229302
Amethi - सुल्तानपुर राजमार्ग के नहर कोठी के पास सड़क पर गहरा गड्ढा
Fursatganj, Uttar Pradesh:अमेठी बहादुरपुर के रायबरेली सुल्तानपुर राज मार्ग के नहर कोठी चौराहे के पास सड़क पर गहरा गड्ढा होने से चार पहिया वाहन,दो पहिया वाहन वाले आये दिन चोटिल हो रहे है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हिस्ट्रीशीटर के घर में तोड़फोड़-महिला से मारपीट: तीन गिरफ्तार
Kota, Rajasthan:Kota हिस्ट्रीशीटर के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने और महिला से मारपीट का मामला, दादाबाड़ी थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों की गिरफ्तारी बाद पुलिस ने करवाई मौके की तस्दीक, घटना में प्रयुक्त वाहन को भी किया जप्त, बाजार में पैदल ले जाकर मौका ए वारदात की कार्रवाई तस्दीक, थाने से घटनास्थल तक निकाला आरोपियों का पैदल जुलूस,0
0
Report
चितलवाना में फ्लैग मार्च, शांति और निष्पक्ष मतदान के लिए पुलिस की अपील
Jalore, Rajasthan:सांचौर(जालोर)-निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क,चितलवाना थान के ग्रामीण क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च चितलवाना थाना पुलिस की ओर से थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। थानाधिकारी भंवरलाल बड़ियासर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चितलवाना, सिवाड़ा, मेघावा, केरिया एवं अगड़ावा गांव में फ्लैग मार्च कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। साथ ही आमजन को भरोसा दिलाया कि चुनाव के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि चुनाव के दौरान यदि कहीं भी कोई संदिग्ध या गलत गतिविधि नजर आए तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।गौरतलब है कि पंचायती राज चुनाव के तृतीय चरण में 3 एवं 5 नवंबर को मतदान होना है चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।0
0
Report
सहारनपुर में मेगा शिविर: 400+ लाभार्थी को सरकारी योजनाओं का लाभ
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में लगा योजनाओं का महाकुंभ! एक छत के नीचे पहुंचे न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारी, 400 से अधिक लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ सहारनपुर आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और न्याय को हर व्यक्ति तक सुलभ बनाने के उद्देश्य से आज सहारनपुर के पाइनवुड स्कूल में वृहद मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों, न्यायिक अधिकारियों और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने एक मंच पर पहुंचकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिविर का शुभारंभ जिला जज मनोज कुमार राय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव आशुतोष तिवारी ने किया। इस अवसर पर पाइनवुड स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को कानून, अधिकारों और विधिक जागरूकता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थियों और आम नागरिकों की मौजूदगी रही। हाल पूरी तरह भरा नजर आया।मेगा शिविर में स्वास्थ्य, ग्राम विकास, सामाजिक कल्याण और अन्य जनकल्याणकारी विभागों की ओर से अलग-अलग स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया गया। जिला जज मनोज कुमार राय ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इसके अलावा जरूरतमंदों को विभिन्न उपकरण भी प्रदान किए गए।जिला जज मनोज कुमार राय ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी नीतियों को वास्तविक रूप से आम जनता तक पहुंचाना है। जनपद के लोगों को यह जानकारी मिलनी चाहिए कि सरकार की किन योजनाओं का लाभ उन्हें मिल सकता है। शिविर में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद हैं, जो लोगों की समस्याओं और शिकायतों को दर्ज कर उनका नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने आमजन से अपनी समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचाने और शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आशुतोष तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में इस वृहद मेगा शिविर का आयोजन किया गया है। इसका उद्देश्य केंद्र सरकार, राज्य सरकार और न्याय विभाग की सभी प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं को एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि शिविर के लिए एक दिन पहले तक करीब 400 लाभार्थियों की सूची तैयार हो चुकी थी। इन सभी पात्र लाभार्थियों को शिविर में योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। वहीं नए आवेदन करने वाले लोगों को भी चिह्नित कर उनके प्रार्थना पत्रों का जल्द से जल्द निस्तारण कराने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास भविष्य में भी जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल सके।मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित इस मेगा कैंप का उद्देश्य आमजन को न्याय सुलभ कराने के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है। जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए हैं, जहां योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और आवश्यक उपकरण भी वितरित किए गए हैं। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए भी विशेष कैंप लगाए गए हैं बाईट:-जिला जज मनोज कुमार राय बाईट:-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव आशुतोष तिवारी बाईट;- विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा0
0
Report
Advertisement
मंदसौर में 21 लाख के मादक पदार्थ की खेप के साथ 2 गिरफ्तार
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस ने 21 लाख रुपए की नशीले पदार्थ की खेप पकड़ी है. 21 लाख के अवैध मादक पदार्थ अल्प्राजोलम व अफीम की तस्करी करने वाले 02 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. पुलिस के अनुसार 31 अक्टूबर व 01 नवंबर 2026 की मध्य रात्रि को थाना शहर कोतवाली पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ अल्प्राजोलम व अफीम की तस्करी करने आने वाला है. कोर्ट रोड शिवना नदी मंदसौर के पास एक व्यक्ति आते दिखा जिसे रोककर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम समीर शेख पते रईस शेख बताया. तलाशी में उसके पास से अवैध मादक पदार्थ अल्प्राजोलम 01 किलोग्राम (20 लाख) व अफीम 500 ग्राम (1 लाख) जप्त किया गया. आरोपी के विरुद्ध NDPS Act की धारा 8/18, 22, 29 पंजीकृत किया गया. प्रारम्भिक पूछताछ में शाहरुख नाम के व्यक्ति से अवैध मादक पदार्थ लाकर देना पाया गया. गिरफ्तार शुदा दोनों को अभिरक्षा में लिया गया. प्रकरण में अनुसंधान जारी है. आरोपी- 1 समीर शेख, 28, गोपालपुरा थाना नारायणगढ़ मंदसौर; 2 शाहरुख, 27, नुरी कॉलोनी मनासा, नीमच. जप्त पदार्थ- अल्प्राजोलम 01 किलोग्राम (20 लाख), अफीम 500 ग्राम (1 लाख); कुल जप्त रकम 21 लाख.0
0
Report
खरगोन में 25 करोड़ के नवग्रह लोक निर्माण का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण
Khargone, Madhya Pradesh:एंकर - खरगोन जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने 25 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले नवग्रह लोक स्थल पहुंचकर निर्माणाधीन कार्यों को देखा। सबसे पहले 300 वर्ष प्राचीन मंदिर में नवग्रह एवं मां बगलामुखी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। शनि देव ,राहु एवं केतु मूर्ति पर तेल चढ़ाया। उसके बाद सरकार द्वारा इस प्राचीन मंदिर को 25 करोड़ की लागत से नवग्रह लोक के रूप में भव्य निर्माण कार्यों को देखा। मंत्री श्री सारंग ने घाट स्थल , मंदिर सभा मंडप , कारीडोर , नवग्रह के स्थान आदि के साथ नवग्रह लोक की ड्राइंग को देखा। इस दौरान नवग्रह लोक में सभी आध्यात्मिक पहलू का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए। विश्व के मानचित्र पर खरगोन शहर अंकित हो इस तरह इस नवग्रह लोक को बनाया जाए। फिलहाल की स्थिति में नवग्रह लोक का 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण होकर कार्य प्रगति पर है। मंदिर प्रशासन के साथ साथ जिला प्रशासन और विधायक बालकृष्ण पाटीदार की मौजूदगी में कमियों को दूर करते हुए भव्य निर्माण के निर्देश दिए। सरकार द्वारा सिंहस्थ दृष्टिगत रखते हुए नवग्रह लोक का निर्माण पूर्ण हो जाने की मंशा से कार्य का अवलोकन कर कार्य में तेजी के निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व कृषि मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक बालकृष्ण पाटीदार महेश्वर विधायक राजकुमार मेव , बड़वाह विधायक सचिन बिरला ,कलेक्टर गुरुप्रसाद एवं निर्माण इकाई साथ मौजूद थे。0
0
Report
एनसीबी ने मोहाली-चंडीगढ़ क्षेत्र में ड्रग माफिया की संपत्तियां 20 करोड़ से अधिक फ्रीज
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:पंजाब और चंडीगढ़ क्षेत्र में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी ने अब तक की बड़ी आर्थिक कार्रवाई की है। ड्रग माफिया की करोड़ों रुपये की संपत्तियों पर शिकंजा कसते हुए एनसीबी ने 20 करोड़ 10 लाख रुपये की 25 अचल संपत्तियों को फ्रीज कर दिया है。 एनसीबी की चंडीगढ़ जोनल यूनिट ने अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़ी 25 अचल संपत्तियों को फ्रीज किया है। इनकी कुल कीमत करीब 20 करोड़ 10 लाख रुपये बताई गई है। फ्रीज की गई संपत्तियों में औद्योगिक प्लॉट, दुकानें, कमर्शियल यूनिट और आवासीय फ्लैट शामिल हैं, जो मुख्य रूप से मोहाली के गिल्को इंडस्ट्रियल पार्क, सिटी सेंटर-3, सिटी सेंटर वॉक और अन्य इलाकों में स्थित हैं。 दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकारी ने 30 अक्टूबर 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F(2) के तहत इस कार्रवाई को मंजूरी दी। अब इन संपत्तियों की बिक्री, ट्रांसफर या किसी भी तरह का लेन-देन नहीं किया जा सकेगा。 एनसीबी की वित्तीय जांच में खुलासा हुआ कि नशीली दवाओं की अवैध बिक्री से कमाई गई रकम को अलग-अलग फर्मों के बैंक खातों के जरिए घुमाकर आरोपियों और उनके परिजनों के नाम पर संपत्तियां खरीदी गईं। जांच में इन संपत्तियों के लिए आय का कोई वैध स्रोत सामने नहीं आया。 इस पूरे नेटवर्क का खुलासा फरवरी 2025 में अमृतसर में 5 हजार ट्रामाडोल टैबलेट बरामद होने के बाद हुआ था। जांच आगे बढ़ी तो उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से जुड़े फर्जी फार्मा नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ。 अब तक की कार्रवाई में 17 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एनसीबी ने करीब 34 लाख साइकोट्रॉपिक गोलियां, 10 लाख 57 हजार कोडीन सिरप की बोतलें, 50 हजार ट्रामाडोल एम्पुल, 5 हजार मिडाजोलम शीशियां और 2200 किलो से ज्यादा साइकोट्रॉपिक पाउडर व कच्चा माल बरामद किया है। जांच में इस नेटवर्क के तार पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित सात राज्यों तक जुड़े मिले हैं。 एनसीबी ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी नशीली दवाओं की तस्करी की जानकारी मिले तो राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 पर सूचना दें। एजेंसी ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।0
0
Report
Advertisement
दमोह जिला न्यायालय का आलीशान नया भवन, पेपरलेस कोर्ट का आज से आगाज
Damoh, Madhya Pradesh:अब आलीशान नई बिल्डिंग में लगेगा जिला न्यायालय, हाईकोर्ट जस्टिस ने कहा जल्दी ही पेपर लेस होगा कोर्ट का कामकाज..एंकर/ दमोह को मिली बड़ी सौगात के तहत अब जिला न्यायालय आलीशान नई बिल्डिंग में लगेगा और खास सुविधाएं भी इस इमारत में मिलेंगी। 28 करोड़ 46 लाख की लागत से तैयार हुई इस नई कोर्ट बिल्डिंग का उद्घाटन एमपी हाईकोर्ट के जज जस्टिस विशाल धगट ने किया। जिला न्यायालय के न्यायाधीशों कलेक्टर सहित जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में जस्टिज विशाल धगट ने लोकार्पण करते हुए कहा कि कल से नई इमारत में लगने वाले कोर्ट में वो तमाम सुविधाएं न्यायधीशों और वकीलों को मिलेंगी जो सुलभ न्याय देने अच्छे वातावरण में काम करने के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि दमोह की पुरानी कोर्ट बिल्डिंग हेरिटेज बिल्डिंग है और इसे सहेज कर रखना भी हम सब का दायित्व है। जस्टिस विशाल धगट ने कहा कि जल्दी ही जिला न्यायालय पेपर लेस बनेगा और वकीलों को फाइल लेकर नहीं आना पड़ेगा और वकील साहिबान अच्छे से बहस कर सकेंगे।बाइट/ जस्टिस विशाल धगट ( जज एमपी हाईकोर्ट जबलपुर)0
0
Report
इटावा सफारी पार्क में लाया जा रहा बब्बर शेर युवराज
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा सफारी पार्क से वन्य जीव प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राजगीर जू सफारी से अर्द्ध वयस्क शेर युवराज अब इटावा सफारी पार्क का हिस्सा बनने जा रहा है। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से मिली अनुमति के तहत इटावा सफारी की टीम 31 अक्टूबर को राजगीर पहुंची थी। वन्य जीव चिकित्सक डॉ. रॉबिन सिंह यादव, कीपर अजय सिंह और राजगीर सफारी की दस सदस्यीय टीम युवराज को लेकर इटावा के लिए रवाना हो चुकी है और आज रात तक उसके सफारी पहुंचने की उम्मीद है। युवराज के बदले इटावा सफारी से शेर नीक और चार काला हिरन राजगीर भेजे जाएंगे। युवराज के आने से इटावा सफारी में जन्मी दूसरी पीढ़ी की शेरनियों के साथ प्रजनन की संभावना बढ़ेगी, जिससे तीसरी पीढ़ी के शेरों के जन्म का रास्ता साफ होगा। वहीं वर्ष 2016 में इटावा सफारी में जन्मे शेर शिम्बा को भी रोहतक जू से लाई गई शेरनी सुधा के साथ रखा गया है। इधर त्योहारों के चलते सफारी में पर्यटकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। आज 1200 से ज्यादा पर्यटकों ने इटावा सफारी का भ्रमण किया।0
0
Report
हनुमानगढ़ में शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव के लिए फ्लैग मार्च का आयोजन
Hanumangarh, Rajasthan:पंचायती राज चुनाव-2026 के मध्यनजर पुलिस एवं प्रशासन अलर्ट खबर हनुमानगढ़ से हैं, जहाँ एसपी बी. आदित्य के निर्देशन में आगामी पंचायती राज चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न करवाने के उद्देश्य से आज सदर थाना क्षेत्र के गांव डबली राठान में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा संयुक्त फ्लैग march निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व सीओ सिटी मीनाक्षी एवं एसडीएम हनुमानगढ़ श्याम सुंदर द्वारा किया गया। फ्लैग मार्च गांव के मुख्य बाजार, कस्बे के प्रमुख मार्गों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों से होकर निकाला गया। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आमजन को चुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा किसी भी प्रकार के प्रलोभन, दबाव अथवा भय में आए बिना मतदान करने का संदेश दिया। अधिकारियों ने आमजन से आदर्श आचार संहिता की पूर्ण पालना करने, चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह एवं भ्रामक सूचनाएं नहीं फैलाने, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक अथवा भड़काऊ सामग्री प्रसारित नहीं करने तथा जाति, धर्म एवं समुदाय के आधार पर वैमनस्य फैलाने वाली गतिविधियों से दूर रहने की अपील की। साथ ही मतदाताओं को डराने-धमकाने, प्रलोभन देने, अवैध शराब एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री के वितरण तथा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होने की हिदायत दी गई।0
0
Report
Advertisement
हापुड़ दिल्ली लखनऊ हाईवे पर भीषण हादसा
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ तेज रफ्तार ट्रक का टायर फटने से हाईवे से करीब 15 फुट निचे सीमेंट से भरा ट्रक गिर गया हादसे में चालक ओर परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए लोगो कि सुचना पर पुलिस ने मोके पर पहुंच कर दोनो घायल युवकों को पास के अस्पताल मे उपचार के लिए भर्ती कराया थाना हापुड़ देहात क्षेत्र का मामला0
0
Report
रावतसर में कुम्हार धर्मशाला का भव्य उद्घाटन; मंत्री समेत कई नेतागण पहुँचे
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ जिले के रावत्तर से खबर श्री कुम्हार धर्मशाला रावतसर का हुआ भव्य उद्घाटन राज्य मंत्री व माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय तक रहे मुख्य अतिथि उद्घाटन कार्यक्रम में सभी समाजों के अध्यक्षों व प्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित पीलीबंगा विधायक विनोद गोठवाल रावतसर नगर पालिका अध्यक्ष नीलम हरवीर सहारण पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची भी रहे मौजूद उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने शिरकत की कुम्हार धर्मशाला समिति अध्यक्ष अर्जुनराम ढूंढाडा ने जताया सभी का आभार0
0
Report
पीलीभीत में वृहद मेगा शिविर आयोजित: 196 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत केगांधी प्रेक्षागृह में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में एक वृहद मेगा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश रविन्द्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर की।जिसमे विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लगभग 196 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन और विश्वकर्मा योजना जैसी विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।साथ ही स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को कैश क्रेडिट लिमिट के चेक, आवास व पेंशन प्रमाण पत्र, ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, लैपटॉप, टूलकिट और सिलाई मशीनें वितरित की गईं।कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई गई और जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा 5 बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया।इस अवसर पर जिले के समस्त न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर और विधिक सेवा प्राधिकरण का स्टाफ उपस्थित रहा।0
0
Report
Advertisement
पीलीभीत टाइगर रिजर्व का नया पर्यटन सत्र शुरू: हवन-पूजन के साथ हुई शुरुआत
Pilibhit, Uttar Pradesh:, विदेशी सैलानियों ने भी की शिरकत पीलीभीत टाइगर रिजर्व का नया पर्यटन सत्र आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन वन विभाग के अधिकारियों और वन मंत्री की मौजूदगी में हवन-पूजन किया गया, जिसके बाद सफारी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सत्र के पहले दिन ही ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और यूके (ब्रिटेन) जैसे देशों से विदेशी पर्यटकों के पहुंचने से स्थानीय पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिला है। तराई के नज़ारे और बाघों की बढ़ती संख्या खींच रही है पर्यटकों को वर्ष 2014 में टाइगर रिजर्व घोषित किया गया पीलीभीत अब देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी एक खास पहचान बना रहा है। जंगलों में लगातार बढ़ रही बाघों की संख्या और तराई क्षेत्र के सुंदर नज़ारे सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।इस बार सैलानियों की सुविधा के लिए कई बेहतरीन इंतजाम किए गए हैं। पर्यटक घर बैठे ऑनलाइन बुकिंग के जरिए आसानी से सफारी का आनंद ले सकते हैं।साथ ही पर्यटकों के रुकने के लिए थारू हट, वाटर हट और ट्री हट की विशेष सुविधा शुरू की गई है। वन्यजीव प्रेमियों के लिए 'सप्त सरोवर' पर एक नई कैंटीन खोली गई है, जहां पर्यटकों को खास बंगाली व्यंजनों का स्वाद मिलेगा।9 नवंबर तक की सभी बुकिंग्स फुल प्रवेश द्वार से लेकर जंगलों तक जबरदस्त उत्साह का माहौल है। स्थिति यह है कि सत्र के पहले दिन से लेकर 9 नवंबर तक की सभी बुकिंग पहले ही फुल हो चुकी हैं। विदेशी मेहमानों के साथ-साथ फिल्म जगत के दिग्गजों की मौजूदगी ने इस बार के सत्र को और भी खास बना दिया है। डिप्टी डायरेक्टर मनीष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हर बार की तरह इस वर्ष भी टाइगर रिजर्व में सैलानियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिसमें ऑनलाइन बुकिंग, गेस्ट हाउस और बंगाली व्यंजनों से जुड़ी कैंटीन शामिल हैं। पर्यटन सत्र की शुरुआत में ही विदेशी मेहमानों का यहां पहुंचना एक सकारात्मक शुरुआत है। प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक सुभइया नल्ला मुत्थो ने बताया कि वे यहां पहली बार अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए आए हैं। वे यहां की नहरों, बाघों और वन्यजीवों पर अध्ययन कर फिल्म बनाएंगे। उन्होंने इससे पहले भी इको-टूरिज्म और जंगलों से जुड़ी कई फिल्में की हैं।0
0
Report
महादेव सट्टा ऐप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से प्रत्यर्पित, भारत पहुंचा; रायपुर कोर्ट में होगी पेश
Raipur, Chhattisgarh:देश के बहुचर्चित अवैध महादेव सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ओमान से प्रत्यर्पित कर भारत ले आई है। इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस पर रॉयल ओमान पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। CBI और ED के पुख्ता दस्तावेजों के आधार पर ओमान ने प्रत्यर्पण को मंजूरी दी। भारत आगमन के बाद मेडिकल जांच और औपचारिकताएं पूरी कर उसे रायपुर ले जाया जाएगा, जहां सोमवार को विशेष CBI अदालत में उसकी पेशी होगी। Mahadev Betting App Kingpin Saurabh Chandrakar Extradited from Oman to India, to Face Raipur Court0
0
Report
पैराग्लाइडिंग चुड़ैल हैलोवीन को नई ऊँचाइयों तक ले गई
Noida, Uttar Pradesh:Paragliding witch takes Halloween to new heights0
0
Report
Advertisement
