icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, राजनांदगांव में परिचयात्मक बैठक

Rajnandgaon, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी यूसीसी लागू करने की तैयारियां अब तेज होती नजर आ रही हैं। इसी सिलसिले में राजनांदगांव के जिला पंचायत सभागार में एक महत्वपूर्ण परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई है। बैठक में राजनांदगांव के साथ-साथ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और कवर्धा जिले से पहुंचे प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। बैठक में शामिल होने वाले प्रतिनिधियों को यूनिफॉर्म सिविल कोड से जुड़ी प्रारंभिक जानकारी दी जाएगी। यूसीसी के प्रावधान, इसकी आवश्यकता और इसे लेकर आगे की प्रक्रिया के संबंध में प्रतिनिधियों को जानकारी दिए जाने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि बैठक में रायपुर से सचिव स्तर के अधिकारियों के भी पहुंचने की संभावना है। ऐसे में बैठक को यूसीसी को लेकर सरकार की तैयारियों की दिशा में अहम माना जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से बैठक को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब नजर इस बात पर है कि बैठक में यूसीसी को लेकर प्रतिनिधियों को किस तरह की जानकारी दी जाती है और इसके क्रियान्वयन को लेकर आगे क्या रणनीति सामने आती है फिलहाल यूसीसी को लेकर छत्तीसगढ़ में तैयारियां तेज हो गई हैं और राजनांदगांव में आयोजित यह बैठक इसी प्रक्रिया की महत्वपूर्ण कड़ी मानी जा रही है।
0
0
Report

खपरगंज विवाद के बाद जेल से शोहेल-रमजान को रायपुर शिफ्ट, गिरफ्तारी तेज

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के खपरगंज में पुरानी रंजिश को धार्मिक रंग दिए जाने के बाद पुलिस दोनों पक्षों के आरोपियों की लगातार गिरफ्तारी कर रही है। इसी बीच बिलासपुर केंद्रीय जेल में बंद शोहेल और रमजान सुरक्षा व्यवस्था के बीच रायपुर जेल भेज दिया गया। दोनों को साउथ की ओर जाने वाली ट्रेन से रायपुर रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि मामले में बंद आरोपियों से मिलने उनके परिचित लगातार जेल पहुंच रहे हैं और दोनों पक्षों से जुड़े लोगों की मौजूदगी को देखते हुए जेल प्रशासन सतर्क है। आशंका है कि मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ सकते हैं, जिससे जेल के भीतर विवाद या टकराव की स्थिति बन सकती है। इसी को देखते हुए शोहेल और रमजान को रायपुर शिफ्ट किया गया है। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए खपरगंज विवाद के अन्य आरोपियों को भी अलग-अलग जेलों में भेजा जा सकता है। मामले में दोनों पक्षों से आरोपियों की गिरफ्तारी का सिलसिला अभी जारी है।
0
0
Report
Advertisement

तिहरी में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल, डॉक्टरों की अटैचमेंट से सेवाएं प्रभावित

New Tehri, Uttarakhand:टिहरी जिले में स्वास्थ्य विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल उठ रहे है, मामला दर असल जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से डॉक्टरों को जिला मुख्यालय सीएमओ ऑफिस में अटैच करने का है जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में लोगो को स्वास्थ्य सुविधाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है, वही जिला अस्पताल बौराडी के 3 डॉक्टरों को भी सीएमओ ऑफिस अटैच किया गया है वही मूल तैनाती वाले कई डॉक्टर भी दूसरी जगहों पर अटैच है जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है, मामले में सीएमओ डॉ रामप्रकाश का कहना है कि जरूरत के अनुरूप ही डॉक्टरों की तैनाती की गई है और सीएमओ ऑफिस में भी काम ज्यादा होने के चलते भी अटैच किया गया है।
0
0
Report

मेरठ में आंगनवाड़ी कर्मचारी मानदेय 8 से 12 हजार, योगी सरकार का बड़ा फैसला

मेरठ में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, मानदेय 8 से बढ़कर 12 हजार होने पर जताया योगी सरकार का आभार उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 8 हजार से बढ़ाकर 12 हजार किए जाने के बाद जमीनी स्तर पर खुशी देखी जा रही है। मेरठ में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। एक आंगनवाड़ी केंद्र पर महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब घर पर 10 हजार की गड्डी के साथ 2 हजार एक्स्ट्रा भी आएंगे, जो पहले कभी नहीं हो पाता था। बहुत ज्यादा खुशी है, 8 से 12 हमारा मानदेय हो गया है। एक 10 हजार की गड्डी भी हम पूरे महीने पर अपने घर पर नहीं ला पाते थे, अब 10 हजार आएंगे और 2 हजार एक्स्ट्रा भी होंगे उसके ऊपर तो बहुत ही ज्यादा खुशी है कि हमारा मानदेय 12 हजार हुआ। और हमें सरकार से उम्मीद है अगली बार जब सरकार आएगी तो हमारा मानदेय 20 के पार करेगी। हमारे लिए सरकार ने सोचा बहुत ही अच्छा किया क्योंकि हमारे काम बहुत ही ज्यादा हैं। और कल रात से बहुत ही ज्यादा खुशी हो रही है कि सरकार ने हमारे लिए सोचा, जो कहा वो करके दिखाया। योगी सरकार के लिए बहुत खुशी है कि उन्होंने हमसे किया वादा पूरा किया। हम सभी में बहुत ही ज्यादा हर्षोल्लास है, आज का दिन बहुत ही खुशी का दिन है। कल तो हम प्रोग्राम देखने गए थे, आज हम सब पार्टी करने वाले हैं कि हमारा मानदेय 12 हजार हुआ। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि काम के बोझ के हिसाब से मानदेय बढ़ना जरूरी था और योगी सरकार ने उनका वादा पूरा किया है। अब उन्हें उम्मीद है कि अगली बार ये मानदेय 20 हजार के पार पहुंचेगा।
0
0
Report

महेंद्र भट्ट ने 2027 के लिए भाजपा की हैट्रिक व बूथ मजबूत पर जोर दिया

Noida, Uttar Pradesh:हलद्वानी: उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पर कहा, "...2027 के चुनाव में कार्यकर्ताओं की भूमिका के विषय पर चर्चा होगी। हर बूथ पर हमारा संगठन मजबूत हो, उस दिशा में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मार्गदर्शन हमें प्राप्त होगा। भाजपा उत्तराखंड में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए तत्पर है। हमने अपने सभी कार्यकर्ताओं को समयबद्ध तरीके के कार्यक्रम दिए हुए हैं और उन कार्यक्रमों के आधार पर पार्टी 2027 में हैट्रिक बनाएगी..." उन्होंने बनभूलपुरा रेलवे ज़मीन पर कब्ज़े के मामले में आज आने वाले सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कहा, "न्यायालय का जो भी फैसला होता है, हम उसका सम्मान करते हैं। सभी को न्यायालय के फैसले का इंतजार है..." उन्होंने हल्द्वानी 'शुद्धिकरण' विवाद पर कहा, "इसको किसी राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं देखना चाहिए...कांग्रेस समाज को बांटना चाहती है इसलिए कांग्रेस ने इसे जो जातिगत स्वरूप देने का प्रयास किया है, जनता उसे नकारेगी और जनता भाजपा के साथ खड़ी है..."
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बेगूं नगर पालिका क्षेत्र में 35 वार्डों के लिए मतदान जारी, सुबह 10 बजे तक 22.20% वोटिंग

Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगर पालिका क्षेत्र में आज 35 वार्डों के लिए मतदान जारी है। सुबह 7 बजे शुरू हुए मतदान में सुबह 10 बजे तक 22.20 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही देखने को मिल रही है। कई केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें भी नजर आईं। वहीं चुनावी माहौल के बीच प्रत्याशी भी मतदाताओं के बीच पहुंचकर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। कुछ वार्डों में प्रत्याशी द्वारा मतदाताओं के पैर छूकर भी वोट देने का आग्रह किया जा रहा है। फिलहाल मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया जारी है।
0
0
Report

पूर्व विधायक सुरेंद्र जाड़ावत ने EVM खामियों और पुलिस हस्तक्षेप के आरोप लगाए

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ नगर परिषद चुनाव में पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने वार्ड नंबर 14 में लाइन में लगकर मतदान किया। मतदान के बाद जाड़ावत ने कई मतदान केंद्रों पर EVM मशीनों में खराबी और पुलिस हस्तक्षेप की शिकायतें सामने आने का दावा किया। उन्होंने कहा कि कई जगह मशीनें एक से सवा घंटे तक चालू नहीं हो पाईं। जाड़ावत ने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर पुलिस बिना वजह आधार कार्ड चेक कर रही है, जिससे मतदान का माहौल प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन पर भाजपा के दबाव में अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष मतदान की अपील की। साथ ही कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रशासन को बिना किसी दबाव के निष्पक्ष चुनाव कराना चाहिए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top