227813
Amethi - यातायात नियमों का पालन करने के लिये , दिव्यांगों ने चलाया जागरूकता अभियान
Mawai, Uttar Pradesh:अमेठी में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर व यातायात नियमों का पालन कराने के लिए दिव्यांग संघ ने जागरूकता अभियान चलाया. दर्जन भर दिव्यांगों ने हाथों में पंपलेट लेकर लोगों से यातायात के नियमों को पालन करने की अपील की है. जागरुकता अभियान अमेठी कस्बा स्थित अंबेडकर तिराहे पर चलाया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चालिसगाव में सूखा भारी: 85 हजार हेक्टेयर प्रभावित, कपास-मक्का-मूंगफली फसलें बर्बाद
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव, चाळीसगाव Ancr - जळगाव जिल्ह्यातील चाळीसगाव तालुक्यावर यंदा दुष्काळाचे गंभीर सावट निर्माण झाले आहे. तालुक्यात तब्बल 85 हजार हेक्टर क्षेत्र दुष्काळाच्या संकटात सापडले असून, सुमारे 80 हजार शेतकऱ्यांना या परिस्थितीचा फटका बसण्याची शक्यता आहे. पावसाने तब्बल दीर्घ विश्रांती घेतल्याने शेतातील पिकांची अवस्था दिवसेंदिवस बिकट होत चालली आहे. कापूस, मका आणि भुईमूग या प्रमुख पिकांना पावसाअभावी मोठा फटका बसला आहे. अपेक्षित पाऊस न मिळाल्याने काही ठिकाणी पिकांची वाढ खुंटली, तर काही भागात उभ्या पिकांचे मोठे नुकसान झाले आहे. पिकांवर केलेला खर्चही निघण्याची शक्यता कमी झाल्याने शेतकऱ्यांसमोर आर्थिक संकट अधिक गंभीर झाले आहे. याबाबत आढावा घेत शेतकऱ्यांशी संवाद साधला आहे आमचे प्रतिनिधी वाल्मीक जोशी यांनी..0
0
Report
बूंदी में बीमारी के बाद ड्यूटी पर लौटने की अनुमति, हेल्पर सज्जन बाई को मिली राहत
Jaipur, Rajasthan:बूंदी बीमारी के बाद ड्यूटी ज्वाइन करने की अनुमति को लेकर कलेक्टर को सौंपा आवेदन. बूंदी राजकीय चिकित्सालय जनाना वार्ड में हेल्पर पद पर कार्यरत सज्जन बाई ने बीमारी के बाद ड्यूटी पर लौटने की अनुमति को लेकर जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपा है। आवेदन में बताया कि अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह 13 अगस्त से 22 सितंबर 2026 तक चिकित्सा अवकाश पर थीं। उपचार एवं चिकित्सकीय विश्राम के बाद अब स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक होने की बात कही गई है। उन्होंने बताया कि चिकित्सक ने उन्हें कार्य पर लौटने की सलाह दी है। सज्जन बाई ने जिला कलेक्टर से 22 सितंबर से जनाना वार्ड में पद अनुसार हेल्पर की ड्यूटी करने की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया है。0
0
Report
पटना के कंकड़बाग में बंद घर से लाखों के आभूषण चोरी
Patna, Bihar:पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के पोस्टल पार्क स्थित आदर्श कॉलोनी में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी तब हुई, जब मकान मालिक राम बाबू केसरी 1 अक्टूबर की सुबह अपने परिवार के साथ देवघर से वापस पटना पहुंचे। राम बाबू केसरी के मुताबिक, वह मिठाई बनाने का काम करते हैं और पिछले करीब दो महीने से परिवार के साथ देवघर में रहकर प्रसाद बेचने का काम कर रहे थे। इसी दौरान उनका पटना स्थित घर बंद था। घर लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित के अनुसार, चोर घर से करीब तीन भर सोने के आभूषण, आठ भर चांदी, टीवी, फ्रिज, इन्वर्टर, गैस सिलेंडर, पंखा और कपड़े समेत कई सामान चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं, चोरों ने घर की वायरिंग और अन्य सामान तक नहीं छोड़ा। घटना के बाद पीड़ित ने कंकड़बाग थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है और चोरों की पहचान के लिए आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।0
0
Report
Advertisement
बूंदी DIET में शिक्षकों के लिए खुशी शाला प्रशिक्षण, मानसिक स्वास्थ्य पर जोर
Jaipur, Rajasthan:बूंदी DIET बूंदी में शिक्षकों के लिए खुशी शाला प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें करीब 40 शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच, भावनात्मक संतुलन और खुशहाल जीवन के व्यवहारिक पहलुओं से परिचित कराना रहा। शिक्षकों को वर्तमान में रहने, करुणा एवं स्व-करुणा विकसित करने, मन को संतुलित रखने तथा विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक वातावरण बनाने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम DIET प्राचार्य मीना चौहान के मार्गदर्शन में हुआ। DRU प्रभागाध्यक्ष रामराज मीणा, प्रभारी नीतीश मंडोवरा और SRG पार्थ जोशी का मार्गदर्शन रहा। क्षमतालय फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण में शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता की।0
0
Report
वरिष्ठ नागरिक समाज की धरोहर, सम्मान करना हमारा दायित्व
Deoria, Uttar Pradesh:गौरीबाजार क्षेत्र के ग्राम मठिया तिवारी स्थित प्राथमिक विद्यालय मठिया साहू में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय से जुड़े बुजुर्ग अभिभावकों को सम्मानित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसआरजी उपेंद्र उपाध्याय ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को सीख मिलती है। बुजुर्गों का सम्मान करना हमारी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है। विद्यालय परिवार ने वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित कर सराहनीय कार्य किया है। प्रधानाध्यापक विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की धरोहर हैं। उनका अनुभव, ज्ञान और जीवन संघर्ष नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी देखभाल करना तथा उन्हें आदर और सम्मान देना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। इस दौरान सुभावती देवी और सुशीला देवी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रियंका शुक्ला, बृजेश कुमार यादव, गायत्री देवी, प्रतिमा सिंह, आशा देवी, अमरजीत प्रसाद समेत विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और अन्य लोग मौजूद रहे।0
0
Report
UPI MDR लागू: खान मार्केट के व्यापारी बोले—ग्राहक को नाराज नहीं करेंगे
New Delhi, Delhi:खान मार्केट से यूपीआई पेमेंट पर रियलिटी चेक UPI को लेकर मार्केट में काफी हलचल देखी जा सकती है अब से जो उसे पर एमडीआर लगाया जाएगा उसके बाद कई सारे व्यापारी संगठनों ने स्ट्राइक और NO UPI DAY की बात की है 2000 से ऊपर की पेमेंट पर मर्चेंट को 0.4% चार्ज देना होगा जिसके बाद काफी सारे व्यापारी संगठन चाहते थे कि यह कॉल ऑफ हो जाए और स्ट्राइक भी बुलाई 2 अक्टूबर को NO UPI DAY मनाने की बात की गई थी पर अब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मीटिंग के बाद इस कॉल ऑफ कर दिया गया है ऐसे में खान मार्केट में व्यापारियों से बातचीत की की क्या वह यूपीआई पेमेंट एक्सेप्ट कर रहे हैं और अभी क्या स्थिति है बाजारों में व्यापारियों का कहना है कि हम कस्टमर को नाराज नहीं कर सकते जो कोई भी यूपीआई पेमेंट कर रहा है हम उसे एक्सेप्ट कर रहे हैं उन्होंने साथ में यह भी कहा कि वैसे ही अभी मार्केट की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है और ऐसे में कस्टमर को नाराज कर देंगे तो यह अच्छा नहीं होगा जो जैसे भी पेमेंट करना चाह रहा है हम उसे एक्सेप्ट कर रहे हैं और साथ में 75000 पर ₹300 चार्ज देना है तो वह कुछ ज्यादा मायने नहीं रखता है इससे पहले क्रेडिट कार्ड पर भी काफी ज्यादा चार्ज हम पे करते थे खान मार्केट से वॉकथ्रू और व्यापारियों की बाइट0
0
Report
Advertisement
चकरभाठा एनीकट पार करते समय दो भाइयों में से एक लापता
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। चकरभाठा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कोनी और मगरउछला के बीच बने एनीकट को पार करते समय दो भाई अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर नदी में गिर गए। हादसे में मगरउछला निवासी 58 वर्षीय किसान तीजाराम केंवट अरपा नदी में बहकर लापता हो गए, जबकि उनके छोटे भाई बबलू ने एनीकट की रेलिंग में फंसकर किसी तरह अपनी जान बचा ली। दोनों भाई मस्तूरी-कोनी की ओर से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान एनीकट के ऊपर से बह रहे तेज पानी के बीच उनका संतुलन बिगड़ गया और दोनों नदी में गिर पड़े। बबलू रेलिंग के सहारे सुरक्षित बाहर निकल आया, लेकिन तीजाराम तेज बहाव में बह गए। घटना के बाद बबलू ने गांव पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों को हादसे की जानकारी दी। देखते ही देखते एनीकट के पास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पानी का बहाव बेहद तेज होने के कारण ग्रामीण नदी में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा सके। सूचना मिलने पर चकरभाठा पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से लापता किसान की तलाश शुरू की। टीम ने नदी में काफी देर तक खोजबीन की,[...] लेकिन तीजाराम का कोई सुराग नहीं मिल सका0
0
Report
3,180 रुपये के बकाये पर 20 युवकों ने रेस्टोरेंट में मारपीट; CCTV में रिकॉर्ड
Darbhanga, Bihar:खाने का बकाया मांगने पर रेस्टोरेंट मालिक से जमकर मारपीट, CCTV में कैद हुई पूरी घटना 3,180 बकाया मांगने पर करीब 20 युवकों पर रेस्टोरेंट में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप, चाकू-रॉड और डंडे लेकर पहुंचने का दावा; मारपीट का CCTV फुटेज आया सामने दरभंगा के नगर थाना क्षेत्र स्थित सर्वे कार्यालय परिसर के एक रेस्टोरेंट में खाने का बकाया 3,180 रुपये मांगना संचालक सुमित कुमार झा, को भारी पड़ गया। आरोप है कि बकाया राशि मांगने से नाराज करीब 20 युवक रेस्टोरेंट में पहुंचे और तोड़फोड़ करते हुए संचालक सुमित कुमार झा के साथ जमकर मारपीट की। आरोपियों के हाथ में चाकू, लोहे की रॉड, डंडे और प्लास्टिक पाइप होने की बात कही गई है। मारपीट में सुमित गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना के दौरान महिला कर्मियों के साथ भी धक्कामुक्की और दुर्व्यवहार का आरोप है। पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है, जिसका फुटेज सामने आया है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। बाइट 1,सुमित कुमार झा, सांंचालक रेस्टोरेंट0
0
Report
बाबूलाल मरांडी Sahibganj दौरे में शहीद परिवारों से मिले, गरीब कल्याण योजनाओं का प्रचार
Sahibganj, Jharkhand:सेवा और संकल्प अभियान के तहत भाजपा विधायक दल के नेता, झारखण्ड विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता और झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी अपने दो दिवसीय दौरा पर साहिबगंज पहुंचे, जहाँ उन्होंने भोगनाडीह पहुँच सिदो कान्हो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और शहीद के वंशजो से मुलाकात किया. इसके बाद बरहरवा में कार्यकर्त्ता को सम्बोधित किये, जहाँ उन्होंने कहा कि भारत सरकार की कल्याणकारी योजना के बारे में भाजपा कार्यकर्ताओं को बताएँगे और योजना का फॉर्म भरेंगे ताकि गरीब से गरीब व्यक्ति को इसका लाभ मिल सके. झारखण्ड सरकार में गरीबों का भला नहीं होना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक देश को विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है; कोई भी व्यक्ति गरीब नहीं होगा. इसके लिए भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता अभी से लोगों के बीच पहुँचना है. बाबूलाल मरांडी आज केंद्रीय योजनाओं की जानकारी भी लिए. Sahibganj से होकर बन रहा 4 लाइन, कन्हैया स्थान, सकरीगली स्थित बंदरगाह पहुँच पूरी जानकारी लिया.0
0
Report
Advertisement
अयोध्या के 9 कुंडों के संरक्षण के लिए 5 साल योजना; जल गुणवत्ता सुधार
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में 9 प्राचीन कुंडों के संरक्षण और विकास के लिए नगर निगम ने 5 साल की योजना तैयार की है। पर्यटन विभाग से कुंडों के संरक्षण के लिए मिली जिम्मेदारी के बाद अब काम शुरू कर दिया गया है। नगर निगम की योजना के तहत इन प्राचीन जलस्रोतों का सौंदर्यीकरण, संरक्षण और जल की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया जाएगा। वहीं राष्ट्रपति कुंड के रखरखाव का काम CSR मॉडल के تحت GMR कंपनी कर रही है। कुंड के पानी में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाने के लिए नैनो तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के मुताबिक कुंडों के संरक्षण और विकास का काम चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अगले 2 से 3 महीने में कुंडों में बदलाव दिखाई देने लगेगा। योजना पूरी होने के बाद अयोध्या के इन प्राचीन कुंडों को धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित करने की तैयारी है।0
0
Report
बलरामपुर में 60 आंगनबाड़ी केंद्रों में पौष्टिक भोजन शुरू, बिजली संकट के बीच पहल
Balrampur, Uttar Pradesh:60 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को मिलेगा पौष्टिक भोजन, सेवा संकल्प अभियान की नई पहल शुरू बलरामपुर जनपद कुपोषण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को मजबूती देने के लिए बलरामपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत नई पहल की शुरुआत की गई है। जोमैटो की फीडिंग इंडिया और जिला प्रशासन के सहयोग से यह कार्य शुरू हुआ है. रेहरा बाजार ब्लॉक की 21 ग्राम पंचायतों के 60 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों को अब ताजा और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। गुरुवार को घासीपोखरा में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने अभियान का शुभारंभ किया। ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम पर शुरू हुई इस पहल का उद्देश्य बच्चों को नियमित पौष्टिक आहार उपलब्ध कराकर उनके बेहतर शारीरिक और मानसिक विकास में सहयोग करना है। जिला प्रशासन और जोमैटो फीडिंग इंडिया के सहयोग से शुरू हुई इस योजना के पहले चरण में रेहरा बाजार ब्लॉक के 60 आंगनबाड़ी केंद्रों को शामिल किया गया है। योजना के तहत केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों के साथ गर्भवती और धात्री महिलाओं को भी ताजा एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए अचलपुर चौधरी में केंद्रीय रसोई की स्थापना की गई है। यहां तैयार भोजन को निर्धारित वाहनों के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। इससे बच्चों और महिलाओं को नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। गर्मी और बिजली संकट के बीच हुआ शुभारंभ अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग पहुंचे। हालांकि, कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की बिजली व्यवस्था का संकट भी सामने आया। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब आठ दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। तेज गर्मी के बीच आयोजन स्थल पर लगाया गया पंखा भी बिजली न होने के कारण बंद रहा। पर्याप्त कुर्सियां और पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई महिलाएं गर्मी से बचने के लिए पल्लू से हवा करती नजर आईं। स्थानीय लोगों ने कहा कि बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य को लेकर नई पहल शुरू होना महत्वपूर्ण है, लेकिन बिजली संकट के कारण स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु कुमार समेत प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। अभियांन के सफल संचालन के बाद इसे अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों तक विस्तार देने की तैयारी भी की जा रही है।0
0
Report
उन्नाव में संचारी रोग अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत, डेंगू-मलेरिया से बचाव के निर्देश
Unnao, Uttar Pradesh:संचारी रोग नियंत्रण अभियान की हुई शुरुआत। उन्नाव से खबर है, यहां विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत डीएम घनश्याम मीना ने की है। 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्नाव में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तीसरे फेज की शुरुआत हो गई है। ये अभियान 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा, जिसमें डेंगू, मलेरिया समेत जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। जनपद में आज विशेष संचारी अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ किया गया। डीएम घनश्याम मीना ने बताया की आज विशेष संचारी अभियान की जो शुरुआत है वो जनपद में की गई है, ये जो संचारी रोग अभियान का तीसरा फेज है और इसका जो कार्यक्रम रहेगा वो 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर रहेगा। इसमें हमारा प्रयास ये रहेगा कि जितने भी हमारे हाउसहोल्ड हैं, उन्हें संचारी रोगों के लिए जागरूक करें ताकि हमारे बच्चे स्वस्थ जीवन जी सकें। डीएम घनश्याम मीना ने बताया की अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रचार-प्रसार के जरिए लोगों को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने और जल जमाव को रोकने के लिए जागरूक करना है। घरों में पुराने टायरों या अन्य जगहों पर जमा पानी को तुरंत हटाया जाए ताकि मच्छर के लार्वा को नष्ट किया जा सके और डेंगू-मलेरिया से बचाव हो सके।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में जहरीला पानी छोड़ने के आरोप पर नाममात्र की कंपनी सील
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़। उन्नाव - जहरीला पानी छोड़ने औड मृत जानवरों के अवशेष रखने वाली जगह पर कार्रवाई। एक बिना नाम की कंपनी को किया गया सील। सिटी मजिस्ट्रेट मनोज सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई। मृत जानवर को लाकर उनके अवशेष का कार्य होता था - सिटी मजिस्ट्रेट। कंपनी में जानवरों के अवशेष का कार्य होता था। अधिकारियों ने पानी की सैंपलिंग करवाई। दही औद्योगिक क्षेत्र के चांदपुर गांव का मामला।0
0
Report
पटना में गंगा जलस्तर बढ़ने पर CM सम्राट चौधरी का निरीक्षण
Noida, Uttar Pradesh:गंगा जी के बढ़ते जलस्तर को लेकर पटना में निरीक्षण करते हुए सीएम सम्राट चौधरी0
0
Report
बूंदी में 70वीं राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज
Jaipur, Rajasthan:Bundi ki 70viin rajya stariya madhyamik evam uchch madhyamik vidyalay khelkoud pratigyata 2026-27 guruvaar ko Bundi mein aagaaz hua. Pratiyogita mein 19 varsh aayu varg ki hockey spardha ka aayojan kiya ja raha hai. Ugdhaatan samaaroh mein shiksha mantri Madan Dilawar mukhya athithi ke roop mein shamil hue. Karyakram mein skooli chhatraon ne saanvtrtik karyakrmon ki shandar prastutiyaan diin. Shiksha mantri Madan Dilawar ne khilaadiyon ko khel ki shapath bhi dilai. Apne sambodhan mein unhone khilaadiyon se khel ko khel bhavna ke saath khelne ka aahvaan kiya. Unhone kaha ki pehle sarkari star par khelon ko lekar utni gambhirata nahi thi, lekin vartaman kendr aur rajya sarkar khilaadiyon ko aage badhaane ke liye suvidhaayein upalabdh kara rahi hai. Mantri Dilawar ne hockey ke mahaan khiladi Major Dhyan Chand ke jeevan aur khel yogdan par bhi prakaash daala. Pratiyogita mein pradeshbhar se khilaadi bhag le rahe hain. Karyakram ki adhyaakshata nagar parishad sabhapati Bharat Sharma ne ki. BJP jilaadhyaksh Rameshwar Meena aur purv jilaadhyaksh Kalulal Jangid ne atithi ke roop mein shirkath ki. Shiksha vibhag ke adhikaari bhi karyakram mein maujood rahe.0
0
Report
Advertisement
