icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
227411
VishwanathVishwanathFollow31 Jan 2025, 09:19 am

अमेठी - अयोध्या में रामलला का दर्शन करने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Jalama, Uttar Pradesh:

जिले के अयोध्या बार्डर पर सुबह से फिर श्रद्धालुओं को रोका जा रहा है , बाजार शुकुल बार्डर पर पुलिस फोर्स मौजूद, अयोध्या मार्ग पर न लगने पाए जाम, जिसको लेकर अमेठी पुलिस ने कई प्वाइंट बनाकर श्रद्धालुओं को रोका, रूक रूक कर श्रद्धालुओं को छोड़ा जा रहा है, प्रयागराज महाकुंभ में अन्य प्रदेशों से आने वाले श्रद्धालु जा रहे हैं प्रभु श्रीराम का दर्शन करने, कल से रूके श्रद्धालुओं को बार्डर से देर रात्रि गया छोड़ा गया, जाम न लगने पाए जिसे लेकर अमेठी पुलिस ने कई प्वाइंट बनाकर रूक-रूक श्रद्धालुओं को छोड़ा जा रहा है

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अमरोहा में स्मैक तस्करी के आरोपी गिरफ्तार, 90 ग्राम स्मैक बरामद

Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमरोहा नगर निवासी समीर उर्फ बाली और दिल्ली निवासी सुहैल के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे से करीब 90 ग्राम स्मैक बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया। सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर स्मैक की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।
0
0
Report
Advertisement

बिहार में बेरोजगारी और वेतनखर्च के कारण जारी आंदोलन

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना राजद प्रवक्ता ने कहा सिपाही गाड़ी चालक अपनी मांगों को लेकर लोग सड़क पर बैठे हैं। सरकार को चाहिए कि उन्हें समय दे और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करे। अगर कोई नियम का सवाल है, तो उस नियम में बदलाव का फैसला राज्य सरकार या गृह मंत्रालय को करना है। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि बिहार की हालत लगातार चिंताजनक होती जा रही है। स्वास्थ्य व्यवस्था हो या दूसरी व्यवस्थाएं, गिरावट लगातार दिखाई दे रही है। सरकार के पास वेतन देने तक के पैसे नहीं हैं, खजाना खाली होने की बात सामने आ रही है। आज बिहार की जनता डरी हुई है। महिलाओं और बच्चों के मन में भय है, लोग बाहर निकलने से डर रहे हैं और अपने घरों में बैठकर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा बिहार में युवाओं के बीच व्याप्त भारी बेरोजगारी को देखते हुए राज्य सरकार को बेरोजगार युवाओं के हित में फैसला लेना चाहिए। बिहार पुलिस द्वारा कराई गई चालक भर्ती परीक्षा में 4,361 पद हैं, जिनमें 35 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं के लिए है। यदि निर्धारित संख्या में महिला अभ्यर्थी उत्तीर्ण नहीं हो पाई हैं, तो खाली रह गए पदों पर पुरुष अभ्यर्थियों को मौका दिया जाना चाहिए。 इससे बिहार के बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा और बेरोजगारी का दंश झेल रहे छात्र-युवाओं को राहत मिलेगी। वहीं, आगामी भर्तियों में भी 35 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं के लिए बरकरार रखते हुए उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। जेडीयू ने कहा देखिए, हमारी सरकार युवाओं को रोजगार देने के साथ-साथ महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार ने महिलाओं को नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया है, जिसके परिणामस्वरूप आज बिहार की बेटियाँ हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। जहाँ तक सिपाही भर्ती में महिला आरक्षण के तहत निर्धारित संख्या में महिला अभ्यर्थियों के नहीं आने और रिक्त पदों पर पुरुष अभ्यर्थियों को मौका देने की मांग का सवाल है, तो मैं आश्वस्त करना चाहता हूँ कि हमारी सरकार इस पूरे मामले को पूरी संवेदनशीलता के साथ देख रही है। नियमों के अनुसार जो उचित निर्णय होगा, वह सरकार निश्चित रूप से लेगी। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा देखिए, महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण प्राप्त है और लगातार बहाली हो रही है। जिन पदों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है, अगर उनमें कुछ पद रिक्त रह जाते हैं और महिलाएं उपलब्ध नहीं हो पाती हैं, तो उन पदों पर पुरुषों की बहाली नहीं की जाती है। नई वैकेंसी आने पर आवश्यकता के अनुसार पुरुषों के लिए भी पद निर्धारित किए जाएंगे और उस पर बहाली होगी। लेकिन जो पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, उन पर केवल महिलाओं की ही नियुक्ति होगी। यह सरकार के निर्धारित नियमों के अनुसार है।
0
0
Report

ओबीसी जातीय जनगणना के लिए कांग्रेस ने केंद्र पर दबाव, यमुनानगर में ज्ञापन

Yamuna Nagar, Haryana:जातीय जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार ने ओबीसी की जातीय जनगणना कराने की बात तो स्वीकार की, लेकिन जनगणना के लिए जारी अधिसूचना में ओबीसी की जातियों के लिए अलग से स्पष्ट कॉलम नहीं रखा गया है। इसी मांग को लेकर यमुनानगर में कांग्रेस की ओर से देशभर में ‘100 दिन का हक की हुंकार’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना देकर यमुनानगर जिला उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। वीओ: कांग्रेस नेताओं का कहना है कि ओबीसी की वास्तविक संख्या और सामाजिक स्थिति का सही आंकड़ा सामने लाने के लिए जातीय जनगणना वैज्ञानिक और तकनीकी तरीके से कराई जानी चाहिए। उनका आरोप है कि एक ही जाति को अलग-अलग क्षेत्रों और भाषाओं में अलग-अलग नामों से जाना जाता है, ऐसे में सामान्य ‘कास्ट’ कॉलम से सही आंकड़े सामने आने में परेशानी हो सकती है। कांग्रेस का कहना है कि सामाजिक न्याय से जुड़ी नीतियां बनाने के लिए सटीक आंकड़ों का होना जरूरी है। पार्टी नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग की है कि ओबीसी की जातीय जनगणना को स्पष्ट और व्यवस्थित तरीके से कराया जाए। बाइट : चंद्र प्रकाश, ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक आदमपुर. बाइट : करमवीर बौद्ध, राज्यसभा सांसद, कांग्रेस:... “कांग्रेस पार्टी और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी तथा राहुल गांधी जी ने प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखकर ओबीसी की जातीय जनगणना तकनीकी और व्यवस्थित तरीके से कराने की मांग की है। सही आंकड़े सामने आएंगे, तभी सरकार सामाजिक न्याय से जुड़ी नीतियां बेहतर तरीके से बना और लागू कर सकेगी।” Last वीओ: धरने के बाद कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम यमुनानगर जिला उपायुक्त प्रीति को ज्ञापन सौंपा और केंद्र सरकार से इस मांग पर तत्काल निर्णय लेने की अपील की।
0
0
Report
Advertisement

बलिया के नवनियुक्त प्रभारी बोले— बूथ मजबूत कर सभी सात सीटें जीतेंगे

Ballia, Uttar Pradesh:एंकर- बलिया बीजेपी के नवनियुक्त जिला प्रभारी डॉ प्रेमचंद मिश्रा के प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा जिला प्रभारी का माल्यार्पण किया गया। वही जिला प्रभारी डॉ प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करते हुए संगठन को और अधिक प्रभावशाली बनाना है। वही कहा कि 2022 के चुनाव में बलिया में बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा लेकिन इस बार हम बलिया की सभी सात सीटों पर चुनाव जीतेंगे।हालांकि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी उम्मीदवारों की प्राथमिकताओं पर कहा कि यह तय करना पार्टी के हाई कमान का काम है हमारा काम संगठन को मजबूत करना है।
0
0
Report

झांसी के ओवरब्रिज पर बाइक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, मौके पर मची हड़कंप

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के रॉयल सिटी के पास बने ओवरब्रिज की दीवार से टकराकर बाइक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई, बताया जा रहा है कि मृतक बालकिशन अहिरवार अपनी 52 वर्षीय पत्नी रामरती के साथ बाइक से सखी के हनुमान मंदिर के पास जा रहे थे। यहाँ उनके साले की बेटी को देखने के लिए लड़के वाले आने वाले थे। इस कार्यक्रम में उन्हें भी शामिल होना था। जैसे ही उनकी बाइक ओवरब्रिज पर पहुंची तभी वे हादसे के शिकार हो गए, सड़क पर दोनों को पड़ा देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहाँ मेडिकल परीक्षण करने के बाद चिकित्सकों ने पति पत्नी को मृत घोषित कर दिया, फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report

मानेसर नगर निगम को 390 करोड़ के विकास कार्यों की मंजूरी, शहर गूँज उठा

Gurugram, Haryana:काफी कश्मकश के बाद मानेसर नगर निगम को मिली विकास कार्यो की सौगात जिस निगम में होती है गुटबाजी की चर्चा वही आज सर्वसमिति से 390 करोड़ के विकास कार्यो को मिली हरी झंडी मानेसर को मिली बड़ी सौगात 390 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यो को मिली हरी झंडी दीवाली से पहले मानेसर को मिला विकास कार्यो का बड़ा गिफ्ट STP प्लेट के निर्माण से लेकर सिवरेज की समस्या से मिलेगी निजात खिलाड़ियों के लिए कई गांव में इंडोर स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाए जाएंगे नौरंगपुर में क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा ग्राउंडवाटर को रिचार्ज करने के लिए मानेसर नगर निगम का बड़ा निर्णय कई करोड़ की लागत से गांव के झोहड़ को बनाने या पुनर्निर्माण किया जाएगा कई वार्ड में ई लाइब्रेरी भी बनाई जाएगी सेक्टर 81 से 95 तक जगमग होगा रोड जल्द ही पूरे रोड पर लगाई जाएगी एलइडी लाइट निगम में गुटबाजी पर बोली मेयर सभी वार्ड के विकास कार्यो को किया गया शामिल विकास कार्यो को लेकर कोई भेदभाव नही, हर वार्ड को किया गया शामिल- मेयर
0
0
Report
Advertisement

जमुई के सिकंदरा में सरकारी जमीन फर्जी दस्तावेज़ से रजिस्ट्री, EOU ने बड़ी कार्रवाई

Patna, Bihar:जमुई के सिकंदरा में सरकारी जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए अपने और गिरोह के सदस्यों के नाम कराने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने बड़ी कार्रवाई की है। EOU के अनुसार, गुड्डू यादव, उनकी पत्नी दुलारी देवी और गिरोह के अन्य सदस्यों पर कमजोर और असहाय लोगों की जमीन को तीसरे व्यक्ति के जरिए अपने या गिरोह के सदस्यों के नाम रजिस्ट्री कराने, दाखिल-खारिज कराने और बाद में जमीन बेचकर संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। जांच में सिकंदरा स्थित कृषि फार्म की करीब 10 एकड़ सरकारी जमीन को 14 निबंधित दस्तावेजों के जरिए गुड्डू यादव, दुलारी देवी, गिरोह के सदस्यों और उनके परिजनों के नाम रजिस्ट्री कराने की बात सामने आई है। EOU के मुताबिक कृषि विभाग, बिहार सरकार ने संबंधित जमीन को वर्ष 1959 में ही अधिग्रहित कर लिया था। इसके बावजूद वर्ष 1924 और 1927 के कथित फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन की खरीद को सही दिखाने और उसके आधार पर निबंधन व दाखिल-खारिज कराने का आरोप है। डीड संख्या 154 और 156 के आधार पर गुड्डू यादव और अनुज यादव के नाम की जमीन का दाखिल-खारिज तत्कालीन राजस्व कर्मचारी छोटेलाल यादव और तत्कालीन अंचल अधिकारी विनोद कुमार चौधरी द्वारा बिना सत्यापन किए जाने की बात EOU ने कही है। मामले में तत्कालीन राजस्व पदाधिकारी निभा कुमारी और मुकेश कुमार वर्णवाल की भूमिका की भी जांच की जा रही है। EOU के अनुसार दुलारी देवी ने तीन दस्तावेजों के जरिए करीब 7 एकड़ जमीन सरकारी मूल्य से काफी कम कीमत पर खरीदी। अवर निबंधक, मुंगेर और अंचल अधिकारी, सिकंदरा की रिपोर्ट में वर्ष 1924 और 1927 के दस्तावेजों को फर्जी बताया गया है। इस मामले में आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या-27/2026, दिनांक 29 सितंबर 2026 को दर्ज किया गया और इसके बाद EOU की विशेष टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान तत्कालीन राजस्व कर्मचारी छोटेलाल यादव, प्रदीप चौधरी, पिता उमाशंकर चौधरी, निवासी सिकंदरा, जमुई और जवाहर प्रसाद यादव, पिता बालेश्वर यादव, निवासी बालाडीह, सिकंदरा, जमुई को गिरफ्तार किया गया। EOU के अनुसार, मामले में गुड्डू यादव, दुलारी देवी, गिरोह के अन्य सदस्यों और अंचल कार्यालय से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका की जांच जारी है तथा अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ सत्यापन के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

आजाद समाज पार्टी 2028 विधानसभा चुनाव के लिए सामाजिक न्याय और आडंबर के खिलाफ संघर्ष

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा में आजाद समाज पार्टी के तत्वाधान में किसान एवं युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दामोदर यादव ने आगामी 2028 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति साफ की। उन्होंने बहुजन समाज को संख्या के अनुपात में हिस्सेदारी दिलाने और धर्म के नाम पर हो रहे आडंबर के खिलाफ लड़ने को पार्टी का मुख्य मुद्दा बताया है。 आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दामोदर यादव ने कहा कि देश के दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज को आज तक राजनीतिक, शैक्षणिक और शासकीय नौकरियों में बराबरी की भागीदारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि संविधान के मुताबिक संख्या के अनुपात में सबको सम्मान मिलना चाहिए और यही सामाजिक न्याय की लड़ाई उनकी पार्टी का पहला मुद्दा है।
0
0
Report
Advertisement

भिंड में SIR विरोध पर पुलिस ने वाटर कैनन से पुतला दहन रोका

Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-SIR के विरोध में भिंड में कांग्रेस का हल्लाबोल, पुतला दहन रोकने पुलिस ने चलाया वाटर कैनन, सड़क पर आमने-सामने आए कांग्रेसी और पुलिस। एंकर-भिंड में SIR के विरोध में कांग्रेस ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। गांधी प्रतिमा से शुरू हुई कांग्रेस की रैली जब परेड चौराहे पहुंची, तो यहां कार्यकर्ताओं ने SIR और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के प्रतीकात्मक पुतले लेकर उन्हें दहन करने पहुंचे। लेकिन पुलिस प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद था। पुलिस ने पुतला दहन रोकने के लिए बैरिकेडिंग की और जैसे ही कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने की कोशिश की, फायर ब्रिगेड से वाटर कैनन का इस्तेमाल शुरू कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता तीन-तीन पुतले लेकर पहुंचे थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते पुतला दहन नहीं हो सका। वाटर कैनन की बौछारों के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी करते रहे। मौके पर काफी देर तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। भिंड में SIR के विरोध में हुए इस प्रदर्शन ने एक बार फिर निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस और प्रशासन के बीच टकराव की तस्वीर सामने ला दी。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top