Amethi: महिला किसानों का प्रदर्शन, नहरों में पानी छोड़ने की मांग
Amethi, Uttar Pradesh:गेहूं की फसल के लिए जरूरी पानी न मिलने से किसान परेशान हैं। नहरों में पानी न होने के कारण फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। इसी समस्या को लेकर आज किसान नेत्री रीता सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला किसानों ने सिंचाई विभाग के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता को पत्र सौंपकर जल्द से जल्द नहरों में पानी छोड़ने की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर पानी नहीं छोड़ा गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर के लिए नए विरोध स्थल निर्धारित किए; CBD ग्राउंड शामिल
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर-मंतर को गैर-अधिसूचित करने के बाद तीन नए नामित वैकल्पिक विरोध स्थलों में से एक, सीबीडी ग्राउंड के दृश्यनेशनल हाईवे 52 पर हादसा: एक की मौत, तीन घायल
Sikar, Rajasthan:नेशनल हाईवे 52 पर सड़क हादसा, एक की मौत, तीन घायल एंकर इन्ट्रो- सीकर के लक्ष्मणगढ़ इलाके में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। एनएच-52 पर अलखपुरा गांव के पास रोडवेज बस और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए सीकर रेफर किया गया है। गम्भीर रूप से घायल एक को लक्ष्मणगढ़ के सरकारी अस्पताल में लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार सवार लोग हरियाणा के श्रद्धालु बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बाइट जीवराज सिंह, जांच अधिकारी थाना लक्ष्मणगढ़छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ ED की चार्जशीट
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ विशेष PMLA अदालत में पूरक चार्जशीट दाखिल की है। साथ ही रायपुर स्थित उनकी ₹9.06 करोड़ की दो अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं।
ED के अनुसार, 2019-2023 के दौरान सिंडिकेट द्वारा जुटाए गए अवैध धन में से ₹860 से ₹880 करोड़ अग्रवाल के निर्देश पर पार्टी दफ्तर 'राजीव भवन' पहुंचाए गए, जिसमें से करीब ₹72 करोड़ उनके नियंत्रण में थे। मामले में अब तक कुल कुर्की ₹610.34 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
