227816
Amethi: कूड़ा डंप केंद्र का निर्माण, जनता को मिलेगा लाभ
Muhiuddin Pur, Uttar Pradesh:अमेठी के बाजार शुकुल के बाहर पुर ग्राम सभा में कूड़ा डंप केंद्र का निर्माण चल रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों से अपेक्षा है कि वे इसे जल्द ही चालू करें, ताकि जनता को इसका लाभ मिल सके।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बाबूलाल मरांडी का आरोप: झारखंड में विकास पीछे, सीएजी रिपोर्ट सवाल
Ranchi, Jharkhand:बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बाबूलाल मरांडी ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा क्या हकीकत है? सीएजी के रिपोर्ट राज्य सरकार ने सदन के पटल पर रखा है. झारखंड में डेवलपमेंट पीछे गया है. 31 मार्च तक एक लाख 60 हजार करोड़ रुपए का उपयोगिता प्रमाण पत्र सीएजी के सामने प्रस्तुत नहीं किया गया, जबकि राशि खजाने से निकल चुका है. धन का सदुपयोग हो रहा या दुरुपयोग, जनता को जानना जरूरी है. बजट में बड़ी बातें दिखती हैं पर खर्च नहीं हो पाता है. 2025 के मार्च में 26 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च कर दिया, लगभग 22% खर्च, पैसे का बंदरबांट का आरोप. स्वास्थ्य के क्षेत्र में 5,237 करोड़ में से 2025 में 2,082.55 करोड़ (40%) खर्च हुआ. आखिरी तीन माह में 989.19 करोड़ खर्च. प्रावधान है 75% खर्च पर अगली किस्त मिलेगी. नल जल योजना में निविदा देने में 6 महीने लगते हैं. पीएम आवास योजना के लिए 22 लाख 34 हजार पत्र पहचान किए गये, और फिर 28% पत्र योजना से बाहर कर दिये गये. रांची के पुलिस प्रशासन, उपायुक्त रात में आंदोलन समाप्त करने का प्रयास कर रहे थे. चार सदस्यीय कमेटी पर सरकार भरोसा कर रही है; जिला प्रशासन, डीसी, एसपी क्या कर रहे हैं? लगता है सरकार बच्चों की मांग को हल्के में ले रही है; अगर पूरे झारखंड के बच्चे सड़क पर आ जायें तो दिक्कत होगी.0
0
Report
डूंगरपुर कोतवाली ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया, एक आरोपी गिरफ्तार
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाने के सीआई हिमांशु राजावत ने बताया कि आरोपी हाजा उर्फ गोविंद पुत्र बबला रोत मीणा, निवासी कलाल घाटा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने भंडारिया फला नीचला स्थित ज्वेलर्स की दुकान में 8 जुलाई की रात चोरी के समय चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। दुकानदार ने अगले दिन दुकान का शटर टूटा देखा। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जिसके गले पर तीन स्टार जैसा निशान था। पुलिस ने फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर वारदात करना कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के जेवर बरामद किए और अन्य चोरी के माल को भी जब्त किया है। गुजरात में भी वारदातें करना कबूला। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने वर्ष 2025 में अहमदाबाद के सत्ताधार और सरखेज क्षेत्र में मकानों से सोने-चांदी के जेवर व नकदी चोरी करना बताया। इसी दौरान सरखेज में एक व्यक्ति से लूट की वारदात करना भी कबूल किया है। फरवरी 2026 में गुजरात के अहमदाबाद में झांसी की रानी रोड स्थित एक मकान से जेवर चोरी की वारदात में शामिल होना बताया। करीब दो महीने पहले रामसागड़ा थाना क्षेत्र के माड़ा गांव में ज्वेलर्स की दुकान से 500 ग्राम चांदी चोरी कर साथी को बेचने की बात भी सामने आई है। 10 दिन पहले उदयपुर में एक मकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया था। 8-10 दिन बाद बदलते थे निशाना। पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य वारदात से पहले दिन में दुकानों और सूने मकानों की रेकी करते थे। रात में मौका देखकर शटर या ताले तोड़कर चोरी करते थे। एक वारदात के बाद करीब 8 से 10 दिन का अंतर रखते और चोरी का सामान बेचकर मौज-शौक में रुपए खर्च कर देते थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों और जिले सहित सीमावर्ती गुजरात में हुई अन्य वारदातों के बारे में पड़ताल कर रही है।0
0
Report
श्याम मसालों के 6 सैंपल केंद्रीय खाद्य सुरक्षा में पास; IPM से गुणवत्ता साबित
Jaipur, Rajasthan:श्याम मसालों के 6 सैंपल केंद्रीय खाद्य सुरक्षा जांच में पास जयपुर. श्याम मसालों के 6 सैंपल केंद्रीय खाद्य सुरक्षा में खरे पाए गए हैं। भारत सरकार की फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एथॉरिटी की ओर से गाजियाबाद की नेशनल फूड लैब में श्याम मसालों के 6 उत्पाद जांचे गए। ये हैं मिर्च पाउडर, दालचीनी, हल्दी पाउडर, मूंगफली, साबूदाना और नारियल पाउडर। लैब की जांच में सभी 6 प्रोडक्ट्स को पास किया गया है। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि श्याम मसालों में हमारे लिए शुद्धता व गुणवत्ता एक जिम्मेदारी है। श्याम मसाले देश की पहली मसाला कंपनी है जो IPM तकनीक से मसालों की खेती कराती है। IPM वर्ल्ड हैल्थ आर्गेनाइजेशन द्वारा निर्धारित स्टैंडर्ड है। इसके तहत खेती में केवल उतना ही पेस्टिसाइड और केमिकल इस्तेमाल होते हैं, जितने जरूरी हों। इसी कारण श्याम के उत्पाद हमेशा हर जांच में उत्कृष्ट पाए जाते हैं। संलग्न : 6 लैब रिपोर्ट0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर जनकगंज चोरी: 18 लाख लूट, 4 गिरफ्तार, 15.40 लाख बरामद
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर के जनकगंज इलाके में हिंदुस्तान लीवर एजेंसी के ऑफिस से हुई 18 लाख रुपए की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।पुलिस ने मामले में four आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को भी पकड़ा गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम में से 15 लाख 40 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। वीओ- दरअसल, पटेल नगर निवासी संजय कुमार बंसल ने जनकगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी हिंदुस्तान लीवर एजेंसी के ऑफिस से करीब 18 लाख रुपए और चांदी का सिक्का चोरी हो गया है। घटना 9 और 10 अगस्त की दरमियानी रात की है। रात करीब डेढ़ बजे ऑफिस के आसपास संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर वहां मौजूद व्यक्ति ने जांच की, लेकिन उस वक्त ताले सुरक्षित मिले। अगली सुबह ऑफिस पहुंचने पर ताला टूटा मिला और अंदर रखा कैश गायब था।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले,संदिग्धों की पहचान के बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।जांच में भारत उर्फ भूरा जाटव और जितेंद्र उर्फ टिक्की उर्फ जीतू कुशवाह के नाम सामने आए। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया。 वीओ-पुलिस के मुताबिक चोरी की रकम आरोपियों ने आपस में बांट ली थी। भारत उर्फ भूरा के हिस्से से 6 लाख रुपए और जितेंद्र जाटव के पास से 1 लाख रुपए बरामद किए गए।इसके बाद पुलिस ने तीसरे आरोपी जोगेंद्र जाटव को लक्ष्मीगंज से गिरफ्तार किया,जिसके कब्जे से 1 लाख 40 हजार रुपए मिले। वहीं आरोपी विवेक यादव को ललितपुर से पकड़ा गया और उसके पास से 6 लाख रुपए बरामद किए गए।मामले में एक विधि-विरुद्ध बालक को भी पकड़ा गया है,जिसके कब्जे से चोरी के 1 लाख रुपए बरामद हुए हैं। इस तरह पुलिस अब तक कुल 15 लाख 40 हजार रुपए बरामद कर चुकी है।चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर चोरी की शेष रकम और वारदात में इस्तेमाल अन्य सामान के संबंध में पूछताछ की जा रही है।यानी CCTV और पुलिस के मुखबिर तंत्र की मदद से जनकगंज पुलिस ने महज कुछ ही समय में 18 लाख रुपए की चोरी की इस वारदात का खुलासा कर दिया। अब पुलिस की जांच चोरी की बची हुई रकम और गिरोह से जुड़े अन्य पहलुओं पर केंद्रित है। बाइट- धर्मवीर सिंह यादव- SSP, ग्वालियर0
0
Report
रोहतक शीला बाईपास पर खड़ी कार में आग, प्लग के पास शॉर्ट सर्किट
Rohtak, Haryana:रोहतक में खड़ी कार में लगी आग:प्लग के पास शॉर्ट हुआ सर्किट, पास में खड़ी गाड़ी क्षतिग्रस्त, मालिक बोला-मार्च में नई खरीदी थी रोहतक में शीला बाईपास पर दोपहर के समय एक खड़ी कार आग का गोला बन गई। देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाडी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं, पास में खड़ी दूसरी गाड़ी का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि दूसरी गाड़ी का सीएनजी सिलेंडर नहीं फटा, वरना बड़ा नुकसान होता शीला बाईपास पर दोपहर के समय जींद के गांव भंभेवा निवासी सोमबीर अपनी क्रेटा गाड़ी लेकर आया। वह पुल के नीचे गाड़ी को खड़ा करके बाहर निकल गया। कुछ ही देर में प्लग के पास स्पार्किंग हुई, जिसके बाद गाड़ी में आग लगनी शुरू हो गई। आसपास के लोगों ने भागकर आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली गाड़ी में आग लगने के बाद गाड़ी के मालिक ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। वहीं, गाड़ी के साथ खड़ी दूसरी स्विफ्ट गाड़ी भी एक तरफ से क्षतिग्रस्त हो गई, जिसे धक्का मारकर आगे किया गया गावं भंभेवा निवासी सोमबीर ने बताया कि उसने March 2026 में ही क्रेटा गाड़ी खरीदी है। वह गांव से रोहतक आया था और गाड़ी को लगाकर पास में ही खड़ा था। इतनी देर में प्लग के पास स्पार्किंग हुई और गाड़ी में आग लग गई। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन आग नहीं बुझी। फायर ब्रिगेड की टीम ने आकर आग पर काबू पाया0
0
Report
SC ने छत्तीसगढ़ हिरासत मौत की जांच CBI को सौंपी; 25 लाख अंतरिम
Noida, Uttar Pradesh:सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ में हिरासत में हुई मौत के मामले जांच सीबीआई को सौंपी है। कोर्ट ने CBI को 34 साल के श्रवण की हिरासत में हुई मौत की जांच करने को कहा है। कोर्ट ने राज्य पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाते हुए यह फैसला लिया। श्रवण की मौत जनवरी 2024 में हुई थी, लेकिन पुलिस ने 30 जुलाई 2026 को FIR दर्ज की। न्यायिक जांच में सामने आया था कि हिरासत के दौरान सिर में लगी चोट के कारण श्रवण की मौत हुई थी। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने CBI को आदेश दिया कि वह उन राज्य अधिकारियों की भूमिका की भी जांच करे, जिन्होंने न्यायिक जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद उचित कार्रवाई नहीं। कोर्ट ने CBI से कहा है कि वो 13 अक्टूबर को होने वाली अगली सुनवाई से पहले कोर्ट में रिपोर्ट रखे। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को मृतक के परिजनों को 25 लाख का अंतरिम मुआवजा देने का भी आदेश दिया है। हालांकि, अंतिम मुआवजे की राशि बाद में तय की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
गाजीपुर हाईवे पर जीप ने डिवाइडर चढ़कर लेन बदली, वीडियो वायरल
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर हाईवे पर खतरनाक ड्राइविंग, यात्रियों से भरी जीप ने डिवाइडर पर चढ़कर किया लेन क्रॉस, वीडियो वायरल मरदह थाना के हैदरगंज के पास वाराणसी-गोरखपुर हाईवे का वीडियो वायरल यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते जीप चालक की करतूद कैमरे में कैद एसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने वीडियो का लिया संज्ञान पुलिस ने जीप को किया ट्रेस, आजमगढ़ निवासी वाहन मालिक की पहचान खतरनाक ड्राइविंग पर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश, जल्द होगी कार्रवाई गाजीपुर से यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। मरदह थाना क्षेत्र के हैदरगंज के पास वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर यात्रियों से भरी एक जीप ने डिवाइडर को ही रास्ता बना लिया। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि जीप पहले एक लेन में चल रही थी, लेकिन आगे बढ़ने के बजाय चालक ने जीप को डिवाइडर पर चढ़ाया और दूसरी लेन में पहुंचा दिया। सबसे चिंता की बात ये है कि जीप में यात्री भी सवार थे, ऐसे में डिवाइडर पार करने की यह कोशिश किसी बड़े हादसे को दावत दे सकती थी। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। एसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने वीडियो की पुष्टि करते हुए बताया कि वाहन को ट्रेस कर लिया गया है। एसपी सिटी के मुताबिक, वाहन आजमगढ़ निवासी एक व्यक्ति का है और यातायात प्रभारी को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने इसे बेहद खतरनाक और यातायात नियमों का घोर उल्लंघन बताया है। अब देखना होगा कि यात्रियों की जान जोखिम में डालकर हाईवे पर यह खतरनाक हरकत करने वाले वाहन चालक पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है। बाइट- डॉ राकेश कुमार मिश्रा- एसपी सिटी, गाजीपुर0
0
Report
सिंहस्थ-2028 विद्युत कार्य के लिए चोरी: 3 H-BEAM पोल समेत RS-JOIST अपहरण का मामला
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। सिंहस्थ-2028 के विद्युत कार्य में उपयोग होने वाले 3 H-BEAM पोल और RS-JOIST चोरी होने का मामला बापूनगर से सामने आया है। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र में हुई चोरी को लेकर ठेकेदार अमित सिंह परिहार ने पुलिस को शिकायत दी है。 शिकायत के अनुसार 9 अगस्त को साइट इंचार्ज राजेंद्र सिंह राठौर ने पोल गायब पाए। CCTV फुटेज में हाइड्रा मशीन और लोडिंग वाहन से पोल ले जाते हुए लोग दिखाई देने का दावा किया गया है। शिकायत में हाइड्रा मालिक ध्रुव जाट, ड्राइवर तूफान और बबलू उर्फ इम्तियाज निवासी बेगमबाग के नाम बताए गए हैं। चोरी हुई सामग्री सिंहस्थ-2028 के 11KV फीडर इंटरकनेक्शन कार्य में उपयोग होनी थी। पुलिस अब CCTV फुटेज और शिकायत में बताए गए नामों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
हिसार पुलिस: 10 टीमें शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी
Hisar, Haryana:*शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 टीमें विभिन्न राज्यों में सक्रिय, सभी वांछित आरोपियों के खिलाफ LOC जारी* हिसार, 12 अगस्त। सूर्य नगर में घटित मामले में हिसार पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए अब तक 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में संलिप्त अन्य वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 पुलिस टीमें गठित कर विभिन्न राज्यों एवं संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा हर पहलू से गहन एवं निष्पक्ष जांच की जा रही है। घटनाक्रम से जुड़े सभी तथ्यों, साक्ष्यों एवं संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है。 *देश से बाहर भागने की कोशिश पर भी पुलिस की नजर* एसपी ने बताया कि मामले में वांछित सभी आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (Look Out Circular-LOC) जारी किया गया है, ताकि कोई भी आरोपी देश से बाहर भागकर कानून की कार्रवाई से बचने का प्रयास न कर सके। पुलिस द्वारा आरोपियों की गतिविधियों एवं संभावित ठिकानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है。 *फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित* फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हिसार पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है। आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी वांछित आरोपी के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त होती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान को गोपनीय रखा जाएगा。 *पीड़ित पक्ष की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सजग* पीड़ित पक्ष की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पीड़ित को व्यक्तिगत सुरक्षा उपलब्ध करवाई गई है तथा उसके निवास स्थान पर भी पुलिस सुरक्षा तैनात की गई है। पुलिस द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जा रहे हैं। *पीड़ित परिवार को रोजगार उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया जारी* पीड़ित परिवार की सहायता एवं पुनर्वास के उद्देश्य से रोजगार उपलब्ध करवाने के संबंध में आवेदन किया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। *रेलवे अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय* एसपी ने बताया कि जांच के दौरान एक वांछित आरोपी की लोकेशन ट्रेन के माध्यम से उत्तर प्रदेश में होने की जानकारी सामने आई है। इस संबंध में हिसार पुलिस द्वारा डीजी रेलवे, उत्तर प्रदेश के साथ लगातार निकट समन्वय स्थापित किया जा रहा है। आरोपी की संभावित लोकेशन एवं गतिविधियों के संबंध में जानकारी साझा करते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं। *विभिन्न राज्यों में 10 टीमें लगातार दे रही दबिश* मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हिसार पुलिस की 10 विशेष टीमें लगातार कार्य कर रही हैं। टीमें तकनीकी एवं मानवीय इनपुट के आधार पर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं तथा अन्य राज्यों की पुलिस एवं संबंधित एजेंसियों के साथ भी आवश्यक समन्वय किया जा रहा है। मामले में अब तक 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस की सभी टीमें आपसी समन्वय से लगातार कार्रवाई कर रही हैं और शेष वांछित आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा。 उन्होंने कहा कि मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं से गहनता एवं निष्पक्षता के साथ की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
पटना के सरकारी स्कूलों में चीनी-फैट सेवन पर जागरूकता अभियान शुरू
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में चीनी और वसा के सेवन को लेकर बच्चों को जागरूक किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में संशोधित ‘शुगर एवं फैट फ्लेक्स बोर्ड’ लगाने का निर्देश दिया。 बच्चों और किशोर-किशोरियों को चीनी एवं वसा के अधिक सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी जाएगी。 स्वस्थ खान-पान की आदतों को लेकर स्कूलों में जागरूकता अभियान चलेगा。 सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश जारी। प्रखंड स्तर के अधिकारियों के माध्यम से सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को संशोधित बोर्ड की PDF उपलब्ध कराने को कहा गया。 मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय ने जारी किया आदेश।0
0
Report
चरखी दादरी फायरिंग: CIA की बड़ी कार्रवाई, मुख्य साजिशकर्ता अमरदीप उर्फ पंकज गिरफ्तार
Charkhi Dadri, Haryana:चरखी दादरी में सिटी थाने के सामने हुई फायरिंग के मामले में CIA की बड़ी कार्रवाई गोपालवास गांव के पास CIA टीम और आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ मुठभेड़ के दौरान आरोपी अमरदीप उर्फ पंकज के दोनों पैरों में लगी गोलियां घायल आरोपी को CIA टीम ने मौके से किया काबू, उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया दादरी फायरिंग मामले में मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है आरोपी आरोपी की पहचान गांव साहुवास निवासी अमरदीप उर्फ पंकज के रूप में हुई पुलिस के अनुसार अमरदीप साहुवास गैंग का सदस्य बताया जा रहा है 6 अगस्त को सिटी थाना के सामने स्कॉर्पियो पर हुई थी ताबड़तोड़ फायरिंग फायरिंग मामले में पुलिस पहले ही कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है अब मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी से मामले में सामने आ सकते हैं कई अहम राज गोपालवास के पास मुठभेड़ की सूचना के बाद पुलिस महकमे में मचा हड़कंप मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर पुलिस की जांच और कार्रवाई जारी चरखी दादरी फायरिंग कांड में CIA की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है。0
0
Report
नालंदा में तिरंगा यात्रा से देशभक्ति का माहौल, छात्रों ने दिखाया जोश
Pariaunna, Bihar:एंकर: स्वतंत्रता दिवस के पूर्व बुधवार को पूरे नालंदा जिले में देशभक्ति का जबरदस्त जज्बा देखने को मिला। इस दौरान नालंदा खंडहर परिसर में एनसीसी 38 बटालियन और हिलसा ब्लॉक परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बैंड-बाजे, सैकड़ों तिरंगे और देशभक्ति गीतों के बीच पूरा इलाका भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा। नालंदा खंडहर में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, कर्नल राजेश बाहरी और एनसीसी 38 बटालियन के कैडेट्स मौजूद रहे। वहीं बाबा अभयनाथ धाम परिसर से बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी एसडीओ अमित कुमार भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में शिक्षण संस्थानों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने शामिल होकर माहौल को पूरी तरह देशभक्तिमय बना दिया। हिलसा में आयोजित तिरंगा यात्रा पूरे शहर में भ्रमण किया। इस दौरान रास्ते में जगह-जगह देशभक्तों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया। एसडीओ अमित कुमार पटेल ने कहा कि तिरंगा यात्रा के जरिए लोगों को अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को याद करना और उनके बलिदान को सम्मान देना हम सभी का कर्तव्य है।0
0
Report
Advertisement
नाबालिग से छेड़छाड़ केस: आरोपी को 5 साल कठोर कारावास, ₹10,000 जुर्माना
Nuh, Haryana:Story :- नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को 5 साल की सजा, 10 हजार रुपये जुर्माना。 नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ और पीड़ित परिवार के साथ मारपीट के करीब आठ साल पुराने मामले में नूंह की फास्ट ट्रैक स्पेशल पोक्सो अदालत ने एक आरोपी को दोषी करार देते हुए पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा。 पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मामला वर्ष 2018 का है। पिनगवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 6 जून 2018 की सुबह करीब साढ़े चार बजे उसकी 17 वर्षीय बेटी घर से कूड़ा फेंकने गई थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही दो युवकों ने उसके साथ अश्लील हरकत की और उसे जबरन पकड़ने का प्रयास किया। किशोरी किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी。 शिकायत के अनुसार, जब परिजन आरोपियों के घर इस घटना की शिकायत करने पुगे तो अगले दिन सुबह दोनों आरोपियों समेत करीब एक दर्जन लोग लाठी-डंडों से लैस होकर पीड़ित परिवार के घर पहुंच गए। आरोप है कि आरोपियों ने घर में मौजूद महिलाओं और पुरुषों के साथ मारपीट की। इस दौरान परिवार की एक गर्भवती महिला को भी चोटें आईं और बाद में उसका गर्भपात हो गया。 मामले की सुनवाई नूंह की फास्ट ट्रैक स्पेशल पोक्सो अदालत में हुई। अदालत ने 5 अगस्त को एक आरोपी को दोषी करार दिया था। इसके बाद 11 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई हुई। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. आशु संजीव तिंजान ने दोषी को पोक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत पांच साल के कठोर कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। अदालत के इस फैसले के बाद करीब आठ साल पुराने मामले में पीड़ित पक्ष को न्याय मिला है。0
0
Report
पटना में मंत्री मुलाकात, जेडीयू कोटे की चर्चा और राजधानी एक्सप्रेस ठहराव की मांग
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग。 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जेडीयू कोटे के मंत्री मो. जमा खान ने की मुलाकात。 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से भी की शिष्टाचार भेंट बिहार के सर्वांगीण विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा。 केंद्र के सहयोग और समन्वय को लेकर मंत्री ने रखे प्रस्ताव भभुआ रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग। राजधानी के ठहराव से यात्रियों और क्षेत्र के विकास को मिलेगा लाभ।0
0
Report
एविएशन एक्सपर्ट सिकंदर रिजवी की भूमिका पर नज़र
Noida, Uttar Pradesh:Sikander Rizwi, aviation expert0
0
Report
Advertisement
