227813
Amethi - रोड पर लड़ते रहे गौवंश, मुश्किल हुआ राहगीरों का चलना
Pure Pahlwan, Uttar Pradesh:सांडों की लड़ाई रोड पर आई, देर शाम रोड पर लड़ते रहे गौवंश (सांड) आवारा गौवंशों को पकड़कर पशु शालाओं मे डालने को लेकर सरकार की मुहिम फेल हो रही है. कोतवाली व वन विभाग से महज 100 मीटर की दूरी पर सांडों का चलता रहा महा संग्राम, सांडो से बच-बचाकर निकल रहे थे राहगीर,राहगीरों ने सांड के लड़ने का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल किया है ,मामला मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के कस्बे का है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Raigarh के स्कूल में कलावे कटाई पर बवाल, FIR और प्राचार्य इस्तीफे की मांग
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ शहर के चांदमारी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रविवार को छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( SET) के दौरान कलावे काटने को लेकर जमकर विवाद हो गया। आरोप है कि परीक्षा की पहली पाली में एक छात्रा को कलावा नहीं काटने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं देने और परीक्षा से वंचित करने की धमकी दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता स्कूल पहुंच गए और जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए स्कूल का घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने संबंधित शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और प्राचार्य के इस्तीफे की मांग को लेकर हंगामा किया।स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं, एसडीएम, नायब तहसीलदार और पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया।प्रदर्शन के दौरान स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों को लेकर भी विवाद सामने आया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्राचार्य ने सीसीटीवी कैमरे बंद होने की बात कही थी, जबकि कैमरों की जांच की मांग पर उनके बयान को लेकर सवाल उठाए गए। इसको लेकर प्राचार्य के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग तेज हो गई。 प्रदर्शनकारियों की मांग पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आश्वासन के बाद विहिप, बजरंग दल और एबीवीपी ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया। हालांकि, प्राचार्य पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी अड़े रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच कर प्राचार्य के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के लिए दो दिन का समय मांगा। इसके बाद जांच और कार्रवाई के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।0
0
Report
खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए खेल मंत्री गौरव गौतम IGI एयरपोर्ट पर पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:गौरव गौतम खेल मंत्री हरियाणा दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए IGI एयरपोर्ट पर पहुंचे0
0
Report
दिल्ली में भारत डिज़ाइनर शो सीजन-3 फैशन और ग्लैमर का जलवा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में फैशन और ग्लैमर से सजे भारत डिज़ाइनर शो सीजन-3 का भव्य आयोजन किया गया। ड्रीमज़ प्रोडक्शन हाउस के डायरेक्टर शरद चौधरी द्वारा आयोजित इस फैशन शो में देश के फैशन और ग्लैमर की शानदार झलक देखने को मिली। शो में डिजाइनर पल्लवी जयपुर ने अपने खूबसूरत और आकर्षक कलेक्शन को रैंप पर पेश किया। बॉलीवुड इंस्पायर्ड थीम पर मॉडल्स ने स्टाइलिश अंदाज़ में रैंप वॉक कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। फैंशन, बॉलीवुड और ग्लैमर के इस शानदार संगम में रंग-बिरंगे आउटफिट्स, आकर्षक डिजाइन्स और मॉडल्स की शानदार प्रस्तुति ने माहौल को और भी खास बना दिया। कुल मिलाकर, भारत डिज़ाइनर शो सीजन-3 फैशन और ग्लैमर के दीवानों के लिए एक यादगार शाम साबित हुआ0
0
Report
Advertisement
एशियाई खेल 2026 के समापन पर मोदी बोले: भारतीय टीम ने दिखायी अविश्वसनीय खेलभावना
Noida, Uttar Pradesh:नरेंद्र मोदी जैसे-जैसे एशियाई खेल 2026 समापन की ओर बढ़ रहे हैं, मैं भारतीय दल के हर सदस्य की सराहना करता हूँ कि उन्होंने दृढ़ संकल्प, जोश और शानदार खेल भावना के साथ हमारे देश का प्रतिनिधित्व किया। हमारे सभी पदक विजेताओं को बधाई, जिनके प्रदर्शन ने देश को अपार खुशी दी है। उम्मीद है कि ये खेल आने वाले वर्षों में और भी बड़ी उपलब्धियों के लिए प्रेरणा बनेंगे। साथ ही, ये जमीनी स्तर पर खेलों को मजबूत बनाने में भी योगदान देंगे0
0
Report
561 वर्ष पुरानी 13 ग्रेनेडियर्स: तनोट से 1971 की निर्णायक विजय तक
Noida, Uttar Pradesh:561 वर्ष पुरानी सैन्य इकाई: तनोट माता की रक्षा से 1971 की निर्णायक जीत तक 13 ग्रेनेडियर्स का गौरवशाली इतिहास जयपुर। 3 अक्टूबर को 13 ग्रेनेडियर्स ‘गंगा जैसलमेर रीसाला’ ने अपने गौरवशाली इतिहास को याद किया। 1465 से चली आ रही 561 वर्ष पुरानी यह सैन्य इकाई भारतीय सेना की सबसे पुरानी और अनुभवी सैन्य टुकड़ियों में से एक है। इसके सैनिकों में बड़ी संख्या राजस्थान के सीकर, झुंझुनू और नागौर जिलों से आती है। इस सैन्य इकाई की शुरुआत ऊंटों पर सवार होकर रेगिस्तानी युद्ध लड़ने वाली टुकड़ी के रूप में हुई थी। समय के साथ इसका स्वरूप बदला और आज यह भारतीय सेना की एक सशक्त स्टैंडर्ड इन्फेंट्री बटालियन के रूप में सेवा दे रही है। 1965 के भारत-पाक युद्ध में इस बटालियन ने तनोट माता मंदिर की रक्षा करते हुए सांचू और साधेवाला की महत्वपूर्ण चौकियां कब्जे में लीं। वहीं 1971 के युद्ध में बटालियन ने पाकिस्तान के करीब 300 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा कर रणहाल और बिजनोट जैसे महत्वपूर्ण स्थान अपने नियंत्रण में लिए। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को बटालियन द्वारा विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। राठौड़ का इस बटालियन से पारिवारिक जुड़ाव भी रहा है—उनकी तीन पीढ़ियों ने इस गौरवशाली रीसाले में सेवा दी है, प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध से लेकर 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्धों तक। कर्नल राठौड़ ने बटालियन के शौर्य, परंपरा और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि ऐसी सैन्य विरासत केवल इतिहास नहीं, आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।0
0
Report
करनाल में ई-रिक्शा चालक की हत्या की आशंका, परिवार ने लगाया आरोप
Karnal, Haryana:करनाल में ई-रिक्शा चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी ,खेतों में मिली ई-रिक्शा चालक की लाश, शरीर पर चोटों के निशान... परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप। करनाल के मुनक रोड स्थित हकीकत नगर के पास खेतों में करीब 30 वर्षीय मंगरू का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मंगरू करनाल की बालाजी कॉलोनी का रहने वाला था और किराए पर ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका से जांच शुरू कर दी है। मौके पर सदर थाना पुलिस के साथ एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। शाम को 200 रुपये लेकर निकला था मंगरू, रातभर तलाशता रहा परिवार परिजनों के मुताबिक मंगरू कल शाम घर से करीब 200 रुपये लेकर निकला था। बताया गया कि उसे ई-रिक्शा का किराया देना था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू कर दी। रातभर मंगरू को इधर-उधर ढूंढने के बाद सुबह परिवार को उसके शव के खेतों में पड़े होने की सूचना मिली। शव मिलने की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां का आरोप—ई-रिक्शा मालिक किराए को लेकर करता था परेशान मंगरू की मां शांति ने रोते-बिलखते हुए आरोप लगाया कि ई-रिक्शा का किराया देने को लेकर मालिक पहले भी उसके बेटे को परेशान करता था। उनका कहना है कि कई बार विवाद हुआ और परिवार ने मंगरू से कहा था कि किराए की रकम वे दे देंगे, लेकिन इसके बावजूद उसे कथित तौर पर परेशान किया जाता रहा। मां ने आरोप लगाया कि इसी विवाद के चलते मंगरू के साथ मारपीट की गई और उसकी हत्या कर शव को खेतों में फेंक दिया गया। परिवार का सहारा था मंगरू, अभी नहीं हुई थी शादी मृतक की मां के मुताबिक मंगरू परिवार का सहारा था। उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। परिवार में पिता रमेश, भाई और भाभी हैं। मंगरू की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता बोले—रातभर तलाशते रहे, फिर एक फोन ने दी मौत की खबर मंगरू के पिता रमेश ने बताया कि उनका बेटा शाम को घर से निकला था और इसके बाद उसका फोन भी स्विच ऑफ हो गया। परिवार रातभर उसे तलाशता रहा। सुबह एक व्यक्ति के जरिए उन्हें मंगरू की मौत की सूचना मिली। पिता ने इस बात पर भी सवाल उठाए कि जिस व्यक्ति ने उन्हें सूचना दी, उसे इतनी जल्दी घटना की जानकारी कैसे मिली। हालांकि, इन दावों की पुलिस स्तर पर अभी पुष्टि नहीं हुई है। शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका से जांच में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शरीर पर चोट के निशान मिलने के कारण पुलिस शुरुआती जांच में हत्या की आशंका को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस बोली—परिजनों की शिकायत पर होगी कार्रवाई, आरोपियों की तलाश जारी सदर थाना प्रभारी तरसेम ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच की है। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। परिजनों की शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे। बाइट: शांति, मृतक मंगरू की मां बाइट: रमेश, मृतक मंगरू के पिता बाइट: तरसेम, सदर थाना प्रभारी, करनाल0
0
Report
Advertisement
हापुड़ में नकली उर्वरक फैक्ट्री का पर्दाफाश, 110 बोरे बरामद
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में प्रशासन और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने रामपुर रोड पर छापा मारकर अवैध रूप से चल रही नकली उर्वरक बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. टीम ने मौके से 90 बोरे नकली पोटाश और 20 बोरे डीएपी सहित कुल 110 बोरे उर्वरक बरामद किए हैं. जानकारी के अनुसार हापुड़ जिले में प्रशासन को लंबे समय से नकली उर्वरक तैयार किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं. इस पर डीएम कविता मीना के निर्देश के बाद जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रताप, नायब तहसीलदार प्रताप सिंह और कोतवाली पुलिस की टीम ने रामपुर रोड स्थित एक परिसर पर छापा मारा. हालांकि, टीम के पहुंचने से कुछ ही मिनट पहले आरोपी फैक्ट्री को खुला छोड़कर भाग निकले. अधिकारियों के अनुसार, बरामद किया गया उर्वरक कृषि उपयोग के लिए दिया जाने वाला अनुदानित (सब्सिडी) खाद था. वीडियो में भी साफ देखा जा सकता है कि गोदाम के अंदर भारी मात्रा में बोरों का ढेर लगा हुआ है, जहां मशीनों के जरिए पिसाई व मिलावट का काम चल रहा था. मौके से खाद के अलावा कुछ संदिग्ध केमिकल और गंधक जैसा पदार्थ भी मिला है. टीम यह पता लगाने में जुटी है कि यह फैक्ट्री किसकी है, इसे किसकी शह पर चलाया जा रहा था और तैयार नकली माल को कहां खपाया जा रहा था. जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रताप के मुताबिक बरामद सभी पदार्थों और उर्वरकों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं. गौरतलब है कि इससे पहले भी जिले में बुलंदशहर रोड और कासमपुरा क्षेत्र में यूरिया व नकली उर्वरक से जुड़े मामले पकड़े जा चुके हैं. फिलहाल प्रशासन इस पूरे रैकेट के मुख्य आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटा हुआ है.0
0
Report
Asian Games 2026: भारत contingent को सम्मान, पदक विजेताओं ने देश को गर्व दिया
Noida, Uttar Pradesh:As the Asian Games 2026 draw to a close, my compliments to every member of the Indian contingent for representing our nation with determination, passion and remarkable sporting spirit. Congratulations to all our medal winners, whose performances have brought immense joy to the nation. May these Games inspire even greater achievements in the years ahead. May they contribute to strengthening sports at the grassroots too.0
0
Report
योगी के आशीर्वाद में गुरुजनों के सम्मान से देश-निर्माण की नई धारा चमकी
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ | 04 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति में प्रांतीय शिक्षक गरिमा सम्मेलन में डॉ. राजेश्वर सिंह की सहभागिता गायत्री मंत्रों की पवित्र ध्वनि से गूंजा प्रेक्षागृह, मुख्यमंत्री की उपस्थिति में डॉ राजेश्वर सिंह ने गुरुजनों के प्रति सम्मान का भाव किया साझा भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 विद्यालयों के प्रबंधकों का सम्मान, स्मारिका का हुआ विमोचन अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रयासों से शिक्षा, संस्कार और भारतीय संस्कृति को नई पीढ़ी से जोड़ने का सार्थक संकल्प - डॉ. राजेश्वर सिंह लखनऊ। आज डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित प्रांतीय शिक्षक गरिमा सम्मेलन में प्रदेशभर से पधारे सम्मानित शिक्षकगणों के साथ सहभागिता का सौभाग्य मिला। कार्यक्रम से पूर्व माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मेलन आयोजित हुआ। गायत्री मंत्रों के पवित्र उच्चारण से प्रेक्षागृह आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता से सराबोर हो उठा। भारतीय संस्कृति, शिक्षा और संस्कारों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण को समर्पित इस आयोजन में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक छात्र सहभागिता वाले 10 विद्यालयों के प्रबंधकों को सम्मानित किया गया। साथ ही परीक्षा से संबंधित स्मारिका का विमोचन हुआ। अपने संबोधन में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने अखिल विश्व गायत्री परिवार की दीर्घकालीन सामाजिक भूमिका, परम पूज्य पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के योगदान तथा भारतीय परिवार व्यवस्था में निहित मूल्यों और संस्कारों की महत्ता को रेखांकित किया। उन्होंने विचार आधारित संगठनों की स्थायी शक्ति और समाज में संस्कारों के महत्व पर भी प्रकाश डाला। सरोजनीनगर में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई सराहना हमारे लिए विशेष प्रेरणादायी है। इसके लिए उनका हृदय से आभार एवं धन्यवाद। अखिल विश्व गायत्री परिवार ने पिछले 100 वर्षों में यज्ञ की वेदी के माध्यम से समाज की चेतना को जागृति करने, भारतीय संस्कृति और जीवन-मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संस्कारवान समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शिक्षा, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की दिशा में उसका निरंतर योगदान प्रेरणादायक है। सरोजनीनगर के विकास की आधारशिला शिक्षा और युवा सशक्तिकरण को बनाते हुए रण बहादुर सिंह (RBS) डिजिटल शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण केन्द्रों की पहल अब 18 केन्द्रों तक पहुंच चुकी है। क्षेत्र में 80 से अधिक स्मार्ट क्लास एवं डिजिटल लाइब्रेरी तथा 350 से अधिक कंप्यूटर उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं, 2,000 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप, टैबलेट एवं साइकिल जैसे शैक्षणिक संसाधनों से प्रोत्साहित किया गया है। प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाले ‘आपका विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम में भी मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित किया जाता है। शिक्षा को अवसर और सशक्तिकरण का माध्यम बनाते हुए हमारा संकल्प है कि सरोजनीनगर की प्रत्येक प्रतिभा को बेहतर संसाधन, मार्गदर्शन और आगे बढ़ने का मंच मिले। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा इन प्रयासों की सराहना इस दिशा में और गति देने वाली प्रेरणा है। इस अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय, गायत्रीकुंज-शांतिकुंज, हरिद्वार के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पांड्या जी ने शिक्षकों को युग निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि संस्कार, चरित्र, संवेदना और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी से युक्त व्यक्तित्व का निर्माण करना है। उन्होंने “सद्ज्ञान, सद्भाव और सद्कर्म” को जीवन का आधार बताते हुए कहा—“अध्यापक हैं युग के निर्माता, छात्र हैं राष्ट्र के भाग्य विधाता।” उन्होंने कहा कि गुरुजनों के माध्यम से ज्ञान के साथ संस्कारों, मानवीय मूल्यों और राष्ट्रभाव का संचार पीढ़ी-दर-पीढ़ी होता है। डॉ. चिन्मय पांड्या जी द्वारा शिक्षा और संस्कार के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का व्यापक दृष्टिकोण सामने रखने तथा अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा भारतीय संस्कृति, मानवीय मूल्यों और सामाजिक चेतना के प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए हृदय से आभार। प्रदेश के गुरुजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए यही भाव रहा कि “आपके कारण राष्ट्र आज उन्नति कर रहा है। हजारों वर्षों से आपने ज्ञान का दीपक जलाकर हिंदुस्तान को एक ज्ञान की शक्ति के रूप में पूरे विश्व में स्थापित कर रखा है।” शिक्षक केवल ज्ञान का संचार करने वाले नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के भीतर संस्कार, चरित्र, अनुशासन, संवेदना और राष्ट्रभाव का निर्माण करने वाले मार्गदर्शक हैं। इसलिए शिक्षक सम्मान केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि उस ज्ञान परंपरा का सम्मान है जो पीढ़ियों को जोड़कर राष्ट्र के भविष्य को मजबूत करती है। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सर्वाधिक छात्र सहभागिता के लिए सम्मानित विद्यालयों में रमेश बालिका इंटर कॉलेज, सीतापुर; चंद्रेश्वर एम. पब्लिक स्कूल, रायबरेली; लखनऊ पब्लिक स्कूल; डॉ. हैमन मोदी विज्ञान एवं वाणिज्य इंटर कॉलेज, आजमगढ़; शिव प्रतिष्ठा इंटर कॉलेज, अमेठी; अमर सिंह इंटर कॉलेज, बुलंदशहर; चित्रकूट इंटर कॉलेज; अयोध्या रामानन्द लाल कॉलेज, सीतापुर; एम. आर. बालिका इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर तथा सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, लखनऊ के प्रबंधक शामिल रहे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह, केंद्रीय जोन प्रभारी (उत्तर जोन) परमानन्द द्विवेदी एवं समन्वयक, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा रामयश तिवारी सहित अनेक गणमान्यजन एवं प्रदेशभर से पधारे शिक्षकगण उपस्थित रहे। अखिल विश्व गायत्री परिवार को शिक्षा, संस्कार, भारतीय संस्कृति और राष्ट्र निर्माण को समर्पित इस गरिमामय सम्मेलन के लिए हार्दिक बधाई एवं आभार। डॉ. चिन्मय पांड्या जी सहित आयोजन से जुड़े सभी साधकों, कार्यकर्ताओं और गुरुजनों के प्रति हार्दिक कृतज्ञता। प्रदेशभर से पधारे सभी गुरुजनों को सादर नमन—आपके ज्ञान में भविष्य की दिशा है, आपके संस्कारों में राष्ट्र की शक्ति है और आपके समर्पण में आने वाले भारत के निर्माण की नींव है。0
0
Report
Advertisement
जमुई अस्पताल में दो प्रसूताओं की मौत के बाद छापेमारी तेज
Jamui, Bihar:जमुई सदर अस्पताल में एक साथ दो प्रसूता महिलाओं की मौत के बाद मामला लगातार गहराता जा रहा है। मंत्री श्रेयसी सिंह के अस्पताल पहुंचकर व्यवस्था पर नाराजगी जताने और अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाने के कुछ ही घंटे बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉक्टर शालिनी के निजी क्लिनिक पर छापेमारी शुरू कर दी। देर शाम से शुरू हुई छापेमारी अब तक जारी है। छापेमारी अभियान की अगुवाई एसडीएम सौरभ सुमन कर रहे हैं। उनके साथ सदर अंचल अधिकारी, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक समेत स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं। टीम क्लिनिक के अलग-अलग हिस्सों की जांच करने के साथ सीसीटीवी फुटेज, मरीजों से संबंधित जानकारी, इलाज के रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों को खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर शालिनी अपने आवास पर मौजूद हैं, लेकिन गेट नहीं खोल रही हैं। प्रशासन की ओर से महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। दरअसल, दोनों प्रसूताओं की मौत के बाद परिजनों ने इलाज और चिकित्सकीय व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए थे। एक मामले में परिजनों द्वारा डॉक्टर शालिनी से बातचीत का ऑडियो रिकॉर्ड किए जाने की बात भी सामने आई है। परिजनों का दावा है कि ऑडियो में डॉक्टर के क्रिटिकल स्थिति में होने के बाद आने की बात कही गई थी। हालांकि, ऑडियो और उससे जुड़े दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वहीं, आईएमए के जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन कुमार ने कहा कि प्रशासन अपना काम करे और जो जांच-पड़ताल करनी है, वह करे। आईएमए की तरफ से प्रशासन को पूरा सहयोग किया जाएगा। बहरहाल, एक साथ दो प्रसूताओं की मौत के बाद देर शाम से लगातार चल रही इस छापेमारी ने मामले को और गंभीर बना दिया है। अब जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और डॉक्टर शालिनी के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। हालांकि डॉक्टर शालिनी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिविटी है और अच्छे-अच्छे थॉट्स का भी प्रयोग करती है जिसे लोगों को मोटिवेशनल स्पीच मेडिकल इक्विमेंट मेडिसिन सहित जानकारियां भी सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर लोगों को अवेयर करती है लेकिन उनके अंदर मरीज के प्रति लापरवाही का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें मरीज के परिजन के द्वारा जब उन्हें इलाज के लिए बुलाया जा रहा है तो वह क्रिटिकल होने के बाद आने की बात कर रही है ऐसे में जिला प्रशासन इस कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है देखना होगा की कार्रवाई कहां तक पहुंच पाती है और ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से डॉक्टर शालिनी के प्राइवेट क्लिनिक पर छापेमारी टीम मौजूद है और कार्रवाई चल रही है。0
0
Report
बीकानेर से खास खबर: मेघवाल बोले पंचायत चुनाव के लिए मजबूत संगठन और जल्द रणनीति
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खास खबर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की जी मीडिया संवाददाता रौनक व्यास से खास बातचीत पंचायत चुनाव को लेकर बोले अर्जुन राम मेघवाल-संगठन मजबूत, रणनीति जल्द होगी तैयार कहा-पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की प्रक्रिया लंबी, जल्द संगठन की बैठक में बनेगी रणनीति सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य और जिला प्रमुख-प्रधान के चुनाव को लेकर होगी तैयारी अर्जुन राम मेघवाल बोले-मजबूत संगठन के आधार पर बीजेपी बनाएगी चुनाव की बेहतर रणनीति ‘पॉजिटिव पॉलिटिक्स मेरे स्वभाव में’—शोक और खुशी के मौकों पर सामाजिक दायित्व निभाने की बात ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर राहुल गांधी पर अर्जुन राम मेघवाल का निशाना SIR को लेकर बोले-मतदाता सूची में मृत और स्थानांतरित लोगों के नाम नहीं रहने चाहिए अर्जुन राम मेघवाल का आरोप-बिना प्रमाण संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना सही नहीं कहा—इलेक्शन कमीशन और सुप्रीम कोर्ट जैसी संस्थाओं पर सवाल उठाना नकारात्मक राजनीति कहा-इलेक्शन कमीशन और सुप्रीम कोर्ट जैसी संस्थाओं पर सवाल उठाना नकारात्मक राजनीति UAE दौरे को लेकर भी बोले अर्जुन राम मेघवाल-साइबर अपराध रोकने पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व दुबई इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर के पदाधिकारियों से भी हुई बातचीत हिंदू मंदिर का जिक्र करते हुए बोले-मुस्लिम देश में हिंदू मंदिर बनना भारतीयों के लिए गर्व की बात,ये अपने आप में पहला मंदिर0
0
Report
डूंगरपुर-सागवाड़ा को स्वच्छता और जल संरक्षण के मॉडल शहर बनने का संकल्प
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर डूंगरपुर और सागवाड़ा को स्वच्छता, पर्यावरण व जल संरक्षण में सिरमौर बनाने का संकल्प; चेंबर ऑफ कॉमर्स ने किया नव-निर्वाचित निकाय जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन एंकर इंट्रो - डूंगरपुर शहर के विजया राजे सिंधिया ऑडिटोरियम में चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से नव-निर्वाचित निकाय जनप्रतिनिधियों के सम्मान में एक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद डूंगरपुर और नगरपालिका सागवाड़ा के नवनिर्वाचित बोर्ड का अभिनंदन कर उनका उत्साहवर्धन किया गया。 बॉडी - समारोह के मुख्य अतिथि स्वच्छता अभियान के प्रदेश ब्रांड एम्बेसडर के. के. गुप्ता रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल ने की। चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने डूंगरपुर नगर परिषद की सभापति सुशीला गुप्ता, उपसभापति अनिल पटेल और सागवाड़ा नगरपालिका की अध्यक्ष आशा पाटीदार सहित सभी पार्षदों का साफा पहनाकर, माल्यार्पण एवं स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि के. के. गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि डूंगरपुर ने देश और प्रदेश स्तर पर स्वच्छता के क्षेत्र में जो कीर्तिमान स्थापित किए हैं, उन्हें न केवल बरकरार रखना है, बल्कि नई ऊंचाइयों तक ले जाना है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों के सामूहिक प्रयास से ही शहर को साफ, हरा-भरा और सुंदर बनाया जा सकता है। त्रि-सूत्रीय विकास का लिया संकल्प कार्यक्रम में चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में डूंगरपुर तथा सागवाड़ा शहर को स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से पूरे प्रदेश में मॉडल और सिरमौर शहर बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए जल स्रोतों के संरक्षण और पौधरोपण अभियान को जन-आंदोलन का रूप दिया जाएगा। जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार सभापति सुशीला गुप्ता और सागवाड़ा अध्यक्ष आशा पाटीदार ने सम्मान के लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि जनभावनाओं के अनुरूप दोनों शहरों के सर्वांगीण विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। व्यापारिक वर्ग और आम जनता के सहयोग से विकास कार्यों को गति दी जाएगी。0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ के पास टर्बो ट्रक-ट्रेलर भिड़ंत, चालक गंभीर घायल
Begun, Rajasthan:चिकारड़ा गोशाला के पास रविवार को टर्बो ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। टर्बो चालक उपेंद्र यादव के सीने में लोहे का सरिया घुस गया और वह करीब दो घंटे तक क्षतिग्रस्त केबिन में फंसा रहा। पुलिस और ग्रामीणों ने जेसीबी, हाइड्रा क्रेन और कटर की मदद से कठोर मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। दोनों घायलों को सांवलियाजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया गया। प्रारंभिक जांच में रॉन्ग साइड से ओवरटेक को हादसे की वजह बताया जा रहा है। हादसे के बाद मार्ग पर 4 से 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।0
0
Report
श्रीगंगानगर में गिरफ्तार ट्रस्ट सदस्य पर पुलिस की कार्यवाही, पदमपुर रोड जाम
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्री गंगानगर से बड़ी खबर राजस्थान सिख फेडरेशन और श्रीगंगानगर गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह ट्रस्टी तजिंद्रपाल पाल सिंह टीमा को पुलिस ने किया गिरफ्तार मारपीट करने के पुराने मामले में श्री गंगानगर पुलिस ने टिम्मा ने को किया गिरफ्तार टिम्मा को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला हमले में पुलिस जवानों को भी आई चोट वहीं टिम्मा की गिरफ्तारी से आक्रोषित संगत ने किया श्री गंगानगर पदमपुर रोड़ जाम0
0
Report
चूरू भरतिया अस्पताल की सफाई पर विधायक-सभापति ने निरीक्षण के बाद सुधार की मांग
Churu, Rajasthan:चूरू\n\nविधानसभा-चूरू\n\nचूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल की सफाई और व्यवस्थाओं को लेकर रविवार को विधायक हरलाल सहारण और नगर परिषद सभापति विनय गोयनका ने अस्पताल का निरीक्षण किया। अव्यवस्थाएं मिलने पर विधायक ने अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक चौधरी को फटकार लगाई, सहारण ने कहा कि सरकार अस्पताल की सफाई के लिए पैसा देती है, इसके बावजूद व्यवस्था ठीक नहीं होना गंभीर है। विधायक ने बताया कि अस्पताल में 80 सफाईकर्मी तीन शिफ्ट में लगाए गए हैं। एमआरएस की बैठक में सफाईकर्मियों के ड्रेसकोड में आने का निर्णय हुआ था, लेकिन इसकी पालना नहीं हो रही। उन्होंने नियमों की अनदेखी करने वालों को हटाने के निर्देश दिए। अधीक्षक ने बताया कि ऐसे कर्मचारियों का भुगतान काटा जा रहा है। विधायक ने कहा कि सफाई के लिए और राशि चाहिए तो दी जाएगी, लेकिन अस्पताल में सफाई हर हाल में चाहिए। सुबह 10 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार सहारण और गोयनका ने सर्जिकल वार्ड से निरीक्षण शुरू कर मेडिसिन आईसीयू, फिमेल मेडिकल वार्ड, ट्रोमा सेंटर, मातृ-शिशु अस्पताल और नई इमरजेंसी सहित विभिन्न वार्ड देखे। मरीजों और परिजनों से उपचार, दवाइयों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण में फिमेल मेडिकल वार्ड में खुला बिजली बोर्ड मिला। पुरानी बिल्डिंग में टूटी टाइल और ब्लड कलेक्शन सेंटर के पास शौचालय का टूटा दरवाजा भी मिला। इन्हें तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए गए। सभापति ने कहा कि सुधार नहीं हुआ तो नगर परिषद अस्पताल की सफाई की जिम्मेदारी ले सकती है।0
0
Report
Advertisement
