227412
Amethi: ग्रामीणों का उमड़ा सैलाब, 164 मरीजों की हुई नेत्र जांच
Darpipur, Uttar Pradesh:लाला का पुरवा सोमपुर मनकठं गांव में राधा फाउंडेशन द्वारा नेत्र जांच और सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कैंप का उद्घाटन घाटमपुर प्रधानाध्यापक रेनू श्रीवास्तव और फाउंडेशन के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में 164 मरीजों की आंखों की जांच की गई। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सुवेंदु अधिकारी का प्रशिक्षण कार्यक्रम: जनता सेवा और सीमा सुरक्षा पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): WEST BENGAL CM SUVENDU ADHIKARI ATTENDS PANDIT DEENDAYAL UPADHYAY TRAINING & WORKSHOP PROGRAMME FOR PARTY OFFICE-BEARERS/ VISUALS/ SUVENDU ADHIKARI (WEST BENGAL CM) SPEECH कोलकाता: पार्टी पदाधिकारियों के लिए राज्य-स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण और कार्यशाला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "जिस दिन बीजेपी के सामूहिक नेतृत्व ने घोषणा की कि मैं मुख्यमंत्री बनूंगा, मैंने संकल्प लिया कि मैं सभी के साथ मिलकर काम करूंगा और सभी लोगों की सेवा करूंगा। पीएम मोदी के विजन का पालन करते हुए, मैं लोगों के हित में जो भी बेहतर होगा, वह करूंगा... हमने जनता के लिए कई कल्याणकारी पहल शुरू कर दी हैं। हमने अपने घोषणापत्र में जो वादे किए थे और उन्हें पूरा करने का जो वचन दिया था, उन्हें एक-एक करके लागू किया जा रहा है... मैं जिला कार्यकर्ताओं को निर्देश दूंगा कि वे महीने में दो बार हमारे राज्य कार्यालय आएं और कोर कमेटी की बैठकों में भाग लें..." पार्टी पदाधिकारियों के लिए राज्य-स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण और कार्यशाला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "हमने बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के निर्माण के लिए BSF को जमीन उपलब्ध कराई है। हमने बांग्लादेश से आए लोगों से वापस जाने को कहा है। हम उन्हें दवाएं और भोजन उपलब्ध कराकर सम्मानित मेहमानों जैसा व्यवहार नहीं करेंगे।"0
0
Report
डिंडौरी के गोबर गैस से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में उन्नति की नई तस्वीर
Dindori, Madhya Pradesh:देश में बढ़ती ऊर्जा जरूरतों और एलपीजी पर बढ़ती निर्भरता के बीच डिंडौरी में गोबर गैस ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलती नजर आ रही है। जिला प्रशासन किसानों को अनुदान पर बायो-डाइजेस्टर टैंक उपलब्ध करा रहा है, जिनमें गोबर और जैविक अपशिष्ट से गैस तैयार की जा रही है। इससे एक ओर किसानों को घरेलू ईंधन मिल रहा है तो दूसरी ओर रसोई गैस पर होने वाला खर्च भी कम हो रहा है। इतना ही नहीं, संयंत्र से निकलने वाला अवशेष जैविक खाद के रूप में खेतों की उर्वरता बढ़ाने में भी मदद कर रहा है। शहपुरा तहसील के ढोंढ़ा गांव में किसान बिहारी लाल साहू ने इस तकनीक को अपनाकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है।0
0
Report
सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान: छाती नगर पंचायत बनेगी, सड़क-स्कूल मंजूर
Dhamtari, Chhattisgarh:सीएम विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, छाती को नगर पंचायत बनाने की घोषणा, सड़क और स्कूल भवन को भी मिली मंजूरी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को धमतरी जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने विकासखंड धमतरी के ग्राम छाती पहुंचकर कुर्मी समाज के केंद्रीय अधिवेशन में शिरकत की। मुख्यमंत्री के आगमन पर समाज के लोगों और स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह उनका गर्मजोशी और शानदार स्वागत किया। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्षेत्र के विकास के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने छाती से झुरा नवागांव तक सड़क निर्माण कराने की घोषणा की। इसके साथ ही क्षेत्र में हाईयर सेकेंडरी स्कूल भवन के निर्माण को भी मंजूरी देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि छाती ग्राम की आबादी पांच हजार से अधिक है, इसलिए इसे भविष्य में नगर पंचायत का दर्जा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं से क्षेत्रवासियों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। वही कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ दुर्ग सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, कुर्मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में समाजजन, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी मौजूद रहे... क्षेत्रवासियों का कहना है कि इन घोषणाओं से इलाके के विकास को नई रफ्तार मिलेगी。0
0
Report
Advertisement
चंदवा-चांपी-लोहरदगा मार्ग पर ट्रक दुर्घटना, तीन घायल; चालक रिम्स रेफर
Latehar, Jharkhand:लातेहार जिले के चंदवा-चांपी-लोहरदगा मुख्य मार्ग पर चंदवा एवं कुडू थाना क्षेत्र की सीमा के समीप रविवार को भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चंदवा में किया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया। घायलों में ट्रक चालक धर्मेंद्र कुमार (पिता उदय यादव), रामधारी यादव (पिता जगदीश यादव, निवासी माधोपुर, इटखोरी, चतरा) तथा सकिंद्र यादव (पिता महावीर यादव, निवासी छतरपुर, पलामू) शामिल हैं। जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या OD-23J-7063 उड़ीसा से लोहे की प्लेट लेकर पटना जा रहा था। रविवार सुबह चंदवा-कुरु सीमा क्षेत्र के पास अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और ट्रक सड़क किनारे मिट्टी में धंस गया। हादसा इतना जोरदार था कि ट्रक पर लदी लोहे की भारी प्लेटें आगे खिसककर केबिन पर आ गिरीं, जिससे केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में ट्रक में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक धर्मेंद्र कुमार केबिन में बुरी तरह फंस गया, जबकि अन्य दो घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलते ही प्रखंड उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा, झामुमो नेता मो. नौशाद अंसारी, अंकित कुमार, अरविंद कुमार, रोहित त्रिपाठी समेत कई स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। दो घायलों को तत्काल सीएचसी चंदवा भेजा गया। वहीं चालक को बाहर निकालने के लिए करीब दो घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। गैस कटर और हाइड्रा मशीन की मदद से ट्रक के क्षतिग्रस्त केबिन को काटकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे भी रिम्स रेफर कर दिया गया। इस मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने तथा भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने की मांग की है। इधर घटना का सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अशोक सिंह केDirects पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन जब्त कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। घायलों को इलाज के बाद रिम्स पेपर भेज दिया गया है।0
0
Report
झांसी रोड पर 17 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत; आरोपी युवक से पूछताछ शुरू
Morena, Madhya Pradesh:थाना झांसी रोड अंतर्गत एक 17 वर्षी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। ग्वालियर। झांसीरोड थाना अंतर्गत सिंधिया नगर बिजली घर के पास रहने वाली एक 17 वर्षीय नाबालिग अपने घर से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक के पास गंभीर हालत में मिली पास में ही रहने वाले स्थानीय लोगों ने उसे देखा तो तत्काल उसके परिजनों को सूचना दी बताया गया है कि छात्रा घर से कचरा फेंकने निकली थी परिजन तत्काल उसे गंभीर स्थिति में निजी हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई छात्रा का एक हाथ में फैक्चर है व कमर के गंभीर नीचे चोट के निशान है पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सोप दिया है। घटना के बाद परिजनों का कहना है कि हमारी बेटी कल दिनांक 6 जून को सुबह 11.14 मिनिट पर घर से कचड़ा फेंकने निकली थी ठीक 20 मिनट बाद गंभीर अवस्था में रेलवे ट्रैक पर मिली उसके साथ कोई वारदात हुई है क्योंकि एक लड़का उसे आए दिन उसे परेशान करता था पुलिस रेलवे ट्रैक के पास सीसीटीवी फुटेज चैक करे तो घटना का खुलासा होगा, फिलहाल पुलिस ने परिजनों के शक के आधार पर एक युवक को पकड़ा है उससे पूछताछ की जा रही है0
0
Report
काशीपुर में तीन मंदिरों से चोरी: शातिर तालिब हुसैन कबाड़ी के साथ गिरफ्तार
Jaspur, Uttarakhand:तीनों temples से हुई चोरी की घटना में पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए एक शातिर चोर और एक कबाड़ी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. नागर शक्ति मंदिर, नागनाथ मंदिर और गंगे बाबा मंदिर से अज्ञात चोरों ने सनसनी खेज तरीके से चोरी को अंजाम दिया था. मंदिरों के पुजारियों ने पुलिस में तहरीर दे दी थी. पुलिस ने 100 सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुए चोर को धर दबोचा. मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक के साथ नौगजा कब्रिस्तान के पास घटना को अंजाम देने की तैयारी में बैठा है; पुलिस ने उसे दबोच लिया. पूछताछ के दौरान उसने तालिब हुसैन का नाम बताया, जिसने तीनों मंदिरों से चोरी करना कबूल किया और बताया कि माल उसने कबाड़ी जलीस अहमद को बेचा था. पुलिस ने कबाड़ी को माल सहित गिरफ्तार कर लिया, चोरी गया 100% सामान रिकवर किया गया, साथ ही तालिब के पास से एक बाइक भी बरामद हुई. तालिब ने अपने साथियों सन्नी और मोइन के साथ मिलकर मंदिरों से चोरी करना स्वीकार किया. अदालत के समक्ष पेश किया गया. सीओ ने मंदिरों के पुजारियों से अनुरोध किया कि वे मंदिरों के आसपास CCTV लगवाएं. मंदिरों के पुजारियों ने पुलिस टीम को फूल मालाओं से स्वागत कर प्रशंसा की.0
0
Report
Advertisement
12 साल के कार्यकाल के अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा घर-घर पहुंचेगी
Raipur, Chhattisgarh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा प्रदेश में 5 जून से कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है. अलग-अलग मोर्चों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है. इसी सिलसिले में आज भाजपा ओबीसी मोर्चे ने प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक कर आगामी रणनीति बनाई. बैठक में मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री और मोर्चे की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्णा गौड़, वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित अन्य नेता शामिल हुए. छत्तीसगढ़ में करीब 52 फीसदी ओबीसी आबादी है, ऐसे में माना जा रहा है कि ओबीसी तबके में अधिक पैठ बनाने भाजपा प्रदेश में अभी से कमर कस चुकी है. बैठक को लेकर कृष्णा गौड़ ने कहा कि 12 सालों की उपलब्धि को लेकर ओबीसी मोर्चे के कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे. अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए बताएंगे केंद्र के काम को. ओबीसी वर्ग को लेकर लिए गए फैसलों की जानकारी देंगे कांग्रेस की ओर से ओबीसी हित की बात करने के सवाल के जवाब में गौड़ ने कहा- ओबीसी समाज अच्छे से जनता है कि कांग्रेस ने हमेशा ओबीसी समाज को कांग्रेस ने धोखा दिया और उन्हें बांटकर वोटबैंक का टूल्स अपने फायदे के लिए बनाया. आज ओबीसी भाजपा के साथ है तो कांग्रेस को तकलीफ हो रही है. जबतक देश में कांग्रेस की सरकार रही तबतक ओबीसी समाज आगे नहीं बढ़ पाया मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव और जीतू पटवारी के बयान पर पलटवार करते हुए गौड़ ने कहा- जीतू पटवारी अगर मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं तो देखते रहें, वो भी जानते हैं कि अगर भाजपा ने अपना कैंडिडेट उतारा तो उनका कैंडिडेट जीत नहीं पायेगा. उनके अपने ही पार्टी में जिसतरह का सिर फुटौअल हो रहा है उसका परिणाम कल दिखाई देगा बाईट- कृष्णा गौड़, मंत्री, मध्यप्रदेश सरकार......0
0
Report
रायपुर में राष्ट्रीय मछुवारा संघ के पदाधिकारी शपथ ग्रहण; मुख्यमंत्री साय और नेताम मौजूद
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग-राष्ट्रीय मछुवारा संघ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह. बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में कार्यक्रम. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मौजूद. कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी मौजूद0
0
Report
उन्नाव में भट्टा श्रमिक महिला से गैंगरेप, हालत गंभीर
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में एक ईंट भट्टे पर काम करने वाली महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि शौच के लिए गई महिला को चार बदमाशों ने दबोच लिया और उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के पति के अनुसार घटना के बाद आरोपियों ने महिला पर जानलेवा हमला भी किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को पहले बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पीड़ित दंपति मूल रूप से झारखंड के रांची के रहने वाले हैं और बांगरमऊ क्षेत्र स्थित जयंती ब्रिक्स फील्ड भट्टे पर मजदूरी करते हैं। परिजनों ने आरोप लगाया है कि शिकायत के बावजूद पुलिस मामले को दबाने में जुटी हुई है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है0
0
Report
Advertisement
गहलोत-Pilot clash over Manesar controversy: media misleads, high command drama exposed
Jaipur, Rajasthan:कांग्रेस में इन दिनों बदलवा का दौरा चल रहा है बताया जा रहा है कांग्रेस कई राज्यों में नेतृत्व में बदलवा करेगी ......... कांग्रेस में बदवाल की चर्चा के साथ ही राजस्थान म एक बार फिर से मानेसर कांड का जिक्र शुरू हो गया है अशोक गहलोत इन दिनों बार बार मानेसर जिक्र कर रहे है .....पूर्व मुख्यमंत्री अशोक ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर पलटवार करते हुए कहा मानेसर कांड में गजेंद्र सिंह शेखावत भागीदार थे, अमित शाह भी थे। धर्मेंद्र प्रधान के घर मीटिंग होती थी।शेखावत जी ने ACB को आज तक वॉइस टेस्ट नहीं दिया.... वो घबराए हुए हैं, संजीवनी मामले में भी उनको राहत नहीं मिली। उन को अपने मंत्री पद की चिंता करनी चाहिए ..... मानेसर कांड पर बोले गहलोत बीजेपी के नेता लोग बार-बार मानेसर को लेकर के ये तंज कसते हैं हमारे पर, ये हमारे घर का मामला है, वो हम निपटते जाएँगे। 25 सितंबर 2022 के घटनाक्रम पर गोली गहलोत गहलोत ने कहा बार-बार कहते हैं कि 25 सितंबर को क्या हुआ? हाईकमांड के खिलाफ में? रिवोल्ट कभी नहीं कर सकते, इतना विश्वास इंदिरा जी ने राजस्थान पे किया, सोनिया गांधी ने विश्वास किया, राहुल गांधी विश्वास कर रहे हैं, अभी पुष्कर में? क्या-क्या हुआ। सब विश्वास राजस्थान की कांग्रेस पर हाईकमांड का पहले था, आज भी है....25 सितंबर की घटना जो हुई है वो उस व्यक्ति के खिलाफ ही हुई थी जिसका नाम चल गया था कि ये मुख्यमंत्री? की शपथ ले सकते हैं, पायलट साहब। इनके खुद के लोगों ने चला दिया, ऐसा माहौल बन गया कि 100 लोग इकट्ठे हो गए, कहा भई अगर नया मुख्यमंत्री? बने, अशोक गहलोत जा रहा है अध्यक्ष बनने के लिए, नया मुख्यमंत्री? बने, बने वो हमने जो लॉयल्टी दिखाई हाईकमांड के साथ में, हम होटलों में? बंद रहे हैं, लॉयल्टी दिखाई हाईकमांड साथ रहे हम लोग, सरकार बचाई, हम में? से किसी को भी, हम में? 100 लोग में? से किसी को मुख्यमंत्री? पद दे दीजिए, बना दीजिए, हमें मंजूर है पर पायलट साहब मंजूर नहीं होंगे क्योंकि वो तो ले जाने वालों में? थे मानेसर, ये उनकी मांग थी, उसको तोड़-मरोड़ कर के कह रहे हैं कि हाईकमांड के खिलाफ में? रिवोल्ट हो गया, अरे हाईकमांड खिलाफ रिवोल्ट होता तो मैं मुख्यमंत्री? रह पाता क्या बाद में? अगर रिवोल्ट हम करते, तो हाईकमांड मुझे क्यों रखती मुख्यमंत्री? ये तो आरोप लगाने वाले को समझना चाहिए। पायलट को लेकर बोले गहलोत 25 सितंबर की घटना पायलट के खिलाफ हुई थी उन नाम चल गया था मुख्यमंत्री? की शपथ ले सकते हैं, इनके खुद के लोगों ने चला दिया, ऐसा माहौल बन गया कि 100 लोग इकट्ठे हो गए। उन लोगों ने कहा नया मुख्यमंत्री? बने, बने वो हमने जो लॉयल्टी दिखाई हाईकमांड के साथ में, हम होटलों में? बंद रहे हैं, लॉयल्टी दिखाई हाईकमांड साथ रहे हम लोग, सरकार बचाई, हम में? से किसी को भी, हम में? 100 लोग में? से किसी को मुख्यमंत्री? पद दे दीजिए, बना दीजिए, हमें मंजूर है पर पायलट साहब मंजूर नहीं होंगे क्योंकि वो तो ले जाने वालों में? थे मानेसर, ये उनकी मांग थी, उसको तोड़-मरोड़ कर के कह रहे हैं कि हाईकमांड के खिलाफ में? रिवोल्ट हो गया, हाईकमांड खिलाफ रिवोल्ट होता तो मैं मुख्यमंत्री? रह पाता क्या बाद में? अगर रिवोल्ट हम करते, तो हाईकमांड मुझे क्यों रखती मुख्यमंत्री? ये तो आरोप लगाने वाले को समझना चाहिए। जब कभी भी हाईकमांड ने तय किया कि मुख्यमंत्री बदलना चाहिए, बदलने का फैसला कर लेते हैं, 90% एमएलए जो होता है जो मुख्यमंत्री साथ होते हैं, वो छोड़ के जाते हैं नए मुख्यमंत्री बनने वाले के पास। नए मुख्यमंत्री पास जाते हैं 90% विधायक छोड़ के जाते हैं पुराने के पास कोई नहीं रुकता है। उसके बाद में उनके पास नहीं गए, उनके पास नहीं गए, ये बात सचिन पायलट को भी समझनी चाहिए, हम कोई उनके दुश्मन नहीं हैं , हम तो स्नेह रखते हैं बचपन से ही, हम तो बचपन से ही इनके परिवार में आते-जाते थे, जब हम MP बनकर गए, तो वैभव हो चाहे ये हो, 2-3 साल के बच्चे की तरह थे, हम तो बच्चे की तरह मानते हैं आज भी उनको। अब उसके बाद में अगर वो राजनीति में पता नहीं कौन गाइड कर रहा है। सचिन पायलट को मीडिया गुमराह कर रहा है मीडिया कभी प्राइम मिनिस्टर बना देते हैं , पायलट साहब को, कि ये प्राइम मिनिस्टर के उम्मीदवार हैं, कभी कहते हैं कांग्रेस प्रेजिडेंट के उम्मीदवार हैं, कभी कहते हैं ये कांग्रेस वर्किंग प्रेजिडेंट बनने जा रहा है, कभी कहते हैं ये जी एस ओ बनने जा रहा है और कभी कहते हैं पीसीसी अध्यक्ष बनने जा रहा है, सोशल मीडिया अंदर जो बैठे हुए लोग हैं, जमीनी हकीकत उनको नहीं मालूम है, वो नई-नई स्टोरी चलाते रहते हैं, कोई फायदा नहीं, सबसे बड़ा नुकसान जो कर रहा है पायलट साहब का, वो वो मीडिया कर रहा है जो आउट ऑफ़ वे झूठी ख़बरें चला करके, झूठे पोस्ट देकर के ये इसके लायक हैं। सच्चाई स्वीकार करे पायलट अशोक गहलोत ने कहा पायलट को सच्चाई स्वीकार करनी चाहिए, गलती इंसान से ही तो होती है, मैं भी कर सकता हूँ। उन्होंने गलती कर दी तो स्वीकार कर लेना चाहिए,मैंने बीकानेर में कहा 6 महीने पहले, भूलो इसको अब आप, मानेसर को भूलो। क्या? मेरे मानेसर भूलने की बात कहने के बाद में क्या? कोई स्टेटमेंट आया ऐसा? इशारों में ही आया क्या? भई चलो ये इशू खत्म हो गया क्योंकि उनके एडवाइजर वैसे ही होंगे, उनके एडवाइजर ऐसे ही दिखते हैं, इस कारण से ये इशू बना हुआ रहता है, हम नहीं चाहते इशू बना रहे, जो हो गया सो हो गया। गलती इंसान से ही तो होती है, पर जब तक कोई गलती को स्वीकार नहीं करे, इशू तो बना ही रहता है, मैं नहीं चाहता इशू बना रहे। पायलट साहब हों, चाहे मैं हूँ, चाहे कोई नेता है। अगर हमें ईमानदारी है कांग्रेस में रहने की, और हम चाहते हैं कांग्रेस के लिए जान लगा दें क्योंकि कांग्रेस ने हम सबको सब कुछ दिया है, इनको केंद्रीय मंत्री बनाया, मैंने उनको केंद्रीय मंत्री बनाने में मदद करी। उन्होंने अपनी जुबान से ये कभी नहीं कहा, इस बात की मुझे शिकायत भी है। गहलोत ने कहा मैं किसी पद के पीछे नहीं हूं अगर जबरदस्ती मुझे कोई पद मिल जाए तो वह अलग बात है मैं तीन बार मुख्यमंत्री रह चुका हूं । कौन मुख्यमंत्री बनेगा किसी को कुछ मालूम नहीं।0
0
Report
आज शाम बीजेपी विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री आवास पर, राज्यसभा नामांकन की तैयारी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर बीजेपी विधायक दल की बैठक शाम को मुख्यमंत्री आवास पर होगी। विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में होगी बैठक। बैठक को लेकर बोले संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल। पार्टी की ओर से राज्यसभा नामांकन की प्रक्रिया की जाएगी पूरी। दोनों प्रत्याशी सतीश पूनियां और अल्का गुर्जर भी रहेंगे मौजूद। कल सुबह 11 बजे किया जाएगा पूनियां और गुर्जर का नामांकन। संगठन महामंत्री अजेय कुमार का भी किया जाएगा स्वागत। डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा भी संगठन महामंत्री से मिलने पहुंचे। बैरवा ने कहा बीजेपी ने सक्षम लोगों को उम्मीदवार के रूप में तय किया है। पूनियां हरियाणा प्रभारी हैं और अल्का गुर्जर ने केंद्र में प्रभार संभाला है।0
0
Report
पीयूष गोयल ने मुंबई के नौ तालाबों की रीडेवलपमेंट योजना का आगाज किया
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI, महाराष्ट्र: मलाड वेस्ट में भुजले तालाब का निरीक्षण करने के बाद, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री और उत्तर मुंबई के सांसद पीयूष गोयल ने कहा, "उत्तर मुंबई में 9 तालाब हैं जो बहुत खराब हालत में हैं... हमने 'प्रोजेक्ट मुंबई', 'दानी फाउंडेशन' और 'एसी चंद्रा फाउंडेशन' के साथ मिलकर 'पब्लिक-प्राइवेट-पीपल पार्टनरशिप' मॉडल पर आधारित एक प्रोजेक्ट की योजना बनाई है। हम पूरे तालाब वाले इलाके को फिर से नया और बेहतर बनाने की योजना बना रहे हैं... हमने BMC को एक विस्तृत रीडेवलपमेंट प्लान सौंपा है, जिसमें यह व्यापक और कई पहलुओं वाली सोच शामिल है। उम्मीद है कि कल तक इसे मंज़ूरी मिल जाएगी, जिसके बाद हम काम तेज़ी से शुरू करेंगे... यह काम लगभग 6 महीनों में पूरा हो जाएगा।" उन्होंने आगे कहा, "इसके अलावा, हम जल्द ही लोटस लेक (कमल तालाब) पर काम शुरू करेंगे, जो 6-7 एकड़ में फैला एक खूबसूरत जलाशय है। कागज़ी कार्रवाई में थोड़ा समय लग रहा है, लेकिन संशोधित प्लान कल सौंप दिए जाएंगे... उत्तर मुंबई में ऐसी नौ झीलें हैं। हम उन सभी नौ झीलों को सुंदर बनाने, उनका रीडेवलपमेंट करने और वहां बेहतर सुविधाएं देने पर काम कर रहे हैं। भुजले तालाब पहला है, उसके बाद कमल तालाब (लोटस लेक) का नंबर है, जबकि बाकी सात के लिए अभी स्टडी चल रही है...0
0
Report
Advertisement
जळगाव में आंधी-बारिश से केले की फसलों को भारी नुकसान, मुआवजे की मांग
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जिल्ह्यात झालेल्या वादळी वाऱ्यासह मुसळधार पावसाने मुक्ताईनगर आणि रावेर तालुक्यातील केळी उत्पादन शेतकऱ्यांचे मोठे नुकसान झाले आहे. वादळी वाऱ्याच्या तडाख्यामुळे हजारो हेक्टरवरील केळीच्या बागा जमीनदोस्त झाल्याने शेतकरी आर्थिक संकटात सापडले आहेत. यामध्ये आमदार चंद्रकांत पाटील यांनी नुकसानग्रस्त भागाची पाहणी करून शेतकऱ्यांशी संवाद साधला. या पाहणी दरम्यान जिल्हा कृषी अधीक्षक यांच्यासह प्रशासकीय अधिकाऱ्यांची उपस्थिती होती. निर्यातक्षम केळीच्या बागा जमीन दोस्त झाल्याने शेतकऱ्यांना किमान एक लाख रुपये प्रती हेक्टर नुकसान भरेपाई मिळावी अशी मागणी आमदार पाटील यांनी केली आहे. शेतकऱ्यांना लवकरात लवकर आर्थिक मदत मिळावी यासाठी शासनाकडे पाठपुरावा करणार असल्याचे आश्वासन आमदार चंद्रकांत पाटील यांनी दिले आहे. याबाबत आमदार चंद्रकांत पाटील यांच्याशी संवाद सादला आहे आमचे प्रतिनिधी वाल्मिक जोशी यांनी..0
0
Report
उदयपुर के गोगुंदा में बोलेरो आग और जला शव मिलने से हड़कंप
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के गोगुंदा से खबर, यूनदयपुर-पिणडवाड़ा हाईवे पर बोलोरो गाड़ी में लगी भीषण आग, डिवाइडर पर चढ़ने के बाद लगी बोलेरो में आग, बोलेरो स्वागर लोगो ने कूद कर बचाई अपनी जान,फिर मौके से हुए फरार, सूचना पर गोगुन्दा थाना पुलिस पहुंची मौके पर, कड़ी मशक्कत बाद आग पर पाया काबू, पुलिस ने बोलेरो गाड़ी की तलाशी ली तो चौकाने वाला मामला आया सामने, गाड़ी में मिला एक जला हुआ कंकाल, उदयपुर से एफएसएल टीम को बुलाया गया मौके पर, थानाधिकारी ने बताया कि गाड़ी में सवार चालक सहित अन्य लोग की तलाश में जुटी पुलिस, हत्या या हादसा पुलिस कर रही है गहनता से जांच, गाड़ी गोगुंदा से जा रही थी उदयपुर की ओर0
0
Report
कर्नाटक में बी जेड ज़मीर अहमद के डिप्टी सीएम पद के लिए विरोध प्रदर्शन तेज
Ajmer, Rajasthan:अजमेर। कर्नाटक हुकुमत में डीके शिवकुमार के सीएम बनने के साथ ही अब वहां की जनता चामराजपेट से पांच बार एमएलए व कैबिनेट मिनिस्टर रहे बी जेड ज़मीर अहमद के डिप्टी सीएम ओहदे को लेकर सड़को पर उतर गई है। कर्नाटक से दिल्ली और अजमेर तक उनके फेन्स में बीजेड ज़मीर अहमद खान को डिप्टी सीएम सीट के लिए चाहत देखी जा रही है। बेंगलुरु से समाजी कारकुन व कांग्रेस लीडर सैय्यद ख़लील अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे,जहां उन्होंने सुल्तानुल हिन्द हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज की बारगाह में अपने लीडर की क़ामयाबी और खुशियों की दुआ मांगी। अजमेर दरगाह पर खुसूसी तौर पर सैय्यद ख़लील ने बीजेड ज़मीर अहमद की मुश्किलात आसान होने होने और उनके जल्द डिप्टी सीएम बनने की दुआ मांगी। इस मौके पर दरगाह के ख़ादिम हाजी सैय्यद सलीम बन्ना ने उन्हें ज़ियारत करवाई और दस्तार बंदी कर तबर्रुक दिया। गौरतलब है कि समाजी कारकुन सैय्यद ख़लील बेंगलुरु से है और बीजेड ज़मीर अहमद खान के बेहद नज़दीकी है। यही वजह है कि हमेशा अजमेर दरगाह में उनके लिए दुआ करवाते रहे है और हाल ही में सैय्यद ख़लील अपने कारकुनान के साथ कांग्रेस हेडक्वार्टर दिल्ली पहुंचे हुए थे। जहा उन्होंने बीजेड ज़मीर अहमद खान को डिप्टी सीएम बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस सदर मल्लिकार्जुन खड़गे के दफ़्तर पर लेटर भी सौंपा है और अजमेर दरगाह में हाज़री देने भी पहुंचे है। कर्नाटक की नई हुकुमत में ज़मीर अहमद को डिप्टी सीएम ओहदे का मुतालेबा कर्नाटक के हर शहर में उनके फेन्स सड़को पर उतर कर मुज़ाहरा और अपनी गिरफ्तारियां दे रहे है। ऐसे में कांग्रेस आलाकमान तक कर्नाटक की जनता अपनी आवाज बुलंद कर बी जेड ज़मीर अहमद को डिप्टी सीएम बनाने की ज़ोरदार मांग कर रही है। फिलहाल कांग्रेस आलाकमान 19 जून तक इस मामले में कोई बड़ा फैसला ले सकता है। जिसके बाद ही कर्नाटक में सियासी घमासान जल्द खत्म हो जाएगा।0
0
Report
Advertisement
