227409
Amethi - कोंग्रेसियों ने अमित शाह के डॉ अम्बेडकर वाले बयान पर निकाली रैली
Barna Tikar, Uttar Pradesh:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संसद में डॉ0 भीमराव अंबेडकर पर बयान का मामला अमेठी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में रैली निकाली गई है। कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन कर सड़क पर नारेबाजी किए। कांग्रेस ने गृह मंत्री से देश की जनता से माफी मांगने की मांग की हाथों में कांग्रेस पार्टी के झंडे और डॉ0 भीमराव अंबेडकर के पोस्टर लेकर निकला मार्च ,कांग्रेस कार्यालय से गौरीगंज कस्बे तक पैदल मार्च किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भीषण बारिश में बस नदी में फंसी; चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले के Amarpatan में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच कल शाम एक बड़ा हादसा टल गया। बीहर नदी का जलस्तर बढ़ने से बिधुई पुल के ऊपर पानी बह रहा था, इसके बावजूद यात्री से भरी बस के चालक ने बस को पुल से पार कराने का प्रयास किया। नदी के बीच पहुंचते ही बस अचानक बंद हो गई और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस के नदी के बीच फंसने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ताला थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के जरिए काफी मशक्कत के बाद बस को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नही हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए मैहर एसपी अवधेश प्रताप सिंह के निर्देश पर सम्बंधित बस चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज किया गया है।पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि बहते पानी में बस डालना बेहद खतरनाक कृत्य है। चालक ने जानबूझकर यात्रियों की जान जोखिम में डाली, जिसे किसी भी स्थिति में क्षम्य नहीं किया जा सकता। एसपी के मुताबिक बस चालक के खिलाफ थाना ताला में बीएनएस की धारा 110 के तहत गैर इरादतन हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।0
0
Report
मुंबई में मराठी अनिवार्यता के खिलाफ टैक्सी-ऑटो चालकों पर पुलिस कार्रवाई, विरोध जारी
Mumbai, Maharashtra:मुंबई में टैक्सी ड्राइवर और ऑटो रिक्शा ड्राइवरों को मराठी बोलना अनिवार्य कर दिया गया है, जिसको लेकर अलग-अलग जगहों पर पुलिस की तरफ से कार्रवाई भी देखने को मिल रही है। टैक्सी ड्राइवरों का कहना है कि मराठी बोलने और सीखने के लिए हमें वक्त देना चाहिए, क्योंकि इतनी जल्दी हम मराठी नहीं सीख सकते। हमें बीस साल से ज्यादा टैक्सी चलाते हुए हो गया है, लेकिन हमें किसी ने नहीं कहा था कि मराठी बोलनी पड़ेगी। और मुंबई में पूरी दुनिया से लोग आते हैं, तो क्या हमें सब भाषा सीखनी पड़ेगी, जिसको लेकर टैक्सी वालों के अंदर काफी ज्यादा आक्रोश नजर आ रहा है।0
0
Report
इंदौर STF-वन विभाग ने 30 दुर्लभ कछुए, दो तस्कर गिरफ्तार
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में वन विभाग और एसटीएफ की टीम ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है टीम ने दुर्लभ और प्रतिबंधित प्रजातियों के 30 कछुओं को जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक मध्यप्रदेश के निर्देशन में वन्यजीव अपराधों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में वन्यजीव अपराध नियंत्रण के लिए एसटीएसएफ की इंदौर इकाई ने कार्रवाई को अंजाम दिया। एसटीएसएफ ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 30 दुर्लभ एवं प्रतिबंधित प्रजाति के कछुए बरामद किए हैं। जांच के दौरान आरोपियों के पास से 14 इंडियन स्टार टॉर्टोइज, 10 इंडियन रूफ्ड टर्टल और 6 स्पॉटेड पॉन्ड टर्टल बरामद किए गए। इसके साथ ही तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहन गौड़, पिता कमल गौड़, निवासी मुसाखेड़ी, इंदौर और केशव शर्मा, पिता विमल शर्मा, निवासी मुसाखेड़ी, इंदौर के रूप में हुई है। वन विभाग के मुताबिक दोनों आरोपी दुर्लभ वन्यजीवों के अवैध व्यापार और तस्करी से जुड़े हुए थे। मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम-1972 की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। वन विभाग के अनुसार इन प्रजातियों के वन्यजीवों का अवैध व्यापार और तस्करी कानूनन अपराध है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। वन विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि बरामद किए गए कछुओं को कहां से लाया गया था और इन्हें आगे किसे बेचा जाना था। मामले में वन्यजीव तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
प्लास्टिक मुक्त सरकारी दफ्तर: कपड़े-जूट बैगों को बढ़ावा, निगरानी जारी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर।सरकारी दफ्तरों में भी सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती। सरकारी कार्यालयों में प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक। क्रय से लेकर भंडारण, वितरण और उपयोग तक पर प्रतिबंध। LSG सचिव रवि जैन ने सभी विभागों को जारी किया यू.ओ. नोट। बैठक, कॉन्फ्रेंस और सरकारी कार्यक्रमों में भी सिंगल यूज प्लास्टिक नहीं चलेगा। प्लास्टिक कप, बैग और प्रतिबंधित सामग्री के इस्तेमाल पर रोक। सरकारी आयोजनों में अब कपड़ा-जूट के बैग को बढ़ावा। कागज, स्टील, कांच और मिट्टी के विकल्प अपनाने के निर्देश। विभागाध्यक्षों को अपने-अपने कार्यालयों की निगरानी की जिम्मेदारी। सरकारी दफ्तरों में नियमित निरीक्षण और मॉनिटरिंग होगी। अधिकारी-कर्मचारियों को प्लास्टिक के नुकसान के बारे में जागरूक किया जाएगा। IEC गतिविधियों के जरिए कर्मचारियों में जागरूकता अभियान। दफ्तर में प्रतिबंधित प्लास्टिक मिला तो होगी नियमानुसार कार्रवाई। नियम तोड़ने वाले कार्यालयों पर प्रचलित नियमों के तहत कार्रवाई के निर्देश। अनुपालन की समय-समय पर होगी समीक्षा। जरूरत पड़ने पर नगरीय निकायों से समन्वय करेंगे विभाग। सरकार का लक्ष्य-शासकीय कार्यालयों को प्लास्टिक मुक्त बनाना। सरकारी आयोजनों में डिस्पोजेबल प्लास्टिक को 'नो एंट्री'.0
0
Report
देवघर कॉलेज में रक्तदान शिविर, युवाओं ने जोश के साथ भागीदारी की
Deoghar, Jharkhand:एंकर। देवघर कॉलेज परिसर में रेड क्रॉस सोसाइटी एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्लस टू विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक भी किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है। आज जहां छोटी-छोटी बातों को लेकर लोग एक-दूसरे का रक्त बहाने पर उतारू हो जाते हैं, वहीं रक्तदान जैसी पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है। रक्तदान कर किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी पीयूष कुमार ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के छात्र-छात्राओं में रक्तदान को लेकर जागरूकता जरूरी है। पहली बार रक्तदान करने से जुड़ी कई भ्रांतियां दूर होती हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है। शिविर के दौरान रक्तदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। बाइट : अखिलेश कुमार प्रभारी प्राचार्य, देवघर कॉलेज, देवघर।0
0
Report
कोटा नगरपालिका चुनाव-2026 के लिए कलेक्ट्रेट में अहम बैठक
Kota, Rajasthan:कोटा में नगरीय निकाय चुनाव-2026 को लेकर कलेक्ट्रेट में जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान चुनाव को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता की पालना सहित निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े दिशा-निर्देशों पर चर्चा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आचार संहिता के प्रावधानों और चुनाव के दौरान पालन किए जाने वाले नियमों की जानकारी दी। बैठक में राजनीतिक दलों की ओर से भी चुनाव से जुड़े विषयों को लेकर अपनी बात रखी गई। बैठक समाप्त होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें नगरीय निकाय चुनाव-2026 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।0
0
Report
Advertisement
52 प्रतिशत ओबीसी के साथ भाजपा चुनावी मोड़ पर एकजुटता दिखा रही है
Taga, Chhattisgarh:जांजगीर चाम्पा जिला मे आज बीजेपी ओबीसी मोर्चा द्वारा संभाग स्तर प्रबुद्ध जन एवं कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम मे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव और जांजगीर के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने शिरकत की और उन्होंने बीजेपी को सत्ता मे लाने के लिए ओबीसी वर्ग की भूमिका को अहम बताया और आने वाले समय मे 52 प्रतिशत आबादी वाले ओबीसी वर्ग को अधिक से अधिक भारतीय जनता पार्टी से जोड़कर साधने की रणनीति बनाई. साथ हो कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए ओबीसी विरोधी, मानसिक नक्सली और वन्देमातरम का विरोध करने वाली मुस्लिम लीग बताया. जांजगीर चाम्पा जिले के आडिटोरियम मे आज ओबीसी मोर्चा ने प्रबुद्ध जन सम्मान और कार्यकर्त्ता सम्मेलन के बहाने आगामी चुनाव की रणनीति तैयार करना शुरू कर दिया है. बिलासपुर संभाग के ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारीयों और कार्यकर्त्ताओ को एक जुट कर अपनी शक्ति प्रदर्शन किया. और ओबीसी वर्ग के लोगो को भाजपा से जोड़ने के लिए घर घर जाने की अपील की और राज्य के साथ केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया. जांजगीर जिला के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद कभी भी ओबीसी वर्ग के लिए नहीं सोचा, सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया, कांग्रेस ने कभी भी ओबीसी वर्ग को प्रधानमंत्री नहीं बनाया, वहीँ बीजेपी ने दो प्रधानमंत्री मंत्री ओबीसी वर्ग के दिए, साथ ही राज्य और केंद्र के मंत्री मंडल मे ओबीसी वर्ग को अधिक स्थान दिया, उन्होंने राहुल गाँधी को जाति गत जनगणना की मांग कर हीरो बनने कि बात की लेकिन पप्पू क्या हीरो बनेगा कह कर कांग्रेस की जाति गत जनगणना की मांग को दिखावा बताया. बाइट ओपी चौधरी वित्त मंत्री एवं जांजगीर चाम्पा प्रभारी मंत्री. वहीं ओबीसी मोर्चा के सम्मलेन मे पहुँचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ओबीसी वर्ग की एकता को सबसे अहम बताया, उन्होंने कहा कि प्रदेश ही नहीं बल्कि देश मे 52 प्रतिशत ओबीसी निवास करते है, ग्राम पंचायत, नगर पंचायत और जिला पंचायत के चुनाव के साथ विधानसभा और लोक सभा चुनाव को उलट पलट करने मे ओबीसी वर्ग का बड़ा योगदान रहता है, उन्होंने कहा प्रदेश के पूर्व सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि भूपेष बघेल छत्तीसगढ़िया को बोर बासी खाना सीखा रहे थे, बाँटी भवरा खेलना सीखा रहे थे जो संस्कृति हमारे रग रग मे भरा है उसे भूपेश बघेल मे भ्रस्टाचार का माध्यम बनाया, उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं को भी आड़े हाथ लिया और कहा कि ये सभी वन्देमातरम के विरोधी है, सोनिया, राहुल, खड़गे को वन्देमातरम गाने के परहेज है, जिसमे माँ दुर्गा का आह्वान है इसे कांग्रेसी हटाना चाहते है, पहले मुस्लिम लीग ने वन्देमातरम का विरोध किया और अब कांग्रेस मुस्लिग लीग का स्थान ले चुकी है, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सबका साथ सबका विकास की भावना को देश कि अखंडता के लिए अहम बताया और आने वाले चुनाव मे ओबीसी समाज के बेटा को आगे बढ़ाते रहने का आह्वान किया. बाइट अरुण साव उप मुख्यमंत्री छग शासन. भारतीय जनता पार्टी अब फिर से चुनावी मोड़ मे नजर आ रही है,प्रबुद्ध जन सम्मान के बहाने प्रदेश के 50 प्रतिशत से अधिक ओबीसी वर्ग को एक जुट करने मे हर संभव कोशिश कर रही है, कांग्रेस के कथनी और करनी को जनता के बीच ला कर sc st और ओबीसी वर्ग को साधने की जुगत लगा रहे है.0
0
Report
कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल-आंगनबाड़ी व्यवस्थाओं के सुधार के निर्देश दिए
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा। जिले में शैक्षणिक एवं आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर स्कूलों और आंगनबाड़ियों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अबगांव खुर्द, सोनखेड़ी, गोदागांव कला और करताना क्षेत्र में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई, बच्चों की उपस्थिति और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों की शासकीय संस्थाओं में व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर किया जाए और समस्याओं کا समय پر निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण कर जमीनी स्थिति की समीक्षा की जा रही है। कर verstanden? मुख्य मंत्रि जन विश्वास शिविर मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को टिमरनी विकासखंड के ग्राम करताना में क्लस्टर स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान किए गए। शिविर में आमजन ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं, जिनमें से कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने की0
0
Report
दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक गंभीर घायल
Deoria, Uttar Pradesh:गौरीबाजार थाना क्षेत्र के ककवल-खैराबनुआ मार्ग पर नहर के समीप शुक्रवार को दो बाइक सवारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार गगन देव पुत्र टीमल निवासी खैराबनुआ गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो युवकों को भी हल्की चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल गगन देव को उपचार के लिए सीएचसी गौरीबाजार पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज देवरिया रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
रतनगढ़ में शहरी बिजली लाइन न जुड़ने पर बहिष्कार की चेतावनी
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-रतनगढ़ लोकेशन — रतनगढ़ शहर के वार्ड संख्या 22 में स्थित बालाजी की ढाणी के लोग बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे है। लंबे समय से इस समस्या का समाधान नहीं होने पर अब इन लोगों द्वारा आगामी नगर पालिका चुनावों के बहिष्कार का निर्णय लिया है। ढाणी में रहने वाले लोगों ने SDM मिथिलेश कुमार को ज्ञापन देकर ढाणी की बिजली आपूर्ति को ग्रामीण फीडर से हटाकर शहरी लाइन से जोड़ने की मांग की है। लोगों का कहना है कि बालाजी की ढाणी नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 22 में है और यहां के लोग शहरी निकाय चुनाव में मतदान करते हैं। इसके बावजूद यहां की बिजली आपूर्ति ग्रामीण फीडर से जुड़ी है, जिसके कारण यहां रहने वाले सैकड़ों लोगों को अघोषित बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है। कई बार स्थिति इतनी बदतर हो जाती है कि लगातार दो दिनों तक बिजली गुल रहती है। ज्ञापन में लिखा है कि जोधपुर डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता द्वारा मौके का सर्वे भी किया जा चुका है, इसके बावजूद अब तक लाइन बदलने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। आक्रोशित लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति को शहरी तंत्र से नहीं जोड़ा गया, तो ढाणी के सभी मतदाता आगामी वार्ड व पालिका चुनावों का पूर्ण बहिष्कार करेंगे। इस अवसर पर ढाणी के नोरंगलाल सैनी, सोनू प्रजापत, गौरीशंकर शर्मा, रामस्वरूप, राधेश्याम, पवन, गौतम शर्मा व संजय कुमार सहित कई लोग मौजूद उपस्थित थे।0
0
Report
पवई में नजर काढने के बहाने घर घुसकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी चार घंटे में गिरफ्तार
Mumbai, Maharashtra:मुंबई के पवई क्षेत्र से एक धक्कादायक मामला सामने आया है. नजर काढने के बहाने घर में प्रवेश कर महिला पर लैंगिक अत्याचार करने के आरोप में पवई पुलिस ने तात्कालिक कार्रवाई करते हुए चार घंटे में आरोपी को गिरफ्तार किया है. दिनांक 18 अगस्त 2026 को दुपारी लगभग 12 बजे तक्रारदार महिला अपने घर पर थीं, ‘अनिल’ नामक त्रेतियपंथी व्यक्ति नजर काढने के बहाने उनके घर में आया. इसके बाद बेडरूम में जाकर महिला के साथ निकटता बनाते उसका यौन शोषण करने का आरोप है. इस प्रकरण में पवई पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 890/2026, धारा 364(1), 351(2) भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने पकड़े जाने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की. तकनीकी और मानव कौशल से आरोपी का ठिकाना मिला. कौशल के आधार पर उसे कळवा क्षेत्र के झोपडपट्टी इलाके से पकड़ लिया गया. जांच में आरोपी त्रेता नहीं बल्कि भीख मांगने वाला बहुरूपी निकला. इस मामले में आरोपी अनिल शेषराव शिंदे, उम्र 28 वर्ष, व्यवसाय – भीख मांगना, निवासी गोळाई नगर, गोळाई देवी मंदिर के पीछे, खारेगाव, कळवा, ठाणे को 19 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया गया और अदालत के समक्ष पेश किया गया. पुलिस बाइट: इस कारवाई में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पवई पुलिस के अपराध शाखा के दल ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई. रिपोर्ट: संजीवनी वैजल, मुंबई.0
0
Report
लातूर के सरकारी स्कूलों में ‘स्कूल सुधारो अभियान’ की असलियत पर विवाद
Noida, Uttar Pradesh:लातूर… vaibhav balkunde लातूर AC :- ‘स्कूल सुधारो अभियान’ के तहत लातूर जिला के सरकारी स्कूलों का रियलिटी चेक किया गया... कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने औसा के एक सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या दिखाने के लिए दूसरे स्कूल के छात्रों को लाकर बैठाने का दावा किया था। हालांकि, स्कूल प्रशासन ने इस दावे को खारिज किया है। प्रशासन का कहना है कि دوپहर के سत्र में उसी कैंपस में मौजूद दूसरे स्कूल के विद्यार्थी रोजाना एक साथ बैठकर भोजन करते हैं... और दिपके دوपहर के समय निरीक्षण के लिए पहुंचे थे, इसलिए उन्हें लगा कि बाहर से विद्यार्थियों को लाकर बैठाया गया है.... बाईट :- अभिजित दिपके बाईट :- बालाजी गवळी ( मुख्याध्यापक ) बाईट :- बालाजी गवळी -principle byte translation जब अभिजीत दीपके पहुंचे, तो छात्र دوपहर का भोजन कर रहे थे। हमारे यहाँ दो स्कूल हैं। एक मराठी माध्यम का है और दूसरा उर्दू माध्यम का। دوپहर के भोजन के दौरान, छात्र एक साथ बैठकर खाना खाते हैं। उसी समय, अभिजीत दीपके वे आए थे। उन्होंने गलतफहमी पाल ली है।0
0
Report
Advertisement
मीना परमार ने जींद नागरिक अस्पताल का निरीक्षण कर महिला स्वास्थ्य सुरक्षा व्यवस्था का आकलन
Jhanj Kalan, Haryana:जींद नागरिक अस्पताल पहुँचीं महिला आयोग उपाध्यक्ष मीना परमार; व्यवस्थाओं का लिया जायजा एनीमिक महिलाओं से खान-पान का ध्यान रखने की अपील, कहा- 'आपका स्वस्थ रहना पूरे परिवार के लिए जरूरी' मरीज से बदसलूकी की शिकायत पर दिए निर्देश, CCTV फुटेज की जाँच कर होगी कार्रवाई0
0
Report
फतेहपुर में चार करोड़ के कथित ठगी का आरोपी सुनार फरार
Fatehpur, Uttar Pradesh:चार करोड़ की कथित ठगी का आरोप, सुनार फरार पांच गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों में मचा हाहाकार आठ साल तक भरोसा जीतकर जमा करता रहा जेवर-नकदी करीब 15 दिनों से दुकान में लटका है ताला, मोबाइल भी बंद ग्रामीणों का आरोप करीब 4 करोड़ के जेवरात और नकदी लेकर फरार आधा सैकड़ा से अधिक पीड़ित पहुंचे सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग पुलिस ने शिकायतों के आधार पर जांच शुरू की पथरकटा निवासी दशरथ सोनी पर लगा है कथित ठगी का आरोप सदर कोतवाली क्षेत्र इलाके का मामला0
0
Report
संभल में लुटेरी दुल्हन लक्ष्मी और तीन सहयोगी गिरफ्तार; ब्लैकमेलिंग का खुलासा
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल संभल में पुलिस ने लुटेरी दुल्हन के नाम से कुख्यात लक्ष्मी नाम की युवती और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है... गिरफ्तार युवती लक्ष्मी शादी के लिए परेशान युवकों से शादी कर शादी के बाद हिडन कैमरे से अश्लील वीडियो बनाकर युवकों को ब्लैकमेल कर मोटी रकम ऐंठती थी ... लक्ष्मी नाम की यह लुटेरी युवती फर्जी शादी के बाद युवकों के घर से कीमती जेवरात और सामान लेकर चम्पत हो जाती थी ... इस ब्लैकमेलिंग और लूटपाट के मामले में युवक के दो साथी प्रमोद और वीरेंद्र मदद करते थे ....कोई युवक अगर लक्ष्मी और उसके साथियों के दबाव में नहीं आता था तो उसे बलात्कार के केस में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी जाती थी .. लूटेरी दुल्हन लक्ष्मी का शिकार बने रजपुरा थाना इलाके के होराम नाम के युवक ने थाने में लक्ष्मी और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था , लक्ष्मी होराम को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ चोरी छिपे अश्लील वीडियो बनाकर 5 लाख की मांग कर रही थी .. पुलिस होорам की शिकायत दर्ज करने के बाद लक्ष्मी और उसके साथियों के तलाश में जुटी थी . पुलिस ने लक्ष्मी और उसके साथी प्रमोद और वीरेंद्र से 40 हजार कैश ..जो कि युवकों को ब्लैकमेल कर ऐंठा गया था ..बरामद किया है ,इसके अलावा लूटे गए जेवरात और दुल्हन बनने के लिए लहंगा चुनरी और श्रृंगार का सामान बरामद किया है ... पुलिस ने कानूनी कार्यवाही के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है ।0
0
Report
Advertisement
