228159
Amethi - क्रिकेट फाइनल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का क्रिकेट प्रदर्शन
amethi, Uttar Pradesh:अमेठी विकास खण्ड भादर के अग्रेसर गांव में चल रहे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने किया अच्छा प्रदर्शन. दर्शको से भरा रहा खेल मैदान, यह मैच नरहरपूर व अग्रेसर के बीच खेला जा रहा
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन में दिव्यांग ने दबंगों पर अवैध कब्जे का आरोप, डीएम से न्याय की गुहार
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम धरमपुरा बरैला निवासी अमोल बाबा ने जिलाधिकारी समीर को शिकायती पत्र देकर दबंग लोगों पर मकान के दरवाजे की जगह अवैध कब्जा करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि वह 100 प्रतिशत शारीरिक रूप से विकलांग है और अकेला होने के कारण दबंगों द्वारा उसका कथित रूप से उत्पीड़न किया जा रहा है। पीड़ित के मुताबिक, कप्तान सिंह, मुलायम सिंह, विजय सिंह आदि लोगों ने उसकी अनुपस्थिति में मकान के पीछे की दीवार में दरवाजा लगाकर उसके मकान के आगे की जगह पर दीवार खड़ी कर दी। आरोप है कि उक्त लोगों ने अपने खेत पर आने-जाने के लिए रास्ता बना लिया है। विरोध करने पर गाली-गलौज, जातिसूचक अपशब्द कहने और मारपीट की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी उसे गांव छोड़ने की धमकी देते हैं तथा शराब के नशे में ईंट-पत्थर भी फेंकते हैं। कई जगह शिकायत के बावजूद सुनवाई न होने पर उसने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। उसने अवैध कब्जा हटवाकर रास्ता बंद कराने तथा आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है。0
0
Report
शाहजहांपुर के गांव में मगरमच्छ घुसा; वन विभाग ने रेस्क्यू कर सुरक्षित नदी में छोड़ा
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर के एक गांव में आज को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रिहायशी इलाके में अचानक एक विशालकाय मगरमच्छ घुस आया। आबादी के बीच मगरमच्छ को रेंगता देख ग्रामीणों में भारी अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। ग्रामीणों के अनुसार, गांव के पास बहने वाली नदी से निकलकर यह मगरमच्छ भटकते हुए सीधे बस्ती की ओर आ गया था। आबादी में मगरमच्छ की मौजूदगी की सूचना फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कुछ साहसी ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और रस्सियों के सहारे उसे काबू करने का प्रयास किया, लेकिन उसके विशाल आकार को देखते हुए तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद वन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घंटों की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। मगरमच्छ के काबू में आते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मगरमच्छ पूरी तरह स्वस्थ है और उसे आबादी क्षेत्र से दूर ले जाकर सुरक्षित नदी में छोड़ दिया गया है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि नदी किनारे या आसपास वन्यजीव दिखने पर खुद जोखिम न उठाएं और तत्काल प्रशासन को सूचना दें।0
0
Report
सिंगरौली में हाईवा रोककर 500 रुपये मांगने का आरोप, जनपद सदस्य विरुद्ध कार्रवाई की मांग
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में हाईवा रोककर 500 रुपये मांगने का आरोप, जनपद सदस्य विरुद्ध कार्रवाई की मांग सिंगरौली जिले माड़ा थाना क्षेत्र में राखड़ परिवहन कर रहे हाईवा वाहनों को रोकने और ड्राइवरों से कथित तौर पर पैसे मांगने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर बड़ी संख्या में हाईवा संचालक और अन्य लोग सिंगरौली एसपी कार्यालय पहुंचे और जनपद सदस्य रणधीर सिंह के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी को दिए गए लिखित आवेदन में आरोप लगाया गया है कि हाईवा वाहनों को रोककर प्रति वाहन 500 रुपये मांगे गए और पैसे देने से इनकार करने पर कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत में चार वाहनों के नंबर भी दर्ज किए गए हैं। शिकायतकर्ता ने कहा कि यदि पुलिस, आरटीओ या प्रशासनिक अधिकारी नियमानुसार जांच करते हैं, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन किसी निजी व्यक्ति द्वारा वाहन रोककर परिवहन बाधित करने का वे विरोध करते हैं। वहीं, मामले में एसपी सियाज केएम ने बताया कि पिछले दिन राखड़ परिवहन कर रहे पांच हाईवा वाहनों को पकड़ा गया था। इनमें से एक वाहन पर ओवरलोड पाए जाने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि अन्य चार वाहनों के दस्तावेजों की जांच के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। एसपी के मुताबिक आज हाईवा रोकने को लेकर शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। यदि जांच में यह बात सामने आती है कि किसी व्यक्ति ने बिना अधिकृत अधिकारी के हाईवा रोककर कार्रवाई की है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
श्रीमाधोपुर में ई‑मित्र कियोस्क लूट का मामला पूरा उलझाकर बताया गया झूठा
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर रिपोर्टरः ईमित्र कियोस्क संचालक से लूट के मामलें में आया नया मोड़, लूट की घटना निकली झूठी, पुलिस ने किया मामलें का पटाक्षेप, ईमित्र कियोस्क संचालक पुलिस को गुमराह, पुलिस को परिवादी रामकिशोर यादव की गतिविधियां लग रही थी संदिग्ध, पुलिस ने बताया ईमित्र कियोस्क संचालक रामकिशोर यादव लड़की को परेशान करने की बात पर हुई थी सामान्य मारपीट, थानाधिकारी दिनेश कुमार मीणा ने किया मामलें का खुलासा एंकर श्रीमाधोपुर शहर में ई-मित्र कियोस्क संचालक से करीब एक लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने जांच के बाद नया खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार कियोस्क संचालक रामकिशोर यादव के साथ लूट की घटना होना नहीं पाया गया। उसने सामान्य मारपीट की घटना को बढ़ा-चढ़ाकर लूट की झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। थानाधिकारी दिनेश कुमार मीणा ने मामले का पटाक्षेप करते हुए बताया कि शुरुआत से ही परिवादी की गतिविधियां पुलिस को संदिग्ध लग रही थीं। पुलिस ने बताया कि फैंसी मार्केट स्थित ई-मित्र दुकान पर एक युवती के आने के दौरान रामकिशोर द्वारा कथित रूप से गलत व्यवहार करने और मोबाइल नंबर लेने के लिए दबाव बनाने की बात सामने आई थी। युवती ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद 24 सितंबर को कंचनपुर रोड पर युवती के परिजनों की ओर से रामकिशोर से इस संबंध में उलाहना देकर समझाइश की गई। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद सामान्य मारपीट हुई। घटना के बाद रामकिशोर ने मामले को लूट का रूप देते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस टीम ने कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और परिवादी की बताई गतिविधियों व संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी जुटाई। पूछताछ और जांच के बाद लूट की बात सामने नहीं आई। पुलिस के अनुसार 11 सितंबर को युवती के साथ कथित दुर्व्यवहार के बाद हुई सामान्य मारपीट की घटना को ही बढ़ाकर लूट की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी।0
0
Report
ब्रहमानन्द यादव हत्या केस: पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार
Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- सन्तकबीरनगर में पुलिस ने चर्चित पहलवान ब्रह्मानन्द यादव हत्या कांड के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्यारोपियों के पास से दो आलाकत्ल भी बरामद किया है। ब्रह्मानन्द यादव की 22 सितंबर को चुनावी रंजिश को लेकर खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के गोंसाईपुर गांव में लाठी डंडे और धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जब कि घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। मामले की विवेचना के बाद कुछ अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं जिनके गिरफ्तारी के लिए एसओजी और सर्विलांस टीम लगाई गई है।0
0
Report
सीकर के नए एसपी संजीव नैन की खाटूश्यामजी में सुरक्षा योजना का वादा
Sikar, Rajasthan:हेडलाइन - नवनियुक्त एसपी संजीव नैन पहुंचे बाबा श्याम की शरण में पूजा-अर्चना कर जिले में सुख-शांति की मांगी मंगल कामना, अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष कार्ययोजना बनाने की कही बात, सीकर जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक संजीव नैन मंगलवार को धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा श्याम के दरबार में पूजा-अर्चना कर शीश नवाया और जिले में सुख-शांति एवं खुशहाली की मंगल कामना की। खाटूश्यामजी पहुंचने पर ASР दीपक गर्ग एवं थानाधिकारी पवन कुमार दुलड़ ने एसपी संजीव नैन की अगवानी की। इसके बाद थाना परिसर पहुंचने पर पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। एसपी ने बाबा श्याम के मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने एसपी नैन को श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान किया।एसपी संजीव नैन ने मंदिर की दर्शन व्यवस्था को लेकर मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान से जानकारी ली। उन्होंने खाटूधाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या एवं व्यवस्थाओं के बारे में भी चर्चा की।मीडिया से बातचीत में एसपी नैन ने कहा कि जिले में नशे की रोकथाम को लेकर विशेष कार्ययोजना तयार कर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। खाटूधाम में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। चैन स्नैचिंग जैसी वारदातों पर अंकुश लगाने के साथ अपराध नियंत्रण के लिए विशेष टीमों का गठन कर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में होटलों में होने वाली अनैतिक गतिविधियों पर भी पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी।अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे。0
0
Report
Advertisement
खुर्सीपार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चिट्टा तस्करी में शामिल दो फरार आरोपी गिरफ्तार Heroin Trafficking
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग जिले की खुर्सीपार पुलिस ने चिट्टा (हेरोइन) तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पूर्व में पकड़े गए आरोपी गुरमीत सिंह के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने अटल आवास, शिवाजी नगर निवासी मज्जी कुमार (19) और राबी सिंह (19) को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने अवैध लाभ के लिए नशे के कारोबार में संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल जब्त कर एनडीपीएस और जेजे एक्ट के तहत कार्रवाई की।0
0
Report
डूंगरपुर पंचायत चुनाव: भाजपा ने संभावित प्रत्याशियों की धरातलीय पड़ताल तेज
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर पंचायतीराज चुनाव की जंग के लिए भाजपा ने कसी कमर, संभावित प्रत्याशियों की धरातलीय पड़ताल तेज, वार्डवार आवेदन के साथ शुरू हुआ सर्वे, कल तैयार होंगे पैनल डूंगरपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियों को धरातल पर तेज कर दिया है। जिले की सभी 14 पंचायत समितियों में पार्टी के प्रधान तथा जिला प्रमुख का पद हासिल करने की रणनीति के तहत भाजपा अब संभावित प्रत्याशियों की जमीनी स्थिति, संगठन में सक्रियता और क्षेत्र में पकड़ की जानकारी जुटाने में लगी है। पार्टी की ओर से सभी वार्डों में आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वार्डवार संभावित दावेदारों के आवेदन लिए जा रहे हैं। भाजपा संगठन की ओर से प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को लेकर विभिन्न स्तरों पर जानकारी जुटाई जा रही है। पार्टी पदाधिकारी और पंचायत समिति प्रभारियों की ओर से वार्डों में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय संगठन के साथ बैठकें कर संभावित नामों पर चर्चा की जा रही है। इसके साथ ही सर्वे का कार्य भी किया जा रहा है। इसी के तहत सीमलवाड़ा पंचायत समिति की चुनाव प्रभारी पूर्व विधायक अनीता कटारा, भंडारिया पंचायत समिति प्रभारी सुनील पंड्या, चिखली पंचायत समिति प्रभारी जिला उपाध्यक्ष ताज़ेंग पाटीदार तथा झौथरी पंचायत समिति प्रभारी करुण ननोमा सहित जिले की सभी पंचायत समितियों में नियुक्त प्रभारी संभावित दावेदारों से आवेदन ले रहे हैं। प्रभारियों की ओर से वार्डवार कार्यकर्ताओं से चर्चा कर दावेदारों की जानकारी जुटाई जा रही है। संगठन की ओर से प्राप्त आवेदनों और स्थानीय स्तर पर हुई चर्चाओं के आधार पर संभावित नामों को लेकर पैनल तैयार किए जाएंगे। बुधवार को वार्डवार पैनल संगठन को सौंपे जाएंगे भाजपा की चुनावी प्रक्रिया में अब अगला महत्वपूर्ण चरण बुधवार को वार्डवार पैनल तैयार कर संगठन को सौंपने का रहेगा। इसके बाद संगठन स्तर पर प्राप्त नामों और पैनलों पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के संभावित प्रत्याशियों के चयन को लेकर पार्टी संगठन विभिन्न स्तरों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर आगे निर्णय लेगा।0
0
Report
Bhaderwah और Chenab Valley में भारी बारिश, ठंडी लहर ने इलाके पर चढ़ाया कहर
Bhaderwah, Torrential rains lashed Bhaderwah and other parts of Chenab Valley, Cold Wave Tightens Grip across Chenab Valley0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में MLC नामांकन के दौरान मंच टूटने से भाजपाकर्मियों में हंगामा
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- MLC नामांकन के दौरान लखनऊ में टूटा भाजपा नेताओं का मंच, मची अफरा-तफरी, कई नेता चोटिल, वीडियो वायरल उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन जुलूस के दौरान राजधानी के परिवर्तन चौक पर बड़ा हादसा हो गया। प्रत्याशियों के स्वागत के लिए बनाया गया मंच अचानक भरभराकर टूट गया। मंच पर मौजूद बाराबंकी के भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा भुल्लन, अवधेश श्रीवास्तव, प्रमोद तिवारी, दरियाबाद ब्लॉक प्रमुख समेत कई नेता नीचे गिर गए। हादसे में कुछ नेताओं को हल्की चोटें आईं। वहीं मंच टूटने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। भाजपा के शिक्षक खंड प्रत्याशी उमेश द्विवेदी और स्नातक खंड प्रत्याशी अवनीश सिंह पटेल नामांकन के लिए प्रदेश मुख्यालय से जुलूस के साथ निकले थे। जुलूस मार्ग पर जगह-जगह बनाए गए मंचों से पुष्पवर्षा कर प्रत्याशियों का स्वागत किया जा रहा था। परिवर्तन चौक पर भी बाराबंकी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत के लिए मंच सजाया था। इसी दौरान मंच पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए और अचानक मंच टूट गया। मंच गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार्यकर्ताओं ने तत्काल मंच पर गिरे नेताओं को बाहर निकाला। इस दौरान उमेश द्विवेदी और अवनीश सिंह पटेल के साथ प्रदेश सरकार के कई मंत्री, विधायक और अन्य नेता जुलूस वाहन पर मौजूद थे। खास बात यह है कि कुछ दिन पहले बाराबंकी में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के कार्यक्रम के दौरान भी मंच टूट गया था, जिसमें कई नेता चोटिल हुए थे और अफरा-तफरी मची थी। अब लखनऊ में एमएलसी नामांकन के दौरान दोबारा मंच टूटने की घटना ने आयोजन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं.0
0
Report
श्रावस्ती: पोल लगाते वक्त करंट से दो युवकों की मौत
Shravasti, Uttar Pradesh:पोल लगाते वक्त करंट से दो की मौत यूपी के श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र के मोहम्मदापुर गांव में बिजली का पोल लगाते वक्त करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई. हादसे के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई. मोहम्मदापुर गांव निवासी दो लोग बिजली का पोल लगवा रहे थे; इसी दौरान दोनों युवक करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई. मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. दो युवकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. विद्युत विभाग के एक्सईएन ने बताया कि दोनों युवक खुद पोल लगाने का काम कर रहे थे. घटना की जांच के लिए एसडीओ को मौके पर भेजा गया है. विद्युत विभाग की टीम अभी जांच में जुटी है.0
0
Report
MSP पर गेहूं का लगभग 7.5 करोड़ भुगतान नहीं मिलने से किसान परेशान
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़. न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदे गेहूं का भुगतान नहीं होने से परेशान किसानों ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी श्याम सुंदर बेनीवाल से मुलाकात कर जल्द भुगतान करवाने की मांग की। किसान प्रतिनिधियों ने बताया कि हनुमानगढ़ जंक्शन धानमंडी में एमएसपी पर खरीदे गए गेहूं का करीब साढ़े सात करोड़ रुपए का भुगतान अभी तक किसानों को नहीं मिला है। किसानों ने कहा कि कई माह से भुगतान अटका होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रेशम सिंह माणुका ने बताया कि इस वर्ष अप्रैल माह से किसान अपना गेहूं धानमंडी में लेकर आने लगे थे। जंक्शन धानमंडी में एमएसपी पर खरीदे गए गेहूं का करीब साढ़े सात करोड़ रुपए का भुगतान बकाया है। उन्होंने बताया कि कई बार जिला कलक्टर और जिला रसद अधिकारी को इस समस्या से अवगत करवाया गया, लेकिन हर बार जल्द भुगतान होने और जांच चलने की बात कही गई। उन्होंने मांग की कि जिन किसानों ने एमएसपी पर सरकार को गेहूं बेचा है, उन्हें जल्द भुगतान किया जाए। साथ ही जिन मामलों में भ्रष्टाचार या अनियमितता सामने आई है, उनमें दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। विजुअल बाइट: रेशम सिंह, किसान नेता0
0
Report
Advertisement
लोकसेवक आवास पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री NitinNabin का आत्मीय अभिनंदन
Noida, Uttar Pradesh:लोकसेवक आवास पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री NitinNabin जी का आत्मीय अभिनंदन किया।0
0
Report
भाजपा की बिजयनगर पंचायत चुनाव बैठक: रणनीति पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:लोकेशन- बिजयनगर , ब्यावर संभाग प्रभारी कौशल जैन 8890722500 06/10/26 #Beawar #बिजयनगर पंचायतीराज चुनाव को लेकर भाजपा ब्यावर जिला संगठन की बैठक बिजयनगर में सम्पन्न हुई बिजयनगर( ब्यावर ) पंचायतीराज चुनावों को लेकर भाजपा ब्यावर जिला संगठन की बैठक मंगलवार को बिजयनगर में स्थित एक निजी होटल में आयोजित हुई । बैठक में अजमेर संभाग प्रभारी एवं वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, मंत्री अविनाश गहलोत, सहित जिले के विधायक, प्रभारी व सह प्रभारी मौजूद थे बैठक में आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियों और चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई बैठक के बाद अरुण चतुर्वेदी पत्रकारों से वार्ता की चतुर्वेदी ने कहा की केंद्र व राज्य सरकार की अनेक योजनाओं में किसानों और आमजन को अनेक योजनाओं के तहत लाभान्वित किया जा रहा है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि हमारे गांवों का विकास होगा तभी भारत का विकास होगा जब पूछा गया कि गुलाबपुरा और बिजयनगर नगर पालिका में भाजपा का पालिकाध्यक्ष बना लेकिन उपाध्यक्ष दोनों ही जगह कांग्रेस के बने तो चतुर्वेदी ने कहा कि हार के कारणो की समीक्षा की जाएगी वही इस बैठक में नवनिर्वाचित बिजयनगर पालिकाध्यक्ष ममता मोदी व भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित मोदी के उपस्थित नहीं हुई जो की चर्चा का विषय बना गया बैठक के दौरान मंत्री अविनाश गहलोत क्षेत्रिय विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत अजमेर सह प्रभारी विष्णु चेतानी,जिला प्रभारी विमल अग्रवाल,ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमावत, अजमेर सह प्रभारी संजना आगरी सहित विभिन्न मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, पंचायत चुनाव सह प्रभारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद थे Byteअरुण चतुर्वेदी अजमेर संभाग प्रभारी भाजपा0
0
Report
मौसम खराब के बीच अगस्त्यमुनि में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित
Routhiya, Uttarakhand:रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि खेल मैदान में आज एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी ल LANDING कराई गई। हेलीकॉप्टर उत्तरकाशी के झाला से सिरसी हेलीपैड की ओर जा रहा था। मौसम खराब होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से पायलट ने अगस्त्यमुनि खेल मैदान में हेलीकॉप्टर उतारा। हेलीकॉप्टर में छह यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। मौसम की खराब परिस्थितियों के बीच हेलीकॉप्टर को सुरक्षित स्थान पर उतारने का फैसला लिया गया। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, हिमालयन सर्विसेज का यह हेलीकॉप्टर आज दोपहर लगभग 1 बजकर 58 मिनट पर अगस्त्यमुनि खेल मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग के लिए उतरा। हेलीकॉप्टर झाला, उत्तरकाशी से सिरसी हेलीपैड की ओर जा रहा था। इसी दौरान मौसम खराब होने पर सुरक्षा को देखते हुए अगस्त्यमुनि में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हेलीकॉप्टर में कुल छह यात्री सवार थे और सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं। मौके पर संबंधित टीमों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
