icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बागपत के गड्ढों में बाइक गिरने से नगर पालिका पर उठे सवाल

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती जहां एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर बने गहरे गड्ढे में एक बाइक सवार अचानक गिर जाता है। गड्ढा इतना बड़ा है कि पूरी बाइक उसमें समा जाती है, जिससे हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। यह पूरी घटना पास में लगी एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब वायरल हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में जलभराव और सड़कों पर बने गड्ढों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। गंदगी और पानी भरने से लोग परेशान हैं और कई बार नगर पालिका अधिकारियों से शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
0
0
Report

बागपत में पशु तस्करों के साथ मुठभेड़: दो घायल, गिरफ्तार; तमंचा और वाहन जब्त

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है।इस मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गोली लगने से घायल हो गए थे, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं, तीसरे आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।यह सभी आरोपी पशु तस्करी और चोरी की दर्जनों वारदातों में वांछित थे और वेस्ट यूपी व हरियाणा के करीब 7 जिलों की पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई थी।यह पूरी कार्रवाई सिंघावली अहीर थाना पुलिस द्वारा की गई, जिसे बड़ी सफलता माना जा रहा है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक Tata Magic और अवैध तमंचे भी बरामद किए हैं।इस मामले का खुलासा करते हुए बागपत के एसपी Suraj Kumar Rai ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और कई जिलों में वांटेड थे।फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है。
0
0
Report

इरफान अंसारी बोले—बीजेपी ने मतदान प्रतिशत धीमा किया, क्या साजिश?

Ranchi, Jharkhand:पश्चिम बंगाल में हो रहे पहले चरण के वोटिंग को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, जो जानकारी मिल रही है बीजेपी ने अपने सभी तंत्र का इस्तेमाल कर पोलिंग प्रतिशत को स्लो कर दिया है। एक आदमी की तीन तीन बार जांच हो रही है ये बड़ी साजिश है। बंगाल में हमेशा लोग उत्साहित होकर औसत से अधिक मतदान किया है, पर आप क्या बैक डोर से सरकार बना लीजिएगा, वहां सेक्युलर सरकार बनेगी और बिना कांग्रेस के सरकार नहीं बनेगी। जांच से लोग परेशान हो रहे हैं वोट नहीं कर पा रहे हैं। ये बीजेपी की चाल है पर जनता के इरादे का पर्दाफाश करेगी। बाइट इरफान अंसारी, मंत्री
0
0
Report
Advertisement

किन्नरों के बारात में हंगामा: नेग के विवाद पर फायरिंग, गिरफ्तारी

Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं डिटेल थाना कुंवर गांव क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में बीती रात प्रेम शंकर की बेटी की बारात थाना मूसा जाग क्षेत्र के गांव कथरा निवासी नेमचंद्र के घर से आई थी दुल्हन के पिता प्रेम शंकर मौर्य के मुताबिक शाम की शादी की सभी रस में पूरी हो गई थी लेकिन प्रातः के समय भांवरो की रस्म शुरू होने वाली थी इसी दौरान बोलेरो कर में सवार आधा दर्जन किन्नर दुल्हन के घर के नजदीक ठहरी बारात परिसर में आ गये और दूल्हा पक्ष से अपने₹11000 मांगने लगे किन्नरो कीनन को देखते ही दुल्हन पक्ष के तमाम नातेदार रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए दुल्हन के पिता के मुताबिक दूल्हा के पिता ₹1100 हाथ में लेकर कीनन को दे रहे थे लेकिन किन्नर₹11000 नेग की मांग को लेकर अड़े हुए थे रूपयो की मांग पूरी न करने पर किन्नर अपना अर्धनग्न शरीर को लेकर अश्लील हरकतें करना शुरू कर दी जिससे बाराती लोग विरोध कर रहे थे इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहां सुनी हो गई बात आगे बढ़ गई तो पहले तो बताओ शुरू हुआ इसके तुरंत ही बोलेरो कर में रखा तमंचा निकालकर एक किन्नर ने फायर शुरू कर दिया पथराव में बाराती पक्ष का गौरव निवासी कथरा घायल हो गया फायरिंग से बारात स्थल पर भगदड़ मच गई गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और कीनन की गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें कई लाठी डंडे और तमंचा बरामद हुआ कुछ धारदार हथियार भी मिले जैसे कैंची किन्नरो को उन्हीं की गाड़ी में बिठा दिया गया थाने ले जाने की से पहले गांव वाले गाड़ी को घेर लिया और विरोध करने लगे हंगामा काटने लगे बाराती लोग मौके पर उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग पर पर लोगों द्वारा समझाने पर कीनन की गाड़ी पुलिस हिरासत में आगे बढ़ाने दी पुलिस सभी गिरफ्तार करीब आधा दर्जन किन्नर को थाने ले गई इसके बाद भावरो की रस्म शुरू की गई इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया मौके से तमंचा बरामद हुआ है किन्नरो को हिरासत में लिया गया है तहरीर आने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी
0
0
Report
Advertisement

सफाई कर्मचारियों के वेतन-शिफ्ट-आईडी मांगों पर अनिश्चितकालीन हड़ताल: क्या होगा शहर का हाल?

Khajuria Khurd, Bihar:मोहनिया नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था ठप, कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर किया कार्य बहिष्कार, अधिकारों के लिए उठाई आवाज। वियो - नगर पंचायत मोहनिया के सफाई कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों के लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। सफाई कर्मियों का आरोप है कि वे साल 2011 से लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन आज 15 साल बीत जाने के बाद भी उनकी स्थिति जस की तस बनी हुई है। कर्मियों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। सफाई कर्मियों ने मीडिया से बात करते हुए अपनी पीड़ा व्यक्त की। उनकी मुख्य मांगें निम्नलिखित हैं: वेतन में बढ़ोतरी: वर्तमान में कर्मियों को लगभग ₹10,000 मासिक वेतन मिलता है, जिसमें से पीएफ कटौती के बाद मात्र ₹9,700 ही हाथ में आते हैं। कर्मियों की मांग है कि इसे बढ़ाकर ₹15,500 से ₹16,000 किया जाए। शिफ्ट में बदलाव: वर्तमान में कर्मियों से दोनों समय (सुबह-शाम) काम लिया जा रहा है, जिससे उनका आने-जाने का खर्च काफी बढ़ गया है। वे इसे एक शिफ्ट में करने की मांग कर रहे हैं। पहचान और वर्दी: कर्मियों का कहना है कि शहर के लिए दिन-रात काम करने के बावजूद उनके पास न तो कोई आधिकारिक पहचान पत्र (ID Card) है और न ही यूनिफॉर्म। बिना किसी पहचान के उन्हें समाज में वह सम्मान नहीं मिल पाता जिसके वे हकदार हैं। सफाई कर्मी ओमप्रकाश और उनके साथियों ने बताया कि बार-बार नगर पंचायत प्रशासन और कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वेतन समय पर न मिलने से उनके घरों में आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सफाई व्यवस्था ठप होने से शहर में गंदगी का अंबार लग सकता है, लेकिन कर्मियों का कहना है कि अब यह लड़ाई उनके अस्तित्व और सम्मान की है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस दिशा में क्या कदम उठाता है।
0
0
Report

नीर जल विवाद: खटाव ने रास्ता रोको कर पानी जारी करने की मांग की

Satara, Maharashtra:सातारा - सातारा जिल्ह्यातील नेर धरणातील पाण्यावर प्राधान्यक्रमाने खटाव तालुक्याचा हक्क असताना सध्या हे पाणी माण तालुक्यात सोडून खटावकरांवर अन्याय केला जात आहे. उन्हाळी हंगामासाठी तसेच खटावच्या लाभक्षेत्रातील गावोगावच्या पाणीपुरवठा योजना सुरळीत कार्यान्वीत करण्यासाठी नेरचे पाणी त्वरित सोडण्यात यावे या मागणीसाठी खटाव येथे रास्तारोको आंदोलन करण्यात आले. यावेळी पाटबंधारे विभागाकडून येत्या आठ दिवसात येरळा नदी पात्रातून पाणी सोडण्याचे आश्वासन देण्यात आल्यानंतर आंदोलन स्थगित करण्यात आले.
0
0
Report
Advertisement

पटना में पुलिस पर पथराव: दो दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

Patna, Bihar:लोकेशन--पटना एंकर--राजधानी पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के सांई मंदिर आम बागीचा इलाके में एक युवक को पकड़ने गई पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में दो दारोगा और एक सिपाही घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। जानकारी के मुताबिक, बापू टावर के पास पुलिस जांच अभियान के दौरान एक बाइक पकड़ी गई थी, जिस पर कई ट्रैफिक चालान लंबित थे। बाइक को थाना लाया गया, लेकिन आरोपी युवक पुलिस को चकमा देकर बाइक लेकर फरार हो गया। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान कर पुलिस टीम उसे पकड़ने सांई मंदिर आम बागीचा पहुंची। यहां स्थानीय लोगों ने बाइक देने से इनकार कर दिया और पुलिस से उलझ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और छापेमारी कर एक महिला समेत चार लोगों—मंजू देवी, बंटू कुमार, रूमी राज और रवि कुमार—को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस पर हमला करने का मामला गर्दनीबाग थाने में दर्ज किया गया है। साथ ही अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
0
0
Report

Amritpal Singh NSA के तहत डिब्रूगढ़ जेल से रिहा, फिर गिरफ्तारी की संभावना

Noida, Uttar Pradesh:पंजाब पुलिस की एक टीम डिब्रूगढ़ केंद्रीय जेल में दाखिल हुई। खालिस्तान समर्थक और खादूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह की राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत हिरासत की अवधि 22 अप्रैल को समाप्त हो गई। उन्हें एनएसए के तहत लगभग तीन साल से डिब्रूगढ़ केंद्रीय जेल में रखा गया था। उन्हें आज डिब्रूगढ़ केंद्रीय जेल से रिहा किया जाना है। हालांकि, उन्हें एक अन्य मामले में फिर से गिरफ्तार किया जाएगा। यह गिरफ्तारी पंजाब पुलिस द्वारा पंजाब के अजनाला पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले में की जाएगी। दोबारा गिरफ्तारी के बाद, उनके उसी जेल में रहने की संभावना है। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए पूरी कानूनी प्रक्रिया पंजाब पुलिस द्वारा पूरी की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

मंदसौर में युवती से दुष्कर्म के बाद ब्लैकमेलिंग, चाकू से हमला

Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, आरोप है कि आरोपी जुनैद ने युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया और उसी के आधार पर उसे ब्लैकमेल कर रहा था, वीडियो डिलीट करने के बदले उसने मिलने की शर्त रखी, और उससे दोबारा दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा लेकिन जब युवती ने मना किया तो नाराज युवक ने उसे पर चाकू से हमला भी कर दिया जिससे उसके हाथ में चोट आई। बताया जा रहा है कि युक्ति रानी(परिवर्तित नाम) वेडिंग इवेंट में काम करती थी जहाँ उसकी मुलाकात जुनैद नाम के युवक से हुई दोनों के बीच दोस्ती हुई इसी दौरान युवक ने गुटके में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती से दुष्कर्म किया और नशे की हालत में उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया इसी वीडियो के आधार पर वह युवती को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था वीडियो डिलीट करने के लिए जब युवती ने कहा तो जुनैद ने अपने दोस्त के कमरे पर बुलाया जहाँ पर उसके साथ फिर दुष्कर्म का प्रयास किया गया विरोध करने पर युवती पर जुनैद ने चाकू से हमला किया घटनाक्रम के बाद किसी तरह से युवती किसी तरह निकाली और कोतवाली थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी जुनैद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर दुष्कर में दुष्कर सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायालय में पेश किया गया है आरोपी से पूछताछ कर यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इस कार्य में उसका सहयोग करने वाले और भी लोग थे यदि और किसी की सलिप्तता भी इसमें पाई जाती है तो उन पर भी मामला दर्ज किया जाएगा। मंदसौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल ने बताया कि पीड़िता ने थाना कोतवाली पर दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाई है और इसमें जुनैद नाम का आरोपी है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है और पूछताछ के दौरान जुर्म स्वीकार किया है। उस न्यायालय में भी पेश किया गया है और उसमें पीड़िता ने ये भी बताया है कि आरोपी द्वारा उससे मारपीट की है और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया है। एफआईआर में जो धाराएं लगी है और उसमें पीड़ित, पीड़िता ने जो बताया है, उसके अनुसार जो भी नवीन तथ्य आते हैं, उसके अनुसार विवेचना में कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

हिसार के अर्णव गांधी ने जेईई मेन में हरियाणा टॉप कर इतिहास रचा

Hisar, Haryana:हिसार के रहने वाले अर्णव गांधी ने 2026 की जेईई मेन परीक्षा में हरियाणा में टॉप किया है, जबकि ऑल इंडिया स्तर पर उनकी रैंक 22वें स्थान पर है। टॉप 25 में आने से अर्णव के घर में खुशी का माहौल है। उनके माता-पिता, जो पेशे से डॉक्टर हैं, का कहना है कि उन्हें यकीन था कि अर्णव अच्छा करेगा, लेकिन इस तरह से टॉप करेगा, उन्होंने नहीं सोचा था। फिलहाल अर्णव गांधी चंडीगढ़ में जेईई एडवांस्ड की तैयारी कर रहा है। अर्णव ने कहा कि इस बार जेईई मेन के नतीजों ने उसका आत्मविश्वास बढ़ा दिया है और उसे नई प्रेरणा मिली है। वह दिन में 8 घंटे पढ़ाई करता था, लेकिन उसने अपने शौक भी जिंदा रखे। वह क्रिकेट खेलने का बड़ा शौकीन है और विराट कोहली का प्रशंसक है। अर्णव गांधी को जेईई मेन में हरियाणा में टॉप करने पर बधाई देने का सिलसिला जारी है। अर्णव की कामयाबी पर उनके दादा बेहद खुश हैं। उनके दादा एच आर गांधी का कहना है कि अर्णव में संस्कार हैं जो आज के बच्चों में कम देखने को मिलते हैं। अर्णव की कामयाबी को लेकर उनकी माता श्वेता गांधी का कहना है कि माता-पिता को अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा समय देना चाहिए, तो वे हमेशा कामयाब होंगे। उन्होंने बताया अर्णव शुरू से ही मोबाइल और सोशल मीडिया से दूर रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top