227409
Amethi - गौरीगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में हुई झड़प
Gauriganj, Uttar Pradesh:अमेठी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में हुई झड़प, सादी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर हुई हाथापाई, ईडी द्वारा राहुल गांधी को दिए गए नोटिस और जल निगम में हुए भ्रस्टाचार को लेकर ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट जा रहे थे कांग्रेसी प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का पुतला फूंकने के दौरान हुई झड़प अमेठी के गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय के पास का मामला।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आर्म्स एक्ट के आरोपी गणेश माली ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी कबूला
Ujjain, Madhya Pradesh:आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार गणेश माली ने पूछताछ में ट्रॉली चोरी करना कबूला, पुलिस अब बरामदगी में जुटी उज्जैन। नीलगंगा पुलिस ने चाकू लेकर घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की वारदात का भी खुलासा हुआ है। आरोपी की पहचान गणेश पिता नारायण माली, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम जैथल, थाना घट्टिया के रूप में हुई है。 पुलिस के अनुसार मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वाकणकर ब्रिज के आगे एक व्यक्ति खटकेदार चाकू लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया。 तलाशी लेने पर उसके पास से खटकेदार चाकू बरामद हुआ। चाकू रखने का लाइसेंस मांगने पर आरोपी ने लाइसेंस नहीं होना बताया। इसके बाद पुलिस ने चाकू जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया。 आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने उसकी गतिविधियों को लेकर पूछताछ की। इसी दौरान उसने नीलगंगा थाना क्षेत्र में हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की वारदात कबूल कर ली。 पुलिस के मुताबिक, 7 अगस्त को सांवराखेड़ी स्थित खेत में ग्रे रंग की ट्रॉली खड़ी की गई थी। ट्रॉली पर लाल-सफेद रंग के पट्टे बने हुए थे। अगले दिन सुबह करीब 10 बजे जब मालिक खेत पर पहुंचा तो ट्रॉली वहां से गायब थी। आसपास तलाश करने के बाद भी जब ट्रॉली का पता नहीं चला तो उसने नीलगंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी。 अब पुलिस पूछताछ में आरोपी गणेश माली ने इसी ट्रॉली को चोरी करना स्वीकार किया है। हालांकि चोरी गई ट्रॉली अभी पुलिस के हाथ नहीं लगी है। पुलिस उसकी बरामदगी के लिए प्रयास कर रही है। पुलिस ने आरोपी गणेश माली का पुराना रिकॉर्ड खंगाला तो नीलगंगा थाने में उसके खिलाफ दो पुराने आपराधिक मामले दर्ज होना सामने आया। पुलिस अब उससे चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है。 पुलिस का कहना है कि आरोपी की निशानदेही और पूछताछ के आधार पर चोरी गई संपत्ति की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह किसी अन्य वारदात में शामिल रहा है या नहीं।0
0
Report
उज्जैन के काल भैरव मंदिर के बाहर बोतल बेचने पर विवाद, भिड़ंत; क्रॉस एफआईआर
Ujjain, Madhya Pradesh:बोतल बेचने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचा, पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई शुरू की उज्जैन के प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर के बाहर पानी की बोतल बेचने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। विवाद के बाद दोनों पक्ष शिकायत लेकर भैरवगढ़ थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की。 पुलिस के अनुसार, एक पक्ष की शिकायत पर दर्ज मामले में अनिल पिता खेमराज, उम्र 20 वर्ष, निवासी भैरवगढ़; बंटी पिता रमेश, उम्र 20 वर्ष, निवासी भैरवगढ़ और संदीप पिता स्वर्गीय गब्बर सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी चकभीतरी को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वहीं, मारपीट की इस घटना में दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आई हैं। उनकी शिकायत पर भी पुलिस ने अलग से मामला दर्ज किया है। पुलिस अब घटनास्थल के वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है, ताकि विवाद की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके。 पुलिस का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष जांच की जा रही है।0
0
Report
पटना हाई कोर्ट के फैसले से बगहा में जमीन पर कब्जा, दो दशक विवाद खत्म
Bagaha, Bihar:बगहा से खबर: रामनगर अंचल के सोहसा पंचायत फुलकौल गांव में करीब दो दशक से चले आ रहे भूमि विवाद में पटना हाई कोर्ट का फैसला पीड़ित पक्ष के हक में आया है। कोर्ट के आदेश पर खाता 94, खेसरा 306, 307, 327, 373 और 376 की कुल रकबा 2 बीघा 10 कट्ठा 2 धुर जमीन पर दखल कब्जा दिलाया गया। प्रभावी कार्रवाई के दौरान रामनगर थाना क्षेत्र के अंचलाधिकारी वेद प्रकाश, राजस्व अधिकारी कुंदन कुमार, पुलिस अधिकारी उपेंद्र कुमार और इम्तियाज उल हक ने पीड़ित सुरेश साह को कब्जा दिलाया। साथ ही दबंगों द्वारा जमीन पर लगाई गई फसल भी नष्ट कर दी गई। पुलिस बल तैनात रहा। पीड़ित परिवारों में खुशी की लहर है और क्षेत्र में न्याय की बड़ी जीत के तौर पर इसे देखा जा रहा है। प्रशासन ने न्यायालय के आदेश का पालन कर जमीन पर कब्जा-दखल की प्रक्रिया पूरी कर दी है।0
0
Report
Advertisement
डिप्टी सीएम बैरवा ने परिवहन विभाग-रोडवेज की समीक्षा, इलेक्ट्रिक बसों की खरीद समय पर
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा की समीक्षा बैठक परिवहन और राजस्थान रोडवेज की बैठक ली रायजिंग राजस्थान के एमओयू को लेकर चर्चा एमओयूज के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा की नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद को लेकर प्रक्रिया जारी भाजपा सरकार के कार्यकाल में खरीदी गई 954 बसें एंकर डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा ने आज सचिवालय स्थित अपने कक्ष में परिवहन विभाग और राजस्थान रोडवेज की समीक्षा बैठक ली। बैठक में डिप्टी सीएम ने राइजिंग राजस्थान के दौरान हुए एमओयूज़ के क्रियान्वयन की प्रगति के बारे में जानकारी ली। साथ ही आमजन को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए बसों का निर्बाध संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा संचालित बसों में यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा। बैठक में बताया गया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक 954 बसों की खरीद की गई है, जबकि 581 बसें अनुबंध के आधार पर लेकर संचालित की जा रही हैं। रोडवेज बसों में आपात स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा के लिए व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम एवं पैनिक बटन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। कामां, रूपवास, महवा, मनोहरथाना, खींवसर एवं पोकरण में नवीन बस स्टैंडों का निर्माण किया गया है।0
0
Report
परेली गांव की तिरंगा यात्रा में शामिल हुई उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी
Shahabad, Uttar Pradesh:विधानसभा क्षेत्र में शाहाबाद ग्रामीण मण्डल के ग्राम परेली में “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत आयोजित तिरंगा_यात्रा के भव्य कार्यक्रम में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री और शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक का रजनी तिवारी ने भाग लिया। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, युवाओं एवं बच्चों के साथ उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने सहभागिता कर भारत माता के वीर सपूतों को नमन किया। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष मनोज राजपूत, पूर्व मण्डल अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ, शम्भू रतन मिश्रा, जिला पंचायत सदस्यगण लालाराम राजपूत, व अर्जुन राजपूत जी, आशुतोष मिश्रा जी, मण्डल महामंत्री नीरज राठौर, शिव नारायण द्विवेदी , पूर्व प्रधान विकास मिश्रा, अध्यक्ष प्रधान संघ शरद कुमार सिंह, परेली प्रधान सुधीर पाल, अतर्जी प्रधान जयप्रकाश यादव, गुजीदेई प्रधान सुधा वाजपेयी, मुकेश दीक्षित, अभय सिंह , शेष अवस्थी , यदुवीर राजपूत एवं अन्य गणमान्यों सहित बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति रही।0
0
Report
SC/ST कोर्ट ने नरेश मीणा की जमानत अर्जी खारिज कर दी; जेल जारी रहेगा
Tonk, Rajasthan:एंकर- नरेश मीणा को मंगलवार को SC/ST कोर्ट से राहत नहीं मिल सकी। कोर्ट ने नरेश मीणा की जमानत अर्जी खारिज कर दी। इससे नरेश मीणा की और मुश्किलें बढ़ गई हैं। हाईकोर्ट से उनकी जमानत पहले ही कैंसिल हो चुकी थी। इसके बाद 6 अगस्त को नरेश मीणा ने नगरफोर्ट थाने में सरेंडर किया था। इसके बाद नगरफोर्ट थाना पुलिस ने नरेश मीणा को एससीएसटी कोर्ट में पेश किया था जहां कोर्ट ने नरेश मीणा को जेल भेज दिया गया था। जेल जाने के बाद उन्होंने जमानत के लिए दोबारा अर्जी पेश की थी। मंगलवार को जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद SC/ST कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज कर दी। जिसके चलते नरेश मीणा को फिलहाल राहत नहीं मिली है। अब नरेश मीणा को जेल में ही रहना होगा और आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत राहत के लिए दोबारा न्यायालय का रुख करना पड़ सकता है। फिलहाल SC/ST कोर्ट के जमानत अर्जी खारिज करने के बाद नरेश मीणा की मुश्किलें बरकरार हैं。0
0
Report
Advertisement
15 अगस्त: मंत्रियों को जिलों में ध्वजारोहण की अहम जिम्मेदारी दी जाएगी
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर। स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण की जिम्मेदारी 15 अगस्त को मंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों को जिलों में ध्वजारोहण की जिम्मेदारी। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी-अजमेर में करेंगी ध्वजारोहण। डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा—भीलवाड़ा। डॉ. किरोड़ी लाल—सवाई माधोपुर। गजेंद्र सिंह खींवसर—फलोदी। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़—जयपुर। मदन दिलावर—कोटा। कन्हैया लाल चौधरी—टोंक। जोराराम पटेल—जोधपुर। सुरेश सिंह रावत—भरतपुर। अविनाश गहलोत—ब्यावर। सुमित गोदारा—हनुमानगढ़। जोराराम कुमावत—पाली। बाबूलाल खराड़ी—उदयपुर। हेमंत मीणा—प्रतापगढ़। संजय शर्मा—अलवर। गौतम कुमार—चित्तौड़गढ़। झाबर सिंह खर्रा—सीकर। हीरालाल नागर—बूंदी। ओटाराम देवासी—सिरोही। डॉ. मंजू बाघमार—नागौर। विजय सिंह—डीडवाना-कुचामन। कृष्ण कुमार के.के. विश्नोई—बाड़मेर। जवाहर सिंह बेढ़म—डीग। जोगेश्वर गर्ग—जालोर। शेष जिलों में जिला कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण। सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश।0
0
Report
कक्षा चार के छात्र की पिटाई: शिक्षक हिरासत में, परिजनों ने भी हमला किया
Forbesganj, Bihar:शिशु भारती स्कूल में कक्षा चार के एक छात्र की पीटीआई शिक्षक द्वारा कथित रूप से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। पिटाई के बाद छात्र की गर्दन टेढ़ी हो गई। घटना की सूचना मिलने पर स्कूल पहुंचे परिजनों ने आक्रोशित होकर आरोपी शिक्षक की भी पिटाई कर दी। इसके बाद मौके पर पहुंची फारबिसगंज थाना पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में ले लिया। घायल छात्र और शिक्षक दोनों का इलाज फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया। पीड़ित छात्र की पहचान भागकोहलिया वार्ड संख्या 18 निवासी हर्षित केशव, पिता मनोज कुमार के रूप में हुई है। छात्र ने बताया कि ब्रेक के समय पीटीआई शिक्षक असीम कुमार दत्ता उसके पास आए और कथित रूप से बाल पकड़कर उसकी पिटाई करने लगे। छात्र का आरोप है कि शिक्षक ने उसकी पीठ पर भी मुक्का मारा। इसके बाद अचानक उसकी गर्दन में तेज दर्द हुआ और गर्दन एक तरफ झुक गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने परिजनों को सूचना दी। छात्र के बड़े भाई के स्कूल पहुंचने पर उसकी हालत देखकर उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद छात्र के पिता मनोज कुमार सहित अन्य परिजन स्कूल पहुंचे और बच्चे को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। इसी दौरान परिजनों ने आरोपी शिक्षक के साथ मारपीट कर दी, जिससे शिक्षक भी घायल हो गए। शिक्षक ने बताया कि कुछ बच्चे बदमाशी कर रहे थे और दूसरे वर्ग की पढ़ाई में व्यवधान डाल रहे थे। इसी को लेकर उन्होंने दो छात्रों को डांटने के साथ पिटाई की थी। बाद में बच्चों ने करीब दो घंटे बाद हर्षित की गर्दन टेढ़ी होने की जानकारी दी। शिक्षक के अनुसार स्कूल में बच्चे का प्राथमिक उपचार भी कराया गया था। इधर, घटना की सूचना मिलने पर फारबिसगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार, पुलिस पदाधिकारी अमित राज और पुलिस बल के साथ स्कूल पहुंचे। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। बाद में परिजनों की पिटाई से घायल शिक्षक को भी इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनुमंडलीय अस्पताल के ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. नवल किशोर और डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि छात्र और शिक्षक दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार छात्र में गर्दन की मांसपेशियों में ऐंठन अथवा खिंचाव के कारण सिर एक तरफ झुकने जैसी स्थिति दिखाई दी है। छात्र को खतरे से बाहर बताते हुए बेहतर उपचार के लिए हड्डी रोग विशेषज्ञ से परामर्श लेने की सलाह दी गई है। घटना को लेकर स्कूल के प्रधानाध्यापक रमेश कुमार झा ने तत्काल कुछ भी कहने से परहेज किया। वहीं, फारबिसगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि शिक्षक को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और परिजनों से आवेदन प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
प्रियंका गांधी-खेड़ा: संसद चलाने पर बहस, राम मंदिर मुद्दा उठे
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: PRIYANKA GANDHI (CONGRESS)/ PAWAN KHERA (CONGRESS) ON DEADLOCK IN PARLIAMENT दिल्ली: कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा, "आप बार-बार यह सवाल हमसे पूछते हैं। आपको यह सवाल प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से पूछना चाहिए कि वो संसद चलने देना चाहते हैं? या फिर नहीं? अगर वो चलने देना चाहते हैं? तो फिर आएं और चंदा चोरी पर बात करें, छात्रों पर हुई हिंसा पर बात करें, पेपर लीक पर बात करें, जिन नौजवानों ने आत्महत्या की उस पर बात करें, पैलेट गन पर बात करें और AK47 पर बात करें... ये (राम मंदिर का मुद्दा) कैसे एक राज्य की बात है? क्या राम भक्त सिर्फ उत्तर प्रदेश में हैं? क्या लोगों ने जो चंदा या चढ़ावा दिया, वो सिर्फ उत्तर प्रदेश के थे? ये पूरी दुनिया के लोग थे? तो आप कैसे कह सकते हैं? कि यह सिर्फ एक राज्य का मामला है...वो कल आ जाएं। उन्हें कौन रोक रहा है? हम तो चाहते हैं? कि वो आएं। हम तो मांग कर रहे हैं? कि वो आएं, वो नहीं? आ रहे हैं।" दिल्ली। राम मंदिर का मामला राज्य का है, सवाल पूछने पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन क्यों किया? जब चंदा लेना था तो फिर पूरे देश ने दिया न।"0
0
Report
Advertisement
तमक नाले के उफान से ब्रिज बहने पर यातायात बहाल, लापता जवान की तलाश जारी
Noida, Uttar Pradesh:नीती घाटी में भारी बारिश के कारण तमक नाला उफान पर आने से वैली ब्रिज बहने के बाद बाधित हुई वाहनों की आवाजाही को जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के त्वरित प्रयासों से सुचारु कर दिया गया है। लेकिन घटना में लापता बीआरओ के जवान का अभी तक कोई सुराग नही लग पाया । आज दिनभर राहत बचाव टीमो द्वारा सर्च अभियान चलाया गया । बीओ 1 / तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार किया गया, जिसके बाद इस मार्ग से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। मार्ग बहाली के लिए प्रशासन एवं संबंधित विभागों की टीमें मौके पर लगातार जुटी रहीं और युद्धस्तर पर कार्य करते हुए यातायात व्यवस्था को बहाल किया गया। तमक नाले में वैली ब्रिज बहने की घटना के बाद लापता एक व्यक्ति की तलाश में आज दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। लापता व्यक्ति की तलाश के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, भारतीय सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं सीमा सड़क संगठन की टीमें संयुक्त रूप से सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। प्रभावित क्षेत्र के आसपास नदी तट एवं संभावित स्थानों पर गहनता से तलाश की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा मौके की स्थिति पर लगातार निगरानी रखा जा रहा है। मौसम एवं तमक नाले के जलस्तर को देखते हुए सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मौके पर तैनात टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि अस्थाई मार्ग से आवागमन के दौरान विशेष सावधानी बरतें तथा मौके पर तैनात प्रशासन एवं संबंधित विभागों की टीमों द्वारा दिए जा रहे सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।0
0
Report
तमक नाले में अस्थाई मोटर मार्ग बनकर यातायात बहाल; लापता व्यक्ति की तलाश जारी
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली | तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही सुचारु तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली का कार्य पूरा, दूसरे दिन भी लापता व्यक्ति की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी चमोली, नीती घाटी में भारी बारिश के चलते तमक नाला उफान पर आने से वैली ब्रिज बह गया था, जिससे जोशीमठ-नीती मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई थी। जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के त्वरित प्रयासों से अब मार्ग को अस्थाई रूप से बहाल कर वाहनों की आवाजाही सुचारु कर दी गई है। तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार किया गया। प्रशासन एवं संबंधित विभागों की टीमें लगातार मौके पर जुटी रहीं और युद्धस्तर पर कार्य करते हुए मार्ग को आवागमन के लिए तैयार किया गया। अस्थाई मार्ग तैयार होने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। वहीं, वैली ब्रिज बहने की घटना के बाद लापता हुए व्यक्ति की तलाश में दूसरे दिन भी सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी है। जिला प्रशासन, पुलिस, भारतीय सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीमें संयुक्त रूप से अभियान चला रही हैं। नदी तटों सहित आसपास के संभावित स्थानों पर लापता व्यक्ति की गहनता से तलाश की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा घटनास्थल की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। मौसम और तमक नाले के जलस्तर को देखते हुए रेस्क्यू टीमों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मौके पर तैनात अधिकारियों एवं टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों और वाहन चालकों से अपील की है कि अस्थाई मार्ग से आवागमन के दौरान विशेष सावधानी बरतें और मौके पर तैनात प्रशासन एवं संबंधित विभागों की टीमों द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।0
0
Report
मुजफ्फरनगर में 19 वर्षीय अजय सांप के काटने से मौत, परिवार में कोहराम
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर युवक को सांप ने काटा, सांप के काटने से युवक की हुई मौत, 19 वर्षीय अजय की मौत से मचा हड़कंप, घर में सोते समय सांप के काटने से मौत, युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम, डॉक्टरों ने युवक को किया मृत घोषित, बुढाना के अलीपुर अटेरना का मामला。0
0
Report
Advertisement
617 करोड़ विकास योजनाओं के शिलान्यास से सन्त कबीर नगर में तेज़ विकास का आगाज
Uska Khurd, Uttar Pradesh:सन्तकबीरनगर : सीएम योगी ने जिले को दी 617 करोड़ के विकास योजनाओं की सौगात, विपक्ष पर साधा निशाना, कहा पहले योजनाओं में होती थी लूट,आज प्रदेश बीमारी और माफिया दोनों से मुक्त सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले को 617 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं की सौगात दी। सीएम ने करोड़ों रुपए की 201 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम ने मंच से विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों और जन जनकल्याणकारी योजनाओं और कानून-व्यवस्था की चर्चा करते हुए सपा और कॉंग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा और कॉंग्रेस ने प्रदेश को बीमारी और बीमारू राज्य बनाया लेकिन आज उत्तर प्रदेश बीमारी और माफिया दोनों से मुक्त है। सीएम ने कहा कि पहले योजनाओं में लूट होती थी लेकिन आज सरकार की कार्य करने की इच्छा शक्ति से प्रदेश में विकास हो रहा है। यूपी देश की अर्थ व्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन रहा है। सीएम योगी ने सरकार के काम काज पर विपक्ष के सवाल उठाने पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव को आंकड़ों के आधार पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राहुल जी और अखिलेश यादव जी आप पता नही पढ़े लिखे है या नही आप के वक्तव्य आप लोगों के द्वारा कही जाने वाली बातें हास्यपूर्ण होती है। आप केवल राजनीति कर रहे हैं वीओ - जिले में पहुँचे सीएम योगी ने बाबा तामेश्वरनाथ धाम और महात्मा कबीर को नमन करते हुए जहां जिले को करोड़ों की योजनाओं की सौगात दी, वहीं डबल इंजन की सरकार में जिले में हुए विकास कार्यों का भी जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने जिले की मगहर कताई मिल का जिक्र करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के भ्रष्ट आचरण से कताई मिल बंद हो गई थी लेकिन आज हमारी सरकार ने उसे फिर से शुरू करने की कार्य योजना बनाई है। सीएम ने इसेफलसिटिस को लेकर सपा और कांग्रेस को जमकर घेरा उन्होंने कहा कि इन सरकारों ने इंसेफ्लाइटिस के लिए कुछ नहीं किया। मासूम बच्चे मौत के मुंह मे समा गए। लेकिन आज हमारी सरकार ने इच्छा शक्ति से प्रदेश को बीमारी और माफिया दोनों को समाप्त किया। आज उत्तर प्रदेश कर्फ्यू से भी मुक्त हो गया है। प्रदेश में कानून का राज है। सीएम योगी ने कहा कि अब राह चलते हुए किसी बेटी को गुंडा छेड़ नहीं सकता, ईमानदारी के साथ व्यापार करने वाले किसी व्यक्ति के साथ जबरदस्ती नहीं कर सकता है। उसे मालूम है कि की बेटी के साथ छेड़खानी की और व्यापारी के साथ अनावश्यक हस्तक्षेप कर लूटपाट का प्रयास किया तो उसे या तो जेल में जाना पड़ेगा या जहन्नुम की यात्रा पर जाना होगा। मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की कार्य संस्कृति और जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जब दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ काम होता है तो परिणाम आते हैं। कार्य करने की इच्छा शक्ति होनी चाहिए आज प्रदेश में सड़कें बन रही हैं, रेलवे लाइन बन रही है यह विकास का आधार है। जिलों में मेडिकल कालेज की लंबी श्रृंखला खड़ी हो गई है। मेडिकल कालेज का निर्माण हो रहा है। स्किल डेवलेपमेंट के सेंटर बन रहे हैं। सीएम ने गिड़ा के औद्योगिक विकास की चर्चा करते हुए कहा कि यहाँ 50 हजार लोगों को रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि जब प्रगति होती है तो अपने आप ही समृद्धि आती है। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार जीरो टॉलरेन्स की नीति के साथ काम कर रही है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को कड़ी सजा दी जाएगी।0
0
Report
शिव चौक पर गूंजा हर-हर महादेव, श्री हनुमान सेवा समिति ने कराई भव्य महाआरती
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली शामली जनपद में आज श्री हनुमान सेवा समिति शिव मंदिर, शिव चौक शामली की ओर से कांवड़ यात्रा के अवसर पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाबा भोलेनाथ का अलौकिक एवं सुंदर श्रृंगार किया गया। महाआरती के बाद आकर्षक आतिशबाजी की गई, जिसे देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। समिति पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों का फूलमालाओं से स्वागत किया। इसके बाद विधि-विधान के साथ महाआरती संपन्न हुई तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल, मानस राजासंगल, जिलाधिकारी आलोक यादव तथा पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। जनमानस के सहयोग के बिना कांवड़ मेला अधूरा : एसपी पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कांवड़ मेला जनमानस के सहयोग के बिना सफल नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जनपद में जगह-जगह सेवा शिविर, चिकित्सा शिविर और कांवड़ सेवा शिविर लगाकर शिवभक्तों की सेवा करने वाले सभी लोग बधाई के पात्र हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों की भी सराहना करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों ने दिन-रात एक पैर पर खड़े होकर धूप और बारिश सहन करते हुए शिवभक्तों को सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कांवड़ मेले को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सेवा संगठनों, समितियों, स्वयंसेवकों, व्यापारियों और आमजन का आभार जताया। समिति पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी कार्यक्रम में श्री हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष योगेश सिंगल, महामंत्री दिनेश जैन, कोषाध्यक्ष पंकज गोयल, संगठन मंत्री सुधीर गोस्वामी, प्रोजेक्ट अध्यक्ष सुनील निरवल के साथ मनोज मित्तल, निशिकांत संगल, अनिल उपाध्याय, सभासद अंकित गोयल तथा व्यापारी नेता घनश्याम दास गर्ग मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. अनुराग शर्मा ने किया। समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कांवड़ यात्रा के दौरान सहयोग करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया।0
0
Report
आयोध्या: CEO चयन के लिए 18 उम्मीदवारों का इंटरव्यू, 3 सितम्बर नाम की घोषणा
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के CEO पद के लिए इंटरव्यू के लिए कैंडिडेट पहुंचे। आज और कल कुल 18 लोगों का इंटरव्यू हो रहा है। CEO का नाम फाइनल करने के लिए ट्रस्ट की 2 सितंबर को मीटिंग होगी और 3 सितंबर को नाम अनाउंस किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
