227813
Amethi - कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कंबल वितरित किया
Jalalpur Mafi, Uttar Pradesh:कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने जगदीशपुर विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत कचनांव गांव में एक निजी विद्यालय के पास कंबल वितरण किया, जहां कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया. सांसद किशोरी लाल शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया, उसके बाद उन्होंने कांग्रेसी नेताओं व स्थानीय लोगों से भेंट मुलाकात की ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वार्ड 54 में समस्याओं का अंबार, सभापति-उपसभापति के सामने दर्द उभरा
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh, Rajasthan: वार्ड 54 में समस्याओं का अंबार, सभापति-उपसभापति के सामने दर्द उभरा. दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर की सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए नगर परिषद सभापति मंजू रणवां और उपसभापति सोनू बंसल का वार्ड भ्रमण शुक्रवार को भी जारी रहा. इस दौरान उन्होंने जंक्शन शहर के वार्ड 54 का दौरा कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा वार्डवासियों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनीं. भ्रमण के दौरान वार्ड पार्षद लाजवंती देवी और पूर्व पार्षद सुनील अमलानी भी साथ रहे. वार्डवासियों ने सभापति-उपसभापति के समक्ष समस्याओं की झड़ी लगा दी. लोगों ने बताया कि नगर परिषद में करीब डेढ़ साल तक प्रशासक रहने के कारण वार्ड की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है. सफाई कर्मचारियों की कमी के चलते नियमित सफाई नहीं हो पा रही है. इसके अलावा पार्कों की बदहाल स्थिति, स्ट्रीट लाइटों की समस्या और टूटी सड़कों के कारण भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है.0
0
Report
करवा चौथ व्रत के बाद विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:मिहींपुरवा बहराइच -मिहींपुरवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 में गुरुवार को करवा चौथ का व्रत रखने के बाद एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिली विवाहिता को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया उधर मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है मोतीपुर थाना क्षेत्र के मिहीपुरवा वार्ड नंबर 9 निवासी रीना 27 वर्ष पत्नी रवि नाग ने कथित तौर पर कमरे में लगे कुंड से दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी घटना की जानकारी पर सीतापुर जिले के लहरपुर से लडकी पक्ष के लोग पहुंचे और विवाहिता की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई सूचना मिलने पर मिहींपुरवा पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार और मोतीपुर थाना अध्यक्ष ब्रह्मा गौड पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण का परिजनों से पूछताछ की है फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं पुलिस ने पंचायत नामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है रीना की शादी 10 मई 2023 को रवी नाग के साथ हुई थी वह अपने पीछे 10 माह के दूधमुंही बच्ची छोड़ गई है पुलिस क्षेत्राधिकार ने बताया कि विवादित की मौत के मामले में फॉरेंसिक टीम से जांच कराई गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लडकी पक्ष से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
संभल । चन्दौसी रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का सरकार का 21 करोड़ का ड्रीम प्रोजेक्ट 3 साल बाद भी अधर में
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल। केंद्र सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट अमृत भारत स्टेशन योजना में चयनित चंदौसी रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का कार्य के लिए 21 करोड़ के बजट के बावजूद 3 साल बाद भी अधर में लटका है। कार्यदायी संस्था गति शक्ति की लापरवाही के चलते 3 साल में स्टेशन के 50 फीसदी निर्माण कार्य भी पूरे नहीं हो सके हैं। रेलवे प्लेटफार्म पर फैली निर्माण सामग्री, सरिया, गिट्टी और मलबे के ढेरों से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चंदौसी रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन के लिए चयनित किए जाने की घोषणा की थी। केंद्र सरकार ने इसके कायाकल्प के लिए 21 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया था। योजना के तहत स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज, मुख्य गेट का सौंदर्यकरण, वेटिंग रूम, सर्कुलेटिंग एरिया, लिफ्ट सहित कई कार्य कराए जाने थे, लेकिन सभी कार्य अधूरे पड़े हैं। वहीं इस मामले में रेलवे अधिकारी जानकारी देने से बच रहे हैं। उधर नगर उत्थान समिति के पदाधिकारी सतीश अरोड़ा ने स्टेशन के काया कल्प के निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का आरोप लगाया है।0
0
Report
Advertisement
Surajpur में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से मासूम की मौत, FIR भेजी गई
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर में एक झोलाछाप डॉक्टर की कथित लापरवाही ने साढ़े तीन साल के मासूम की जान ले ली. आरोप है कि कुत्ते के काटने के बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उसे जिला अस्पताल सूरजपुर रेफर किया गया था. लेकिन परिजनों को भरोसे में लेकर झोलाछाप डॉक्टर उसका इलाज करता रहा. कुत्ते के काटने से घाव पर टांके लगाए गए, जबकि ऐसे मामलों में घाव को बिना विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह के बंद करना संक्रमण और रेबीज के खतरे को बढ़ा सकता है. बच्चे को जरूरी एंटी रेबीज उपचार भी नहीं मिला. आखिरकार 17 अक्टूबर को मासूम की मौत हो गई. जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ FIR के लिए रिपोर्ट पुलिस को भेज दी है. मामला सूरजपुर जिले के मोहरसोप क्षेत्र का है, जहां एक मासूम की मौत ने ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं और झोलाछाप डॉक्टरों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. शिकायत के अनुसार, एक अक्टूबर 2026 को साढ़े तीन साल के बच्चे को कुत्ते ने चेहरे और पैर में काट लिया था. परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहरसोप में लाए, जहाँ से जिला अस्पताल सूरजपुर रेफर किया गया. लेकिन आरोप है कि इसके बाद झोलाछाप डॉक्टर रामानुज विश्वकर्मा ने परिजनों को इलाज का भरोसा देकर गलत तरीके से इलाज कराया. जागरूकता के अभाव में परिजन उसके भरोसे इलाज कराते रहे. आरोप है कि डॉक्टर ने बच्चे के घाव पर टांके लगाए, जबकि डॉग बाइट के मामलों में घाव सामान्य चोट समझकर टांके लगाना उचित नहीं है. ऐसे घावों का उपचार विशेषज्ञ के अनुसार होना चाहिए. इसके अलावा बच्चे को एंटी रेबीज इंजेक्शन भी नहीं मिला. मासूम की मौत के बाद परिवार में मातम है. शिकायत के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहरसोप के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने 26 अक्टूबर को जांच के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा. जिला स्तरीय टीम ने मामले की जांच की. चिकित्सक के लापरवाही का निष्कर्ष मिला, FIR दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि लोगों से अपील है कि कुत्ते के काटने को मामूली चोट न समझें. शहर-गांव दोनों क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी रेबीज इंजेक्शन मुफ्त उपलब्ध हैं; कुत्ते के काटने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाएं और डॉक्टर की सलाह के अनुसार टीका पूरा लें. झोलाछाप से इलाज कराना न करें, क्योंकि रेबीज से बचाव में थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा हो सकती है.0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में चरण-3 चुनाव की तैयारी और ईवीएम सुरक्षा कड़ी
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण के मतदान को लेकर निर्वाचन तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने शहीद मेजर नटवर सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम की तैयारी, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, मतगणना कक्ष और मतदान सामग्री प्रबंधन का निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय में पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही ईवीएम के सुरक्षित रख-रखाव और परिवहन पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि मतदान और मतगणना की प्रक्रिया सुचारू एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।0
0
Report
पंचायत राज के दूसरे चरण में ग्रामीण मतदान तेज, कायड़ केंद्र पर उत्साह
Ajmer, Rajasthan:पंचायत राज के दूसरे चरण का मतदान जारी है... ग्रामीण सरकार के लिए ग्रामीण मतदाता उत्साह के साथ सरपंच और पंच का चुनाव कर रहे हैं.. अजमेर के कायड़ मतदान केंद्र पर भी मतदाताओं का उत्साह कतार के रूप में देखा गया .. ग्रामीण क्षेत्र के युवा वर्ग की भागीदारी इस बार अलग परिणाम की ओर इंगित करती दिखाई दी।0
0
Report
Advertisement
कोटा मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाएं, चोरियां बढ़ीं, परिसर के कई जगह कैमरे बंद
Kota, Rajasthan:कोटा मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं की भरमार, लगातार बढ़ रही चोरियों की घटना, मेडिकल कॉलेज में लगातार सक्रिय चोर, परिसर में कई जगह बंद पड़े कैमरे, बूंदी से आए मरीज की कटी जेब, 2हजार से अधिक नकदी की हुई चोरी, NMCH अधीक्षक आशुतोष शर्मा का कहना "अस्पताल में सुविधा निःशुल्क, अनावश्यक पैसे नहीं लाएं परिजनों, अटेंडर को सतर्क रहने की जरूरत", परिसर में नए कमरे लगाने एवं पुलिस गश्त बढ़ाने की कही बात0
0
Report
मध्य प्रदेश में सीएम का बैतूल दौरा: तेंदूपत्ता बोनस और विकास योजनाओं की सौगात
Betul, Madhya Pradesh:एंकर - मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल बैतूल दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले के लिए कई बड़ी सौगातें लेकर आने वाला है। पुलिस ग्राउंड में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 3 लाख 69 हजार तेंदूपत्ता संग्राहकों के खातों में 30 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि ट्रांसफर करेंगे। इस बोनस का लाभ सिर्फ बैतूल ही नहीं,बल्कि पांढुर्णा,छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम जिले के तेंदूपत्ता संग्राहकों को भी मिलेगा। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ग्राम वन समितियों को 6 करोड़ 35 लाख रुपये का काष्ठ लाभांश भी वितरित करेंगे। यानी एक ही मंच से वन समितियों और हजारों वनवासियों को आर्थिक लाभ मिलने जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बैतूल जिले को 443 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की बड़ी सौगात भी देंगे। इन विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा जिसमें 40 हजार लोगों के पंहुचने की उम्मीद है। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी,जिसका मुख्यमंत्री अवलोकन करेंगे। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री का यह दौरा तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण के साथ बैतूल जिले के विकास को नई रफ्तार देने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। अब सबकी नजरें मुख्यमंत्री की घोषणाओं और विकास कार्यों की सौगात पर टिकी हैं।0
0
Report
मंडला रेलवे हादसा: 11 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, जांच जारी
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला - ट्रेन से कटकर 11 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत मंडला के नैनपुर रेलवे स्टेशन नंबर-3 पर शहडोल ट्रेन की चपेट में आने से 11 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा डेरा घूमने वाले परिवार से था और भिक्षा मांगकर अपना जीवनयापन करता था। हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी नैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
सोनभद्र में अर्नब तूफान के बाद बारिश से जाम, 32 पर मुकदमा दर्ज
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में अर्नब तूफान के असर से मौसम बदला हुआ है। लगातार बारिश के बीच सड़कों पर लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर लोढ़ी टोल प्लाजा से मारकुंडी घाटी तक ट्रकों की मनमानी पार्किंग से जाम की समस्या बढ़ गई। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने ग्राउंड पर उतरकर बारिश में भीगते हुए पुलिस और यातायात टीम के साथ मोर्चा संभाला। काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर यातायात सुचारु कराया गया। खनन बैरियर से बचने के लिए हाईवे पर बेवजह ट्रक खड़े करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। पुलिस ने 16 ट्रक मालिकों और 16 चालकों समेत कुल 32 लोगों के खिलाफ रॉबर्ट्सगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।0
0
Report
PET-2026: गाजीपुर में पहली पाली में 58% उपस्थिति, DM ने केंद्रों का औचक निरीक्षण
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर PET परीक्षा में 3510 परीक्षार्थी ने छोड़ी परीक्षा, डीएम अनुपम शुक्ला ने विभिन्न केंद्रों का किया निरीक्षण PET-2026 की प्रथम पाली में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित, परीक्षा में सामने आई कम उपस्थिति जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई प्रारंभिक अर्हता परीक्षा, कुल 8352 परीक्षार्थियों को होना था शामिल प्रथम पाली में सिर्फ 4842 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, जबकि 3510 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित करीब 58 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा में लिया हिस्सा, लगभग 42 प्रतिशत अभ्यर्थी नहीं पहुंचे केंद्रों पर परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने विभिन्न केंद्रों का किया औचक निरीक्षण गाजीPURE में प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा यानी PET-2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में कुल 8352 परीक्षार्थियों में से 4842 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 3510 परीक्षार्थी परीक्षा से गैरहाजिर रहे। परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला खुद विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। बारिश को भी कम उपस्थिति की एक वजह बताया गया है। बता दें कि गाजीपुर में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा PET-2026 शुक्रवार, 30 अक्टूबर को जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि जिले में 19 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली में लगभग 50 से 60 प्रतिशत उपस्थिति रही है। उन्होंने कम उपस्थिति के पीछे बारिश के मौसम को भी एक वजह बताया। डीएम ने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी की गई हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है और कहीं से भी किसी तरह की समस्या की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि परीक्षा का अगला चरण शुक्रवार की दूसरी पाली में आयोजित होगा, जबकि एक नवंबर को भी परीक्षा का सत्र प्रस्तावित है। इसके लिए जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी हैं और सभी संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। फिलहाल गाजीपुर में PET-2026 की प्रथम पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अब प्रशासन की नजर आगामी पालियों की परीक्षा को भी व्यवस्थित और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने पर है। बाइट- अनुपम शुक्ला- डीएम, गाजीपुर0
0
Report
कासगंज में भारी पेड़ टूटकर गिरा, बाइक सवार की दर्दनाक मौत
Kasganj, Uttar Pradesh:यूपी के कासगंज में सहावर-एटा मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां खितौली मोड़ के समीप अचानक एक भारी-भरकम यूकेलिप्टस का पेड़ 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन को तोड़ते हुए बाइक सवार फेरीवाले पर जा गिरा। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे की है। थाना अमांपुर क्षेत्र के ग्राम खुशहालपुर निवासी 30 वर्षीय भोले पुत्र चिरौंजी बाइक पर फेरी लगाकर अपना जीवनयापन करते थे। सुबह वे रोज की तरह अपने काम से सहावर-एटा मार्ग से गुजर रहे थे। जैसे ही वे खितौली मोड़ से कुछ दूरी पहले पहुंचे, तभी सड़क किनारे खड़ा एक पुराना और भारी यूकेलिप्टस का पेड़ अचानक भरभराकर गिर पड़ा। पेड़ गिरते समय पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आ गया और तारों को तोड़ता हुआ सीधे बाइक सवार भोले के ऊपर जा गिरा। पेड़ और तारों के नीचे दबने से बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और भोले को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय निवासियों ने तुरंत पुलिस और विद्युत विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बाइट सीओ दुर्गेश मिश्रा0
0
Report
Advertisement
यमुना की सफाई पर टकराव: मनोज तिवारी की डुबकी पर कालिंदी कुंज ने चैलेंज दिया
New Delhi, Delhi:बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने यमुना में डुबकी लगाई थी अब आप विधायक कुलदीप कुमार कालिंदी कुंज पहुंचे और मनोज तिवारी को चेलेंज किया की यहाँ डुबकी लगाए। बीजेपी सांसद कह रहे है यमुना साफ़ हो गई में भी देखने आया कालिंदी कुंज यहाँ देखे यमुना का क्या हाल है मनोज तिवारी अपने पाप का प्रश्चित किया डुबकी लगाकर की वो यमुना साफ़ नहीं कर पाए। मनोज तिवारी झूठ बोल रहे है की यमुना साफ़ है, मनोज तिवारी और किरेन रिजिजू प्रतियोगिता करना चाहते है, कालिंदी कुंज आए यहाँ करे प्रतियोगिता। अब छठ पूजा है तो डिफ़ोमिंग का छिड़काव करा देंगे, यह यमुना की गंदगी नहीं निकाल पाए है तो यमुना क्या साफ़ करेंगे। इनसे दिल्ली में सीवर साफ़ नहीं हो रहे है। दिल्ली की सरकार दो साल हो रहे है थोड़ा भी साफ़ नहीं कर पाए, नाव को क्रूज बता रहे है.0
0
Report
जयपुर में 24 करोड़ के यूएसडीटी क्रिप्टो सिंडिकेट का भंडाफोड़
Jaipur, Rajasthan:राजधानी जयपुर में फर्जी बैंक खातों, मर्चेंट QR कोड और क्रिप्टो करेंसी के जरिए चल रहे अंतरराष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। जयपुर पश्चिम की वैशाली नगर थाना पुलिस ने नेटवर्क के मुख्य सरगना विकास ढाका को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी और उसके साथियों ने पिछले दो वर्षों में करीब 24 करोड़ रुपए का USDT क्रिप्टो करेंसी लेनदेन किया है। इस नेटवर्क के तार दुबई तक जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी रिसॉर्ट और रेस्टोरेंट में काम करने वाले गरीब और सीधे-साधे मजदूरों को पैसों का लालच देकर उनके दस्तावेज हासिल करता था। उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर बैंक खाते खुलवाकर उनका इस्तेमाल साइबर ठगी और अवैध ऑनलाइन गैंबलिंग की रकम को इधर-उधर करने में किया जाता था। 20 दिन पहले जयपुर आया था नेटवर्क फैलाने। एसीपी वैशाली नगर अदिती उपाध्याय ने 27 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वैशाली नगर की नेमी सागर कॉलोनी स्थित चड्ढा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 202 में विकास ढाका और उसके साथी USDT और क्रिप्टो करेंसी के जरिए अवैध लेनदेन तथा साइबर ठगी का बड़ा नेटवर्क चला रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वैशाली नगर थाना पुलिस और DST की टीम ... तकनीकी इनपुट और इंटेलीजेंस के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर विकास ढाका को पकड़ा। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी करीब 20 दिन पहले ही जयपुर आया था। उसका मकसद राजधानी में अपने सिंडिकेट का नेटवर्क विस्तार करना और नए म्यूल बैंक खातों व मर्चेंट नेटवर्क को संचालित करना था। मजदूरों के दस्तावेजों से खुलवाते थे बैंक खाते। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राजस्थान के अलग-अलग जिलों में अपना नेटवर्क चला रहा था। जैसलमर और सीकर के आसपास के रिसॉर्ट और रेस्टोरेंट में काम करने वाले मजदूरों को पैसों का लालच दिया जाता था। आरोपी मजदूरों के पहचान पत्र और KYC दस्तावेज लेकर उनके नाम पर निजी बैंकों और पेमेंट्स बैंकों में चालू और बचत खाते खुलवाता था। एयरटेल पेमेंट्स बैंक में मर्चेंट QR कोड भी तैयार करवाए जाते थे। इन खातों और QR कोड को देशभर में सक्रिय साइबर ठगों और अवैध ऑनलाइन गैंबलिंग प्लेटफॉर्म से जुड़े लोगों को उपलब्ध करवाया जाता था। साइबर ठगी और ऑनलाइन गैंबलिंग से प्राप्त रकम पहले इन बैंक खातों और मर्चेंट QR कोड में जमा करवाई जाती थी। इसके बाद आरोपी रकम को तत्काल USDT यानी टेथर क्रिप्टो करेंसी में तब्दील कर देता था। पुलिस के अनुसार इसके बाद दुबई स्थित हवाला और क्रिप्तो नेटवर्क के माध्यम से रकम को लिक्विडेट किया जाता था। फिर इसे व्हाइट मनी के रूप में भारतीय बाजार में खपाने का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने पिछले दो वर्षों के दौरान आरोपी और उसके साथियों के करीब 24 करोड़ रुपए के USDT लेनदेन की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9 मोबाइल फोन, 8 फिनो पेमेंट डेबिट कार्ड किट और गूगल पे स्कैनर रोल बरामद किए हैं। अब साइबर सेल और तकनीकी टीम जब्त मोबाइलों का फॉरेंसिक विश्लेषण कर रही है। मोबाइल में मौजूद क्रिप्टो वॉलेट, डिजिटल कीज, टेलीग्राम सिंडिकेट चैट और सक्रिय बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य एजेंटों, हवाला कारोबारियों और विदेशी संपर्कों की पहचान करने में जुटी है। यह भी जांच की जा रही है कि किन-किन साइबर ठगी और ऑनलाइन गैंबलिंग नेटवर्क को इन खातों और QR कोड के जरिए रकम ट्रांसफर करने की सुविधा दी गई।0
0
Report
संभल । दरगाह जनेटा खानकाह दरगाह शरीफ के उर्स की परमीशन के मामले में HC का क्या आया आदेश ?
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । दरगाह जनेटा खानकाह दरगाह शरीफ में लगने वाले सालाना उर्स पर प्रशासन की पाबंदी के मामले में हाईकोर्ट से बड़ी खबर । उर्स की परमिशन के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम आदेश . हाईकोर्ट ने उर्स के आयोजन की परमिशन के मामले में 4 महीने के अंदर नियमानुसार फैसला लेने के आदेश दिए । प्रशासन ने दरगाह जनेटा खानकाह दरगाह शरीफ पर लगने वाले उर्स ए कादरी चिश्ती मोअज्जमी नौशाही के आयोजन पर पर लगा रखी है पाबंदी । दरगाह की उर्स कमेटी ने प्रशासन की पाबंदी के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर कर 18 नवंबर से 23 नवंबर तक उर्स के आयोजन की अनुमति मांगी थी । चन्दौसी तहसील के दरगाह जनेटा खानकाह दरगाह शरीफ का मामला ।0
0
Report
Advertisement
