीतियों के चलते व्यापारी बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि अब भीख मांगने की नौबत आ गई है, इसी का प्रतीक हाथ में लिया गया कटोरा है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे व्यापारियों ने नगर निगम पर लगातार व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। व्यापारियों ने नगर निगम आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण के नाम पर चालान, लाइसेंस फीस में बढ़ोतरी और अन्य फैसलों को वापस लेने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बाजार बंद कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बाइट: ज्ञानेश मिश्रा, व्यापारी नेता0
0
Report
Advertisement
नाग पंचमी पर गरूड़ी गोगाधाम में भक्तों की भीड़, गोगा महाराज के दर्शन
Modasa, Gujarat:એન્કર :-નાગપંચમીના પાવન પર્વે આજે સવારથી જ અરવલ્લી જિલ્લીના મોડાસા નજીક આવેલા ગારુડી ગોગાધામ ખાતેશ્રદ્ધાળુઓનું મહેરામણ ઉમટી પડ્યું હતું. ઉત્તર ગુજરાત જ નહીં, પરંતુ દૂર-દૂરથી આવેલા તહી હજારો ભક્તોએ ગોગા મહારાજના દર્શન કરી ધન્યતા અનુભવી હતી. આજના દિવસે ગોગાધામના ચરણોમાં શિશ ઝુકાવી દર્શન કરવા અને પ્રસાદ ગ્રહણ કરવાનું એક વિશેષ મહાત્મ્ય રહેલું છે, જેના લઈને સવારથી જ મંદિરમાં લાંબી લાઈનો જોવા મળી હતી. આ ખાસ પ્રસંગે ગોગાધામના સેવક ચેતન ભુવાજી દ્વારા પરંપરાગત રમેલનું સુંદર આયોજન કરવામાં આવ્યું હતું. આ ધાર્મિક મહોત્સવમાં જાણીતા કલાકારો દ્વારા ભક્તિ સંગીત અને લોકસાહિત્યના કાર્યક્રમો રજૂ કરવામાં આવ્યા હતા, જેના સૂર અને તાલ પર સમગ્ર વાતાવરણ ગોગાજય અને ભક્તિમય બની ગયું હતું. આજે ભક્તોએ ગોગાધામ ગારૂડીના દર્શન કરી ધન્યતા અનુભવી0
0
Report
मझवां विधानसभा: विरासत और जातीय समीकरण से तय होगा चुनाव परिणाम
Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर मझवां विधानसभा सीट पर इस बार सियासी मुकाबला केवल प्रत्याशियों के बीच नहीं, बल्कि राजनीतिक विरासत और जातीय समीकरणों के बीच भी माना जा रहा है। भाजपा, सपा और बसपा अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं, लेकिन बिंद, ब्राह्मण और दलित मतदाताओं का रुख चुनावी नतीजे की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है। मझवां क्षेत्र में करीब 3 लाख 99 हजार मतदाता हैं। इनमें पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या लगभग बराबर है। ऐसे में महिला वोटरों को साधना भी राजनीतिक दलों की रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मझवां की राजनीति में राजनीतिक विरासत का भी खास महत्व रहा है। भाजपा की सुचिस्मिता मौर्य ने 2017 में बसपा के दिग्गज नेता रमेश चंद बिंद को हराकर भाजपा का परचम लहराया था। वह अपने ससुर और पूर्व विधायक रामचन्द्र मौर्य की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाती रही हैं। भाजपा ने 1996 में पहली बार इस सीट पर जीत दर्ज की थी। वहीं रमेश चंद बिंद ने बसपा के टिकट पर 2002, 2007 और 2012 में लगातार तीन बार जीत दर्ज की। 2022 में यह सीट एनडीए गठबंधन में निषाद पार्टी के खाते में गई और विनोद बिंद ने जीत हासिल की। मझवां का चुनावी इतिहास भी काफी दिलचस्प है। आजादी के बाद 1952 से 1969 तक यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रही। 1974 में सामान्य सीट बनने के बाद यहां से लोकपति त्रिपाठी, रुद्र प्रसाद और भागवत पाल जैसे दिग्गज नेता विधायक बने और मंत्री पद तक पहुंचे। अब जातीय समीकरण की बात करें तो क्षेत्र में करीब 72 हजार बिंद मतदाता बताए जाते हैं। दलित और ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या भी करीब 65 से 70 हजार के बीच मानी जाती है। यादव, मौर्य, पाल, मुस्लिम और पटेल मतदाताओं की भी बड़ी संख्या है। यही वजह है कि सभी दल इन सामाजिक समूहों को अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटे हैं। मझवां में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा आठ बार जीत दर्ज की है, जबकि बसपा का भी मजबूत प्रभाव रहा है। भाजपा अब तक तीन बार जीत चुकी है। समाजवादी पार्टी का खाता इस सीट पर अभी तक नहीं खुल सका है। ऐसे में मझवां की सियासी जंग में राजनीतिक विरासत के साथ बिंद, ब्राह्मण और दलित मतदाताओं का रुख सबसे बड़ा फैक्टर माना जा रहा है। इन वर्गों का समर्थन जिस दल को मिला, उसके लिए मझवां की राह आसान हो सकती है।0
0
Report
मातृत्व शक्ति से महाराष्ट्र: मंत्री जय कुमार रावल का लाडकी बहिण के सपने
Mumbai, Maharashtra:महाराष्ट्र कैबिनेट मंत्री जय कुमार रावल ऑन लेडी मैराथन जो किस्सा आपने बताया, वह वाकई बहुत प्रेरणादायी है। यह माँ के मातृत्व और माँ की ममता की ताकत की मिसाल है। महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज को जीजामाता ने जिस तरह संस्कार और विचार देकर तराशा, वह भी माँ की ममता और शक्ति की बड़ी मिसाल है। आज एक माँ ने मेहनत करके अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए संघर्ष किया और उन्हें आगे बढ़ाया। माँ शब्द में हिमालय जैसे ताक़त है सरकार ने भी माताओं-बहनों को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। तीन साल पहले हमने मुख्यमंत्री लाडकी बहिण योजना शुरू की थी, जिसके तहत सीधे महिलाओं के बैंक खाते में पैसे जमा किए जाते हैं। इससे महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की ताकत मिली है। हमने देखा है छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी कई महिलाओं को अपने पति से पैसे मांगने पड़ते थे, लेकिन अब उनके खाते में सीधे राशि आती है। लाडकी बहिण योजना सहित कई योजनाओं के माध्यम से हम महिलाओं के सशक्तिकरण का काम कर रहे हैं। बच्चियों की शिक्षा के लिए भी सरकार मदद कर रही है। इंजीनियरिंग हो या मेडिकल, पात्र छात्राओं की फीस का खर्च सरकार उठा रही है। ज़ी न्यूज़ हमेशा समाज के हित में लगातार मुहिम चलाता रहा है। माँ यह अपने आप में सबसे ताकतवर शब्द है। माँ के सम्मान और उनकी ताकत को सामने लाने वाली इस मुहिम के लिए हम ज़ी न्यूज़ को शुभकामनाएं देते हैं और उन्हें सलाम करते हैं। आपने जिस महिला का नाम बताया है, उनके बारे में मैं जानकारी लूंगा। उनके बच्चों की पढ़ाई और भविष्य के लिए सरकार की ओर से जो भी संभव मदद होगी, वह करने का प्रयास करूंगा। ऑन फुटबॉल ग्राउंड - खेल भी बच्चों के लिए बहुत जरूरी है। बच्चों के लिए मैदान होने चाहिए और ग्राउंड की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। मुंबई जैसे शहर में बच्चों को खेलने के लिए पर्याप्त मैदान उपलब्ध कराना जरूरी है। स्थानीय परिस्थितियों की जानकारी लेकर इस दिशा में उचित निर्णय होना चाहिए और ऐसे मैदान बनने चाहिए.0
0
Report
Advertisement
संभल में विद्युत तार चोरी: 7 गिरफ्तार, केयर टेकर समेत 10 कुंटल तार बरामद
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल संभल । विद्युत तार के गोदाम से लाखों की कीमत के विद्युत तार चोरी का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया। विद्युत तार चोर गैंग के 7 लोग गिरफ्तार। गिरफ्तार आरोपियों में विद्युत तार गोदाम का केयर टेकर भी शामिल। केयर टेकर ने 2 लाख की रकम के लालच में गैंग के लोगों से गोदाम से लाखों की कीमत का विद्युत तार चोरी कराया था। गैंग के लोगों से तय रकम न मिलने पर गढ़ी गोदाम से विद्युत तार चोरी को कहानी। चोरी की वारदात के मामले में केयर टेकर से पुलिस की पूंछ ताछ में शक होने पर पुलिस की सख्ती पर केयर टेकर ने कबूली विद्युत तार चोरी कराने की वारदात। गिरफ्तार आरोपियों से 7 लाख से अधिक की कीमत के 10 कुंटल विद्युत तार समेत विद्युत तार काटने के उपकरण, 1 वैगन आर कार, 1 टाटा DCM वाहन बरामद। कैला देवी थाना इलाके का मामला।0
0
Report
याहियापुर के प्रेमी-प्रेमिका ने नोएडा में शादी कर वीडियो जारी कर सुरक्षा मांग ली
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के गांव याहियापुर के प्रेमी-प्रेमिका ने नोएडा में शादी करने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस और प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। वीडियो में दोनों ने खुद को बालिग बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से एक-दूसरे से विवाह किया है। युवती का आरोप है कि शादी से मायके पक्ष के लोग नाराज हैं और उसके पति व ससुराल पक्ष के लोगों को परेशान किए जाने की आशंका है। युवती ने पुलिस-प्रशासन से अपील की कि उसके फैसले के कारण उसके पति और ससुराल वालों को किसी तरह की परेशानी न दी जाए। युवक-युवती ने कहा कि उन्होंने बिना किसी दबाव के अपनी इच्छा से शादी की है और अब साथ रहना चाहते हैं। दोनों ने वीडियो के माध्यम से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में बना हुआ है0
0
Report
12 सितम्बर को स्टीयरिंग छोड़ आंदोलन: दंतेवाड़ा ड्राइवर यूनियन की मांगें तेज
Dantewada, Chhattisgarh:एंकर— आज 1 सितंबर को देशभर में ड्राइवर दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में दंतेवाड़ा में ड्राइवर संगठन ने रैली निकालकर अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। ड्राइवरों ने साफ कहा है कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो 12 सितंबर को ‘स्टीयरिंग छोड़ आंदोलन’ किया जाएगा。 ड्राइवरों का आरोप है कि लगातार उनका शोषण हो रहा है। दुर्घटना होने पर उन्हें कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है और उनके साथ मारपीट तक की घटनाएं सामने आती हैं। संगठन का कहना है कि ड्राइवर भी परिवार चलाने वाले इंसान हैं और सरकार को उनके कल्याण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए。 वहीं, ड्राइवर दिवस के मौके पर दंतेवाड़ा से गीदम तक रैली निकाली गई। संगठन का आरोप है कि रैली के लिए यातायात पुलिस की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पहले ही आवेदन दिया गया था। पुलिसकर्मी रैली के साथ दंतेवाड़ा से हारम चौक तक मौजूद रहे, लेकिन इसके बाद रास्ते में वापस चले गए。 ड्राइवर संगठन ने सवाल उठाया है कि रैली के बीच अगर किसी ड्राइवर के साथ दुर्घटना हो जाती, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता? संगठन ने इसे ड्राइवरों के साथ अन्याय और उपेक्षा बताते हुए प्रशासन से भविष्य में ऐसी रैलियों के दौरान पूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। अब ड्राइवर संगठन ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई, तो 12 सितंबर को स्टीयरिंग छोड़ आंदोलन किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो ड्राइवर सड़क पर उतरकर आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे。 बाइट - ड्राइवर संघ ज़िला अध्यक्ष मणिरास सोनाली。 बाइट - ड्राइवर संघ ज़िला सचिव पवन यादव ।0
0
Report
Advertisement
थाणे के ऑटो चालकों ने CNG कीमतों में वृद्धि पर विरोध दर्ज किया
Noida, Uttar Pradesh:AUTO DRIVERS FROM THANE ON CNG PRICE RISE0
0
Report
चिरागपासवान को जान से मारने की धमकी; सुरक्षा समीक्षा और जांच की मांग
Patna, Bihar:केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी, गृह मंत्रालय से तत्काल जांच एवं सुरक्षा की समीक्षा का अनुरोध नई दिल्ली, 01 सितंबर 2026। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री चिराग पासवान जी को जान से मारने की धमकी मिलने का गंभीर मामला सामने आया है। मंत्रालय को प्राप्त एक हस्ताक्षरविहीन संचार में दो मोबाइल नंबरों का उल्लेख करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान जी को धमकी दी गई है। उक्त संदेश में उन्हें “hardcore terrorists” द्वारा जल्द ही मार दिए जाने की धमकी दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के अतिरिक्त निजी सचिव श्री आलोक कुमार सिंह ने 01 सितंबर 2026 को केंद्रीय गृह सचिव, भारत सरकार को पत्र भेजकर इस मामले में तत्काल एवं गहन जांच कराने का अनुरोध किया है। पत्र में धमकी भरे संदेश के स्रोत, उसकी वास्तविकता एवं परिस्थितियों की जांच शीघ्र शुरू करने तथा केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान जी की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यकता के अनुसार उसे और मजबूत करने का अनुरोध किया गया है। पत्र में विशेष रूप से कहा गया है कि केंद्रीय मंत्री वर्तमान में गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदान की जा रही Z-श्रेणी की सुरक्षा के अंतर्गत हैं। ऐसे में प्राप्त धमकी को गंभीरता से लेते हुए उनकी सुरक्षा और आगामी सार्वजनिक कार्यक्रमों को ध्यान में रखकर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाने की जरूरत है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) इस घटना को अत्यंत गंभीरता से लेती है और केंद्र सरकार से मांग करती है कि धमकी के स्रोत का शीघ्र पता लगाकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा आदरणीय श्री चिराग पासवान जी की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न हो।0
0
Report
युवा उड़ान 2026: दंतेवाड़ा में युवाओं की आवाज सीधे सरकार तक पहुंची
Dantewada, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर आज दंतेवाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने विश्राम भवन में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने युवाओं से सीधे संवाद और उनकी समस्याओं व सुझावों को सरकार तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किए गए ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम की जानकारी दी। बीजापुर के बाद अब दंतेवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। जवांगा ऑडिटोरियम में हुए ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साह के साथ अपनी बात रखी। कार्यक्रम में विधायक सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और नेता भी मौजूद रहे。 युवा आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की युवा हितैषी योजनाओं और कार्यों को लेकर युवाओं के बीच संवाद जरूरी है। इसी उद्देश्य से आयोग प्रदेशभर में युवाओं से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव जान रहा है。 उन्होंने कहा कि नक्सलवाद की छाया से बाहर निकल रहे बस्तर में युवाओं के लिए नए अवसर और सकारात्मक माहौल तैयार हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान युवाओं से उनके विचार और समस्याएं जानने के लिए सुझाव पत्र भी भरवाए गए।0
0
Report
Advertisement
