230304
Amethi - रायबरेली सांसद राहुल गांधी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
Ashrafpur, Uttar Pradesh:अमेठी दौरे पर रायबरेली सांसद राहुल गांधी अमेठी जिले के बार्डर फुरसतगंज पहुंचे, जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बलरामपुर जरवा हर घर तिरंगा अभियान के तहत सीमा क्षेत्र में हुई बैठक।
Gainsari, Uttar Pradesh:भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 'हर घर तिरंगा' अभियान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशप्रेम की भावना जगाने और नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज से भावनात्मक रूप से जोड़ने के लिए विधानसभा गैसड़ी के बालापुर मंडल मे मंडल की बैठक मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी दयाराम प्रजापति के नेतृत्व मे की गई उन्होने कहा की वर्ष 2026 में यह अभियान 10 से 15 अगस्त के बीच आयोजित किया जा रहा है, जिसके तहत वार्ड स्तर तक तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं और करोड़ों घरों तक तिरंगा पहुंचाने का लक्ष्य है। मंडल प्रवासी मदनलाल ने कहा की 10 से 14 अगस्त के बीच प्रदेशभर के मंडलों और वार्डों में भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। 13 अगस्त को जिला मुख्यालयों पर विशेष और व्यापक यात्राएं आयोजित होंगी।ध्वजारोहण: 13 से 15 अगस्त तक सभी नागरिकों से अपने घरों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थलों पर सम्मान के साथ तिरंगा फहराने की अपील की गई है।। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत साहू, हरीश मिश्रा,रामदीन वर्मा, राधेश्याम वर्मा, नीरज मिश्रा, वासुदेव कश्यप, अनूप यादव,अमेरिका यादव,धर्मराज साहू, राकेश कुमार भारती,राजेंद्र प्रसाद राजभर, स्वामीनाथ पाल,बिन्दू लाल यादव, राजकुमार यादव ,विनोद कुमार वर्मा, समेत मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे0
0
Report
झारखंड ने 58 मिस्ट टेक्नोलॉजी मिनी वॉटर टेंडर से फायर सेफ्टी मजबूत की
Ranchi, Jharkhand:झारखंड सरकार अग्निशमन एवं फायर सेफ्टी व्यवस्था को अधिक अत्याधुनिक, सक्षम और सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। झारखंड अग्निशमन सेवा में मिस्ट टेक्नोलॉजी से लैस 58 आधुनिक Mini Water Tender with Mist Technology वाहनों को शामिल किया गया। मिस्ट टेक्नोलॉजी से लैस ये नए मिनी वाटर टेंडर वाहन संकरे रास्तों और तंग इलाकों में भी आसानी से पहुंचकर आग पर तेजी से काबू पाने में सक्षम होंगे. अत्याधुनिक तकनीक से लैस होने के कारण यह आपातकालीन स्थितियों में जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अत्यंत मददगार साबित होंगे. सीएम हेमन्त सोरेन ने कहा, फ़ायर सेफ़्टी कितना जरूरी है इसका व्यापक प्रभाव भी है इसका डेमो भी देखा कई तरीके के घटना में आग की घटना ऐसी होती है इसको कैसे काबू करे और अस्थानीय स्तर पर लोग उपाय निकालते हैं लेकिन उसको निकलते करते नुकसान भी होते है ग्रामीण इलाक़ों में बहुत दूर दराज़ इलाके में लोग रहते है आग बुझने के कई तरीके से आग पर काबू पाया जाता है कई स्टॉल भी लगाया गया है नई तकिनीक के साथ फायर ब्रिगेड विभाग निरंतर प्रयास कर रहा है शहर की बनावट आप देख रहे है बड़ी गाड़ी नहीं जा पाती है लेकिन आज यह गाड़ी की महत्व भी उतना ही है जो जाएगी जहाँ कई मोहल्ले भी जहाँ गाड़ी नहीं जाने के काफी दिक़्क़त होता है कई तरह की घटना छोटी बड़ी आग लगने की होती है घर से लेकर बड़े व्यवसायी दुकान तक किस तरीके के आग को किस तरीके से काबू पाया जाए इस विभाग और इसमें तैनात जवान आग में फसे लोगो का जान बचाने का काम इनके जिम्मे होता है लोगो को जान बचाने का काम नई तकनीक से किया जा सकेगा0
0
Report
IGIMS, पटना में डायलिसिस यूनिट व कमांड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन
Patna, Bihar:PATNA Sunny बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत आईजीआईएमएस पहुंचे, जहां उन्होंने कमांड कंट्रोल सेंटर, न्यू डायलिसिस यूनिट, क्रिटिकल केयर मेडिसिन इकाई (ICU), हर्बल गार्डन, मॉड्यूलर OT परिसर का उद्घाटन किया। अस्पताल में उपस्थित मरीजों से मंत्री ने बातचीत कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया और सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों को समय पर इलाज मुहैया कराने पर जोर दिया और कुछ मरीजों ने अस्पताल management को लेकर शिकायत भी की। मंत्री ने कहा कि कमांड कंट्रोल सेंटर से सभी गतिविधियाँ मॉनिटर की जाएंगी; डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन किया गया है। मल्टी ऑर्गन फैलियर वाले मरीजों के लिए भी कई व्यवस्थाएं की गईं। जिला अस्पताल में भी ऐसी व्यवस्था लागू करने की योजना है ताकि अस्पताल का लोड कम हो सके। Hepatitis B, Hepatitis C और AIDS के मरीजों के लिए डायलिसिस की व्यवस्था अब उपलब्ध है; यह राज्य के भीतर की पहली ऐसी संस्थागत व्यवस्था है। इसके लिए IGIMS के सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया गया।0
0
Report
Advertisement
स्कूल वैन और ट्रक की टक्कर में तीन मासूम समेत चालक घायल, स्थिति अभी स्थिर
Mumbai, Maharashtra:स्कूल वैन में सवार प्री-प्राइमरी के बच्चों को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन मासूम समेत चालक घायल भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल्हड़िया रेलवे ओवरब्रिज के समीप गुरुवार को एक स्कूल वैन और बालू लदे ट्रक की टक्कर में तीन प्री-प्राइमरी के मासूम बच्चे एवं वाहन चालक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोईलवर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई। संस्कार पब्लिक स्कूल की वैन प्रतिदिन की तरह सकड्डी से बच्चों को लेकर भदवर गांव की ओर अन्य विद्यार्थियों को लेने जा रही थी। इसी दौरान कुल्हड़िया रेलवे ओवरब्रिज के पास चांदी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने स्कूल वैन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। घायलों में सकड्डी निवासी मन्नू राय का पांच वर्षीय पुत्र गोलू कुमार (नर्सरी), राजू शर्मा का पांच वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार (नर्सरी), छह वर्षीय खुशी कुमारी (एलकेजी) तथा धनडीहां निवासी सुरेश पांडेय का 30 वर्षीय पुत्र एवं स्कूल वाहन चालक सुनील कुमार पांडेय शामिल हैं। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सीएचसी कोईलवर भेजा। बाद में कोईलवर थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।0
0
Report
नालंदा डकैती क्या चौंकाने वाली गिरफ्तारी: जमताड़ा से चार बदमाश गिरफ्तार, करोड़ों के माल बरामद
Pariaunna, Bihar:नालंदा पुलिस ने हाल ही में हुई करोड़ों की डकैती कांड का बड़ा खुलासा करते हुए चार डकैतों को गिरफ्तार किया है। झारखंड के जमताड़ा से गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लाखों की नकदी, भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य फरार अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। दरअसल दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय में 3 अगस्त की रात 10 से 12 हथियारबंद अपराधियों ने एक घर में घुसकर बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में दीपनगर थाना में दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर-1 डीएसपी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। वैज्ञानिक, तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने झारखंड के जमताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र स्थित जुम्मन मोड़ के पास चार संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में चारों ने डकैती की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई संपत्ति बरामद कर ली। बरामद सामान में करीब 450 ग्राम सोने के आभूषण, चांदी के जेवर, डायमंड और प्लेटिनम के आभूषण, चांदी के हाथी, Lड्डू गोपाल की मूर्ति, 16 लाख 43 हजार रुपये नकद, दो देसी पिस्टल, 16 जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीत सिंह, संजीव सिंह, बिट्टू कुमार और आदित्य कुमार के रूप में हुई है। सभी आरोपी दीपनगर थाना क्षेत्र के श्यामनगर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।0
0
Report
हेमंत सोरेन की सरकार छात्रों से संजीदगी से बातचीत, CID जांच जारी
New Delhi, Delhi:झारखंड में चल रहे स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के सांसद महुआ मांझी ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार छात्रों के साथ बेहद संजीदगी से बातचीत कर रही है. उनके मुद्दों को सुन रही है..CID जांच की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले का हल निकल आएगा.. बीजेपी को इसमें सियासत करने की जरूरत नहीं है.0
0
Report
Advertisement
ED का एक्शन: जमशेदपुर अपराधी अखिलेश सिंह के हवाला नेटवर्क पर रोहतक प्लांट पर छापेमारी
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर का कुख्यात अपराधी अखिलेश सिंह के कथित नेटवर्क पर ईडी की फिर कार्रवाई, 150 करोड़ के हवाला मामले में रोहतक के बियर प्लांट पर छापेमारी जमशेदपुर : शहर के कुख्यात अपराधी अखिलेश सिंह से जुड़े कथित आर्थिक नेटवर्क पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ईडी की टीम ने हरियाणा के रोहतक स्थित विक्रम उद्योग प्राइवेट लिमिटेड के बियर फैक्ट्री बोतलिंग और पैकेजिंग प्लांट में छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई हवाला के जरिए करीब 150 करोड़ रुपये के कथित लेन-देन की जांच के सिलसिले में की गयी है। सूत्रों के अनुसार, ईडी ने इस मामले में पहले ही ईसीआईआर (इन्फोर्समेंट केस इंफॉर्मेशन रिपोर्ट) दर्ज की थी। अब इसी जांच को आगे बढ़ाते हुए एजेंसी ने रोहतक स्थित प्लांट में दबिश दी है। जांच एजेंसी को आशंका है कि कुछ संदिग्ध आर्थिक लेन-देन और हवाला नेटवर्क के तार इस मामले से जुड़े हो सकते हैं। ईडी की कार्रवाई से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, विक्रम उद्योग प्राइवेट लिमिटेड के बियर फैक्ट्री बोतलिंग और पैकेजिंग प्लांट का संचालन किया जाता है। जांच एजेंसी इस बात की पड़ताल कर रही है कि कंपनी और इससे जुड़े लोगों के बीच वित्तीय लेन-देन का स्वरूप क्या रहा है और क्या इसमें किसी अवैध धन के इस्तेमाल की संभावना है। ईसीआईआर/आरएनजेडओ/07/2026 के तहत जांच बताया जा रहा है कि ईडी ने इस मामले में ईसीआईआर/आरएनजेडओ/07/2026 दर्ज कर जांच शुरू की है। जांच का दायरा हरियाणा के अलावा पंजाब और छत्तीसगढ़ तक फैला हुआ है। सूत्रों के अनुसार, हवाला नेटवर्क के तार पंजाब के लुधियाना और छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित कोल ब्लॉक क्षेत्रों तक जुड़े होने की जानकारी सामने आयी है। जाँच एजेंसी कथित तौर पर उन वित्तीय चैनलों की जांच कर रही है, जिनके माध्यम से बड़ी रकम का स्थानांतरण किया गया। इसमें कुछ संदिग्ध नोट नंबरों और लेन-देन के रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। विक्रम शर्मा हत्याकांड के बाद पहली बड़ी कार्रवाई जानकारी के अनुसार, विक्रम शर्माहत्याकांड के बाद ईडी की यह पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। एजेंसी अब हत्या मामले से जुड़े संभावित आर्थिक पहलुओं की भी जांच कर रही है। जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि अपराध जगत से जुड़े लोगों के बीच आर्थिक लेन-देन और संपत्ति के स्रोत क्या रहे हैं। अखिलेश सिंह का नाम जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में कई आपराधिक मामलों में सामने आता रहा है। पुलिस रिकॉर्ड में उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े मामले दर्ज रहे हैं। लंबे समय से जांच एजेंसियां उसके कथित आर्थिक साम्राज्य और संपत्तियों की जांच करती रही हैं। कोर्ट से राहत के बाद फिर बढ़ी जांच की गतिविधि सूत्रों के मुताबिक, कुछ महीने पहले दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से जुड़े एक मामले में राहत मिलने के बाद अब ईडी की ओर से दोबारा बड़ी कार्रवाई की गयी है। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर ईडी की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जाँच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित हवाला नेटवर्क के जरिए किस-किस व्यक्ति या संस्था को धन पहुंचाया गया और इसमें कौन-कौन लोग शामिल रहे हैं। कई राज्यों तक फैला जांच का दायरा ईडी की जांच केवल एक स्थान तक सीमित नहीं है। मामले में हरियाणा, पंजाब और छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों को जांच के दायरे में रखा गया है। एजेंसी आर्थिक दस्तावेजों, बैंक खातों, कंपनियों के रिकॉर्ड और अन्य वित्तीय गतिविधियों की जांच कर रही है। जाँच के दौरान यदि अवैध धन के लेन-देन या मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े तथ्य सामने आते हैं तो आगे और कार्रवाई की संभावना जतायी जा रही है। फिलहाल ईडी की टीम दस्तावेजों और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड को खंगाल रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि जांच एजेंसी को क्या-क्या अहम सुराग मिले हैं और आगे की कार्रवाई किस दिशा में बढ़ेगी.0
0
Report
सोनीपत वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की मौत, बेटियाँ अंतिम संस्कार से दूर
Noida, Uttar Pradesh:सोनीपत से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जिसमें बुजुर्ग श्याम चरण गुप्ता वृद्धाश्रम में रहते थे और उनकी मौत 4 तारीख को हो गई लेकिन उनके परिवार का कोई भी मेंबर अंतिम संस्कार में नहीं आया। बुजुर्ग महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। सोनीपत में एक वृद्धाश्रम में रहते थे। परिवार में तीन बेटियां हैं: एक नेपाल, एक महाराष्ट्र और एक आजमगढ़ रहती है। वृद्ध आश्रम के संस्थापक ने बेटियों को कॉल भी किया लेकिन बेटियों ने समय का हवाला देकर कहा क्या आप उनका अंतिम संस्कार कर लीजिए, और उन्हें वीडियो कॉल पर उनका अंतिम संस्कार दिखा दीजिए; हालांकि वीडियो कॉल पर केवल नेपाल वाली बेटी ही आई थी। बाइट संस्थापक इसके बाद हमने बात की उन लोगों से जो अंतिम संस्कार में सम्मिलित हुए थे; उन लोगों का कहना है कि अंतिम संस्कार इन्हीं लोगों ने किया क्योंकि इनके परिवार की तरफ से कोई सम्मिलित नहीं हुआ था। बाइट Ngo जो अंतिम संस्कार में सम्मिलित हुए वही बुजुर्ग श्याम चरण गुप्ता जी के साथ रहने वाले बुजुर्गों का कहना है कि वे बहुत कम बोलते थे, हमेशा अपने मोबाइल में लगे रहते थे और अपनी बेटियों से फोन पर बात करते थे। उनकी बेटियों का भी उनके पास कॉल आती थी। बाइट्स 3 बुजुर्ग की बाइट है इसके बाद हमने उनकी बेटी नीतू वर्मा से फोन पर बात की; नीतू वर्मा गुस्से में कहती हैं कि आपके बाप जिंदा है या मर गए हैं; जब मारेंगे तब बात कीजिएगा। रिकॉर्ड ऑन कैमरा Walk through also done पुजारी की भी बाइट है जिसने दाह संस्कार किया था0
0
Report
रीवा नगर निगम के विरोध में अधिवक्ता थाली-पूड़ी-माला लेकर पहुँचे
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा नगर निगम में अँनोखा विरोध: थाली में पूड़ी-सब्जी और फूलों की माला लेकर पहुंचे अधिवक्ता, बोले- 'मलाई खा रहे निगमकर्मी' रीवा नगर निगम में उस समय अनोखा विरोध देखने को मिला जब एक अधिवक्ता नगर निगम कर्मचारियों के खिलाफ अपना आक्रोश जताने के लिए थाली में पूड़ी-सब्ज़ी और फूलों की माला लेकर निगम कार्यालय पहुँचे। अधिवक्ता ने अधिकारियों और कर्मचारियों की 'खातिरदारी' करने की इच्छा जताते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि उनके घर के सामने रहने वाले एक व्यक्ति ने शासकीय रास्ते की जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर पक्का निर्माण कर लिया है, जिसकी शिकायत कई बार नगर निगम से की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिवक्ता का आरोप है कि नगर निगम के कर्मचारी अतिक्रमण हटाने के बजाय अतिक्रमणकारी की 'मलाई' खाने में व्यस्त हैं, इसलिए वे व्यंग्यात्मक अंदाज में पूड़ी-सब्ज़ी और फूलों की माला लेकर निगम कार्यालय पहुंचे। इस अनोखे विरोध ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि इस विरोध प्रदर्शन के बाद नगर निगम प्रशासन कथित अवैध अतिक्रमण पर कोई ठोस कार्रवाई करता है या नहीं।0
0
Report
Advertisement
उधार भुगतान के लिए असहाय सहायक सचिव को 12 घंटे बंधक बनाकर बेल्ट-दंड से पीटा
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-उधार के रुपये मांगना पड़ा भारी,सहायक सचिव को 12 घंटे तक bंधक बनाकर बेल्ट और डंडों से पीटा, कोरे चेकों पर जबरन कराए हस्ताक्षर भिंड जिले के लहार से दबंगों द्वारा सहायक सचिव की बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है,सेवा सहकारी संस्था के सहायक सचिव को उधार के रुपये मांगना इतना भारी पड़ गया कि आरोपियों ने उन्हें कथित तौर पर करीब 12 घंटे तक कार और मकान में बंधक बनाकर रखा। इस दौरान बेल्ट और डंडों से बेरहमी से मारपीट की गई और हथियार के बल पर कोरे चेकों व अन्य दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर कराए गए। पीड़ित को रात में सुनसान इलाके में छोड़ दिया गया। तीन थानों के चक्कर लगाने के बाद आखिरकार पुलिस ने चार नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, लहार सेवा सहकारी संस्था के सहायक सचिव विनोद सिंह राजावत मंगलवार सुबह किसी व्यक्ति से रुपये के लेनदेन के संबंध में मिलने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद अजीत चौहान, पवन गुप्ता और वीर प्रताप चौहान ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। कुछ देर बाद अभिनंदन चौहान भी मौके पर पहुंच गया और सभी ने मिलकर उन्हें जबरन कार में बैठा लिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने रास्तेभर बेल्ट और डंडों से मारपीट की। इसके बाद उन्हें आलमपुर के एक मकान में ले जाया गया, जहां मोबाइल फोन छीन लिया गया और हथियार दिखाकर बैग में रखे तीन कोरे चेक समेत अन्य दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर कराए गए। इतना ही नहीं, कार में रखे 73 हजार रुपये और जेब में रखी नकदी भी छीन लेने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि रात करीब 11 बजे आरोपी उन्हें भिंड-दतिया रोड स्थित गंगेपुरा के पास छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद परिजन उन्हें तलाशते हुए मौके पर पहुंचे और अस्पताल ले जाकर उपचार कराया। घटना के बाद पीड़ित ने पहले मछंड चौकी, फिर रौन थाना और उसके बाद लहार थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद था। फिलहाल लहार पुलिस ने चार नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट, लूट और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। भिंड के लहार में उधारी के विवाद ने जिस तरह हिंसक रूप लिया, उसने कानून-व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों पर कितनी सख्त कार्रवाई होती है।0
0
Report
मोहाली के सोहाणा गाँव में महिलाओं ने नशा तस्करों के खिलाफ विरोध किया
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਮੋਹਾਲੀ ਦੇ ਪਿੰਡ ਸੋਹਾਣਾ ਵੱਖੇ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਖਿਲਾਫ ਹੱਲਾ ਬੋਲ ਕਾਰਵਾਈ। ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਨੇ ਆਰੋਪ ਲਗਾਇਆ ਕਿ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮੋਹਾਲੀ ਦੇ ਪਿੰਡ ਸੋਹਾਣਾ ਸਹਿਤ ਮਾਜਰੀ ਵਿਖੇ ਆਪਣੇ ਮਕਾਨ ਬਣਾਏ ਹੋਏ ਹਨ ਅਤੇ ਉਧਰੋਂ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਣ ਦਾ ਕੰਮ ਧੜੱਲੇ ਨਾਲ ਚਲਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਤਰਾਂ ਹੀ ਇਸ ਘਟਨਾ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਤਾਂ ਪੁਲਿਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਲੇਕਿਨ ਤਲਾਸ਼ੀ ਦੌਰਾਨ ਨਸ਼ਾ ਬਰਾਮਦ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ ਹਾਲਾਂਕਿ ਪੁੱਛ ਗਿੱਛ ਲਈ ਇੱਕ ਮਹਿਲਾ ਅਤੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਹਿਰਾਸਤ ਵਿੱਚ ਲੈ ਥਾਣਾ ਸੋਹਾਣਾ ਚਲੇ ਗਏ。0
0
Report
कीटनाशक छिड़काव के दौरान किसान की मौत: मालाखेड़ा में शोक
Alwar, Rajasthan:कीटनाशक के छिड़काव के दौरान दम घुटने से किसान की मौत अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के सताना गांव में खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सताना निवासी 34 वर्षीय जयसिंह बेरवा पुत्र गिरधारी बुधवार शाम अपने खेत में फसल पर कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान जहरीली दवा के प्रभाव से उसका दम घुटने लगा और वह अचानक अचेत होकर गिर पड़ा। परिजन उसे तुरंत मालाखेड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात करीब 12 बजे जयसिंह ने दम तोड़ दिया। मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही मालाखेड़ा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है。0
0
Report
Advertisement
अरुंधति चौधरी का कुराडिया में भव्य स्वागत, डीजे और देशभक्ति से गूंजे गांव
Jaipur, Rajasthan:कॉमनवेल्थ खेल मे देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली बेटी अरुंधति चौधरी पहुंची अपने पैतृक गांव ग्रामीणो ने किया भव्य स्वागत。 जहाजपुर कॉमनवेल्थ गेम में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली बॉक्सर खिलाड़ी अरुंधति चौधरी आज अपने पैतृक गांव जहाजपुर के कुराडिया पहुंची जहां पर मोरला चौराहे से कुराडिया तक डीजे और देशभक्ति गानों पर भव्य जुलूस ग्रामीणों ने निकाला जगह-जगह पर ग्रामीणों व स्कूलों , स्कूल के विद्यार्थियों अध्यापकों ने अपनी बेटी का भव्य स्वागत किया। बॉक्सर खिलाड़ी अरुंधति चौधरी कुराडिया पहुंची जहां उन्होंने बालाजी मंदिर मे हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। सरपंच अजीत सिंह मीणा सहित वर्धमान जैन ,रामपाल मीणा ,धर्मराज जाट ,रामरतन जाट ,राधेश्याम सेन आदि ग्रामीणों ने पुष्प माला व साफा पहनाकर चौधरी का स्वागत किया।0
0
Report
झुंझुनूं के टमकोर में 20 लाख लागत से आधुनिक बास्केटबॉल ग्राउंड बनेगा
Jhunjhunu, Rajasthan:मलसीसर, झुंझुनूं टमकोर को आधुनिक बास्केटबॉल ग्राउंड की सौगात पंच गौरव कार्यक्रम के तहत "एक जिला–एक खेल" अभियान ग्रामीणों ने जताया सीएम एवं खेल मंत्री का आभार भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री महंद्र चंदवा का किया सम्मान चंदवा ने कहा— ग्रामीण विकास को लेकर पीएम और सीएम दोनों गंभीर 20 लाख रूपए की लागत से टमकोर स्कूल में बनेगा बास्केटबॉल ग्राउंड पंच गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत "एक जिला–एक खेल" अभियान के तहत झुंझुनूं जिले के टमकोर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 20 लाख रूपए की लागत से आधुनिक बास्केटबॉल ग्राउंड एवं खेल अवसंरचना विकास की स्वीकृति मिलने पर धन्यवाद एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री महेंद्र चंदवा का ग्रामवासियों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने साफा एवं शॉल ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टमकोर एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय टमकोर के प्रधानाचार्यों, शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता मलसीसर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अमित व्यास ने की, जबकि संचालन विकास स्वामी ने किया। अपने संबोधन में महेंद्र चंदवा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि टमकोर में आधुनिक बास्केटबॉल ग्राउंड की स्वीकृति क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण एवं अभ्यास की सुविधाएं मिलेंगी और वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग एवं निरंतर प्रयासों से टमकोर को यह महत्वपूर्ण सौगात मिली है, जो क्षेत्र में खेलों के विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला सिद्ध होगी। उन्होंने इस जनहितकारी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा माननीय खेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं को अवसर, संसाधन और उत्कृष्ट खेल अवसंरचना उपलब्ध कराने के लिए सतत प्रयासरत है। समारोह के अंत में उपस्थित ग्रामीणों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने खेल मैदान के शीघ्र निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य मदनलाल, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या स्नेहा खीचड़, प्रेमचंद जांगिड़, हेमराज कुमावत, करणी सिंह, महावीर शर्मा, पूर्णमल प्रजापत, देवकरण सहारण, उदमी चंद, तुलसीराम, भवानी शंकर, कमलेश दायमा, विकास स्वामी, हवासिंह, अजित कुमार सहित बड़ी संख्या में युवा एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। बाइट : महेंद्र चंदवा, प्रदेश मंत्री, भाजपा ओबीसी मोर्चा0
0
Report
राजस्थान के विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ बहाली के लिए उथल-पुथल, पुलिस के साथ तनाव
Jaipur, Rajasthan:जयपुर — राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग अब तेज होती जा रही है। प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों में छात्र संगठन लगातार आंदोलन कर रहे हैं. छात्रसंघ चुनाव बहाल करने को लेकर ABVP ने आज राजस्थान विश्वविद्यालय सहित प्रदेश के कई विश्वविद्यालयों में प्रदर्शन किया। वहीं एबीवीपी का प्रदर्शन खत्म होने के बाद निर्दलीय छात्र नेताओं ने भी विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई और कई छात्रों को पुलिस ने डिटेन कर लिया. छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग, RU कैंपस में ABVP का हल्ला बोल प्रदर्शन राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर ABVP का प्रदर्शन RU के मुख्य द्वार पर ABVP का जोरदार प्रदर्शन छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों का हंगामा ABVP के प्रदर्शन के बाद निर्दलीय छात्र नेता भी सड़क पर उतरे RU के मुख्य द्वार पर छात्र नेताओं का प्रदर्शन छात्रों ने सड़क पर जाने की कोशिश, पुलिस ने रोक 15 से 20 छात्रों को पुलिस ने किया डिटेन छात्रों को हटाने के लिए पुलिस का हल्का बल प्रयोग छात्रसंघ चुनाव की मांग पर कई घंटे तक हंगामा छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर प्रदेशभर में आंदोलन तेज राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग अब जोर पकड़ रही है। प्रदेश के तमाम छात्र संगठन लगातार चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। राजस्थान विश्वविद्यालय में भी पिछले कई दिनों से विरोध-प्रदर्शन का दौर जारी है। कुछ दिन पहले NSUI कार्यकर्ताओं ने छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया था। वहीं निर्दलीय छात्र नेता शुभम रेवाड़ ने कई दिनों तक भूख हड़ताल भी की। इसके अलावा अलग-अलग छात्र संगठनों और छात्र नेताओं ने भी कई बार प्रदर्शन किए, लेकिन अब तक कैंपस में छात्रसंघ चुनाव का रास्ता साफ नहीं हो पाया है. छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर आज ABVP ने राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने नारेबाजी करते हुए जल्द छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की। छात्रों का कहना था कि तीन साल से अधिक समय से छात्रसंघ चुनावों पर रोक लगी हुई है और अब सरकार को जल्द चुनाव कराe चाहिए। इस दौरान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर काफी देर तक हंगामा और नारेबाजी होती रही। ABVP का प्रदर्शन समाप्त होने के बाद अन्य निर्दलीय छात्र नेता भी राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्रों ने सड़क पर जाने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोक दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने करीब 15 से 20 छात्रों को डिटेन किया। छात्रों को हटाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया और राजस्थान विश्वविद्यालय का मुख्य द्वार खुलवाया। हालांकि छात्र काफी देर तक मुख्य द्वार पर डटे रहे, जिसके चलते विश्वविद्यालय के बाहर लंबे समय तक हंगामे की स्थिति बनी रही.0
0
Report
Advertisement
